Home Blog Page 732

वसूली कांड में फंसी जैकलीन फर्नांडिस, ED ने बनाया मुख्य आरोपी

0

मुंबई: जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें फिर बढ़ने वाली हैं। इस अदाकारा को 215 करोड़ के वसूली केस मामले में जैकलीन को भी अरोपी बना लिया है। सुकेश चंद्रशेखर के 215 करोड़ रुपये की वसूली के केस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस केस में जैकलीन को भी आरोपी बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी जैकलीन के खिलाफ चार्जशीट फाइल करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि जैकलीन को पता था कि सुकेश चंद्रशेखर क्रिमिनल है और वसूली में शामिल था। सुकेश ने जो वसूली की उसके पैसों से जैकलीन को भी फायदा हुआ।

सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन से पहले कई राउंड पूछताछ हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी की जांच में सामने आया था कि जैकलीन को सुकेश ने करीब 10 करोड़ रुपये के गिफ्ट्स दिए थे। ईडी ने जैकलीन की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग ऐक्ट के तहत अटैच किया है। जांच में सामने आया है कि सुकेश ने जैकलीन ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लोगों को भी कीमती तोहफे दिए थे।

सुकेश पर अलग-अलग राज्यों में करीब 32 क्रिमिनल केसेज हैं। उसके खिलाफ सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स की जांच भी चल रही है। सुकेश चंद्रशेखर खुद को रसूखदार बताकर लोगों से ठगी का आरोपी है। वह बड़ी हस्तियों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर लोगों को झांसे में लेता और उनके काम करवाने के बदले तगड़ी रकम वसूलता था।

ऐसे ही उसने दिल्ली के बिजनसमैन की पत्नी से 215 करोड़ रुपये वसूले थे और कहा था कि वह अपनी पहचान के दम पर उसके पति की बेल करवा देगा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश जेल से ही ठगी का रैकेट चला रहा था। सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस की कई प्राइवेट तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। सुकेश के फंसने के बाद खुलासा हुआ था कि सुकेश ने जैकलीन को भी धोखे से अपने जाल में फंसाया था। वह जेल से जैकलीन को तोहफे भेजता और बात भी करता था।

कार और मोटरसाइकिल चलाने वालों के लिए बड़ी खबर, आपके लिए ये जानना जरूरी

0

नई दिल्ली : देश में मोटरसाइकिल, कार और अन्य वाहन चलाने वालों के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही सभी पुराने वाहनों में नई नंबर प्लेट लगाई ही जाएंगी, जिससे जीपीएस और अत्याधुनिक सिस्टम से वाहनों को मोनिटर किया जा सके। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ये जानकारी दी है। यह सरकार का देश में टोल प्लाजा को खत्म करने की योजना की दिशा में एक कदम होगा।

कम हो जाएगा खर्च 

गडकरी ने कहा कि नए वाहनों के लिए टैम्पर प्रूफ हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स (HSRPs) का इस्तेमाल 2019 से शुरू किया गया था, जहां सरकारी एजेंसियां ​​वाहनों के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। अब, हमने पुराने वाहनों को भी यही प्लेट उपलब्ध कराने का फैसला किया है। मौजूदा समय में, आपको एक दूसरे से 60 किमी दूर स्थित टोल प्लाजा पर भी पूरा शुल्क देना पड़ता है। अब अगर आप हाइवे का इस्तेमाल सिर्फ 30 किमी के लिए करते हैं तो नई तकनीक की मदद से आपसे आधी कीमत ही ली जाएगी।

ये होगा फायदा

गड़करी ने कहा कि केंद्र सरकार देश को जल्द ही टोल प्लाजा से मुक्त कराने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वाहनों का कोई ठहराव नहीं होगा और इसलिए, प्रदूषण कम होगा और इससे समय की भी बचत होगी और लोगों का फायदा होगा। नई टेक्नोलॉजी से वाहन चलाने वालों के बैंक खातों से सीधे पैसे काटे जा सकते हैं। गडकरी ने कहा कि भारत में लगभग 97 प्रतिशत वाहन पहले से ही FASTag पर हैं और भारतीय सड़क का बुनियादी ढांचा 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के बराबर होगा।

हेलमेट पहने होने के बाद भी कटेगा चालान

आपका हेलमेट पहने होने के बावजूद 2000 रुपए का ट्रैफिक चालान कट सकता है। नए ट्रैफिक नियम के अनुसार नियम 194D MVA के अनुसार आपका 1000 रुपए का चालान और अगर आपने दोषपूर्ण हेलमेट (बिना बीआईएस वाला) पहना है तो 194D MVA के अनुसार आपका 1000 रुपए का चालान कट सकता है। ऐसे में हेलमेट पहने होने के बावजूद नए नियमों का पालन ना करने के कारण आपको 2000 रुपए का चालान भुगतना पड़ सकता है। हमारा मकसद आपको ट्रैफिक नियमों को लेकर जानकारी देते हुए जागरुक करना है। ताकि सड़क हादसों को भी रोका जा सके।

ऑनलाइन ऐसे क्लारें भुगतान

https://echallan.parivahan.gov.in/पर जाएं। चालान से जुड़ी जरूरी जानकारी और कैप्चा भरें और गैट डिटेल पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा, जिसपर चालान की जानकारी होगी। जिस चालान का भुगतान करना है, उसे तलाशें। चालान के साथ ही ऑनलाइन भुगतान का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। भुगतान से जुड़ी जानकारी भरें। भुगतान को कंफर्म करें। अब आपका ऑनलाइन चालान भरा गया।

चालान कटा या नहीं, ऐसे चलेगा पता 

https://echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। चेक चालान स्टेटस का विकल्प चुनें। आपको चालान नंबर, वाहन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर (DL) का ऑप्शन मिलेगा। वाहन नंबर का ऑप्शन चुनें। मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और ‘Get Detail’ पर क्लिक कर दें। अब चालान का स्टेटस सामने आ जाएगा।

उत्तराखंड : 38 साल बाद तिरंगे में लिपटकर आएगा शहीद का पार्थिव शरीर

0

हल्द्वानी : 38 साल पहले सियाचिन में शहीद हुए लांसनायक चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर पहले 16 अगस्त को उनके घर पहुंचने वाला था। लेकिन, खराब मौसम के कारण नहीं लाया जा सका। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार  लेह-लद्दाख में मौसम सामान्य होते ही पार्थिव शरीर को हल्द्वानी लाया जाएगा।

जानकरी के अनुसार पार्थिव शरीर आज हल्द्वानी पहुँच जाएगा। द्वाराहाट अल्मोड़ा के हाथीगुर बिंता निवासी चंद्रशेखर हर्बोला 19-कुमाऊं रेजीमेंट में लांसनायक थे। मई 1984 में सियाचिन में पेट्रोलिंग के दौरान 20 सैनिकों की टुकड़ी ग्लेशियर की चपेट में आ गई थी।

इनमें लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला समेत किसी भी सैनिक के बचने की उम्मीद नहीं रही। शहीद चंद्रशेखर का पार्थिव मिलने की सूचना पर 38 साल पुराना दर्द एक बार फिर उनके परिजनों की आंखों में उतर आया।

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे से मची कांग्रेस में हलचल, कुछ ही घंटों में…

0

कल मंगलवार में दिन कांग्रेस ने अपने जम्मू-कश्मीर संगठन को और भी बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव किए। लेकिन ऐसा करना कांग्रेस को भरी पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार इस बदलाव के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि मंगलवार को ही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन कुछ ही घंटों बाद खबर आई कि उन्होंने इस पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। हालांकि इस बीच इसका कोई कारण सामने नहीं आया है।

अभी किसी को भी नहीं पता उनके इस फैसले के पीछे की क्या वजह रही है। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद पूरे जम्मू कश्मीर की राजनीति में हलचल मच गई है। सूत्रों के मुताबिक गुलाम नबी आजाद के करीबी वकार रसूल वानी को कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर इकाई के नए अध्यक्ष के तौर पर चुना गया था। इसके साथ ही पार्टी ने वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपी गई। लेकिन उन्होंने कुछ ही देर में इस पद से इस्तीफा दे दिया।

images 1 4

बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस ने सात और समितियों का भी गठन किया था। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसको लेकर एक बयान भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि “सोनिया ने गुलाम अहमद मीर का प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनके स्थान पर रसूल वानी को अध्यक्ष नियुक्त किया है। आजाद के करीबी माने जाने वाले वानी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और बानिहाल से विधायक रह चुके हैं।”

बिहार में वापसी की तैयारी में बीजेपी, 2024 में इतनी सीटें जीतने का रखा लक्ष्य…

0

बिहार में सरकार गिरने से भाजपा का काफी नुकसान हुआ है। लेकिन इस नुकसान के बाद भाजपा अपने आप को उभारने की कोशिशों में जुटी हुई है। इस बीच खबर है कि मंगलवार के दिन पार्टी ने एक बड़ी बैठक की है। इस बैठक ने कई बड़े नेता शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि अब भाजपा बिहार में नीतीश और उनकी सरकार को निशाने पर रख कर काम करने वाले हैं। मंगलवार को हुई भाजपा की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा भी शामिल हुए थे। उनके साथ साथ बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी इस बैठक का हिस्सा रहे थे।

बैठक के बाद जब संजय जायसवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस बैठक में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। उनका कहना है कि भाजपा 2024 में कुछ ऐसा करने वाली है, जिससे नीतीश तेजस्वी के साथ साथ कई विपक्ष नेताओं को बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “बैठक में बिहार के सभी मुद्दों पर चर्चा हुई है।” महागठबंधन की सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि “यह जनता को धोखा देने वाला गठबंधन है।”

images 2 5

वह आगे कहते हैं कि “लालू राज को वापस करने वाला गठबंधन है। पिछले दरवाजे से लालू राज को वापस लाने का प्रयास है, जिसका हम विरोध करेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में 2024 में 35 से ज्यादा लोकसभा सीटें प्रदेश में जीतेंगे।” मिली जानकारी के अनुसार बिहार में सरकार गिरने के बाद अब बीजेपी लोजपा के दोनों धड़ों को एक साथ लाने की कोशिशों में लगा हुआ है। इससे भाजपा की पकड़ बिहार में मजबूत हो जाएगी।

मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन : इस राज्य में किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड, 1,026 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त

0

मुंबई: मुंबई और ड्रग्स का पुराना नाता है। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच के दौरान पुलिस हत्या की जांच कर रही थी। लेकिन, इस दौरा ड्रग्स के मामले जब सामने आए तो, एनसीबी ने ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इस दौरान कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारे भी पकड़े गए थे।

लेकिन, इस बार मुंबई पुलिस ने गुजरात में जाकार एक एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बताया कि 10 दिनों में एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। मुंबई पुलिस ने दक्षिण गुजरात के अंकलेश्वर में एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। 1,026 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन जब्त किया गया है। इस दौरान एक व्यक्ति को भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने इसके पहले 29 मार्च को मुंबई के गोवंडी उपनगर, ठाणे में अंबरनाथ और पालघर में नालासोपारा के अलावा गुजरात के अंकलेश्वर में कई छापेमारी के साथ जांच शुरू की थी। मुंबई पुलिस द्वारा ड्रग्स की जब्ती 2,435 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

अधिकारी ने कहा कि 13 अगस्त को हुई कार्रवाई में वर्ली यूनिट की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 513 किलोग्राम मेफेड्रोन (नशीले पदार्थ) के साथ ही 812 किलोग्राम सफेद पाउडर और 397 किलोग्राम केमिकल जब्त किए हैं। इन्हें नशीले मादक दवाओं को तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी अंकलेश्वर के पनोली में जीआईडीसी परिसर में स्थित फ्रैक्ट्री में हुई है।

वहीं, इसके 10 दिन पहले गुजरात की सीमा से लगे पालघर जिले के नालासोपारा शहर से 1,403 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई थी। इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक महिला और दो केमिकल एक्सपर्ट भी शामिल थे। इन दोनों ने ही कथित तौर पर ड्रग्स के निर्माण के लिए विभिन्न रसायनों का मिश्रण तैयार किया था। 4 अगस्त को एंटी नार्काेटिक्स सेलने नालासोपारा से दो ड्रग्स तस्करों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान करीब 1403 करोड़ रुपये के 702 किलोग्राम का मेफेड्रोन (नशीला पदार्थ) जब्त किया था।

फुटबॉल मैच में दांव पर लगा दी गर्दन और मैच हारते ही काट डाली

0

बदलते दौर में लोग अपना आपा बस यूं ही छोटी-छोटी बातों पर खो देते हैं। बात-बाता पर मारपीटर पर उतारा हो जाते हैं। कई मामलों तो लोग जान ही ले लेते हैं। ऐसा ही एक मामला असम में सामने आया है। यहां एक शख्स ने सिर्फ 500 रुपये के लिए गला काट लिया।

असम के सोनितपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक फुटबॉल मैच पर दांव लगाने को लेकर अपने साथी ग्रामीण का सिर काट दिया। सिर काटने के बाद वह कटा हुआ सिर लेकर स्थानीय पुलिस थाने में घुस गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को रंगपाड़ा थाना क्षेत्र के दोयालूर इलाके में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित फुटबाल मैच खत्म होने के बाद हुई।

पुलिस के अनुसार, राम पैसे की मांग करता रहा और माद्री ने गुस्से में आकर अपने बैग से एक धारदार हथियार निकाला तथा उसका सिर काट दिया। अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात आरोपी कटा हुआ सिर लेकर रंगपाड़ा थाने पहुंचा, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

बस हादसे में 7 जवान शहीद, पिथौरागढ़ का जवान भी शामिल

0

पिथौरागढ़ : जम्मू कश्मीर के पहलगाम के पास चंदनवाड़ी में हुए आईटीबीपी बस हादसे में अब तक 7 जवानों की शहादत हो चुकी है। शहीद जवानों में पिथौरागढ़ जिले का भी एक जवान शामिल है। जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है।

जवान की पहचान कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़) के रूप में हुई है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है।

बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। दो जवान जम्मूकश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में आईटीबीपी के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

उत्तराखंड: अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम, देखें अपडेट

0

देहरादून: मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 18 अगस्त से अगले 3 दिन तक के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान हरिद्वार को छोड़कर प्रदेशभर में बारिश हो सकती है। सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के अलावा कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

ऐसे में सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।

महंगाई की मार, दूध दो रुपये महंगा, कंपनी ने ये बताई वजह

0

नई दिल्ली: आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। लगातार बढ़ती महंगाई से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई से जूझ रही आम जनता को एक और झटका लगा है। भारत की बड़ी डेयरी कंपनियों में से एक अमूल का दूध और महंगा हो गया है। अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

कंपनी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई कीमतें 17 अगस्त से लागू होंगी। अमूल कंपनी की तरफ बताया गया कि गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन अमूल ब्रांड नाम के तहत दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अहमदाबाद और गुजरात के सौराष्ट्र, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और अन्य सभी बाजारों में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

नए रेट के अनुसार आधा लीटर अमूल गोल्ड की नई कीमत अब 31 रुपये होगी। अमूल ताजा की नई कीमत 25 रुपये/आधा लीटर हो गई है। अमूल काउ मिल्क के आधे लीटर पैक की नई कीमत 27 रुपये होगी। अमूल शक्ति के आधा लीटर पैकेट की कीमत 28 रुपये हो जाएगी। अमूल द्वारा दाम बढ़ाए जाने के बाद अन्य कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी एलान किया है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। नई कीमतें 17 अगस्त से लागू होंगी।

कंपनी का कहना है कि संचालन और उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। तुलना में पशु आहार की लागत लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए हमारी यूनियन के सदस्यों ने पिछले वर्ष की तुलना में किसानों को दी जाने वाली कीमतों में 8-9 फीसद की वृद्धि की है।