Home Blog Page 733

समीर वानखेड़े को क्लीन चिट, मुस्लिम नहीं, ये है असली जाति

0

FI

मुंबई: पूर्व NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को जाति पैनल ने क्लीन चिट दे दी है। जांच पैनल के मुताबिक, वह मुस्लिम नहीं बल्कि एससी समुदाय से हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र को जाति जांच समिति ने क्लीन चिट दे दी थी। एक अधिकारी ने बताया कि यह आदेश महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय विभाग ने शुक्रवार को जारी किया। इस आदेश से एनसीपी नेता नवाब मलिक को झटका लगा है।

आदेश के मुताबिक, भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी वानखेड़े जन्म से मुस्लिम नहीं थे। यह साबित हो गया कि वह महार जाति से हैं, जो अनुसूचित जाति (SC) है। वानखेड़े की जाति का मुद्दा महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP नवाब मलिक ने उठाया था। मनोज संसारे, अशोक कांबले और संजय कांबले ने वानखेड़े के खिलाफ आवेदन दायर किए थे। मुंबई जिला जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने शिकायतों की जांच कर शुक्रवार को एक आदेश पारित किया। आदेश में कहा गया कि यह साबित नहीं हुआ कि वानखेड़े और उनके पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने हिंदू धर्म को त्याग दिया और विधिवत इस्लाम में परिवर्तित हो गए।

आदेश में कहा गया कि यह साबित होता है कि वानखेड़े और उनके ससुर महार-37 अनुसूचित जाति के हैं। नवाब मलिक और अन्य की ओर से वानखेड़े के जातिगत दावे और जाति प्रमाण पत्र के धर्म के संबंध में दायर शिकायतों की पुष्टि नहीं की जाती है, जिसके बाद शिकायत में तथ्यों की कमी के कारण शिकायतों को खारिज किया जा रहा है। वानखेड़े अक्टूबर, 2021 के NCB ने मुंबई के एक क्रूज पर छापे के बाद सुर्खियों में आए थे, इसके बाद एजेंसी ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और 19 अन्य को गिरफ्तार किया था और कुछ नशीले पदार्थों को भी जब्त करने का दावा किया था। बाद में आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी थी।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पेपर लीक मामले में अब तक 17 गिरफ्तार, आयोग से सचिव की छुट्टी

0

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई हो रही है। एसटीएफ ने जहां आज ही मारी ब्लॉक के नैटवाड़ कॉलेज से एक टीचर को गिरफ्तार किया था। वहीं, सरकार ने भी अपने मोर्चे पर बड़ा एक्शन लिया और आयोग के विवादित सचिव को बाहर का रास्ता दियाा दिया।

सरकार ने आयोग के सचिव संतोष बडोनी की छुट्टी कर दी गई है। उन पर हमेशा ही सवाल उठते रहे हैं, लेकिन कभी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी। लेकिन, इस बार उनकी छुट्टी कर दी गई है। उन लगातार सवाल उठ रहे थे। सवालों से घिरे संतोष बडोनी पर भी परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं।

संतोष बडोनी की जगह सुरेन्द्र सिंह रावत, संयुक्त सचिव, उत्तराखंड शासन को वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

उत्तराखंड : गर्भवती अस्पताल से रेफर, एम्‍बुलेंस फिर बनी लेबर रूम

0

चमोली : सरकार और स्वास्थ्य मंत्री भले ही बार-बार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था की एक बार फिर पोल खुली है। बदरीनाथ हाईवे पर एक महिला ने 108 एम्‍बुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। क्षेत्र में लचर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के कारण महिला को जोशीमठ से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर किया गया था।

महिला को 108 एम्‍बुलेंस से अस्‍पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई और उसने एम्‍बुलेंस में ही बच्‍चे को जन्‍म दिया। विगत जुलाई को हरिद्वार में एंबुलेंस न पहुंचने पर एक महिला रीना ने सड़क पर बच्‍चे को जन्‍म दिया था।

महिला के पति रामबाबू का आरोप है कि सूचना के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस जच्चा-बच्चा को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. संदीप निगम ने सुबह बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें वह स्वस्थ पाया गया।

CWG के पदकवीरों से PM मोदी की मुलाकात, बोले : आप वहां अपना शौर्य दिखा रहे थे, यहां करोड़ों भारतीय रतजगा कर रहे थे

0

नई दिल्ली : CWG में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते। पदक तालिका में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। भारत की इस कामयाबी के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक निवास पर पदकवीरों से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से कहा कि जब आप बर्मिंघम में अपने शौर्य का प्रदर्शन कर रहे थे, तब यहां करोड़ों भारतीय पदक की आस लगाए आपको देख रहे थे।

पीएम मोदी ने कहा- मुझे खुशी है कि आप सभी ने अपने कार्यक्रम में से समय निकाल कर परिवार के सदस्य के रूप में मेरे आवास पर मुझसे मिलने आए। मैं अन्य सभी भारतीयों की तरह आपसे बात करके गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।

उन्होंने कहा- पिछले कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है। कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन  के साथ-साथ देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया। भारत ने चेस ओलंपियाड का न केवल सफल आयोजन किया बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। मैं शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को भी बधाई देता हूं।

PM मोदी ने कहा- दो दिन बाद देश आजादी के 75 वर्ष पूरा करने वाला है। यह एक गर्व की बात है कि देश आप सभी की मेहनत से एक प्रेरणादायक उपलब्धि के साथ आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने से पहले मैंने आपसे कहा था और आपसे एक वादा किया था कि जब आप वापस आएंगे तो हम एक साथ ‘विजयोत्सव’ मनाएंगे। मुझे विश्वास था कि आप विजयी होकर वापस आएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा- बॉक्सिंग हो, जूडो हो, कुश्ती हो, जिस प्रकार बेटियों ने डॉमिनेट किया, वो अद्भुत है। आप सभी देश को सिर्फ एक मेडल नहीं देते, सेलिब्रेट करने का, गर्व करने का अवसर ही नहीं देते, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी सशक्त करते हैं। आप खेल में ही नहीं, बाकी सेक्टर में भी देश के युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।

राज्य में सरकार बनाने के बाद अब नया शिवसेना भवन बनाएंगे एकनाथ शिंदे.? हुआ खुलासा…

0

उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे के गुट के बीच सियासी घमासान जारी है। एक तरफ जहां ठाकरे गुट खुद को असली शिवसेना बता रहा है तो दूसरी ओर एकनाथ गुट खुद को शिवसेना (Shivsena) बोल सत्ता पर काबिज हो गया है। हालांकि फिलहाल इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जारी है। लेकिन एकनाथ शिंदे पहले ही खुद को असली शिवसेना बोल चुके हैं। खबर है कि इस बीच वह ठाकरे गुट से अलग हुए नेताओं के लिए पार्टी कार्यालय के तौर पर नया शिवसेना भवन बनाने की योजना बना रहे हैं।

ये खबर तेज़ी के साथ फैल रही है, लेकिन अभी तक इस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुहर नहीं लगी है। ऐसे में अब इसका खुलासा महाराष्ट्र के नवनियुक्त मंत्री उदय सामंत ने किया है। उनका कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है, ये सिर्फ एक अफवाह है। एकनाथ शिंदे द्वारा इस तरह का कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि “यह अफवाह है कि दादर में एक समानांतर शिवसेना भवन बनाया जा रहा है।”

images 11 3

वह आगे कहते हैं कि “हालांकि, हम एक केंद्रीय कार्यालय खोजने की कोशिश कर रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री आम लोगों से मिल सकें। हम शिवसेना भवन का सम्मान करते हैं और आगे भी रहेगा।” एकनाथ शिंदे द्वारा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सबकी नजर कैबिनेट विस्तार पर थी। जिसको अंजाम 41 दिन बाद दिया गया। मुख्यमंत्री बनने के 41 दिनों बाद कैबिनेट विस्तार किया गया जिसमें बागी शिवसेना समूह और भाजपा के 9-9 मंत्रियों को शामिल किया गया है।

रिकवरी एजेंट्स के लिए RBI ने जारी किए सख्त नियम, अब सुबह 8 से पहले और शाम 7 बजे के बाद…

0

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने लोन रिकवरी एजेंट्स (Recovery agents) के लिए फिर एक बार नए नियम जारी किए हैं। आरबीआई लगातार लोन रिकवरी एजेंट्स के लिए नियमों में बदलाव करता रहता है। लेकिन इस बार एक ऐसा नियम जारी किया है, जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिलने वाली है। बकाया कर्ज की वसूली करने वाले एजेंटों को आरबीआई ने आदेश दिया है कि वह सुबह 8 बजे के पहले और शाम 7 बजे के बाद कर्जदारों को कॉल नहीं कर सकते। इसके साथ ही नए नियमों में कहा गया है कि एजेंट कर्जदारों को किसी भी तरह की कोई धमकी न दें।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को नए निर्देश जारी करते हुए कहा कि “सुबह आठ बजे के पहले और शाम सात बजे के बाद कर्जदारों को कॉल नहीं कर सकते हैं।” आगे कहा गया कि “सलाह दी जाती है कि रेगुलेटेड एंटिटीज सख्ती से यह सुनिश्चित करेंगी कि वे या उनके एजेंट बकाया कर्जों की वसूली के दौरान कर्जदारों को किसी भी तरह से प्रताड़ित या उकसाने से परहेज करें। कर्जदारों को किसी भी तरह का अनुचित संदेश भेजने, धमकी भरा या अनजान नंबर से फोन करने से भी परहेज करें।”

images 7

इसके साथ ही कहा गया है कि “बैंक, गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियां (एनबीएफसी) और संपत्ति पुनर्गठन कंपनियां (एआरसी) यह सुनिश्चित करें कि कर्ज वसूली संबंधी उसके निर्देशों का ठीक से पालन किया जाए।” मिली जानकारी के अनुसार ये दिशानिर्देश सभी वाणिज्यिक बैंकों, सहकारी बैंकों, एनबीएफसी, एआरसी और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों पर लागू हो चुके हैं।

बड़ी खबर: क्या विधायक छोड़ रहे एकनाथ का साथ, उद्धव की तरफ तो नहीं बढ़ रहे हाथ?

0

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट भाजपा के साथ मिल कर कर महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिरा दिया था। एकनाथ शिंदे के साथ शिव सेना के विधायकों ने बगावत कर दी और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। लेकिन, अब कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी को शासद ही उम्मीद होगी। हालांकि, इस बारे में बहुत जल्द कोई आंकलन करना जल्दबाजी होगा, लेकिन जो चर्चाएं हो रही हैं, वो सियासी पंडितों के कान खड़े करने वाली हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लंबे इंतजार के बाद अपनी कैबिनेट का विस्तार तो जरूर कर लिया, लेकिन मंत्री पद नहीं पाने वाले विधायक अपनी नाराजगी भी दिखाने लगे हैं। हाल के सत्ता संघर्ष में औरंगाबाद पश्चिम विधायक संजय शिरसाट ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बागी तेवर दिखाते हुए एकनाथ शिंदे का साथ दिया था। शिंदे खेमे में शुरू से ही शामिल होने के बावजूद शिरसाट को मंत्री पद नहीं मिला है। उन्होंने कल रात एक ट्वीट किया, जिसने कयासों को जन्म दे दिया है।

अपने ट्वीट में शिरसाट ने उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के परिवार का मुखिया बताया है। इस ट्वीट की तूफानी चर्चा शुरू होते ही शिरसाट ने एक न्यूज चौनल से फोन पर संपर्क साधा और इसपर सफाई भी दी है। शिरसाट ने अपने ट्वीट के साथ विधानसभा में उद्धव ठाकरे का एक भाषण भी संलग्न किया है। लेकिन, कुछ समय बाद उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा है कि शिंदे समूह में हम सभी बहुत खुश हैं।

इस बीच राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या संजय शिरसाट ने कैबिनेट में जगह न मिलने पर उद्धव ठाकरे के भाषण को ट्वीट कर शिंदे समूह को चेतावनी दी है। विधायक ने अपने ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा, श्श्मैंने जो ट्वीट किया वह विधानसभा में उद्धव ठाकरे का भाषण था। उस भाषण में उन्होंने महाराष्ट्र के बारे में अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि वह परिवार के मुखिया की भूमिका निभा रहे थे।

इसलिए आज भी मेरा यह मत है कि यदि आप परिवार के मुखिया की भूमिका निभा रहे हैं तो कहीं न कहीं आपको परिवार के सदस्यों की राय पर विचार करना चाहिए।श्श् संजय शिरसाट ने एक मराठी समाचार चौनल से बात करते हुए कहा, श्श्मेरे ट्वीट का यह अर्थ था कि आपको अपनी राय के बजाय अपने परिवार की राय का सम्मान करना चाहिए।श्श्उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह एकनाथ शिंदे के साथ हैं और कोई नाराजगी नहीं है।

उन्होंने कहा, श्श्हमने उद्धव ठाकरे को परिवार का मुखिया माना, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। इसलिए, हमें वर्तमान स्थिति के लिए भी खेद है। मैंने इसलिए यह ट्वीट नहीं किया क्योंकि मुझे मंत्री पद नहीं मिला। मैं सिद्धांत का आदमी हूं। शिंदे गुट के साथ अब तक के अपने सफर में मैं हमेशा मुखर रहा हूं। मैं वही बोलता हूं जो मुझे सही लगता है। मेरा भी यही मानना था कि उद्धव ठाकरे को राकांपा और कांग्रेस के साथ नहीं जाना चाहिए था। मैं अब भी इसके साथ खड़ा हूं। हम सभी खुश हैं।

उत्तराखंड: हर घर तिरंगा अभियान पर दिया था विवादित बयान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत

0

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता और सीनियर वकील ने देहरादून की धारा चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खुलेतौर पर लोगों को धमकी दे रहे हैं। समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।

अपनी शिकायत में उन्होंने आईपीसी की विभिन्न धाराओं को जिक्र किया है। एडवोकेट देवेंद्र सिंह राणा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को धमकाने का काम किया है। समाज को बांटने का प्रयास किया है।

उन्होंने बयान दिया था कि जो भी झंडा नहीं फहराएगा, उनके घरों की फोटोग्राफी कराई जाए और उनको उपलब्ध कराएं। कुल मिलाकर इस तरह के बयान खुली धमकी की तरह ही हैं। किसी राजनीतिक दल का प्रदेश अध्यक्ष लोगों को सीधेतौर पर धमका रहे हैं। एडवोकेट राणा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी खबर: नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मंडरा रहा घुसपैठ का खतरा

0

स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाईअलर्ट कर दिया गया है। सीमा के साथ ही पगडंडियों और नाकों पर एसएसबी व पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है। हर वाहन और हर आने-जाने वाले की तलाशी ली जा रही है। नेपाल की समीमाएं उत्तराखंड से लेकर यूपी और फिर बिहार से लगती हैं। नेपाल बॉर्डर से घुसपैठ का खतरा बना हुआ है।

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर इंडिया गेट, डंडा हेड, भगवानपुर, केवटलिया, खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, हरदी डाली, मुर्दहिया घाट, मुडिला, चंडीथान, संपतिहा, कुरहवा घाट, बैरिया बजार, सुंडी घाट, बनैलिया मंदिर चौराहा व रजिया घाट आदि पगडंडी और नाकों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसबी हरदी डाली बीओपी के उप निरीक्षक जाकिर अली के नेतृत्व में एसएसबी के एएसआई अरुण ज्योति, महती, देवेंद्र पितरु व सुंदर राव आदि जवानों ने नो मेंस लैंड व सार्वजनिक स्थानों पर जांच अभियान चलाया। सोनौली सीमा बार्डर पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विशेष अलर्ट के निर्देश हैं। एसएसबी कमांडेंट ललित उपाध्याय के अनुसार सुबह 6 से रात 10 बजे तक सीमा खुलती है।

यही लागू है। हालांकि अगले तीन दिन खास अलर्ट किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। इंडो-नेपाल सीमा पर हाई-अलर्ट हो गया। इसके साथ ही बिहार सीमा पर भी अलर्ट कर दिया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर एडीजी ने पुलिसकर्मियों व आमजन को कई निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि बिना परमिशन के मार्च या रैली नहीं निकाली जाएगी।

इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी वाहिनी को यह निर्देश दिया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जाए। किसी भी वाहन को बिना जांच के बार्डर पार न करने दिया जाए। नेपाल की ओर से आने वालों से भी एसएसबी पूछताछ कर रही है।

उत्तराखंड: दिल्ली में पकड़ा गया गन हाउस का मालिक, बदमाशों को सप्लाई कर रहा था कारतूस

0

देहरादून: राजधानी देहरादून में शान से गन हाउस चलाने वाले गन और कारतूस बेचते-बेचते खुद भी बदमाशी में उतर आया। उसे दिल्ली पुलिस ने 2000 से अधिक अलग-अलग तरह के कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दिल्ली में गिरफ्तारी की जानकारी लगते ही उत्तराखंड पुलिस में भी हड़कंप मच गयां

कारतूस तस्करी में दून स्थित रायल आर्म्स के संचालक के भी शामिल होने से हड़कंप मच गया है। दून पुलिस ने भी अब रायल आर्म्स के संचालक परीक्षित नेगी के ठिकानों की जांच शुरू कर दी है।

मामला शुक्रवार का है। पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार थाना पुलिस ने कारतूसों की तस्करी के आरोप में दून के रायल आर्म्स के मालिक परीक्षित नेगी, उसके दो साथियों और जौनपुर के एक बदमाश के तीन साथियों को आनंद विहार बस अड्डे से गिरफ्तार किया। उनके पास से 2,251 कारतूस बरामद किए, जो आठ तरह के लाइसेंसी हथियारों के हैं।

यूपी के मेरठ जेल में बंद बदमाश अनिल और जौनपुर के एक गैंगस्टर के इशारे पर ये कारतूस देहरादून के रायल गन हाउस से पांच लाख रुपये में खरीदे गए थे। रायल आर्म्स के मालिक की गिरफ्तारी से दून पुलिस में भी हड़कंप मच गया। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक संपर्क नहीं किया है, लेकिन दून के शख्स की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

जिस दुकान की बात की जा रही, वह पटेल रोड पर स्थित है। पुलिस अपने स्तर पर गन हाउस के बारे में जानकारी जुटा रही है। संचालक के सगे-संबंधियों का पता लगाया जा रहा है। एसओजी और पुलिस, रायल आर्म्स मालिक के पकड़े गए लोगों से संबंध खंगाल रही है।