Home Blog Page 730

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के घर सीबीआई का छापा, मंत्री ने साधा भाजपा पर निशाना…

0

देश में भाजपा की सरकार आने के बाद से सीबीआई और ईडी एक्शन में आ चुकी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से सीबीआई और ईडी लगातार बड़े लोगों के खिलाफ कदम उठा रहे हैं। अब तक कई नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है और अब सीबीआई ने दिल्ली की ओर रुख कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में 21 जगहों पर सीबीआई रेड्स जारी है। इन 21 जगहों में से एक दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भी घर है। इस बात की जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री सोशल मीडिया के जरिए दी है।

जनता को इसकी जानकारी देने के साथ साथ मनीष सिसोदिया ने केंद्र में बैठी भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। अपने पहले ट्वीट में वह लिखते हैं कि “सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।”

93649598

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।” इसके आगे उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि “ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूँठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।”

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान.? तो आज से इस्तेमाल करें ये ड्रिंक्स और खुद देखें फायदें…

0

इंसान की सेहत सबसे जरूरी है और इंसान सभी चीजों को ध्यान में रखता है, लेकिन अपनी सेहत के बारे ने भूल जाता है। ये ही वजह है कि लोग बिना कुछ सोचे समझे कुछ भी खा लेते हैं। कोलेस्ट्रॉल के बारे में तो आप जानते ही होंगें, अगर इंसान के शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो वह कितनी दिक्कतें पैदा कर सकता है। हालांकि कोलेस्ट्रॉल की मदद से कोशिकाओं, ऊतकों और अंगों के निर्माण के लिए जरूरी है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल खून में और सेल्स में मौजूद होता है और सेल्स की मदद से ही एक टिश्यू बनता है।

कोलेस्ट्रॉल भी दो तरह के होते हैं, एचडीएल और एलडीएल। बता दें कि एचडीएल को अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है, जबकि एलडीएल खराब कोलेस्ट्रॉल है। एलडीएल दिल के लिए काफी नुकसानदायक है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति का एलडीएल बढ़ जाता है तो इसको किस तरह से कम कर सकते हैं? तो चलिए हम आपको इसके लिए कुछ ऐसी ड्रिंक्स बताते हैं जो एलडीएल को बढ़ने से रोकती हैं। पहली ड्रिंक को हम सोया मिल्क बोलते हैं। सोया मिल्क में सेचुरेटेड फुड का लेवल कम होता है। इसकी मदद से दूध में बढ़ा हुआ फैट लेवल हो जाता है। जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोका जा सकता है।

IMG 20220819 112237

इस तरह ही ओट्स मिल्क भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। इसमें बीटा-ग्लुकन नामक एक फूड होता है जो बाइल सॉल्ट के साथ मिलकर आंतों में एक जेल जैसी परत बनाता है जो बदले में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करता है। ग्रीन टी की खूबियों से तो हर कोई वाकिफ है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत है। ग्रीन टी भी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकती है। इसके साथ ही आप कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने के लिए टमाटर के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

दिल्ली के डिप्टी CM के घर CBI का छापा, 7 राज्यों के 21 ठिकानों पर कार्रवाई

0

दिल्ली : डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि CBI आई है, जिसका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नंबर-1 नहीं बन पाया है। बता दें कि सीबीआई की दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित आबकारी नीति मामले में दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर कार्रवाई चल रही है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है। ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। सिसोदिया ने कहा कि हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा। सिसोदिया ने कहा कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए गए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।

सीबीआई की कार्रवाई पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये(केंद्र सरकार) रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों पर छापेमारी और गिरफ्तारी की जा रही है। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे। जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार एनवाईटी के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेजी। सिसोदिया की तरह केजरीवाल ने भी कहा कि सीबीआई का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच और रेड हुईं लेकिन कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

कल से शुरू हो रहा DSF का फुटबॉल टूर्नामेंट, युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा मंच

0

मुंबई: देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन (डीएसएफ) फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रही है। फुटबॉल टूर्नामेंट 19, 20 और 21 अगस्त को एग्नेल्स फुटबॉल ग्राउंड वाशी नवी मुंबई में खेला जाएगा। फाउंडेशन उत्तराखंड के लोगों के लिए कई तरह के आयोजन करती रहती है। यह भी उसी तरह का एक आयोजन है।

इसका लक्ष्य मुंबई में रह रहे उत्तराखंड के फुटबॉलरों की प्रतिभा को एक मंच देना का है, जिससे उत्तराखंड के फुटबॉलर अपनी पहचान बना सकें। फेडरेशन का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा।

उनको अब तक जो मंच और पहचान नहीं मिल पाई थी, इस फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए मिल पाएगी, जिससे उनको भविष्य के लिए भी तैयारी करने का अवसर मिलेगा। युवाओं में टैलेंट तो है, लेकिन कई युवाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका नहीं मिलता है। यह आयोजन उनको वह मौका देगा।

फिर धरने पर किसान, टिकैत ने दी धमकी, इतने दिन चलेगा आंदोलन

0

लखीमपुर खीरी: किसान और किसानों का आंदोलन एक बार फिर चर्चा में है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस बार तंबू लखीमपुर खीरी में लगाया है। केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का 75 घंटे तक चलने वाला धरना गुरुवार सुबह शुरू हो गया। इस दौरान आसपास भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। धरनास्थल पर कमिश्नर और आईजी रेंज ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रूट मार्च किया। किसान नेताओं के मंच पर पंजाब से आए विभिन्न किसान नेताओं, भाकियू नेता राकेश टिकैत के साथ-साथ मेधा पाटेकर भी मौजूद रहीं।

धरने में शामिल होने पंजाब से हजारों किसान बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पहुंच गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में श्न्यायश् की मांग के लिए 18 से 21 अगस्त तक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव समेत कई किसान नेता धरनास्थल पर पहुंच चुके हैं। राकेश टिकैत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मांग की है कि तिकुनियां कांड में चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।

संयुक्त किसान मोर्चा के धरने में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के समक्ष निम्न मांगें रखी हैं। लखीमपुर खीरी जिला के तिकुनियां में चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या करने की साजश रचने के मामले में उप गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टैनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। लखीमपुर खीरी हत्याकांड में श्निर्दाेष होते हुए भीश् जेल में बंद किसानों को तुरन्त रिहा किया जाए और उनके ऊपर मढ़े केस तुरन्त वापस लिए जाएं।

सभी फसलों के ऊपर स्वामीनाथन कमीशन के द्वारा सी-2 $50ःके फार्मूला से एमएसपी की गारंटी और सभी फसलों की बिकवाली एमएसपी के ऊपर होने की गारंटी करने वाला कानून केंद्र सरकार द्वारा बनाया जाए। किसान आन्दोलन के दौरान केन्द्र शासित प्रदेशों व अन्य राज्यों में जो केस किसानों के ऊपर लाद दिए गए थे वो तुरंत वापस लिए जाएं।

भारत के सभी किसानों के सर पर चढ़े कर्ज को एक बार लकीर मार के एकमुश्त कर्ज मुक्त किया जाए। उत्तर प्रदेश की खंड मिलों की तरफ जो किसानों की बकाया राशि है वो तुरंत जारी की जाए। वर्षों से जंगल को आबाद कर देश के विभिन्न प्रांतों से लखीमपुर एवं अन्य जनपदों से आकर बसे किसानों को ज़मीन से बेदख़ल करने के नोटिस देने बंद किए जाएं।

राकेश टिकैत ने दी धमकी-

पानी शौचालय की व्यवस्था करो वर्ना जिला मुख्यालय पर भी धरना देंगे। राकेश टिकैत मंच पर पहुंचे और प्रशासन को चेतावनी दी कि तीन दिन के धरने को लेकर प्रशासन ने बाहर से आने वाले किसानों के लिए पानी और शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं की है। अगर एक घंटे के अंदर व्यवस्था दुरुस्त नही हुई तो किसान जिला मुख्यालय पर भी धरना देना जानते हैं। जब उनको इन्फॉर्म कर रखा है तो व्यवस्था क्यों नहीं। हमें प्रशासन की परमिशन की जरूरत नहीं। बस वो बता दें कि वो व्यवस्था करेंगे कि नहीं। वरना हम पानी और अन्य चीजें भी लेना जानते हैं।

राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर, फैंस कर रहे दुआएं

0

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी हुई है। वह बीते आठ दिन से दिल्ली एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टरों का कहना है कि श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। उनके फैंस की चिंता दूर करने के लिए प्रत्येक दिन एम्स प्रशासन उनका हेल्थ अपडेट जारी करता है। उनके फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की लिए दुआएं मांग रहे हैं।

राजू श्रीवास्तव के पीए गर्वित नारंग ने बताया कि रात में उन्हें कुछ इजेंक्शन दिए गए थे। मगर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सभी विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी देखरेख में लगे हैं। फिल्म जगत की हस्तियां भी काफी परेशान हैं। वह लगातार राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

राजू श्रीवास्तव की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। एम्स के न्यूरो फिजिशियन डॉ. आंचल श्रीवास्तव की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात उनके शरीर में सूजन आ गई थी। जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ रही है। वहीं, कानपुर में उनके फैंस ने हवन पूजन कर स्वस्थ होने की कामना की है।

एम्स डॉक्टरों द्वारा एमआईआर कराए जाने पर जो रिपोर्ट आई, उसके मुताबिक उनके सिर की नस नबी हुई है। डॉक्टर्स जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि नस दबी होने की वजह से उन्हें ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है।

बड़ी खबर: क्या होने वाला है ये बदलाव, RBI ने मांगा सुझाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

0

मुंबई: अब तक एटीएम से पेसा निकालने के लिए शुल्क लिया जाता था। अब आरबीआई एक और तैयारी भी कर रहा है। आरबीआई ने लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने भुगतान प्रक्रिया में प्रस्तावित बदलावों पर आम लोगों की राय मांगी है।

इन बदलावों में यूपीआई के जरिए भुगतान करने करने पर चार्ज वसूले जाने का प्रस्तावित बदलाव भी शामिल है। आरबीआई ने डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी पॉलिसी के तहत बीते वर्ष 8 दिसंबर को एक डिस्कशन पेपर रिलीज किया था जिनमें भुगतान प्रक्रियाओं पर चार्जेज वसूले जाने की बात कही गई थी।

इस डिस्कशन पेपर को 17 अगस्त को रिलीज किया गया है। इसी पर आरबीआई ने आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। आरबीआई ने कहा है कि लोगों को अपना सुझाव तीन अक्टूबर 2022 तक ईमेल के माध्यम से देना है।

हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र का ये इलाका, बड़े खतरे की आशंका

0

महाराष्ट्र : राज्य के रायगढ़ में वीरवार को श्रीवर्धन बंदरगाह के पास दो नावें मिली हैं। इनमें एक में तीन AK-47 राइफल और कुछ जिंदा कारतूस मिले हैं। दूसरी नाव में लाइफ जैकेट्स के साथ ही कुछ और संदिग्ध सामान मिला है। दोनों में कोई व्यक्ति नहीं था। ये संदिग्ध नावें मिलने के बाद क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी है। श्रीवर्धन बंदरगाह का उपयोग 12 मार्च, 1993 के सिलसिलेवार विस्फोटों के लिए विस्फोटक व हथियार उतारने के लिए भी किया गया था।

संदिग्ध नाव सुबह आठ बजे स्थानीय लोगों ने देखी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। स्थानीय तहसीलदार व पुलिस ने नाव के पास जाकर देखा तो उन्हें एक बाक्स में तीन एके 47 राइफलें और कुछ जिंदा कारतूस रखे दिखाई दिए। नाव का पंजीकरण ब्रिटेन का बताया जा रहा है, जबकि नाव में रखे एके-47 राइफल के बाक्स पर ओमान की किसी कंपनी का नाम लिखा है।

पुलिस अनुमान लगा रही है कि भारतीय समुद्री सीमा के बाहर कहीं इस नाव को लंगर डालकर खड़ा किया गया होगा। जहां से मानसूनी हवाओं के कारण यह बहकर मुंबई के निकट आ गई है, लेकिन पुलिस नाव को लेकर किसी आतंकी साजिश से इनकार नहीं कर रही है। मुंबई और पड़ोसी रायगढ़ जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस संदिग्ध नावों के बारे में और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

महाराष्ट्र में वीरवार को हरिहरेश्वर बीच के पास एक संदिग्ध नाव मिलने के बाद रायगढ़ जिले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच चल रही है। महाराष्ट्र ATS की टीम रायगढ़ के लिए रवाना हो गई है, जहां हरिहरेश्वर बीच पर हथियारों के साथ एक संदिग्ध नाव मिली है। आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है। मुंबई में पहले भी आतंकी हमले हो चुके हैं। जिनमें सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।

उत्तराखंड: UKSSSC पेपर लीक कांड, एक और अरेस्ट, अब तक 19 गिरफ्तारियां

0

देहरादून  : पेपर लीक मामले में एसटीएफ लगातार कार्रवाई में है। हाकम सिंह और पेपर सॉल्वर तनुज शर्मा की गरिफ्तारी के बाद एसटीएफ को जो जानकारियां मिली थी और जांच के दौरान सामने आ रहे तथ्यों के आधाार पर उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के सुनारा गांव निवासी अंकित रमोला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब तक 19 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

एसटीएफ ने विवेचना के दौरान अहम सबूतों के आधार पर एवं पूर्व गिरफ्तार अभियुक्त हाकम सिंह के कहने पर कुछ छात्रों को विभिन्न स्थानों से लेकर पूर्व गिरफ्तार टीचर तनुज शर्मा के घर ले जाने की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान अभियक्त अंकित रमोला की तलाश में एसटीएफ टीम रवाना हुई।

उत्तरकाशी के नौगांव से अंकित रमोला को पूछताछ के लिए एसटीएफ कार्यालय लाया गया था, जहां पूछताछ करने के बाद साक्ष्य की पुष्टि होने पर अंकित रमोला को उक्त मुकदमे में गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह का ने कहा कि सभी ऐसे अभियार्थिओ को आगाह किया जाता है कि जो अनुचित साधनों से एग्जाम को क्लियर पास हुए है, वो खुद ही सामने आकर बयान दर्ज कराएं। ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगीं

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
अंकित रमोला पुत्र दीपक सिंह रमोला निवासी ग्राम सुनारा, पोस्ट ऑफिस नौगांव, तहसील बड़कोट जिला उत्तरकाशी।

उत्तराखंड : मिलेगी बड़ी सौगात, पहली बार होगा ये काम

0

देहरादून : हार्ट रोगियों के लिए अच्छी खबर है। अब लोगों को हार्ट संबंधी जांच के लिए प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही दून मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब बनकर तैयार हो जायेगी और रियायती दरों पर हृदय रोगियों को सस्ता इलाज मिल सकेगा।

सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहत्तर बनाने के लिये प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में ‘लाइफ स्टाइल क्लीनिक’ का नया विभाग खोला जायेगा, जहां पर संबंधित सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित किये जायेंगे।

इसके अलावा प्रदेश में सुपर स्पेशिलिस्ट चिकित्सकों का पृथक कैडर बना कर नया वेतनमान तय किया जायेगा। यह बात सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में कार्डियक कैथ लैब के शिलान्यास कार्यक्रम में कही।

डॉ. रावत ने बताया कि अब हाईटेक तकनीकी से हृदय संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार दून अस्पताल में किया जा सकेगा। जिसके लिये चार माह के भीतर अस्पताल में कैथ तैयार कर ली जायेगी, जिसके लिये सरकार ने 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर ली गई है।

विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को लैब निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि आगामी 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इसका शुभारम्भ किया जा सके। डॉ. रावत ने बताया कि यह सूबे की पहली कैथ लैब है जो किसी सरकारी अस्पताल में स्थापित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सरकार का मकसद निजी अस्पतालों की भांति सरकारी अस्पतालों में भी हाईटेक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि प्रदेश के लोगों को रियायती दरों पर उपचार मिल सके। दून अस्पताल में कैथ लैब खुलने से हार्ट संबंधी रोगियों को खासी राहत मिलेगी साथ ही हार्ट सर्जरी, वॉल्ब चेंज एवं हार्ट अटैक में बेहत्तर उपचार भी मिलेगा।

इसके बाद रोगियों की निजी अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी। डॉ. रावत ने बताया कि सूबे में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में ‘लाइफ स्टाइल क्लीनिक’ का नया विभाग खोला जायेगा, जिसमें संबंधित सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित किये जायेंगे।

इसके अलावा प्रदेश में सुपर स्पेशिलिस्ट चिकित्सकों का पृथक कैडर बनाने के साथ ही नया वेतनमान भी तय किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को पूरा करने के लिये चिकित्सा सेवा चयन आयोग के माध्यम से 339 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

साथ ही 2600 स्टॉफ नर्सों की वर्षवार भर्ती प्रक्रिया को भी शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा। डॉ. रावत ने बताया कि राज्य में संस्थागत प्रसव की स्थिति में बेहत्तर सुधार हुआ है।

इसके अलावा राज्य के मेडिकल कॉलेजों में पैरामेडिकल स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिये करीब दो हजार पदों की स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।