Home Blog Page 729

मनीष सिसोदिया बोले : हम डरने वाले नहीं, जानता हूं दो-चार दिन में गिरफ्तार कर लेंगे

0

CBI छापेमारी को लेकर दिल्ली के उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सीबीआई-ईडी का डर दिखाती है। ईडी-सीबीआई के दम पर उन्होंने कई सरकारें गिराई हैं। दो-चार दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर लेंगे। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

पंजाब के बाद देश में अरविंद केजरीवाल लोकप्रिय हुए हैं, यह सब केजरीवाल को रोकने की साजिश है। लेकिन ऐसा नहीं होगा, 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल ही होगा। सिसोदिया ने कहा कि आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ। सीबीआई को ऊपर से आदेश मिला था।

 

 

 

मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज, कल, परसों में हो सकता है कि ईडी-सीबीआई भेजकर उनको गिरफ्तार करवा लिया जाए, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने खुद को भगत सिंह का फॉलोअर बताते हुए कहा की हम डरने वाले नहीं हैं। वे हमें नहीं तोड़ पाएंगे, हम देश के लिए जेल भी जाएंगे। केजरीवाल के साथ लाखों बच्चों और करोड़ो लोगों की दुआएं हैं।

उत्तराखंड: भारी बारिश से तबाही, यहां लापता बताए जा रहे पांच लोग

0

देहरादून : उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। राजधानी देहरादून के पास मालदेवता सरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मची है। जिलाधिकारी सोनिका के मुताबिक आपदा में पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं।

जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम कोठार में 14-15 कमरों का आवासीय भवन भूस्खलन होने से मलबे में दब गया है। जिससे 80 वर्षीय बचनी देवी दब गई है।

आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। फिलहाल घटनास्थल पर आपदा बचाव का कार्य जोर-शोर से जारी है।

आपदा में लापता लोगों की खोजबीन को लेकर एनडीआरएफ और एसटीएफ के लगातार अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।

लगातार तेज बारिश के बीच फटा बादल, मौके पर पहुंची बचाव टीम, वैष्णो देवी यात्रा पर भी रोक…

0

हर साल बारिश के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, कुछ राज्य होते हैं जो बारिश के लिए तरस जाते हैं। हर साल की तरह इस साल भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। बता दें कि उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के कारण लोगों का गुजारा करना मुश्किल हो चुका है। आए दिन गांव में पानी भरने की खबरें सामने आ रही हैं। अब खबर सामने आई है कि तेज़ बारिश के दौरान उत्तराखंड के एक गांव में बादल फट गया है। ये घटना देहरादून जिले के रायपुर प्रखंड की है।

शनिवार करीब 2:45 बजे स्थानीय लोगों ने बादल फटने की सूचना दी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने गांव के लोगों की सुरक्षा के लिए एक टीम भेजी। इस टीम ने बताया है कि किसी भी तरह से लोगों की जान का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है, सबको बचा लिया गया है। वहीं, आपको बता दें कि इस भारी बारिश के कारण देहरादून में प्रसिद्ध तपकेश्वर महादेव मंदिर के पास से बहने वाली तमसा नदी में भी पानी बढ़ने लगा है। बाढ़ आने की भी संभावना है।

images 9 4

इसके अलावा आपको बताते चलें कि भारी बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा कस्बे में माता वैष्णो देवी मंदिर क्षेत्र के पास बाढ़ आ गई है। जिसकी वजह से माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इसपर बयान जारी कर कहा कि “भारी बारिश के मद्देनजर कटरा से वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को ऊपर की ओर जाने को रोक दिया गया है। नीचे आने वाले तीर्थयात्रियों को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस और सीआरपीएफ को पहले ही तैनात कर दिया गया है। पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।”

सीबीआई की छापेमारी के बाद हुआ 12 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, मनीष सिसोदिया बोले…

0

दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की छापेमारी से दिल्ली सरकार में हलचल पैदा हो गई है। दिल्ली सरकार लगातार केंद्र में बैठी भाजपा पर इसको लेकर लगातार हमला कर रही है। इस बीच खबर सामने आई है कि शुक्रवार को मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी के बाद राज्य के करीब 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जितने भी अधिकारियों का तबादला किया गया है। वह काफी अच्छी पहचान रखते हैं।

वही, अगर बात करें सीबीआई के इस छापेमारी की तो इसमें मंत्री के घर से अब तक सीबीआई के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। लेकिन सुनने में आया है कि सीबीआई मनीष सिसोदिया के घर से उनका फोन और कुछ फाइल्स अपने साथ ले गए हैं। बता दें कि मनीष सिसोदिया के घर के साथ साथ सीबीआई ने राज्य में 20 अन्य ठिकानों में भी छापा मारा था। जिसकी आम आदमी पार्टी कड़ी निन्दा कर रहा है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि “सिसोदिया को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि केंद्र गुरुवार को न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पन्ने पर उनकी खबर छपने से परेशान है।”

images 5 3

इसके अलावा इस छापेमारी पर मनीष सिसोदिया का कहना है कि “पूछताछ के लिए अभी नहीं बुलाया है। सभी का व्यवहार बहुत अच्छा था, कुछ फाइलें थी मेरे पास। फोन ले गए हैं। मैंने और मेरी फैमिली ने पूरा सहयोग दिया। आगे भी जांच होगी तो सहयोग देंगे। हमने कुछ गलत नहीं किया है, कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है।” मनीष सिसोदिया के खिलाफ पीसी एक्ट 1988, 120बी, 477ए वास्तविक अपराध के तहत केस दर्ज किया है।

उत्तराखंड : बादल फटने से भारी तबाही, यहां बह गया पुल

0

देहरादून: राजधानी में देर रात बादल फटने भारी नुकसां हुआ है। रायपुर ब्लॉक के सरखेत गांव में लोगों ने यह जानकारी दी। एसडीआरएफ की टीम सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद गांव में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम के बदले मिजाज के चलते पिछले कल मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश हुई। कुमाऊं के खटीमा में सबसे अधिक 152 मिमी और देहरादून के सहस्रधारा इलाके में 97.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में देहरादून, चमोली और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अधिकारियों रहने की जरूरत है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ ही कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

बारिश से सौंग, सुसवा, चंद्रभागा नदियां उफान पर आ गई हैं। वहीं, बंगाला नाला और अन्य छोटे नालों का जलस्तर भी बढ़ गया। लगातार हो रही बारिश के बाद प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है। देहरादून में भी प्रेमनगर के पास टोंस नदी उफान पर आ गई।

बारिश के कारण चंद्रभागा, सौंग, सुसवा नदी और बंगाला नाला उफान पर हैं। जिन क्षेत्रों में बरसाती पानी की निकासी के इंतजाम नहीं हैं वहां सड़कें तालाब सी बन गई हैं। वहीं सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने से खदरी और गौहरी माफी में भूमि कटाव शुरू हो गया है।

खदरी निवासी विनोद जुगलान ने बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ने से भूमि कटाव शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से क्षेत्र में सुअररोधी दीवार के साथ सौर ऊर्जा तार बाड़ भी लगाई गई थी वह भी कटाव की भेंट चढ़ गई।

CBI की FIR में मनीष सिसोदिया सहित 15 के नाम, इस दिन हो गयी थी दर्ज

0

नई दिल्ली : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। यह कार्रवाई आबकारी नीति मामले में हो रही है। सीबीआई की इस कार्रवाई का संदीप दीक्षित ने समर्थन किया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपीकृष्णा, तत्कालीन आबकारी उपायुक्त आनंद तिवारी, आबकारी अतिरिक्त आयुक्त पंकज भटनागर, एंटरटेनमेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के सीईओ विजय नायर, पेरनोड रिकार्ड के पूर्व कर्मी मनोज राय, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल, इंडोस्प्रिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रु, बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा, फर्म बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, दिनेश अरोड़ा, फर्म महादेव लिकर्स, महादेव लिकर्स के वरिष्ठ अधिकारी सन्नी मारवाह, अरुण रामचंद्र पिल्लई, अर्जुन पांडे व अज्ञात।

fahhaohaaaihhrw 62ff875fad184

जानकारी के अनुसार कथित आबकारी घोटाले में सीबीआई ने अपनी एफआईआर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया सहित 15 आरोपियों के नाम शामिल किए हैं। आबकारी नीति और उससे जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई के बाद अब ईडी की एंट्री भी होने वाली है। ईडी मुख्यालय द्वारा सीबीआई को खत लिखा गया है।

ईडी जल्द ही सीबीआई द्वारा दर्ज इस केस को अपने हाथों में ले सकती है। ईडी ने सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर की कॉपी समेत अन्य दस्तावेजों की कॉपी मांगी है। सीबीआई अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर की तलाशी के बाद उनकी कारों की भी तलाशी ली है। बता दें कि सीबीआई की यह कार्रवाई बीते आठ घंटे से जारी है।

विक्की कौशल के साथ क्लिनिक पहुंचीं कटरीना कैफ, होने लगी ये चर्चाएं

0

मुंबई : कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि कपल ऐसी खबरों से इनकार ही करता रहा है। कटरीना को इसी हफ्ते एयरपोर्ट पर देखा गया था जहां उन्होंने ढीले ढाले कपड़े पहन रखे थे। फिर से इसकी चर्चा होने लगी कि क्या उन्होंने बेबी बंप छुपाने के लिए ऐसे कपड़े पहने हैं।

इस बीच अब कटरीना कैफ और विकी कौशल को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। शुक्रवार को पपराजी ने कपल को अस्पताल से निकलने के दौरान अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगने लगे हैं।

कटरीना कैफ ने इस दौरान पिंक कलर का लूज कुर्ता पहना हुआ है। उन्होंने मास्क और चश्मा लगा रखा है। कटरीना ने अपने बालों को पोनी किया हुआ है। उनके आगे विकी को देखा जा सकता है। दोनों अपनी गाड़ी की ओर आगे बढ़ रहे हैं। क्लिनिक के बाहर से कटरीना और विकी की तस्वीर आने के बाद अब सवाल है कि क्या कपल जल्द ही खुशखबरी का ऐलान करने वाला है। बहरहाल इन सबके बीच अभी ये पता नहीं चला कि कटरीना और विकी किस वजह से अस्पताल पहुंचे थे।

आलिया और रणबीर ने जब से अपने आने वाले बच्चे के बारे में जानकारी दी है तब से कटरीना-विकी और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह से फैन्स लगातार पूछ रहे हैं कि वो कब गुड न्यूज देने वाले हैं। इस बीच कटरीना जब भी स्पॉट हुई हैं उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें फैली हैं। कटरीना इन दिनों अपने वर्कफ्रंट पर बिजी हैं। वह सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3‘ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘मैरी क्रिसमस‘ और ‘जी ले जरा‘ है।

उत्तराखंड़: नहीं बचेगा नकल गैंग, नौकरी माफिया पर सरकार का एक और बड़ा प्रहार

0

देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड के नकल माफिया गैंग को सरकार ने पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। इस सिलसिले में सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। कुछ पुरानी भर्तियों की जांच फिर खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं।

सरकार से निदेर्श मिलते ही डीजीपी ने भी जांच एसटीएफ को सौंप दी है। DGP अशोक कुमार राज्य  ने बताया कि UKSSSC की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच STF कर रही है। इसी परिपेक्ष्य में पूर्व में आयोजित हुई सचिवालय रक्षक और कनिष्ठ सहायक (ज्यूडिशियरी) परीक्षाओं की जांच भी STF के सुपुर्द की गई है।

2020 में उत्तराखण्ड पुलिस ने वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिये नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा था, जिस संबंध में जनपद हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में अभियोग पंजीकृत हैं। इन अभियोगों का भी STF फिर से पुनरीक्षण करेगी। दरअसल, इस मामले में पुलिस जांच पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मुंबई में बड़ा हादसा, बोरीवली में ढही 5 मंजिला इमारत

0

मुंबई : मुंबई में बोरीवली इलाके में 5 मंजिला जर्जर इमारत गिर गई है। गनीमत रही कि इमारत गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इमारत खाली थी, इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, फायर ब्रिगेड मलबे में किसी व्यक्ति के दबे होने की जांच कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि बोरीवली पश्चिम में साईबाबा नगर में साईंबाबा मंदिर के पास गीतांजलि बिल्डिंग दोपहर करीब 12.30 बजे गिर गई। सूचना मिलने के बाद मुंबई दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, दो बचाव वैन और अन्य वाहन पुलिस और नागरिक वार्ड के कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आर-सेंट्रल वार्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इमारत को जीर्ण-शीर्ण घोषित कर दिया गया था। इस वजह से इसे खाली करा दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि फायर ब्रिगेड जांच कर रही है कि मलबे में कोई फंसा ना हो।

दिल्ली में सियासी पारा हाई, भाजपा का आप पर पलटवार, मीडिया को दिखा दिया ऐसा सच!

0

नई दिल्ली : दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर CBI की छापेमारी के साथ ही भाजपा भी उन्हें घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। अब भाजपा ने इशारों-इशारों में आरोप लगाया है कि इंटरनैशनल मीडिया में दिल्ली के स्कूलों को लेकर जो छापा गया है, वह पैसे देकर छापा गया है।

दिल्ली से BJP सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स ने वर्ड-टू-वर्ड एक जैसा आर्टिकल छापा, दोनों में 6 तस्वीरें लगी हैं, वे भी एक जैसी हैं। अगर दो-तीन अखबारों में शब्दशः एक जैसा कुछ छपे तो क्या वह खबर होती है? वह तो विज्ञापन होता है।

उन्होंने आगे कहा, ‘केजरीवाल ने सुबह कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स में ऐसे ही फोटो नहीं छप जाती, बहुत मुश्किल होती है। उन्हें मालूम होगा कि कितना पैसा दिया, रिपोर्टर को कैसे सेट किया। मैंने कभी नहीं देखा कि दो अलग-अलग अखबारों में एक जैसी स्टोरी छप जाए।

दूसरी ओर दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने दोनों अखबारों की स्टोरी ट्वीट करते हुए बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा, ‘लो जी यहाँ भी पकड़े गये। न्यूयार्क टाइम्स और ख़लीज़ टाइम्स में एकदम सेम खबर छापी है और दोनों ही ख़बरों का एक ही लेखक भी है। AAP दिल्ली की जनता का पैसा बर्बाद कर रही है, अपने फ़ोटो छपवाने में।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास परCBI की छापेमारी वैश्विक स्तर पर सराहे जा रहे उनके अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा था, ‘जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुख्य पृष्ठ पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन उनके घर पर केंद्र ने सीबीआई को भेजा।