Home Blog Page 728

गेट नहीं खोलने पर महिला ने गार्ड के साथ की बदसलूकी, दीं भद्दी-भद्दी गालियां, गिरफ्तार

0

नोएडा : एक महिला गेट खोलने में देरी होने पर भड़क गई और उसने गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला गार्ड पर भड़कती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर महिला की आलोचना हो रही है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है।

उस वीडियो नोएडा के सेक्टर 126 की जेपी सोसायटी का है। जहां एक गार्ड को गेट खोलने में थोड़ी सी देरी हो जाती है। यह देख महिला गार्ड पर भड़क उठती है, आग बबूला होकर महिला गार्ड के साथ बदतमीजी शुरू कर देती है। गार्ड को वह भद्दी-भद्दी गालियां देती है।

वीडियो में दिख रहा है कि महिला वहां मौजूद अन्य गार्डों को भी अपशब्द कहती है। एक गार्ड को पकड़कर वह धक्का-मुक्की करती भी दिखाई देती है। वहां मौजूद एक गार्ड ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

गर्लफ्रेंड के साथ कार में ऐसे हाल में था BJPनेता, अचानक आ गई पत्नी और फिर…

0

कानपुर: हर नेता बुरा नहीं होता। लेकिन, किस्से अक्सर नेताओं के खूब सुनाई पड़ते हैं। कई बार नेता रंगे हाथों भी पकड़े जा चुकी हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला कानपुर में सामने आया है। जूही थाना इलाके के आनंदपुरी पार्क के पास शनिवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब भाजपा नेता मोहित सोनकर अपनी एक महिला मित्र के साथ कार के अंदर रंगरलिया मना रहे थे।

तभी मोहित की पत्नी व प्रेमिका का पति अपने अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मोहित की पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर मोहित को जूते चप्पलों से जमकर पीटा। वहीं मोहित ने अपनी महिला मित्र के पति को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाबूपुरवा खटियाना निवासी मोहित सोनकर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री है।

पुलिस के मुताबिक, वह शाम को किदवई नगर के ब्लाक निवासी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के लिए पार्क के पास आए थे। यहां पर महिला का पति व मोहित की पत्नी परिवार के साथ पहुंची दोनों लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सब ने मिलकर मोहित की पिटाई कर दी। यह नजारा देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने मोहित के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला भी भाजपा से जुड़ी हुई है और दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे हैं। दोनों के घरों में कई बार विवाद भी हो चुका है।

विवेक अग्निहोत्री ने खोली बॉलीवुड की पोल, कह दिया कुछ ऐसा

0

मुंबई: द कश्मीर फाइल्स के बाद बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म से ही दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुके हैं। अपनी फिल्मों के जरिए गंभीर और संवेदनशील मुद्दे उजागर करने वाले विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया के जरिए भी लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं।

अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विवेक अग्निहोत्री आए दिन बॉलीवुड और इसकी कमियों पर भी निशाना साधते नजर आते हैं। इसी क्रम में विवेक ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। ट्विटर पर शेयर किए गए एक पोस्ट के जरिए विवेक ने फिर बॉलीवुड पर निशाना साझा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। शेयर किए गए इस फोटो में एक लंबा चौड़ा नोट लिखा हुआ है।

साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, बॉलीवुड, अंदर की कहानी, कृपया पढ़ें। साझा की गई इस तस्वीर में लिखा है कि मैंने अब बॉलीवुड में इतना समय बिता लिया है कि अब मैं ये समझ सकूं कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है। उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड वैसा नहीं है जैसा आपको दिखता है। असली बॉलीवुड तो अंधेरी गलियों में बसता है, जिसे देख पाना आम इंसान के बस की बात नहीं। आइए आपको समझाते हैं।

इन गलियों में आपको कई टूटें, बिखरें और दबे हुए सपने देखने को मिलेंगे। बॉलीवुड अगर कहानियों का संग्रहालय है तो प्रतिभा का कब्रिस्तान भी है। ये रिजेक्शन के बारे में नहीं है, बल्कि उस अपमान और शोषण के बारे में है जो सबके सपने तोड़ देता है। एक इंसान खाने के बिना रह सकता है, लेकिन सम्मान और उम्मीद के बिना रहना नामुमकिन हैं।

पोस्ट में विवेक ने बॉलीवुड से जुड़े अन्य कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत दुखद है कि लड़ाई लड़ने की बजाय लोग यहां हार मान लेते हैं। किस्मत वाले वही है जो वापस घर लौट पाते हैं। वहीं, जो लोग यहां रह जाते हैं, वह पूरी तरह से टूट जाते हैं। जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें थोड़ी बहुत झूठी सफलता मिलती है, वह ड्रग, शराब आदि नशे की लत के चलते अपना जीवन खराब कर लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट के जरिए बॉलीवुड के कई दूसरे काले सच भी उजागर करने की कोशिश की।

उत्तराखंड: आपदा में लापता दो लोगों के शव मिले, इतनी पहुंची मरने वालों की संख्या

0

देहरादून: देहरादून के मालदेवता में बादल फटने की घटना के बाद दो लापता दंपती के शव रविवार को बरामद कर लिए गए हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे। मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा में लापता ग्वाड़ सकलाना गांव के दंपती राजेन्द्र राणा (36) व उनकी पत्नी अनिता राणा (30) के शव रविवार को बरामद किए गए हैं।

एसडीआरएफ ने दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिए हैं। कल आई आपदा के बाद ग्वाड़ गांव में मातम का माहौल है। लालपुल से ग्वाड़ सकलाना पंचायत (टिहरी) के लिए जाने वाली रोड बांदल नदी के कटाव से बह गई है। यहीं से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, ग्रामीण, अधिकारी सात किलोमीटर पैदल चल प्रभावित गांवों में पहुंच रहे हैं। वहीं सरखेत में आई आपदा के बाद एनडीआरएफ की टीम भी राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

उत्तराखंड के तीन जिलों पौड़ी, टिहरी और देहरादून में शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक हुई बारिश जानलेवा साबित हुई। तीनों जिलों में बादल फटने से नदी व बरसाती नालों के उफान और मलबे की चपेट में आकर दंपती समेत पांच की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग लापता हैं। 13 लोगों को चोटें भी आई हैं। देहरादून में रायपुर थानों को जोड़ने वाला एक मोटर पुल टूट गया है।

विधानसभा के नजदीक आते ही शुरू हुई भाजपा की राजनीति, गुजरात में रातों-रात हुआ…

0

इस साल की अंत तक गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। अभी से चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। भाजपा राज्य में अपनी पकड़ को बनाए रखना चाहती है। जिसके चलते भाजपा कई बड़े फैसले के सकती है। सामने आई खबर के अनुसार भाजपा ने अब विधानसभा चुनाव को देखते हुए फैसले लेना शुरू कर दिए हैं। अभी पार्टी में एक बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। जिसको देखते हुए सभी लोग हैरान हैं। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार में बड़ा बदलाव किया गया है।

शनिवार रात राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया। जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान है और इसके पीछे की वजह जानने चाहता है। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार में सबसे बड़े चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले राजेंद्र त्रिवेदी से राजस्व विभाग छीन लिया गया है जबकि पूर्णेश मोदी से सड़क और भवन मंत्रालय वापस लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब इन दोनों जिम्मेदारियों को भी खुद राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ही संभालने वाले हैं।

images 17 2

भाजपा के इस फैसले के पीछे का कारण विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही खबर है कि इन जिम्मेदारियों के हाथ से जाने के बाद अब त्रिवेदी कानून और न्याय, आपदा प्रबंधन, विधायी और संसदीय मामलों के मंत्रालयों को ही संभालेंगे। जबकि पूर्णेश मोदी के पास परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थ विकास मंत्रालय रहेंगे। बताते चलें कि त्रिवेदी को गुजरात में मुख्यमंत्री के बाद सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है। उनकी इज्जत इतनी ज्यादा है कि जब मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली थी तो उनके बाद शपथ के लिए त्रिवेदी के नाम की घोषणा की गई थी।

मशहूर पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली आज हैं पाई-पाई को मोहताज, इस अपराध के कारण जा चुके हैं जेल…

0

दुनिया में ऐसे कई लोग मौजूद हैं जो जमीन से उठकर फर्श पर पहुंच गए हैं। लेकिन इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं, जिससे ये शोहरत संभाली नहीं गई और आज ये ही वजह है कि उन लोगों का नाम किसी की भी जुबान पर नहीं है। हम बात कर रहे हैं इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली की, एक समय था जब वह दुनिया भर में जाने जाते थे। लेकिन आज वह इस कदर गुमनामी के अंधेरे में जा चुके हैं कि लोग चाहकर भी उनकी मदद नहीं कर पा रहे हैं। वह आज पाई पाई को मोहताज हैं।

बता दें कि एक समय पर लग्जरी लाइफ जीने वाले विनोद कांबली आज केवल बीसीसीआई द्वारा मिलने वाले 30 हज़ार रुपए की पेंशन पर गुज़ारा कर रहे हैं और अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए एक नौकरी की तलाश कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह 2019 में मुंबई T20 लीग में वे कोच का काम कर रहे थे लेकिन कोविड के कारण ये काम भी खत्म हो गया। जिसके बाद उन्हें सचिन ने उन्हें मुंबई के नेरूल के मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी में काम दिया था।

IMG 20220821 123858

इसके बाद वह बताते हैं कि वो उनको काफी दूर पढ़ता था जिसके कारण उनको आने जाने में काफी थकान हो जाती थी। उन्होंने कहा कि “मैं 5 बजे सुबह उठता था, कैब लेकर डीवाई पाटील स्टेडियम जाता था. मेरे लिए ये थकाने वाला काम था। उसके बाद शाम में, मैं बीकेसी मैदान पर कोचिंग देता था। मैं एक रिटायर्ड क्रिकेटर हूं। मैं बीसीसीआई से मिलने वाले पेंशन पर पूरी तरह निर्भर हूं। इसी से परिवार के साथ गुज़र-बसर कर रहा हूं।”

बता दें कि वह अक्सर विवादों में भी रहते आए हैं। कई बार उन्होंने कई बड़े क्रिकेटर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही कई बार उनको नशे ही हालत में भी पब्लिक में हंगामा करते देखा गया है। साल 2015 में उनकी कामवाली बाई ने उनके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करवाया था। उसके अनुसार विनोद कांबली ने तीन दिनों तक उसको घर में बंद कर के उसके साथ मारपीट की थी और उसको 2 सालों से सैलरी भी नहीं दी थी। इस मामले में कांबली को जेल भी जाना पड़ा था।

LAC पर तैनात होगी भारत की ये मिसाइल, इसकी खूबियों से कांप उठेगा दुश्मन

0

भारत-चीन के बीच एसएसी पर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। चीन लगातार अपनी सीमाओं को लांघ रहा है। ऐसे में भारत ने भी एसएसी पर अब तैनाती बढ़ानी शुरू कर दी है। राकेट लांचर पिनाक एक बार फ‍िर सुर्खियों में है। इसकी खूबियां ऐसी हैं कि दुश्‍मन भी कांप उठेगा। सेना का यह लांचर 70 किलोमीटर दूर तक दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर सकता है। आज आपको बतातें हैं कि यह इतना खास क्यों है?

पिनाक का यह अडवांस्ड वर्जन 70 किलोमीटर दूर तक दुश्मनों के ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर सकता है। यह लांचर किसी भी मौसम में फायर कर सकता है। अपने मल्टी बैरल के जरिए यह लांचर 44 सेकेंड में 72 राकेट दाग सकता है। रक्षा मामलों के जानकार डा अभिषेक प्रताप सिंह का कहना है कि डीआरडीओ ने पिनाक को अपनी सैन्‍य जरूरतों के लिहाज से विकसित किया है। इसके दायरे में पाकिस्‍तान के कई शहर शामिल हो सकते हैं। यह अन्‍य लांचारों की तरह भारी भरकम नहीं है। इसको आसानी से एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर ले जाया जा सकता है। किसी भी इलाके में यह सफल है। इसको लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश से चलाना जितना आसान है उतना ही पाकिस्‍तान से सटे भारतीय सीमा से भी।

यानी सेना का यह लांचर 70 किलोमीटर दूर तक दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर सकता है। पिनाक शिव की धनुष की तरह ही विध्वंसक और अचूक है। इसी क्षमता के कारण इसका नाम पिनाक रखा गया। अडवांस्ड तकनीक से लैस यह लांचर अपने दुश्मनों को संभलने का तनिक भी मौका नहीं देता है। इसकी खास बात यह है कि हर मौसम और परिस्थिति में इसका इस्‍तेमाल किया जा सकता है। यह लांचर 44 सेकेंड में यह 72 राकेट दाग कर दुश्मनों के ठिकानों को ध्वस्त कर सकता है। यह दुश्‍मनों को संभलने का मौका नहीं देता है। इसका राजस्थान के पोखरण रेंज में कई सफल टेस्ट और किए गए हैं।

इसका निशाना अचूक है। इसकी इस क्षमता से दुश्‍मन सेना के हौसले पस्‍त हो जाते हैं। निशाना इतना सटीक कि दुश्मन का विनाश तय है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने पोखरण रेंज में इस मिसाइल के कई परीक्षण किए हैं। इस टेस्ट के दौरान 24 राकेट अलग-अलग रेंज से फायर किए गए। इस दौरान इसने अपने लक्ष्य को बड़ी ही आसानी के साथ भेद दिया। पिनाक मल्टी बैरल राकेट लांचर सिस्टम को DRDO ने तैयार किया है। एक दशक पहले ही भारतीय सेना में शामिल पिनाक मिसाइल का अब उन्नत संस्करण तैयार किया गया है।

पिनाक इन्हांस्ड रेंज शुरुआती पिनाक का अडवांस्ड वर्जन है। जल्द ही इसका उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। इस सिस्टम के सफल टेस्ट ने सेना को जमीन पर हमले का ज्यादा घातक विकल्प दे दिया है। इस हथियार से सेना दुश्मनों के ठिकानों को ध्वस्त कर सकता है। इस हथ‍ियार से चीन को करारा जवाब मिलेगा। गौरतलब है कि भारत-चीन सीमा विवाद और हिंसक झड़प के बाद भारत अपनी सैन्य क्षमता में लगातार इजाफा कर रहा है। भारत अपने सैन्य उपकरणों को अत्याधुनिक बना रहा है। भारतीय सेना चीन की किसी भी हरकत से निपटने के लिए अब हर मोर्चे पर बड़ी तैयारी कर रहा है।

इसके पूर्व पिनाक 44 सेकेंड में 12 राकेट दागने वाला मिसाइल लांचर सिस्टम था। इसकी मारक क्षमता महज 38 किमी तक थी। हालांकि अपग्रेड होने के बाद यह 44 सेकेंड में ताबड़तोड़ 72 राकेट दाग सकता है। वहीं यह 75 किलोमीटर दूरी तक सटीक निशाना लगा सकने में भी सक्षम है। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पिनाक मार्क-1 संस्करण का इस्तेमाल किया था। इसने पहाड़ की चौकियों पर तैनात पाकिस्तानी चौकियों को सटीकता के साथ निशाना बनाया था और युद्ध में दुश्मन को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया था।

मनीष सिसोदिया की बढ़ीं मुश्किलें, देश छोड़ने पर रोक, लुकआउट नोटिस जारी

0

नई दिल्ली : दिल्ली में शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में उन आरोपियों के नाम हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इसमें मुंबई की एंटरटनेमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर का नाम शामिल नहीं है।

सीबीआई द्वारा सर्कुलर जारी किए जाने के बाद मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी का एक वीडियो ट्वीट किया है। उसके साथ ही उन्होंने लिखा कि माना कि धीरे धीरे तो, मौसम भी बदलते रहते हैं, आपकी रफ़्तार से तो, हवाएं भी हैरान हैं साहब। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आपकी सारी रेड फैल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?

इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बड़े कामों पर ब्रेक लगाना चाहती है, इसीलिए हो सकता है कि 2-4 दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस बीच सीबीआई ने सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। ये लुकआउट सर्कुलर सिसोदिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि अब ये लोग देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे अगर इन्होंने ऐसा करने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है।

सीबीआई ने मामले में शनिवार को पूछताछ शुरू की और तीन आरोपियों के बयान दर्ज किए। सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में सिसोदिया सहित 15 लोगों के नाम हैं। इनमें से तीन आरोपियों को सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया और उनके बयान दर्ज किए गए।

1- मनीष सिसोदिया, डिप्टी सीएम, दिल्ली

2- आर्व गोपी कृष्ण, तत्कालीन एक्साइज कमिश्नर

3- आनंद तिवारी, एक्साइज डिप्टी कमिश्नर

4- पंकज भटनागर, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर

5- विजय नैयर, CEO, एंटरटेनमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, मुंबई

6- मनोज राय, पूर्व कर्मचारी, पेर्नोड रेकोर्ड

7- अमनदीप ढाल, डायरेक्टर, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड, महारानी बाग

8- समीर महेंद्रु, मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडोस्प्रिट ग्रुप, जोरबाग

9- अमित अरोड़ा, बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, डिफेंस कॉलोनी

10- बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड

11- दिनेश अरोड़ा, गुजरावाला टाउन, दिल्ली

12- महादेव लिकर, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया

13- सनी मारवाह, महादेव लिकर

14- अरुण रामचंद्र पिल्लई, बंगलुरु, कर्नाटक

15- अर्जुन पांडेय, गुरुग्राम फेस-3, डीएलएफ

महाराष्ट्र में “गोविंदा” को नौकरी मामले में चढ़ा सियासी पारा

0

महाराष्ट्र:  गोविंदाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने के मामले में सियासी पारा चढ़ा गया है। CM शिंदे के बयान पर राजनीति गर्म होने लगी है। शिंदे सरकार के फैसले को लेकर छात्र संगठन और विपक्षी दल अब आक्रामक हो रहे हैं।

एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने इसको लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से पूछा है कि गोविंदाओं को नौकरियों में आरक्षण कैसे दिया जाएगा? इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इन नौकरियों के लिए मानदंड क्या होंगे?सीएम एकनाथ शिंदे ने हाल ही में दही हांडी को खेल श्रेणी के तहत मान्यता देने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि प्रो-दही-हांडी की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही गोविन्दाओं को खेल कैटेगरी में जॉब दी जाएगी। सीएम ने इसके साथ ही सभी गोविंदाओं के लिए 10 लाख रुपए का बीमा कवर देने के लिए भी कहा था।

बता दें कि महाराष्ट्र में कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन दही हांडी का खेल खेला जाता है। इस दौरान ऊंचाई पर लटकी मक्खन की मटकी तक पहुंचने के लिए गोविंदा मानव-श्रृंखला बनाते हैं। इसके लिए टोलियां बनाई जाती हैं। पहले दही हांडी फोड़ने वाली टोली विजेता घोषित होती है।

अब इस घोषणा को लेकर महाराष्ट्र सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। एनसीपी के नेता छगन भुजबल ने पूछा है कि गवर्नमेंट जॉब में रिजर्वेशन कैसे दिया जाएगा? इसके लिए मानदंड क्या होंगे? उन्होंने आगे कहा कि सरकारी या अर्धसरकारी नौकरी देने के लिए ओलंपिक टीम की मंजूरी की जरूरत होती है।

ऐसे में दही हांडी में गोविंदा के लिए क्या योग्यता होगी? सिर्फ इतना ही नहीं, छगन भुजबल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह प्रदेश के तमाम गोविंदाओं की भावनाओं से खेलने और उन्हें धोखा देने जैसा होगा।

छगन भुजबल ने यह भी कहा कि आरक्षण के बावजूद इंटरनेशनल लेवल के प्लेयर्स को अभी तक सरकारी नौकरी नहीं मिल सकी है। भुजबल ने मांग की कि देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने वाली कविता राउत और अंजना थमके को पहले नौकरी दी जाए। इन खिलाड़ियों को अभी नौकरी नहीं मिली है।

इसका कारण यह है कि सरकार सक्रिय नहीं है। खिलाड़ी नियमों के जाल में फंसे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफपंजाब में खिलाड़ियों को नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गोविंदाओं को 5 फीसदी आरक्षण देने का कोई विरोध नहीं है। लेकिन पहले उन्हें न्याय दें।

फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर तंज, अब CM घर पर नहीं बैठेंगे

0

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घर पर नहीं बैठेंगे और ना ही लोगों को बैठने देंगे। इस बार भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का गठबंधन आगामी मुंबई महानगर नगर निगम चुनाव जीतेगा।

उद्धव ठाकरे पर अक्सर भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान मुंबई से बाहर नहीं निकलने और ज्यादातर बैठकों के लिए अपने आवास का उपयोग करने का आरोप लगाया जाता था।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम बीएमसी चुनाव जीतेंगे। बीएमसी में इस बार महापौर भाजपा-शिवसेना गठबंधन से होगा। फडणवीस ने कहा कि पिछली भाजपा नीत सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के माध्यम से महानगर और आसपास के क्षेत्रों में तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश करना शुरू किया और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण संभव हुआ।

पिछली महा विकास आघाड़ी सरकार पर धारावी पुनर्विकास परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए फडणवीस ने कहा कि शिंदे सरकार अगले तीन महीनों में सभी बाधाओं को दूर करेगी और सबसे घने शहरी क्षेत्रों के निवासियों के सपने को साकार करेगी। भ्रष्टाचार ने बीएमसी को जकड़ लिया है।