Home Blog Page 727

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड को हर साल करीब 1800 करोड़ के राजस्व का नुकसान, आखिर कौन है जिम्मेदार?

0

देहरादून: वैसे तो राजस्व का एक रुपये का नुकसान भी नहीं होना चाहिए। लेकिन, जब 100 करोड़ से अधिक के नुकसान हो और कोई कुछ नहीं कर रहा है, तब क्या कहा और सुना जा सकता है। वह भी ऐसी स्थिति में जब राज्य हर साल कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। इस मामले में हाईकोर्ट ने पहले प्राइवेट और सरकारी जल विद्युत कंपनियों पर लगे वाटर टैक्स को वसूलने के लिए कहा था और उनकी अपली को खारिज कर दिया था। हालांकि, बाद में जल विद्युत कंपनियों ने इस मामले में कानूनी लड़ाई के तहत स्टे हासिल कर लिया था। अगर सरकारें मजबूती से केस लड़ती तो राज्य को हर साल 1800 करोड़ का राजस्व मिल सकता था।

उत्तराखंउ विकास पार्टी का कहना हे कि उत्तराखंड सरकार ने 2012 में इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन एक्ट के तहत प्राइवेट/सरकारी जल विद्युत कंपनियों पर वाटर टैक्स लगाया था। यह टैक्स 30 मेगा वाट क्षमता पर 2 पैसे प्रति क्यूबिक मीटर, 60 मेगा वाट पर 5 पैसे, 90 मेगा वाट पर 7 पैसे और 90 मेगा वाट के ऊपर 10 पैसे क्यूबिक मीटर निर्धारित किया था, जिसके हिसाब से इन कंपनियों पर 1000 करोड रुपए से अधिक का राजस्व बकाया है।

tehri deam THDC uttarakhand sarkar

इन सरकारी और प्राइवेट कंपनियों टीएचडीसी, एनएचपीसी, अलकनंदा हाइड्रो पावर, भिलंगना हाइड्रो पावर, जयप्रकाश पावर वेंचर्स, स्वास्ति पावर प्राइवेट लि. ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर वाटर टैक्स माफ करने की गुहार लगाई, जिसको उच्च न्यायालय में जस्टिस लोकपाल सिंह की एकल पीठ ने 12 फरवरी 2021 को खारिज कर दिया। था। उन्होंने कहा था कि जब अससेमेंट हो रहा था, तब आपने इसका विरोध नहीं किया।

इसके बाद प्राइवेट कंपनियों ने उच्च न्यायालय में स्पेशल अपील दायर की, जिसमें सरकार ने महाधिवक्ता और उनकी भारी-भरकम फौज पर भरोसा करने की बजाय दिल्ली से प्राइवेट वकील लाकर पैरवी कराई गई, जिस पर उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने दो अगस्त 2021 को एकल पीठ के आदेश क्रियान्वयन पर रोक लगा दी। यानी सरकार को इस मामले में हार का मुंह देखना पड़ा। स्पष्ट शब्दों में कहें तो सरकार अपना एक्ट बचाने में नाकामयाब रही। उक्त मामले में अगली सुनवाई की इसी साल 6 सितंबर को 22 नियत की गई है।

उत्तराखंड विकास पार्टी के अध्यख मुजीब नैथानी का कहना है कि ऊर्जा विभाग की ये हालत निश्चित तौर पर संदिग्धता पैदा करती है कि प्रतिवर्ष लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सरकार अपने महाधिवक्ता पर क्यों भरोसा नहीं जता पाई या महाधिवक्ता और उनकी टीम की काबिलियत पर सरकार को भरोसा नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्राइवेट वकील से पैरवी के क्या मायने हो सकते हैं? क्यों प्राइवेट वकीलों पर पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है।

किसानों की महापंचायत, पुलिस का एक्शन शुरू, हिरासत में कई किसान

0

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने महापंचायत का ऐलान किया है। देश के अलग-अलग राज्यों से किसानों का जत्था इसमें शामिल होने के लिए राजधानी की तरफ कूच कर रहा है। वहीं कुछ किसानों का शनिवार से ही दिल्ली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। ऐसे में महापंचायत के मद्देनजर पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। बिना जांच किसी वाहन को राजधानी में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, एमएसपी गारंटी कानून, बिजली बिल माफ, देश के किसानों की कर्जमाफी सहित कई मांगों को लेकर किसान महापंचायत कर रहे हैं।

किसानों की महापंचायत की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग गया है। दिल्ली के बॉर्डर पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दे रही हैं। किसान नेता शिव कुमार का कहना है कि सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया और ना ही केंद्रीय मंत्री को उनके पद से हटाया। हम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

जंतर-मंतर पर किसान लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ित किसान परिवारों को न्याय दिलाने, जेलों में बंद किसानों की रिहाई कराना, कसान आंदोलन के दैरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, देशभर के किसानों की कर्जमाफी, एमएसपी गारंटी कानून बनाने, किसानों के बिजली माफ करने, अग्निपथ योजना वापस लेना सहित कई मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन कर रहे हैं।

महापंचायत के मद्देनजर टिकरी बॉर्डर, प्रमुख मार्गों, रेल की पटरियों और मेट्रो स्टेशनों की निगरानी की जा रही है। यहां स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को घटने से बचाया जा सके। सिंघु बॉर्डर पर पुलिस किसानों को नहीं रोक रही हैं। यहां से किसान जंतर-मंतर की ओर कूच कर रहे हैं। वहीं महापंचायत के मद्देनजर जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस की चेकिंग के कारण अलग-अलग इलाकों में जाम लग गया है।

नितिन गडकरी ने ये क्या कह दिया, पढ़ें पूरी खबर

0

नागपुर: नितिन गडकरी का नाम भाजपा के दिग्गज नेताओं में गिना जाता है। गडकरी जहां देशभर में सड़कों का जाल बिछाने के लिए सराहना पा रहे हैं। वहीं, अपने बेबाक बयानों के कारण भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। गडकरी हाल के दिनों में भाजपा संसदीय बोर्ड से बाहर किए जाने को लेकर भी चर्चा में थे। हालांकि, उन्होंने इस पर कोई बयान अपनी ओर से नहीं दिया।

लेकिन, जहां वर्तमान दौर में भाजपा का हर छोटा-बड़ा नेता भाजपा को बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का ही नाम लेते रहता है। वहीं, नीतिन गडकरी की सोच और विचार उन नेताओं से एकदम अलग हैं। उन्होंने एक बयान दिया है, जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। नागपुर में एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि भाजपा के उत्थान के पीछे अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और दीनदयाल उपाध्याय द्वारा किए गए कार्यों का योगदान है।

उन्होंने 1980 में भाजपा के मुंबई में हुए सम्मेलन में वायपेयी के भाषण को याद करते हुए कहा कि अटल जी ने कहा था, अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। मैं वहां था। जिसने भी वह भाषण सुना था, उसे विश्वास था कि वह दिन आएगा। अटल जी, आडवाणी जी, दीनदयाल उपाध्याय और कई कार्यकर्ताओं ने ऐसे कार्य किए कि आज हम मोदी जी के नेतृत्व में देश और कई राज्यों में सत्ता में हैं।

यह बात अलग है कि अपने इस बयान के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम जरूर लिया, लेकिन जिस तरह से उन्होंने भूमिका बनाई। उसको लेकर लोग तरह-तरह के मायने निकाल रहे हैं। गडकरी पहले भी राजनीति को लेकर बेबाक बयान दे चुके हैं।

BJP का संदेश आया है- “AAP” तोड़कर आ जाओ, सारे CBI, ED के केस बंद करवा देंगे

0

नई दिल्ली : आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं। लगातार एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोमवार को एक बार केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास भाजपा का मैसेज आया कि बीजेपी में आ जाओ तो सारे CBI-ED के सभी केस बंद करवा देंगे।

ट्वीट कर लिखा, “मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI-ED के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा, लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।


इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा, “पिछले 27 साल में भाजपा ने गुजरात के लिए जो नहीं किया वो केजरीवाल की सरकार करके दिखाएगी। मैं अरविंद केजरीवाल के साथ दो दिन के दौर पर गुजरात जा रहा हूं। जिस प्रकार से दिल्ली में काम हुआ है और जिस प्रकार से पंजाब में काम हो रहे हैं, इससे प्रभावित होकर गुजरात की जनता केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में अनियमितताओं के संबंध में सिसोदिया के आवास सहित 31 स्थानों पर छापेमारी की थी। इसके अगले दिन रविवार सुबह सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा कि आपके सभी छापे विफल हो गए, कुछ भी नहीं मिला। एक पैसे की भी हेराफेरी नहीं हुई। अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है, इसमें कहा गया है कि मनीष सिसोदिया नहीं मिल रहे हैं। यह क्या नाटक है ? मैं दिल्ली में खुलेआम घूम रहा हूं, मुझे बताओ कि मुझे कहां आना है, क्या आप मुझे ढूंढ नहीं पा रहे हैं?

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में हो सकते हैं गिरफ्तार…

0

प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद भी इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। या आप कहें इमरान खान खुद ही इन मुश्किलों को कम नहीं करना चाहते। ये ही वजह है कि वह उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। हाल ही में इमरान खान ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एक महिला न्यायाधीश, राज्य संस्थानों और नौकरशाहों को खुलेआम धमकी दी है। जिसके कारण इमरान की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। बता दें कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है और हो सकता है कि जल्दी ही उनको जेल भी जाना पड़े।

मिली जानकारी का अनुसार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने इसको लेकर एक आइडिया दिया था। उन्होंने कहा था कि “सरकार, एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य के संस्थानों को धमकी देने और भड़काऊ बयान देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है।”

images 7 1

शनिवार को मीडिया द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि “ऐसा देखा गया है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान अपने भाषणों/वक्तव्यों में सरकारी प्रतिष्ठानों पर लगातार निराधार आरोप लगा रहे हैं और उकसावे वाले बयानों के जरिए घृणास्पद भाषणों का प्रचार कर रहे हैं, जिससे कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में मुश्किल हो सकती है और इससे सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका है।” सूत्रों का कहना है कि इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई करने से देश में राजनीतिक अराजकता पैदा हो सकती है।

किसानों के डर से एक बार फिर दिल्ली के बॉर्डरों पर बढ़ी सुरक्षा, जंतर-मंतर पर आज होगी…

0

किसान आंदोलन के बाद से देश की सरकार इतनी ज्यादा घबरा गई है कि किसानों के हर एक कदम पर नज़रे रखी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों की महापंचायत होनी है, जिसको देखते हुए दिल्ली के बॉर्डरों पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ दी है। बता दें कि अभी तक दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों को ये महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी गई है, जिसके कारण राजधानी के बाहर से किसानों को आने से रोका जा रहा है। सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है, साथ ही यहां से गुजरने वाली हर एक गाड़ी की चेकिंग बड़ी सख्ती से की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि “किसानों के इकट्ठा होने से यातायात की समस्या हो सकती है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया है और बैरिकेडिंग की गई है।” मिली जानकारी के अनुसार कुछ किसान दिल्ली में पहले ही दाखिल हो गए हैं। जिनके जंतर मंतर पर पहुंचने की भी खबरें सामने आ रही हैं। दिल्ली पुलिस लगातार किसानों से वापस जाने का अनुरोध कर रही है।

images 5 4

इस बीच दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था दीपेंद्र पाठक ने कहा कि “पता चला है कि संयुक्त किसान मोर्चा और विभिन्न किसान समूहों ने जंतर-मंतर पर एक महापंचायत आयोजित करने की योजना बनाई है। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, हमने अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए हैं। रेलवे ट्रैक के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों और चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।”

उत्तराखंड: पुलिस ने कतरे कटारिया के पर, सलाखों के पीछे होगा यूट्यूबर

0

देहरादून: हरियाणा निवासी यूट्यूबर बॉबी कटारिया को उत्तराखंड पुलिस से दादागिरी भारी पड़ गई है। एनएनआई की रिपोर्ट की मानें तो पुलिस की एक टीम गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई है। देहरादून में बीच सड़क पर टेबल लगाकर कथित तौर पर शराब पीने और ट्रैफिक रोकने के आरोप में यूट्यूबर को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस सोमवार को गुरुग्राम के लिए रवाना हुई है।

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया के एक वीडियो में वह राजधानी देहरादून में बीच सड़क पर कुर्सी पर बैठकर ट्रैफिक रोककर शराब पीकर पुलिस को धमकाया है। इससे पहले उसके खिलाफ धारा 342, 336, 290 और 510 और 67 आईटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिला न्यायालय से कटारिया के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी प्राप्त किया गया था।

स्पाइसजेट फ्लाइट के अंदर कथित तौर पर धूम्रपान करते पाए जाने के बाद कटारिया काफी चर्चा में आए थे। वीडियो के बाद एयरलाइन ने दावा किया था कि कार्रवाई करते हुए यात्री को फरवरी 2022 में 15 दिनों के लिए नो-फ्लाइंग लिस्ट में डाल दिया गया था। हालांकि, आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर बलविंदर कटारिया उर्फ ​​बॉबी कटारिया ने दावा किया कि यह एक डमी विमान था और यह दुबई में उनकी शूटिंग का एक हिस्सा था।

जिस वीडियो में मुझे धूम्रपान करते देखा गया वह कोई सामान्य हवाई जहाज नहीं है, यह एक नकली विमान था और वह दुबई में मेरी शूटिंग का एक हिस्सा था। आपको बता दें कि विमान के अंदर लाइटर ले जाने की अनुमति नहीं है।

करोड़ों कमाएगी फिल्म! एडवांस बुकिंग में हाउसफुल हुए शोज

0

साउथ के सुपरस्टार एक्टर विजय देवराकोंडा की फिल्म ‘Liger’ 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी इस अनन्या पांडे स्टारर फिल्म पर अभी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। रक्षाबंधन के आसपास रिलीज हुई तकरीबन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ और इन सभी में एक बात कॉमन थी, इन सभी फिल्मों को सोशल मीडिया पर बायकॉट किया गया था।

अब विजय देवराकोंडा की फिल्म ‘Liger’ रिलीज होने से पहले भी फिल्म को लेकर जोरदार बायकॉट देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज में बहुत कम वक्त बचा है लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो इस बायकॉट के बावजूद फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। सोशल मीडिया पर कुछ लोग फिल्म के विरोध में ट्वीट जरूर कर हे हैं लेकिन साउथ में फिल्म का जबरदस्त सपोर्ट देखने के मिल रहा है।

विजय देवराकोंडा के फैंस बाहर आ गए हैं और खुलकर फिल्म का सपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक नया हैशटैग #ISupportLiger शुरू हो गया है जिसमें ऐसे वीडियो और तस्वीरें देखने को मिल रहे हैं जो आपको हैरान कर देते हैं। इन्हें देखकर लगता है कि तेलंगाना फिल्म का खुली बाहों से स्वागत करने वाला है।

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ हैदराबाद में 57 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग की गई है। फिल्म की वर्तमान ऑक्यूपेंसी 41 पर्सेंट है। फिल्म के 25 शोज एडवांस में हाउसफुल होने की खबर है। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म द्वारा 200 करोड़ का बिजनेस करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

हेलिकॉप्टर से पहुंचाई गई राहत सामग्री, राहत और बचत कार्य जारी

0

टिहरी: 19 अगस्त की रात को आई आपदा में भारी नुकसान हुआ है। आपदा प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल धनौल्टी के आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाई गई। ग्राम रगड़गांव, सेरा, घुड़साल आदि गांव में सहस्रधारा देहरादून से हेलिकॉप्टर के माध्यम से दो राउंड लगा कर 40 पैकेट राहत खाद्य सामग्री पहुंचाई गई है।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा राशन किट एवं चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल किट तैयार किेए गए हैं। तहसील प्रसाशन के माध्यम से अब तक 232 राशन किटों का वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही मेडिकल किट भी वितरित किये जा रहे हैं।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर अपनी उपस्थिति में राशन किट और मेडिकल किट पहुंचाए गए। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरखेत,मालदेवता, गाड़गांव सहित कई आपदाग्रस्त क्षेत्रों और अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने मृतकों के परिवार सहित आपदा पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार से पीड़ितों के विस्थापन की और आपदा के मानकों से इतर मुआवजे की मांग की मांग की।

वापस TV पर लौटने वाले हैं कपिल शर्मा, गजब है नया लुक

0

कपिल शर्मा अपने शो का अगला सीजन लाने के लिए तैयार हैं। लाइव शोज के लिए उन्होंने टीवी से ब्रेक लिया था। वो और उनकी टीम ने अमेरिका और कनाडा में शोज किए। अभी ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्मेंस बाकी है। इस बीच जब से टीवी पर ‘द कपिल शर्मा शो‘ बंद हुआ है फैन्स इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपिल ने अपनी एक फोटो शेयर कर खुशखबरी दी है। उन्होंने सीजन 4 के लिए अपने नए लुक की झलक भी दिखाई है।

कपिल का शो अगले महीने से ऑन एयर होगा। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कपिल ने अपना वजन काफी कम किया है। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना है। उसके ऊपर उन्होंने व्हाइट ब्लेजर, सनग्लासेस और स्नीकर्स पहने हैं। कपिल का हेयरस्टाइल भी इस बार अलग है।

अपनी फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘नया सीजन, नया लुक। #tkss #comingsoon. ‘ उनकी इस तस्वीर पर सेलिब्रिटीज के बहुत कमेंट्स आए हैं। आयुष्मान खुराना ने लिखा, ‘वाह, पहचान में नहीं आ रहे।‘ ईशा गुप्ता ने कमेंट किया, ‘कपिल जी शार्प दिख रहे हैं।‘ हरभजन सिंह लिखते हैं, ‘लुकिंग शार्प।‘ सिंगर ऋचा शर्मा ने कहा, ‘ये हैंडसम लड़का कौन है?‘ हिना खान ने फायर का इमोजी बनाया।

कपिल के एक फैन ने कहा कि अनिल कपूर वाला च्यवनप्राश आपको मिल गया है ना?‘ एक अन्य ने लिखा, ‘कपिल भाई आप तो 10 साल पीछे चले गए।‘ एक ने कमेंट किया, ‘अरे सर जी कैसे कर रहे हो, ये उम्र को रिवर्स कैसे कर पा रहे हो।