Home Blog Page 726

बिहार-झारखंड में CBI और ED की छापेमारी, सांसद बोले : ये BJP की रेड

0

नई दिल्ली: CBI और ED एक बार फिर एक्शन में हैं। इस बार छापेमारी दिल्ली में नहीं बल्कि, बिहार और झारखंड में हो रही है। बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई ने रेलवे में नौकरी घोटाले को लेकर रेड मारी है। CBI ने राजद नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा। यह छापेमारी राजद सांसद अशफाक करीम, राजद एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी सुबोध राय के आवास पर की जा रही है।

वहीं, दूसरी ओर अवैध खनन मामले में झारखंड में छापेमारी की जा रही है। राजधानी रांची में सीबीआई और ईडी ने छापा मारा है। एजेंसी प्रेम प्रकाश नाम के शख्स के आवास पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि प्रेम प्रकाश के राजनेताओं के साथ मजबूत संबंध हैं। साथ ही पंकज मिश्रा सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि और अन्य से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है।

पंकज मिश्रा अन्य से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है। इससे पहले 19 जुलाई को ईडी ने पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें 1 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ईडी इस मामले में 50 बैंक खातों में करोड़ों रुपये, कैश, अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशर को जब्त कर चुकी है।

छापेमारी को लेकर राजद सांसद मनोज झा ने भाजपा पर निशाना साधा है। मनोज झा ने कहा कि आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और भाजपा ने डराने के लिए आज का दिन चुना है। आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ईडी, सीबीआई की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए। ये संगठन भाजपा के लिए काम करते हैं।

मनोज झा ने आगे कहा कि कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था ये लोग इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी जद में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी है टिकाऊ हैं…बिकाऊ नहीं है।

 

पंकज मिश्रा अन्य से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है। इससे पहले 19 जुलाई को ईडी ने पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें 1 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ईडी इस मामले में 50 बैंक खातों में करोड़ों रुपये, कैश, अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशर को जब्त कर चुकी है।

छापेमारी को लेकर राजद सांसद मनोज झा ने भाजपा पर निशाना साधा है। मनोज झा ने कहा कि आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और भाजपा ने डराने के लिए आज का दिन चुना है। आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ईडी, सीबीआई की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए। ये संगठन भाजपा के लिए काम करते हैं।

मनोज झा ने आगे कहा कि कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था ये लोग इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी जद में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी है टिकाऊ हैं…बिकाऊ नहीं है।

उत्तराखंड : टिहरी में आज फिर फटा बादल, खेतों को भारी नुकसान, कई रास्ते बंद

0

टिहरी : जिले में आज फिर बादल फटा है। जानकारी के अनुसार टिहरी के नेलचामी गदेरे में उफान से घनसाली के आसपास के क्षेत्रों में खेती को भारी नुकसान हुआ है। उफान इतना भयंकर था कि वो नेलचामी गदेरे पर बने तीन पुलिया और एक पुल क्षतिग्रस्त कर गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह सात बजे के आसपास टिहरी जिले के घनसाली से 20 किमी दूर नेलचामी गदेरे में बादल फटा। इससे गदेरे का जलस्‍तर बढ गया। गदेरे के उफान पर आने से कई बीघा खेत मलबे से पट गए हैं। थार्ती भटवाड़ा में तीन पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं और थार्ती-चिरबाटिया में निर्माणाधीन पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मूलगढ़-थार्ती मार्ग थार्ती के पास बन्द हो गया है।

मौसम विभाग ने पहले ही टिहरी जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, जो एकदम सही साबित हुआ। कुछ इलाकों में अब भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोग भी सकर्त नजर आ रहे हैं।

उत्तराखंड : धर्म नगरी में अधर्म, 2 साल की मासूम बच्ची का ब्लेड से काट डाला गला

0

हरिद्वार : धर्म नगरी हरिद्वार में आज अधर्म का बोल-बाला रहा।  सिडकुल क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गी। बच्ची का शव गन्ने के खेत पडा हुआ मिला। बच्ची की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। मौके से हत्या में इस्तेमाल ब्लेड, मोबाइल, जूते और टीशर्ट बरामद हुई है।

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक ग्रामीण खाराटीला से हजाराग्रंट जाने वाले रास्ते स्थित अपने खेतों में गन्ना बांधने गया था। खेत के अंदर पहुंचा तो वहां एक मासूम बच्ची का शव दिखाई दिया। बच्ची का गला रेतकर हत्या की गई थी। ग्रामीण की सूचना पर सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। मृत बच्ची की उम्र करीब दो साल है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की हत्या सोमवार शाम की गई है।

एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ बहादुर सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का मुआयना कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक बच्ची की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।  पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार जिस खेत में शव मिला है उसके मालिक ने सोमवार शाम एक व्यक्ति को घटना स्थल के पास ही एक पेड़ के नीचे बैठा देखा था।

अनजान व्यक्ति को देखकर किसान ने टोका भी। लेकिन व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया। व्यक्ति केवल पैंट पहना था। ग्रामीण को लगा कि व्यक्ति मंदबुद्धि है और किसान वहां से चला गया। पुलिस को घटना स्थल पर जो ब्लेड मिली है वह सामान्य वाली है, जिसे गला काटने में इस्तेमाल किया है। पुलिस बरामद मोबाइल का डॉटा खंगाल रही है।

JNU की प्रोफेसर ने कहा: छोटी जाति के हैं भगवान शंकर, SC या ST होंगे…

0

नई दिल्ली: देश में जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धूलिपुडी पंडित के बयान से देशभर में बवाल मच गया है। उन्होंने कहा कि मानवशास्त्रीय रूप से देवता ऊंची जाति के नहीं होते। भगवान शिव अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति जाति के हो सकते हैं। उन्होंने मनुस्मृति का हवाला देकर उन्होंने महिलाओं के लिए भी कुछ विवादास्पद बातें कहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं की जाति शादी के बाद मिलती है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू की कुलपति के बयान पर अब विवाद शुरू हो गया है। प्रो. शांतिश्री पर कार्रवाई की मांग हो रही है। दरअसल सोमवार को डॉ. बी आर अंबेडकर के विचार जेंडर जस्टिस रू डिकोडिंग द यूनिफॉर्म सिविल कोड विषय पर व्याख्यान था। इसी में जेएनयू की कुलपति प्रो. शांतिश्री धुलीपुड़ी शामिल हुईं थीं। इसी दौरान उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने देवी देवताओं की जाति तक का जिक्र किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समान नागरिक संहिता लागू करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर आंबेडकर समान नागरिक संहिता लागू करना चाहते थे। गोवा का जिक्र करते हुए प्रोफेसर शांतिश्री ने कहा कि वहां समान नागरिक संहिता है जो पुर्तगालियों ने लागू की थी। इसकी वजह से गोवा में हिंदू, ईसाई और बौद्ध सभी इसे स्वीकार करते हैं। अगर ये गोवा में हो सकता है तो बाकी राज्यों में ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता है। लैंगिक समानता की बात करते हुए प्रोफेसर शांतिश्री ने कहा कि आज भी 54 विश्वविद्यालयों में से केवल छह में महिला कुलपति हैं, जबकि केवल एक आरक्षित वर्ग से है।

जाने उनका परिचय

प्रो. शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित जेएनयू की पहली महिला कुलपति हैं। प्रोफेसर शांतिश्री जेएनयू की वीसी बनने से पहले सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय में थीं। शांतिश्री धुलिपुडी राजनीतिक और लोक प्रशासन विभाग की प्रोफेसर हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (श्रछन्) से एमफिल और पीएचडी की है। 1998 में गोवा विश्वविद्यालय से अपने शैक्षणिक करिअर की शुरुआत की। 1993 में पुणे विश्वविद्यालय चली गईं। हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल जैसी छह भाषाओं में दक्ष प्रोफेसर धुलिपुडी कन्नड़, मलयालम और कोंकणी भी समझ लेती हैं।

शांतिश्री का जन्म 15 जुलाई 1962 को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था। पिता डॉ. धुलिपुड़ी अंजानेयूलु आईएएस अफसर थे। बाद में उन्होंने पत्रकार और लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाई। मां प्रो. मुलामूदी आदिलक्ष्मी तमिल और तेलुगु भाषा की प्रोफेसर रहीं हैं। प्रोफेसर धुलिपुडी की शुरुआती पढ़ाई मद्रास (अब चेन्नई) में हुई। इसके बाद जेएनयू से एम.फिल में टॉप किया। फिर यहीं से पीएचडी भी की। 1996 में उन्होंने स्वीडन की उप्पसला यूनविर्सिटी से डॉक्टोरल डिप्लोमा हासिल किया।

गुजरात में भी चुनाव लड़ेगी AIMIM, पहली सूचि में पाँच सीटों का ज़िक्र..

0

गांधीनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव जहाँ कांग्रेस और भाजपा के लिए अहम् माना जा रहा है वहीं आम आदमी पार्टी भी इसको लेकर पूरी मेहनत करती दिख रही है. इन पार्टियों के अलावा छोटी पार्टियाँ भी सक्रिय होने की कोशिश में हैं. इसी सिलसिले में ख़बर है कि आल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन भी गुजरात में चुनाव लड़ने जा रही है. असद उद्दीन ओवैसी की पार्टी ने इस सिलसिले में पहली सूचि भी जारी कर दी है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि अहमदाबाद से सभी 5 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा.

AIMIM ने अहमदाबाद में 5 निर्वाचन क्षेत्रों की सूची घोषित की है. इनमें दरियापुर, दानिलिमदा, जमालपुर, बापूनगर और वेजलपुर शामिल हैं. इनमें से सिर्फ वेजलपुर सीट भाजपा के पास है, जबकि अन्य सभी सीटें इस समय कांग्रेस पार्टी के पास हैं. इस मामले को लेकर पार्टी सूत्रों ने बताया कि एआईएमआईएम उन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिन पर कांग्रेस का वोट कटे.

सूत्रों ने कहा कि उन सभी 5 सीटों पर एआईएमआईएम ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जहां मुस्लिम मतदाताओं का दबदबा है. पार्टी आने वाले समय में और सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकती है.

UKSSSC पेपर लीक मामला, STF कि हिरासत में एक और JE

0

बड़कोट: UKSSSC पेपर लीक मामले में STF का एक्शन जारी है। इस मामले में अब तक 22 आरोपी गिरफ्तार किए झा चुके हैं। बताया जा रहा है कि STF ने एक और को हिरासत में लिया है, जो बड़कोट PWD में बतौर JE तैनात बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मामले में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अहम राज खुलने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार STF की टीम ने बडकोट से लोक निर्माण विभाग बड़कोट में तैनात JE को हिरासत में लिया है। जिसका नाम अरविन्द रावत बताया जा रहा है। पेपर लीक मामले में JE का नाम वायरल हो रहा था। वहीं, इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी हाकम सिंह रावत और बर्खास्त शिक्षक तनुज शर्मा को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

वहीं, STF ने हाकम सिंह रावत को रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में हाकम कई और खुलासे कर चुका है। उससे राज उगलवाने का प्रयास किया जा रहा है। अब देखना होगा कि हाकम सिंह क्या-क्या बड़े खुलासे करता है।

बिग बॉस फेम, टिकटॉक स्टार और BJP नेता सोनाली फोगाट की गोवा में मौत

0

चंडीगढ़ : बिग बॉस फेम और टिकटॉक स्टार, भाजपा नेता सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उनके भाई वतन ढाका ने मौत की खबर की पुष्टि की है। उनकी एक बेटी है। सोनाली फोगाट की मौत की सूचना पर उनका परिवार भूथन से गोवा के लिए रवाना हो गया है। बम्बोलिम के डिप्टी एसपी जिवबा दलवी ने कहा कि मंगलवार सुबह हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। हमारी पूछताछ जारी है।

हम डॉक्टरों का एक पैनल बनाएंगे। 2016 में सोनाली के पति संजय फोगाट भी फार्म हाउस में मृत मिले थे। फतेहाबाद के भूथन खुर्द में ढाका परिवार की बेटी सोनाली 22 से 25 तक अपने पूर्व निर्धारित गोवा टूर पर थी। वे अपने टिकटॉक वीडियो से चर्चा में रहती थीं।

सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। 2019 में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। सोनाली पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी थी।

उन्होंने साल 2019 में फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में काम किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी। बिग बॉस के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पति के निधन के बाद बहुत से लोगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। उस समय वे काफी अकेली पड़ गई थीं।

मुख्यमंत्री बोले : गांव में इमाम आए तो पुलिस को बताएं…

0

असम: CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमने कुछ स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) बनाए हैं कि अगर आपके गांव में कोई इमाम आता है और आप उसे नहीं जानते हैं तो तुरंत पुलिस स्टेशन को सूचित करें, वे सत्यापित करेंगे, उसके बाद ही वे रुक सकते हैं। असम का हमारा मुस्लिम समुदाय इस काम में हमारी मदद कर रहा है।

असम पुलिस ने शनिवार की रात दो संदिग्ध आतंकियों को गोलपारा से गिरफ्तार किया था। दोनों संदिग्धों के अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AIQS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ATB) से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। ये संदिग्ध आतंकी मस्जिद में इमाम थे।

गोलपारा के एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने बताया कि दोनों संदिग्धों का आतंकी संगठनों से सीधा संबंध है। घर की तलाशी के दौरान उनके अल-कायदा से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। इसके साथ ही उनसे पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। उनके मोबाइल फोन, सिम कार्ड और ID कार्ड को जब्द कर लिया गया।

अधिकारी के बताया कि दोनों संदिग्धों ने बांग्लादेश से आए जिहादी आतंकियों को राशन उपलब्ध कराया था। इसके अलावा उन्हें आश्रय भी दिया था। उन्होंने जिले में स्लीपर सेल की भर्ती के लिए AIQS के सदस्य होने की बात कबूल की है।

उत्तराखंड: आराम फरमा रहे थे SO और चौकी प्रभारी, SSP ने कर दी बड़ी कार्रवाई

0

देहरादून: देहरादून के नए कप्तान पूरी रात फिल्डिंग कर रहे हैं और उनके मातहत आराम फरमा रहे हैं। ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों पर एसएसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

रविवार को देर रात साढ़े 10 बजे एसएसपी देहरादून दिलीप कुंवर के द्वारा अपने निजी वाहन से शहर भर में पुलिस किस तरह काम कर रही है। उसे गुपचुप देखने पहुंचे और पूरे शहर का उनके द्वारा भ्रमण किया गया। लगभग तीन बजे तक भ्रमण के दौरान कई जगह उन्हें पुलिस मुस्तैद भी नजर आई तो कहीं जगह लापरवाही भी दिखी।

राजधानी के नए कप्तान एक्शन मोड में है, और राजधानी में बहुत वक्त बाद ऐसा देखने को मिल रहा है कि खुद कप्तान रात में 3 बजे से सुबह 4 तक सड़कों पर हैं और मातहत आराम कर रहे हैं। एसएसपी ने रविवार के दिन चेकिंग के आदेश दिए थे, लेकिन लापरवाही का आलम देखिए एसएसपी के आदेशों को भी हल्के में लिया जा रहा है।

एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी राजपुर और चौकी इंचार्ज आराघर को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि अन्य दो पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसएसपी देहरादून ने छह चौकी इंचार्ज को व्हाट्सएप पर लोकेशन न देने के मामले में हटा दिया था।

कम नहीं हो रही संजय राउत की मुश्किलें, पांच दिन और बढ़ी हिरासत

0

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत सोमवार को 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में कोर्ट में शुरुआती सुनवाई के बाद राउत की न्यायिक हिरासत 22 अगस्त तक वैध थी। लेकिन, 22 अगस्त सोमवार को स्पेशल प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट ने उनकी हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ा दी है।

इससे पहले 1 अगस्त को राउत को इसी मामले में 4 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में भेजा गया था। गिरफ्तारी के बाद उसी दिन ईडी ने उन्हें विशेष सत्र अदालत में पेश किया।

ईडी के अधिकारियों ने 31 जुलाई को शिवसेना नेता के घर पर छापा मारा और कई घंटों तक हिरासत में रखने और पूछताछ करने के बाद 1 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार किया था।

इस साल 28 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय राउत को 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की रोकथाम के संबंध में तलब किया था।