Home Blog Page 725

उत्तराखंड: सचिवाल से कुछ कदम दूर बदहाल सड़क, किसी को नजर क्यों नहीं आती?

0

देहरादून: राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर डेवलेप किये जाने के नाम पर अरबों का बजट खपाया जा रहा है। लेकिन, शहर की सड़कों को स्मार्ट सिटी के नाम पर खोद दिया गया। कुछ जगहों पर काम भी हुआ, लेकिन वो काम बारशि नहीं झेल पाया। स्थिति यह है कि सचिवालस के पास के चौराहे पर ही सड़क के बुरे हाल हैं।

आलम यह है कि सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। यह उस जगह का हाल है, जहां से हर दिन कोई ना कोई मंत्री, विधायक, मुख्य सचिव से लेकर अन्य सचिव इसी रास्ते से होकर जाते हैं, लेकिन किसी की नजर बदहाल सड़क पर नहीं पड़ रही है।

स्मार्ट सिटी का हाल यह है कि हल्की बारिश में ही सड़कें निदयों के बदल जाती हैं। लोगों की दुकानों में पानी घुस जाता है। कई जगहों पर अधूरी काम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। शहर को स्मार्ट बनाने के नाम पर बेतरतीबी और लापरवाही की जा रही है।

राजनीति: दिल्ली में BJP का ‘ऑपरेशन लोटस’, AAP ने बुलाई विधायकों की बैठक

0

नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे सियासी घमासान के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब एक्टिव हो गए हैं। आप का आरोप है कि बीजेपी किसी भी तरह आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहती है। इसको लेकर केजरीवाल ने कल सुबह 11 बजे अपने आवास पर सभी आप विधायकों की बैठक बुलाई है।

बैठक मौजूदा राजनीतिक स्थिति, ईडी और सीबीआई द्वारा आप नेताओं पर छापेमारी और भाजपा द्वारा कथित तौर पर दिल्ली सरकार को उखाड़ फेंकने के प्रयास पर चर्चा होगी। अब देखना होगा कि आप अब इस मुद्दे को कितना भुना पाती है।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने उनसे कहा है कि उन्हें पार्टी तोड़ने के लिए धमकाया जा रहा है और रिश्वत की पेशकश की जा रही है।

जाह्नवी बन गई ‘अनुपमा’, देखते ही देखते वायरल हो गया VIDEO

0

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने एक ऐसी रील बनाई है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। उनके फैंस को उनकी ये रील खूब पसंद आ रही है। अपने दोस्तों और कलीग्स के साथ मिलकर टीवी शो अनुपमा के डायलॉग पर रील बनाई है। इस शो के डायलॉग्स बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं। शो में लगातार आने वाले उतार-चढ़ाव ही इस दर्शकों की पहली पसंद बना रहा है।

टीवी सीरियल की मुख्य किरदार अनुपमा एक ऐसी हाउस वाइफ की कहानी है, जिसने परिवार को संभालते हुए भी फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। एक ऐसी महिला जिसने अपने रिश्तों को संभालते हुए और समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए खुद को एक अलग पहचान दी है। जाह्नवी कपूर ने अनुपमा के उस डायलॉग पर रील बनाई है जो उसने वनराज शाह से बोला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्ववी कपूर की इस रील पर आलिया भट्ट का भी रिएक्शन आया है। आलिया भट्ट ने जोर से हंसने वाले इमोजी के साथ हर्ट इमोजी और तालियों वाला इमोजी भी बनाया है। इस सबके साथ आलिया भट्ट ने कमेंट सेक्शन में लिखा- गजब का है। यानि जाहिर तौर पर आलिया भट्ट को जाह्नवी कपूर की बनाई ये रील बहुत ज्यादा पसंद आई है।

कमेंट सेक्शन में ढेरों फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। लोग जाह्नवी कपूर द्वारा अनुपमा के डायलॉग पर रील बनाए जाने को लेकर बहुत ज्यादा खुश और एक्साइटेड नजर आए। बता दें कि टीवी शो श्अनुपमाश् में रुपाली गांगुली लीड रोल प्ले करती हैं और गौरव खन्ना उनके पति अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते हैं। वनराज शाह का किरदार शो में सुधांशु पांडे कर रहे हैं।

कौन होगा कांग्रेस अध्यक्ष, गांधी परिवार या फिर कोई और? काउंटडाउन शुरू…

0

नई दिल्ली : कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गी है। मंथन भी चल रहा है, लेकिन अब तक कोई नाम सामने नहीं आया है। राहुल गांधी के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है और कांग्रेस उनसे पद संभालने की अपील भी कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अब तक साफतौर प्इ कुछ भी नहीं कहा है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी के सीनियर नेताओं ने सोनिया गांधी से ही अपील की है कि वह 2024 तक पद पर बनी रहें।

इन नेताओं का कहना है कि गांधी परिवार के अलावा कोई भी पार्टी को एकजुट नहीं रख सकता। ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी टूट सकती है और प्रियंका गांधी को 2024 के बाद कमान सौंप दी जाए। इस बीच सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत के नाम का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि यदि गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं बनता है तो फिर अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए।

जानकारों का कहना है कि दो नेताओं के साथ बैठक में भी अशोक गहलोत ने यह बात कही है। इस बीच राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी तीनों ही इलाज के लिए विदेश जाने वाले हैं। दरअसल सोनिया गांधी का चेकअप होने वाला है और इस दौरान राहुल और प्रियंका भी उनके साथ रहेंगे। अगले कुछ दिनों में ही कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए शेड्यूल का ऐलान होने वाला है। इस संबंध में 28 अगस्त को मीटिंग होने वाली है।

गांधी परिवार से किसी के आगे न आने के चलते अब अशोक गहलोत का नाम ही सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल, कुमारी शैलजा, मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेश बघेल के नाम भी अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा में हैं। कांग्रेस ने बताया था कि अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होगी और 20 सितंबर तक चलेगी। अब तक राहुल गांधी ने अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया है।

किसी और नेता का नाम भी सामने नहीं आया है। इस बीच कांग्रेस ने 7 सितंबर से कन्याकुमारी से यात्रा निकालने का फैसला लिया है। यह मार्च 148 दिनों तक चलेगा और कश्मीर तक जाएगा। 5 महीने की इस यात्रा में 3,500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। हर दिन 25 किलोमीटर यात्रा चलेगी।

उत्तराखंड: आपदा के जख्म, मलबे से मिले दो लोगों के शव

0

देहरादून: मालदेवता के सरखेत में मकान के नीचे दबे एक ही परिवार के पांच सदस्यों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब भी तीन लोगों की तलाश जारी है।

शुक्रवार रात आई आपदा के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस टीम लगातार मकान के नीचे दबे पारिवारिक सदस्यों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पोकलैंड से मलबा साफ करते हुए दो शव बरामद हुए।

उत्तराखंड से बड़ी खबर : धामी कैबिनेट ने इन फैसलों पर लगाई मुहर

0

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा की गई, जिसके बाद बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई।

कैबिनेट के फैसले

  1. कैबिनेट मे जसपुर तहसील के 19 राजस्व ग्राम क़ो काशीपुर मे जडा गया.
  2. परिवाहन नियमवाली बनाई गई जिसे मिली मंजूरी.
  3. केदारनाथ मे निर्माण कार्य क़ो देखते हुए अब केदारनाथ मे 2 मंजिल भवन बनाने की मंजूरी.
  4. बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम मे कंसलटेंसी मे मेनपावर बढ़ाने क़ो मंजूरी प्छप् हैं कम्पनी का नाम.
  5. जायका प्रोजेक्ट 526 करोड़ हॉर्टिकल्चर मे 70 पदों क़ो मंजूरी.
  6. राजस्व विभाग मे नच से आएं 7 संग्रह अमीनो क़ो अब मिलेगी पदोन्नति.
  7. आवास विभाग मे क्रेता और विक्रेता के बीच मे अब स्टैण्डर्ड फॉर्मेट अपनाना होगा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यें तमाम कोशिश की गई हैं, ताकि खरीदने वालों का शोषण ना हो.
  8. सितारगंज चीनी मिल अब पी पी पी मोड़ पर दी जाएगी सुरक्षा धनराशि 2 प्रतिशत की गई कैबिनेट द्वारा धरोहर धनराशि भी कम की.
  9. शिक्षा विभाग में स्वास्थ्य व स्वच्छता को पढ़ाई में शामिल किया जाएगा 12वी तक पढ़ाई में.
  10. परिवहन निगम में 24 अभ्यर्थियों को चयन के लिए हुआ निर्णय,पहले आर्थिक हालत सही ना होने के चलते नहीं हो सकी थी नियुक्ति
  11. रेलवे ने एक मैनुअल बनाया था, कि जहां रेलवे निर्माण हो रहा हो वहा सूचना सभी विभाग दे ये यह उत्तराखंड में भी लागू होगा
  12. चिकित्सा कोविड़ के दौरान रखे गए1662 कर्मचारियों को मिलेगी सशर्त 6 माह के लिए पुनर्नियुक्ति.

आला रे आला, गद्दार आला, ’50 खोखे एकदम ओके’, विधानसभा में हंगामा

0

महाराष्ट्र: यहां जब से शिंदे गुट ने शिव सेना से बगावत की थी और भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद से अब तक लगातार सियासी तकरार देखने को मिल रही है। हालांकि, अब तक यह भी तय नहीं हो पाया है कि असली शिव सेना किसकी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार की घटना सामने आ रही है।

इस बीच मानसून सत्र के पांचवें दिन विधानमंडल बाहर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट और विपक्षी विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। पिछले चार दिनों में विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की थी। इसके खिलाफ भाजपा के विधायक बुधवार सुबह से ही धरना दे रहे थे। इन विधायकों ने कोविड भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी बैनर लगाए।

रोहित पवार और अमोल मितकारी के नेतृत्व में विपक्ष के विधायक उन्हें जवाब देने के लिए पहुंचे। वे भी तख्तियां लेकर नारेबाजी करने लगे। इस मौके पर विपक्ष के विधायकों ने गाजर देना बंद करो, सूखा घोषित करो जैसे नारे लगे। यह सब चल ही रहा था कि सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के विधायकों के आक्रामक होने पर हाथापाई हो गई। एनसीपी नेता अमोल मितकारी गुस्से में सत्ताधारी विधायकों पर दौड़ते नजर आए। इससे विधानसभा परिसर में भारी हंगामा हुआ। अंत में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने हस्तक्षेप किया और विपक्षी विधायकों को एक तरफ ले गए। इसके बाद मामला शांत हुआ।

मानसून सत्र के पहले चार दिनों के दौरान महाविकास अघाड़ी के विधायकों ने विधानमंडल की सीढ़ियों पर अपनी नारेबाजी से सबका ध्यान खींचा था। महाविकास अघाड़ी ने आला रे आला, गद्दार आला, 50 खोखे एकदम ओके, गदरानान बीजेपी ची तत्त्वी, चलो चले गुवाहाटी जैसे नारों से शिंदे समूह और भाजपा को परेशान कर दिया था। इससे सत्ता पक्ष के विधायक दुविधा में थे। सत्र के पांचवें दिन बीजेपी-शिंदे गुट ने अपनी रणनीति बदल ली है।

महाविकास अघाड़ी के विधायकों की तरह भाजपा विधायक बुधवार को भी विधानमंडल की सीढ़ियों पर बैठ गए। इन विधायकों ने महाविकास अघाड़ी के 50 खोके-ओक्के का करारा जवाब दिया। भाजपा के इन विधायकों ने बैनर लगाए। इस मौके पर बीजेपी और शिंदे समूह के विधायकों ने भी कई नारे लगा। बीएमसी के बक्से, मातोश्री के ओके, स्थायी समिति के बक्से, मातोश्री के ओके, सचिन वाज़े के बक्से, मातोश्री के ओके जैसे नारे भी चर्चा का केंद्र बने रहे।

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले भाजपा का दांव, तेजस्वी यादव की पार्टी के 3 नेताओं पर…

0

बिहार की राजनीति में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। राज्य में सियासी युद्ध तबसे जारी है, जबसे नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ राजद का हाथ थामा है। तबसे लगातार राज्य में सियासी पलटवार देखने को मिल रहा है। राज्य में अपनी ताकत को दिखाने के लिए जेडीयू और राजद को फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ेगा। लेकिन उससे पहले ही भाजपा ने अपना दांव चल दिया है। बता दें कि बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने जमीन-रेलवे नौकरियों के मामले में छापा मारी शुरू कर दी है। इस छापामारी में राष्ट्रीय जनता दल के तीन नेताओं को भी शामिल किया है।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल के सांसद अशफाक करीम, फ़ैयाज़ अहमद और MLC सुनील सिंह के घर आज सुबह पहुंच सीबीआई ने छानबीन शुरू कर दी है। इस छापामारी को लेकर राजद ने भाजपा पर निशाना भी साधा है। राजद एमएलसी और बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष सिंह ने इसको लेकर एक बयान भी जारी किया है। इस बयान को जारी करते हुए उन्होंने कहा कि “यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे।”

images 2 7

छापामारी से पहली ही राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इसकी जानकारी दे दी थी। उन्होंने बताया था कि सीबीआई बुधवार की सुबह बिहार में कई स्थानों पर छापामारी कर सकती है। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि “बौखलाई हुई भाजपा के सहयोगी CBI, ED, IT बिहार में अतिशीघ्र ही रेड की तैयारी कर रहे है। पटना में जमावड़ा शुरू हो चुका है. कल का दिन महत्वपूर्ण है।”

सत्ता से बाहर होने के बाद भी विधानसभा स्पीकर ने किया इस्तीफा देने से इंकार, बोले “अवैधानिक है…”

0

कहते हैं राजनीति को समझ पाना काफी मुश्किल है। दरअसल, असल बात तो ये है कि बिहार की राजनीति को समझ पाना काफी मुश्किल है। पिछले कुछ समय से बिहार की राजनीति के देख हर कोई हैरान है। बिहार में सत्ता बदलने के बाद नीतीश कुमार लगातार चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में भाजपा से अलग होने के राजद के साथ सरकार बनाने के बाद अब नीतीश कुमार ने विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

लेकिन उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सत्‍ताधारी महागठबंधन ने उनके खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव का नोटिस दिया है। महागठबंधन का मानना था कि भाजपा से अलग होने के बाद सिन्हा खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, हालांकि उन्होंने तो अविश्‍वास प्रस्‍ताव जारी होने के बाद भी अपना पद छोड़ने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि “अविश्वास प्रस्ताव में संसदीय नियमों का ख्याल नहीं रखा गया।

23 08 2022 cm nitihs kumar vijay kumar sinha and tejashwi 23004641

वह आगे कहते हैं कि “विधान सभा के अध्यक्ष पद के रुप में खुद के विरूद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का प्रतिकार करते हुए इस्तीफा नहीं देंगे।” उनके इस्तीफा न देने पर नीतीश कुमार ने कहा कि “नियम कानून उनको मालूम होना चाहिए। सरकार बदलने पर विधानसभा स्पीकर खुद से इस्तीफा दे देते हैं, लेकिन विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफा देने से मना कर दिया है।” देखना ये होगा की अब वह इसको लेकर क्या फैसला करते हैं और इस पर महागठबंधन का क्या रिएक्शन होगा।

उत्तराखंड : अधिकारी सस्पेंड, मंत्री को कर रहा था गुमराह

0

देहरादून : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आईटीआई के एक क्लास वन अधिकारी  रैंक के प्रिंसीपल पीके धारीवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। क्लास वन अफसर पीके धारीवाल को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि धारीवाल मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नाम लेकर विभाग को गुमराह कर रहे थे।

3 महीने ज्वाइन नहीं करने पर भी अपने ही हस्ताक्षर से उन्होंने 3 महीने की सैलरी निकाल ली थी। हरिद्वार आईटीआई में नहीं ज्वाइन करने और सीएम और मंत्री को गुमराह करने पर सरकार की ओर से यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उनको निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वो उनको भी गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। लगातार कहने के बाद भी ज्वाइन नहीं कर रहे थे, जिसके चलते अधिकारी को अब सस्पेंड कर दिया गया है।