Home Blog Page 724

बड़ी खबर: उत्तराखंड में भारत-अमेरिका के बीच होगा युद्धाभ्यास, चीन हुआ लाल

0

नई दिल्ली: उत्तराखंउ में भारत और अमेरिका के बीच अक्टूबर में साझा सैन्य अभ्यास प्रस्तावित है। भारत की जमीनों पर दखअंदाजी करने के वाले चीन को ये ड्रिल खटकने लगी है। सैन्याभ्यास की खबर से चीन लाल हो गया है और उसने इस पर आपत्ति जताई है। चीन ने गुरुवार को कहा कि ऐसा करना सीमा विवाद के द्विपक्षीय मामले में दखल जैसा है। इसके अलावा यह दिल्ली और बीजिंग के बीच हुए समझौते का भी उल्लंघन है।

इस करार के तहत यह तय किया गया था कि भारत और चीन की सीमा एलएसी पर कोई मिलिट्री ड्रिल नहीं की जाएगी। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल तान केफेई ने कहा, श्हम भारत और चीन की सीमा के मामले में किसी भी तरह से किसी तीसरे पक्ष के दखल का तीखा विरोध करते हैं।श् फिलहाल भारतीय अथॉरिटीज की ओर से सैन्याभ्यास के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

लेकिन, भारतीय और विदेशी मीडिया की रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि अक्टूबर में चीन से लगती सीमा से 100 किलोमीटर की दूरी पर उत्तराखंड के औली में संयुक्त सैन्याभ्यास किया जाएगा। भारत और अमेरिका के बीच यह 18वां सैन्याभ्यास होगा और इस बार यह 10,000 फुट की ऊंचाई पर करने की तैयारी है।

यह सैन्याभ्यास ऐसे वक्त में होने जा रहा है, जब भारत और चीन के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं। पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत के बीच तनाव देखने को मिला है। दोनों ही देशों ने सीमा पर अपनी सेना और हथियारों की तैनाती में इजाफा किया है। पैंगोंग लेक और डोकलाम जैसे इलाकों में लंबे वक्त दोनों देशों के बीच गतिरोध भी रहा है।

ऐसे में अमेरिका सेना के भारत आकर अभ्यास करने से चीन को मिर्ची लगना तय है। चीनी रक्षा मंत्रालय का यह बयान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सीमा पर तनाव के लिए चीन को जिम्मेदार बताया था। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि हमारा हमेशा से यह कहना रहा है कि दो देशों के सैन्याभ्यास के दौरान किसी तीसरे पक्ष को टारगेट न किया जाए।

इसका मकसद क्षेत्रीय शांति और स्थिरता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच का सीमा विवाद दो देशों के बीच का मसला है और इसमें किसी तीसरे की जरूरत नहीं है। तान केफेई ने कहा कि दोनों देशों ने लगातार संवाद किया है। हर स्तर पर बातचीत जारी रही है। उन्होंने कहा कि चीन और भारत के बीच 1993 एवं 1996 में समझौते हुए थे। अमेरिकी सेना का भारत आकर अभ्यास करना इनका उल्लंघन है। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि इन दो समझौतों के मुताबिक कोई भी देश एलएसी के पास सैन्याभ्यास नहीं कर सकता।

सोनाली फोगाट मौत मामले में बड़ा अपडेट, इन पर दर्ज हुआ मुकदमा

0

गोवा: टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट मौत मामले में बड़ा अपडेट आया है। इस मामले में सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और उनके दोस्‍त सुखविंदर पर गोवा पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया है। गोवा पुलिस ने इसकी प‍ुष्टि की है। सोनाली फोगाट के पोस्‍टमार्टम की प्रक्रिया भी पूरी होने वाली है।

सोनाली के परिजनों की शिकायत करने के बाद गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की मौत को संदिग्ध मानते हुए उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोवा पुलिस के एसएचओ प्रसल्ल ने दैनिक जागरण से बातचीत में इसकी पुष्टि की है। हालांकि, गोवा पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए फिलहाल इस मामले में विस्तृत डिटेल देने से इंकार कर दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि पुलिस अब किसी भी समय इस मामले में सुधीर सांगवान व सुखविंदर को गिरफ्तार कर सकती है।

उधर बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट के शव का पोस्टमार्टम भी पूरा हो गया है। उनके भतीजे महेंद्र फोगाट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वो अब सोनाली के शव को हिसार लेे जाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वीरवार देर रात तक सोनाली का शव पहले दिल्ली और इसके बाद सडक़ मार्ग से हिसार पहुंच सकता है।

हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में तकरीबन चार से पांच घंटे का समय लग सकता है, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान सोनाली के शरीर में आपत्तिजनक तत्व मिले हैं जिसके चलते उनकी मौत को संदेहास्पद बताया गया है। इसी आधार पर गोवा पुलिस ने इस मामले में पीए सुधीर व सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अभी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है, लेकिन किसी भी समय सुधीर और सुखविंदर की औपचारिक गिरफ्तारी संभव है। दोनों सोनाली की मौत के बाद से गोवा पुलिस की हिरासत में थे, लेकिन पुलिस उन्हें सामने नहीं आने दे रही थी।

बीती रात भी उन्हें होटल में जाने की इजाजत दी गई थी, लेकिन उन्हें ये ताकीद दी गई थी कि वो किसी भी सूरत में गोवा नहीं छोड़ेंगे। दूसरी ओर सोनाली फोगाट के हिसार में मौजूद भाई वतन ढाका ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज होने के बाद संतुष्टि जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनकी बस इतनी मांग है कि पुलिस इस मामले को हलके में ना ले और आरोपितों को उनके अंजाम तक अवश्य पहुंचाए।

उत्तराखंड: बॉबी कटारिया ने दिखाई दादागिरी, अब फिर रहा मारा-मारा, इनाम घोषित!

0

देहरादून: बीच सड़क पर शराब पीने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया को उत्तराखंड पुलिस के साथ दादागिरी महंगी पड़ गई है। कटारिया ने पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद बयान दिया था कि उसको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उसे रिमांड देने की आदत पड़ गई है। उसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने उस पर ऐसा शिकंजा कसा कि वो अब मारा-मारा फिर रहा है।

सड़क पर शराब पीने का आरोपी यूट्यूबर बॉबी कटारिया अंडरग्राउंड हो गया है। उसकी तलाश में देहरादून पुलिस ने कई जगह छापे मारे हैं। मगर, उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उसने बुधवार को न्यायालय में भी संपर्क नहीं किया है। इधर, पुलिस ने उस पर इनाम घोषित करने का ऐलान कर दिया है।

उसने मंगलवार को सरेंडर करने की इच्छा जताई थी। अगर कटारिया नहीं मिला तो उसकी कुर्की के लिए वारंट हासिल करने की तैयारी भी पुलिस कर रही है। किमाड़ी मार्ग की घटना में कटारिया के खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वादा करने के बाद भी वह नहीं आया। इसके बाद कैंट पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल किया था।

कटारिया की तलाश में एसओजी और पुलिस की टीमें भेजी गई थीं। एसएचओ कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने उसके गुरुग्राम स्थित घर और ऑफिस पर छापे मारे थे। मगर, वह नहीं मिला। आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।

इन धराओं में मुकदमा
आईपीसी 342 -रास्ता रोकना।
आईपीसी 336 – उतावलेपन में ऐसी हरकत करना, जिससे दूसरों की सुरक्षा को खतरा हो।
आईपीसी 290 – सार्वजनिक उपद्रव।
आईपीसी 510 – नशे की हालत में किसी सार्वजनिक स्थान पर जाना।
67 आईटी एक्ट – इंटरनेट पर ऐसी सामग्री प्रसारित करना, जो समाज के लिए गलत हो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हुआ है।

बड़ी खबर: CM की कुर्सी गई, ये मामला बना गले की फांस!

0

झारखंड: झारखंड की राजनीति जुड़ी बड़ी खबर है। चुनाव आयोग ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने सोरेन को अयोग्य घोषित करने की सिफारिश कर दी है। अब यह राज्यपाल पर निर्भर है कि वह चुनाव आयोग की सिफारिश पर क्या विचार देते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से की गई शिकायत को सही पाते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश करते हुए राज्यपाल को रिपोर्ट भेजी है। विधायकी जाने पर सोरेन को कुर्सी छोड़नी होगी। चर्चा है कि वह अपनी पत्नी को सीएम की कुर्सी पर बैठा सकते हैं।

हेमंत सोरेन से जुड़े खनन पट्टा मामले में 22 अगस्त को चुनाव आयोग में सुनवाई पूरी हो गई थी, जिसके बाद रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में राज्यपाल को भेज दिया गया था। भाजपा ने सोरेन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अवैध रूप से अपने नाम खनन पट्टा आवंटित किया। जनप्रतिनिधित्व कानून का हवाला देते हुए बीजेपी ने उन्हें विधायक के रूप में उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग की थी।

ये है पूरा मामला
यह पूरा मामला रांची के अनगड़ा प्रखंड में 88 डेसमिल पत्थर खदान खनन की लीज से जुड़ा है। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री और खनन मंत्री का पद संभालते हुए अपने नाम लीज आवंटित किया। वहीं हेमंत सोरेन की दलील थी कि यह लीज उन्हें 14 साल पहले 17 मई 2008 को 10 साल के लिए मिली थी।

2018 में इसे रिन्यू नहीं किया गया। फिर 2021 में लीज को रिन्यू किया गया। लेकिन 4 फरवरी तक प्रशासन ने खनन की अनुमति नहीं दी तो उन्होंने लीज सरेंडर कर दिया। सोरेन ने दलील दी थी कि उन्होंने खनन नहीं किया और उनके पास कोई माइनिंग लीज भी अब नहीं है।

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री के नाम से कौन मांग रहा पैसे?

0

देहरादून: व्हाट्सएप के जरिए और फेसबुक के जरिए प्रभावशाली लोगों और मंत्रियों के नाम से ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। अब तक इस तरह के उत्तराखंड में कई मामले सामने आ चुके हैं। यहां तक कि डीजीपी अशोक कुमार के नाम से भी फेसबुक पर पैसे मांगे गए थे।

WhatsApp Image 2022 08 25 at 12.42.38 PM 1

अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। लेकिन, इस बार कोई आदमी या अधिकारी नहीं। बल्कि कैबिनेट मंत्री के नाम से पैसा मांगा गया है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का नाम लेकर पैसों की डिमांड की गई है जिससे शासन में हड़कंप मच गया है।

WhatsApp Image 2022 08 25 at 12.42.38 PM

जानकारी के अनुसार पैसों की डिमांड व्हाट्सएप के माध्यम से की गई है जिसमें प्रेमचंद्र अग्रवाल का नाम लेकर पैसे मांगे गए हैं। इसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी है और साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर उनके नाम से कोई पैसों की डिमांड करता है तो बिल्कुल भी पैसे ना दें और उनको उसकी सूचना दें।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के फैन्स के लिए गुड न्यूज, 15 दिन बाद आया होश

0

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के फैन्स के लिए गुड न्यूज सामने आई है। राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है और उनकी तबीयत में पहले से सुधार है। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद से ही वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थी। राजू श्रीवास्तव करीब 15 दिन से बेहोश थे और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में पहले से सुधार है।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक राजू को होश आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेट्री गर्वित नारंग ने बताया कि कॉमेडियन को 15 दिन बाद होश आया है, और डॉक्टर्स उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं उनके तबीयत में भी सुधार है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। याद दिला दें कि राजू को 10 अगस्त को जिम में एक्सरसाइज करते वक्त दिल का दौरा पड़ा था।

राजू श्रीवास्तव मनोरंजन जगत में 1980 के दशक के अंत से एक्टिव हैं, लेकिन वह ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ क पहले सीजन में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉबे टू गोवा’ और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ में एक्टिंग की। राजू श्रीवास्तव ने ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में भी भाग लिया था। इस समय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं।

बिलकिस गैंगरेप केस : SC की तीखी टिप्पणी, देखना होगा दिमाग का इस्तेमाल हुआ या नहीं?

0

नई दिल्ली: बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 दोषियों को रिहा किए जाने के मामले को लेकर देशभर में सियासी घमासान मचा हुआ है। गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप करने और सात लोगों की हत्या करने वालों को गुजरात सरकार ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन रिहा कर दिया था।

उनको लोगों ने फूलमालाओं और टीका लगाकर स्वागत किया था। भाजपा भी उनको बेचारा बता रही थी, लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ा तो भाजपा बैकफुट पर आ गई। बिलकिस बोनो के साथ जो हुआ था, वह रूह कंपा देना वाला था।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। गुरुवार को दोषियों की गुजरात सरकार की ओर से रिहा किए जाने के खिलाफ दायर अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली पर भाजपा की नजरें, कुछ विधायकों के साथ टूटा AAP का संपर्क…

0

महाराष्ट्र के बाद अब भाजपा की नजर दिल्ली की आम आदमी पार्टी के ऊपर है। जिस तरह से भाजपा ने महाराष्ट्र को अपने कब्जे में किया ठीक उस ही तरह भाजपा दिल्ली को भी अपने कब्जे में करना चाहती है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको देखते हुए सतर्कता बरतते हुए आज अपने आवास पर एक अहम बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि पार्टी के कुछ विधायकों के साथ उनका संपर्क नहीं हो पा रहा, जिसको लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी पूरी तरह से परेशान हैं।

बता दें कि इन विधायकों से संपर्क टूटने से पहले खबर सामने आई थी कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के चार विधायकों से पार्टी बदलने को लेकर बातचीत की थी और साथ ही उनको खरीदने की भी कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि इन चार विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया गया था और साथ ही उनको धमकी भी दी गई थी। इसकी जानकारी पार्टी के विधायकों ने ही दी थी। जिसके बाद अब कुछ विधायकों से संपर्क टूटने की खबरें हैं।

images 3 5

आम आदमी पार्टी ने नेता संजय सिंह ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया था कि “बीजेपी ने हमारे विधायकों को धमकाया और कहा कि 20 करोड़ रुपये का हमारा प्रस्ताव स्वीकार करो या फिर सिसोदिया की तरह सीबीआई के मामलों का सामना करो। बीजेपी ने 20-25 विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया है। वे दिल्ली के शिक्षा मॉडल के बारे में चिंतित हैं, वे देश को बेचना चाहते हैं, केजरीवाल देश को बचाना चाहते हैं। सावधान रहना, ये दिल्ली है, यहां AAP की सरकार है, बिकने वाली नहीं है।”

पीएम की सुरक्षा के मामले में SC में दाखिल हुई रिपोर्ट, पंजाब के कुछ अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार..

0

साल की शुरुआत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा ने चूंक का मामला सामने आया था। जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था। केंद्र सरकार का कहना था कि इस मामले में पंजाब सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। वहीं, दूसरी ओर पंजाब सरकार का कहना था कि इस बात की सूचना उनको नहीं दी गई थी कि पीएम किस मार्ग से आने वाले हैं। उनका कहना था कि अचानक से ही पीएम का रास्ता बदल दिया गया और इस बारे में उनको कोई भी जानकारी नहीं दी गई। मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है।

मामले की जांचने के बाद अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस रिपोर्ट के अनुसार एक तरह से पंजाब सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया गया है। बता दें कि पंजाब के कुछ नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों को पीएम की सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। ये रिपोर्ट अब कोर्ट में दाखिल कर दी गई है और आज इस रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने वाला है। देखना होगा ही कोर्ट किस को इस मामले में जिम्मेदार ठहराता है।

images 1 6

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब यात्रा पर रवाना हुए थे। इस दौरान ही पीएम का काफिला फिरोजपुर- मोगा रोड पर एक फ्लाईओवर पर फंस गया था। ऐसे में पीएम की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। इस मामले की जांच के लिए चंडीगढ़ DGP, NIA के आईजी, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, ADGP पंजाब की एक कमेटी गठित की गई थी।

दिल्ली में ऑपरेशन लोटस शुरू!, केजरीवाल की रीच से कई MLA ऑउट!

0

नई दिल्लीः दिल्ली में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आबकारी घोटोले का आरोप लगाकर भाजपा ने हंगामा किया। सीबीआई ने जांच की। मनीष सियोदियो के खिलाफ लुक आउट नोटिस तक जारी कर दिया गया। अब आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा उनके विधायकों को धमका रही है। उनको पैसों का ऑफर दिया जा रहा है। ऑफर नहीं मानने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी घमासान जारी है। आप ने बीजेपी पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। इसी बीच पार्टी का अपने कई विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस बात को स्वीकार किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि बैठक शुरू होने तक सभी आ जाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ आगे की रणनीति तय करने के लिए सुबह 11 बजे अपने आवास पर बैठक बुलाई है। इससे पहले पार्टी ने बीजेपी पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने इसे फेल कर दिया है।

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में आप के 62 विधायक हैं। आप नेताओं ने पहुंच से बाहर हुए विधायकों के नामों का खुलासा नहीं किया और ना ही यह बताया है कि कितने विधायक पहुंच से बाहर हैं, लेकिन उनका कहना है कि पार्टी लगातार उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आप नेता दिलीप पांडे, सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना ने कुछ विधायकों से संपर्क नहीं होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने यह भी भरोसा जताया है कि सभी बैठक में पहुंच जाएंगे।

40 विधायक तोड़ने की कोशिश का दावा
दिलीप पांडे ने कहा, बीजेपी हर विधायक को 20 करोड़ ऑफर कर रही है और 40 विधायक तोड़ने की कोशिश है तो इसका मतलब 800 करोड़ लेकर खड़ी है। बीजेपी के पास यह कालाधन कहां से आया। CBI और ED से इसकी जांच होनी चाहिए। विधायकों के संपर्क से जहां तक बात है, मुझे उम्मीद है कि सभी संपर्क में आ जाएंगे, जिनसे बात नहीं हो पा रही है, उनसे भी बात हो जाएगी। सभी विधायकों से बात की जा रही है। कल सभी को मैसेज भेजा गया है। मुझे उम्मीद है कि बैठक शुरू होने तक सभी आ जाएंगे।

बुधवार को आप विधायकों- सोमनाथ भारती, संजीव झा, अजय दत्त और कुलदीप कुमार ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्होंने बीजेपी का ऑफर ठुकरा दिया है। आप नेताओं ने कहा कि उन्हें धमकी दी गई है कि प्रस्ताव ठुकराने पर उनके खिलाफ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तरह फर्जी मामले दर्ज किए जाएंगे। इस दौरान विधायकों ने उन्हें दिए गए प्रस्ताव का कोई ऑडियो या वीडियो सबूत के तौर पर पेश नहीं किया।

सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने भी जताई उम्मीद
अरविंद केजरीवाल द्वारा बुलाई गई विधायकों की बैठक के लिए पहुंचीं आतिशी मार्लेना ने कहा कि BJP कई दिनों से कोशिश कर रही है कि दिल्ली सरकार को गिरा सके, पहले भी ।।च् को तोड़ने की और सरकार गिराने की कोशिश हुई है। कई विधायकों ने कहा कि उन्हें 20-20 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। आतिशी ने यह भी कहा कुछ विधायकों से बात नहीं हो पाई थी। वहीं, सौरभ भारद्वाज ने भी ट्विटर पर लिखा है कि ऑपरेशन लोटस फेल हो जाएगा, सभी विधायक बैठक में पहुंच जाएंगे।