Home Blog Page 720

उत्तराखंड: भारी बारिश से उफान पर नदियां, यहां बह गए तीन शव

0

FI 1

हल्द्वानी: पहाड़ी जिलों के साथ तराई और मैदान के इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां आज सुबह राजधानी देहरादून में मकान गिरने एक ही परिवार के तीन लोग दब गए। वहीं, हल्द्वानी में रविवार को घाट पर अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और देखते ही देखते तीन शव नदी के तेज बहाव में बह गए।

हल्द्वानी के रानीबाग में अंतिम संस्कार के लिए लाए गए तीन शव बह गए हैं। गौला नदी में 14000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। काठगोदाम पुलिस और प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही पुलिस ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है और भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के पर्वतीय इलाकों में भारी बरसात होने की वजह से गौला नदी का जलस्तर एकाएक बड़ा है। अंतिम संस्कार के लिए गेठीया, गौलापार और कठघरिया क्षेत्र से आए तीन शव अंतिम संस्कार के दौरान जल स्तर बढ़ने से बह गए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आसपास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सूचना देकर अलर्ट किया है।

IMG 20220827 WA0000

पाकिस्तान पर हावी हुए हार्दिक पांड्या, इस तरह से पलटी बाजी…

0

IMG 20220828 WA0000

क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला एक ऐसा मुकाबला होता है, जिसको करोड़ों लोग देखते हैं और इसका आनंद लेते हैं। मुकाबले में जीत कोई भी टीम हासिल करें, लेकिन दर्शकों का मनोरंजन भरपूर होता है। कल यानि रविवार के दिन भी एशिया कप के भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में लोगों का भरपूर मनोरंजन हुआ। पूरे मुकाबले की हर एक गेंद को लोगों ने खूब एंजॉय किया। मैच ने कई बार रुख बदला लेकिन अंत में भारत ने जीत हासिल की। इस मुकाबले को भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने मजेदार बनाया।

बता दें कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनका ये फैसला बिलकुल ठीक साबित हुआ। भारत ने पहले गेंदबाजी करने हुए पाकिस्तान के खिलाड़ियों को एक एक कर के ढेर कर दिया। इस दौरान सबसे बड़ा झटका पाकिस्तान को तीसरे ओवर में ही लगा। टीम के कप्तान बाबर आजम के विकेट गिरने से पाकिस्तान की कमर टूट गई थी। फिर भी पाकिस्तान 148 रनों का लक्ष्य देने में सफल रहा।

images 3 7

भारत की जीत में सबसे बड़ा हाथ हार्दिक पांड्या का रहा। पांड्या ने पहले तो केंदबाजी में कमाल दिखाया और फिर बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई। एक समय पर भारत काफी टेंशन में पहुंच गया था, लेकिन हार्दिक पांड्या ने सारी टेंशन को छूमंतर कर दिया। आखरी 6 गेंदों में 7 रनों की जरूरत थी। गेंदबाजी के लिए मोहममद नवाज आए थे और उन्होंने पहली ही गेंद पर सेट बल्लेबाज रविंद्र जडेजा को बोल्ड कर दिया। जिससे सभी अपना सिर पकड़ कर बैठ गए थे।

दूसरे छोर पर खड़े हार्दिक पांड्या भी अपना सिर पकड़ के बैठ गए। लेकिन फिर बल्लेबाजी करने आए, दिनेश कार्तिक ने अपनी पहली ही गेंद पर एक रन दे दिया और फिर अगली बाल खाली चली गई। ऐसे में अब 3 गेंदों में 6 रनों की जरूरत थी। पांड्या ने अगली ही गेंद पर छक्का मार कर भारत को जीत हासिल करवाई। इस तरह से पांड्या ने मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
IMG 20220827 WA0000

सरकार बदली, अब फैसले भी बदलेंगे, शिंदे सरकार ने बना लिया है मन

0

IMG 20220828 WA0000

मुंबई: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बदलने के बाद अब एकनाथ शिंदे और भाजपा सरकार फैसले भी बदने लगी है। हाल ही के दिनों में सरकार कुछ फैसलों को पलट दिया था। अब माना जा रहा है कि शिंदे-भाजपा सरकार एक और बड़ा फैसला बदल सकती है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संकेत दिए हैं कि एमवीए सरकार द्वारा बनाई गई भिंडी बाजार पुनर्विकास परियोजना में बदलाव किया जाएगा। इस परियोजना को एसबीयूटी परियोजना भी कहा जाता है। बीएमसी ने सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट को काम रोकने के लिए स्टाप वर्क नोटिस जारी किया है। सी वार्ड के सहायक आयुक्त किशोर येरामे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नोटिस में कहा गया है कि चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकना होगा।

ऐसा न करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने बुधवार को भिंडी बाजार की पुनर्विकास परियोजना मामले में जांच की घोषणा की थी। फडणवीस ने कहा कि परियोजना में बदलाव करके एसबीयूटी की कई अनियमितताओं को दूर किया जाएगा। दक्षिण मध्य मुंबई क्षेत्र के भिंडी बाजार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए यह महत्वाकांक्षी परियोजना बनाई गई है।

एसबीयूटी के प्रवक्ता ने कहा कि भिंडी बाजार पुनर्विकास एक ऐतिहासिक परियोजना है और काम नहीं रोका जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि नोटिस जल्द ही हटा लिया जाएगा। ट्रस्ट मामले की समीक्षा के दौरान एमसीजीएम और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेगा।

IMG 20220827 WA0000

सदन में बहुमत साबित करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा की कोशिशें…

0

IMG 20220828 WA0000

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की तरह भाजपा दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को भी तोड़ने की कोशिशों में जुटी हुई है। इस बीच खबर आई थी कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए आप के विधायकों को दलबदली के लिए 20 करोड़ का ऑफर दिया था। इस बीच एक पल को आम आदमी पार्टी परेशानी में आ गई थी। कहा जा रहा था कि पार्टी का अपने कई विधायकों के साथ संपर्क टूट चुका है। जिसके कारण आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर एक अहम बैठक भी रखी थी।

पार्टी के विधायकों से आप का संपर्क टूटा या नहीं, फिलहाल इसको लेकर कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई है। लेकिन खबर है कि आज दिल्ली की आम आदमी पार्टी सदन में प्रस्तावित विश्वास मत पेश करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सदन में बहुमत साबित कर इस बात को साफ कर देंगे कि उनका किसी भी विधायक के साथ कोई संपर्क नहीं टूटा है और पार्टी में विधायकों की एकता अब भी बरकरार है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी परेशानियों से जूझ रहे हैं।

images 24

इन दिनों वह सीबीआई की जांच का सामना कर रहे हैं। सीबीआई ने हाल ही में दिल्ली की शराब नीति में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले में सिसोदिया के ठिकानों पर छापा मारा था। इस छापे के बाद मनीष सिसोदिया का भी कहना था कि भाजपा ने उनको भी दल बदली का ऑफर दिया था। उनसे कहा गया था कि उनके ऊपर से सभी आरोप खत्म कर दिए जाएंगे।

उत्तराखंड : एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी, यहां का है मामला

0

देहरादून : रानीपोखरी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। शांति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने पूरे परिवार के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है की आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में तीन बेटी माता व आरोपी की पत्नी शामिल है। आरोपी ने चाकू से वार कर सभी को मौत को घाट उतार दिया।

 

मृतक

बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- माता

नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी

अपर्णा उम्र 13 वर्ष- पुत्री

अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री

स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष पुत्री

ये हैं कपिल शर्मा कि नई ‘गर्लफ्रेंड’, आपने नाम भी नहीं सुना होगा…लेकिन

0

पॉप्युलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो एक बार फिर वापसी कर रहा है। शो इस बार अपना चौथा सीजन लेकर आ रहा है, जो पहले से भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। इस बार शो में कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। इसके साथ ही पुराने कैरेक्टर्स में भी बदलाव होने वाले हैं, लेकिन शो में किसी की किस्मत खुलने वाली है तो वो हैं कपिल शर्मा क्योंकि इस बार उन्हें टीवी की एक बेहद ही हॉट एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ाने का मौका मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Srishty Rode (@srishtyrode24)

द कपिल शर्मा शो में, सुमानो को छोड़ कपिल शर्मा इस बार एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े से चक्कर चलाते नजर आएंगे। सृष्टि टीवी की जानी- मानी अदाकारा हैं। वे अब तक कई फेमस सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, इनमें छोटी बहू, इश्कबाज, पुनर्विवाह और बैरी पिया जैसे शोज शामिल हैं। इसके अलावा सृष्टि 2018 में टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के सीजन 12 का भी हिस्सा रही थीं और शो ने उन्हें खूब पॉप्युलैरिटी भी दिलाई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Srishty Rode (@srishtyrode24)

द कपिल शर्मा शो के पुराने किरदारों की बात करें तो चंदु चाय वाला इस बार चाय नहीं बेचेगा क्योंकि प्रोमो में वे साउथ इंडियन के लुक में नजर आ रहे हैं।  द कपिल शर्मा शो छोड़ने वालों की बात करें तो इस लिस्ट में भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक के नाम शामिल हैं। इनके पहले सुनील ग्रोवर, अली असगर और उपासना सिंह भी शो को अलविदा कह चुके हैं।

पत्नी से हुआ झगड़ा, 32 दिन पेड़ पर रहा ये सख्श, 75 घंटे मनाने के बाद उतरा नीचे

0

यूपी: पति-पत्नी के बीच झगड़े के कई मामले सामने आते रहते हैं। कई बार झगड़े के बाद पति-पत्नी कुछ अजब-गजब करनामों को अंजाम दे देते हैं। ऐसा ही एक मामले में यूपी के मऊ में सामने आया है। जिले के एक गांव में पत्नी से झगड़े के बाद पिछले 32 दिन से ताड़ के पेड़ पर रह रहे युवक को आखिरकार पुलिस ने रविवार को नीचे उतारा। करीब 75 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को ये सफलता हाथ लगी।

रविवार को मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस ने तीन घंटे की घेराबंदी करते हुए नीचे बिछे जाल पर कूदाकर युवक को नीचे उतारा। उसके नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भिजवाया। इससे पहले शनिवार को भी पुलिस टीम दिन भर युवक को नीचे उतारने की कोशिश में जुटी थी। आठ घंटे की मेहनत के बाद भी पुलिस-प्रशासन को सफलता हाथ नहीं लगी थी।

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसारथपुर के दलित बस्ती निवासी रामप्रवेश राम (42) ताड़ के पेड़ से ताड़ी निकालने का कार्य करता है। सीजन खत्म होने पर वह मेहनत मजदूरी करने लगा। 32 दिन पहले किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह अपने परिवार को छोड़ ताड़ के पेड़ पर रहने लगा। खाना, पीना और नहाना भी पेड़ पर ही करने लगा। रोजाना युवक को मनाने और पेड़ से उतारने की कोशिश होती रही लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। पति के पेड़ पर रहने के कारण पत्नी को घर गृहस्थी चलाने में परेशानी होने लगी।

इधर, रामप्रवेश की इस हरकत से पूरा गांव परेशान हो उठा। ताड़ के पेड़ की ऊंचाई इतनी थी कि वहां से आसपास के घरों के आंगन साफ दिखाई देते, जिससे घर में रहने वाली महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इन सब बातों से परेशान पत्नी ने पुलिस से गुहार लगाई। शुक्रवार से पुलिस रामप्रवेश को ताड़ के पेड़ से नीचे उतारने में जुट गई। लाख प्रयास के बाद भी शनिवार शाम तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।

रविवार सुबह एसडीएम हेमंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी घोसी उमाशंकर उत्तम और थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दो घंटे तक काफी समझाने बुझाने के बाद भी रामप्रवेश ताड़ के पेड़ से नहीं उतरा। इस पर अधिकारियों ने ताड़ के पेड़ पर चढ़ने वाले चार युवकों को बुलाया।

चारों युवक ताड़ के पेड़ पर चढ़े और राम प्रवेश को नीचे बिछे जाल पर धकेल दिया। जाल पर गिरते ही पुलिस ने राम प्रवेश को हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज भेजा गया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी उमाशंकर उत्तम का कहना था राम प्रवेश की मेडिकल परीक्षण के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

ताश के पत्ते की तरह बिखर गये ट्विन टावर, जानें कौन है इनका मालिक

0

महज आठ सेकेंड के अंदर नोएडा का ट्विन टावर ढहा दिया गया। 32 और 29 मंजिला दोनों इमारतें पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गईं हैं। टावर में जैसे ही ब्लास्ट शुरू हुए, धूल का गुबार उठना शुरू हो गया। कई किलोमीटर दूर तक लोगों ने इस धूल के गुबार को देखा। आस-पास की 50 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह से धूल से पट गईं।

ट्विन टावर गिराने के लिए पूरी व्यवस्था पहले से कर ली गई थी। 500 मीटर के दायरे में पड़ने वाली सभी इमारतों को खाली करा दिया गया था। कई इमारतों को ढक भी दिया गया था। ठीक दो बजकर 30 मिनट पर पहला धमाका हुआ। ये धमाका 29 मंजिला इमारत के सबसे नीचे हुआ। इसके बाद एक के बाद एक 29 मंजिले इमारत के हर फ्लोर पर ब्लास्ट हुआ।

कुछ सेकेंड के अंदर ही ये 29 मंजिला इमारत धराशाही हो गया। इसके तुरंत बाद 32 मंजिला इमारत में ब्लास्ट शुरू हुआ। इसमें भी शुरुआत इमारत के सबसे नीचे से हुई। देखते ही देखते आठ सेकेंड के अंदर दोनों इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। ट्विन टावर गिरते ही धुएं का गुबार उठा। आस-पास पूरी तरह से धुंध छा गई। एक्सप्रेस वे तक इस धुएं के गुबार को लोगों ने देखा। देश में ये पहला मौका था जब इस तरह से किसी ऊंची इमारत को ध्वस्त किया गया है।

ये ट्विन टावर सुपरटेक कंपनी ने बनाया था। सुपरटेक कंपनी के मालिक का नाम आरके अरोड़ा है। आरके अरोड़ा ने 34 कंपनियां खड़ी की हैं। ये कंपनियां सिविल एविएशन, कंसलटेंसी, ब्रोकिंग, प्रिंटिंग, फिल्म्स, हाउसिंग फाइनेंस, कंस्ट्रक्शन तक के काम करती हैं।

उत्तराखंड: पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी, नए नकल सेंटर का खुलासा

0

देहरादून : उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा परीक्षा लीक मामले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नकल माफिया के एक और गठजोड़ का कर दिया पर्दाफाश. नकल के नए सेंटर का भी हुआ खुलासा. वीपीडीओ परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी शशिकांत हाल निवासी हल्द्वानी को गहन पूछताछ और पुख्ता साक्ष्यो पर गिरफ्तार किया है.

एसटीएफ टीम द्वारा नैनीताल के डिंगता रिजॉर्ट धनाचूली बैंड में नकल कराए गए 35 छात्रों को किया चिन्हित. अभियुक्त के अपने खुद के 04 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़ में खोले हुए हैं.

इन परीक्षा केंद्रों में अब तक जानकारी के अनुसार 40 से अधिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गई हैं. उत्तरप्रदेश के नकल माफिया शशिकांत पर उत्तराखंड में वर्ष 2013 में सीटीईटी परीक्षा में नकल कराने पर हल्द्वानी में भी मुकदमा दर्ज है.

ट्विन टावर को गिराने का दिया गया फाइनल टच, पलक झपकते हो जायेंगी जमींदोज

0

सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने की तारीख (28 अगस्त) आ गई है। रविवार यानी आज ही के दिन अवैध नोएडा  सेक्टर-93ए में स्थित ट्विन टावरों को गिरा दिया जाएगा। इसे गिराने में 3500 किलो विस्फोटक का प्रयोग किया जा रहा है। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। आसपास के रिहायशी इलाकों को खाली कराया गया है। भारी पुलिस बल तैना है। धारा-144 लागू कर दी गई है।

सुपरटेक ट्विन टावर के आसपास 400 की संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। वहीं, दमकल विभाग की गाड़ियां और कर्मचारी मौजूद हैं। विस्फोट से पहले फायर कर्मियों को अधिकारी दिशा निर्देश दे रहे हैं। किसी भी सूरत में आपात स्थिति में निपटने के लिए एंबुलेंस, एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है।

नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक ट्विन टावरों (एपेक्स और सियान) के पास एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसायटी को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है। 2700 फ्लैट में रहने वाले करीब 7000 लोग कहीं और शिफ्ट हो गए हैं। इन्हें शाम 4 बजे के बाद अपने घर लौटने की अनुमति होगी। फिर भी इन्हें प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। सोसायटी के 3000 वाहन, पालतू जानवारों को भी बाहर निकाला गया है।

केरल के कोच्चि और मराडु में जनवरी 2020 में चार टावर होली फेथ एच 20, अल्फा सिरीन, जैन कोरल कोव व गोल्डन कायलओरम के ध्वस्तीकरण के बाद आसपास के लोगों को महीनों तक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हुई थीं। इसमें सिरदर्द, अस्थमा, अटैक, जुकाम, कफ और एलर्जी के कारण लोग कई सप्ताह तक परेशान रहे थे।