Home Blog Page 721

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, अब तक आठ लोगों कि मौत, इतने घायल

0
किच्चा : रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने भी पांच लोगों की मौत होने की खबर की पुष्टि की है। हादसे में 37 लोगों के घायल होने की खबर है। जिनका उपचार किया जा रहा है।

ऊधम सिंह नगर जिले के पास हुए इस हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आंखों के सामने अपनों के शव देख परिजन बिलख उठे। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

 

शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु ट्रॉली में सवार होकर निकले थे।

दशहरा दूर, मुंबई में सियासत शुरू, आदित्य ठाकरे ने लगाया ये आरोप

0

नागपुर : शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अधिकारी मुंबई में उनकी पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली आयोजित करने के आवेदन को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। आदित्य ठाकरे ने यहां हवाईअड्डे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शिवसेना  के उद्धव थाक्करे और एकनाथ शिंदे गुटों ने  रैली के लिए अनुमति के लिए आवेदन करने की संभावना है। आदित्य ठाकरे का आरोप है कि सरकार उनका आवेदन नहीं ले रही है।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिवसेना मुंबई में अपनी वार्षिक दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति मांग रही है, लेकिन अधिकारी हमारे आवेदन को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। यह (एकनाथ शिंदे सरकार) एक दमनकारी सरकार है। यह पूछे जाने पर कि क्या एकनाथ शिंदे गुट दशहरा रैली को हाईजैक करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों को पता चल गया है कि विद्रोहियों के मुखौटे के पीछे क्या है और वे इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ‘शिवसंवाद यात्रा’ को राज्य भर में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, देश और दुनिया के लोगों ने देखा है कि यह (शिंदे सरकार) ‘खोखे की सरकार’ है।

अक्टूबर, 2021 में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री व शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी की परंपरागत दशहरा रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा व RSS पर जमकर भड़ास निकाली थी। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि संघीय ढांचे में राज्यों को सार्वभौमता दी गई है, लेकिन केंद्र लगातार हमारे कामकाज में हस्तक्षेप कर रहा है।

महाराष्ट्र को अलग नजरिए से देखा जा रहा है। एक मंत्री पर FIR दर्ज कराने के लिए कोल्हापुर जाने से भाजपा नेता किरीट सोमैया को रोका गया, तो यह प्रचार किया जाने लगा कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया। पुलिस को भी माफिया बता दिया, लेकिन उत्तर प्रदेश में अखिलेश को रोका गया, राहुल को रोका गया, प्रियंका को नजरबंद किया गया, तो वहां क्या लोकतंत्र के बाग लहलहाने लगे हैं?

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर कुछ जरूरी बातें, इस खिलाड़ी पर रहेंगी लोगों की नजरें…

0

IMG 20220828 WA0000

आज एक बार फिर एशिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैच होने वाला है। सबसे बड़े मुकाबले से तो आप समझ ही गए होंगे कि ये मैच किन दो टीमों के बीच होने वाला है। जी हां ये मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच है। ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि पिछली बार भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था और इस बार भारत टीम पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना चाहेगी। हालांकि ये तो मैदान में ही पता चलेगा की कौन किस पर कितना भारी पड़ता है। बात करें पिछले मुकाबले की तो पिछले मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकटों से हराया था।

जिसके बाद से टीम भारत इसका बदला लेने के लिए काफी बेसब्र है। आज के मुकाबले में कुछ चीजें ऐसी होने वाली हैं, जिसका इंतजार लोग काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। आज लोगों की नजरें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर रहने वाली हैं। क्योंकि पिछले कुछ समय से विराट का बल्ला खामोश है और हमेशा से ही विराट का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि विराट इस बार क्या चमत्कार करने वाले हैं।

images 1 7

विराट की तरह इस बार लोगों की नजरें रोहित शर्मा पर भी होंगी। क्योंकि ये पाकिस्तान के खिलाफ बतौर कप्तान रोहित का पहला मैच है, हालांकि वे ओडीआई ने पहले कप्तानी कर चुके हैं। लेकिन टी-20 में ये बतौर कप्तान उनका पहला मुकाबला होगा। बात करें टीम इंडिया की मुश्किलों की तो पिछली बार की तरह इस बार भी भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान होने वाले हैं।

दोनों की पार्टनरशिप की बदौलत ही पाकिस्तान पिछला मुकाबला जीता था और इस बार भी पाकिस्तान को इन दो खिलाड़ियों से अच्छी पार्टनरशिप की उम्मीद है। वहीं, भारतीय गेंदबाजों को उनकी पार्टनरशिप को तोड़ने का काम दिया जाएगा। कौन अपने काम में सफल होता है ये तो शाम में ही पता चलेगा। वहीं, आपको बता दें कि भारत के दो महत्वपूर्ण गेंदबाज आज मैदान में नहीं उतरेंगे। सीरियस इंजरी के कारण बुमराह और हर्षेल पटेल इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। दूसरी ओर पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी भी आज इंजरी के कारण मैदान पर नहीं उतरेंगे।

नोएडा ट्विन टावर्स पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कल ढहा दी जाएंगी इमारतें…

0

IMG 20220828 WA0000

नोएडा के सुपरटेक बिल्डर्स का कल सबसे बुरा दिन होने वाला है। खबरों के अनुसार अवैध रूप से बने सुपरटेक के ट्विन टावर को कल गिराने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसको लेकर पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। अब बस दल इसको गिराने का काम बाकी है। इन दो इमारतों के गिरने से बिल्डर्स का काफी बारी नुकसान होने वाला है। बता दें कि दोनों इमारतें 40 मंजिला हैं, इन दोनों इमारतों को गिराने के लिए करीब 3700 किलों से भी ज्यादा विस्फोटक का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार विस्फोटक लगाने और उन्हें जोड़ने का सारा काम पहले ही पूरा किया जा चुका है।

अधिकारियों ने कहा कि “केवल ट्विन टावरों को आपस में जोड़ने और संरचनाओं से ‘एक्सप्लोडर’ तक 100 मीटर लंबी केबल तार बिछाने का काम बचा है।” लोगों को इन इमारतों के गिरने की तो खबर है, लेकिन बहुत से लोगों को ये नहीं पता कि इन इमारतों को क्यों गिराया जा रहा है? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में भी। दरअसल, यह विवाद करीब डेढ़ दशक पुराना है। 2000 के दशक के मध्य में नोएडा बेस्ड कंपनी ने एमरल्ड कोर्ट नाम परियोजना की शुरुआत की थी।

images 3 6

इस परियोजना के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के नजदीक 3, 4 और 5 बीएचके फ्लैट्स वाले इमारत बनाई जानी थी। इस परियोजना के अनुसार 14 नौ मंजिला टावर होने चाहिए थे। लेकिन कंपनी में प्लान में बदलाव करते हुए 14 की जगह 15 टावर खड़े कर दिए। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कंपनी ने हर एक इमारत को 9 की जगह 11 मजिला बनाया। इस योजना के बाद एक और योजना आई जिसमें 40 मंजिल की दो और इमारतें बनाई जानी थीं।

बता दें कि सुपरटेक ने टावर वन के सामने ‘ग्रीन’ एरिया बनाने का वादा किया था। लेकिन वह अपने वादे पर खरे नहीं उतरे। कंपनी ने ग्रीन पार्क बनाने वाली जगह पर ट्विन टावर्स यानी सियेन और एपेक्स बनाए, जिसको लेकर इसके खिलाफ घर खरीदारों ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया। पहले साल 2014 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा इन दोनों टावरों को गिराने का आदेश दिया गया था। जिसके खिलाफ सुपरटेक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला वही रहा। अब कल इन दोनों इमारतों को गिरा दिया जाएगा।

आनंद महिंद्रा ने नितिन गडकरी से की ऐसी मांग, क्या करेंगे पूरा?

0

महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उनके कई ट्वीट और पोस्ट वायरल होते रहते हैं। 27 अगस्त को उन्होंने एक वीडियो को रीट्वीट किया, जिसमें दोनों तरफ पेड़ों से घिरी एक खूबसूरत सड़क के दृश्य थे। उन्होंने VIDEO क्लिप ट्वीट करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि अभी जो देश में नई ग्रामीण सड़कें बन रही हैं, उनके किनारे भी पेड़ लगाएं।

आनंद महिंद्रा ने वायरल हो रहे वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। छोटी सी क्लिप में दोनों तरफ पेड़ों से घिरी एक सड़क का दृश्य दिखाया गया है। दूर से देखने पर सड़क एक सुरंग की तरह लग रही है। महिंद्रा ने इसे “ट्रनेल” का कैप्शन दिया है।

बिजनेसमैन ने VIDEO रिट्वीट करते हुए लिखा “मुझे सुरंगें पसंद हैं, लेकिन मैं इस तरह के ‘ट्रनेल’ से गुजरना पसंद करूंगा। नितिन गडकरी जी, क्या हम आपके द्वारा बनाई जा रही नई ग्रामीण सड़कों पर इनमें से कुछ ट्रनेल लगाने की योजना बना सकते हैं?”

VIDEO को 2 मिलियन से अधिक व्यूज हो चुके हैं। उनका यह विचार ट्विटर पर वायरल हो गया। लोग तरह-तरह के ट्वीट कर रहे हैं और अपने विचार साझा कर रहे हैं। अधिकांश लोगों ने इसका स्वागत करते हुए वीडियो के दृश्य को शामनदार बताया है।

कांग्रेस में नहीं थम रहा इस्तीफों का दौर, अब इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

0

हैदराबाद : कांग्रेसमें इस्तीफे का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना के कांग्रेस नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद एमए खान ने भी पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। खान ने कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस नेतृत्व को लिखे अपने इस्तीफे पत्र में एमए खान ने कहा कि G23 के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस के कल्याण और भलाई के लिए अपनी आवाज उठाई थी। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उनके इस कदम को नजरअंदाज किया। अगर पार्टी ने उन नेताओं पर भरोसा दिखाया होता और उनकी बात को महत्व दिया होता तथा पार्टी के लिए उनकी चिंता को समझा होता, तो शायद स्थिति आज अलग होतीं। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने छात्र जीवन से ही यानी 4 दशकों से ज्यादा समय तक पार्टी से जुड़ा रहा।

एमए खान ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जाता है। शीर्ष नेतृत्व पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को दोबारा सक्रिय करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाता और पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी एवं राजीव गांधी के नेतृत्व, उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ देश की सेवा करने की बात करता है। यह सब देखने के बाद मेरे पास पार्टी को छोड़ने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।

उत्तराखंड: सिडकुल में भीषण अग्निकांड से हड़कंप, भारी नुकसान, नहीं बुझी आग

0

रुद्रपुर: रुद्रपुर में ब्रिटानिया कंपनी में भीषण आग लग गई। आग से भारी नुकसान हुआ है। आग देर रात करीब 1.30 बजे लगी, जिससे हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि लोगों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन कंपनी का भारी नुकसान हुआ है।

सिडकुल में बिस्कुट बनाने वाली ब्रिटानिया कंपनी में देर रात भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ की टीम ने जाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद अभी तक वहां पर धुआं निकल रहा है और आग बुझाई नहीं जा सकी है

सिडकुल चौक पर स्थित ब्रिटानिया कंपनी में देर रात करीब 2 बजे कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने जाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतने विकराल रूप में थी की करीब सात घंटे की मशक्कत के बावजूद भी और आग अभी तक बुझ नहीं सकी है।

इस दौरान एडीएम, एसडीएम, एसएसपी और कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम अभी भी आग बुझाने के प्रयास में जुटी है। वहीं कंपनी के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कल, दोनों टीमों ने कसी कमर

0

FI 1
एशिया कप के दूसरे दिन रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इसी मैदान पर पिछले साल दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान आमने-सामने हुई थी। तब टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तान ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप में भारत को हराया था। रोहित शर्मा की नजर उस मैच में मिली हार का बदला लेने पर है। इस महामुकाबले से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा हो रही है।

भारत की बात करें टीम में आठ खिलाड़ी तय हैं। कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार का खेलना तय है। विकेटकीपर में रोहित शर्मा को ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक चुनना है। पंत का पलड़ा यहां भारी है।

कार्तिक बतौर बल्लेबाज टीम में खेल सकते हैं, लेकिन उसके लिए रोहित को दीपक हुड्डा को बाहर करना पड़ा सकता है। हुड्डा का पिछले दिनों प्रदर्शन शानदार रहा है। वह टीम के लिए लकी चार्म भी साबित हुए हैं। उन्होंने अब तक जीतने भी इंटरनेशनल मैच खेले हैं, उनमें टीम इंडिया नहीं हारी है। हुड्डा और कार्तिक को रविचंद्रन अश्विन से भी टक्कर मिलेगी। अगर रोहित अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरना चाहेंगे तो अश्विन को मौका मिल सकता है।

बड़ी खबर: इस्तीफे से पहले सीएम की बस यात्रा, क्या छोड़ देंगे कुर्सी

0

FI 1
देहरादून: झारखंड में शनिवार सुबह से ही राजनीति गरमाई हुई है। अबतक न तो चुनाव आयोग का आदेश अधिसूचित हुआ है, और ना ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा मांगा गया है।

राजभवन ने अपनी सिफारिश चुनाव आयोग को भेजकर खामोशी की चादर ओढ़ ली है। गेंद चुनाव आयोग के पास है। वहां से पास मिलने पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंचेगा। इस बीच सुबह से ही विधायकों की तोड़फोड़ की आशंका जताई जा रही है।

हेमंत सोरेन अचानक तीन बसों में विधायकों को भरकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। विधायकों की यह टोली छत्तीसगढ़ ही जाएगी या कहीं और, अभी इस बारे में कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।

छत्तीसगढ़ ले जाने की आशंका इसलिए जताई जा रही क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हेमंत सोरेन के रिश्ते अच्छे हैं। ये विधायक वाकई छत्तीसगढ़ ही जाएंगे या शाम तक घर लौट आएंगे, कहना मुश्किल है। हां, कांग्रेस नेताओं का दाव है कि ये विधायक शाम तक लौट आएंगे।

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आज शाम रांची पहुंच रहे हैं। कांग्रेस विधायक उनकी बैठक में जरूर नजर आएंगे। अचानक विधायकों को इस तरह बस में भरकर बाहर ले जाए जाने से तरह तरह की आशंकाओं को बल मिल रहा है।

उत्तराखंड: एक्सीडेंट में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा इनाम

0

FI 1
देहरादून: DGP अशोक कुमार ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि में कमी लाये जाने के उद्देश्य से Good Samaritans Scheme प्रारम्भ की गयी है, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले अच्छे व्यक्ति/व्यक्तियों ( Good Samaritans ) को पुरस्कृत किया जाता है। इसी क्रम में प्रदेश में भी विभागीय Good Samaritans पुरस्कार योजना प्रारम्भ की गयी है, जिसके अन्तर्गत यदि कोई व्यक्ति निम्नलिखित कार्यों में से कोई कार्य करता है, तो उत्तराखण्ड पुलिस उसे नगद ईनाम और प्रशंसा पत्र प्रदान करेगी।

1. सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करना।
2. सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति/व्यक्तियों का राहत एवं बचाव कार्य कर समय से अस्पताल पहुंचाना।
3. सड़क दुर्घटना में घायल/ चोटिल व्यक्ति को एम्बुलेंस की उपलब्धता न होने की स्थिति में निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाना।
4. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करना या रक्तदान का प्रचार-प्रसार कर सम्बन्धित ब्लड ग्रुप वाले रक्तदाता (क्वदवत) की व्यवस्था करना।
5. दुर्घटना में घायल व्यक्ति की आर्थिक रूप से सहायता करना आदि।
6. सड़क दुर्घटना की रोकथाम के प्रयास में प्रभावी सहायता/योगदान उपलब्ध कराना।
7. Good Samaritans के सम्बन्ध में विज्ञापन, सोशल मीडिया, प्रिन्ट मीडिया आदि में व्यापक प्रचार- प्रसार करना। (बिन्दु संख्या 6 एवं 7 में वर्णित पुरस्कार अधिकतम 10 प्रतिशत ही होंगे)

Good Samaritans पुरस्कार योजना को राज्य में तीन स्तरों पर प्रदान किया जायेगा-
1. पुलिस मुख्यालय स्तर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा- प्रथम पुरस्कार 25,000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 10,000 रूपये और तृतीय पुरस्कार 5,000 रूपये तक की धनराशि।
2. यातायात निदेशालय स्तर पर यातायात निदेशक द्वारा, प्रथम पुरस्कार 5,000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 3,000 रूपये और तृतीय पुरस्कार 2,000 रूपये तक की धनराशि।
3. जनपद स्तर पर वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथम पुरस्कार 3,000, द्वितीय पुरस्कार 2,000 रूपये और तृतीय पुरस्कार-1,000 रूपये तक की धनराशि।

Good Samaritans (मददगार व्यक्ति) द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति/व्यक्तियों के सहायता के सम्बन्ध मे किये गये कार्य के लिए पुरस्कार प्राप्ति हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में सीधे पुलिस मुख्यालय, जनपद के यातायात कार्यालय/ क्षेत्राधिकारी यातायात कार्यालय/ पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय/ वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक कार्यालय/ यातायात निदेशालय को व्हाट्सएप, ई-मेल, सोशल मीडिया, डाक अथवा स्वयं आकर दे सकते हैं। पीड़ित की सहायता से सम्बन्धित तथ्य पेपर कटिंग, सोशल मीडिया स्क्रीन शॉट, फोटो वीडियो आदि (यदि उपलब्ध हो तो) भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

DGP अशोक कुमार ने बताया कि इस योजना का मकसद सड़क दुर्घटना में सड़क पर पड़े गंभीर घायलों की अनदेखी करने के बजाए आम नागरिक उनको नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है।

यह योजना सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की जान बचाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग इस काम में सम्मिलित होंगे।