सरकार बदली, अब फैसले भी बदलेंगे, शिंदे सरकार ने बना लिया है मन

0
155

IMG 20220828 WA0000

मुंबई: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बदलने के बाद अब एकनाथ शिंदे और भाजपा सरकार फैसले भी बदने लगी है। हाल ही के दिनों में सरकार कुछ फैसलों को पलट दिया था। अब माना जा रहा है कि शिंदे-भाजपा सरकार एक और बड़ा फैसला बदल सकती है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संकेत दिए हैं कि एमवीए सरकार द्वारा बनाई गई भिंडी बाजार पुनर्विकास परियोजना में बदलाव किया जाएगा। इस परियोजना को एसबीयूटी परियोजना भी कहा जाता है। बीएमसी ने सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट को काम रोकने के लिए स्टाप वर्क नोटिस जारी किया है। सी वार्ड के सहायक आयुक्त किशोर येरामे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नोटिस में कहा गया है कि चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकना होगा।

ऐसा न करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने बुधवार को भिंडी बाजार की पुनर्विकास परियोजना मामले में जांच की घोषणा की थी। फडणवीस ने कहा कि परियोजना में बदलाव करके एसबीयूटी की कई अनियमितताओं को दूर किया जाएगा। दक्षिण मध्य मुंबई क्षेत्र के भिंडी बाजार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए यह महत्वाकांक्षी परियोजना बनाई गई है।

एसबीयूटी के प्रवक्ता ने कहा कि भिंडी बाजार पुनर्विकास एक ऐतिहासिक परियोजना है और काम नहीं रोका जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि नोटिस जल्द ही हटा लिया जाएगा। ट्रस्ट मामले की समीक्षा के दौरान एमसीजीएम और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेगा।

IMG 20220827 WA0000