Home Blog Page 719

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, विदेश में लिया गया एक्शन…

0

IMG 20220828 WA0000

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत से हार कोई वाकिफ है। बीच सड़क पर सिंगर को बड़ी ही बेरहमी से मार दिया गया था। ये मामला तब का है जब सिंगर से उनकी सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी और सिंगर अकेले ही अपनी मौसी के घर जाने के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन रास्ते में ही कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया था और उनके ऊपर लगातार गोलीबारी शुरू कर दी थी। जिसमें उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद सामने आया कि इस हत्याकांड के पीछे बिश्नोई गैंग का हाथ है।

बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई का भी अहम किरदार था। हालांकि वह हत्याकांड से पहले ही भारत को छोड़ गया था। मिली जानकारी के अनुसार तिलक राज टुटेजा के नाम से बनाए गए नकली पासपोर्ट की मदद से सचिन विश्नोई दुबई चला गया था और दुबई से वह अजरबेजान चला गया था। इस समय बड़ी खबर ये है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड सचिन विश्नोई को अज़रबैजान में हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि सचिन विश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है।

images 4 4

इससे पहले पुलिस ने दावा किया था कि सचिन के कहने पर ही उसके दोस्त संदीप उर्फ केकड़ा ने सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी। घटना वाले दिन केकड़ा सिद्धू मूसेवाला का फैन बनकर उनके घर पहुंचा। उसकी मदद से ही बाकी शूटर्स को मूसेवाला के घर से निकलने की जानकारी मिली थी। जिसके मदद से उन्होंने मूसेवाला पर हमला करने की योजना बनाई। रिपोर्ट्स के अनुसार गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की पूरी प्लानिंग की और फिर अपने शूटरों के जरिए हत्या को अंजाम दिया था। गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों में से एक है।

धरना प्रदर्शन पर उतरे AAP और BJP के विधायक, एक दूसरे पर लगाए आरोप…

0

IMG 20220828 WA0000

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच घमासान युद्ध जारी है। दोनों पार्टियों के नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अब खबर मिली है कि दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ़ आम आदमी पार्टी के विधायक महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना दे रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा के विधायक विधानसभा परिसर के अंदर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं के पास धरना दे रहे हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उनका कहना है कि खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सक्सेना ने 1,400 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। आप के विधायक सक्सेना के खिलाफ जांच की मांग का रहे हैं। इसके साथ ही आप ने कहा है कि “पीएम मोदी को एलजी द्वारा कथित भ्रष्टाचार के बारे में पता था, लेकिन फिर भी उन्होंने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया।”

images 3 8

आप के आरोपों के अनुसार केवीआईसी में काम करने वाले कैशियर ने प्रधानमंत्री कार्यालय को स्पष्ट रूप से लिखा था कि सक्सेना ने उन पर करोड़ों के पुराने नोट बदलने के लिए दबाव डाला है। लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई भी जांच नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर भाजपा की मांग है कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को पद से हटाया जाए। इसके साथ ही भाजपा विधायकों ने आप के खिलाफ बदला लेने का आरोप लगाया।

इस धरने को लेकर भाजपा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बयान में कहा कि “पार्टी विधायक इसलिए भी धरने पर बैठने के लिए मजबूर हुए हैं क्योंकि विधानसभा में उनकी बात नहीं सुनी गई है। भाजपा के सभी आठ विधायक सोमवार और शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए थे क्योंकि उन्हें दोनों दिन सदन से बाहर कर दिया गया था।”
IMG 20220818 WA0000

मुंबई में आ गए लालबाग के राजा, इस बार भव्य होगा गणेशोत्‍सव

0

FI 1

मुंबई : पछले दो सालों से कोरोना महामारी के कारण मुंबई में गणेशोत्‍सव की रौनक फीकी थी, लेकिन इस बार सबकुछ सही होने के बाद तैयारियां जोरों पर हैं। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल इस पारंपरिक त्‍योहार को मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्‍सव की रौनक अभी से नजर आने लगी है।

मंडल की ओर से सोमवार को इस साल की मूर्ति के पहले लुक का अनावरण किया गया। इस साल, लालबागचा राजा एक बार फिर 12 फीट की विशाल मूर्ति के साथ सिंहासन पर अपनी शाही मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं। लालबाग के राजा की पूजा अर्चना करने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु लालबाग में आते हैं। यहां की मूर्ति हर साल चर्चा में रहती है जिनके दर्शन करने काफी अधिक संख्‍या में लोग दूर-दूर से आते हैं।

10 दिवसीय उत्सव 31 अगस्त से शुरू होगा। इस साल उनकी थीम अयोध्या राम मंदिर रखा गया है। जाने-माने कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई ने पंडाल की साज-सज्जा को आकार दिया है।लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने इस वर्ष भव्य उत्सव समारोह के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। तैयारियों के बारे में बोलते हुए, मंडल के अध्यक्ष बाला कांबले ने कहा: “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी को लालबागचा राजा के दर्शन आराम से हो सके।

1934 में स्थापित, लालबागचा राजा सार्वजनिक मंडल इस साल 89 साल पूरे कर रहा है और इस साल और अधिक आगंतुकों की उम्मीद कर रहा है। क्योंकि राज्य सरकार ने कोविड प्रतिबंध हटा लिया है। बिना किसी प्रतिबंध के उत्सव वैसे ही होंगे जैसे वे महामारी से पहले करते थे। हमें इस साल भी भारी संख्या में आने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने पहले ही खुद को तैयार कर लिया है।

IMG 20220818 WA0000

उत्तराखंड : सरकारी मास्टर बना नक़ल माफिया, STF ने यहां से किया गिरफ्तार

0

FI 1

देहरादून: उत्तराखंड STF ने कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में नकल सेंटर का खुलासा किया है। पेपर लीक मामले में STF ने एक और सरकारी मास्टर को गिरफ्तार किया है। पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते-बेचते बलवंत सिंह रौतेला बेसिक शिक्षक बन गया था। वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट में तैनात था।

एसटीएफ ने बताया कि सामूहिक पेपर लीक में अभ्यर्थियों को दो रिजॉर्ट में इकट्ठा किया गया था। यहां करीब 55 से 60 स्टूडेंट्स को नकल कराई गई। नकल कराने वाले शशिकांत गिरफ्तार कर लिया गया था। उसका सबसे खास और भरोसमंद बलवंत रौतेला को भी एसटीएफ ने आज गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ की ओर से रिजॉर्ट सामूहिक पेपर लीक में किया गया। शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला ने कई खुलासे किए गए हैं। उसने करीब 40 छात्रों को इकठ्ठा कर के उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपर लीक कराया था। नकल करने वाले अधिकांश छात्रों की पहचान कर ली गई है।

IMG 20220818 WA0000

उत्तराखंड: CM धामी का ऐलान, खिलाड़ियों को नौकरियों में फिर मिलेगा आरक्षण

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना‘‘ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों के उन्नयन के लिए कई घोषणाएं भी की गई। उन्होंने कहा कि खेल विभाग के अन्तर्गत खेल प्रशिक्षकों की कमी को देखते हुए प्रत्येक जनपद के लिए 08-08 विभागीय खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। खिलाड़ियों को त्वरित नियमानुसार वित्तीय लाभ दिये जाने हेतु मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना की जायेगी।

इसके साथ ही खेल विभाग, उत्तराखण्ड के कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को भारतीय खेल प्राधिकरण के कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को देय मानदेय के अनुसार मानदेय में वृद्धि की जायेगी। मलखंब खेल को भी खेल नीति में शामिल किया जायेगा। पूर्व की भांति राज्याधीन सेवाओं में कुशल खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत आरक्षण पुनः लागू किये जाने का प्रयास किया जायेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है और आज के दिन हम प्रदेश में “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना“ प्रारंभ कर रहे हैं। इसके लिये आज से बेहतर दिन हो ही नहीं सकता था। मेजर ध्यानचंद जी ने खेल की दुनिया में भारत को एक पहचान दिलाई थी, वो भी उस समय जब भारत में स्पोर्ट्स का इंफ़्रास्ट्रक्चर इतना नहीं था, खिलाड़ियों को सुविधाएं नाम मात्र की थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कुछ समय पहले राज्य के प्रतिभाशाली उभरते खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया था, हमें खुशी है कि योजना को शुरू कर दिया गया है। हमारी सरकार जो कहती है, वो करती भी है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 08 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को 1500 रूपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जायेगी। हर कुल 3900 उभरते खिलाड़ियों जिसमें से 1950 बालकों एवं 1950 बालिकाओं को खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। राज्य में खेलों को बढावा देने के लिए हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने, भविष्य में उत्तराखण्ड राज्य को खेल क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में स्थापित किये जाने के उद्देश्य से खेल नीति- 2021 लागू की गई। खेल नीति में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने पर पूर्व में देय नकद पुरस्कार धनराशि से लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसी प्रकार प्रशिक्षकों हेतु भी धनराशि में वृद्धि की गई। दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सामान्य खिलाड़ियों की भांति समान अधिकार प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य खेल पुरस्कार यथा देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कारों के साथ ही हिमालय रत्न खेल पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है। खिलाड़ियों को राज्य में सरकारी नौकरी प्रदान किये जाने की आउट ऑफ टर्न नियुक्ति की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से खेल क्षेत्र में रूचि लाने हेतु 08 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 05 प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटा की व्यवस्था की गई है।

निजी खेल क्षेत्रों के माध्यम से खेल अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण हेतु अनुदान दिये जाने की व्यवस्था की गई है। राज्य के खिलाड़ियों का राज्य परिवहन बसों में निःशुल्क यात्रा किये जाने की व्यवस्था की गई है। स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर को अंतराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। खेल छात्रावासों के खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता 175 रूपए से बढ़ाकर 225 रूपए प्रति छात्र किया गया है। ग्रामीण स्तर पर ओपन जिम के लिये 10 करोड़ रूपए का बजट में प्राविधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत, शक्तिशाली भारत, गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। खेलों में भी भारत का मान सम्मान बढा है। प्रधानमंत्री जी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए अपने भाषण में खेलों और खिलाड़ियों का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने लालकिले से दिये गये भाषण में कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खिलाड़ियों के चयन में बहुत पारदर्शिता आई है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पूरा मौका मिल रहा है। हमारे खिलाङी भी देश को गौरान्वित होने का अवसर दे रहे है। अब खिलाड़ियों के सामर्थ्य का सम्मान हो रहा है। ’दुनिया में कहीं भी खेल का मैदान हो, आज भारत का तिरंगा लहराता दिख रहा है‘। प्रधानमंत्री जी ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की। खेलो इंडिया कार्यक्रम इसी सोच का एक अच्छा उदाहरण है। आज खेल प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें हर जरूरी सहयोग देना शुरू किया गया है।

आज बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं खिलाड़ियों को दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत खेल शक्ति के तौर पर उभर रहा है। हमारे खिलाड़ियों के जीते सोने और चांदी के मैडल ने देश के आत्मविश्वास को भी बढाया है। आज भारत ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं में रिकॉर्ड संख्या में पदक जीत रहा है। आज हमारे युवा हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी इनोवेटिव सोच देश को आगे ले जा रही है। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया , मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल सभी में भारत के युवा आगे आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी युवा दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मेहनत करें। राज्य सरकार आपके साथ है। सफलता का एक ही मूल मंत्र है “विकल्प रहित संकल्प“। अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उस लक्ष्य को पाने के लिए जी जान से जुट जाएं। जिस भी फील्ड में जाएं, वहां लीडर बनें। प्रधानमंत्री जी की अपेक्षा के अनुरूप वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को प्रत्येक क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाने के लिए हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। पर यह हम सभी के सम्मिलित प्रयासों से ही सम्भव है। आइये हम अपनी देवभूमि को आदर्श राज्य बनाने के लिए पूरी निष्ठा से अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

गोविंद और प्रेम, वाह क्या अद्भुत हैं…

0

गोविंद…यानी मेरे प्रिय भगवान का नाम…। उम्र के हिसाब से भी सम्मान बनता है। एक प्रेम, अलग और साथ में चंद भी…। सोने पर सुहागा। पर मुझे लगता है दोनों ही नौकरी लगवाते वक्त सोए नहीं होंगे! बेचारे युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतत जो होंगे…। उन्होंने कोई बुरा थोड़े ही किया…उनकी नौकरी लगाई, जिनके आका करते कुछ नहीं हैं…थोड़ा-बहुत सरकार देती है। उसी से अपना बिजनस चलाते हैं बेचारे…।

वो आपकी और हमारी गलती है, जिन्होंने उनको यहां तक पहुंचाया…। उनके पास भी कुछ नहीं है। दो-तीन महंगी-महंगी गाड़िया होंगी। बड़े-बड़े महलनुमा छोटे-छोटे घर होंगे। करोड़ों के टर्नओवर का बिजनस होगा…। कुछ बेनामी संपत्तियां होंगी…और थोड़े होगा बेचारों के पास…।

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी….हरे राम ये मैंने क्या कह दिया…असल में मैं गोविंद जी का भक्त हूं ना…आपके वाले का नहीं, ठाकुर जी का हूं…। उनकी भी क्या गलती है। उनको हमने और आपे ने वोट दिए तो वो जीत गए। पार्टी ने कहा बुजुर्ग हैं…कुछ बना दो। हमारी तरह ज्यादा तो नहीं लूट सकेंगे। उनको क्या पता कि वो पीछे वाले दरवाज से घर भर लेंगे…। बात उनकी भी सही है…। आपके पिताजी भी तो सोचते होंगे कि उनका बेटा-ब्वारी नौकरी लगें। उन्होंने भी वही सोचा…।

प्रेम…ऐसा शब्द जिसके बारे में सुनकर ही मन आनंदित हो उठता है….। लेकिन…प्रेम अब बदल गया है। प्रेम की परिभाषा बदल गई है। उनका कहना है कि अगर पहले वालों ने किया तो हम भी करेंगे…। प्रेम नहीं…आप सही समझे हैं। वो तो पायो जी मैंने राम रतन धन पायो…की तर्ज पर नौकरियों से प्यार कर बैठे….। अपना समझा और बांट दिया।

इसमें बुरा क्या है…सत्ता उनकी है, राज्य हमारा है। उन्होंने कुर्सी पर बैठकर अपनी जागीर समझ लिया…। बुरे वो नहीं, हम हैं, जो उनको बार-बार सत्तासीन कर रहे है। अब जिन बेचारों को नौकरी मिली। किसी ने नेता जी के लिए कुछ किया होगा? किसी ने कुछ लाया होगा? किसी ने कुछ कमाया होगा? किसी ने कहीं से उठाया होगा? अब इनको इनाम तो मिलना ही चाहिए…भर-भर कर…। तभी तो प्रेम कह रहे हैं प्रेम से कि हां…किया…किया…किया। गोविंद कह रहें है लगाया…लगाया…लगाया…।

आखिर रणवीर सिंह ने दर्ज कराए अपने बयान, इतने घंटे हुई पूछताछ

0

मुंबई : न्यूड फोटोशूट मामले में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने आखिकार अपने बयां दर्ज करा दिए हैं। उनके खिलाफ एक NGO के पदाधिकारी की शिकायत के आधार रणवीर सिंह के खिलाफ पिछले महीने चेंबूर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई थी। इस केस में पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल होने का नोटिस भी जारी किया था।

जानकारी के अनुसार एक्टर सोमवार सुबह करीब सात बजे जांच अधिकारी के सामने पेश हुए और उनका बयान दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि रणवीर सिंह अपने बयान दर्ज कराने के बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस स्टेशन से निकले। इसके साथ ही अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर अभिनेता को फिर से बुलाया जा सकता है।

शिकायतकर्ता ने अपनी कंप्लेंट में दावा किया था कि अभिनेता ने ‘महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और अपनी न्यूड तस्वीरों से उन्हें ठेस पहुंचाई है।’ शिकायत के आधार पर, पुलिस ने रणवीर सिंह के खिलाफ विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धाराओं जैसे 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री), 293 (युवा लोगों को अश्लील वस्तुओं की बिक्री), 509 (अश्लील शब्द, इशारा या कार्य करने का इरादा) के तहत FIR दर्ज की थी।

रणवीर सिंह ने जुलाई महीने में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। इस फोटोशूट पर बॉलीवुड दो भागों में बंट गया। कुछ तो हुमा कुरैशी और जोया अख्तर जैसे सेलेब्स जहां उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। तो वहीं बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर रणवीर सिंह की आलोचना की थी।

न्यूड फोटोशूट रणवीर सिंह के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पुलिस में उनके खिलाफ जहां एफआई दर्ज हुई वही और सोशल मीडिया पर भी उनका बायकॉट ट्रेंड करने लगा। इससे पहले खबर आई थी कि 22 अगस्त को रणवीर सिंह को अपना बयान दर्ज करवाना था। व्यस्त होनों के चलते एक्टर ने इस डेट को आगे बढ़वा लिया था।

ये परिवार है बिग-बी का जबरा फैन, घर के बाहर बना डाली मूर्ति

0

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की हिंदुस्तान में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भारत के बाहर भी लोग उन्हें लोग उन्हें काफी प्यार करते हैं। यूएसए की एक फैमिली अमिताभ बच्चन को इतना मानती है कि उनका स्टैच्यू अपने घर के बाहर लगवाया है। अमिताभ बच्चन की इस मूर्ति को देखने काफी भीड़ जुटी। उन्होंने इसकी तस्वीरें ट्वीट की हैं। इस परिवार ने अमिताभ बच्चन के नाम की वेबसाइट बना रखी है। इसमें उनके ट्वीट्स, खबरें, पोस्ट वगैरह डालते हैं। इस परिवार के लिए बिग बी किसी आराध्य से कम नहीं हैं।

यूं ही बॉलीवुड का शंहशाह नहीं कहा जाता। उनकी जरा सी तबीयत बिगड़ने पर दुआओं के लिए हजारों हाथ उठते हैं और हवन-पूजन शुरू हो जाता है। उनके घर के बाहर रविवार को भारी मात्रा में भीड़ उनकी एक झलक के लिए जुटती रही है। अब यूएसए की एक फैमिली चर्चा में है। इस परिवार ने अमिताभ बच्चन को भगवान का दर्जा दे रखा है। उन्होंने शनिवार को अपने नए घर के बाहर अमिताभ बच्चन की मूर्ति स्थापित करवाई। गोपी शेठ नाम से बने अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करके बताया गया कि उद्घाटन में कई लोगों ने हिस्सा लिया था।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रिंकू और गोपी सेठ का घर है। यहां 600 से ज्यादा लोग उद्घाटन समारोह में इकट्ठे हुए थे। गोपी सेठ ने बताया कि अमिताभ बच्चन उनके और उनकी पत्नी के लिए भगवान से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा, वह सिर्फ रील लाइफ ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी हमें इंस्पायर करते हैं। वह बेहद जमीन से जुड़े हैं। वह अफने फैन्स का खयाल रखते हैं। वह बहुत से दूसरे स्टार्स की तरह नहीं हैं।

उत्तराखंड: पेपर लीक मामले में एक्शन जारी, एक और गिरफ्तार

0

IMG 20220828 WA0000

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्त चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में गिरफ्तारियों का दौर भी जारी है। उत्तराखंड से लेकर यूपी तक लगातार पेपर लीक कांड के आरोपी पकड़े जा रहे हैं।

सटीएफ उत्तराखंड द्वारा पेपर लीक मामले में लखनऊ कनेक्शन की एक और कड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी विपिन बिहारी निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश भी एसटीएफ के हाथ चढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार वह 2013 से कंपनी में कार्यरत था और पूर्व गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक वर्मा से पेपर की फोटो कॉपी प्राप्त कर अभियुक्त दिनेश मोहन जोशी को बरेली में उपलब्ध कराया था।

अभियुक्त दिनेश जोशी पूर्व अधिकारी पंतनगर यूनिवर्सिटी द्वारा चुनिंदा स्टूडेंट्स को हल्द्वानी व आसपास के छात्रों को उपरोक्त पेपर लीक किया गया था, जिससे यूकेएसएसएससी वीपीडीओ भर्ती में कुछ छात्रों द्वारा मेरिट लिस्ट में अच्छा स्थान प्राप्त किया गया।

IMG 20220827 WA0000

उत्तराखंड भारी बारिश का कहर जारी, मकान ढहने से परिवार के तीन लोग दबे

0

IMG 20220828 WA0000

देहरादून: प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी के कारण नुकसान भी देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दब गए। तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। आपदा कंट्रोल रूम में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती आवास ढहने से कुछ लोगों की मलबे में दबने की घटना होने पर जिलाधिकारी सोनिका ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंची।

सुबह लगभग 4 बजे काठ बंगला राजपुर रोड पर एक मकान के मलबे में दबने की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू का कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबने से संगीता पत्नी दिनेश उम्र 22 साल, लक्ष्मी दिनेश की बहन उम्र 28 साल और दिनेश के आठ दिन का बच्चे की मौत हो गई।

जिलाधिकारी सोनिका ने आपदा प्रभावित क्षेत्र मालदेवता का निरीक्षण किया। प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पालतू गाय फंसे होने पर, जिलाधिकारी ने पशुओं को जल भराव स्थल से संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल एसडीआरएफ के माध्यम से पशुओं का रेस्क्यू करवाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। उन्होंने सौड़ा सरोली पुल का भी निरीक्षण किया। पुल की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर पहुंच हालात का जायजा ले रहे हैं।

IMG 20220827 WA0000