Home Blog Page 708

राज्यपाल और फडणवीस का ‘मेमन’ कनेक्शन! अब उद्धव गुट के निशाने पर BJP

0

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। याकूब मेमन की कब्र मामले में जहां शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे आमने-सामने हैं। पहले सीएम शिंदे ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, अब उद्धव गुट ने भाजपा को निशाने पर ले लिया है। याकूब मेनन की कब्र को मजार की शक्ल देने की कोशिश का मामला अब नया राजनीतिक मोड़ ले चुका है। शिवसेना नेता और याकूब मेमन के चचेरे भाई रऊफ मेमन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा ने एक बार फिर उद्धव गुट को निशाने पर लिया।

आरोप लगाया कि शिवसेना आतंकवादी के रिश्तेदार संग चर्चा कर रही हैं। जवाब में शिवसेना नेता और पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने पलटवार करते हुए रऊफ मेमन के साथ देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की हैं। भाजपा के आरोपों में पेडनेकर के साथ रऊफ का वीडियो सामने आया था। जवाब में पेडनेकर ने कोश्यारी और फडणवीस का मेमन संग कनेक्शन सोशल मीडिया पर जारी किया है।

मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में दफन मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की कब्र की सजावट की तस्वीरें सामने आई थी। भाजपा ने आरोप लगाया था कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते याकूब मेमन की कब्र को मजार बनाने की कोशिश की गई। इस पर शिवसेना की ओर से आदित्य ठाकरे के पलटवार करते हुए भाजपा से पूछा कि याकूब के शव को ओसामा बिन लादेन की तरह समुद्र में दफन क्यों नहीं किया गया?

अब भाजपा ने उद्धव गुट की नेता और पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर संग याकूब के रिश्तेदार रऊफ मेमन का एक वीडियो सामने आने पर हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि आतंकवादी के रिश्तेदार संग शिवसेना नेता चर्चा कर रही हैं।

इस राज्य के 21 लाख किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान की 12वीं किस्त

0

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों के सम्मान की योजना भी कहते हैं. इस योजना के तहत हर साल किसानों के बैंक खाते में 6000 रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की जाती है. अभी तक किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की 11 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है और किसानों को 12वीं का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच उत्तर प्रदेश से करीब 21 लाख अपात्र किसानों को पीएम किसान योजना से बाहर कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब इन अपात्र किसानों को 12वीं किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा.

ये है पूरा मामला

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को आर्थिक अनुदान दिया जाता रहा है. इस योजना के तहत 11 वीं किस्त ट्रांसफर होने के बाद धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं, जिसके तहत कई किसानों ने गलत तरीके से आर्थिक अनुदान का लाभ लिया है, जिसके खिलाफ कार्यवाही करते हुये लाखों किसानों को राशि वापस लौटाने के लिये नोटिस भी भेजे  गये हैं.

21 लाख किसान

इस मामले में उत्तर प्रदेश राज्य में भी जांच पड़ताल की गई, जिसमें सामने आया कि करीब 21 लाख किसानों ने दो-दो हजार रुपये का लुफ्त उठाया है. इन किसानों में कुछ एक ही परिवार के सदस्य, पति-पत्नी और मृत लोगों का नाम भी शामिल है. इस मामले की जांच के बाद अपात्र किसानों को नोटिस भी भेजा गया, जिसके चलते ज्यादातर किसानों ने किस्त वापस लौटा दी हैं. जिन किसानों ने अभी तक पीएम किसान का पैसा वापस नहीं किया है, उन्हें अंतिम चेतावनी देकर बैंक खातों को सीज कर दिया गया है.

कब तक आएगी पीएम किसान की लिस्ट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अभी तक किसानों के खातों में 11 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है. रिपोर्ट की मानें तो सितंबर 2022 से अक्टूबर 2022 के बीच PM किसान की 12वीं के ट्रांसफर  की जानी है. इसके लिए किसानों को केवाईसी करवाने का भी निर्देश दिए गए थे. इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद लाखों किसान पीएम किसान की लाभार्थी सूची से बाहर हो गए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश राज्य में भी किसानों को केवाईसी के साथ-साथ भूमि अभिलेख और ऑनसाइट सत्यापन करवाने के निर्देश मिले थे.

ऐसे लौटायें PM किसान का पैसा 

पीएम किसान लाभार्थियों की लिस्ट जारी करने के बाद किसानों को अपना नाम चैक करने की हिदायत दी जा रही है, ताकि किसान पता तला सके कि उन्हें पैसा वापस करना है या वो लाभाार्थी बने रहेंगे. वहीं अपात्र किसानों को जल्द से जल्द पैसा वापस करने के लिये भी कहा जा रहा है. अपात्र किसान चाहें तो भारत सरकार के पोर्टल http://bharatkosh.gov.in/ पर कम समय में पैसा लौटा सकते हैं. यदि खुद पैसा वापस नहीं कर पा रहे हैं तो बैंक अधिकारियों की भी सहायता ले सकते हैं.

नहीं मिलेगा योजना का लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को योजना का लाभ दिया जाता है. इसके बावजूद कई किसान ऐसे भी हैं, जो आज तक पीएम किसान योजना की आर्थिक सहायता से वंचित है. इन किसानों में समृद्ध किसान शामिल है, जैसे- सरकारी नौकरी करने वाले किसान, प्राइवेट नौकरी करने वाले किसान, इनकम टैक्स भरने वाले किसान, संवैधानिक पदाधिकारी किसान या फिर पेंशनधारक भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते.

“भारत जोड़ो यात्रा”, BJP के टी-शर्ट वाले ट्वीट पर कांग्रेस का करारा पलटवार

0

कांग्रेस भारत जोड़ा यात्रा का आज चौथा दिन है। यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है. 3570 किलोमीटर की यह लंबी यात्रा पांच महीने चलेगी और 12 राज्यों से होकर गुजरेगी. यात्रा पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, ये भारत जोड़ो यात्रा पार्टी के लिए कई माइनों में बहुत महत्वपूर्ण है. हमें लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, उनकी बात सुनने का मौका मलेगा साथ ही हमारा उद्देश्य है कि हम जनता के करीब जा सकें और समझे कि वो किन किन परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

राहुल के नेतृत्व में चल रही यात्रा बीजेपी और केंद्र सरकार को भी अपने निशाने पर ले रही है. बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी को घेरती दिखी है. वहीं, इस यात्रा के जरिए पार्टी जनता का ध्यान इन मुद्दों पर केंद्रित कम करना है. बीजेपी भी इस यात्रा पर पूरी तरह अपनी नजर बनाए हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने बीते दिन कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए एक ट्वीट किया.

41 हजार की टी-शर्ट- बीजेपी

बीजेपी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से राहुल गांधी की एक तस्वीर को शेयर किया जिसमें वो टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं. इसी के साथ एक और तस्वीर शेयर की जिसमें उस टी-शर्ट की कीमत और ब्रांड लिखा है. बीजेपी के मुताबिक, राहुल गांधी ने 41 हजार रुपये की टी-शर्ट पहनी हुई है. बीजेपी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “भारत देखो”.

बीजेपी के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा, अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर. मुद्दे की बात करो, बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो. बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी, बताओ करनी है बीजेपी?

22 से 23 किलोमीटर रोजाना चलेगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन में औसतन 22 से 23 किलोमीटर तक चलेगी. यात्रा की शुरुआत हर रोज सुबह 7 बजे से शुरू होगी जो 10 बजे तक चलेगी. इसके बाद कुछ घंटे आराम के बाद ये यात्रा दिन के दूसरे पहर 3.30 बजे शुरू होगी जो शाम 7 बजे तक चलेगी.

उत्तराखंड: भारत-नेपाल सीमा पर बादल फटने से दोनों तरफ भारी तबाही

0

पिथौरागढ़:  शुक्रवार की रात पहाड़ों पर हुई तेज बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया। भारत-नेपाल सीमा पर बादल फटने से तबाही मच गई है। शुक्रवार की रात्रि को भारत नेपाल सीमा पर आफत की बारिश हुई। रात्रि लगभग एक बजे के आसपास नेपाल के लास्कु के पास बादल फटने से लास्कु नाले ने विकराल रूप ले लिया। नाले के साथ आए मलबे से काली नदी का प्रवाह प्रभावित हो गया।

खोतिला व्यासनगर के पास काली नदी में लगभग दो किमी लंबी झील बनने से खोतिला के नदी किनारे स्थित व्यासनगर के 50 से अधिक मकान जलमग्न हो गए। मौसम को देखते ग्रामीण सजग थे व्यासनगर के ग्रामीणों में मल्ला खोतिला की तरफ दौड़ लगा दी। एक महिला जान बचाने को मकान की छत पर चली गई, जिसे लापता माना जा रहा था।

काली नदी किनारे धारचूला नगर पालिका की गौशाला ध्वस्त हो पांच गायें बह गईं। तटबन्ध बह गए। खोतिला में पुल बह गया। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, राजस्व दल, एसडीआरएफ, पुलिस राहत कार्य मे जुटे है। हैलीकॉप्टर से राहत सामग्री खोतिला पहुचाई जा रही है। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया जा रहा है। उधर, नेपाल में भारी तबाही हुई है। एक दर्जन से अधिक मकान बह गए है। कुछ लोगो के लापता होने की सूचना है। आठ से दस वाहन मलबे के साथ बह गए है।

चम्पावत जिले के मैदानी इलाकों में भी शुक्रवार की रात जोरदार वर्षा हुई है। वर्षा का यह सिलसिला शनिवार की सुबह तक जारी रहा। बनबसा में वर्षा के चलते शारदा एवं हुड्डी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जल भराव हुआ है। टनकपुर में भी आज सुबह पांच बजे से वर्षा कुछ देर क लिए झमाझम वर्षा हुई।

पर्वतीय इलाकों में भी आज सुबह कहीं कहीं गरज चमक के साथ आंशिक बूंदाबांदी हुई। अभी आसमान में बादल छाए हैं और हल्की धूप भी निकल रही है। आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन के लि के लिए सुचारू बना हुआ है। ग्रामीण सड़कों पर भी वाहन चल रहे हैं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : हरिद्वार में जहरीली शराब पीने से सात लोगों कि मौत!

0

हरिद्वार : हरिद्वार में एक बार फिर जहरीली शराब ने लोगों की जान ली है। खबर है कि पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूल गढ़ में कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत होने की खबर है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। कच्ची शराब पीने से गांव फूल गढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वहीं, गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉली ग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है।

इससे पहले भी हरिद्वार में जहरीली शराब से मौत के मामले सामने आ चुके हैं। उस मामले में जांच टीम गठित की गई थी। लेकिन, जैसा ही हमेशा ही होता आया है कि कुछ दिन कार्रवाई का हल्ला होने के बाद सबकुछ भुला दिया जाता है। उस वक्त दीपक रावत हरिद्वार के डीम हुआ करते थे।

राहुल गांधी के बाद प्रियंका ने लिया बड़ा फैसला, भाई के साथ करेंगी…

0

IMG 20220828 WA0000

बुधवार 7 सितंबर से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हो गया है। इस यात्रा में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई लोग शामिल हुए हैं। ये यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों से होकर गुजरने वाली है। बता दें कि कांग्रेस के 100 से भी ज्यादा नेता और कार्यकर्ता कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की पदयात्रा करेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार अब प्रियंका गांधी भी इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहती हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी भाई राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का फैसला किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 19 से 22 सितंबर के बीच प्रियंका गांधी केरल में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने जा रही हैं। बता दें कि जब ये यात्रा शुरू हुई थी तब प्रियंका गांधी देश में मौजूद नहीं थीं। दरअसल, सोनिया गांधी की मां का निधन हुआ था, जिसके कारण सोनिया और प्रियंका दोनों ही विदेश गई हुई थीं। जिसके चलते वह भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा नहीं बन पाई। लेकिन अब उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी का साथ देने का फैसला किया है। गोरतलब हैं कि ये यात्रा करीब 150 दिनों तक चलने वाली है।

IMG 20220827 WA0000

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 3500 किलोमीटर का सफर तय करने का फैसला किया है। सफर को आसान बनाने के लिए चलने का एक अलग समय तय किया गया है। सुबह 7 से 10.30 बजे और शाम को 3.30 से 6.30 बजे तक ये पदयात्रा की जाएगी। इस यात्रा का मकसद कई राज्यों के लोगों को एक करना है। बता दें कि फिलहाल पार्टी अपने नए अध्यक्ष को लेकर परेशान है। जल्दी ही कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव किए जाएंगे। पार्टी के को नेताओं की मांग है कि राहुल को ही पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए।

विश्व कप के लिए आशीष नेहरा ने किया टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चयन, कोई भी…

0

IMG 20220828 WA0000

जल्दी ही टी-20 वर्ल्डकप का आगाज होगा, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जा चुकी है। एशिया कप में इस बार भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, जिसको देखते हुए अब विश्व कप का चैलेंज भारत के लिए काफी बड़ा है। ऐसे में भारत की टीम को चुनना भी एक बड़ा चैलेंज है। विश्व कप शुरू होने से पहले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अपनी अपनी टीम का सिलेक्शन करते हैं। ऐसे में विश्व कप शुरू होने से पहले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने टी-20 वर्ल्डकप के लिए अपनी टीम का सिलेक्शन कर लिया है।

नेहरा द्वारा चुने गए 15 खिलाड़ियों में एक भी ऐसा नाम नहीं है, जिसको सुनकर लोग हैरान हो जाए। विश्व कप के लिए आशीष नेहरा ने बतौर ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा को चुना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जहां तक टी20 विश्व कप की बात है, तो हमें अभी खासा लंबा सफर तय करना है। मेरा मानना है कि अगले छह मैचों में आपको केएल राहुल से काफी कुछ देखने को मिलेगा।” इन दोनों के बाद नेहरा ने विराट कोहली को चुना।

IMG 20220827 WA0000

एक चैनल से बातचीत के दौरान नेहरा ने कहा कि “विश्व कप की मेरी इलेवन में सूर्यकुमार यादव पक्के तौर पर हैं। और इसके बाद ऋषभ पंत का नंबर आता है। आप नंबर चार और पांच को आपस में बदल भी सकते हो।” विश्व कप के लिए नेहरा की टीम में रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर का नाम शामिल है।

शिंदे, उद्धव ठाकरे को देने वाले थे एक और बड़ा झटका, MLC ने फेल कर दिया ऑपरेशन

0

महाराष्ट्र : महराष्ट्र में राजनीति लगातार नये मोड़ ले रही है। शिंदे ने अपने पूर्व नेता और शिवसेना सुप्रीमो को एक और बड़ा झटका देने की लगभग पूरी तैयारी कर ली थी। मुंबई के उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से सांसद गजानन कीर्तिकर भी शिंदे गुट में शामिल होने वाले थे। हाल ही में मुख्यमंत्री शिंदे कीर्तिकर के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनके पर आवास पहुंचे थे। इसके बाद लगभग यह तय हो गया था कि वह उद्धव का साथ छोड़ देंगे। लेकिन, इसके बाद गजानन के बेटे अमोल कीर्तिकर की एंट्री होती है। और उन्होंने अपने पिता को मनाया और उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में अमोल कीर्तिकर को शिवसेना का उपनेता नियुक्त किया है। उन्होंने अपने पिता का शिंदे गुट में शामिल होने का विरोध किया। बेटे ने अपने पिता से कहा, ”शिवसेना और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे मुश्किल में हैं। ऐसे में अगर हम उद्धव साहब को छोड़ दें तो भगवान भी मुझे माफ नहीं करेंगे। दुनिया में मेरे जैसा कोई मतलबी इंसान नहीं होगा।” इसके बाद कीर्तिकर ने शिंदे गुट में शामिल होने का फैसला बदल लिया।

महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि शिवसेना का एक और सांसद ठाकरे का साथ छोड़कर शिंदे समूह में दशहरा सभा में शामिल होने जा रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सांसद गजानन कीर्तिकर के पैर की सर्जरी के बाद उनके घर गए और उनसे पूछताछ की। इसके बाद कीर्तिकर ने मुख्यमंत्री के ‘वर्षा’ आवास का भी दौरा किया। इसलिए यह लगभग तय माना जा रहा था कि वह ठाकरे को छोड़ देंगे।

जानकारी सामने आई है कि शिंदे समूह ने गजाजन कीर्तिकर को केंद्र में मंत्री पद और उनके बेटे को विधान परिषद में मौका देने की पेशकश की है। लेकिन साथ ही उद्धव ठाकरे ने अमोल कीर्तिकर को शिवसेना का उपनेता नियुक्त किया। साथ यह भी संकेत दिया है कि वह उनके बेटे को मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वाने के लिए तैयार हैं। इसलिए अमोल कीर्तिकर ने भी शिंदे समूह का समर्थन करने से साफ इनकार कर दिया। उसके बाद गजानन कीर्तिकर ने भी अपना फैसला बदल लिया और उद्धव ठाकरे का साथ नहीं छोड़ने का फैसला किया।

कौन हैं गजानन कीर्तिकर?
गजानन कीर्तिकर शिवसेना के दिग्गज नेता और मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वह 1990 से 2009 के बीच चार बार विधायक रह चुके हैं। कीर्तिकर मुंबई के मलाड विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वह शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गृह राज्य मंत्री थे। 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने गुरुदास कामत को लगभग 1,83,000 मतों के अंतर से हराया था। वह लगातार दो बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं।

उत्तराखंड : हजारों बेरोजगारों को झटका, 5 भर्ती परीक्षाएं रद्द

0

देहरादून: अधीनस्त चयन सेवा आयोग पेपर लीक कांड का असर आयोग की अन्य परीक्षाओं पर भी पड़ा है। सरकार ने कैबिनेट में पांच परीक्षाएं पूरी तरह से रद्द कर दी हैं। जबकि, 7000 हजार पदों पर आयोग से होने वाली भर्ती भी लोक सेवा आयोग से कराने का निर्णय लिया है। परीक्षाएं रद्द होने से 52 हजार युवाओं पर संकट आ गया। उनको अब परीक्षा पास करने के लिए फिर से मेहनत करनी होगी।

चालक भर्ती:
164 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोग ने 13 जून को कराई थी। 19 हजार 300 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 14 हजार 139 परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट का इंतजार था।

कर्मशाला अनुदेशक भर्ती:
157 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोग ने 13 जून को ही कराई थी। इस परीक्षा के लए 5416 ने आवेदन किया था, जिनमें से 4226 ने परीक्षा दी थी। इसका रिजल्ट अब जारी नहीं होगा। नए सिरे से होगी।

मत्स्य निरीक्षक भर्ती:
26 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा भी 13 जून को कराई गई थी। इसके लिए आवेदन करीब 500 थे, जिनमें से करीब 300 शामिल हुए थे। अब इसे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा।

मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती:
272 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 31 जुलाई को प्रदेशभर में यह परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा के लिए 43 हजार 984 ने आवेदन किया था, जिनमें से 23 हजार 462 परीक्षा में शामिल हुए थे। यह भर्ती अब नए सिरे से लोक सेवा आयोग कराएगा।

रैंकर्स भर्ती:
उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर (दरोगा) के लिए फरवरी 2021 में आयोग ने परीक्षा कराई थी। आयोग ने परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था, लेकिन पांच उम्मीदवारों ने चार सवालों के सही जवाब लिखने के बावजूद आयोग की ओर से गलत ठहराने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। हाईकोर्ट ने रिजल्ट पर रोक लगा दी थी।

सुनवाई खत्म होने के बाद बीती 11 जुलाई को हाईकोर्ट ने रैंकर्स परीक्षा से रोक हटा दी, लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं हो पाया था। रैंकर्स भर्ती परीक्षा में करीब 10,500 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था। परिणाम इसी साल मार्च में जारी हुए। 1350 उम्मीदवारों ने हेड कांस्टेबल और 650 ने दरोगा के लिए मेरिट में जगह पाई थी।

इन सभी की शारीरिक दक्षता परीक्षा अप्रैल 2021 में हुई थी। परीक्षा हेड कांस्टेबल के 394, दरोगा सिविल पुलिस के 61, पीएसी सब इंस्पेक्टर के 77, पीएसी हेड कांस्टेबल के 250 और सशस्त्र पुलिस बल में हेड कांस्टेबल के 215 पदों के लिए हुई थी।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हो गयी है। कैबिनेट ने 18 प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

 

जानिए कैबिनेट के मुख्य बिंदु:

 

– आवास विभाग में जो बायलॉज भारत सरकार और उत्तराखंड के बिल्डिंग बायलॉज हैं उसमें से लाभार्थी कोई सा भी इस्तेमाल कर सकता है।

 

– जीएसटी के बिल के लिए वित्त विभाग ने एक नया प्रस्ताव ‘बिल ल’ लाया है जिसके तहत लॉटरी निकाला जाएगा और इनाम वितरित किया जाएगा।

 

– वन टाइम सेटेलमेंट को अगले कैबिनेट में लाने के निर्देश।

 

– नगर पालिका की नियमावली में किया गया संशोधन।

 

– खाद विभाग ने अपनी नियमावली में किया संशोधन जिस पर मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर।

 

– माध्यमिक शिक्षा विभाग में भर्ती और प्रमोशन में आ रहे अड़चनों के चलते प्रधानाचार्य के पदों को 50 फ़ीसदी पदोन्नति और 50 फीसदी परीक्षा कराकर भर्ती करा जाए।

 

– तकनीकी शिक्षा विभाग, शोध विभाग एवं प्रशिक्षण विभाग संस्थान का नाम बदला।

 

– जुडिसरी के कुछ नामों में किया गया बदलाव।

 

– प्रदेश में कुछ स्कूलों के विलय किए जाने के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर।

 

– उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में भर्ती किए जाने पर मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर।

 

– राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के 5 स्कूलों के संचालन के लिए अब मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि सोसाइटी के माध्यम से इसका संचालन किया जाएगा।

 

– बद्रीनाथ के मास्टर प्लान का कार्य सीएसआर फंड से किए जा रहे हैं पहले चरण का कार्य किया जा रहा है और दूसरे चरण का कार्य उसी कंपनी से किए जाने पर निर्णय लिया गया।

 

– केदारनाथ धाम में जो छोटे-छोटे कार्य किए जाने हैं उस कार्य को भी वर्तमान में काम कर रही संस्था से ही कराए जाने पर निर्णय लिया गया है।

 

– यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले के बाद जो परीक्षाएं अधर में लटकी हुई है उन परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।

 

करीब 7 हज़ार पद है। जिस संबंध में लोक सेवा आयोग तत्काल एक कैलेंडर जारी करेगा। हालांकि, समूह ग की भर्ती के लिए जो अभी तक यूकेएसएसएससी में नियम से वही नियम लागू होंगे। जिसका जल्द कैलेंडर जारी होगा।

 

– 6 हेक्टेयर भूमि को आवास विभाग को दिए जाने पर मंत्रिमंडल ने लगाई सहमति।

 

 

 

 

– सभी विश्वविद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा जिस पर मंत्रिमंडल ने दिए हैं निर्देश।

 

 

 

 

– प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ सैनिक स्कूल खोले जाने पर मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर।

 

अपडेट जारी है..