Home Blog Page 707

ज्योतिष और द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज ब्रह्मलीन

0

जोशीमठ:ज्योतिष्पीठाधीश्वर और द्वारका शारदापीठा धीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज ब्रह्मलीन हो गए हैं। उनके ब्रह्मलीन होने से संत समाज, उत्तराखंड और देशभर में शोक की लहर है।

उन्होंने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आखिरी सांस ली। स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था। कुछ दिन पहली ही स्वरूपानंद सरस्वती ने अपना 99वां जन्मदिवस मनाया था, जिसमें एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी। उनके निधन पर कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

वे स्वतन्त्रता सेनानी, रामसेतु रक्षक, गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करवाने वाले और रामजन्मभूमि के लिए लम्बा संघर्ष करने वाले, गौरक्षा आन्दोलन के प्रथम सत्याग्रही, रामराज्य परिषद् के प्रथम अध्यक्ष, पाखण्डवाद के प्रबल विरोधी रहे थे।

यह सूचना पूज्यपाद ब्रह्मीभूत शंकराचार्य के तीनों प्रमुख शिष्यों स्वामी सदानन्द सरस्वती, स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती एवं ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द जी द्वारा दी गयी है।

नूतन सवेरा परिवार जगद्गुरु शंकराचार्य के देवलोक गमन पर उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

कोरोन से मौत मामले में WHO का बड़ा खुलासा, हर 44 सकेंड में एक व्यक्ति की मौत

0

नई दिल्ली: भारत समेत दुनिया के कई देशों ने कोरोना से मौत के आंकड़ों को कम बताया। भारत में इसको लेकर विपक्ष लगातार सवाल भी उठाता रहा, लेकिन सरकार बार-बार कम मौतें होने का दावा करती रही। अब इस मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बड़ा खुलाया किया है।

चेतावनी दी है कि वैश्विक स्तर पर हर 44 सेकेंड में अब भी एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 से हो रही है। WHO के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा कि यह वायरस यूं ही खत्म नहीं होगा। उन्होंने अपनी नवीनतम टिप्पणी में कहा, रिपोर्ट किए गए मामलों और मौतों में वैश्विक गिरावट जारी है। यह बहुत उत्साहजनक है। लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि ये रुझान बने रहेंगे।

घेब्रेयियस ने अपनी नियमित ब्रीफिंग के दौरान कहा, फरवरी के बाद से साप्ताहिक रिपोर्ट की गई मौतों की संख्या में 80 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हो सकती है, लेकिन फिर भी, पिछले सप्ताह कोविड-19 से हर 44 सेकंड में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

उन्होंने कहा, उनमें से अधिकतर मौतों को टाला जा सकता है। आप मुझे यह कहते हुए सुनकर थक गए होंगे कि महामारी खत्म नहीं हुई है। लेकिन मैं इसे तब तक कहता रहूंगा जब तक कि यह वायरस खत्म नहीं होगा। WHO अगले सप्ताह छह संक्षिप्त नीति का एक सेट प्रकाशित करेगा, जिसमें उन आवश्यक कार्रवाइयों को रेखांकित किया जाएगा जो सभी सरकारें संचरण को कम करने और जीवन बचाने के लिए ले सकती हैं।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, हमें उम्मीद है कि देश इन संक्षिप्त विवरणों का उपयोग अपनी नीतियों के पुनर्मूल्यांकन के लिए सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों की रक्षा करने, उन लोगों के साथ व्यवहार करने और जीवन बचाने के लिए करेंगे, जिन्हें इसकी आवश्यकता है। महामारी हमेशा विकसित हो रही है, और इसलिए हर देश में प्रतिक्रिया होनी चाहिए।

उत्तराखंड : पुलिस में ASI का नया पद, हेड कांस्टेबल के 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश

0

देहरादून: पुलिसकर्मियों के ग्रेड-पे मामले में बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समस्या के समाधान के लिए फॉर्मूला तैयार कर लिया है। समाधान के लिए पुलिस में पहली बार एएसआई का पद सृजित होगा। सीएम धामी के निर्देश के बाद राज्य में हेड कांस्टेबल के 1750 नए पदों के साथ ही एएसआई का नया पद सृजित करने का भी फैसला लिया है। सवाल यह है कि क्या पुलिसकर्मी सरकार के इस फैसले को मानेंगे या नहीं।

सीएम धामी के फैसले के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि ग्रेड-पे की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने अच्छा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआई का एक भी पद नहीं है।

पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने के साथ ही तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा।

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने शासन के द्वारा लिए गए निर्णय के ऊपर खुशी जाहिर की है और मुख्यमंत्री  का धन्यवाद दिया है। अशोक कुमार ने कहा कि, “उनका विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना हेतु नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा। मुझे उम्मीद है कि इस निर्णय से सभी कांस्टेबल कम से कम एडिशनल एस आई के पद से सेवानिवृत्त होंगे।”

मुंबई हवाई अड्डे पर 5.38 करोड़ का सोना बरामद, तस्करी का तरीका देख चौंके अधिकारी

0

मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5.38 करोड़ रुपये 12 किलो सोना बरामद हुआ है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोने की तस्करी के लिए सूडानी नागरिक को गिरफ्तार किया। सूडानी नागरिक ने विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में सोना छिपा रखा था। सूडानी नागरिक को भागने में मदद करने के लिए कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया, जिनमें से पांच यात्रियों को पकड़ लिया गया।

ANI के अनुसार सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि सूडानी नागरिक ने खास तरह की बेल्ट पहनी हुई थी जो दिखने में बेहद महंगी लग रही थी। शक होने पर हमने उस व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली तो बेल्ट से सोना बरामद हुआ। अधिकारी ने आगे बताया कि माल को छुपा कर एयरपोर्ट से बाहर ले जाने के इरादे से रेड चैनल पर जांच अधिकारीयों के सामने पेश नहीं किया गया। बरामद माल को देखते हुए सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।

सोने की बेल्ट पहने यात्री को जब सीमा शुल्क अधिकारियों ने पकड़ा तो अन्य यात्रियों ने हंगामा करना शरू कर दिया, जिससे वह यात्री बच कर निकल सके। समय रहते अधिकारीयों ने हंगामे को शांत करते हुए सूडानी नागरिक समेत 6 अन्य यात्रियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

उत्तराखंड : दून में सजेगी क्रिकेट की महफ़िल, दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

0

देहरादून: राजधानी देहरादून का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक बार फिर से क्रिकेट की महफिल सजने वाली है। आखिरी बार इस स्टेडियम में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया था। उसके बाद सक स्टेडियम बदहाल हो गया था। मीडिया में बदहाली की खबरें आने के बाद सरकार एक्शन में आई और स्टेडियम को सुधारने का काम किया गया।

अब इस मैदान में रोड सेफ्टी चैंपियनशिप के तहत मैच खेले जाएंगे, जिनमें पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, ग्लेन मैग्राथ और ब्रेटली जैसे अपने जमाने के कई दिग्गज दून में गेंद व बल्ले से जलवा दिखाएंगे। 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन के छह मुकाबले रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

10 सितंबर से कानपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 की शुरुआत हो गई। टूर्नामेंट में भारत लीजेंड्स समेत आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका आयोजन एक निजी कंपनी की ओर से किया जा रहा है। सीरीज के छह मैच देहरादून में खेले जाएंगे। सभी मैचों के जरिये लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने की कोशिश की जाएगी।

मैचों के टिकट की बुक माय शो पर ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों के मैच होंगे। स्टेडियम का संचालन कर रही कंपनी से जुड़े पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि स्टेडियम में होने वाली सीरीज के शेड्यूल की जानकारी मिली है।

मैचों के टिकट की बुकिंग बुक माय शो पर ऑनलाइन हो रही है। टिकटों की कीमत 300 से लेकर 2000 रुपये तक है। 22 और 24 सितंबर को इंडिया के मैचों के लिए अधिकतर टिकटों की बुकिंग हो चुकी है।

इस दिन होंगे मैच
21 सितंबर रू वेस्टइंडीज लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स।
22 सितंबर रू इंडिया लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स।
23 सितंबर रू ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स।
24 सितंबर रू इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स।
25 सितंबर रू श्रीलंका लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स।
25 सितंबर रू ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स।

यूपी के इस नाबालिग बच्चे ने दायर की SC में याचिका, इस काम को करने की मांगी इजाजत…

0

IMG 20220828 WA0000

सुप्रीम कोर्ट से आए दिन तरह तरह के मामले सामने आए हैं। लेकिन कई मामले ऐसे भी होते हैं, जिनको सुनने के बाद इंसान की आंखों में आसूं आ जाएं। आज कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने लोगों की आंखों को नम कर दिया है। हाल ही सुप्रीम कोर्ट में एक नाबालिग लड़के ने एक याचिका दायर की, जिसमें उस बच्चे ने अपने पिता को लीवर दान करने की इजाजत मांगी है। पिता की तबीयत ज्यादा खराब है। जिसके चलते इस लड़के ने जल्द से जल्द सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मांगी है।

बता दें कि इस बच्चे की उम्र 17 साल है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। याचिका दायर कर उसने कोर्ट को बताया है कि उसके पिता की तबीयत ज्यादा खराब है और वो उनका लीवर ट्रांसप्लांट करवाना चाहता है। जिसके लिए उसने याचिका दायर कर अनुमति मांगी है। इस मामले में आज कोर्ट ने सुनवाई की ओर इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही कोर्ट ने यूपी के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सुनवाई की अगली तारीख 12 सितंबर को उपस्थित रहने का आदेश दिया है।

IMG 20220827 WA0000

सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार लीवर दान किया जा सकता है या नहीं, यह देखने के लिए नाबालिग का प्रारंभिक परीक्षण करना होगा। दरअसल कानून किसी नाबालिग को सीधे तौर पर अंगदान की इजाजत नहीं देता। जिसके लिए बच्चे का प्रारंभिक परीक्षण होना जरूरी है। कानून के अनुसार 18 साल से कम उम्र के बच्चों को अंगदान के लिए सबसे पहले सक्षम प्राधिकारी और राज्य सरकार की पहले से इजाजत की जरूरत पड़ती है।

CM गहलोत के गढ़ में घुसकर बीजेपी करने जा रही है ये कार्य, ओबीसी जाति के…

0

IMG 20220828 WA0000

बीजेपी भारत में लगातार अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है। केंद्र के साथ साथ अब तक कई राज्यों में बीजेपी अपनी सरकार बना चुकी है। देश के कई राज्यों में मौजूदा समय में भाजपा की सरकार मौजूद है और जहां भाजपा नहीं है, वहां पार्टी सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है। ऐसे में अब खबर है कि बीजेपी राजस्थान में भी सरकार बनाना चाहती है, जिसके लिए पार्टी ने तैयारी भी शुरू कर दी हैं। खबरों के अनुसार आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के जोधपुर में एक अहम कार्य करने वाले हैं, जिसका संबंध सीधा विधानसभा चुनाव से है।

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह आज बीजेपी के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इस राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक का मकसद विधानसभा चुनाव में वोट हासिल करना है। बता दें कि बीजेपी ओबीसी वोटों पर पकड़ बनाना चाहती है। दरअसल, राजस्थान में ओबीसी की आबादी करीब 52% है। ऐसे में अगर बीजेपी के हाथ ये वोट लग जाते हैं तो बीजेपी की जीत पक्की है। इसको मद्देनजर रखते हुए ही भाजपा ओबीसी वोटों को अपने पाले में लाना चाहती है।

IMG 20220827 WA0000

ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन कर बीजेपी वोटर्स को लुभाना चाहती है। जाट नेता जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति बनाकर बीजेपी ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि वह ओबीसी वोटों को अपने पाले में लेकर आएगी। लेकिन देखना ये होगा हो ओबीसी वोटर्स को भाजपा द्वारा उठाए गए कदम पसंद आते हैं या नहीं। फिलहाल राजस्थान में चुनावी तैयारी की जा रही है।

उत्तराखंड : नकल माफिया पर अब ED का शिकंजा, जल्द दर्ज होगी FIR

0

देहरादून: UKSSSC पेपर लीक कांड का खुलासा होने के बाद जब से नकल माफिया की संपत्तियोें की जानकारी सामने आई है। तब से ही लगातार माफिया के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनिलॉन्ड्रिंग (PMLA) एक्ट के तहत कार्रवाई की बातें कही जा रही थी।  ED ने अब तक FIR   दर्ज नहीं कराई। लेकिन, अब माना जा रहा है ED जल्द एक्शन ले सकती है।

UKSSSC पेपर लीक मामले में पिछले महीने हाकम सिंह रावत और चंदन मनराल की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने ED को पत्र लिख इनकी संपत्तियों के बारे में बताया था। साथ ही समय-समय पर एसटीएफ की ओर से लगातार पत्र भेजे जा रहे थे। इसके मद्देनजर अब ईडी भी सक्रिय हो गई और पुलिस से आरोपियों के संपत्तियों के बारे में ब्योरा मांगा है। ताकि, PMLA के तहत कार्रवाई की जा सके। इसके तहत आरोपियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति को अटैच किया जा सकता है।

STF फले ही नकल माफिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है। इस कानून के तहत प्रापर्टी को जब्त भी किया जा सकता है। STF अपने स्तर से भी पड़ताल कर रही है। तीन दिनों से हाकम सिंह और चंदन मनराल की संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। हाकम सिंह के सांकरी स्थित रिजॉर्ट में टीम ने डेरा डाला है। तहसील, रजिस्ट्रार कार्यालय में पड़ताल की जा रही है। चल संपत्तियों को लेकर RTO और ARTO कार्यालय में भी पड़ताल की जा रही है। इसी तरह चंदन मनराल की संपत्ति के बारे में रामनगर में टीमें जानकारी जुटा रही हैं।

हाकम सिंह की कुछ संपत्तियां

सांकरी में अलीशान रिजॉर्ट, 12 बीघा का सेब का बगीचा, 20 बीघा सेब का बगीचा लीज पर, देहरादून में पत्नी के नाम पर मकान।

चंदन मनराल की संपत्तियां

दो स्टोन क्रेशर रामनगर क्षेत्र में, ट्रांसपोर्ट कंपनी, छह डंपर व तीन JCB मशीनें, एक NGO।

राजेश चौहान की संपत्तियां

दो कंपनियां (टर्नओवर 111 करोड़), पत्नी के नाम पर नोएडा में फ्लैट, सीतापुर में तमाम संपत्तियां, लखनऊ में आलीशान मकान।

हरिद्वार शराब कांड में बड़ा एक्शन, आबकारी निरीक्षक समेत नौ कर्मचारी सस्पेंड

0

देहरादून: हरिद्वार जहरीली शराब से मौत मामले में सीएम धामी ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी की सख्ती के बाद आबकारी निरीक्षक समेत नौ कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।

इस मामले में पहले ही डजीपी अशोक कुमार पहले ही इंस्पेटर और तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर चुके हैं। साथ ही शराब पिलाने वाले प्रत्याशी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जनपद हरिद्वार के क्षेत्र-3 लक्सर के अन्तर्गत ग्राम फूलगढ़ एवं शिवगढ़ थाना-पथरी में शराब पीने से लोगों की मौत का मामला सामने आया था। इस सम्बन्ध में अपर आबकारी आयुक्त (ईआईबी) मुख्यालय की प्राथमिक आख्या मृत व्यक्तियों द्वारा शराब सेवन की पुष्टि की गयी।

आख्या में क्षेत्र-3 लक्सर हरिद्वार एवं जनपदीय प्रवर्तन, हरिद्वार के स्टॉफ की लापरवाही एवं गम्भीर शिथिलता परिलक्षित हुई है। तद्कम में क्षेत्र-3 लक्सर हरिद्वार एवं जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार में तैनात आबकारी निरीक्षक, उप आबकारी निरीक्षक, प्रधान आबकारी सिपाही एवं आबकारी सिपाहियों को उत्तराखण्ड कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 के नियम-3 का 1 व 2 में दिये गये प्राविधानों का स्पष्ट उल्लंघन का दोषी पाते हुए तालिका में अंकित कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए संयुक्त आबकारी गढ़वाल मण्डल, देहरादून के कार्यालय से सम्बद्ध किया।

ब्रह्मास्त्र की शानदार ओपनिंग, फिर आलिया को किस बात की टेंशन…लिखी पोस्ट

0
  • टी.एस. लामा  

मुंबई : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दोनों स्टार्स काफी सुर्खियों में हैं। पहले दिन ब्रह्मास्त्र ने बाॅक्स ऑफिस पर रिकाॅर्ड तोड़ कामाई की है। फिल्म को दर्शकों की ओर से बेहतर रिस्पाॅन्स मिलने को लेकर पूरी टीम काफी खुश है। हर कोई सोशल मीडिया पर थैंक्यू पोस्ट भी शेयर कर रहा है। इसी बीच अब आलिया भट्ट ने भी ब्रह्मास्त्र रिलीज के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आलिया ने चिंता जाहिर की है।

आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र रिलीज होते ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में आलिया ने अपनी खुशी तो जाहिर की ही है, लेकिन अभी भी वो एक बात को लेकर टेंशन में हैं और उम्मीद कर रही हैं कि सब ठीक हो। आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘सभी को ब्रह्मास्त्र का एक्सपीरियंस हॉल में जाकर लेने के लिए बड़ा सा धन्यवाद, आने वाले दिनों को लेकर कुछ उम्मीद है।‘ इस पोस्ट पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

ब्रह्मास्त्र की ओपनिंग की बात करें तो रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 75 करोड़ की कमाई कर ली है, जो कि वाकई काफी बड़ी बात है। क्योंकि जिस तरह से इन दिनों बायकाॅट की वजह से रिलीज होने वाली फिल्म फ्रलाॅप हो रही है। इन सबके बीच ब्रह्मास्त्र की अच्छी कमाई से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है। आपको बता दें कि अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 400 करोड़ में बनी फिल्म है। वहीं इस फिल्म को बनने में सात साल लगे हैं। इसमें आलिया और रणबीर के अलावा मौनी राॅय, अमिताभ बच्चन, सहित कई बड़े सितारे लीड रोल में हैं।