Home Blog Page 684

मेले में जलेबी-समोसा खाने के बाद दो की मौत, 26 लोग बीमार

0

बिहार में दुर्गा पूजा के मेले में जलेबी और समोसा खाकर कई गांवों के लोग बीमार हो गए। मंगलवार की शाम ये सभी लोग मेले में गए थे। रात आठ बजे से मरीजों का सदर अस्‍पताल पहुंचना शुरू हो गया। इस मामले में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। ये सभी लोग अरवल जिले के ओलदाज बाजार और रोहाई गांव में मेला देखने गए थे।

ओलदाज के दुर्गा पूजा मेले में विषाक्त भोजन खाने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। वही दर्जनों लोग विषाक्त भोजन खाने से उल्टी, सांस लेने में दिक्कत की परेशानी लेकर सदर अस्पताल में आने लगे। शुरुआत में डाक्‍टरों को लगा कि वे लोगों का इलाज कर जल्‍दी ही उन्‍हें रिकवर कर लेंगे, लेकिन दो मरीजों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात से सदर अस्पताल में विषाक्त भोजन खाने से बीमार लोग आने लगे। बुधवार की सुबह 10 बजे तक इनकी संख्या 26 हो गई। आशंका जताई जा रही है कि वक्‍त गुजरने के साथ और भी मरीज सामने आ सकते हैं। कई लोगों के दूसरे अस्‍पतालों में भी इलाज कराने की चर्चा है।

बीमार लोगों में करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केश्वर बीघा गांव, बाजीतपुर और बारा रोहाई के निवासी शामिल हैं। सुबह इलाज के दौरान दो लोगों की मौत है। मृतकों में बाबूलाल बिंद उम्र 40 वर्ष एवं गौतम कुमार आठ वर्ष हैं। दोनों पिता-पुत्र हैं। बीमार लोगों में 9 छोटे-छोटे बच्चे हैं। कुछ महिलाएं भी हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। अब  दो लोगों की मौत हो गई है।

उत्तराखंड: खाई में गिरी बारातियों की बस, 25 की दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ हादसा

0

पौड़ी: हरिद्वार के लालढांग से बीरोंखाल (पौड़ी) के कांडा तल्ला गांव जा रही बारातियों से भरी बस सिमड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई,जबकि 21 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक होने की वजह से मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

 

कार के आगे सांप आ गया था, जिसे देखकर मैंने अपनी कार की ब्रेक लगा दी। फिर मेरी कार को ओवरटेक कर आगे निकली बारातियों से भरी बस अचानक खाई में जा गिरी। इस पूरे खौफनाक मंजर के चश्मदीद दूल्हे की कार का चालक धर्मेंद्र उपाध्याय घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सिहर उठा। चालक बोला कि बस आखिर कैसे गिरी यह उसे भी समझ नहीं आया, बस चंद सेकेंड सब कुछ खत्म हो गया।

 

मंगलवार को लाल ढंग का ही रहने वाला पेशे से टैक्सी चालक धर्मेंद्र उपाध्याय ही अपनी कार में दूल्हे, उसकी बहन, उसकी भाभी एवं पंडित को लेकर रवाना हुआ था।

 

उसकी कार के पीछे ही बारातियों से भरी बस चल रही थी। बकौल धर्मेंद्र की जैसे ही वह कांडा तल्ला गांव से करीब एक किलोमीटर पहले पहुंचे तो उसकी कार के आगे अचानक सांप आ गया। सांप को बचाने के चक्कर में उसने कार के ब्रेक लगा दिए।

 

पीछे आ रही बस के चालक ने ब्रेक लगाने की वजह ओवरटेक करते हुए बस आगे बढ़ा दी। यह बताते हुए भावुक हो गए धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि चंद सेकेंड में ही 500 मीटर आगे चलकर बस नीचे गहरी खाई में जा गिरी। यह देख कर कार में सवार उसके साथ-साथ दूल्हा, उसकी बहन, भाभी और पंडित के रोंगटे खड़े हो गए। वह भी तुरंत कार से बाहर निकल कर नीचे देखने लगे लेकिन नीचे कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। चीख-पुकार की आवाजे सन्नाटे को तोड़ रही थी।

 

देर रात तक चला रेस्क्यू, तड़के दोबारा शुरू

 

धुमाकोट क्षेत्र के बीरोंखाल के सिमड़ी गांव में हुए बारातियों की बस दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दल एक बार फिर तड़के रेस्क्यू कार्य में जुट गईं हैं।

 

डीएम विजय कुमार जोगदंडे और एसएसपी यशवंत सिंह चौहान बीती रात ही घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। डीएम के निर्देशों के बाद आपदा प्रबंधन के तहत आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों को मौके पर तैनात कर दिया गया है। जिसमें स्वास्थ्य, पेयजल, खाद्य आपूर्ति, पुलिस, सूचना आदि विभागों को घटनास्थल पर ही जरूरी व्यवस्थाएं करने हेतु तैनात किया गया है।

 

वहीं देर रात तक चले रेस्कयू के बाद तडक़े बचाव दल एक बार फिर रेस्कयू कार्य मे जुट गए हैं। हालांकि बीती देर रात तक बचाव दलों ने 21 लोगों का रेस्कयू कर लोगों का रेस्कयू कर अस्पताल पहुंचा दिया था। 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

Adipurush टीजर में क्या अच्छा और क्या बुरा? फिल्म रिलीज से पहले मचा बवाल

0

आदिपुरुष को लेकर जिस तरह का क्रेज था टीजर ने उस क्रेज को खत्म सा कर दिया है। टीजर में VFX का जमकर मजाक उड़ रहा है। वहीं रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई है। रावण के लुक पर हिंदू संगठन और बीजेपी ने आपत्ति जताई है। अब बायकॉट फिल्मों की लिस्ट में ‘आदिपुरुष‘ भी शामिल हो गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसके बायकॉट की मांग कर रहे हैं। बड़े बजट की इस फिल्म के टीजर में कई खामियां तो हैं लेकिन कुछ अच्छीं चीजें भी नजर आती हैं। इस रिपोर्ट में प्वॉइंट्स के जरिए हम आपको बताते हैं कि ‘आदिपुरुष‘ के टीजर की कमियां औरअच्छाइयां।

टीजर में जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है इसके वीएफएक्स की। वीएफएक्स को लेकर खूब मीम्स बन रहे हैं। करीब 500 करोड़ के बजट में बन रही ‘आदिपुरुष‘ का वीएफएक्स एनिमेटेड लुक देता है। यूजर्स तो इसे बड़े बजट की कार्टून फिल्म तक बता रहे हैं।सैफ अली खान के रावण अवतार को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। रावण बने सैफ के स्पाइक्स वाले बाल हैं और साइड से कट है।

उन्होंने काजल लगा रखा है। हिंदू महासभा ने सैफ के लुक पर कहा कि रावण के माथे पर तिलक नहीं है। ये रावण नहीं बल्कि खिलजी या चंगेज खान जैसा लग रहा है। फिल्म में हनुमान का रोल अभिनेता देवदत्त गजानन नागे कर रहे हैं। देवदत्त गजानन मराठी इंडस्ट्री में काम करते हैं। फिल्म में हनुमान के लेदर पहनने पर हंगामा मचा हुआ है। ऐसे ही प्रभास के लेदर जैसी चप्पल पर भी विवाद हो रहा है। कहा जा रहा है कि उन्हें खड़ाऊं पहनना चाहिए था जबकि लेदर के चप्पल का प्रयोग किया गया है।

टीजर में जो एक चीज शुरू से लेकर आखिर तक बांधे रखती है वह है शरद केलकर की दमदार आवाज। उनकी आवाज बैकग्राउंड में सुनाई पड़ती है और वह फिल्म का पूरा सार बताते हैं। ‘बाहुबली‘ के बाद शरद एक बार फिर से प्रभास के लिए आवाज दे रहे हैं। टीजर की शुरुआत में प्रभास पानी के अंदर बैठकर ध्यान लगाते हैं। यह सबसे बेस्ट शॉट में से है।वीडियो के आखिर में जय श्रीराम का जयघोष लगता है। सोशल मीडिया यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं।

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: एवलांच के बाद क्रेवास में फंसे पर्वतारोही,अब तक 10 मौत!

0

उत्तरकाशी : जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में आज एवलांच हो गया। जानकारी के अनुसार, एवलांच की चपेट में आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के कई प्रशिक्षक वहां फंसे थे।

मीडिया रिपोर्ट से अनुसार निम कर्नल अजय बिष्ट ने बताया कि इस दौरान 10 पर्वतारोहियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं, 25 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं।

 

 

 

उत्तराखंड: यहां आया खतरनाक एवलांच, 2 की मौत, 21 लोग फंसे

0

उत्तरकाशी: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रशिक्षकों और प्रशिक्षणार्थियों का एक दल ट्रेनिंग के लिए गए थे। जैसे ही दल द्रोपदी का डांडा पहुंचा, वहां एवलांच आ गया। एवलांच की चपेट में आने से 29 प्रशिक्षणार्थी क्रेवास में फंसे हैं। जिन्हें निकालने के लिए निम की तरफ रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

क्रेवास फंसे आठ प्रशिक्षणार्थियों को रेस्क्यू कर निकाला गया है। जबकि 21 लोग अभी भी क्रेवास में फंसे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी फंसे हुए प्रशिक्षितों की सलामती के लिए प्रार्थना की है। उन्‍होंने ट्वीट किया कि उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा किए गए पर्वतारोहण अभियान में भूस्खलन के कारण बहुमूल्य जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ।

नेहरु पर्वतारोहण संस्थान निम का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में बीते 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था। बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे। जबकि एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शमिल थे।

प्रशिक्षण के दौरान द्रोपती का डांडा के पास एवलांच की चपेट में आने से 29 प्रशिक्षणार्थी क्रेवास में फंस गए। द्रोपदी के डांडा में क्रेवास में फंसे आठ लोगों को निम ने रेस्क्यू कर निकाल दिया है। जबकि 21 लोग अभी क्रेवास में फंसे हैं। ‌जिन्हें निकालने के लिए निम की तरफ से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी घटना का संज्ञान लिया है। इस संबंध में उन्‍होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में प्रशिक्षण के दौरान एवलांच आया है। जिसमें दो प्रशिक्षकों की मौत हो गई है। अन्य घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से भी संपर्क किया गया है।

उन्‍होंने आगे लिखा अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से बात की और स्थिति का जायजा लिया। फंसे हुए पर्वतारोहियों की मदद के लिए बचाव कार्य जारी है। मैंने वायुसेना को बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सभी की सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना।

संजय राउत को 65 दिन बाद भी राहत नहीं, इतने दिन और बढ़ी हिरासत

0

पात्रा चॉल मामले में जांच की आंच का सामना कर रहे शिवसेना सांसद संजय राउत को राहत नहीं मिलती दिख रही है। मंगलवार को उनकी हिरासत को 10 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। इसके अलावा मामले में अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ जारी है।

सुनवाई के लिए पहुंचे राउत को फिलहाल 10 अक्टूबर तक हिरासत में ही रहना होगा। इससे पहले प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) स्पेशल कोर्ट में 19 सितंबर को इस मामले की सुनवाई हुई थी। उस दौरान 14 दिनों के लिए शिवसेना के वरिष्ठ नेता की हिरासत अवधि में विस्तार किया गया था।

जांच एजेंसी ने राउत को 1 अगस्त को पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना में कथित आर्थिक अनियमतताओं के आरोप में गिरफ्तार किया था। इससे पहले 28 जून को उन्हें पूछताछ के लिए भी ईडी ने बुलाया था। अगस्त में राउत की पत्नी वर्षा राउत भी जांच एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए पेश हो चुकी हैं।

उत्तराखंड : हाकम का रिसॉर्ट ध्वस्त करने पहुंची JCB, महिलाओं ने किया विरोध

0

मोरी: UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्य सरगना हाकम सिंह रावत ने नकल से कमाए पैसों से सरकारी जमीन पर कब्जा कर अपना रिसॉर्ट बनाया था। परिवार ने दावा किया था कि उनकी अपनी जमीन पर बना हुआ है। लेकिन, दस्तावेज नहीं दिखा पाए। आखिरकार प्रशासन ने रिसॉर्ट के आसपास ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाकम के रिसॉर्ट को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर वहां पहुंच चुके हैं और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। UKSSSC पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड जिला पंचायत सदस्य पूर्व ठश्रच् नेता हाकम सिंह के रिजोर्ट पर बुलडोजर चलने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाएं व स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। शासन और प्रशासन लोगों को समझाने/बुझाने में लगा है।

बुलडोजर चलने से पहले ही रिजॉर्ट में लगे खिड़की/दरवाजे व कीमती सामान सब गायब कर दिया गया है। बावजूद इसके पार्क प्रशासन ने अपनी भूमि पर बने अवैध रिजॉर्ट निर्माण को सील नहीं किया था। इससे सरकार और प्रशासन पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

आतंकी संगठन PAFF ने ली DG की हत्या की जिम्मेदारी, कहा-गृहमंत्री दौरे पर छोटा सा गिफ्ट

0

जम्मू : जम्मू कश्मीर के डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या के तार आतंकी संगठन से जुड़ गए हैं। आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने डीजी लोहिया की कायराना हत्या की जिम्मेदारी ली है। कश्मीर में सक्रिय इस आतंकवादी संगठन ने जम्मू के उदयवाला में डीजी जेल की उसके दोस्त के घर में हत्या करने का दावा करते हुए कहा कि इस हमले को अंजाम देकर उन्होंने यह दिखा दिया है कि वे जब चाहें, जहां चाहें हमला कर सकते हैं।

PAFF के प्रवक्ता तनीवर अहमद राथर ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह दावा किया। उसने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह को इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद यह छोटा सा तोहफा है। PAFF ने लिखा है कि उनके स्पेशल स्कवाड ने इंटेलिजेंस के आधार पर इस आपरेशन को अंजाम दिया। कश्मीर घाटी में हाल ही में सक्रिय हुए आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने दावा किया कि वे आगे भी इस तरह की आतंकी वारदातों को अंजाम देते रहेंगे।

1992 बैच के आइपीएस आफिसर 57 वर्षीय हेमंत कुमार लोहिया इसी साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल बने थे। जहां उनकी हत्या हुई वह घर उनके दोस्त राजीव खजुरिया का है। वह अपने परिवार व नाैकर यासिर को भी अपने साथ ले गए थे। यासिर रामबन का रहने वाला है। एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि राजीव खजुिरया लोहिया के काफी करीबी दोस्त हैं, पूरा परिवार रात को उनके घर पर मौजूद था।

परिजनों ने बताया कि गत सोमवार शाम को हेमंत कुमार लोहिया पांव में दर्द होने की बात कहते हुए अपने कमरे में मालिश करवाने के लिए चले गए। यासिर भी उनके साथ था। वहीं बंद कमरे में यासिर ने पहले तो उनका गला घोंटा बाद में केचअप की टूटी बोतल से उनका गला रेत दिया। हत्या करने के बाद वह कमरे में आग लगाकर वहां से फरार हो गया। घर में मौजूद हेमंत कुमार की पत्नी व उनके दोस्त राजीव खजुरिया का परिवार जब काफी देर बाद जब उस कमरे में गए हैं तो उन्होंने खून से सना हेमंत का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पीएएफएफ ने डीजी जेल की हत्या करने का जो दावा किया है, उसके बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फिलहाल कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के बाद से ही नौकर यासिर की तलाश की जा रही है। उदयवाला में ही एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यासिर की वीडियो कैद हुई हैं। बताया जा रहा है कि यासिर लोहिया के पास काम करने से पहले प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम के घर पर काम कर चुका है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यासिर के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले पर से पर्दा उठ पाएगा।

प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए एक्शन में आई दिल्ली सरकार, अब जब्त होंगे वाहन..

0

सर्दियों के नजदीक आते ही दिल्ली में प्रदूषण में बढ़ने लगा है। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार सतर्क हो गई है। बता दें कि इस बीच दिल्ली सरकार ने एक नया नियम लागू करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए संशोधित जीआरएपी (GRAP) का सहारा लिया है। बता दें कि ग्रैप लागू होने के बाद मंगलवार को दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ मेगा अभियान चलेगा। बताते चले कि दिल्ली सरकार की इस फैसले के दौरान परिवहन विभाग की 85 टीमें क्रेन के साथ मौजूद रहेंगी।

गोरतलब हैं कि अब प्रदूषण फैलने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर आपके पास 10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने हो चुके पेट्रोल वाहन हैं और अगर वह इस दौरान सड़कों पर चलती हुई पकड़ी गई तो उनको सीधा जब्त कर स्क्रैप दिया जाएगा। इसके अलावा अगर आप बिना नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण पत्र सड़कों पर वाहन चलाते नजर आए तब भी आपके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि अगर किसी ने नियमों का पालन नहीं किया तो उसको किसिभी तरह से बक्शा नहीं जाएगा।

images 46

मिली जानकारी के अनुसार जल्दी ही दिल्ली में एंडी डस्ट प्रदूषण कैंपेन भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली के खेतों में पराली गलाने के लिए बायो डीकम्पोजर का छिड़काव शुरू किया जाएगा। दिल्ली सरकार द्वारा हर तरह से प्रदूषण पर नियंत्रण रखने की कोशिशें की जा रही हैं। वहीं, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के अनुसार सोमवार को ग्रीन वार रूम भी लॉन्च किया जा चुका है। इस ग्रीन वार रूम के मकसद दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण में करना है। इस पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों पर ग्रीन वार रूम नजर रखेगा और वार रूम में टीम की अगुवाई पर्यावरण विशेषज्ञ बीएमएस रेड्डी करेंगे।

डीजीपी जेल लोहिया की हत्या, देर रात कांच की बोतल से रेत डाला गला…

0

सोमवार देर रात को जम्मू-कश्मीर में एक वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें जम्मू-कश्मीर के डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जब उनकी हत्या हुई वह अपने दोस्त के घर मौजूद थे। रिपोर्ट्स की माने तो डीजीपी की हत्या गला रेत कर की गई है। साथ ही उनके शरीर पर भी कई सारे वार किए गए हैं। आखिर में उनकी बॉडी को भी जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस की जांच से पता चलता है कि डीजीपी पर वार कांच की बोतल से किया गया है।

पुलिस बताती है कि डीजीपी दोमाना क्षेत्र के उदयवाला में अपने पत्नी के साथ अपने दोस्त संजीव खजूरिया के घर गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक संजीव खजूरिया का भाई राजू खजूरिया पुलिस में एसपीओ है और उनको डीजीपी की सुरक्षा के लिए रखा गया था। जिसके कारण डीजीपी की हत्या होने के बाद राजू को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो डीजीपी के नौकर को भागता हुआ देखा गया। जिससे पता चलता है कि हत्या डीजीपी के नौकर ने ही की है।

images 48

बता दें कि खाना खाने के बाद डीजीपी अपने नौकर को लेकर कमरे में चले गए थे। जिसके कुछ देर बाद डीजीपी के कमरे से चिल्लाने की आवाज़ें आने लगी। जब सबने जा कर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। जैसे तैसे दरवाजे को तोड़ा गया और कमरे के अंदर सब पहुंचे। जब देखा तो डीजीपी खून में लथपथ पड़े थे और उनका नौकर यासिर उनके पास मौजूद नहीं था। रिपोर्ट्स के अनुसार डीजीपी के शव को भी जलाने की कोशिश की गई थी।

आपको बता दें कि इस हत्या का जिम्मा आतंकी संगठन टीआरएफ ने लिया है। एक बयान जारी करते हुए उन्होंने बताया कि ये हत्या उनके ही संगठन के सदस्य ने की है। वह कहते हैं कि “हमारे स्पेशल स्क्वायड ने जम्मू के उदयवाला में खुफिया ऑपरेशन को अंजाम दिया है। डीजी पुलिस जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या कर दी। ये शुरुआत है, हम कहीं भी किसी पर भी हमला कर सकते हैं।