Home Blog Page 683

उत्तराखंड: आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, रहें सावधान

0

मौसम विभाग ने आज आठ जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। नौ और दस अक्तूबर को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग समेत आठ जिलों में हाई अलर्ट।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक कुमाऊं मंडल के कई जिलों में बिजली गरजने के साथ भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं के सभी व गढ़वाल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, टिहरी आदि जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है।

आठ जिलों को किया अलर्ट

भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सरकार ने आठ जिलों में हाई अलर्ट कर दिया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी निदेशक पीयूष रौतेला ने कहा कि सात और आठ अक्तूबर को राज्य के कुमांऊ मंडल के जिलों और उससे लगे गढ़वाल के जिलों में भारी से बहुत अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

उत्तराखंड: भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

0

नैनीताल: मौसम विभाग की ओर देहरादून से पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार 7 अक्टूबर यानी शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के कुछ जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है।

इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय , निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया।

मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने 07 अक्टूबर (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है

जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। दूसरी ओर भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अल्मोड़ा और चंपावत में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है।

22 बच्चों समेत 34 लोगों की निर्मम हत्या, खुद को भी मारी गोली

0

थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में एक बाल देखभाल केंद्र (Child Care Centre) में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं। मृतकों में कुल 22 बच्चे और 12 व्यस्क शामिल हैं। राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता अचयों क्रैथोंग के अनुसार यह घटना नोंग बुआ लाम्फू प्रांत की है।

 

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 34 लोगों की हत्या करने के बाद हमलावर ने अपने बच्चे और पत्नी को भी गोली मार दी और उसके बाद खुद को गोली मार ली। सभी की मौके पर ही जान चली गई।

 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से इसकी जानकारी दी है। थाईलैंड के प्रधान मंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

 

इस क्रूर घटना को अंजाम देने वाला अपराधी एक पूर्व पुलिस अधिकारी है। उसे कुछ समय पहले ही नौकरी से बाहर कर दिया था। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई है। आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। कई लोग आश्रय लेने के लिए सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।

 

 

 

मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत को देख तीन पार्षदों ने किया ये ऐलान, अखिलेश यादव को…

0

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव बिगड़ने की बात सामने आ रही है। जिसके बाद से उनकी सेहत के लिए दुआएं की जा रही हैं। वह इस समय अस्पताल में भर्ती हैं, और जनता उनकी सेहत के बारे जानना चाहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव की किडनी फेल हो गई है और इस बात का पता चलते ही, उनके शुभचिंतक परेशान हैं। पता चला है कि इस बीच पार्टी के तीन पार्षदों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक पत्र लिखा है और इस पत्र में उन्होंने मुलायम सिंह को अपनी किडनी दान करने की बात कहीं।

बता दें कि ये पार्षद बरेली शहर के हैं, सिर्फ अखिलेश यादव को ही नहीं बल्कि उन्होंने एक पत्र मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक को भी लिखा है। गोरतलब हैं कि इनमें शास्त्री नगर वार्ड 49 से पार्षद गौरव सक्सेना, वार्ड 52 के बानखाना पार्षद शमीम अहमद और वार्ड 15 हजियापुर से सपा पार्षद रईस मियां अब्बासी का नाम मौजूद हैं। पार्षदों का कहना है कि वह अपने नेता को बीमार देख दुखी हैं और अब अपने नेता को ठीक देखना चाहते हैं, जिसके लिए वह अपनी किडनी दान करने को भी तैयार हैं।

images 1 2

सपा पार्षद गौरव सक्सेना ने कहा कि “मैं छात्र जीवन से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। जबसे नेता जी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली है मैं खुद कार्यकर्ताओं के संग यज्ञ पूजन कर रहा हूं।” गौरव सक्सेना ने कहा कि उनके लिए किडनी दान करना गर्व की बात होगी। इसके अलावा दूसरे पार्षदों ने कहा कि “मुलायम सिंह यादव ने गरीबों और दलितों की आवाज उठाने का काम किया है। इसलिए मुलायम सिंह यादव के लिए किडनी दान करना हमारे लिए गौरव का पल होगा।”

प्लेन की क्रैश लैंडिंग देख हैरान हुए लोग, सीसीटीवी में कैद हुआ नजारा…

0

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म में यहां छोटी से छोटी चीज पल भर में वायरल हो जाती है। अगर आप कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ओपन करते हैं तो आपको कई सारी विडियोज देखने को मिलती हैं, जिसको देख आप हस्ते हैं तो कभी हैरान भी रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक काफी पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देख आज भी लोग हैरान हो रहें हैं। दरअसल, ये वीडियो एक एक्सीडेंट का है। ये एक्सीडेंट काफी खतरनाक था, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इस हादसे में किसी को छोटी मोटी चोट भी नहीं आई।

ये वीडियो एक प्लेन की क्रैश लैंडिंग का है। इस हादसे में कई सारे लोगों की जान जाने का खतरा था, लेकिन खुशकिस्मती से सभी लोग सही सलामत अपने घर पहुंचे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्लेन आसमान से तेज़ी से जमीन की ओर आ रहा है। बता दें कि इस पालने में कुछ खराबी आ गई थी, जिसके कारण ये सीधा जमीन की ओर तेज़ी से आ रहा था। लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा होता है, जिससे ये कार पार्किंग में पार्क हो जाता है।

IMG 20221006 114301

बता दें कि ये तेज़ी से नीचे आते आते जब लैंड होने वाला होता है तभी एक पेड़ से टकरा जाता है और पेड़ से टकराने के कारण इसकी परफेक्ट लैंडिंग हो जाती है, जिससे इस प्लेन में बैठे लोगों की जान भी बच जाती है। ये वीडियो सच में सबको हैरान करने वाला है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘एयरक्राफ्ट मेनटेनेंस इंजीनियर’ नाम के एक पेज से शेयर किया था, जिसको लोग खूब देख रहे हैं। बता दें कि अब तक इस वीडियो को 9 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

उत्तराखंड: चारधाम कपाट बंद होने की तिथियां घोषित, पढ़ें पूरी खबर

0
  • श्री बदरीनाथ- केदारनाथ यात्रा वर्ष 2022।

• 19 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

• 27 अक्टूबर प्रात: साढे़ आठ बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

• 26 अक्टूवर को श्री गंगोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 1 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

• श्री यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर को बंद हो जायेंगे।

• द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शुक्रवार 18 नवंबर को बंद होंगे।

• 21 नवंबर को उखीमठ में आयोजित होगा मद्महेश्वर मेला।

• तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 7 नवंबर को बंद होंगे।

• केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

• कपाट बंद होने की तिथि हेतु मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया।

देहरादून: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष शनिवार 19 नवंबर को शाम 3 बजकर 35 मिनट पर बंद होंगे। जबकि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्टूबर प्रात: 8.30 बजे भैया दूज के अवसर पर बंद होंगे। श्री गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्टूबर गोवर्धन पूजा के दिन 12 बजकर एक मिनट तथा यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज 27 अक्टूबर को मध्यान अभिजीत मुहूर्त में शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। जबकि श्री हेमकुंट साहिब लक्ष्मण मंदिर के कपाट 10 अक्टूबर को बंद हो रहे है।

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि आज विजय दशमी के अवसर पर विधि-विधान पंचाग गणना के पश्चात तय हुई। इससे पूर्व मंदिर परिसर मैं नवरात्रि के दौरान नौ दिन तक मां उर्वशी पूजा संपन्न हुई आज दशमी में समापन हुआ।

विजय दशमी के महापर्व पर आज प्रात: 10.45 बजे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय तथा मंदिर उपाध्यक्ष किशोर पंवार, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, एसपी श्वैता चौबे एसडीएम कुमकुम जोशी ने उनकी अगवानी की। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह भी श्री बदरीनाथ मंदिर के गुजराती भवन में रक्षामंत्री से शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी मौजूद थे। मंदिर समिति अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री का माल्यार्पण अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

इसके पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं उपाध्यक्ष किशोर पंवार की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह में रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने कपाट बंद होने की तिथि 19 नवंबर घोषित की। इस अवसर पर बदरीनाथ मंदिर को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया था।

आज दोपहर के बाद शुरू हुए धार्मिक समारोह में पूजा-अर्चना, विधि-विधान पूर्वक पंचाग गणना पश्चात लग्न, मुहुर्त देख कर तिथि तय की गयी। पूजा-अर्चना पंचाग गणना धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, अपर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट द्वारा की गयी। कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजाओं में 15 नवंबर मंगलवार को पहले दिन पूजा अर्चना पश्चात शाम को श्री गणेश जी के कपाट बंद हो जायेंगे। दूसरे दिन 16 नवंबर बुद्धवार को आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे, तीसरे दिन 17 बृहस्पतिवार नवंबर को खडग पुस्तक पूजन एवं वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो जायेगा। चौथे दिन 18 शुक्रवार नवंबर को मां लक्ष्मी जी को कढाई भोग लगाया जायेगा। तथा पांचवें दिन 19 नवंबर को रावल जी स्त्री भेष में मां लक्ष्मी को श्री बदरीविशाल के निकट स्थापित कर देते है। इससे पहले श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी मंदिर प्रांगण में आ जाते है। और श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

कुबेर जी रात्रि अवस्थान हेतु बामणी गांव चले जायेंगे। जबकि उद्धव जी रावल मंदिर के निकट रहते है। दिनांक 20 नवंबर को देवडोलियां श्री बदरीनाथ धाम से पांडुकेश्वर एवं श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ हेतु प्रस्थान करेंगी।

इस अवसर पर आदि गुरु शंकराचार्य जी की डोली के जोशीमठ तथा श्री उद्धव जी तथा कुबेर जी के पांडुकेश्वर प्रस्थान की तिथि निश्चित हो गयी‌। 20 नवंबर प्रात:श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी की देवडोली अपने पांडुकेश्वर स्थित मंदिर पहुंच जायेगी जबकि आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी 20 नवंबर को रावल सहित योगध्यान बदरी पांडुकेश्वर प्रवास करेगी।

दूसरे दिन 21 नवंबर सोमवार को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी।

इसी के साथ श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का समापन भी हो जायेगा तथा योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजायें शुरू हो जायेंगी।

आज कपाट बंद होने की तिथि तय होने के अवसर पर मंदिर समिति की ओर से हक-हकूकधारियों को पगड़ी भेंट की गयी मेहता थोक से रवीन्द्र मेहता, गोविन्द भट्ट, भंडारी थोक से अनूप भंडारी, गोविंद पंवार को अगले यात्रा काल की भंडार व्यवस्था हेतु यह पगड़ी भेंट की गयी।

इस अवसर स्वामी मुकुंदानंद महाराज,उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, डा. हरीश गौड़ सहित अधिकारी – कर्मचारी, हक हकूकधारी, तीर्थपुरोहित समाज के पदाधिकारी,सदस्य, बड़ी संख्या में तीर्थयात्री, माणा- बामणी के ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 27 अक्टूबर प्रात: साढ़े आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली 27 अक्टूबर को फाटा, 28 अक्टूबर को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी तथा 29 अक्टूबर को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी।

इसी के साथ पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाये शुरू हो जायेंगी।

 

श्री गंगोत्री मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट/ गोवर्धन पूजा के दिन 26 अक्टूबर दोपहर को बंद हो जायेंगे। उसी दिन मां गंगा की डोली गंगोत्री से देवी मंदिर मुखीमठ ( मुखवा) हेतु प्रस्थान करेगी। आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की घोषणा विधिवत की गयी‌ इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, दिनेश सेमवाल, महेश सेमवाल मौजूद रहे।

इसी तरह यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज 27 अक्टूबर को बंद हो दोपहर के अभिजीत मुहूर्त में बंद जायेंगे। मां यमुना की उत्सव डोली इसी दिन शीतकालीन गद्दीस्थल खुशीमठ (खरसाली) के लिए प्रस्थान करेगी।

 

इसी तरह द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट शुक्रवार 18 नवंबर को बंद होंगे तथा 21 नवंबर सोमवार के दिन मद्महेश्वर मेला आयोजित होगा।

श्री मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों 18 नवंबर को गौंडार, 19 नवंबर को रांसी,20 नवंबर को गिरिया, 21 नवंबर को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी।

श्री ओंकारेश्वर ‌मंदिर‌ उखीमठ पहुंचेगी। 21 नवंबर को मद्महेश्वर मेला आयोजित होगा। श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित कपाट बंद होने की तिथि तय होने के समारोह के अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, आदि मौजूद रहे।तृतीय केदारनाथ तुंगनाथ जी के कपाट 7 नवंबर सोमवार को बंद होंगे। तथा इसी दिन श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली चोपता पहुंचेगी, भनकुन, भूतनाथ होते हुए उत्सव डोली श्री मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी। आज मक्कूमठ में तिथि घोषित करने के अवसर पर मठापति राम प्रसाद मैठाणी, पूर्व मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी बलबीर नेगी आदि मौजूद रहे। चतुर्थ केदार रूद्रनाथ के कपाट सोमवार 17 अक्टूबर शायंकाल 5.13 बजे बंद हो रहे है।

गुरूद्वारा हेमकुंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह विंद्रा तथा सरदार सेवा सिंह ने बताया कि श्री हेमकुंट साहिब तथा लोकपाल तीर्थ के कपाट शीतकाल हेतु 10 अक्टूवर सोमवार को बंद हो रहे है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया‌ गया कि कपाट खुलने से अभी तक 1453549 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम, 1339477 तीर्थयात्री केदारनाथ, 458701 तीर्थयात्री यमुनोत्री तथा 483096 तीर्थयात्री गंगोत्री धाम पहुंचे है। अभी तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 3834823( अड़तीस लाख चौतीस हजार आठ सौ तेईस) हो गयी है। गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब से प्राप्त जानकारी के अनुसार सवा दो लाख यात्री हेमकुंट साहिब के दर्शन कर चुके है।

मैं तो फकीर हूं, 5 कुर्ते पायजामे में ही लौट आया : सत्यपाल मलिक

0

मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक रिटायरमेंट के बाद और आक्रामक हो गए हैं। सत्यपाल मलिक का कहना है कि मैं तो पहले से ही इस्तीफा लेकर घूम रहा हूं, लेकिन अब मैं आजाद हूं। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि मैं अब आजाद हूं। कुछ भी कर सकता हूं और जेल तक जा सकता हूं।

बुलंदशहर के सेगली गांव में हुए किसान महासम्मेलन में पहुंचे मलिक ने सीधे मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे मुझ पर हमला करेंगे और सजा देने का प्रयास करेंगे, लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। सत्यपाल मलिक ने अपने बयानों की CBI जांच को लेकर भी बात की।

मलिक ने कहा कि मेरी 100 जांच करा दें, लेकिन अपनी एक भी करा दें तो सच सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ कोई मुकदमा नहीं हो सकता है। मैं तो 5 कुर्ते लेकर गया था और उतने ही लेकर आ गया हूं। मैं फकीर हूं।

यही नहीं इस दौरान मलिक ने भाजपा के विरोध में अपने इरादे भी साफ कर दिया। 2024 में होने वाले आम चुनाव के बारे में मलिक बोले, ‘मैं चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन वहां जाऊंगा और लड़ाई में मदद करूंगा। मैं बिल्‍कुल नहीं चाहता कि 2024 में एनडीए और बीजेपी रिपीट हो। जेल जाना पड़ तो जेल जाऊंगा किसानों के लिए, न किसी पार्टी में जाऊंगा न चुनाव लडूंगा।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोलते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि मैंने इन लोगों को दो मामले बताए थे, लेकिन कोई जांच नहीं हुई। मलिक ने कहा कि मैंने इन्हें बताया था कि एक मंत्री फोन करता है और कहता है कि आपके यहां से बोल रहा है। उसके बारे में कहा गया कि हटाएंगे पर हटाया नहीं गया।

इसी तरह मैंने गोवा में भ्रष्‍टाचार बताया, तो कहने लगे कि आपकी जानकारी गलत है। मैंने कहा कि मेरी जानकारी सही है। लेकिन उसे अभी भी वहीं रखे हुए हैं मुझे मेघालय भेज दिया। तो मैं इनके इस नारे में नहीं आता हूं कि ये भ्रष्‍टाचार के खिलाफ हैं।

 

 

 

बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर तेज रफ्तार कहर, 5 की मौत, एंबुलेंस भी टकराई

0

मुंबई : शहर के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के से टकरा जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक एंबुलेंस एक दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए खड़ी थी। घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार की एक दूसरी कार सामने से आई और एंबुलेंस से टकरा गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कई घायलों की हालत बेहद नाजुक है। बांद्रा से वर्ली जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस का नया वर्जन, अब 200 km/h की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन…

0

भारत सरकार द्वारा कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। पिछले कुछ समय से भारत सरकार जनता के लिए सफर को आसान बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है। कभी सड़क के माध्यम से तो कभी रेल के माध्यम से, आज एक बार फिर भारत सरकार ने जनता के सफर को आसान बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि भारत सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अपडेट वेरिएंट को लाने का फैसला किया है। जिसमें करीब 1,600 डब्बे होंगे। मिली जानकारी के अनुसार इन डब्बों का निर्माण महाराष्ट्र के लातूर स्थित मराठवाड़ा रेल कोच फैक्टरी करेगी और हर डब्बे में 8 से 9 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। हाल ही में वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “वंदे भारत ट्रेन के अगले संस्करण का निर्माण मराठवाड़ा में किया जाएगा। लातूर स्थित कारखाने में लगभग 1,600 कोच का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक कोच की लागत 8 करोड़ रुपये से 9 करोड़ रुपये होगी। यह परियोजना 400 किलोमीटर से 500 किलोमीटर के दायरे में स्थित कंपनियों के लिए अवसर पैदा करेगी।”

images 51

वंदे भारत एक्सप्रेस के अपडेटेड वर्जन के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि “इन रेलगाड़ियों की अधिकतम गति वर्तमान के 180 किलोमीटर प्रति घंटे की तुलना में 200 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इस वेरिएंट का पहला कोच अगले 15 से 16 महीनों में तैयार हो जाएगा।” इस नए वर्जन के निर्माण के बाद लोगों का सफर और भी ज्यादा आसान हो जाएगा।

राजधानी दिल्ली से सामने आए ठगी के कई मामले, किटी पार्टी चलाकर…

0

पिछले कुछ समय से देश की राजधानी दिल्ली में ठगी के कई सारे मामले सामने आए हैं। कुछ ही समय में अपराधियों ने करोड़ों रुपयों ठगी की थी। आज एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने करोड़ों रुपयों की ठगी की है। बता दें कि ये मामला भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से ही सामने आया है। इस महिला की पहचान सरला गर्ग के तौर पर की जा रही है। सरला गर्ग ने किटी पार्टी के नाम पर अपने पड़ोसियों से करीब एक करोड़ ठग लिए हैं। इस ठगी का खुलासा आर्थिक अपराध शाखा ने किया है और इस महिला को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

इससे दो दिन पहले भी एक मामला सामने आया था, जिसमें लोगों से तकरीबन 3.5 करोड़ रुपये लूटे गए थे। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर करीब 47 लोगों को ठग लिया। बताया जा रहा है कि इस शख्स ने फिल्म निर्माण कंपनी में निवेश करने के लिए लोगों झांसे में लिया, उनको कुछ फर्जी ट्रेलर भी दिखाए गए और जब सबसे पैसे दे दिए तो उसने सारे पैसे हड़पने की सोची। लेकिन बदकिस्मती से वह पकड़ा गया।

images 55

इस मामले से पहले भी एक और बड़ा मामला सामने आया था, जिसमें ईओडब्ल्यू ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा था कि ये दोनों भाई बहन हैं और इन दोनों ने मिलकर करीब 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी। बताते चलें कि ये मामला भी दिल्ली का ही है। दोनों भाई बहन हेल्थकेयर फर्म में डायरेक्टर के रूप में मौजूद थे। भाई का नाम चेरियन और बहन का नाम मीनाक्षी जोशी है। बता दें कि दोनों ने फर्जी दस्तावेजों के साथ अपने पार्टनर को चुना लगाया।