Home Blog Page 682

उत्तराखंड : एवलांच हादसे में अब तक 26 शव बरामद, उत्तरकाशी लाए गए 7 और शव

0

उत्तरकाशी: द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे में लापता 29 लोगों में से 26 शव बरामद, कल 04 व आज 07 शवों को हेली के माध्यम से उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुंचा दिया गया है।

जनपद उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन हादसे में श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के दिशानिर्देशन व कुशल नेतृत्व में SDRF की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू विशेषज्ञ टीम द्वारा अन्य बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिकूल मौसम और अत्यधिक विषम परिस्थितियों में घटनास्थल पर लगातार सर्चिंग में जूटी हुई है। रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए वर्तमान समय तक 29 लोगों में से कुल 26 शवों को बरामद कर लिया गया है। रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार अन्य 03 लोगों की सर्चिंग भी की जा रही है।

7 अक्टूबर को 04 शवों को हेली के माध्यम से हर्षिल हेलीपैड पहुँचाकर एम्बुलेंस माध्यम से उत्तरकाशी पहुँचा दिया गया था।

08 अक्टूबर को प्रातः पुनः घटनास्थल पर बरामद किए गए शवों में से 07 अन्य शवों को बेस कैम्प से हेलीकॉप्टर द्वारा मातली हेलीपैड पहुँचाया गया, जहां उपस्थित SDRF टीम द्वारा SI नवीन कुमार के नेतृत्व में शवों को जिला चिकित्सालय पहुँचा दिया गया।

 

मृतकों का विवरण:-

1. शुभम संगरी

2. दीपशिखा हजारिका

3. सिद्धार्थ खंडूरी

4. तिल्लु जिरवा

5. राहुल पंवार

6. नीतीश ढैया

7. रवि कुमार निर्मल

उत्तराखंड: बद्री-केदार धाम और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, अगले 24 घंटे रहें सतर्क

0

देहरादून : उत्तराखंड में मानसून विदा होने की कगार पर है। लेकिन, उससे पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण वायुदाब बढ़ने से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटें में भारी बारिश के आसार हैं।

ऑरेंज और येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय 

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं और उससे लगे गढ़वाल मंडल के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे मेें भारी से बहुत बारिश हो सकती है। जबकि गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।

रहें सावधान

भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में बहुत भारी बारिश के मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। उधर, दून में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही तेज बौछार पड़ सकती हैं।

यहां हुई बर्फबारी

मौसम बदलने के साथ ही बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी सहित अन्य जगह की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब में इस सीजन में दो बार पहले बर्फ पड़ चुकी है।

10 को कपाट बंद 

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष रह गए हैं। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

 

इस शहर में लगे अरविंद केजरीवाल के काले होर्डिंग्स, “हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं…”

0

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनसे नाराज हैं। माना जा रहा है कि इसका खामियाजा पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।

क्योंकि पार्टी यहां हिंदुत्व की नाव पर सवार होकर सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में है। मगर मंत्री के वीडियो की वजह से पार्टी की किरकिरी हो रही है। इसी बीच गुजरात की सड़कों पर केजरीवाल को लेकर कई जगह काले होर्डिंग देखे गए हैं। जिनमें उन्हें मुस्लिम वेश में दिखाया गया है।

गुजरात की सड़कों पर आम आदमी पार्टी (आप) को लेकर काले होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें केजरीवाल को मुस्लिम वेश में दिखाया गया है और लिखा है कि मैं हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं। इसके अलावा लिखा है कि मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानता हूं। ये होर्डिंग्स विभिन्न जगहों पर लगाए गए हैं। होर्डिंग्स को ऐसे समय पर लगाया गया है जब शनिवार से केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दो दिन के राज्य दौरे पर आने वाले हैं।

 

हिंदुत्व की धार पड़ सकती है कमजोर

 

राजेंद्र पाल गौतम की वजह से पार्टी को नुकसान हो सकता है। 11 मई को राजकोट में आयोजित सभा के दौरान दिल्ली के सीएम ने एक बुजुर्ग महिला को गुजरात में आप की सरकार बनने पर रामलला की जन्मभूमि के दर्शन कराने का वादा किया था।

इस दौरान उन्होंने दिल्ली की उस योजना का भी जिक्र किया था जिसके तहत सरकार लोगों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के मुफ्त में दर्शन करवाती है। मंत्री के वीडियो की वजह से केजरीवाल बैकफुट पर आ गए हैं और बीजेपी को उनकी हिंदुत्व विचारधारा पर हमला करने का बैठे बिठाए मौका मिल गया है।

 

सौरव गांगुली को छोड़ना पड़ेगा अध्यक्ष पद, इस दिग्गज के हाथों में सौंपी जाएगी कमान…

0

भारतीय क्रिकेट की कमान संभालने वाले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली से जल्दी ही उनका पद उनके हाथ से जाने वाला है। बताया जा रहा है कि ये पद उनके बाद एक बड़े खिलाड़ी को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए जल्दी ही चुनाव भी किया जाएगा। जिसके लिए उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ चुके हैं। इस बीच कई सारे नाम सामने आए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा संभावना रोजर बिन्नी के अध्यक्ष बनने की है। बताया जा रहा है की ये नाम अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे है।

गोरतलब हैं कि रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम के एक बेहद बेहतरीन खिलाड़ी रह चुके हैं। वह तब भी टीम में मौजूद थे जब 1983 में पहली बार भारत ने विश्व कप जीता था। बताया जाता है कि वह गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल दिखाते थे। अपने करियर में बिन्नी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अपने करियर में कुल 27 टेस्ट मैच और 72 वन डे इंटरनेशनल मैच खेले। जिसमें उन्होंने 29.35 के एवरेज से 77 विकेट दर्ज हैं।

IMG 20221008 111958

वहीं टेस्ट में उन्होंने 3.63 के औसत से 47 विकेट लिए हैं। बता दें कि मौजूदा समय में वह कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हैं। गोरतलब हैं कि सौरव गांगुली को साल 2019 में बीसीसीआई के अध्यक्ष का पद सौंपा गया था। जिसके बाद अब उनका कार्यकाल पिछले महीने ही खत्म हो चुका है। अब देखना होगा की कौन बीसीसीआई के नए अध्यक्ष की कमान संभालता है। इसके अलावा आपको बता दें कि बीसीसीआई सचिव के पद के लिए भी चुनाव होना है। जिसके लिए एक बार फिर जय शाह चुनाव लड़ने वाले हैं।

दिल्ली-NCR में बारिश को देख मौसम विभाग की जानकारी, अगले कुछ दिनों में मौसम…

0

हाल ही में देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जल भराव हो गया था। लगभव तीन दिनों तक लगातार भारी बारिश हुई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियों पेश आईं थीं। खबर मिली है कि एक बार फिर देश के कई राज्यों में लगातार 3-4 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि पिछले 1-2 दिनों से मौसम काफी सुहाना है, लेकिन अब बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

मौजूदा समय में कई जगहों पर हल्की बारिश भी देखी जा रही है। कल रात से ही दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हो रही है। हाल ही बारिश के कारण लगातार तापमान भी गिरता जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट्स के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक यानी 11 या 12 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही रहने वाला ही। रुक रुक कर भी बारिश हो सकती है और लगातार भी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 8 से 12 अक्टूबर, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 8 और 9 अक्टूबर तक धीमी से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

images 15

इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8, 9, 10 और 12 अक्टूबर को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 और 12 अक्टूबर हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। 8 और 9 अक्टूबर को उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, तमिलनाडू, पुडुचेरी, नॉर्थ इंटिरियर कर्नाटक और दक्षिण इंटिरियर कर्नाटक जैसे कई ऐसी जगहें हैं जहां बारिश का मौसम रहने की संभावना है।

बड़ी खबर : यहां पकड़ी गई 1200 करोड़ की 200 कीलो हेरोइन

0

केरल में एनसीबी और नौसेना की संयुक्त टीम ने 1200 करोड़ रुपये कीमत की 200 किलो हेरोइन को जब्त किया है। हेरोइन का इतना बड़ा जखीरा एक ईरानी जहाज से मिला है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस जहाज को अफगानिस्तान से पाकिस्तान पहुंचाया जाना था।

खेप का कुछ हिस्सा भारत और श्रीलंका में बेचा जाना था। जहाज से 6 ईरानी लोग भी पकड़े गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बड़ी तस्करी के पीछे पाकिस्तान के हादी सलीम नेटवर्क का हाथ हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, हेरोइन की पैकेजिंग में स्कॉर्पियन के अलावा ड्रैगन सील के निशान भी मिले हैं।

एनसीबी के सूत्रों का कहना है कि इस बड़ी खेप के पीछे पाकिस्तान में बैठा हादी सलीम नेटवर्क हो सकता है, क्योंकि इससे पहले भी हादी सलीम भारत समेत कई देशों में मादक पदार्थों की सप्लाई कर चुका है। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुरुवार को समुद्र में अभियान चलाया और जब्त की गई खेप को छह ईरानी नागरिकों के साथ केरल के कोच्चि में लाया। अधिकारी ने कहा कि पैकेट में अफगानिस्तान और पाकिस्तानी पैकेजिंग के सबूत मिले हैं। किसी पर ‘स्कॉर्पियन’ सील के निशान थे, वहीं कई पर ‘ड्रैगन’ सील के निशान भी मिले हैं।”

 

हेरोइन की सात लेयर पैकेजिंग

अधिकारियों ने बताया कि ईरानी जहाज पर सवार लोगों ने हमसे बचने के लिए समुद्र में कूदकर भागने की कोशिश की और हेरोइन को भी पानी में डालने का प्रयास किया।

लेकिन, इससे पहले वे गिरफ्त में आ गए। दरअसल, हेरोइन खराब न हो और पकड़े जाने के डर से इसे समुद्र में डाला जाए, इसकी पहले से ही तैयारी की जा चुकी थी। हेरोइन की पैकेजिंग वाटरप्रूफ और सात परत की पैकिंग में किया गया था।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब्त की गई हेरोइन अफगानिस्तान से चली थी और पाकिस्तान ले जायी जा रही थी। इसे जब्त किये जा चुके जहाज में बीच समुद्र में लादा गया था। यह जहाज बाद में श्रीलंकाई जहाज को खेप की आगे डिलीवरी करने के लिए भारतीय जल सीमा में पहुंचा था। सूत्रों के अनुसार, श्रीलंकाई जहाज की पहचान करने और उसे रोकने के प्रयास किए गए, लेकिन इसका पता नहीं चल सका।

 

 

 

लद्दाख में भूस्खलन से 6 सैनिकों की मौत, चपेट में आए सेना के तीन वाहन

0

लद्दाख में भूस्खलन के चलते सेना के 6 जवानों की मौत की खबर है। शुक्रवार सुबह यह हादसा हुआ है, जिसमें सेना के तीन वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए। सेना की तीनों गाड़ियां लद्दाख से आगे जा रही थीं, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

 

कांग्रेस, कर्नाटक और “प्लान 60”, सोनिया गांधी भी एक्टिव

0

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है और अब सोनिया गांधी भी उसमें शामिल हुई हैं। गुरुवार को कर्नाटक के मांड्या जिले में सोनिया गांधी इस यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान राहुल गांधी और सोनिया के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। मां के जूतों के फीते बांधने से लेकर कई मौकों पर राहुल गांधी की एक केयरिंग छवि बनाने की कोशिश भी की गई।

हालांकि माना जा रहा है कि कांग्रेस की कर्नाटक में जो यात्रा चल रही है, उसका मुख्य फोकस उन 60 सीटों पर है, जहां वोक्कालिगा समुदाय के लोगों की अच्छी खासी आबादी है। फिलहाल यात्रा इन्हीं इलाकों से गुजर रही है।

उत्तरकाशी एवलांच हादसा: अब तक 19 शव बरामद, 27 लापता, रेस्क्यू जारी

0

देहरादून: एवलांच हादसे में अब तक 19 शव बरामद हो चुके हैं, जिनमें से 4 शवों को घटनास्थल से हर्षिल आर्मी हेलीपैड पहुंचा दिया गया है। वहां से एंबुलेंस के जरिए उन्हें उत्तरकाशी लाया जा रहा है। द्रोपदी का डंडा रेस्क्यू के लिए 2 चीता हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी।

हेलीकॉप्टर द्वारा 4 शवों को मातली हेलीपैड लाने का प्रयास किया गया। लेकिन, खराब मौसम होने के दृष्टिगत उक्त शवों को हर्षित हेलीपैड पर उतारा गया है।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल में से 29 सदस्य रविवार को डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे। मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था।

एडवांस बेस कैंप में तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा लापता शेष 10 ट्रेनी की खोज बीन की जा रही है। वहीं आज शुक्रवार सुबह दो हेलीकॉप्टर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इसके बाद एएलएच हेलीकॉप्टर समिट कैंप से चार शवों को लेकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचा। हेलीकॉप्टर द्वारा शवों को मातली हेलीपैड लाने का प्रयास किया गया, लेकिन खराब मौसम के कारण शवों को हर्षित हेलीपैड पर उतारा गया है, जिन्हें अब सड़क मार्ग से उत्तरकाशी लाया जा रहा है।

उत्तरकाशी के डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र से रेस्क्यू दल ने बृहस्पतिवार को 15 शव बरामद किए थे। चार शव घटना के दिन ही बरामद हो गए थे। अब तक कुल 19 शव मिल चुके हैं। वहीं 10 लोग अभी भी लापता हैं।

 

 

उत्तराखंड: दून-टू-दिल्ली, इलेक्ट्रिक बसों में होगा सफर, ये है तैयारी

0

देहरादून: देहरादून-दिल्ली रूट पर रोडवेज से सफर सुहाना और आरामदायक होने वाला है। इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। इसके लिए सरकार के निर्देश के बाद परिवहन निगम पायलट प्रोजेक्ट जल्द शुरू करने जा रहा है। इसके लिए मुंबई की कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है।

 

रोडवेज ने इस कंपनी को पांच बसें चलाने की परमीशन दे दी है। प्रोजेक्ट के पहले चरण में तीन महीने का ट्रायल होगा। ट्रायल सफल रहा तो रोडवेज इस रूट पर अनुबंध के आधार पर केवल इलेक्ट्रिक बसें संचालित होंगी। इन बसों पर रोडवेज अपना कंडक्टर तैनात करेगी।

 

दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार डीजल से चलने वाले पुरानी बसों की एंट्री कभी भी बंद कर सकती है। दिल्ली सरकार इसको लेकर उत्तराखंड सरकार को पत्र भी लिख चुकी है। फिलहाल रोडवेज की बसें इस शर्त पर दिल्ली जा पा रही हैं कि उनकी उम्र 6 साल है। निर्धारित 8 साल की उम्र पूरी करते ही इन बसों की दिल्ली में नो-एंट्री हो जाएगी।

 

रोडवेज ने तीन महीने पहले दिल्ली रूट पर अनुबंध पर CNG बसें चलाने के लिए टेंडर किए, लेकिन बहुत कम वाहन स्वामी बसें चलाने को आगे आए। 141 बसों के लिए हुए टेंडर में वाहन स्वामी सिर्फ 40 बसें रोडवेज को देने के लिए आगे आए। यह बसें भी अभी तक रोडवेज को नहीं मिल पाई हैं।

 

 

 

 

 

 

 

इलेक्ट्रिक बसों में रोडवेज का कंडक्टर होगा

 

 

 

 

ट्रायल के तौर पर चलने वाली कंपनी की इलेक्ट्रिक बसों में रोडवेज का ही कंडक्टर रहेगा। कंपनी रोडवेज को पांच रुपये प्रति किमी के हिसाब से भुगतान करेगी। इसका किराया रोडवेज की वॉल्वो बस के बराबर होगा। इसके साथ ही यात्री बस की बुकिंग रोडवेज की वेबसाइट पर भी होगी। इसकी समयसारिणी भी रोडवेज की ओर से तय की जाएगी।