Home Blog Page 673

खड़गे बने कांग्रेस के नए कप्तान, शशि थरूर ने ट्वीट कर मानी हार

0

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। खरगे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की है जबकि शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले। आठ गुना ज्यादा वोटों से  खरगे को जीत मिली है। इस तरह से कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिल गया है।

शशि थरूर ने मानी हार
शशि थरूर ने अपनी हार मानते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का पद पाना बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि खरगे जी इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करे।  एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना, और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी वोटों की गिनती के बीच शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान सोज ने तीन राज्यों पंजाब, यूपी, तेलंगाना में चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए सलमान सोज ने  कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी भी लिखी है।

उत्तराखंड : 21 को केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम आ रहे हैं PM मोदी, ये है कार्यक्रम

0
PM Modi

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर 2022 को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 8ः30 बजे केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। करीब नौ बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। सुबह करीब 9ः25 बजे प्रधानमंत्री मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ-साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद, प्रधानमंत्री बद्रीनाथ पहुंचेंगे, जहां करीब 11ः30 बजे वह बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। दोपहर 12 बजे वह रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12रू30 बजे माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वह अराइवल यानी आगमन प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें।

केदारनाथ रोपवे लगभग 9.7 किलोमीटर लंबा होगा। यह गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा, जिससे दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6-7 घंटे से कम होकर लगभग 30 मिनट का रह जाएगा। हेमकुंड रोपवे गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ेगा। यह लगभग 12.4 किलोमीटर लंबा होगा और यात्रा समय को एक दिन से कम करके केवल 45 मिनट तक सीमित कर देगा। यह रोपवे घांघरिया को भी जोड़ेगा, जो फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार है।

इस रोपवे को लगभग 2430 करोड़ रुपये की संचयी लागत से विकसित किया जाएगा। यह परिवहन का एक पर्यावरण अनुकूल साधन होगा, जो आवागमन को सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करेगा। इस अहम बुनियादी ढांचे का विकास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे क्षेत्र में आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी और साथ ही साथ रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे।

इस यात्रा के दौरान करीब 1000 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। दो सड़क चौड़ीकरण परियोजनाएं – माणा से माणा पास (एनएच – 07) और जोशीमठ से मलारी (एनएच107बी) तक – हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों में हर मौसम में सड़क संपर्क प्रदान करने की दिशा में एक और कदम साबित होंगी। कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के अलावा, ये परियोजनाएं रणनीतिक दृष्टि से भी फायदेमंद साबित होंगी।

केदारनाथ और बद्रीनाथ सबसे महत्वपूर्ण हिंदू मंदिरों में से एक हैं। यह क्षेत्र एक श्रद्धा वाले एक सिख तीर्थ स्थल – हेमकुंड साहिब के लिए भी जाना जाता है। इन जगहों पर शुरू हो रही कनेक्टिविटी परियोजनाओं में से धार्मिक महत्व के स्थानों तक पहुंच को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

बच्चों संग क्लास रूम में PM मोदी, ये है खास वजह

0

नई दिल्ली : PM नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने 52 विंग वायु सेना स्टेशन डीसा की आधारशिला रखी। PM मोदी ने कहा कि DefExpo 2022 अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। पीएम मोदी ने गांधीनगर के अदालज में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया।

अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी 15,670 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। PMO ने बताया कि ‘Path to Pride’ थीम के तहत आयोजित होने वाली डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र में भारतीय कंपनियों की अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गांधीनगर के अदालज (Adalaj) में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कक्षाओं का निरीक्षण किया। पीएम मोदी ने बच्चों के साथ कक्षा बैठकर उनके साथ बातचीत भी की है। गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश बहुत आगे निकल गया है। पहले हम कबूतर छोड़ते थे। अब हम चीतों को छोड़ते हैं।

रिलीज से पहले टेंशन, ‘थैंक गॉड’ विवाद पर इस दिन होगी सुप्रीम सुनवाई

0

अभिनेता अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म थैंक गॉड बीते कुछ दिनों से विवाद में चल रही है। थैंक गॉड को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट की ओर से केस को लेकर अपडेट आया है, जिससे मेकर्स को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म थैंक गॉड की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तुंरत सुनवाई से इनकार कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म थैंक गॉड की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तुंरत सुनवाई से इनकार कर दिया है। बता दें कि फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है और सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 21 नवंबर तारीख तय की है।

फिल्म को लेकर कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म से हिंदू देवी देवताओं की गलत छवि को दिखाया जा रहा है। फिल्म को बैन करने की भी मांग तेजी से की जी रही है। हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को फिल्म को बैन करने की मांग पर खत तक लिख दिया गया है। ये खत मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अनुराग ठाकुर को भेजा था।

फिल्म में अजय देवगन, चित्रगुप्त के किरदार में नजर आ रहे हैं। जो सभी के पाप-पुण्य का हिसाब रखते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार का नाम अयान कपूर और रकुल के किरदार का नाम रूही कपूर है। फिल्म में कीकू शारदा ने अयान के दोस्त और सीमा पहवा ने अयान की मां का किरदार निभाया है। वहीं नोरा फतेही फिल्म के लिए एक गाने में स्पेशल अपीरियंस देती नजर आएंगी। सिद्धार्थ और नोरा के फोटोज- वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव की शुरू हुईं तैयारियां, पूरा हुआ वार्डों के परिसीमन का काम…

0

पिछले कुछ समय से दिल्ली नगर निगम को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। दिल्ली सरकार काफी लंबे समय से नगर निगम चुनाव की मांग कर रही है, लेकिन किसी वजह से केंद्र सरकार ने इसको रोक रखा था। लेकिन अब खबर है कि जल्दी ही नगर निगम चुनाव की डेट सामने आ जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा हो गया है। यानि अब नगर निगम चुनाव में केवल 250 वार्ड में चुनाव होगा। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बार 250 वार्ड में से 42 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे।

चुनाव की तारीख आने से पहले ही केंद्र ने 250 में से 42 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने की घोषणा कर दी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही चुनाव की डेट की भी घोषणा कर दी जाएगी। इस घोषणा से पहले दिल्ली नगर निगम में कुल 272 सीटें हुआ करती थी, लेकिन अब केंद्र के निर्देश के बाद इसको 250 कर दिया गया है। जिसमें से अनुसूचित जाति के लिए 42 वार्ड रिज़र्व होंगे।

images 17 1

मिली जानकारी के अनुसार अब दिल्ली का राज्य चुनाव आयोग महिलाओं और अनुसूचित जाति के लोगों के लिए सीट चिन्हित और आरक्षित करके नोटिफिकेशन जारी करेगा। बताया जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने हर वार्ड के लिए एक अधिकारी को जिम्मेदारी दे रखी है। दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने चुनाव के लिए पोलिंग, काउंटिंग और चुनाव के अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग की तैयारियों से लगता है कि साल 2022 के आखिर में या नए साल की शुरुआत में नगर निगम चुनाव हो सकता है।

हिमाचल में BJP के तीन फॉर्मूले, परिवार में एक ही टिकट, 75 प्लस वाले बाहर, 11 के कटे टिकट

0

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कई दिग्गजों को जगह मिली है तो कुछ का पत्ता भी कट गया है। हिमाचल भाजपा के सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने 75 प्लस वालों को चुनावी राजनीति से दूर रखने, दागियों को टिकट न देने और सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास किया है। पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल को टिकट नहीं दिया गया है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर के ससुर गुलाब सिंह को भी मौका नहीं मिला है। दोनों नेता 2017 में विधानसभा चुनाव हार गए थे और 75 प्लस के थे। ऐसे में पार्टी ने उन्हें इस बार चुनावी राजनीति से दूर ही रखा है।

हालांकि कहा जा रहा है कि प्रेम कुमार धूमल ने पहले ही इसे भांप लिया था। इसी के चलते उन्होंने पार्टी हाईकमान को चिट्ठी लिखकर कहा था कि अब मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं और मेरी उम्र 78 साल हो गई है। इसके अलावा धर्मपुर से विधायक एवं जयराम सरकार के सबसे सीनियर मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को भी लिस्ट में जगह नहीं मिल पाई है। उन्हें भी अधिक उम्र के चलते बिठाया गया है। हालांकि उनके बेटे रजन ठाकुर इस बार भाजपा की ओर से चुनावी समर में होंगे। भाजपा की तरफ से पहली सूची में दूसरा सबसे बड़ा फेरबदल नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में किया गया है। वहां से मौजूदा विधायक एवं जयराम ठाकुर सरकार में मंत्री रहे राकेश पठानिया का चुनावी हल्का बदला गया है

उन्हें नूरपुर के बजाय इस बार फतेहपुर से चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र नूरपुर से इस बार रणबीर सिंह निक्का पर भाजपा ने दांव खेला है। रणवीर सिंह निक्का नूरपुर में पूर्व में महामंत्री की जिम्मेदारी अदा कर चुके हैं। पार्टी में लगातार हो रही अनदेखी के चलते इस बार निक्का ने आजाद चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। करीब 15 दिन पहले शुरू किया जनसंपर्क अभियान में उन्होंने नूरपुर की जनता के एक बड़े वर्ग को अपने साथ जोड़ लिया था। खासकर युवा वर्ग ने पठानिया और महाजन का साथ छोड़कर निक्का का दामन थाम लिया था। इससे पहले मंगलवार रात को जारी सूची में कांग्रेस ने पूर्व विधायक अजय महाजन को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है।

11 विधायकों के टिकट कटे

BJP ने कुल 11 विधायकों के टिकट काटे हैं। हालांकि महेंद्र सिंह ठाकुर के परिवार में बेटे को ही टिकट मिला है। इसके अलावा राकेश पठानिया और सुरेश भारद्वाज की सीट बदली है। इस तरह कुल 8 विधायक ही ऐसे हैं, जिनका पत्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। धर्मशाला और कांगड़ा की सीटों पर भी भाजपा ने बड़ा दांव चला है। धर्मशाला सीट से विधायक विशाल नैहरिया को मौका नहीं मिला है और उनकी जगह राकेश चौधरी को टिकट दिया गया है। राकेश चौधरी ने उपचुनाव में निर्दलीय उतरकर ताकत दिखाई थी और दूसरे नंबर पर आए थे।

इसके अलावा कांगड़ा में ओबीसी बिरादरी से आने वाले पवन काजल को मौका मिला है, जो कांग्रेस छोड़कर आए हैं। उनका व्यक्तिगत जनाधार रहा है। ऐसे में भाजपा पवन काजल के निजी वोट और अपने काडर वोट के जरिए जीत की रणनीति पर काम कर रही है। पवन काजल ने 2012 के चुनाव में निर्दलीय ही जीत हासिल की थी। इसके अलावा 2017 में कांग्रेस के टिकट पर उतरे थे और कुछ वक्त पहले ही भाजपा में आए हैं। पवन काजल को ओबीसी बिरादरी के बड़े नेताओं में गिना जाता है।

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, पूर्व मुख्यमंत्री को ही किया आउट…

0

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है और बताया जा रहा है कि 12 नवंबर को राज्य सरकार चुनने के लिए वोटिंग होगी। जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। ठीक वैसे ही लोगों की बेचैनी भी बढ़ रही है। बता दें कि इस बीच अब राजनीतिक दल भी अपने प्रताशियो का ऐलान कर रहे हैं। भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। अपनी इस पहली लिस्ट में भाजपा ने अपने 62 उम्मीदवारों का नाम सामने रखा है।

हैरानी वाली बात ये है कि पहली ही लिस्ट में भाजपा ने पांच महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति से 11 उम्मीदवार और अनुसूचित जनजाति से 8 उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भाजपा ने इस बार चुनाव में न उतारने के फैसला किया है। जिसके कारण उनको टिकट नहीं दिया है। ये खबर सुनने के बाद पार्टी के कुछ नेता हैरान हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी की सूची में कई मौजूदा विधायकों के टिकट भी काटे गए हैं।

IMG 20221019 112135

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। जिन पर चुनाव होना है, भाजपा के साथ साथ कांग्रेस ने भी अपने कुछ उम्मीदवारों के नाम सामने रखे हैं। इस बीच कांग्रेस ने कुल 46 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इनमें कांग्रेस ने केवल तीन महिला उम्मीदवारों को शिमिल किया गया है। बता दें कि चुनाव की वोटिंग 12 नवंबर को शुरू होगी और इसका रिजल्ट 8 दिसंबर तक जारी कर दिया जाएगा।

खड़गे या थरूर, कौन होगा कांग्रेस का नया बौस, कल होगा फैसला

0

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव हो चुके हैं। देशभर के डेलीगेट्स ने पूरे उत्साह से वोटिंग की। शशि थरूर और मलिकार्जुन खड़के दो उम्मीदवार मैदान में। कल यानी 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। परिणामों के बाद तय हो जाएगा कि कांग्रेस का नया बौस कौन होगा? कांग्रेस अध्यक्ष का ताज थरूर के सिर सजेगा या फिर खड़गे बाजी मारेंगे।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए मतदान खत्म हो गया। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमिटी (PCC) के डेलीगेट ने  इस मतदान में हिस्सा लिया। इसके लिए सोमवार  सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक AICC मुख्यालय समेत देश भर के पार्टी प्रदेश कार्यालयों में मतदान हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए देशभर  में 36 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना वोट डालने आईं सोनिया गांधी ने आज कहा कि वे इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहीं थीं। सोनिया गांधी और कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा एक साथ अपना वोट डालने के लिए AICC मुख्यालय पहुंचीं। चुनाव के बारे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सोनिया ने कहा कि इस दिन के लिए मैं लंबे समय से इंतजार कर रही हूं।

कांग्रेस पार्टी में नए अध्यक्ष का चुनाव होना है, जो 24 सालों में पहली बार गांधी परिवार से बाहर का होगा। सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जोर दिया कि गांधी परिवार के नेतृत्व की सख्त जरूरत होगी और यह आने वाले दिनों में पार्टी में अहम भूमिका निभाएगी। पार्टी का नया अध्यक्ष अब तक सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहीं सोनिया गांधी की जगह लेंगे। 1998 से सोनिया के नेतृत्व में पार्टी का काम-काज हो रहा था। बीच में दो साल- 2017 और 2019 में राहुल गांधी पार्टी में बतौर अध्यक्ष रहे।

दिल्ली के जंगल में मिले दो बच्चों के शव, राजस्थान से अगवा किए थे 3 भाई

0

राजस्‍थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से अगवा किए गए तीन सगे भाइयों में से दो के शव दिल्‍ली के महरौली के जंगल में मिले हैं। राजस्‍थान और दिल्‍ली पुलिस की संयुक्‍त टीम ने सर्च ऑपरेशन में किडनैपर्स की निशानदेही पर शव बरामद किए हैं। वहीं, तीसरे बच्‍चे की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि किडनैपर्स ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्‍होंने तीनों बच्‍चों की हत्‍या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि 15 अक्टूबर को अलवर जिले के भिवाड़ी शहर से अगवा किए गए तीन में से दो नाबालिग भाइयों की मंगलवार को दिल्ली में हत्या कर दी गई थी। मामले के दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। तीसरा लड़का लगभग 7 साल का है, जो दिल्ली में क्राइम सीन के पास मिला है। उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वह अपने नाम और अपने पिता के नाम के अलावा अपने बारे में कुछ भी नहीं बता सका। फिलहाल वह लाजपत नगर में चिल्ड्रन होम है।

पुलिस ने बताया कि यूपी के रहने वाले ज्ञान‍सिंह अलवर जिले के भिवाड़ी में लेबर कॉलोनी में तीन महीने पहले ही आए थे। वे यहां किराए के मकान अपनी पत्‍नी उर्मिला और छह बच्‍चों के साथ रह रहे थे। शनिवार दोपहर 11 बजे पति-पत्नी घर वापस आए तो देखा कि तीन बच्चे अमन, विपिन और शिवा घर में नहीं थे।

आरोपी बच्चों को दिल्ली ले गए और आठ लाख रुपये की फिरौती मांगने के लिए सोमवार को ज्ञान सिंह को फोन किया। लेकिन जब पीड़ित रोने लगे तो उन्होंने बच्चों की हत्या कर दी। शवों को यमुना के पास फेंक दिया। इस बीच पुलिस ने सोमवार रात फिरौती मांगने वाले मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने तीनों की हत्या की और शवों को कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन के पीछे जंगल में फेंक दिया है। क्राइम ब्रांच भिवाड़ी की टीम महरौली आई और तलाशी ली गई। आरोपी की निशानदेही पर दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए।

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश : महाराष्ट्र समेत इन राज्यों के रहने वाले हैं मृतक

0

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश मामाशले में नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के CEO अपर सचिव सी रविशंकर ने हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत की पुष्टि की है।

मृतकों में 4 महिलाएं हैं। मृतक गुजरात और तमिलनाडु के हैं। घटना का कारण खराब मौसम और अचानक घाटी में कोहरा छाना बताया जा रहा है। SDRF, DDRF और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

मृतकों की सूची

1.पूर्वा (26)।

2.उर्वी (25)।

3.कृति (30)।

4.सुजाता (56)।

5.प्रेम कुमार (63)।

6.काला (60)।

7. पायलट अनिल सिंह।

11 634e6ad85c7fa 10 634e6a803466f