दिल्ली नगर निगम चुनाव की शुरू हुईं तैयारियां, पूरा हुआ वार्डों के परिसीमन का काम…

0
170

पिछले कुछ समय से दिल्ली नगर निगम को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। दिल्ली सरकार काफी लंबे समय से नगर निगम चुनाव की मांग कर रही है, लेकिन किसी वजह से केंद्र सरकार ने इसको रोक रखा था। लेकिन अब खबर है कि जल्दी ही नगर निगम चुनाव की डेट सामने आ जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा हो गया है। यानि अब नगर निगम चुनाव में केवल 250 वार्ड में चुनाव होगा। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बार 250 वार्ड में से 42 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे।

चुनाव की तारीख आने से पहले ही केंद्र ने 250 में से 42 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने की घोषणा कर दी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही चुनाव की डेट की भी घोषणा कर दी जाएगी। इस घोषणा से पहले दिल्ली नगर निगम में कुल 272 सीटें हुआ करती थी, लेकिन अब केंद्र के निर्देश के बाद इसको 250 कर दिया गया है। जिसमें से अनुसूचित जाति के लिए 42 वार्ड रिज़र्व होंगे।

images 17 1

मिली जानकारी के अनुसार अब दिल्ली का राज्य चुनाव आयोग महिलाओं और अनुसूचित जाति के लोगों के लिए सीट चिन्हित और आरक्षित करके नोटिफिकेशन जारी करेगा। बताया जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने हर वार्ड के लिए एक अधिकारी को जिम्मेदारी दे रखी है। दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने चुनाव के लिए पोलिंग, काउंटिंग और चुनाव के अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग की तैयारियों से लगता है कि साल 2022 के आखिर में या नए साल की शुरुआत में नगर निगम चुनाव हो सकता है।