Home Blog Page 674

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत!

0

उत्तराखंड में आज बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ धाम में दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है।


हादसा केदारनाथ से वापस लौटते समय गरुड़चट्टी के पास हुआ। हादसे में पांच लोगों के हताहत होने की आशंका है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई है। कोहरे में उड़ान भरना दुर्घटना की वजह बताई जा रही है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : रुड़की में NIA की छापेमारी से हड़कंप, पकड़ा गया था आतंकी

0

 देहरादून : उत्‍तराखंड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। NIA की छापेमारी उत्तराखंड समेत अन्‍य राज्‍यों में भी चल रही है। रुड़की के नगला इमरती में एनआइए की टीम आई हुई है। यहां से कुछ दिन पहले गजवा-ए-हिंद के जुड़े दो आतंकी मुदस्सिर और बांग्‍लादेशी निवासी अलीनूर को गिरफ्तार किया गया था।

अब आंतकी फंडिंंग को लेकर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकी टेरर फंडिंग करते थे और आंतकवादी संगठनों को भेजते थे। कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार करने की बात भी सामने आ रही है।

दूसरी और दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गैंगेस्टरों को लेकर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश की एटीएस ने आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब काटिंनेंट तथा सहयोगी जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन आतंकियों में एक आतंकी कोतवाली रुड़की अंतर्गत नगला इमरती गांव का रहने वाला था। इस आतंकी का नाम मुदस्सिर है।

बांग्लादेशी कामिल अलनूर के साथ रूपेड़ी नेपाल बार्डर से उत्तर प्रदेश एटीएस ने गिरफ्तार किया था। मुदस्सिर आतंकी गतिविधियों में शामिल था। मुदस्सिर ने बांग्लादेशी कामिल एवं तल्हा को सलेमपुर (हरिद्वार) में शरण दी थी।

1500 रुपये नहीं लौटाए तो युवक को स्कूटर से बांधकर सड़क पर 2 किमी तक दौड़ाया

0

ओडिशा के कटक में एक युवक को स्कूटर से बांधकर घसीटने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित को भरी सड़क पर 2 किलोमीटर तक घसीटा गया। कटक के डीसीपी पिनाक मिश्रा ने बताया कि हमें इस घटना की सूचना रात में 11 बजे के आसपास मिली। इसके बाद हमारी टीम मामले की जांच में जुट गई।

डीसीपी मिश्रा ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों की ही पहचान कर ली गई है। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित का नाम जगन्नाथ बेहरा है। वह आरोपी को जानता था। बेहरा ने आरोपी से 1,500 रुपये उधार लिए थे। वह समय पर पैसा नहीं लौटा सका। इससे भड़के आरोपी ने उसे स्कूटर से बांध दिया और करीब 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा।

घटना का वीडियो बनाते नजर आए लोग
न्यूज एजेंसी एएनआई ने घटना की तस्वीर जारी की है। इसमें स्कूटर से बंधे युवक को दौड़ते हुए देखा जा सकता है। सड़क पर और भी कई गाड़ियां नजर आ रही हैं। कुछ लोग इसका वीडियो बनाते हुए दिख रहे हैं। पीड़ित लाल-काली रंग की चेक शर्ट और नीला जींस पहने हुए है। जो युवक स्कूटर चला रहा है, वो काले रंग का टी-शर्ट पहना हुआ है। मालूम चलता है कि यह तस्वीर पीछे से आ रहे किसी कार चालक ने ली है।

कांग्रेस के इस नेता ने की भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना, बोले “भगवान राम तो…”

0

देश भर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चर्चा हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करते ही वह सुर्खियों में आ गए थे। सिर्फ पार्टी के ही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के एक ओर नेता ने उनकी तारीफ की है और उनकी तुलना भगवान राम से कर दी है। हाल ही में गहलोत सरकार में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने एक बयान दिया है। जिसको लेकर वह आज सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने इस बयान में राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया है। इस बीच उन्होंने एक ऐसी बात बोल दी है, जिसको लेकर उनके बयान की चर्चा हो रही है।

ये बयान उन्होंने सोमवार शाम को दौसा में दिया है। यहां वह एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस बीच स्पीच देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी इस भारत जोड़ो यात्रा में इतना पैदल चलने वाले हैं, जितना की भगवान राम भी नहीं चले हैं। उन्होंने कहा कि “त्रेता युग में वनवास के समय भगवान राम ने भी इतनी लंबी यात्रा नहीं की है। भगवान राम अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे। उससे भी ज्यादा राहुल गांधी की यह ऐतिहासिक पदयात्रा जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जाएगी।”

IMG 20221018 110634

वह आगे भी राहुल गांधी की खूब तारीफ करते हैं और कहते हैं कि “जैसा माहौल है, सांप्रदायिकता का वातावरण बन गया है, उसमें राहुल गांधी देश जोड़ने का काम करने वाले हैं। इतनी लंबी पदयात्रा न कभी निकली और न आगे कोई निकाल पाएगा।” बता दें कि राहुल गांधी ने सितंबर के महीने में ही भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, जबसे लेकर अभी तक वह यात्रा को जारी रखे हुए हैं।

CM योगी ने दिया सरकारी कर्मचारियों को जबरदस्त तोहफा, 4 प्रतिशत तक बढ़ाया…

0

दीवाली के शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को तोहफे और मिठाइयां देते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो पूरे प्रदेश को ही तोहफा दे दिया। एक ऐसा तोहफा जिसके बारे में सुनने के बाद पूरा प्रदेश खुशी से झूम रहा है। आपको बता दें कि सोमवार 17 अक्टूबर के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट के जरिए योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर में एक जुलाई से वृद्धि की जा चुकी है।

सोमवार रात 10 बजे करीब अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि “उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दर 34% को 01 जुलाई, 2022 से बढ़ाकर 38% कर दिया है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु प्रत्येक कर्मचारी को ₹6,908 बोनस देने का निर्णय लिया गया है। आप सभी को हार्दिक बधाई!” इस घोषणा को मुख्यमंत्री की ओर से दिवाली के एक तोहफे के रूप में देखा जा रहा है।

IMG 20221018 110831

बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मियों के डीए में चार प्रतिशत की वृद्धि की थी। बताया जा रहा है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान इसी महीने यानी अक्तूबर के वेतन और पेंशन के साथ किया जाएगा। केंद्र सरकार ने सितंबर के महीने में सरकारी कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया था। सरकार ने कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी। अब सरकारी कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी हो गया है। डीए सरकारी कर्मचारियों की वित्तीय सैलरी का हिस्सा होता है।

दिल्ली-NCR से राजस्थान तक 40 जगहों पर NIA की रेड, आतंक पर प्रहार

0

NIA को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-NCR में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापा भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टर व ड्रग तस्करों के गठजोड़ को खत्म करने को लेकर मारा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 40 अलग-अलग इलाकों में छापेमारी चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पिछले 9 महीनों में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से भारतीय सीमा में 191 ड्रोन्स की अवैध एंट्री रिपोर्ट की है। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता खड़ी हुई है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के साथ केंद्र सरकार ने इस मामले में हाल ही में इनपुट शेयर किए हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को भी पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। रविवार को भी ऐसे ही एक ड्रोन को मार गिराया गया था जिसमें मादक पदार्थ था।

जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में मारा गया छापा
इससे पहले एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में छापे मारे और प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के मुखौटा समूह अल-हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट (एएचईडी) के प्रमुख मोहम्मद आमिर शमशी को गिरफ्तार कर लिया। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया एएचईटी, राजौरी की कथित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले के सिलसिले में राजौरी, पुंछ, जम्मू, श्रीनगर, बांदीपोरा, शोपियां, पुलवामा और बडगाम में 18 स्थानों पर छापे मारे गए।

NIA ने 11 राज्यों में की थी छापेमारी
गौरतलब है कि बीते महीने एनआईए की अगुवाई में कई एजेंसियों ने 11 राज्यों में आतंकवाद के वित्त पोषण में शामिल संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कम से कम 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक गिरफ्तारियां केरल (22), महाराष्ट्र (20), कर्नाटक (20), आंध्र प्रदेश (5), असम (9), दिल्ली (3), मध्य प्रदेश (4), पुडुचेरी (3), तमिलनाडु (10), उत्तर प्रदेश (8) और राजस्थान (2) में की गईं।

नितिन गडकरी के चैलेंज पर BJP सांसद ने घटाया 32 किलो वजन, मिले 2300 करोड़

0

फिट रहना सबसे जरूरी है। अगर हम शाररिक रूप से फिट होंगे तो मनसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। मध्य प्रदेश के उज्जैन से BJP सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए 32 किलो वजन कम कर लिया है। उन्हें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रति किलो वजन घटाने पर क्षेत्र के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए देने का वादा किया था। बीजेपी सांसद फिरोजिया ने कहा, मैंने चुनौती को स्वीकार किया और लगभग 32 किलो वजन कम कर लिया है।

जून में केंद्रीय मंत्री, गडकरी ने मंच पर सांसद से वादा किया था कि वह उन्हें प्रत्येक किलो वजन घटाने पर विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपए देंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फिरोजिया ने कहा था, श्प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्फिट इंडियाश् आंदोलन की शुरुआत की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंच पर मुझसे कहा था कि मुझे उज्जैन के विकास कार्यों के लिए, प्रति किलो वजन घटाने पर 1,000 करोड़ मिलेंगे। मैंने इसे चुनौति के तौर पर लिया और अबतक 15 किलो वजन कम कर लिया है। मैं वजन को अभी और कम करूंगा और उनसे वादे के अनुसार धन जारी करने का अनुरोध करूंगा।

BJP सांसद ने कहा कि उन्होंने वजन घटाने के लिए सख्त डाइट चार्ट का पालन किया है। अपनी फिटनेस के बारे में बताते हुए फिरोजिया ने कहा, श्मैं सुबह 5.30 बजे उठता हूं और फिर मॉर्निंग वॉक पर जाता हूं। मेरी सुबह की कसरत में दौड़ना, व्यायाम और योग शामिल हैं। मैं आयुर्वेदिक डाइट चार्ट फॉलो करता हूं। मैं हल्का नाश्ता करता हूं। दोपहर और रात के खाने में मैं सलाद, एक कटोरी हरी सब्जियां और मिश्रित अनाज से बनी एक रोटी खाता हूं। कभी-कभी बीच-बीच में मैं गाजर का सूप या ड्राई फ्रूट्स भी लेता हूं।

सोमवार को ANI से बात करते हुए, अनिल फिरोजिया ने कहा कि उन्होंने चुनौती स्वीकार करते हुए लगभग 32 किलो वजन कम कर लिया है। उन्होंने कहा, श्मैंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उन्हें वजन कम करने के बारे में बताया। वे इसके बारे में जानकर बहुत खुश हुए। जैसा कि वादा किया गया था, उन्होंने क्षेत्र के लिए 2,300 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी दी है।श्

इस साल फरवरी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उज्जैन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था, मैंने फिरोजिया जी के सामने धन आवंटित करने के लिए एक शर्त रखी है। कभी मेरा वजन 135 किलो से ज्यादा हुआ करता था। लेकिन अब यह 93 किलो है। मैंने उन्हें अपनी पुरानी तस्वीर दिखाई। उस फोटो में मुझे पहचानना मुश्किल था। मैं इन्हें प्रति किलो वजन घटाने पर 1,000 करोड़ रुपए आवंटित करूंगा।

Drishyam-2 के ट्रेलर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, जानें क्या बोले लोग

0
Ajay Devgan

मुम्बई : ‘दृश्यम‘ एक ऐसी मूवी है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और आज भी पहली पसंद बनी हुई है। अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 2‘ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह 2015 में आई ‘दृश्यम‘ का सीक्वल है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही थी जिसके बाद अब इसके दूसरे पार्ट से भी उतनी ही उम्मीदें की जा रही हैं। ‘दृश्यम 2‘ का ट्रेलर रिलीज सोमवार की दोपहर को गोवा में किया गया। फिल्म की कहानी पणजी बेस्ड है। ‘दृश्यम‘ के  कलाकार ही सीक्वल में भी नजर आएंगे। इसमें अक्षय खन्ना की एंट्री हुई है। ट्विटर पर ‘दृश्यम 2‘ के ट्रेलर को लेकर जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। एक नजर डालते हैं यूजर क्या कह रहे।

ट्विटर पर यूजर्स रिएक्शन

‘दृश्मय 2 का ट्रेलर अलग ही लेवल का है। रोंगटे खड़े हो गए।‘ एक यूजर ने लिखा, ‘मानो या ना मानो दृश्यम के लिए हाई लेवल का बज बन गया है।‘ एक ने कहा, ‘2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्म आखिरकार आ रही है। 18 नवंबर का अब इंतजार नहीं हो रहा।‘ एक ने लिखा, ‘दृश्यम 2 का ट्रेलर कमाल का है। 7 साल बाद केस फिर से खुला है। मैं फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं।‘ एक अन्य लिखते हैं, ‘अजय देवगन जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाले हैं। ट्रेलर अमेजिंग है।‘
11 1665998710

11 1665998742

11 1665998771

11 1665998800 11 1665998873

फिल्म कब होगी रिलीज

फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अन्य कलाकारों में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। ‘दृश्यम‘ का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था जिनकी मौत साल 2020 में हो गई थी।

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम में महाराष्‍ट्र और गुजरात के तीन तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से हुई मौत

0

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए आने वाले 146 तीर्थयात्रियों की अब तक मौत हो चुकी है। संडे को 3 यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। अब तक 1 लाख 95 हजार 832 यात्रियों का इलाज केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग पर किया जा चुका है। जबकि, 12 हजार से अधिक यात्रियों को आक्सीजन दी गई।

इस साल बाबा के दर्शन करने के लिए आने वाले 146 यात्रियों की मौत का भी रिकार्ड बना है। अब तक वर्ष 2012 में सबसे अधिक 73 यात्रियों की मौत हुई थी। लेकिन इस यात्रा सीजन में सभी रिकार्ड टूट गए हैं। केदारनाथ धाम की विषम भौगोलिक परिस्थितियों व आक्सीजन की कमी, ठंड अधिक होने से यात्रियों की प्रत्येक वर्ष असमय मौत हो जाती है।

गत रविवार को 29 वर्षीय आशीष मोरे निवासी मुंबई थाने की भीमबली में अचानक तबियत बिगड़ गई, जिससे गौरीकुंड लाते समय उनकी मौत हो गई। 75 वर्षीय जुवन सिंह निवासी जामनगर गुजरात की मंदिर परिसर के पास अचानक तबितय बिगड़ गई, चिकित्सालय पहुचाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर देगा।

57 वर्षीय अंजली गोविन्द निवासी काठकोपर वेस्ट मुंबई की केदारनाथ पैदल मार्ग पर तबियत बिगड़ गई, गौरीकुंड लाने पर उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। CMS डा. एचसीएस. मार्तोलिया ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में यदि किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है।

उत्तराखंड : बदमाशों ने सरेबाजार पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली, कांस्‍टेबल घायल, ताबड़तोड़ फायर‍िंग

0

हरिद्वार: लक्सर में बदमाशों ने सरेबाजार पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। गोली लगने से एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को छर्रे लगे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। नगर के अतिव्यस्त हरिद्वार मार्ग पर हुई घटना के बाद हडकंप मच गया। आनन फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

रविवार की देर शाम को चेतक पर तैनात कांस्टेबल राजेंद्र चौहान व सतेंद्र नेगी नगर के हरिद्वार मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान नगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से अलग अलग दो बाइक पर पहुंचे पांच बदमाश यहां घूम रहे थे। संदिग्ध व्यक्तियों के देख यहां पहले से मौजूद कांस्टेबल पंचम को संदेह हुआ। बदमाश जब नगर में फ्लाईओवर की ओर बढ़ रहे थे तो पंचम ने चेतक पर तैनात पुलिसकर्मियों को उन्हें पकड़ने का इशारा किया और उनकी और बढ़ने लगे।