Home Blog Page 642

हिमाचल में उलटफेर का खेल जारी, फिर बराबर पर हुई कांग्रेस और BJP

0

हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों के अनुसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि, शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Election Results 2022) एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था। प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, जबकि 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हुए थे।

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के रुझान आ गए हैं। शुरूआती रूझानों की मानें तो कांग्रेस और भाजपा दोनों 32-32 सीटों पर आगे हैं। कुल्लू विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना हो गई है। पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर 88 मत से आगे चल रहे हैं।

शिमला की ग्रामीण विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे व कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 7 हजार 233 वोट मिले हैं और वह आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 4 हजार 344 वोट मिले हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आगे चल रहे हैं। सेराज (Seraj) विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार व सीएम जयराम ठाकुर को 14 हजार 921 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के चेतराम को 4 हजार 3,51 वोट मिले हैं।

अब इस देश की सेना में शामिल हो सकेंगे भारतीय युवा, इन शर्तों को करना होगा पूरा

0

कनाडा में रहने वाले भारतीय युवाओं के लिए खुशखबरी है। वे अब कनाडा की सेना में शामिल हो सकेंगे।  रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडाई सशस्त्र बल कम सैनिकों की संख्या से जूझ रहे हैं। यूक्रेन में चल रहे युद्ध से सीखते हुए सरकार अपनी सेना का विस्तार करने की इच्छुक है। इसलिए हाल ही में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने घोषणा की कि जो लोग पिछले दस वर्षों से देश में रह रहे हैं, वे इस कार्यक्रम में खुद को नामांकित करने के पात्र हैं।

कनाडाई सेना में हजारों पद रिक्त

इसके अतिरिक्त सितंबर में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सेना कुशल लोगों की भारी कमी का सामना कर रही है। इसलिए धीरे-धीरे संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सरकार ने इस साल के अंत तक सीएएफ में कम से कम 5900 नए सदस्यों को जोड़ने का फैसला किया है। खबरों के मुताबिक कनाडाई सेना में हजारों पद रिक्त हैं। उन पदों को भरने की कवायद की जा रही है

भर्ती नियमों में होगा बदलाव 

इस कदम के पीछे एक और प्रमुख कारण देश के स्थायी नागरिकों से आवेदनों की घटती संख्या है। इससे देश की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। सरकार ने पहले सुरक्षा चूक के डर से विभिन्न नागरिकता के लोगों को प्रवेश देने का विरोध किया था। हालांकि, सैनिकों की इतनी कम संख्या ने उन्हें सीएएफ के भर्ती नियमों को बदलने के लिए मजबूर किया है।  कनाडा में लगभग 12,000 स्थाई सैनिक हैं। हाल ही में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने घोषणा की थी कि वे अपनी ‘पुरानी भर्ती प्रक्रिया’ को बदल रहे हैं ताकि 10 वर्षों से कनाडा में रह रहे विदेशी भी आवेदन कर सकें।

फैसले का स्वागत

कनाडा के रॉयल मिलिट्री कॉलेज में प्रोफेसर क्रिश्चियन ल्यूप्रेक्ट ने साझा किया कि यह अवधारणा नई नहीं है और फ्रांस जैसे देशों द्वारा इसका पालन किया जाता है। फ्रांस सैन्य सेवा को नागरिकता के मार्ग के रूप में उपयोग करता है। उन्होंने अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरे का हवाला देते हुए सरकार के इस कदम का स्वागत किया।

नए स्थायी निवासियों को जोड़ने का लक्ष्य

कनाडा में 2021 तक स्थायी निवास के साथ आठ मिलियन से अधिक अप्रवासी थे। कुल कनाडाई आबादी का लगभग 21.5 प्रतिशत। उसी वर्ष लगभग एक लाख भारतीय कनाडा के स्थायी निवासी बन गए, क्योंकि देश ने अपने इतिहास में रिकॉर्ड 405,000 नए अप्रवासियों को जगह दी। कनाडा सरकार ने पहले स्थायी निवासियों को कुशल सैन्य विदेशी आवेदक (एसएमएफए) प्रवेश कार्यक्रम के तहत सशस्त्र बलों के साथ काम करने की अनुमति दी थी। इसने केवल प्रशिक्षित पायलट, डॉक्टर या वकील जैसे पेशेवरों को अनुमति दी।  हाल ही में कनाडा ने आगामी 2023-2025 सत्र के लिए अपनी नवीनतम आप्रवासन स्तर योजना जारी की। यह कदम सेना में शामिल होने के इच्छुक उपयुक्त गैर-कनाडाई उम्मीदवारों की संभावना को बढ़ाने वाला है। यह देश की वर्तमान जनसांख्यिकी में भी बदलाव करेगा।

MCD चुनाव में AAP ने लहराया परचम, केजरीवाल बोले- जनता ने दी दिल्ली को साफ करने की जिम्मेदारी

0

दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम की तस्वीर अब साफ होती दिख रही है। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) नगर निगम चुनाव में पहली बार परचम लहराया। दिल्ली में पहली बार AAP का मेयर बनने जा रहा है। आधी से ज्यादा वार्डों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं, कई सीटों पर आप की बढ़त बनी हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम में AAP की जीत के बाद संबोधन में कहा कि उन्होंने मुझे बिजली पानी की जिम्मेदारी दी है, हमने उसे ठीक किया है। अब नगर निगम की जिम्मेदारी दी है हम रात दिन काम करेंगे, नगर निगम को ठीक करेंगे, कूड़े की समस्या दूर करेंगे, और भ्रष्टाचार दूर करेंगे। हम भाजपा और कांग्रेस के साथ मिलकर नगर निगम ठीक करेंगे। उनका भी हम सहयोग मांगते हैं। केंद्र और प्रधानमंत्री का भी सहयोग मांगते हैं, हम सब मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे। हम सब भ्रष्टाचार दूर करेंगे।

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिताया है। हमारे लिए ये सिर्फ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं सब लोगों को कहना चाहता हूं कि हम गाली गलौज करने नही आए हैं। हमें कोई भी उकसाए हम गाली गलौज नही करेगें। हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। मैं अपने लोगों से कहना चाहता हूं कि कोई अहंकार नहीं करना है। सभी अपने-अपने इलाके में जाएंगे और शांतिपूर्वक जश्न मनाएंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत मतदान हुआ था और कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि, कम वोटिंग टर्नआउट प्रो-इंकंबेंसी का संकेतक साबित नहीं हुआ।आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, 250 वार्डों में से 126 वार्डों पर आम आदमी पार्टी जीत गई है।

पिछले 15 सालों यानी 2007 से एमसीडी पर राज करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 97 सीटों पर जीत दर्ज की है और छह सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। अंतिम परिणाम के आने से पहले ही आम आदमी पार्टी कार्यालय जीत का जश्न शुरू हो गया है। अरविंद केजरवाल भी कार्यालय पहुंच गए हैं। ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है और जोर-जोर से नारे लगा रहे हैं

पुलिस थाने में विस्फोट, आत्मघाती हमले में अधिकारी समेत एक की मौत, आठ घायल

0

इंडोनेशिया के बांडुंग शहर में एक पुलिस थाने पर आत्मघाती हमलावर ने हमला कर दिया जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि बांडुंग शहर में एक पुलिस थाने में प्रवेश करने के तुरंत बाद एक संदिग्ध इस्लामिक आतंकवादी विस्फोट से खुद को उड़ा लिया है जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।

राष्ट्रीय पुलिस के सार्वजनिक सूचना ब्यूरो के प्रमुख अहमद रमजान ने कहा कि बांडुंग पुलिस घटना की जांच के लिए आतंकवाद निरोधी इकाई के साथ समन्वय कर रही है। इंडोनेशिया की आतंकवाद निरोधी एजेंसी (बीएनपीटी) के इब्नू सुहेंद्र ने मेट्रो टीवी को बताया कि इस्लामिक स्टेट से प्रेरित जमाह अंशारुत दौलाह (जेएडी) समूह हमले के पीछे हो सकता है।

उन्होंने कहा कि JAD ने इंडोनेशिया में इसी तरह के हमले किए थे। पश्चिम जावा पुलिस के एक प्रवक्ता इब्राहिम टोम्पो ने मेट्रो टीवी पर संवाददाताओं को बताया कि हमले में संदिग्ध अपराधी और एक अधिकारी की मौत हो गई और अधिकारियों और एक नागरिक सहित आठ अन्य घायल हो गए। मेट्रो टीवी के फुटेज में पुलिस स्टेशन को नुकसान, जमीन पर इमारत से कुछ मलबा और घटनास्थल से धुआं उठते देखा जा सकता है।

इस्लामिक आतंकवादियों ने हाल के वर्षों में दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश में चर्चों, पुलिस स्टेशनों और विदेशियों द्वारा अक्सर आने वाले स्थानों सहित हमलों को अंजाम दिया है। उग्रवादियों पर नकेल कसने के प्रयासों में, JAD से जुड़े आत्मघाती बम विस्फोटों के बाद इंडोनेशिया ने एक सख्त नया आतंकवाद विरोधी कानून बनाया।

उत्तराखंड: आखिर जनसंपर्क कार्यालय क्यों बंद कर रही BKTC, इन्होंने थमाया कानूनी नोटिस

0

ऋषिकेश: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने ऋषिकेश का जनसंपर्क कार्यालय बंद कर दिया था। तब भी इसको लेकर सवाल उठे थे। लेकिन, अब यह मामला कानूनी मोर्चे पर भी खुल गया है। मंदिर समिति को भूतिदान करने वाले भरत मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर समिति को कानूनी नोटिस जारी कर दिया है। मंदिर समिति पर इसलिए भी सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि राजधानी देहरादून में मंदिर समिति के दो-दो कार्यालय चल रहे हैं। जबकि चारधाम यात्रा का संचालन ऋषिकेश से होता है।

भरत मंदिर ट्रस्ट के महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट ने मंदिर समिति को प्रचार-जनसंपर्क कार्यालय के लिए भूमि दान‌ दी हुई है। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य चारधाम यात्रा मुख्य शुरूआती स्थल तीर्थनगरी ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों को यात्रा के लिए मार्गदर्शन करने और चार धाम का प्रचार प्रसार करने के लिए यह कार्यालय खोला गया था।

इसके लिए मंदिर समिति को कार्यालय को सभी तरह आनलाइन और ऑफलाइन सशक्त करना चाहिए न कि धार्मिक संस्थाओं के कार्यालयों को बंद करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि मंदिर समिति दानीदाता के संकल्प, तथा प्रयोजन के अनुसार कार्य नहीं करेगी तो ट्रस्ट यात्रियों की सेवा के लिए उस जमीन पर पुस्तकालय तथा यात्रियों को प्याऊ, विश्राम स्थल बनाये जाने को आगे आने को तैयार है। लेकिन, दान की भूमि का किसी स्तर पर मनमाफिक दुरपयोग नहीं होने दिया जायेगा। न ही भू प्रयोजन में किसी बदलाव को भरत मंदिर ट्रस्ट स्वीकार करेगा।

महंत वत्सल शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि धार्मिक संस्थाएं अपने को सेवा भाव में जोड़े रखे न कि धनलालसा की होड़ में पुरातन धरोहरों और दान की भू विरासतों में अनावश्यक बदलाव करे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट इसमें आम जनसमर्थन निष्पक्ष सेवा भाव से तीर्थयात्रियों के दीर्घकालिक हितों को संरक्षित रखेगा।

मंदिर समिति को प्रचार जनसंपर्क कार्यालय बंद करने के विरूद्ध कानूनी नोटिस दिये जाने पर डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी, केदार सभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, तीर्थ पुरोहित समिति अध्यक्ष विनय सारस्वत, मंदिर समिति के पूर्व सदस्य हरीश डिमरी, मंदिर समिति पूर्व सदस्य दिनकर बाबुलकर समेत अन्य लोगों ने मंदिर समिति को कानूनी नोटिस दिये जाने का स्वागत किया है। कहा है कि मंदिर समिति को अपने निर्णय को तत्काल वापस लेना चाहिए।

लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि कहीं मंदिर समिति पंजीकरण और प्रचार का जिम्मा निजी हाथों में सौंपने की तैयारी तो नहीं कर रहे हैं। बड़ा सवाल यह भी है कि मंदिर समिति की पूर्व की बैठकों में यह प्रस्ताव भी लाए गए थे कि सभी महानगरों में मंदिर समिति के कार्यालय खोले जाएंगे, लेकिन मंदिर समिति उन कार्यालयों को भी बंद कर रही है, जो पहले से खोले गए हैं और कार्यालय के लिए भूमि दान की गई थी। मंदिर समिति के इस फैसले के बाद लोग भूमि दान देने से भी कराएंगे।

सतपाल महाराज का चढ़ा पारा, उखड़वा दी सड़क, जानें क्यों?

0

पौड़ी : लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज ने सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर पौड़ी जिले में बीरोंखाल से मझगांव के बीच 10 मीटर सड़क को उखाडऩे के निर्देश दिए, जिसके बाद सड़क उखाड़ भी दी गई। अब इस स्थान पर निर्धारित मानकों के अनुसार सड़क निर्माण का पुन: कार्य किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग 121 में बीरोंखाल से मझगांव और थलीसैंण से सलोनधार में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता और इनकी बदहाल हालत को प्रमुखता से उठाया था। यह मामला इंटरनेट मीडिया में भी जोर-शोर से उठा। इसका संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को बुरी तरह खराब हुई 10 मीटर लंबे मार्ग को उखड़वाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही खराब गुणवत्ता के लिए संबंधित कंपनी की जिम्मेदारी भी तय की गई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 10 मीटर सड़क को जेसीबी से उखाड़ दिया गया है। इस इस स्थान पर निर्धारित मानक के अनुसार फिर से सड़क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में असुरक्षित पाए गए 36 पुलों का एक बार फिर परीक्षण किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि क्या इन पुलों को दुरुस्त करने पर पुल भारी वाहनों के चलने योग्य बन सकते हैं या नहीं। जो पुल इस योग्य होंगे, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा, शेष को धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, इस दिन तक करें अप्लाई

0

यदि आपने अपने बच्चे का दाखिला सैनिक स्कूल कराने के लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपके लिए है। देश के विभिन्न हिस्सों में संचालित होने के वाले 33 सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए वर्ष 2023-24 के दौरान कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर समाप्त हो गई थी। इसके बाद अब एजेंसी ने पैरेंट्स को अपने बच्चे के अप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का एक मौका दिया है। जिन पैरेंट्स को अपने बच्चे के लिए सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन में कोई सुधार करना होगा या कोई जरूरी संशोधन करना हो तो वे इसे आज यानि बुधवार, 7 दिसंबर से कर सकते हैं। NTA ने आवेदन सुधार की आखिरी तारीख 11 दिसंबर निर्धारित की है।

बच्चे के अप्लीकेशन में सुधार हेतु आधिकारिक वेबसाइट, http://aissee.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही दिए गए अप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर पैरेंट्स को पूर्व में प्राप्त अप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रक्रार लॉग-इन के बाद पैरेंट्स अपने बच्चे के अप्लीकेशन जरूरी सुधार या संशोधन कर सकेंगे।
पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए ने आवेदन सुधार के लिए ओपेन की गई अप्लीकेशन करेक्शन विंडो को 11 दिसंबर तक ओपेन रखने की घोषणा की है। आवेदन में सुधार से सम्बन्धित किसी भी सहायता के लिए पैरेंट्स एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-4075900 पर संपर्क कर सकते हैं।
NTA ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर को शुरू की थी और आखिरी तारीख 30 नवंबर निर्धारित थी। हालांकि, बाद में एजेंसी ने आवेदन की आखिरी तारीख 5 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी थी। इसके बाद अब आवेदन सुधार की प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी और फिर प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2023 को किया जाना प्रस्तावित है।

महंगाई पर RBI का एक और प्रहार, फिर बढ़ा रेपो रेट, महंगा होगा लोन, बढ़ेगी EMI

0

नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बुधवार को मौद्रिक नीति समिति के फैसलों का एलान किया गया है। एमपीसी ने इस बार भी महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है। एमपीसी ने समीक्षा बैठक में रेपो रेट में इजाफा किया है।

 मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने आज अपनी बैठक में liquidity adjustment facility (LAF) के तहत पॉलिसी रेपो दर को 35 आधार अंक या 0.35 प्रतिशत बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। आज हुई बढ़ोतरी को मिला दिया जाए तो पिछले सात महीनों में आरबीआई की ओर से ब्याज दरों में की गई पांचवीं वृद्धि है। केंद्रीय बैंक ने मई में 0.40 प्रतिशत, जून, अगस्त और सितंबर में 0.50-0.50-0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में बढ़ोतरी का एलान करते हुए कहा कि एमपीसी ने ब्याज दर को 0.35 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। अब रेपो रेट बढ़कर 6.25 प्रतिशत हो गया है। एमपीसी के 6 में से 5 सदस्य रेपो रेट बढ़ाने के पक्ष में थे। वहीं, 6 में से 4 सदस्य पॉलिसी के अकोमोडेटिव रूख वापास लेने के पक्ष में थे। वहीं, IFSC में गोल्ड प्राइड रिस्क के एक्सपोजर को हेज किया जा सकेगा।

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अर्थव्यवस्था के विकास दर के अनुमान को 7.00 प्रतिशत से घटाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर 7.1 प्रतिशत रह सकती है।  वहीं, महंगाई को लेकर कहा कि चालू वित्त वर्ष में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में महंगाई 5 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। केंद्रीय बैंक ने महंगाई को अनुमान को लेकर कोई भी बदलाव नहीं किया है। इसके साथ कहा कि अगले 12 महीने तक महंगाई 4 प्रतिशत के ऊपर रह सकती है।

रेपो रेट में इजाफा होने का सीधा असर आपकी होम लोन, ऑटो लोन और दूसरे अन्य सभी प्रकार के लोन महंगे हो जाएंगे। जब भी आरबीआई की ओर से ब्याज दरों में इजाफा किया जाता है, तो इसका सीधा असर लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी के तौर पर देखने को मिलता है। इसके कई कमर्शियल बैंकों की ओर से भी ब्याज दर में इजाफा किया जा सकता है।

रेपो रेट (Repo Rate) वह दर होती है, जिस पर आरबीआई कमर्शियल बैंकों को लोन देता है। इस दर में बढ़ोतरी होने के कारण बैंकों को अधिक ब्याज चुकानी पड़ती हैं। ऐसे में रेपो रेट बढ़ने से बैंक से मिलने वाले सभी तरह के कर्ज महंगे हो जाते हैं। स्टेचुटरी लिक्विडिटी रेशियो (Statutory Liquidity Ratio- SLR) का पालन हर कमर्शियल बैंक को करना होता है। यह वह दर होती है, जिसमें ये तय किया जाता है कि बैंक दिए जाने वाले लोन में पहले कितनी राशि कैश (Cash), गोल्ड रिजर्व (Gold Reserve), पीएसयू बांड्स (PSU Bonds) और सिक्योरिटी में आरबीआई के पास राशि रखेंगे।

Delhi MCD : AAP और BJP में कांटे की टक्कर, आप 130 और भाजपा 113 सीटों पर आगे

0

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज यानी बुधवार को जारी होंगे। मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार में चुनाव भ्रष्टाचार, साफ-सफाई, कूड़े के पहाड़ का मुद्दा छाया रहा। चुनाव आय्योग की ओर से काउंटिंग के लिए पूरी दिल्ली में कुल 42 काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं। फिलहाल BJP 111 और AAP 132 सीटों पर आगे चल रही है। वहीँ, कांग्रेस केवल 5 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

MCD को लेकर अब तक के ताजा रुझान में विकासपुरी वार्ड में तीसरे चरण की मतगणना के बाद आप प्रत्याशी साहिब आसिवाल 2600 मतों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी मुख्यालय पहुंचीं पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, नगर निगम में AAP ही आएगी। भाजपा और आप के अभी तक के रुझान पर उन्होंने यह बात कही। बता दें कि आप और भाजपा बराबर पर चल रही है। आप मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है।

एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में छावला वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी सुखबीर शौकीन आगे चल रहे हैं। एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में नंगली सकरावती वार्ड से भाजपा आगे चल रही है। एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में द्वारका ए वार्ड से पहले राउंड में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शालिनी सिंह आगे चल रही हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर 42 मतगणना केंद्रों पर शांति पूर्ण तरीके से मतगणना हो रही है। अभी तक किसी भी प्रकार की पुलिस कॉल नहीं आई है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के बेहद खास और कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों और उसके आसपास की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही। मतदान केंद्र के बाहर के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है।

उत्तराखंड : कीचड़ में फंसी बस, पैदल गई बरात, धरने पर बैठा दूल्हा

0

हल्द्वानी: सरकार और सरकारी अमला भले ही सड़कों के बेहतर होने कितने ही दावे क्यों ना करे, लेकिन कहीकत आज भी यह है कि सड़कें पूरी तरह से बदहाल हैं। इन बदहाल सड़कों को ठीक करने के लिए सीएम धामी ने फरमान सुनाया था कि सड़कें जल्द गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। लेकिन, सच्चाई यह है कि अब दूल्हे को भी सड़क के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां एक बारात सड़क के कीचड़ में फंस गई। हैड़ाखान मार्ग पर रास्ता खस्ताहाल होने के कारण बरात की बस जाम में फंस गई। लंबा जाम और आगे रास्ता खराब देख बरातियों ने दूल्हे के साथ पैदल ही बरात निकालने का फैसला लिया। इसके बाद एक-एक कर बस से सभी बराती और दूल्हा उतरे और बैंड बाजों के साथ बरात आगे चल पड़ी।

इस दौरान पैदल निकले दूल्हे ने देखा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत कई कांग्रेसी नेता इस मार्ग को बनवाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे। तो बस दूल्हा राहुल भी उनके साथ धरने पर बैठ गया और सड़क को लेकर अपना गुस्सा जताया।

दूल्हे राहुल ने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल हालत में है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके कुछ देर बाद दूल्हा बरात के साथ चला गया।

हेड़ाखान मार्ग पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य करीब एक घंटे के उपवास पर बैठे। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भारत सरकार के शब्दकोश में ना ही विकास शब्द है और ना ही सरकार की नीयत साफ है। अगर सरकार चाहे तो इस मार्ग का बजट पास करके इसे बेहतर करते हुए दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों का आवागमन सुगम बना सकती है।