Home Blog Page 641

बड़ा हादसा : शादी में फटा सिलेंडर, 5 की मौत, 61 लोग घायल

0

राजस्थान : जोधपुर जिले के शेरगढ़ के समीप भूंगरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। सीएम गहलोत गहलोत आज जोधपुर पहुंचे और घायलों से मिले। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है। जबकि 61 लोग झुलस गए है। सीएम गहलोत आज घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों से मिले। बता दें गुरुवार को राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ के समीप भूंगरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने  से करीब 61 लोग झुलस गए थे।

सभी घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। विवाह समारोह में एक सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस मौके पर अफरातफरी मच गई। टेंट में मौजूद लोग आग की लपटों में घिर गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। थानाधिकारी देंवेंद्र सिंह के अनुसार इस हादसे में 61 से ज्यादा लोग झुलस गए है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के टैंकरों से आग को बूझाने का प्रयास किया। इसके बाद जोधपुर, बालोतरा से फायर ब्रिगेड फेजी गई है। हादसे में मौत की सूचना नहीं है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और ग्रामीण एसपी अनिल कयाल मौके पर पहुंच गए है।

पुलिस के अनुसार शेरगढ़ के भूंगरा निवासी सगत सिंह गोगादेव के पुत्र की गुरुवार को शादी है। बारात रवाना होने वाली थी, उससे पहले सभी एकत्रित थे। इस दौरान हलवाइयों के पास लगे सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। एक के बाद एक पांच सिलेंडर फट गए। जिससे पांडाल में आग लग गई। जिसकी वजह से खाना खा रहे लोग चपेट में आ गए। आग की चपेट में सगत सिंह और उसका दूल्हा बेटा भी शामिल है। सिलेंडर फटने से घर की छत फट गई। गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है। सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर के जिला कलेक्टर से वार्ता कर जरूरी दिशा निर्देश दिए है।

पुलिस के अनुसार शेरगढ़ के भूंगरा निवासी सगत सिंह गोगादेव के पुत्र की गुरुवार को शादी है। बारात रवाना होने वाली थी, उससे पहले सभी एकत्रित थे। इस दौरान हलवाइयों के पास लगे सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। एक के बाद एक पांच सिलेंडर फट गए। जिससे पांडाल में आग लग गई। जिसकी वजह से खाना खा रहे लोग चपेट में आ गए। आग की चपेट में सगत सिंह और उसका दूल्हा बेटा भी शामिल है। सिलेंडर फटने से घर की छत फट गई। गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है। सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर के जिला कलेक्टर से वार्ता कर जरूरी दिशा निर्देश दिए है।

वेबसीरीज ने लगाया IPS अमित लोढ़ा की वर्दी पर दाग, सरकार ने किया सस्पेंड

0

पटना : बिहार कैडर के चर्चित IPS सुपर काप अमित लोढ़ा को सस्पेंड कर दिया गया है। अमित लोढ़ा पर OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स को मदद पहुंचाने के आरोपों के संदर्भ में विशेष निगरानी विभाग ने जांच की और भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया है। अपने जीवन पर बनी वेबसीरीज ‘खाकी : द बिहार चैप्टर’ को लेकर वह कठघरे में हैं। यह वेबसीरीज 25 नवंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और खूब पसंद की जा रही है। यह वेबसीरीज अमित लोढ़ा की लिखी बेस्टसेलर किताब ‘बिहार डायरीज’ पर आधारित है, जो वर्ष 2017 में लिखी गई थी।

अमित लोढ़ा पर लोकसेवा अधिनियम के उल्लंघन का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, अमित ने किताब लेखन और वेबसीरीज निर्माण को लेकर पुलिस मुख्यालय या राज्य सरकार से अनुमति नहीं ली थी। वेबसीरीज के फाइनेंस और शूटिंग से जुड़े मुद्दे को लेकर भी वह कठघरे में हैं। वेबसीरीज निर्माण में लगने वाली राशि का इंतजाम करने में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

सरकार ने माना है कि अमित लोढ़ा ने निजी स्वार्थ तथा लाभ के लिए वित्तीय अनियमितताएं की और सरकारी सेवक होते हुए भी नेटफ्लिक्स तथा फ्राइडे स्टोरी टेलर प्रोडक्शन हाउस के साथ व्यावसायिक कार्य किए। इस मामले में अब लोढ़ा के खिलाफ सरकार के निर्देश पर विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

विशेष निगरानी इकाई के अनुसार अमित लोढ़ा द्वारा नेटफ्लिक्स तथा फ्राइडे स्टोरी टेलर के साथ व्यावसायिक कार्यों की जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट की समीक्षा पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सक्षम प्राधिकार द्वारा की गई। इसी रिपोर्ट और सरकार के निर्देश के तहत SVU ने लोढ़ा एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पीसी एक्ट और आइपीसी की धाराएं लगाई गई हैं।

लोढ़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इसके अनुसंधान का जिम्मा DSP स्तर के एक पदाधिकारी को सौंपा है। आइजी लोढ़ा ने फ्राइडे स्टोरी टेलर प्राइवेट लिमिटेड एवं नेटफ्लिक्स से करार के रूप में दिनांक 18 अगस्त 2021 को अपने HDFC अकाउंट पर प्रथम किस्त के रूप में 12372 रूपये लिए हैं। आइजी अमित लोढ़ा की पत्नी कौमुदी लोढ़ा के अकाउंट से प्रोडक्शन हाउस के खाते से कई तिथियों के बीच करीब 49 लाख 63 हजार रूपये का लेनदेन किया गया। वेब सीरीज बनाने में करीब 64 करोड़ की लागत आई। आरोप है कि यह राशि भ्रष्टाचार से अर्जित की गई।

गया में IG रहते अमित लोढ़ा का विवाद तत्कालीन SSP आदित्य कुमार से भी रहा। इस मामले में दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि शिकायत पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गई जिसके बाद दोनों अधिकारियों को एक साथ पद से हटाते हुए वापस पटना बुला लिया गया। अमित लोढ़ा ने शराब माफिया से गठजोड़ मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए IPS आदित्य कुमार पर कार्रवाई को लेकर कई पत्र वरीय अधिकारियों को लिखे थे। यहीं से दोनों आइपीएस अफसरों के बीच विवाद गहराया।

कौन होगा हिमाचल का CM, कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज 3 बजे

0

हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर फैसला करने के लिए कांग्रेस विधायक शिमला में बैठक करेंगे। हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहेंगे।

विधायकों के एक प्रस्ताव पारित करने और मुख्यमंत्री के लिए अंतिम आह्वान करने के लिए पार्टी के आलाकमान को अधिकृत करने की संभावना है। कांग्रेस, जिसने पहाड़ी राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का अनुमान नहीं लगाया था, पहले चंडीगढ़ में अपने विधायकों की बैठक की योजना बना रही थी, लेकिन स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद बाद में अपनी योजनाओं को बदल दिया।

कांग्रेस के लिए प्रतिभा सिंह सहित विभिन्न उम्मीदवारों के बीच अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनना एक बड़ा काम है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री को इस पद के अन्य दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले शुक्ला ने कहा था कि पार्टी प्रमुख तय करेंगे कि हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा।

हिमाचल प्रदेश में चुनाव परिणामों पर एएनआई से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख मुख्यमंत्री पद पर निर्णय लेंगे। इस बीच, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भाजपा द्वारा ‘अवैध खरीद’ के प्रयासों की आशंका जताई। परिणामों में हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर 40 सीटें जीतीं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जहां 40 सीटे

हिमाचल में वोट शेयर के मामले में, कांग्रेस अपने प्रतिद्वंद्वी के 42.99 प्रतिशत की तुलना में 43.88 प्रतिशत वोट पाकर भाजपा से मामूली रूप से आगे रहे। अन्य को पहाड़ी राज्य में 10.4 फीसदी वोट मिले। हिमाचल प्रदेश में बारी-बारी से सरकारों की लंबी परंपरा रही है और कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर के पक्ष में थी।

दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति, राज्यपाल और CM धामी ने किया स्वागत

0

देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच गई हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंध  किए गए हैं। राष्ट्रपति नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगी। राष्ट्रपति को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह  और CM  पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत किया।

एअरपोर्ट से  हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंची और राजभवन के लिए रवाना हुई। आज शाम साढ़े छह बजे उनका मुख्यमंत्री आवास पर आगमन होगा। यहां उनके नागरिक अभिनंदन के साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति उपस्थित अतिथियों को संबोधित भी करेंगी। वहीं, विकास से संबंधित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा।

कल राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी। मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से वह दोपहर दो बजे देहरादून लौटेंगी। शाम चार बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

डिंपल की जीत तय, चाचा-भतीजे के मिलन, PSP का SP में विलय

0

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव परिणाम के रुझान आना शुरू हो चुके हैं। परिणाम की घोषणा देर शाम तक होने की उम्मीद है। रामपुर में 21 वें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने बढ़त बनाई।

20 राउंड तक सपा के प्रत्याशी आसिम राजा आगे चल रहे थे। 21 वें राउंड तक भाजपा को 35091 और सपा को 31930 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा ने 3188 वोटों से बढ़त बना ली है। प्रसपा के सपा में विलय होने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। लखनऊ में कार्यालय के बाहर कुछ कार्यकर्ता नाचते हुए नजर आए।

अपनी पार्टी के विलय के बाद शिवपाल यादव ने एक तस्वीर को पोस्ट किया है। हालांकि उन्होंने इस पर कोई संदेश नहीं लिखा लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ इसे एक बड़ा कदम बता रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को मिले अपार जनसमर्थन के बाद समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय हो गया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को संयुक्त रूप से सैफई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की। सैफई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल ने अपनी पार्टी का विलय करने का निर्णय लिया है।

उत्तराखंड : स्टूडेंट्स को लिखना नहीं आता अपना नाम, गुरु जी गायब, यहां का है हाल

0

पुरोला: पहाड़ी जिलों में सरकारी स्कूलों का हाल बुरा है। शिक्षा विभाग के मंत्री से लेकर अधिकारी तक लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के दावे करते हैं, लेकिन जमीनी कहीकत कुछ और ही बयां कर रही है। पिछले दिनों नेशनल रिपोर्ट भी जारी की गई थी, जिसमें उत्तराखंड के स्कूलों की रैंकिंग सबसे निचले पायदान पर थी। अब ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में एक बार फिर स्कूलों की बदहाली, मानमानी और शिक्षा के स्तर का खुलासा हुआ है।

मामला विकासखंड पुरोला के सुदूरवर्ती सर बडियार क्षेत्र का है। पुरोला ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजीत भंडारी ने जब औचक निरीक्षण किया तो दो विद्यालयों में प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले। बच्चों से सामान्य सवाल पूछे तो बच्चे कोई उत्तर नहीं दे पाए। यहां तक की जूनियर हाई स्कूल के बच्चे अपना नाम तक इंग्लिश में नहीं लिख पाए।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजीत भंडारी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई, साथ ही छह शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति की। वहीं स्कूलों में गैरहाजिर मिले दो प्रधानाध्यापकों पर विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजीत भंडारी ने बताया कि उन्होंने सर बडियार पट्टी के प्राथमिक विद्यालय सर पौंटी किमडार डिंगाड़ी व जूनियर विद्यालय सर डिंगाड़ी का औचक निरीक्षण किया।

प्राथमिक विद्यालय पौंटी के प्रधानाध्यापक विजेंद्र पाल व प्राथमिक विद्यालय डिंगाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अतोल सिंह के विद्यालय में अनुपस्थित मिले। जिसके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति उच्च अधिकारियों से की गई है।

जूनियर विद्यालय डिंगाड़ी, प्राथमिक विद्यालय डिंगाड़ी व पौंटी में शैक्षिक स्तर निम्न होने सहित आदि अनियमितताएं पाए जाने पर जूनियर विद्यालय डिंगाड़ी के तीन तथा प्राथमिक विद्यालय डिंगाड़ी के दो एवं प्राथमिक विद्यालय पौंटी के एक शिक्षक की वेतन रोकने के लिए संस्तुति की गई।

उन्होंने बताया कि डिंगाड़ी में विद्यालय भवन पुनर्निर्माण हेतु ग्रामीणों के साथ भूमि विवाद भी चल रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी की है। इस संबंध में रिपोर्ट जिला स्तर के अधिकारियों को भेजी गई है।

डिंपल यादव इतिहास बनाने के करीब, भाजपा तीनों सीटों पर पीछे

0

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव परिणाम के रुझान आना शुरू हो चुके हैं। परिणाम की घोषणा देर शाम तक होने की उम्मीद है। मैनपुरी की मतगणना में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव दो लाख के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी हैं।

12 बजे तक उन्हें 190167 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में 103590 वोट आए हैं। डिंपल 86 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि हमारा रिकॉर्ड सिर्फ हम ही तोड़ेंगे।

मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।

उत्तराखंड : राजधानी दून में तीन दिन डाइवर्ट रहेंगे रूट, ये है बड़ी वजह

0

Uttarakhand News: देहरादून में राष्ट्रपति का भ्रमण और IMA परेड रिहर्सल को लेकर कई मार्ग डाइवर्ट किए गए हैं। यातायात पुलिस ने डाइवर्टेड मार्ग पर सिंगल लाइन में चलने की अपील की है। साथ ही दोपहिया वाहनो का ज़्यादा से ज़्यादा प्रयोग करने की भी अपील की गई।

IMA परेड रिहर्सल को लेकर 03 दिन डाइवर्ट रहेंगे रूट

आईएमए परेड रिहर्सल के दृष्टिगत तीन दिन 08, 09 और 10 दिसंबर को सुबह 8 बजे से सुबह 11.30 बजे तक यातायात डाइवर्ट रहेगा। जानिए डाइवर्ट प्लान:

 परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।

 बल्लूपुर से आने वाले समस्त यातायात रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बैरी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जा सकेगा ।

 प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक से मेहुवाला / रांगडवाला की ओर भेजा जायेगा ।

 विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को
हर्बटपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डाइवर्ट किया जायेगा । उक्त यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा ।

 देहरादून से विकासनगर हर्बटपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा ।

 देहरादून की ओर से विकासनगर जाने समस्त छोटे वाहनों को पंडितवाडी – रांगडवाला से मिट्ठी बेरी होते हुए प्रेमनगर होते हुए भेजा जायेगा ।

 समस्त भारी वाहनों को पूर्णतः हर्बटपुर, शिमला बाईपास चौक तथा बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

पुलिस ने आम जन से अपील की है कि, आई0एम0ए0 परेड के दृष्टिगत असुविधा से बचने के लिए चौपहिया वाहनों का प्रयोग कम से कम करते हुए दुपहिया वाहनों का तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें। डिवर्टेड मार्ग पर सिर्फ़ सिंगल लाइन में ही चले। साथ ही यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देहरादून दौरा, डायवर्शन प्लान जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार को दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के भ्रमण को लेकर यातायात प्लान लागू किया गया है। यातायात पुलिस द्वारा ने आमजन से इसके सहयोग की अपील करते हुए 9 दिसंबर को दोपहर 12-5 बजे कम से कम करे वाहनो का प्रयोग करने को कहा है।

पुलिस के अनुसार, देहरादून शहर में दिनांक 8-09 दिसंबर 2022 को देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर यातायात डायवर्जन/प्लान निम्न प्रकार है:

1- भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्य मार्गों मसूरी, न्यू कैंट रोड, राजपुर रोड, EC रोड, हरिद्वार रोड, हरिद्वार बाईपास रोड, दून यूनिवर्सिटी रोड पर डायवर्जन/जीरो जोन हेतु बैरिगेटिंग लगाये गये हैं जो कि सुरक्षा की दृष्टि से 9 दिसंबर को 12:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक डायवर्जन/जीरो जोन रहेंगे। अत: आमजन से अनुरोध है कि उक्त समय में शहर के मुख्य मार्गों पर अकारण भ्रमणशील न रहें आपको इन मार्गों पर रोका जा सकता है।

2- शहर के सभी नागरिकों के अनुरोध है कि अपने वाहनों को रोड पर पार्क न करें अन्यथा आपके वाहन रोडों से क्रेन द्वारा हटाये जायेंगे।

3- भारी वाहनों को कार्गी चौक से दुधली मार्ग होते हुये डोईवाला की ओर डायवर्ट किया जायेगा व हर्रावाला में रोका जायेगा।

4- एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों से अनुरोध है कि आईएसबीटी से दुधली रोड होते हुये डोईवाला की ओर जायें व राजपुर रोड, सहस्त्रधारा रोड,चकराता रोड से आने वाले वाहन रायपुर थानों मार्ग का प्रयोग करें ।

5- शहर के सभी स्कूलों से अनुरोध किया गया है कि स्कूल के समय में परिवर्तन कर उक्त दिनांक को स्कूल का 12 बजे से पूर्व अवकाश करते हुए यातायात पुलिस का सहयोग प्रदान करें।

6- सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों से अनुरोध किया गया है कि 9 तारीख़ को दोपहर 12:00 से 5:00 बजे तक आपके कार्यालय के आसपास के Diverted/zero zone/closed रहेगें, यथासंभव कार्यालय में रहें और अनावश्यक भ्रमण न करें ताकि अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पडे।

पुलिस ने सभी आमजन से अनुरोध किया है कि, 8-09 दिसंबर को परेशानियों से बचने के लिये दुपहिया वाहन व पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें। ये हमारे पूरे शहर का कार्यक्रम है, इसे सफल बनाने में यातायात पुलिस को सहयोग करें।

EC के ताजा आंकड़ों में हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत, 37 सीटों पर आगे

0

शिमला : हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों के अनुसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि, शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था। प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, जबकि 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हुए थे।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने एक और सीट पर जीत दर्ज की है। सरकाघाट विधानसभा सीट से भाजपा के दिलीप ठाकुर ने जीत दर्ज की है। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दिलीप ठाकुर 1912 मतों से विजयी हुए हैं।

हिमाचल में EC के ताजा आंकड़ों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। Himachal Election Results 2022 के नतीजों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यहां कोई लड़ाई नहीं है। हम पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं और एक स्थिर सरकार देने जा रहे हैं। कोई ऑपरेशन कीचड़ नहीं चलेगा और न ही हम इसकी अनुमति देंगे।

हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। EC के अनुसार, कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा 27 सीटों पर आगे है। इसके अलावा एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, अन्य तीन सीटों पर आगे है। ज्वालामुखी विधानसभा सीट पर पांच राउंड के बाद कांग्रेस के संजय रत्न को 4 हजार 642 की बढ़त मिल गई है।

गुजरात में BJP 150 पार, कांग्रेस 20 सीटों पर आगे, आप के दावे फेल

0

अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को रुझानों में रिकार्ड बहुमत मिला है। कांग्रेस का पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी 9 सीटों पर आगे चल रही है।

गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने मंगलवार को बताया कि गुजरात की 182 विधानसभा सीट के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के लिए राज्य में 367 स्थलों पर व्यवस्था की गई है इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि गुजरात मॉडल को 2000-2001 से लोगों द्वारा समर्थन और स्वीकार किया जा रहा है। हम जो मॉडल देश के सामने पेश कर रहे हैं, उसे स्वीकार किया जा रहा है। मैं गुजरात की जनता और भाजपा को बधाई देता हूं। यह मतदान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

 रुझानों से उत्साहित केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता का बहुत बड़ा विश्वास है। हमारे लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है, हम इससे अचंभित नहीं है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया में कुल 23,713 मतों से आगे चल रहे हैं। गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था।