डिंपल की जीत तय, चाचा-भतीजे के मिलन, PSP का SP में विलय

0
102

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव परिणाम के रुझान आना शुरू हो चुके हैं। परिणाम की घोषणा देर शाम तक होने की उम्मीद है। रामपुर में 21 वें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने बढ़त बनाई।

20 राउंड तक सपा के प्रत्याशी आसिम राजा आगे चल रहे थे। 21 वें राउंड तक भाजपा को 35091 और सपा को 31930 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा ने 3188 वोटों से बढ़त बना ली है। प्रसपा के सपा में विलय होने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। लखनऊ में कार्यालय के बाहर कुछ कार्यकर्ता नाचते हुए नजर आए।

अपनी पार्टी के विलय के बाद शिवपाल यादव ने एक तस्वीर को पोस्ट किया है। हालांकि उन्होंने इस पर कोई संदेश नहीं लिखा लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ इसे एक बड़ा कदम बता रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को मिले अपार जनसमर्थन के बाद समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय हो गया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को संयुक्त रूप से सैफई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की। सैफई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल ने अपनी पार्टी का विलय करने का निर्णय लिया है।