Home Blog Page 640

इंतजार खत्म, सुरंगा अतरंगी पर रिलीज, खूब मिल रहा दर्शकों का प्यार

0

मुंबई: ईशा कोप्पिकर और फ्रेडी दारूवाला की जिस वेब सीरीज का उनके चाहने वालों को इंतजार था आखिरकार वह रिलीज हो गई है। वेब सिरीज सुरंगा में अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, अभिनेता फ्रेडी दारूवाला और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक बैंक चोरी की रीयल स्टोरी पर आधारित वेबसीरीज है। सुरंगा ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अतरंगी पर रिलीज की गई है। इस वेब सीरिज के निर्माता निर्माता भारत नौटियाल और उनके साथी कौशिक इजारदार, सुमीत मित्तल और  जितेंद्र सिंगला हैं। भारत नौटियाल मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इसके निर्माण में हरियाणा के रोहतक निवासी डॉ. रवि गुनानी की अहम भूमिका रही। डॉ. रवि ने कहा कि उनका फिल्म निर्माण के दौरान उनका अनुभव काफी अच्छा रहा।

इस वेब सीरीज में एक सहायक बैंक प्रबंधक दक्षिणानी के रूप में ईशा कोप्पिकर और एक पुलिस अधिकारी के रूप में फ्रेडी दारूवाला, जो बैंक डकैती के पीछे के रहस्यों को उजागर करने के लिए निकलते हैं। कलाकारों में सचिन वर्मा, राहुल जेटली, संजीव त्यागी, मेघा प्रसाद, अशोक कालरा और पीयूष रानाडे भी शामिल हैं। सुरंगा को बीएम गिरिराज ने निर्देशित किया है और सर्व प्रोडक्शन स्टूडियो और शशि सुमीत प्रोडक्शंस सह-निर्मित है।

WhatsApp Image 2022 12 10 at 2.54.17 PM

खोजी थ्रिलर सुरंगा एक डकैती की वास्तविक घटना पर आधारित है। चोरों ने सोनीपत जिले के एक बैंक में 125 फीट लंबी सुरंग खोदी और नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामानों के साथ 77 लॉकरों को तोड़ दिया। इसके लिए रोहतक में सेट तैयार किया गया था। सुरंगा उस पूरी कहानी को दर्शाती है कि कैसे डकैती की साजिश रची गई और उसे अंजाम दिया गया।

डकैती के बाद इसकी जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर की होती है। लेकिन, उसकी निराशा और घटना में अचानक आने वाले नए मोड़ों के कारण उसे पता नहीं चलता कि घटना के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए। यह वेब सीरीज शानदार ढंग से शूट की गई है। इसके लिए लोकेशन भी शानदार चुनी गई हैं।

WhatsApp Image 2022 12 10 at 2.53.06 PM

इसको लेकर ईशा कोप्पिकर ने कहा कि उन्हें वेब सीरीज की शूटिंग करना बहुत अच्छा लगा। वहीं, फ्रेडी ने कहा कि उन्होंने हरियाणवी लहजे में बात करना अच्छा लगा। निर्माता भारत नौटियाल, सुमीत मित्तल, जितेंद्र सिंगला और कौशिक इज़ारदार ने उन पर विश्वास करने और उन्हें बेहतरीन शो देने के लिए मंच का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। सुरंगा विभु अग्रवाल और अतरंगी ने बनाई है।

आज हाईकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट, बंद कमरे में ली गई सबसे राय, कौन बनेगा CM

0

हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद काँग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर मचा घमासान तेज हो गया है। बीते शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बंद कमरे में एक-एक कर सभी विधायकों से मुलाकात की और उनकी राय जानी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह सहित 6 के करीब विधायक शुक्ला से मिलने चौड़ा मैदान स्थित होटल सिसल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, शुक्ला से कुछ अन्य विषयों पर मंत्रणा चल रही है। शुक्ला दोपहर बाद दिल्ली लौटेंगे और विधायकों से ली गई राय का पूरा फीडबैक हाईकमान को सौंपेंगे। बीते रोज कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री चयन के लिए हाईकमान को अधिकृत किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की रेस से पीछे हटने को तैयार नहीं। वह कई बार कह चुकी है कि वीरभद्र सिंह के परिवार को पार्टी हाईकमान नजर अंदाज नहीं कर सकता। पार्टी के समक्ष यह चुनौती है कि यदि प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो फिर प्रदेश में दो उप चुनाव होंगे। प्रतिभा सिंह मंडी से लोकसभा सदस्य हैं और इस चुनाव में कांग्रेस का मंडी में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। शिमला ग्रामीण से विधायक व पार्टी महासचिव विक्रमादित्य सिंह कह चुके हैं कि वह अपनी मां को मुख्यमंत्री के पद पर देखना पसंद करते हैं। यदि ऐसा होता है तो अपनी सीट यानि शिमला ग्रामीण भी छोड़ने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री चयन में किसी भी तरह के दबाव में नहीं आएगा। बीते रोज राज्यपाल को सरकार बनाने का न्यौता देने व शपथ के लिए समय मांगने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेता खुद ही गए। उन्होंने प्रदेश के किसी भी नेता को साथ नहीं लिया। सूत्रों की माने तो यह हाईकमान की सोची समझी रणनीति है कि वह किसी भी तरह के दबाव सहन नहीं करेगा, क्योंकि हिमाचल में सरकार बनाने में केंद्रीय नेताओं ने भी खूब पसीना बहाया है।

प्रदेश प्रभारी शुक्ल यह भी कह चुके हैं कि किसी भी नेता को दिल्ली आने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह विधायकों की राय से हाईकमान को अवगत करवा देंगे। बीते रोज राजीव भवन पहुंचने पर कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था. ‘मैं सीएम उम्मीदवार नहीं हूं। मैं कांग्रेस पार्टी का अनुशासित सिपाही व कार्यकर्ता व विधायक हूं। पार्टी आलाकमान का फैसला अंतिम होगा।’

उत्तराखंड: 14 साल की बेटी ने NGT से की शिकायत, नहीं मिली खनन के अनुमति

0

चंपावत: 14 साल की पर्यावरण प्रेमी रिद्धिमा पांडे की एक शिकायत पर बड़ा फैसला लिया गया है। रिद्धिमा ने नंधौर नदी के ईका-सेंसिटिव जोन में खनन का विरोध किया और एनजीटी से शिकायत की थी। इसके बाद चंपावत वन प्रभाग की शारदा नदी के अपस्ट्रीम और हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत नंधौर नदी के ईको-सेंसिटिव जोन में खनन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। एनजीटी की ओर से गठित संयुक्त समिति ने निरीक्षण के बाद इस बात की सिफारिश की है।

संयुक्त समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि सचिव, औद्योगिक विकास (खनन) राज्य सरकार ने नंधौर नदी के अपस्ट्रीम में खनन की अनुमति दी थी, हालांकि अभी खनन शुरू नहीं हुआ है। यह इलाका जैव विविधता से समृद्ध है और नंधौर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के ईको-सेंसिटिव जोन में आता है। इसलिए खनन गतिविधि की अनुमति नहीं दी जा सकती है। हालांकि मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए विधिवत उपाय किये जा सकते हैं। एनजीटी का कहना है कि शारदा बैराज के अपस्ट्रीम में भी खनन कार्य नहीं किया जा सकता है।

हरिद्वार की हरिपुर कलां निवासी 14 वर्षीय रिद्धिमा पांडे ने 9 अप्रैल को एनजीटी में शिकायत कर कहा था कि प्रदेश सरकार ने आपदा की आड़ में नंधौर वन्यजीव अभयारण्य हल्द्वानी वन प्रभाग के ईको-सेंसिटिव जोन में खनन की अनुमति दी है। वहीं चंपावत वन प्रभाग की शारदा नदी के आरक्षित वन क्षेत्र में भी अवैध खनन की स्वीकृति दी गई है जबकि यह क्षेत्र टाइगर और हाथियों का मुख्य वासस्थल है।

यह क्षेत्र पर्यावरण के लिहाज से महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किए गए हैं, लेकिन उत्तराखंड शासन की ओर से आपदा की आड़ में छह महीने की अवधि के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन कराने की प्रक्रिया शुरू कर रखी है। एनजीटी ने मामले की जांच के लिए मुख्य वन संरक्षक, उत्तराखंड सरकार, सीपीसीबी, राज्य पीसीबी, जिला मजिस्ट्रेट चंपावत और नैनीताल की संयुक्त कमेटी का गठन किया।

संयुक्त समिति के निरीक्षण के दौरान नंधौर और शारदा नदी के अपस्ट्रीम में कोई खनन गतिविधि नहीं पाई गई। हालांकि नंधौर नदी के चौनलाइजेशन सहित कुछ ड्रेजिंग गतिविधि 100-100 मीटर के दो स्थानों पर पाई गई। हल्द्वानी वन प्रभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जून में सिंचाई विभाग और वन विभाग ने संयुक्त रूप से नदी के तटीकरण का कार्य किया। निकाला गया आरबीएम नदी के दोनों किनारों पर जमा किया गया है।

पर्यावरण प्रेमी रिद्धिमा पांडे ने कहा कि संयुक्त समिति की ओर से जारी संस्तुति का पालन किया जाए। भविष्य में भी उम्मीद करेंगे कि आपदा की आड़ में पर्यावरण और वन्यजीवों को नुकसान ना पहुंचाया जाए। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि डीएफओ ने सिंचाई विभाग के साथ मिलकर दो जगहों पर चौनलाइज किया है। सवाल उठता है कि चौनलाइजेशन के लिए मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से विधिवत अनुमति ली गई है या नहीं।

IMA POP : भारतीय सेना का अहम हिस्सा बने 314 रणबांकुरे

0

देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में अंतिम पग भरते ही 314 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इनके साथ ही 11 मित्र देशों के 30 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। मध्य कमान के जीओसी इन सी ले जनरल योगेंद्र डिमरी ने परेड की सलामी ली।

शनिवार को सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। कंपनी सार्जेंट मेजर प्रियांशु त्यागी, नकुल सिंह तोमर, ओंकार, हिमाल श्रीश थापा, असीम आनंद व गौरव चौहान ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली।

नौ बजे एडवास कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ कदम बढ़ाते वामशी कृष्णा के नेतृत्व में परेड के लिए पहुंचे। परेड कमांडर पवन कुमार ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली।

कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठे हर शख्स को मंत्रमुग्ध किया। आइएमए बैंड, डोगरा रेजीमेंट बैंड व आर्मी बैंड की धुनों और गुनगुनाती धूप के बीच जांबाजों के एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने ने दर्शक दीर्घा में ऊर्जा का संचार किया।

युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे, तो आसमान से हेलीकॉप्टरों के जरिए उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए। भारतीय सैन्य अकादमी में शनिवार को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में शामिल होने वाले जेंटलमैन कैडेटों ने शुक्रवार अपराह्न को हैरतंगेज करतब दिखाए।
सोमनाथ स्टेडियम में आयोजित मल्टी एक्टिीविटी डिस्पले में कैडेटों के हैरतंगेज करतब देख दर्शक दीर्घा में बैठे लोग रोमांचित हो उठे। सेना के उच्चाधिकारियों, तमाम गणमान्य लोग व कैडेटों के स्वजन ने दो घंटे तक कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया।
पास आउट होने वाले कैडेटों ने माइक्रो एयर लाइट क्राफ्ट (पैरा जंपिंग), घुड़सवारी, ट्रिक राइडिंग, रिंग फायर जंपिग, पीईटी डिस्पले आदि साहसिक करतब दिखाकर शारीरिक व मानसिक संतुलन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। डेयर डेविल्स शो भी आकर्षण का खास केंद्र रहा। मार्शल आर्ट, जूडो—करांटे, थाई बाक्सिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया।

मशहूर एक्ट्रेस की उन्हीं के बेटे ने की हत्या, शव को फ्रिज के डिब्बे में छिपाकर लगाया ठिकाने

0

मुंबई : पिछले कुछ दिनों से लगातार इस तरह की खबरे सामने आ रही हैं। पहले एक दस बाद एक लीव ईन पार्टनर की हत्याओं की खबरें सामने आई अब, एक और बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस खबर ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। मशहूर एक्ट्रेस की उन्हीं के बेटे ने हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी की जानी मानी अभिनेत्री वीणा कपूर हैं। वीणा को मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका ही अपना बेटा है।

एक रिपोर्ट की मानें तो 74 साल की वीणा कपूर को उनके बेटे ने बैट से मारकर उनकी हत्या कर दी है। इस घटना ने मां-बेटे के रिश्ते पर आज एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इस खबर को सुनने के बाद आज हर कोई स्तब्ध है। एक्ट्रेस की मौत की जानकारी उन्हीं की को-एक्ट्रेस नीलू कोहली ने दी हैं। नीतू ने सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

टीवी शो ‘मेरी भाभी’ शो की एक्ट्रेस वीणा कपूर की मौत की खबर उन्हीं की को-एक्ट्रेस नीलू कोहली ने दी है। नीलू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीणा की तस्वीर पोस्ट करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। नीलू ने लिखा, ‘वीणा जी आप बहुत कुछ डिजर्व करती थीं। मेरा दिल बुरी तरह से टूट गया है, आपके लिए यह पोस्ट लिख रही हूं। क्या बोलूं? आज मेरे पास इस बारे में लिखने के लिए कोई शब्द नहीं है। मैं आशा करती हूं कि जिंदगी के इतने सालों के संघर्ष के बाद आखिरकार आप शांति से आराम कर रही होंगी।

नीलू कोहली ने आगे लिखा, ‘ये जुहू स्थित वहीं बंगला है, जहां पर ये दुखद घटना हुई है। जुहू के इस पॉश इलाके में एक शख्स ने अपनी ही 74 साल की मां की बेसबॉल के बल्ले से हत्या कर दी है और बाद में उसी के शव को माथेरान में फेंक दिया। इसके बाद ही यूएस में रहने वाले उसके बेटे को शक हुआ और उसने जुहू पुलिस को अलर्ट कर दिया।

नीलू ने बताया, ‘पूछताछ के दौरान, उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां के सिर पर बेसबॉल के बल्ले से एक नहीं बल्कि कई बार वार करने के बाद गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके और उसकी मां वीणा के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसने ये अपराध किया और उसके शव को रायगढ़ जिले के माथेरान के पास एक नदी में फेंक दिया।’ इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई सदमे में है।

उत्तराखंड: मंडरा रहा खतरा, जंगल में हाई अलर्ट जारी

0

राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी कर दिया गयि है। साथ ही पालतू हाथियों से गश्त शुरू कर दी। कर्मचारियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दी गई हैं। जंगल आबादी क्षेत्र से सटा हुआ है। यह फैसला क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न को देखते हुए लिया गया है।

क्रिसमस और नए साल के मौके पर राजाजी टाइगर रिजर्व में बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी करने के लिए आते हैं। इसके अलावा राजाजी टाइगर रिजर्व के आसपास के रिजॉर्ट्स में भी पर्यटक ठहरते हैं। इसका फायदा कई बार वन्य जीव तस्कर भी उठा लेते हैं। पर्यटकों की आड़ में जंगल में घुसकर शिकार करने की घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं।

राजाजी में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए हाथियों से गश्त शुरू करा दी गई। जिसमें पहले दिन मुंढाल और घासीराम सेक्शन में गश्त के लिए हाथियों व वन कर्मियों को रवाना किया गया। गश्त का पूरे माह का रूट भी तैयार लिया गया है।

 

बड़ी खबर: पंजाब को दहलाने की साजिश, पुलिस थाने पर राकेट लांचर से हमला

0

पंजाब में आतंकी हमला होने की खबर सामने आई है। आतंकियों ने शुक्रवार आधी रात तरनतारन के सरहाली थाने को निशाना बनाते हुए राकेट लांचर से हमला किया है। हमले से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारी सुबह मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन पुलिस अभी कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।

हमले के तार पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों से जुड़ रहे हैं। रात करीब एक बजे दागा गया राकेट थाने के लोहे के गेट से टकराया और थाने में बने सांझ केंद्र में गिरा। इससे भवन की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हमले के दौरान थाना प्रभारी प्रकाश सिंह के अलावा आठ पुलिसकर्मी मौजूद थे।

हमले के तार पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों से जुड़ रहे हैं। रात करीब एक बजे दागा गया राकेट थाने के लोहे के गेट से टकराया और थाने में बने सांझ केंद्र में गिरा। इससे भवन की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हमले के दौरान थाना प्रभारी प्रकाश सिंह के अलावा आठ पुलिसकर्मी मौजूद थे।

 

उत्तराखंड : सेना के पैरा कमांडो की मौत, स्कूल बस ने मारी थी टक्कर

0

रामनगर : छुट्टी पर घर आए सेना के पैरा कमांडो को स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर घायल हो गया। सेना के जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह घटना रामनगर के कानिया चौराहे की है। स्कूल बस दे बाइक सवार सेजना के जवान को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जवाल को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उQसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया।

24 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा कानियां के रहने वाला था। शुक्रवार सुबह 7 बजे बाइक से घर की ओर आ रहा था। जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया के समीप पहुंचाते ही चौराहे से एक स्कूल बस ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर खंभे से जा टकराया।

आसपास के लोगों ने जवान को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जवान के मामा राजेंद्र ने बताया कि मृतक पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और 29 नवंबर को ही छुट्टी पर घर आया था। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है, जो इन दिनों कुल्लू में तैनात है।

उत्तराखंड: मंत्री के कर दिए फर्जी साइन, ऐसे हुई मिलीभगत

0

देहरादून: उत्तराखंड में हमेशा से ही नौकरशाही के नेताओं पर हावी होने के मामले सामने आते रहे हैं। अक्सर ये मामला चर्चाओं में भी रहता है। विपक्षप भी हमेशा से यह आरोप लगाता रहा है कि अधिकारी सरकार की नहीं सुनते हैं। बल्कि, अपनी मनमानी करते हैं। कई बार यह आरोप और चर्चाएं सही साबित भी होती रही हैं। इस मामले में मंत्री के निजी सचिव ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर डाली।

ऐसा ही एक मामला इन दिनों चर्चाओं में हैं। आलम यह है कि अधिकारियों को मंत्रियों और सरकार का कोई डर नहीं है। कारनामा कोई छोटा नहीं, बल्कि बहुत बड़ा कर डाला। अधिकारियों ने प्रमोशन के लिए खुद ही अपने साइन कर दिए। मंत्री को इस बात की भनक कई दिनों बाद लगी। जब इस कारनामें को अंजाम दिया जा रहा था। तब मंत्री जी विदेश में थे।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के फर्जी डिजीटल हस्ताक्षर कर मंत्री के निजी सचिव ने ही अयाज अहमद को विभागाध्यक्ष बनाने का अनुमोदन कर दिया। मंत्री के लोक संपर्क अधिकारी कृष्ण मोहन की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली में मंत्री के निजी सचिव आइपी सिंह और लोनिवि के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में पीआरओ ने बताया कि मई महीने में अयाज अहमद को विभागाध्यक्ष बनाने की फाइल मंत्रालय में आई। मंत्री सतपाल महाराज की ओर से आवेदन स्वीकृति होने की स्थिति में फाइल को अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री को भेजी जानी थी।

इसी दौरान मंत्री विदेश दौरे पर चले गए, जिस कारण अयाज अहमद का आवेदन लंबित रखा गया। कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव आइपी सिंह 15 मई 2022 को बिना अनुमति मंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचे और आदेश पर फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए।

आरोपी ने फाइल मुख्यमंत्री के बजाय पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दी। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद का विभागाध्यक्ष के पद के लिए आइपी सिंह ने ही अनुमोदन कर दिया। लंबी जांच के बाद डालनवाला कोतवाली में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभागाध्यक्ष अयाज अहम के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

सबसे बजुर्ग उम्मीदवार, ससुर के सामने नहीं टिक सका दामाद, दिलचस्प था मुकाबला

0

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनी राम शांडिल अपनी सोलन सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे। इस सीट पर शांडिल का सबसे बड़ा मुकाबला उनके अपने ही दामाद राजेश कश्यप से था।

चुनाव आयोग की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सोलन सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार धनी राम शांडिल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार और अपने दामाद राजेश कश्यप को हराया है। शांडिल ने उन्हें 3,858 मतों के अंतर से परास्त किया है।

सेना के रिटायर्ड कर्नल और 82 वर्षीय शांडिल चुनावी मैदान में सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार थे, उन्होंने शुरुआत से ही कश्यप पर बढ़त बनाए रखी और अंत में जीत हासिल की।

इस चुनाव में कांग्रेस के धनीराम शांडिल जहां 30089 वोट पर पहले स्थान पर रहे, वहीं उनके दामाद और भाजपा उम्मीदवार राजेश कश्यप को 26231 वोट से ही संतोष करना पड़ा। अगर वोट शेयर की बात करें तो शांडिल को 51.54 फीसदी वोट मिले हैं, जकिब राजेश कश्यप को 44.93 फीसदी वोट मिले।