Home Blog Page 643

लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोप‍ित आशीष मिश्रा के ख‍िलाफ आरोप तय

0

लखीमपुर के तिकुनियां में बीते वर्ष हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत के मामले के मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा उर्फ मोनू सह‍ित 13 अन्‍य आरोप‍ितों के ख‍िलाफ एडीजे कोर्ट ने आरोप तय क‍िए है।

ये है पूरा घटना क्रम

3 अक्टूबर को खीरी हिंसा कांड में एक पत्रकार, चार किसान व तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी।

4 अक्टूबर को खीरी हिंसा मामले में एक पत्रकार व चार किसानों की हत्या के आरोप में केंद्रीय राज्यमंत्री के पुत्र आशीष मिश्र व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना तिकुनिया में मुकदमा दर्ज क‍िया गया था।

4 अक्टूबर को ही खीरी हिंसा मामले में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या व आगजनी के आरोप में 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज।

8 अक्टूबर को पुलिस ने नोटिस देकर बयान के लिए आशीष मिश्र को बुलाया लेकिन, बीमारी के चलते नहीं गया।

9 अक्टूबर को आशीष मिश्रा अपने अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह के साथ पुलिस लाइन पहुंचा। 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया गया। इसके बाद रात को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और जेल भेज दिया गया था।

11 अक्टूबर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई हुई थी।

12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आशीष की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर।

14 अक्टूबर को आशीष मिश्रा को घटना स्थल पर ले जाया गया और रीक्रिएशन कराया गया था।

14 अक्टूबर को सीजेएम कोर्ट से आशीष की जमानत अर्जी खारिज हुई थी।

21 अक्टूबर को दोबारा पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी दी गई थी।

22 अक्टूबर को 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई थी।

28 अक्टूबर को आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी पर सुनवाई जिला जज की अदालत में होनी थी। अभियोजन ने स्थगन अर्जी दी, तीन नवंबर नियत

3 नवंबर को शोक प्रस्ताव के चलते जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, 15 नवंबर नियत की गई थी।

15 नवंबर को आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी जिला जज मुकेश मिश्रा ने खारिज कर दी थी।

13 दिसंबर को विवेचक ने मुकदमे में जान लेवा हमला, गंभीर चोटें पहुचाना व आर्म्स एक्ट की धाराओं को बढ़ाने की अर्जी दी थी।

14 दिसंबर को मुकदमे में कुछ धाराओं को विलोपित करने व कुछ धाराओं को बढ़ाया गया था।

17 दिसंबर को बढ़ी हुई धाराओं में सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी।

18 दिसंबर को जिला जज की अदालत में दूसरी जमानत अर्जी दाखिल की थी ।

03 जनवरी 2022 को आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी।

05 जनवरी को आरोप पत्र व बयानों की नकलें दी गईं थीं।

10 जनवरी को सीजेएम ने मुकदमे की सुनवाई करते हुए मुकदमा सेशन कोर्ट के सुपुर्द किया था।

19 जनवरी को जिला जज कोर्ट में पहली सुनवाई की थी।

10 फरवरी को हाईकोर्ट से जमानत मंजूर लेकिन, आदेश में धारा 302 व 120बी आइपीसी टाइप होने से छूट गया था।

11 फरवरी को हाईकोर्ट में संशोधन अर्जी दाखिल की गई थी।

14 फरवरी को हाईकोर्ट में संशोधन अर्जी मंजूर और आशीष की रिहाइ का आदेश हुआ था।

15 फरवरी को जेल पहुंचा आशीष की रिहाई का आदेश, जिसके बाद शाम को रिहाई हुई थी।

18 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने आशीष की जमानत रद्द करते हुए उसे एक सप्ताह में सरेंडर के लिए कहा था।

24 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे आशीष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लखीमपुर खीरी जेल भेज दिया गया था।

6 द‍िसंबर 2022 को आशीष मिश्रा उर्फ मोनू (Ashish Mishra) सह‍ित 13 अन्‍य आरोप‍ितों के ख‍िलाफ एडीजे कोर्ट ने तय क‍िए आरोप।

राहुल गांधी का BJP कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस, देखें VIDEO

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा की चर्चा केवल देश में ही नहीं, बल्कि, विदेशों में भी इस यात्रा को लेकर खूब चर्चा हो रही है। राहुल गांधी इस पूरी यात्रा के दौरान अलग अंदाज में नजर भी आ रहे है। राजस्थान में यात्रा का दूसरा दिन है। झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब 6 बजे यात्रा शुरू हुई। आज झालावाड़ में यात्रा का आखिरी दिन है।

इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले में प्रवेश कर जाएगा, लेकिन झालावाड़ में राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस देना चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे आप यहां भी देख सकते हैं। सुबह छह बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई। यात्रा के रूट पर आगे भाजपा कार्यालय भी था, जिसकी छत पर राहुल गांधी और यात्रा को देखने के लिए लोग सुबह से ही जमा थे।

यात्रा के साथ पैदल चल रहे राहुल गांधी भाजपा कार्यालय के सामने से गुजरे तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश के अन्य नेता सुबह से ही राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।

आज यात्रा कोटा जिले में प्रवेश करेगी। देवरी घटा, सुकेत, हिरिया खेड़ी के रास्ते दर्रा के खेल मैदान मोरु कलां पहुंचेगी। यहां यात्रा का रात्रि विश्राम किया जाएगा। अब नौ दिसंबर की सुबह तक भारत जोड़ो यात्रा कोटा में ही रहेगी। आठ दिसंबर को यात्रा को विराम दिया गया है।

सात दिसंबर को यात्रा कोटा के दर्रा स्टेशन गणेश मंदिर से शुरू होगी। अकलंग स्कूल मंडाना में लंच होगा जिसके बाद मांदल्या रोड मंडाना होते हुए लाडपुरा के रास्ते जगपुरा कोटा के मदनमोहन मालवीय फार्म हाउस पहुंचेगी। इसी फार्म हाउस में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

हैरान करने वाला मामला : जिसकी हत्या के आरोप में सात साल से काट रहा है सजा, वो निकली जिंदा

0

अलीगढ़ : गौंडा क्षेत्र के गांव ढांटोली में सात साल पहले मृत दर्शाई गई किशोरी अब बालिग हो गई है। सोमवार को उसके अदालत में बयान दर्ज कराए गए। साथ ही पुलिस को डीएनए मिलान की अनुमति मिल गई है। अब पुलिस डीएनए कराने के साथ नए साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना कर रही है।

पुलिस ने उसे बरामद करके सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां किशोरी के 164 के बयान दर्ज किए गए हैं। सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के बयानों का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही डीएनए मिलान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भागवताचार्य को शक हुआ था, डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद जांच हुई। मथुरा के वृंदावन निवासी भागवताचार्य उदय कृष्ण शास्त्री कुछ दिन पहले हाथरस के उसी गांव के पास स्थित अन्य गांव में भागवत के लिए गए थे।

भागवताचार्य उदय कृष्ण नगला चौखा में रहने वाले एक जजमान ने उन्हें भोजन के लिए बुलाया। उसी मकान के बगल में ये लड़की भी रहती थी। भोजन के दौरान लड़की आ गई थी। इस पर भागवताचार्य को शक हुआ कि लड़की जानी-पहचानी है। लेकिन, उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई। हालांकि शक होने पर उन्होंने फोन में लड़की की तस्वीर खींच ली। इसके बाद स्वजन को दिखाने पर स्पष्ट हुआ कि किशोरी वही है, जो सात साल पहले मृत दर्शाई गई थी। इसके बाद भागवताचार्य ने अपने स्तर से तहकीकात की। सबकुछ स्पष्ट होने के बाद भागवताचार्य डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से जाकर मिले। तब जाकर मामले में गंभीरता से जांच हुई।
ये था घटनाक्रम 
  • 17 फरवरी 2015 को गौंडा क्षेत्र के गांव ढांटोली में रहने वाले एक व्यक्ति ने मुकदमा कराया था। इसमें कहा था कि 10वीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी लापता है। इसमें गांव के ही विष्णु पर शक जताया। पुलिस किशोरी का सुराग नहीं लगा पाई।
  • कुछ महीनों बाद आगरा में एक किशोरी का शव मिला। स्वजन ने उसकी शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। विष्णु पर हत्या का आरोप भी लगा। विष्णु जेल में है।
  • हालांकि तीन साल पहले वह जमानत पर बाहर आ गया, मगर समन/एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद हाजिर न होने पर उसके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी हुआ था। तब उसे जेल भेजा गया।
  • अब वह एक माह से जेल में है। इधर, बीते दिनों आरोपित विष्णु की मां सुनीता गौतम ने एसएसपी से शिकायत कर  कहा कि जिस लड़की की हत्या में बेटा जेल में है, वह हाथरस में जिंदा है।
  • वो लड़की हाथरस के नगला चौखा निवासी राजकुमार के साथ शादी करके रह रही है। जांच में पता चला कि किशोरी नाम बदलकर रह रही थी।

मुख्यमंत्री ने किया ये ऐलान, इनको मिलेगा बड़ा फायदा

0

देहरादून: राज्य में होमगार्ड ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर चुनाव और अन्य जगहों पर तैनात किए जाते हैं। इतना ही नहीं दूसरे राज्यों में चुनाव ड्यूटी में भी होमगार्ड्स को भेजा जाता है। होमगार्ड राज्य की कानून व्यवस्था में अहम योगदान दे रहे हैं। ऐसे में होमगार्ड में महिला सिपाहियों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर सीएम धामी ने बढ़ा ऐलान किया है।

राज्य के 10 जनपदो-ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में महिला होमगार्ड्स स्वयंसेवको की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या-330) पदो पर भर्ती किए जाएंगे। एक जनपद से दूसरे जनपद अंतरजनपदीय ड्यूटी और राज्य की सीमा में निर्वाचन ड्यूटी के साथ रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवको को 180 प्रतिदिवस भोजन भत्ता दिए जाने का फैसला भी लिया गया है।

होमगार्ड्स की ड्यूटी के 24 घंटे के भीतर घायल/बीमार होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवको को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 6 माह तक ड्यूटी भत्ता देने का भी सीएम धामी ने ऐलान किया है। इस तरह से होमगार्ड्स को मजबूत करने की दिशा में सरकार अहम कदम उठा रही है। साथ ही अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय में 1000 से 1500 रुपये प्रतिमाह, अवैतनिक सहायक कम्पनी कमांडर के मानदेय में 1200 से 2000 प्रतिमाह और अवैतनिक कम्पनी कमांडर के मानदेय में 1500 से 2500 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है।

TMC प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह

0

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दावा किया है कि गुजरात पुलिस ने मोरबी ब्रिज हादसे पर ट्वीट करने के मामले में टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गिरफ्तार कर लिया है। TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्विटर कर उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने सोमवार रात जयपुर में उतरने के बाद गिरफ्तार किया है।

सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने साकेत गोखले की गिरफ्तारी को लेकर कई ट्वीट किए। उन्होंने बताया कि टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को साकेत ने नई दिल्ली से जयपुर के लिए रात 9 बजे की फ्लाइट ली थी। जब वह जयपुर उतरे तो गुजरात पुलिस ने राजस्थान के हवाई अड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया।

आधी रात 2 बजे उसने अपनी मां को फोन किया और बताया कि पुलिस उसे अहमदाबाद लेकर जा रही है और वह आज दोपहर तक अहमदाबाद पहुंच जाएगा। सांसद के अनुसार, पुलिस ने उसे दो मिनट के लिए फोन कॉल करने दिया और फिर उसका फोन और उसका सारा सामान जब्त कर लिया। सांसद ने कहा मोरबी पुल हादसे पर साकेत के ट्वीट को लेकर अहमदाबाद साइबर सेल ने झूठा मामला दर्ज किया गया है।

TMC और विपक्ष अब चुप नहीं रह सकता है। भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध को दूसरे स्तर पर ले जा रही है, जिसके बाद गुजरात की साइबर सेल ने TMC प्रवक्ता साकेत गोखले के खिलाफ गलत अफवाह फैलाने का मामला दर्ज किया था। मोरबी पुल हादसे से संबंधित फर्जी खबर फैलाने के आरोप में टीएमसी के साकेत गोखले को गिरफ्तार किया गया है।

इस ATM से मिलता है सोना, आम एटीएम से कितना है अलग, कैसे करता है काम?

0

दौर तेजी से बदल रहा है। डिजिटल पेमेंट नेटवर्क में बढ़ोतरी होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने एटीएम का उपयोग पहले के मुकाबले कम करना शुरू कर दिया है, लेकिन समय के साथ चीजों में बदलाव आता रहता है। बाजार में पैसे के साथ गोल्ड उपलब्ध कराने वाले एटीएम आ गए हैं। इसकी शुरुआत एक हैदराबाद की एक गोल्ड कंपनी की ओर से की गई है।

इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे ये गोल्ड एटीएम काम करता है और आप एटीएम से एक बार में कितना गोल्ड निकाल सकते हैं और उसकी कीमत क्या होगी। गोल्ड एटीएम हैदराबाद की एक स्टार्टअप कंपनी गोल्डसिक्का की ओर से लगाया गया है। कंपनी ने बताया है कि कोई भी ग्राहक अपने बैंक के एटीएम कार्ड से 24*7 गोल्ड कॉइन निकाल सकता है। एटीएम में डेबिट, क्रेडिट, प्रीपेड और पोस्टपेड स्मार्ट कार्ड्स स्वीकार किए जा रहे हैं।

पहला एटीएम अशोका रघुपति चैम्बर्स, बेगमपेट, हैदराबाद स्थित कंपनी के मुख्यालय में लगाया गया है। कंपनी का कहना है कि एयरपोर्ट्स पर भी ऐसे एटीएम लगाए जाएंगे। कंपनी ने बताया है कि एटीएम में 0.5 से लेकर 100 ग्राम तक के गोल्ड कॉइन होंगे। ये सभी गोल्ड कॉइन 24 कैरेट गोल्ड के होंगे। एक एटीएम में एक बार में अधिकतम पांच किलो तक गोल्ड भरा जा सकता है, जिसकी कीमत करीब 2-3 करोड़ रुपये के बीच में होगी। हालांकि, ग्राहक एक बार में कितना गोल्ड निकाल सकते हैं। इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

कंपनी ने बताया कि एटीएम में गोल्ड के सिक्के लाइव बाजार भाव के मुताबिक मिलेंगे। किसी भी ग्राहक की ओर से एटीएम से लेनदेन करने से पहले टैक्स के साथ चयन किए गए सिक्के की कीमत स्क्रीन पर दिखेगी। कंपनी के मुताबिक, अगर किसी ग्राहक के लेनदेन करने पर पैसा कट जाता है और गोल्ड कॉइन नहीं निकलता है, तो फिर 24 घंटे में उसको पैसा वापस खाते में मिल जाएगा। इससे साथ अगर किसी ग्राहक को समस्या होती है, तो फिर वह कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकता है।

उत्तराखंड : युवती संग फ‍िर हैवानियत, झगड़ा हुआ तो पार्टनर ने काट दिए दोनों हाथ, मौत

0

गदरपुर : बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड की आग शांत नहीं हुई थी कि एक और दर्दनाक मामला सामने आ गया। ऊधमसिंह नगर के गदरपुर के एक युवक ने केरल में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती के साथ हैवानियत को अंजाम दिया है। उसने युवती के दोनों हाथ काट दिए, जिससे उसकी मौत हो गयी।

इलाज के दौरान युवती की मृत्यु हो गई। सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि इसकी पुष्टि ग्राम प्रधान ने भी की है। गदरपुर का ग्राम महतोष निवासी एक युवक केरल की कोच्चि में ब्यूटी पार्लर पर करीब छह साल से काम कर रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। बातचीत की शुरुआत हुई तो दोनों में प्यार का रंग चढ़ने लगा। प्यार इस कदर बढ़ा कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने को राजी हो गए और रहने भी लगे।

किसी बात को लेकर तीन दिसंबर को आपस में विवाद हो गया। युवक ने युवती के दोनों हाथ पाटल से काट दिए। जिससे आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। वायरल हो रही इस खबर के बारे में जब युवक के स्वजन से जानकारी चाही गई तो उनका कहना था कि युवक 23 नवंबर को अपनी बहन की शादी में आया था।

शादी के तीन दिन बाद वह चला गया। ग्राम प्रधान नवी जान ने बताया कि न्यूज चैनल व इंटरनेट मीडिया पर इस तरह की खबर देखी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कुछ युवक केरल के कोच्चि में पार्लर का काम करते हैं।

उनके द्वारा सूचना दी गई थी कि दोनों में कोई विवाद हुआ था और विवाद के बाद युवक ने युवती के दोनों हाथ काट दिए थे। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी, अभी यह जानकारी नहीं मिली।

उत्तराखंड : एक और हादसा, दो महिलाओं की मौत

0

कोटद्वार: उत्तराखंड में हादसों को सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह में करीब 6-7 बड़े हादसे हो चुके हैं। इन हादयों में 8-9 लोगोंा की जानें जा चुकी हैं। आज एक और हादसा हो गया। शादी से लौटते वक्त वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं की मौत की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी से लौट रहा एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया। हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।

सोमवार को पौड़ी गढ़वाल के तछवाड़ (पाटीसैंण) से कोटद्वार जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सतपुली के पास एनएच पर कुल्हाड बैंड में कार खाई में जा गिरी। वाहन में सवार लोग गांव में शादी से शामिल होकर के लौट रहे थे सभी कोटद्वार के ही थे।

लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ सफल, तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट

0

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू यादव का ऑपरेशन किया गया। राजद सुप्रीमो का पूरा परिवार ऑपरेशन थिएटर के बाहर ऑपरेशन की सफलता और उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहा था। बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर ऑपरेशन के सफल होने की जानकारी दी।

इसके पहले लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने छोटी बहन रोहिणी आचार्य की सफलतापूर्वक सर्जरी की जानकारी दी थी। मीसा भारती ने ट्वीट कर बताया था कि छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है और अभी ICU में हैं और अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है।

 

ऑपरेशन थियेटर के

बाहर बिहार की पूर्व सीएम और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेजस्वी यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। सभी बेसब्री से ऑपरेशन के कामयाब होने का इंतजार कर रहे थे। पिता को किडनी देने से पहले लालू यादव की दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पर लोगों की शुभकामनाएं मांगी। अपने ट्विटर अकाउंट से रोहिणी ने लिखा ‘Ready to rock and roll ✌️, Wish me a good luck’।

 रविवार को ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। रोहिणी ने इसकी तस्वीर भी शेयर की थी। लालू यादव को अस्पताल में पहले ही शिफ्ट कर दिया गया था। रोहिणी की किडनी अभी 90 से 95 प्रतिशत तक काम कर रही है। वहीं, लालू प्रसाद की दोनों किडनी 28 प्रतिशत ही काम कर रही है। ट्रांसप्लांट के बाद ये लगभग 70 प्रतिशत काम करने लगेंगी।

उत्तराखंड : नेपाल से पथराव के खिलाफ भारत में आक्रोश, बंद किया बाजार और अंतरराष्ट्रीय पुल

0

पिथौरागढ़: धारचूला में काली नदी किनारे तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल की ओर से हुई पत्थरबाजी से भारत में भारी आक्रोश है। रविवार को नेपाल की तरफ से पथराव, नेपाल पुलिस द्वारा पुल बंद करने, अनुरोध के बाद भी नहीं खोलने, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करने का मामला सामने आया था। इसमें भारतीय नागरिकों को चोटें भी आई।

घटना के विरोध में व्यापार मंडल के नेतृत्व में सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिया और धारचूला बाजार बंद रखा। अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिए जाने से नेपाल के लोग प्रभावित हो गए। सुबह नेपाल से लोग स्थानीय उत्पाद बेचने, मजदूरी करने और खरीददारी के लिए भारत आते हैं। जबकि इस समय भारत से नेपाल जाने वालों की संख्या नहीं के बराबर रहती है।

स्थिति को देखते हुए एसडीएम दिवेश शाशनी पुल के पास पहुंचे। जहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि तटबंध निर्माण कार्य के दौरान सात बार नेपाल से पथराव किया जा चुका है। रविवार को पथराव के बाद नेपाल की तरफ से बिना सूचना के ही पुल बंद कर दिया। फंसे लोगों द्वारा बार-बार अनुरोध करने के बाद भी पुल नहीं खुला।

जब पुल खुला तो नेपाल पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। जिसमें भारतीय नागरिकों को चोट आयी। एसडीएम से इसके लिए नेपाल के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक पुल नहीं खोलने की चेतावनी दी। एसडीएम शाशनी द्वारा इस संबंध में नेपाल के दार्चुला प्रशासन के साथ बात करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में वार्ता के लिए नेपाल प्रशासन से बात हो चुकी है। प्रशासन इस संबंध में नेपाल प्रशासन से बात करने वाला है। इस दौरान उन्होंने पुल और बाजार खोलने को कहा। एसडीएम के आश्वासन पर व्यापारियों ने पुल और बाजार खोला। साथ ही 8 दिसंबर तक कार्रवाई नहीं होने पर 9 दिसंबर से आंदोलन की धमकी दी। इसे लेकर व्‍यापारियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।