Home Blog Page 644

भारत में इंटरनेट उपयोग करने में महिलाएं काफी पीछे, ये राज्य है फिसड्डी

0

NGO ऑक्सफैम (oxfam) इंडिया द्वारा किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि भारत में इंटरनेट उपयोग करने में महिलाएं अभी भी काफी पीछे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में इंटरनेट उपयोग करने वाली महिलाएं केवल एक तिहाई हैं। एनजीओ द्वारा रविवार को जारी ‘इंडिया इनइक्वलिटी रिपोर्ट 2022: डिजिटल डिवाइड’ के अनुसार, भारतीय महिलाओं के पास मोबाइल फोन होने की संभावना 15 फीसदी कम है और पुरुषों की तुलना में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करने की संभावना 33 फीसदी कम है।

अध्ययन में कहा गया है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में, भारत 40.4 फीसदी के व्यापक लिंग अंतर के साथ सबसे खराब स्थिति में है। रिपोर्ट ग्रामीण-शहरी डिजिटल विभाजन की ओर भी इशारा करती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक वर्ष में 13 फीसदी की महत्वपूर्ण (डिजिटल) वृद्धि दर दर्ज करने के बावजूद, केवल 31 फीसदी ग्रामीण आबादी अपने शहरी समकक्षों के 67 फीसदी की तुलना में इंटरनेट का उपयोग करती है।  रिपोर्ट जनवरी 2018 से दिसंबर 2021 तक आयोजित सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के घरेलू सर्वेक्षण के प्राथमिक आंकड़ों का विश्लेषण करती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्यों में, महाराष्ट्र में इंटरनेट की पहुंच सबसे अधिक है, इसके बाद गोवा और केरल का स्थान है, जबकि बिहार में सबसे कम, इसके बाद छत्तीसगढ़ और झारखंड का स्थान है। एनएसएस (2017-18) के अनुसार, किसी भी पाठ्यक्रम में नामांकित छात्रों में से केवल नौ फीसदी के पास इंटरनेट के साथ कंप्यूटर तक पहुंच थी और नामांकित छात्रों में से 25 प्रतिशत के पास किसी भी तरह के उपकरणों के माध्यम से इंटरनेट तक पहुंच थी।

योगी सरकार, पुलिस और चुनाव आयोग पर भड़के अखिलेश, लखनऊ से निर्देश है, डराइए-धमकाइए…

0

लखनऊः UP में मैनपुरी, रामपुर और खतौली में उपचुनाव हो रहे हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने पुलिस प्रशासन पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जानबूझकर सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ ऐक्शन ले रही है और उन्हें वोट देने से रोका जा रहा है। SP कार्यकर्ताओं के गावों में लोगों को घरों में कैद किया गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ से अधिकारियों को खासतौर पर मैनपुरी सीट की निगरानी के लिए भेजा गया है। रामपुर में कर्फ्यू जैसा माहौल है और वहां प्रत्याशी धरने पर बैठे हैं कि फेयर इलेक्शन नहीं हो रहा है।

मतदाना शुरू होने के बाद से ही लगातार प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगा रही है। अखिलेश ने भी डिंपल यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सुबह से लगातार शिकायतें आ रही हैं। जिस दिन से रामपुर में वोट मांगकर आए हैं, तब से प्रशासन लगा हुआ है कि वोट न पड़ने पाए। वोट न पड़ने के हर तरीके इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं रामपुर गया तो हर चौराहे पर पुलिस खड़ी है। मुझे लगा कि सुरक्षा का इंतजाम है लेकिन सभा स्थल पर हम पहुंचे तो पता चला कि लोग न आ जाएं सभा में, इसलिए पुलिस खड़ी है।

अखिलेश ने कहा कि रामपुर में प्रत्याशी ने खुद धरना दिया कि पुलिस फेयर इलेक्शन नहीं करा रही है। फौज लगा दीजिए। रामपुर में फौज तक की मांग कर दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस पर सवाल उठेगा तो लोकतंत्र कैसे बच पाएगा। बाहर की फोर्स के साथ लोकल फोर्स रहती है। लोकल फोर्स रास्ता दिखाती है। रामपुर की ही बात है। मैनपुरी में पहले ही दिन से प्रशासन कोशिश में है कि वोट कैसे रोका जाए और सपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय कैसे हो।

BJP को खुली आजादी है। शराब बांट सकते हैं। कुछ भी कर सकते हैं। उनके गांव में कोई फोर्स नहीं जा रही है। अखिलेश ने सवाल किया कि बाहर से जो फोर्स आ रही है, उन्हें ब्रीफिंग क्या हो रही है? क्या उन्हें कहा जा रहा है कि सपा के जो चिह्नित गांव हैं, उनमें जाइए। डराइए, धमकाइए। ऐसी भाषा यूज हो रही है कि शेयर भी नहीं कर सकते। अखिलेश ने अधिकारियों पर भी सवाल उठाया और कहा कि वे योगी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि लखनऊ के पत्रकार जानते होंगे। अधिकारियों को मैनपुरी की निगरानी के लिए रखा है। भाषा है न कि डंडा डालकर रखे हैं। भाषा ठीक नहीं है लेकिन… । एक अधिकारी ने कहा कि ऊपर से इतना डंडा है कि हम आपकी कैसे सुने? लखनऊ से ये सब चल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सपा और नेताजी के साथ है। एक-एक वोट जनता सपा के पक्ष में डालने जा रही है। हर वर्ग के लोग डिंपल यादव के लिए मतदान कर रहे हैं।

प्रशासन और आयोग की जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा वोट पड़ें और यहां वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। रामपुर में कर्फ्यू लगा दिया है। मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भी ट्वीट कर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डीएम मैनपुरी चुनाव में हो रही धांधली की शिकायत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं के फोन को नहीं रिसीव कर रहे। संज्ञान ले चुनाव आयुक्त।

PM ने कही बड़ी बात, अमित शाह ने परिवार के साथ डाला वोट, कांग्रेस अध्यक्ष का BJP पर बड़ा आरोप

0

गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद में वोट डालेंगे। जिन जिलों में मतदान होना है, उनमें बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।

अहमदाबाद में चुनाव डालने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र का यह उत्सव है  इसे मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया। मैं इसके लिए अभिनंदन करता हूं। मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से पूरे विश्व में भारत की लोकंतत्र की प्रतिष्ठा बढ़े इस प्रकार से चुनाव का संचालन करने की महान परंपरा विकसित की है।

गृहमंत्री अमित शाह परिवार के साथ अहमदाबाद में वोट डालने पहुंचे। उनके साथ पत्नी सोनल शाह, बेटे और बीसीसीआई के सचिव जय शाह भी मौजूद रहे। इस दौरान अमित शाह ने लोगों से बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। बोले कि गुजरात के लोगों का विश्वास भाजपा पर बना हुआ है और भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। खरगे ने ट्विट कर दांता विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पर हमले का आरोप लगाया है। खरगे ने लिखा, ‘हमारे विधायक व गुजरात की दांता विधानसभा से आदिवासी प्रत्याशी, श्री कांतिभाई खराडी जी पर कल देर रात भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। मजबूरन उन्हें जान बचाने के लिये जंगलों में छिपना पड़ा। क्या EC को इसपर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए ? हार के डर से भाजपा बौखला गई है।’

उत्तराखंड : हत्या से सनसनी, यहां युवक का कर दिया क़त्ल

0

रामनगर: रामनगर में मामलू कहासुनी में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। कोतवाली की खताड़ी चौकी क्षेत्र के पास ही एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

मृतक युवक का नाम भास्कर पांडे है, जो रामनगर का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि कल रात भास्कर पांडे के साथ कुछ अन्य युवक भी थे, जिनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और उसी वजह से उन लोगों ने भास्कर की हत्या कर दी।

फिलहाल जानकारी मिली है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने कहा जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

यहां दोहराया श्रद्धा हत्याकांड! सरेआम महिला के साथ बर्बरता, जीवित रहते ही काटे कई अंग

0

बिहार के पीरपैंती थानाक्षेत्र के छोटी दिलौरी के पास सड़क किनारे नीलम देवी (40 वर्ष) की धारदार हथियार से काट-काटकर हत्या कर दी गई। पीरपैंती बाजार के मो शकील ने महिला के सिर पर पीछे से हमला किया। फिर उसे सड़क के नीचे खेत में गिरा दिया। वहां पहले से मयहथियार मौजूद शखील के भाई मोहम्मद शेख जुद्दीन के सात मिलकर महिला के हाथ, कान और स्तन काट डाले। पैर भी काटने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक किसी के आने की आहट सुन दोनों अपराधी भाग निकले।

मौके पर एक की चप्पल और गमछा पड़ा हुआ था। पीरपैंती पुलिस ने घटनास्थल से टूटी चुड़ियां और खून से सनी मिट्टी भी बरामद की है। इलाज के लिए ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को शव सौंप दिया है। एक हत्यारोपित मोहम्मद जुद्दीन गिरफ्तार हो गया है। शकील की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

मृतका के पुत्र कुंदन ने बताया कि वह अपनी मां को साइकिल पर लेकर पीरपैंती बाजार गया था। दिलौरी स्थित घर लौटने के क्रम में सिंघिया पुल से कुछ दूर आगे मां को उतारकर वह बासा में रुक गया। मां पैदल ही घर जाने लगी। उसी समय हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। उधर, से गुजर रहे एक राहगीर ने चीखना-कराहना सुनकर पिता अशोक यादव को फोन कर घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर खून से लथपथ मां ने बेटे को बताया कि पीरपैंती बाजार के शकील ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर धारदार हथियार से मेरे अंग काट दिए हैं। किसी को आता देख दोनों वहां से भाग गए।

रविवार को कहलगांव के DSP ने घटनास्थल और मृतका के घर जाकर जांच-पड़ताल की है। टूटी हुई चुड़ियां व खून से सनी हुई मिट्टी, चप्पल आदि साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने हत्यारोपितों के बासा से कई धारदार हथियार भी बरामद किए हैं। शकील और उसके भाई शेक जुद्दीन का बासा सिंघिया नाला से सटी दानापुर पहाड़ी पर सुनसान जगह पर है।

मृतका के पति अशोक यादव ने बताया कि वह किराने की दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी नीलम भी दुकान में बैठती थी। बिना काम के मोहम्मद शकील उसकी दुकान पर आता था। अक्सर बिना काम के आता था तो पत्नी ने मना कर दिया कि तुम्हारा चरित्र खराब है इसलिए दुकान पर मत आना। मना करने पर शकील ने दुकान पर आना बंद कर दिया था, लेकिन खुन्नस पाल बैठा था। जिस जगह पर घटना हुई, उससे कुछ ही दूरी पर शकील मियां खेती करता था। वहीं पर मृतका का भी खेत है।

SDO मधुकांत ने बताया कि मृतका के पति अशोक यादव के बयान पर पीरपैंती बाजार पश्चिम टोला निवासी मो. शकील और मो. जुद्दीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मो. जुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल और दिलौरी गांव में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। कहलगांव डीएसपी शिवानंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक नामजद आरोपित मो. जुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। एफएसएल की टीम जांच में मदद कर रही है। घटनास्थल के आसपास और मृतक के घर पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

BJP नेता अर्जित चौबे ने पीरपैंती की महिला नीलम देवी की निर्मम हत्या पर अपराधी को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने शकील मियां को अभिलंब गिरफ्तार करने की मांग पुलिस-प्रशासन से की है। उन्होंने कहा है कि शकील को पुलिस अभी तक क्यों नहीं गिरफ्तार कर सकी है। बीच बाजार में खुलेआम जल्लाद रूपी अपराधी हत्या को अंजाम देकर भाग निकîला। सरकार की अपराध के प्रति निष्क्रियता के कारण अपराधियों का मनोबल ऊंचा है, जिसे तोड़ने की आवश्यकता

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पीरपैंती के छोटी दिलौरी में नीलम देवी की जघन्य हत्या पर गहरा दुख जताया है और प्रशासन से मांग की है कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि अपराधी मानसिकता वाले लोगों में प्रशासन का भय खत्म हो गया है। जिस तरह से वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, उससे साफ जाहिर है कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। भागलपुर के साथ पूरे बिहार में आपराधिक मामलों में जबरदस्त इजाफा हो गया है, ये गहरी चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि मृतक महिला के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। प्रशासन पीरपैंती के दिलौरी की घटना पर तेज रफ्तार से काम करे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए।

उत्तराखंड : अंकिता मर्डर केस में बड़ा अपडेट, हत्यारों का होगा नार्काे टेस्ट

0

देहरादून: देवभूमि की बेटी अंकिता मर्डर केस में पुलिस की जांच लगभग पूरी हो गई है। इस मामले में पुलिस अगले 10 दिनों के भतीर चार्जशीट दाखिल कर देगी। बड़ी बात यह है कि पुलिस कोर्ट में आरोपियों के नार्काे टेस्ट के लिए बहुत जल्द आवेदन कर सकती है।

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन ने बताया कि पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ी है। जांच लगभग पूरी हो गई है। कुछ जरूरी काम रह गए हैं, उनको जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अब तक की जांच के आधार पर ही पुलिस कोर्ट में अगले 10 दिनों में चार्जशीट दाखिल कर देगी।

इसके अलावा उन्होंने जो बड़ी बात कही है, वह यह है कि अंकिता मर्डर केस के आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। साथ ही कहा कि वीआईपी का बार-बार जो जिक्र हो रहा है। उसमें यह बात सामने आई है कि जो वहां कथित रूप से वीआईपी कमरे तैयार किए गए थे, वहां आने वालों को ही वीआईपी कहा जाता था।

इसकी सच्चाई भी नार्को टेस्ट में बाहर आ जाएगी। इससे एक बात साफ हो जाएगी कि जिस वीआईपी को एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए अंकिता की हत्या की गई, वो कौन था? यही इस केस में सबसे बड़ा सवाल भी है।

उत्तराखंड : भारतीय मजदूरों पर नेपालियों ने पत्थरों से किया हमला, मची अफरा-तफरी

0

पिथौरागढ़ : धारचूला के घटखोला में तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल की ओर से पत्थरबाजी की गई। पत्थर फैंकने से वहां अफरा-तफरी मच गई। तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल की ओर से कई बार पत्थरबाजी की जा चुकी है। धारचूला में काली नदी के कटाव से सुरक्षा के लिए तटबंध का निर्माण किया जा रहा है।

रविवार को जब कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूर तटबंध निर्माण के कार्य में लगे थे तभी नेपाल की ओर से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया निर्माण स्थल पर पथराव करने से अफरा-तफरी मच गई निर्माण में लगे मजदूर पत्थरों से बचने के लिए इधर-उधर भागे। नेपाल की ओर से पहले भी तटबंध निर्माण के दौरान पथराव किया गया था।

भारत अपने क्षेत्र में तटबंध निर्माण का कार्य कर रहा है बावजूद इसके नेपाल की ओर से लगातार आपत्ति जताते हुए कुछ असामाजिक तत्व पथराव कर रहे हैं। पहले भी कई बार नेपाल की ओर पथराव किया जा चुका है। इसको लेकर भारतीय क्षेत्र में भी नाराजगी व्याप्त है।

काली नदी विवाद
नेपाल के लोगों का इसलिए विरोध रहता है कि भारत की ओर तटबंध बनने से उनकी ओर काली नदी से कटाव होगा। 9 सितंबर को आई भीषण आपदा के कारण भारी मात्रा में काली नदी का मलबा घटखोला में जमा हो गया है। मलबा जमा होने से तटबंध के निर्माण में बाधा पहुंच रही है।
दो दिन पहले धारचूला के संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने नेपाल पहुंचकर दार्चुला जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की थी। 10 – 15 दिन के भीतर फिर से दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बैठक होगी। एडीजी वी मुरुगेशन ने जानकारी कि नेपाल की तरफ से तरफ से पांच लोगों ने पत्थरबाजी की है। वहां पर नदी से  भारत सेफ्टी वॉल बना रहा है। नेपाल के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

दादा की इस इच्छा को पोते ने किया पूरा, देखने के लिए मैदान में उमड़ पड़ा शहर

0

रुड़की : DAV कॉलेज के मैदान में एक दुल्हन की एंट्री कुछ ऐसे अंदाज में हुई, जिसे देखने के लिए शहर मैदान में उमड़ पड़ा। लोगों ने तालियों से दुल्हन का जोरदार स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार रुड़की के चावमंडी निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय कुमार धीमान के पुत्र तुषार की बरात दो दिसंबर को जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश गई थी।

शनिवार को रुड़की में दुल्हन की हेलीकॉप्टर से एंट्री चर्चा में है। दरअसल दुल्हन की इस एंट्री के पीछे एक खास वजह थी। जोकि दूल्हे के दादा की इच्छा से जुड़ी थी। वैवाहिक कार्यक्रम बिजनौर के चांदपुर स्थित एक वैंकट हॉल में संपन्न हुआ। जिसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन नेहा धीमान को हेलीकॉप्टर में रुड़की लाया। दुल्हन की हेलीकॉप्टर एंट्री के पीछे की कहानी दूल्हे की पिता संजय कुमार ने बताई। उन्होंने बताया कि उनके पिता पीएस धीमान जो कि आईआईटी से सेवानिवृत हैं। उनकी यह इच्छा थी ।

तुषार के दादा उसे बचपन से ही कहते थे कि उसकी दुल्हन हेलीकॉप्टर में लाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इस इच्छा को पूरी करते हुए हेलीकॉप्टर बुक किया गया। पीएस धीमान अभी कोर में प्रोफेसर हैं। जिनकी इच्छा को पूरा करने के लिए पोते ने एक अलग ही अंदाज में दुल्हन के साथ एंट्री ली।

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का आरोप, कहा- वोटर लिस्ट में नहीं मेरा नाम

0

 दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज यानी रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो चुका है। वोटिंग के लिए दिल्ली में कुल 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान हो रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान बूथ तक ले जाने के लिए ट्राइ साइकिलों का इंतजाम किया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव में वोटरों को मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति दी है। इस बाबत आयोग ने शनिवार को आदेश जारी कर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा है कि चुनाव में लगे सुरक्षाकर्मियों आदि को इस बारे में अवगत करा दें। ताकि वोटरों को कोई असुविधा न हो।

दिल्ली स्थित केंद्र पर मतदान करने पहुंचे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, जब उन्होंने इस बात की शिकायत निर्वाचन आयोग से की तो यह बताया गया कि उनका वोट शिफ्ट कर दिया गया है। MCD चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बाड़ा हिंदूराव स्थित मतदान केंद्र में 106 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने मतदान किया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। सिसोदिया ने मतदान के बाद कहा कि दिल्ली के मतदाता बहुत जागरूक हैं। अपना भला-बुरा समझते हैं। अपने मताधिकार का उपयोग इसबार कूड़े के पहाड़ और गंदगी, भ्रष्टाचार को साफ करने के लिए करें। लोगों ने दिल्ली सरकार का कामकाज देखा है।

उन्होंने कहा कि एमसीडी का काम है साफ-सफाई, लोकल पार्क का विकास, गलियों का रख-रखाव है, लोग यह समझ रहे हैं। आरडब्ल्यूए ने नगर निगम की भूमिका लोगों से चंदा लेकर निभाई है। इसे नगर निगम के साथ मिलाकर चलना हम सभी की जिम्मेदारी है।

अजय देवगन ने वरुण-आयुष्मान को चटाई धूल, ‘दृश्यम 2’ की छप्पर फाड़ कमाई

0

अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के 16 दिन बाद भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आलम ये है कि इसके सामने रिलीज होने वाली वरुण धवन की ‘भेड़िया’ और आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ टिकट खिड़कियों पर दर्शकों के लिए संघर्ष करती दिख रही हैं। पिछले दो हफ्तों से तो  ‘दृश्यम 2’ ही रंग जमाए हुए हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म दुनियाभर में कमाई के झंडे गाड़ रही है।

‘दृश्यम 2’ के कलेक्शन में तीसरे शनिवार को यानी 16वें दिन एक बार फिर जंप आया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां फिल्म 200 करोड़ कमाने के करीब पहुंच रही है तो वहीं दुनियाभर में इसने 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। शनिवार को फिल्म ने सिर्फ हिंदी में 23.58 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।

 आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘भेड़िया’ की हालत सिनेमाघरों में बेहद ही खराब चल रही है। फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया जिसके साथ ही इसका कुल आंकड़ा पहुंच गया 47.37  करोड़ के पास। मतलब फिल्म रिलीज के 9 दिन बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। दूसरी तरफ इसी हफ्ते रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ है, जो शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन सिर्फ 1.70 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई।