Home Blog Page 645

दूल्‍हे को जयमाल पहनाते वक्त दुल्‍हन को आया हार्टअटैक, डोली से पहले उठी अर्थी

0

लखनऊ के भदवाना गांव में एक द‍िल दहला देने वाला मामला सामने आया। जब दूल्‍हे को वरमाला पहनाने जा रही दुल्‍हन की अचानक मौत हो गई। शादी की खुश‍ियां मातम में बदल गई। आननफानन दुल्‍हन को अस्‍पताल ले जाया गया। जहां डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भदवाना गांव में रहने वाले राजपाल ने शुक्रवार रात पहले बेटी शिवांगी की बारात का स्वागत किया। द्वारचार पूजन के दौरान दूल्हे विवेक की आरती उतारी। महिलाएं मंगलगीत, सोहर गा रहीं थीं। वहीं, दुल्हे के दोस्त और रिश्तेदार बैंडबाजे की धुनों पर डांस कर रहे थे। चौतरफा खुशी का माहौल था।

घंटे भर में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ दुल्ले को जयमाल के लिए स्टेज पर ले जाया गया। राजपाल की बेटी को भी घर की महिलाएं जयमाल लिए हुए स्टेज पर लेकर पहुंची। राजपाल बेटी की नजर उतार रहे थें। स्टेज पर पहुंचते ही शिवांगी एकाएक गश खाकर गिर पड़ीं। घरवालों ने शिवांगी को उठाया और पानी की छीटें डालकर होश में लाने का प्रयास किया। चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोगों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं।

लोग आनन फानन शिवांगी को लेकर अस्पताल भागे। अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने परीक्षण के बाद शिवांगी को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही चारो तरफ चीख-पुकार मच गई। पल भर में खुशियां मातम में बदल गईं। बेटी की मौत से गमजदा राजपाल ने बताया कि शिवांगी उनकी लाडली थी।

डोली उठने से पहले अब उसकी अर्थी उठेगी यह वह कैसे बर्दाश्त कर पाएंगे। परिवार में शिवांगी की मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम, कोमल और भाई अमित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शिवांगी की तबियत दो हफ्ते से खराब थी। उसे बुखार आ रहा था। दवाई भी चल रही थी। बीपी की भी कुछ दिक्कत थी। अनुमान है कि इसी कारण उसकी एकाएक हालत बिगड़ गई।

नहीं आई बारात, हाथों में मेहंदी रचाकर बीमार दूल्हे को देखने अस्पताल पहुंची दुल्हन

0

आगरा : उत्त्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति का गांव खंदौली क्षेत्र में खेड़ा हाजीपुर है। उनके तीसरे नंबर के बेटे दिलीप का रिश्ता आगरा-जलेसर रोड स्थित गांव मुड़ी जहांगीरपुर से तय हुआ था। शुक्रवार को खंदौली में स्थित माया वाटिका में शादी समारोह था। दुल्हन के स्वजन वहां पहुंचे थे। दावत चल रही थी। बारात का इंतजार कर रहे थे, लेकिन दूल्हा बने मंत्री पुत्र बरात लेकर नहीं पहुंचे। सभी के होश तब उड़ गए जब दुल्हन के चाचा ने बताया कि दूल्हे का अचानक ब्लड प्रेशर कम हो गया इसलिए बारात नहीं आई। दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

शुक्रवार की सुबह प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति बेटे की हालत देखने अस्पताल पहुंचे। सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर स्थित एक हॉस्पिटल में मंत्री पुत्र दिलीप भर्ती हैं। दुल्हन भी परिवार के लोगों के साथ दूल्हा बने मंत्री पुत्र की हालत देखने पहुंची। वहीं मैरिज होम से घरवालों ने सारा सामान समेट लिया। अभी शादी की नई तारीख तय नहीं हुई है।

मंत्री के बेटे चंद्रमोहन ने जागरण को बताया था कि भैया के फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। ब्लड प्रेशर शुक्रवार को कम हो गया। ऐसे में उन्हें नेशनल अस्पताल सिकंदरा में भर्ती कराया था। बारात न आने पर क्षेत्र में चर्चा आग की तरह फैल गई कि अभी मंत्री पुत्र शादी नहीं करना चाहते। बारात लेकर पहुंचने से पहले उनका स्वास्थ्य खराब होने को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा था।

राजस्थान में गैंगवार, गैंगस्टर राजू ठेहट की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या…VIDEO

0

राजस्थान के सीकर में एक बार फिर से गैंगवार की घटना हुई है। जिले में शनिवार को एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये वारदात सीकर के उद्योग नगर क्षेत्र में हुई है। राजू ठेहट को घर के बाहर ही अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया, ‘पिपराली रोड स्थित अपने घर के मुख्य द्वार पर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई।’ एसपी ने बताया कि घटना सुबह करीब सवा दस बजे हुई और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 सीकर के एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने कहा, लंबे समय से अपराध में शामिल राजू ठेहट नाम का एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। मेरे पास उपलब्ध नवीनतम जानकारी के अनुसार, उसकी मृत्यु हो गई। हमारी जानकारी और उपलब्ध फुटेज के अनुसार, फायरिंग में 4 लोग शामिल थे।

राजस्थान, सीकर के SP, कुंवर राष्ट्रदीप ने आगे कहा कि 4 लोगों की घटना में शामिल होने की जानकारी है। CCTV में 4 लोग देखे जा रहे हैं, एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है, जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा।

उत्तराखंड : अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, बरात की कार खाई में गिरने से 4 की मौत

0

अल्मोड़ा : जिले के धौलछीना के जमराड़ी बैंड के पास बखरियाटांड़ा में शनिवार सुबह बरात की एक कार गहरी खाई में गिर गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद 108 कर्मियों के साथ ही एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हुई।

108 सेवा से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले दूल्हे के परिजन हैं। वहीं टीम घायलों के रेस्क्यू में जुटी है। 108 सेवा के जिला प्रभारी लोकेश जोशी ने कहा फिलहाल मृतकों व घायलों का नाम पता नहीं चल सका है। बरात काफलीगैर से पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग गई थी। वापसी में बरात की एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

शादी का खाना खाने से 20 लोग बीमार, यहां का है मामला

0

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक विवाह समारोह में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से कई लोग बीमार हो गए और उनमें से कम से कम 20 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अनुविभागीय चिकित्सा अधिकारी ब्रम्हराज कौशल ने कहा, धार के धामनोद में शुक्रवार रात एक विवाह समारोह में खाना खाने के बाद कई लोगों ने उल्टी की शिकायत की।

उन्होंने कहा कि इनमें से 20 लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि यह विषाक्त भोजन का मामला है। कौशल ने कहा कि सभी पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर है और उनका उपचार चल रहा है।

राहुल गांधी का हमला : माता सीता को नहीं मानती BJP, बताया क्यों लगाती है ‘जय श्री राम’ का नारा

0

नई दिल्ली : राहुल गांधी ने BJP और RSS पर हमला बोला है। भाजपा की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा कि वे ‘जय श्री राम’ का नारा देते हैं क्योंकि वे सीता की पूजा नहीं करते हैं। राहुल का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस आलाकमान पर किए गए कटाक्ष के बाद आया है। जहां पीएम ने मल्लिकार्जुन खरगे के रावण वाले बयान की आलोचना की थी और कहा था कि कांग्रेस कभी भी राम में विश्वास नहीं करती।

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘जय सिया राम’ या ‘जय सीता राम’ का अर्थ यह है कि राम और सीता एक ही हैं। लेकिन भाजपा और आरएसएस जय श्री राम का नारा देता है, क्योंकि वो सीता को नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब अपना नारा बदलना चाहिए।

राहुल ने कहा कि सीता के बिना राम अधूरे हैं और जय सिया राम का नारा यह दिखाता है कि दोनों भगवान एक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम सीता के लिए लड़े। हम जय सिया राम का नाम इसलिए जपते हैं क्योंकि हम महिलाओं को सीता का स्वरूप मान सम्मान करते हैं।

सीता के बिना भगवान राम का नाम अधूरा है – वो एक ही हैं इसीलिए हम ‘जय सियाराम’ कहते हैं। भगवान राम सीता जी के लिए लड़े। हम जय सिया राम जपते हैं और महिलाओं को सीता का स्वरूप मान उनका आदर करते हैं। जय सिया राम…।

सरकारी नौकरी का मौका, इस विभाग में जल्द होगी भर्ती, रहें तैयार

0

देहरादून :युवाओं  को जल्द सरकारी नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। अगर आप योग्य हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयारी शुरू कर दें। राज्य में लंबे समय से जल निगम में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती शुरू होने वाली है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।

इसमें असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन समेत 722 पदों पर तैनाती होनी है। जिसके लिए कवायद शुरू हो गई है। खाली पदों पर भर्ती को निगम मैनेजमेंट ने शासन से मंजूरी मांगी है।

AE सिविल के मौजूदा समय में 65 पद खाली हैं। AE यांत्रिक के 11, जेई सिविल के 175, JE यांत्रिक के 34 समेत 41 ड्राफ्टसमैन, 10 मंडलीय लेखाकार, दो कैमिस्ट, 30 वैयक्तिक सहायक, 22 कनिष्ठ सहायक, दो स्टोर कीपर, 67 वाहन चालक, 263 चतुर्थ श्रेणी के पद खाली है। मुख्य अभियंता मुख्यालय एससी पंत ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही भर्ती का अध्याचयन आयोग को भेज दिया जाएगा।

 

उत्तराखंड : पति ने बुक कराया था हनीमून पैकेज, पत्नी किसी और के साथ महुंची मालदीव

0

देहरादून: देहरादून में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति ने शादी के बाद पत्नी के साथ हनीमून पर जाने के लिए मालदीव का पैकेज बुक कराया था। लेकिन, पत्नी इसी पैकेज पर किसी और के साथ मालदीव पहुंच गई। उसने जब फोटो इंस्टाग्रम पर शेयर की तो पति के होश उड़ गए। उसने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शादी के बाद युवक ने हनीमून पैकेज लेकर मालदीव जाने का प्लान बनाया लेकिन पत्नी इससे पहले ही अलग हो गई। उसके साथ मिलीभगत कर टूर एंड ट्रैवल कंपनी ने बुकिंग की रकम वापस नहीं की। पता चला कि युवक की पत्नी इसी पैकेज पर बहन के साथ मालदीव पहुंच गई।

कंपनी के कर्मचारियों ने पति के नाम पर उसकी बहन को भेज दिया। युवक की शिकायत पर पत्नी, उसकी बहन और कंपनी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अंकित गर्ग निवासी जीएमएस रोड की शादी अक्तूबर 2021 में सहारनपुर निवासी सोनाक्षी बंसल के साथ हुई थी।

दिसंबर में उन्होंने हनीमून पर जाने के लिए ट्रैवल ट्रूप्स ग्लोबल प्रा. लि., चेन्नई से करीब साढ़े चार लाख में पैकेज बुक कराया। मगर, जनवरी 2022 में अंकित और सोनाक्षी के बीच अनबन शुरू हो गई। कुछ दिनों बाद सोनाक्षी मायके चली गई। इस पर अंकित ने कंपनी के डायरेक्टर श्रीनाथ सुरेश से पैसे मांगे लेकिन वह टालमटोल करने लगा। इस बीच अप्रैल 2022 में दोनों परिवार की सहमति से अलग हो गए।

अगस्त 2022 में अंकित ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी और उसकी बहन इशिता को मालदीव में घूमते देखा तो उसके होश उड़ गए। अंकित ने श्रीनाथ सुरेश से संपर्क किया तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

पता चला कि कंपनी ने सोनाक्षी की बहन इशिता को ही अंकित के नाम पर मालदीव भेज दिया। पुलिस के अनुसार अंकित गर्ग की शिकायत पर सोनाक्षी बंसल, उसकी बहन इशिता बंसल और कंपनी के डायरेक्टर श्रीनाथ सुरेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा गोल आपने कभी नहीं देखा होगा… VIDEO

0

FIFA वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को मोरक्को ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया को दंग कर दिया। दुनिया में 22वें नंबर की टीम मोरक्को ने वर्ल्ड नंबर 2 बेल्जियम को रौंदकर इतिहास रचा। मोरक्को के फुटबॉलर अब्देलहामिद साबिरी और जकारिया अबुखलाल ने बड़ा धमाका किया और दो गोल दागकर इस बड़े उलटफेर को अंजाम दे दिया।

अल थुमामा स्टेडियम, कतर में एफ ग्रुप के इस मैच में बेल्जियम की करारी हार देख फुटबॉल फैंस हैरान है। इस मुकाबले में अब्देलहामिद साबिरी ने ​फ्री किक से शानदार गोल का ऐसा नजारा दिखाया कि जिसने भी देखा उसने दांतो तले अंगुली दबा ली।

 

ये शानदार गोल 73वें मिनट में देखने को मिला। जैसे ही साबिरी को बॉल मिली, उन्होंने कॉर्नर से ऐसा धमाकेदार कर्लिंग गोल मारा कि बेल्जियम का गोलकीपर पूरी तरह बीट हो गया।

ये गोल इतना खतरनाक था कि गोलकीपर के शानदार डाइव के बावजूद वह बॉल को नेट में जाने से नहीं रोक पाया। इस वर्ल्ड कप में यह पहला गोल था जो फ्री किक से सीधे नेट में दागा गया। साबिरी ने पहला गोल कर मोरक्को को पहली बढ़त दिलाई।

 

10 मिनट के लिए सौंप दो आफताब, कर देंगे 70 टुकड़े’ बोले तलवारों से लैस हमलावर

0

श्रद्धा वालकर की हत्या करने वाले आफताब पूनावाला हमले के दौरान हिंदू सेना के कार्यकर्ता दस मिनट के लिए आफताब को उन्हें सौंपने की मांग कर रहे थे।

उनका कहना था कि आफताब ने उनकी बहन श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, अब वह उसके 70 टुकड़े कर देंगे। उनसे जब पूछा गया कि तलवार कहां से लेकर आए तो उन्होंने बताया कि वह एक गुरुद्वारे से तलवारें लेकर आए हैं। तलवारें ही नहीं, वह बंदूकें भी लाएंगे।

आफताब अमीन पूनावाला को लेकर जा रही पुलिस वैन पर सोमवार शाम को तलवारों से लैस लोगों द्वारा हमला किया जाना पुलिस की बड़ी विफलता मानी जा रही है। हमलावर एफएसएल लैब के बाहर हमले के लिए दिनभर घात लगाए टहलते रहे, लेकिन पुलिस के खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी।