Home Blog Page 637

बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी व भीम सिंह को 10-10 साल की सजा

0

बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुसीबतें लगातार बढ़ रही हैं। गैंगस्टर के मामले में मुख्तार अंसारी व उसके सहयोगी भीम सिंह को MP-MLA कोर्ट ने दस-दस साल की सजा सुनाई है। अदालत ने पांच-पांच लाख रुपये का अर्थ दंड भी लगाया है। एमपी-एमएलए कोर्ट के जज दुर्गेश ने 1996 में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में मुख्तार अंसारी को दोषी माना।

मुख्तार और उसके साथियों ने तीन अगस्त, 1991 में बनारस में पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या कर दी थी। इसके बाद इसी मामले की विवेचना के दौरान 1996 में गाजीपुर की पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। गाजीपुर जिले के एक मुकदमे में गुरुवार को माफिया मुख्तार की पेशी ईडी कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई।

अदालत मुख्तार के मुकदमे में फैसला सुनाया गया है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के लिए बुधवार को ही जरूरी इंतजाम ईडी कार्यालय में किया गया था। माफिया मुख्तार के खिलाफ यूपी, दिल्ली, पंजाब के विभिन्न थानों में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुख्तार को पंजाब से बांदा जेल में ट्रांसफर किए जाने के बाद ईडी ने उसके परिवार पर भी शिकंजा कसा है।

बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी आगामी नौ दिनों तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टडी में रहेगा। कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई करते हुए जिला जज संतोष राय ने अभियुक्त को 14 दिसंबर दोपहर एक बजे से लेकर 23 दिसंबर की दोपहर दो बजे तक ईडी को कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। अदालत ने यह भी कहा कि हिरासत अवधि समाप्त होने पर न्यायिक अभिरक्षा के समय मेडिकल परीक्षण कराया जाए। कस्टडी रिमांड मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया मुख्तार को ईडी कार्यालय ले जाकर पूछताछ शुरू की गई। इसी मामले में मुख्तार का बेटा विधायक अब्बास व साला आतिफ रजा भी जेल में बंद हैं।

बता दें कि कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कचहरी से लेकर ईडी कार्यालय तक पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। पेशी के दौरान सुरक्षा में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया था। ईडी कार्यालय व आसपास सुरक्षा के दृष्टिगत कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बिना OTP या PIN के भी आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली…जानें नया तरीका

0

अब तक हम यह जानते और सुनते आए हैं कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय किसी से इसका पासवर्ड या पिन शेयर नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर कोई आपके फोन में कोई OTP या लिंक आता है तो इससे बिल्कुल क्लिक नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बैंक से पैसे उड़ाये जा सकते हैं।

पर क्या हो जब सिर्फ मिस्ड कॉल से आपके जमा पैसे निकल जाएं? अब चोरों ने कुछ नया तरीका खोज निकाला है, जिसमें बिना किसी ओटीपी, पिन, पासवर्ड या लिंक के लोगों के अकाउंट से पैसे निकल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली स्थित सुरक्षा सेवा के निदेशक के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी में 50 लाख रुपये खो दिए।

पीड़ित के मुताबिक, शाम 7 बजे से 8.45 बजे के बीच उसके फोन पर बार-बार ब्लैंक और मिस्ड कॉल आए। शुरू में तो उसने कुछ कॉलों को नजरअंदाज कर दिया, पर जैसे ही उसने कॉल उठाई तो दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आई और कुछ देर बाद उसके अकाउंट से 50 लाख रुपये निकल चुके थे।

कहा जा रहा है कि बैंक से पैसे निकालने के लिए जालसाज अब ‘सिम स्वाइप फ्रॉड‘ का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें आपके अकाउंट तक पहुंचने के लिए आपके फोन नंबर का इस्तेमाल किया जाता है और सिम स्विच किया जाता है।

जालसाज आपके मोबाइल फोन के सिम प्रवाइडर से संपर्क करते हैं और उन्हें उसी नंबर का सिम कार्ड ऐक्टिव करने के लिए मनाते हैं। एक बार ये सिम ऐक्टिव हो जाता है, तो स्कैमर्स के पास पीड़ित के फोन नंबर पर नियंत्रण होता है। इसके बाद वे नियंत्रण कॉल या टेक्स्ट प्राप्त करना महत्वपूर्ण चीजों पर कंट्रोल कर सकते हैं।

  • अगर आपको इस तरह के साइबर धोखों से बचना है तो नीचे दिए बातों को ध्यान में रखें।
  • अपने सिम को हमेशा अपडेट करते रहें, इसकी KYC समय-समय पर कराते रहें
  • किसी भी अनजान कॉल या मैसेज का जवाब न दें।
  • किसी अनजान लिंक को खोलने से बचें।
  • अगर पैसे निकल चुके हैं तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और अकाउंट को लॉक करवाएं।
  • फ्रॉड की जानकारी साइबर सेल को दें।

AIIMS : चीन ने हैक किया था एम्स का सर्वर, अधिकारी ने किया खुलासा

0

नई दिल्ली : दिल्ली AIIMS के सर्वर पर हुए साइबर अटैक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। केंद्रीय परिवार कल्याण और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी के मुताबिक एम्स के सर्वर यह हमला चीन से हुआ था। हैकर्स ने 100 सर्वर में से पांच को हैक कर लिया था। हालांकि अब इन पांचों सर्वर से डाटा वापस हासिल कर लिया गया है।

23 नवंबर को एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था। यह साइबर अटैक हांगकांग की दो मेल आईडी से किया गया था। मामले में की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलीजेंस फ्यूजन स्ट्रैट्रिक आपरेशंस (IFSO) को यह जानकारी मिली थी। हमले में इस्तेमाल ईमेल का आइपी एड्रेस हांगकांग आ रहा है। इससे चीन की भूमिका संदिग्ध है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में एक मेन मेल आइडी का आइपी एड्रेस 146.196.54.222 है और पता ग्लोबल नेटवर्क, फ्रांसिट लिमिटेड रोड डी/तीन एफ ब्लाक-दो, 62 युआन रोड हांगकांग-00852 है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की सूचना विदेश मंत्रालय को दी थी।

उत्तराखंड: पुलिस हिरासत में अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पिता विनोद आर्य, लगे हैं गंभीर आरोप

0

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्‍य आरोपित पुलकित आर्य के पिता पूर्व दायित्‍वधारी विनोद आर्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है उन पर उन्हीं के ड्राइवर ने गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी मुकदमे में उन्हें हिरासत में लिया गया है।

 

बताया जा रहा है कि कोर्ट में उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी। छुटमलपुर सहारनपुर निवासी उनके ड्राइवर ने कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।

 

पूर्व दायित्‍वधारी डॉ. विनोद आर्य के खिलाफ 13 दिसंबर को ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें छुटमलपुर सहारनपुर निवासी एक युवक ने आरोप लगाया था कि पिछले महीने ओएलएक्स पर विज्ञापन देखने के बाद वह डॉ. विनोद आर्य से नौकरी के संबंध में मिला था।

 

युवक को 10 हजार रुपए प्रति माह वेतन पर नौकरी पर रखा गया था। युवक का आरोप है कि डॉ. विनोद आर्य ने मालिश के बहाने उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। वह डर के चलते नौकरी छोड़कर चला गया तो छुटमलपुर में बाइक सवार तीन युवकों को भेजकर उसका एक्सीडेंट कराया गया।

 

युवक ने जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन की। ड्राइवर ने विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश चंद्र आर्य के न्यायालय में भी प्रार्थना पत्र दिया।

शराबबंदी की फिर खुली पोल, जहरीली शराब से 8 की मौत, 7 की हालत गंभीर

0

शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर एकमुश्त सात लोगों की शराब से मौत हुई है। परिजन जहरीली शराब से मौत का दावा कर रहे हैं, जबकि प्रशासन इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। इस बार घटना सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में हुई है।

डोइला के संजय सिंह (पिता- वकील सिंह), विचेन्द्र राय (पिता- नरसिंह राय), अमित रंजन (पिता- विजेंद्र सिन्हा) के अलावा मशरख थाना क्षेत्र के कुणाल सिंह (पिता- यदु सिंह), हरेंद्र राम (पिता- गणेश राम), रामजी साह (पिता- गोपाल साह) और मुकेश शर्मा (पिता- बच्चा शर्मा) की मंगलवार रात से बुधवार तक मौत हो चुकी है।

स्थानीय स्तर पर इलाज कर रहे कई लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण अभी मौतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। पीड़ित परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही। साथ ही नकली शराब बनाने वालों की धरपकड़ भी शुरू कर दी गई है। उधर बिहार में जहरीली शराब के बढ़ते कारोबार को लेकर बिहार की सियासत भी गर्म है। गठबंधन के नेता जहरीली शराब की खरीद फरोख्त के लिए शराबबंदी को मुख्य कारण मानते हैं। हाल ही में बिहार के कुढ़नी में हुए उपचुनाव के दौरान भी इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया गया था।

बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का ये कोई पहला मामला नहीं है। 5 अगस्त 2022 को बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत हुई थी और 17 लोगों ने अपनी आंख की रोशनी को खो दी थी। वहीं 21 मार्च 2022 को बिहार के तीन जिलों में जहरीली शराब पीने से 37 लोगों की मौत हो गई थी।

उस समय जहरीली शराब से सबसे ज्यादा मौतें भागलपुर जिले में हुईं, जहां 22 लोगों की मौत हुई थीं। इसके अलावा बांका जिले में 12 और मधेपुरा में 3 लोगों की जान चली गई। 5 नवंबर 2021 में मुजफ्फरपुर के बेतिया में 8 और गोपालगंज में 16 लोगों की मौत हो गई।

स्कूल जा रही छात्रा पर युवक ने फेंका एसिड, अस्पताल में कराया गया भर्ती

0

नई दिल्ली : दिल्ली में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन दिल्ली में महिला से छेड़खानी और बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला दिल्ली के द्वारका का है, जहां पर युवक द्वारा छात्रा पर तेजाब फेंकने का है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, द्वारका इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंका है। घटना में बुरी तरह से घायल छात्रा को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना में दो युवक शामिल थे। ये आरोपित नीले रंग की बाइक पर सवार थे। वहीं, पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। राजधानी में दिनदहाड़े घटी इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के PCR पर सुबह करीब नौ बजे मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में कॉल आई। बताया गया है कि 17 साल की एक लड़की पर आज सुबह साढ़े सात बजे के करीब बाइक सवार दो लोगों ने कथित तौर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ का इस्तेमाल कर हमला किया।

घटना के वक्त पीड़ित लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। पीड़िता ने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस मामले में सुमित नामक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घटना को लेकर पारिवारिक रंजिश की आशंका जता रहे हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने छात्रा पर एसिट अटैक मामले का संज्ञान लिया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका गया। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?”

तवांग झड़प के मुद्दे को लेकर दोनों सदनों में जोरदार हंगामा, चर्चा की मांग

0

सात दिसंबर से चल रहे संसद के शीतकालीन सत्र का आज 7वां कार्य दिवस है। चीन से टकराव के मुद्दे पर दोनों सदनों में आज एक बार फिर से विपक्षी दलों का हंगामा जारी है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी समेत कई नेताओं ने इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के मुद्दे पर आज फिर लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है। सभी सांसद चर्चा की मांग पर अड़े हैं।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने चीन के साथ चल रहे सीमा संघर्ष के बावजूद चीनी आयात पर भारत की निर्भरता क्यों बढ़ी है? पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

 

 

FIFA World Cup Final के बाद संन्यास लेंगे लियोनेल मेसी, इस दिन होगा आखिरी मैच

0

फीफा वर्ल्ड कप 2023 में लियोनल मेसी का जादू जमकर चल रहा है. अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कमाल का खेल दिखाते हुए अबतक पांच गोल दागे हैं और इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में भी पहुंचा दिया.

सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने क्रोएशिया की मजबूत टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में एंट्री की. हालांकि इस मैच के बाद एक ऐसी खबर सामने आई है जो मेसी के फैंस का दिल तोड़ सकती है. खबरें हैं कि मेसी वर्ल्ड कप फाइनल के बाद संन्यास ले सकते हैं.

अर्जेंटीना की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 दिसंबर को होने वाला वर्ल्ड कप फाइनल मेसी का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा. खबरों की मानें तो 35 साल के मेसी फाइनल के बाद अर्जेंटीना की टीम को अलविदा कह देंगे.

मेसी ने अर्जेंटीना की मीडिया फर्म डियारियो डेपोरटिवो ओले से बातचीत में कहा, ‘मैं ये हासिल कर बहुत खुश हूं. मैं अपने वर्ल्ड कप की यात्रा फाइनल में अपना आखिरी मैच खेलकर समाप्त करूंगा.’ मेसी ने कहा कि इस मौके पर जश्न मनाने की जरूरत है. अर्जेंटीना फिर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच चुका है. मेसी ने कहा, ‘हमने मुश्किल परिस्थितियां देखी लेकिन आज हमने शानदार खेल दिखाया.

 

 

बिना परीक्षा बन गए आयकर अधिकारी, CBI ने नौ को पकड़ा

0

नागपुर : CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने महाराष्ट्र के नागपुर में आयकर विभाग के नौ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये कर्मचारी चयन आयोग (SSC) परीक्षा में शामिल हुए बिना विभाग में शामिल हो गए। एक अधिकारी ने कहा कि मामला 2012-14 में आयोजित हुई एसएससी परीक्षा से जुड़ा है। आरोपितों ने परीक्षाओं में बैठने के लिए डमी उम्मीदवारों की व्यवस्था की और कर्मचारी चयन आयोग को गुमराह कर दिया। आरोपितों का आयकर विभाग में MTS और स्टेनोग्राफर के पद के लिए चयन हुआ था। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में इनमें से कुछ को पदोन्नति भी मिली थी।

CBI की ACB ब्रांच ने नागपुर में 6 मार्च 2018 को केस दर्ज किया था। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की थी। आरोपित एसएससी परीक्षाओं में बैठने के लिए डमी उम्मीदवारों की व्यवस्था की और कर्मचारी चयन आयोग को गुमराह किया। मामले की जांच के दौरान इन उम्मीदवारों के परीक्षा पत्रों और अन्य दस्तावेजों में उनकी लिखावट, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को फारेंसिक जांच के लिए भेजा गया था।

जांच में पाया गया कि 12 में से नौ उम्मीदवार वास्तव में उक्त परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बजाय, डमी उम्मीदवारों ने उनकी ओर से भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। मामले की जांच शुरू हुई तो केंद्रीय एजेंसी ने इन अधिकारियों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। आरोपितों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 16 दिसंबर तक हिरासत में लिया गया है।

DCM से टकराकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी स्लीपर बस, 6 की मौत, 22 घायल

0

UP के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। थाना नगला खंगर क्षेत्र में बुधवार तड़के एक्सप्रेसवे पर 61 माइलस्टोन के समीप डीसीएम से बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद बस नीचे जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। 22 यात्री घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है। मृतकों में 14 महीने का बच्चा, एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि लुधियाना से स्लीपर बस रायबरेली जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बुधवार तड़के चार बजे नगला खंगर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बस डीसीएम से टकरा गई। इसके बाद एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है।

इनकी  मौत 

  • रीना उम्र 22 वर्ष पत्नी सुनील निवासी कुसुम्भी थाना असोथर जिला फतेहपुर।
  • अयांश उम्र 15 माह पुत्र सुनील
  • सन्तलाला उम्र 67 वर्ष निवासी पन्नोई जिला कौशाम्बी ।
  • अन्य तीन व्यक्तियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घायल 

  1. बबलू पुत्र बिंदादीन निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।
  2. बालक पुत्र श्रीपाल निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।
  3. संतोष पुत्र श्री पाल निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।
  4. रामप्रसाद पुत्र शिव कुमार निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।
  5. संतोष पुत्र नन्हे निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।
  6. सुरजीत पुत्र रामचरण निवासी राजापुर कर्वी, जिला चित्रकूट ।
  7. ज्योति पत्नी अजयपाल निवासी किदवई नगर, जिला कानपुर ।
  8. अजय पुत्र मोहन लाल निवासी किदवई नगर, जिला कानपुर ।
  9. रेश्मा पुत्री मटरू निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर ।
  10. कुमारी रोशनी पुत्री मटरू निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर ।
  11. चंदा देवी पत्नी रामचरण निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर ।
  12. रामशरण पुत्र राजाराम निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर ।
  13. सुनील पुत्र गंगादीन निवासी कोसंबी थाना असोथर, जिला फतेहपुर ।
  14. कुमारी अनन्या पुत्री सुनील निवासी उपरोक्त ।
  15. रामप्रवेश पुत्र राम प्रसाद निवासी इलाकुटबा थाना महाराजगंज, जिला रायबरेली ।
  16. नीलम पत्नी बहादुर निवासी मोहनगंज थाना किदवई, जिला रायबरेली ।
  17. सोनू पुत्र सूरज लाल निवासी परसाखेड़ा थाना मौरावा, जिला उन्नाव ।
  18. राकेश पुत्र परमेश्वर निवासी उपरोक्त ।
  19. राहुल पुत्र सूरज लाल निवासी उपरोक्त ।
  20. किरण पत्नी पंकज निवासी उपरोक्त ।
  21. गणेश पुत्र जगन्नाथ निवासी बाज खेड़ा थाना मौरावा, जिला उन्नाव ।
  22. दीपू पुत्र राधेलाल निवासी शिवराज खेड़ा थाना मौरावा जिला उन्नाव ।