Home Blog Page 623

बेशर्म रंग गाने पर किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया में मिल रही तारीफ, देखें VIDEO

0

मुम्बई : दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान स्टारर पठान जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से शाह रुख चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। पठान रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में आ गई है। इस फिल्म के पहले गाने ‘बेशरम रंग’ ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इस गाने में दीपिका ने जो भगवा रंग की मोनिकिनी पहनी है उसे लेकर नेता से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक ने विरोध जताया। हालांकि इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के गाने ‘बेशरम रंग’ पर एक प्लस साइज इंफ्लुएन्सर का डांस वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया इंफ्लुएन्सर अपने डांस मूव्स और एक्सप्रेशन से दीपिका पादुकोण को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

बेशरम रंग पर अब तक आप लोगों ने इंस्टाग्राम पर कई रील्स देखी होंगी, लेकिन दीपिका पादुकोण के गाने पर इस रील को देखने के बाद यूजर्स की नजरें भी नहीं हट रही है। ‘बेशरम रंग’ गाने पर इस रील को इंटरनेट सेंसेशन तन्वी गीता रविशंकर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह दीपिका पादुकोण की तरह बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं और बीच पर घूमते हुए अपने सेंशुअस मूव्स दिखा रही हैं।

इस गाने पर वह एक्ट्रेस की तरह ही ट्वर्क भी कर रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए तन्वी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘बी बेशरम, अगर आप अपनी पसंदीदा चीज कर रहे हैं। वो पहन रहे हैं, जो आपको पसंद है, वैसे जी रहे हैं, जैसे आपको पसंद है। अगर ये चीजें आपको किसी की नजरों में बेशरम बनाती हैं, तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है’।

तन्वी के इस डांस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये डांस मूवी में होना चाहिए था’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘काश मेरे अन्दर भी इस लेवल का आत्मविश्वास होता और खुद से प्यार होता’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘तो ये दीपिका पादुकोण की हॉट बॉडी नहीं है, जो इस गाने को और भी ज्यादा हॉट बनाती है।

इस वीडियो को देखने के बाद मैं बस देखती ही रह गई। आप बहुत हॉट लग रही हो। आप आई, आपने देखा और इस पर जीत हासिल कर ली ऐसा लग रहा है। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों के अलावा जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं।

Air India की फ्लाइट में शख्स ने महिला पर की पेशाब, अब नहीं कर पाएगा हवाई सफर!

0

नई दिल्ली : एयर इंडिया की फ्लाइट में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। नशे में धुत एक शख्स ने महिला यात्री पर ही पेशाब कर दी। महिला एयर इंडिया की बिजनेस क्लास से सफर कर रही थी। तभी पीड़ित महिला के साथ बैठे एक शख्स ने उस पर पेशाब कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स नशे में धुत था।

एयर इंडिया की बिजनेस क्लास में महिला पर पेशाब करने की घटना 26 नवंबर की है। पीड़ित महिला न्यूयॉर्क से दिल्ली की यात्रा कर रही थी। आरोप है कि आरोपी शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामला सामने आने के बाद एयर इंडिया की तरफ से सफाई दी गई है। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

एयर इंडिया आगे बताया कि इस घटना के बाद एक आंतरिक समिति का गठन किया गया है। आरोपी पुरुष यात्री को ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डालने की सिफारिश की गई। अधिकारियों ने बताया कि मामला अभी सरकारी समिति के अधीन है और फैसले का इंतजार है।

Delhi Kanjhawala Case: सहेली का दावा, नशे में थी अंजली, फिर भी जिद्द कर चलाई स्कूटी

0

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस को सुल्तानपुरी हादसे में चश्मदीद गवाह मिल गई है। मृतका की सहेली ने पुलिस को दिए बयान में मंगलवार को सनसनीखेज खुलासा किया है। इस खुलासे के तहत बलेनो कार सवार पांचों आरोपितों के हैवानियत का पता लग गया है। पुलिस को मिली चश्मदीद मृतका की ही सहेली है जो घटना के समय मृतका की स्कूटी पर पीछे बैठी थी और मृतका उसे घर छोड़ने जा रही थी।

मृतका की सहेली का कहना है कि कार से स्कूटी की टक्कर होने के बाद दोनों नीचे गिर गई थी। वह कार के बगल में जा गिरी थी जबकि मृतका के कार के सामने गिरने से वह अंदर फंस गई थी। कार सवार युवकों को यह पता लग गया था कि कोई कार के नीचे फंस गया है फिर भी वे लोग जानबूझकर मृतका को घसीटते हुए लेकर चले गए थे। सड़क पर सन्नाटा होने के कारण वह डर गई थी जिससे वह तुरंत पैदल अपने घर चली गई और उसने घर वालों को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी।

मृतका की सहेली ने कहा कि घटना के बाद उसका दिमाग काम नहीं कर रहा था कि वह करें तो करें क्या। सहेली ने कहा, ”एक समय तो मुझे लगा कि वो मृतका को बचाने की कोशिश करें लेकिन डर के कारण बचाने और शोर मचाने की कोशिश नहीं की।” उसने आगे कहा कि वह बहुत ज्यादा डर गई थी इसलिए पुलिस को भी कुछ नहीं बताया। घर जाकर भी वह सोचने लगी कि क्या करें। उसने कहा कि उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह बच गई। परिवार वालों को बताती तो वह उसे दोषी ठहराते।

मृतका की सहेली ने बताया कि 31 दिसंबर की रात वह ओयो होटल में पार्टी करने गई थी। होटल में उसके साथ उसका पुरुष मित्र और अन्य दोस्त थे। वह आठ बजे होटल गई थी और देर रात करीब पौने दो बजे निकल गई थी। होटल से बाहर निकलने पर मृतका कह रही थी वह स्कूटी चलाएगी लेकिन वह नशे में थी इसलिए उन दोनों की स्कूटी चलाने को लेकर हाथापाई हुई थी। वह बहुत अधिक नशे में थी, होशोहवाश में नहीं थी। हालांकि आखिरकार मृतका ने ही स्कूटी चलाई।

साथ ही उसने कहा कि रास्ते में एक जगह ट्रक से उन लोगों की टक्कर हो जाती। उस हादसे से बचने के बाद उसने मृतका से कहा कि वो ही स्कूटी चलाएगी। उसके तुरंत बाद ही आगे जाकर उन लोगों की कार से आमने सामने की टक्कर हो गई। सहेली ने कहा कि इस हादसे में उसे भी चोट आई और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उसने कहा कि मतका को भी चोट नहीं आती अगर गाड़ी में बैठे युवक उसे कार के नीचे से बाहर निकाल देते। सहेली ने कहा कि उसने मृतका को बचाने की कोशिश की लेकिन उसे मौका नहीं मिला। होटल से निकलते ही कुछ दूर आगे जाकर हादसा हो गया।

मृतका की सहेली ने कहा है कि 10 दिन पहले किसी दोस्त के माध्यम से मृतका से उसकी मुलाकात हुई थी फिर उन्होंने नया साल साथ मनाने की योजना बनाई। घटना के दिन पहले मृतका उसके घर सुल्तानपुरी आई थी। उसके बाद में उसके साथ रोहिणी के लिए निकली थी। वहां से वह मृतका के घर गई और तैयार होकर होटल के लिए निकली थी। वहां सभी ने पार्टी की। मृतका ने दोस्तों को बुलाया था। कार के शीशे काले थे जिससे उसे अंदर कुछ नहीं दिखाई दिया कि अंदर कितने युवक थे।

मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि मृतका की सहेली को भी जांच के दायरे में लाना चाहिए। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह लड़की भी उन लड़कों से मिली हुई है। स्वाति ने टीवी चैनल पर कहा कि यह लड़की मृतका के बारे में उल्टी-सीधी बातें कर रही है। उसके कैरेक्टर पर सवाल उठाने की कोशिश की जा रही है। मृतका की सहेली तीन दिन तक चुप क्यों रही? खुद को दोस्त कहने वाली लड़की पीछा करने की बजाय, पुलिस को बताने की बजाय घर जाकर बैठ जाती है और सामने आती है तो मृतका पर सवाल उठाती है।

उर्फी जावेद बोलीं : या तो मैं खुद को मार लूंगी या फिर…

0

एक्ट्रेस उर्फी जावेद और बीजेपी लीडर चित्रा वाघ के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. न्यू ईयर के मौके पर उर्फी जावेद के खिलाफ बोल्ड लुक्स की वजह से चित्रा वाघ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद उर्फी ने चित्रा वाघ की फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि उन्हें खुद पर गर्व है. अब उर्फी जावेद एक बार फिर इस मामले में अपना रिएक्शन दिया है.

मैं खुद को मार लूं या फिर…
उर्फी जावेद ने इंस्टा स्टोरी पर नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा, मुझे पता है कि राजनेताओं के खिलाफ ऐसी सामग्री अपलोड करना काफी खतरनाक है, लेकिन इन लोगों की वजह से मुझे सुसाइड करने के ख्याल आ रहे हैं. इसलिए या तो मैं खुद को मार लूं या फिर अपने मन की बात कहूं और उनके द्वारा मारी जाऊं, लेकिन मैंने इसे शुरू नहीं किया, मैंने कभी किसी के साथ गलत कुछ नहीं किया. वे बिना किसी कारण मेरे पीछे पड़े हैं.

उर्फी जावेद ने एक और स्टोरी शेयर करते हुए बीजेपी लीडर चित्रा वाघ पर तंज कसा है. इसके साथ ही कहा कि अगर वह बीजेपी पार्टी में शामिल हो जाएंगी तो फिर किसी को उनके कोई दिक्कत नहीं होगी. उर्फी जावेद ने लिखा, ‘ये वही महिला है, जो संजय राठौर की गिरफ्तारी के लिए चिल्ला रही थीं, जब ये एनसीपी में थीं. इसके बाद इनका पति रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया तो पति को बचाने के लिए ये बीजेपी में शामिल हो गई. इसके बाद संजय और चित्रा काफी अच्छे दोस्त बन गए. मैं भी बस बीजेपी जॉइन करने वाली हूं. तब हम अच्छे दोस्त बन जाएंगे.

ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, 15 दिन में तीन की जा चुकी जानें

0

ओडिशा : यहाँ एक और रूसी नागरिक की मौत का मामला सामने आया है. बीते 15 दिनों में यह तीसरा मामला है. मृतक की पहचान 51 वर्षीय मिल्याकोव सर्गेई के रूप में हुई है. व्यक्ति की लाश जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर लंगर डाले जहाज में मिली. मौक का कारण हार्ट अटैक बताया गया है. इससे पहले भी राज्य में रूसी सांसद की हार्ट अटैक से ही मौत हुई थी. अब एक और मौत के बाद रहस्य और गहराता जा रहा है.

यह जहाज पारादीप के रास्ते बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से मुंबई जा रहा था. सुबह करीब 4.30 बजे रूसी नागरिक जहाज के चेंबर में मृत पाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इससे पहले ओडिशा में पुतिन के आलोचक पावेल एंटोव (Pavel Antov) की मौत का मामला सामने आया था. इस मामले में यह भी आरोप लगा था कि अंतिम संस्कार से पहले सांसद के विसरा को सुरक्षित नहीं किया गया था और पुलिस ने इसके सैंपल नहीं मांगे थे.

15 दिनों में ओडिशा में तीन रूसी नागरिकों की मौत के मामले सामने आ गए हैं. इससे पहले 24 दिसंबर को सॉसेज टाइकून एंटोव की पिछले शनिवार को होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. इसी होटल में 22 द‍िसंबर को हार्ट अटैक से एक और रूसी पर्यटक की मौत हुई थी. होटल के कर्मचारियों ने कमरे में चारों तरफ शराब की टूटी हुई बोतलें और प्लेटें बिखरी पड़ी होने की बात कही थी.

पुतिन के आलोचक पावेल एंटोव मौत मामले को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक एसके बंसल ने कहा था कि रूस के एक सांसद सहित दो रूसी नागरिकों की मौत की जांच सीआईडी और अपराध शाखा की टीम कर रही है. बंसल ने कहा कि जांच ‘खुले दिमाग’ से की जा रही है और बताया कि मामले में उन्हें अभी तक किसी प्रकार की गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले हैं.

लिव-इन पार्टनर बना हैवान, प्रेमिका के बच्चों की अंगुलियां काटी, बंधक बनाकर पीटा

0

काशीपुर: लिव-इन रिलेशन में दरिंदगी और हैवानियत की खबरें देशभर से लगातार सामने आ रही हैं। बावजूद, लोग समझने को तैयार नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में सामने आया है। लिव-इन पार्टनर ने हैवानियत दिखाई है। महिला के घर लिव-इन में रह रहे युवक ने महिला की बेटी और बेटे को बंधक बनाकर उनकी अंगुलियां काट दीं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लहूलुहान हालत में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों से अनबन रहने के कारण वह उनसे नाराज रहता था।

उत्तरकाशी: दीपक बिजल्वाण का विरोधियों को जवाब, लिखा सत्यमेव जयते

आईटीआई थाना पुलिस ने बताया कि इलाके की एक महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। मूलरूप से ठाकुरद्वारा निवासी एक युवक उसके घर में किराये पर रहता था। दो साल से दोनों लिव इन में रह रहे थे। महिला के तीन बच्चे हैं।

वे युवक के घर में रहने का विरोध करते थे। सोमवार दोपहर युवक ने दो बच्चों के हाथ बांध दिए और पीटने के बाद अंगुलियों को चाकू से लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों मासूमों को अस्पताल पहुंचाया और इलाज के बाद घर पर छोड़ दिया गया है।

मेरे भाई को खरीद नहीं पाए अडानी-अंबानी, BJP पर बरसीं प्रियंका गांधी

0

राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को गाजियाबाद के लोनी में अपने भाई का स्वागत करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे।

देश के शीर्ष उद्योगपतियों का नाम लेते हुए प्रियंका ने राहुल की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि अडानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे। यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में राहुल गांधी को योद्धा बताते हुए कहा कि राहुल आज मोहब्बत की दुकानें खोल रहे हैं, मुझे मेरे भाई पर गर्व है।

SC का फैसला, सार्वजनिक पद पर बैठे हुए लोगों के बोलने पर पाबंदी की जरूरत नहीं

0

नई दिल्ली: सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार पर पाबंदी लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया है। जस्टिस एसए नजीर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ इस पर अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अभिव्यक्ति की आजादी पर कोई पाबंदी लगाने की जरूरत नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19(2) के तहत निर्धारित प्रतिबंधों के अलावा कोई भी अतिरिक्त प्रतिबंध नागरिक पर नहीं लगाया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि किसी मंत्री द्वारा दिए गए बयान को सरकार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। अदालत ने अपने फैसले में ये भी कहा कि बयान के लिए मंत्री खुद जिम्मेदार हैं।

जस्टिस बीवी नागरत्ना ने अलग फैसला लिखा है। उन्होंने कहा कि बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक बहुत आवश्यक अधिकार है, ताकि नागरिकों को शासन के बारे में अच्छी तरह से शिक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभद्र भाषा समाज को असमान बनाकर मूलभूत मूल्यों पर प्रहार करती है।

शीर्ष अदालत ने 15 नवंबर को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। अदालत ने कहा था कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए, जो अन्य देशवासियों के लिए अपमानजनक हों। शीर्ष अदालत ने कहा था कि यह व्यवहार हमारी संवैधानिक संस्कृति का हिस्सा है और इसके लिए सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों के लिहाज से आचार संहिता बनाना जरूरी नहीं है।

दिल्ली कंझावला केस : पुलिस ने कुछ और लोगों को हिरासत में लिया, होटल मैनेजर का बड़ा दावा

0

देश की राजधानी दिल्ली में शर्मसार करने वाला मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वह घर चली गई थी।

जांच में यह बात सामने आई है कि सेक्टर-24 रोहिणी स्थित दीवान पैलेस होटल में युवती और उसकी साथी ने एक कमरा बुक कराया गया था। यहां दोनों लड़कियों में झगड़ा हुआ था। इस पर होटल प्रशासन ने इनको बाहर निकाल दिया था। होटल के बाहर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान होटल के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को समझाया भी थी। इसके बाद ही लड़कियां एक साथ स्कूटी पर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हादसे का शिकार हुई युवती का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में युवती 31 दिसंबर की रात में 1.45 मिनट पर होटल से बाहर निकलती है। इसके बाद वह अपनी दोस्त के साथ स्कूटी पर निकल जाती है। इस मामले की जांच में एक और नया मोड़ सामने आया है।

दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कंझावला युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वह घर चली गई थी। लेकिन मृतक का पैर कार में फंस गया, जिसके बाद उसे आरोपी 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। मृतक के पैर कार के एक्सल में फंस गए थे। पुलिस ने मृतक की दोस्त के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होगा।

कोरोना के बाद दूसरा सबसे बड़ा खतरा बनेगा सुपरबग, जानें क्या है ये

0

पिछले दो सालों से पूरी दुनिया कोरोना की मार झेल रही है. एक तरफ जहां हर साल एक नए वेरिएंट के साथ ये महामारी लोगों को न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी कमजोर कर रही है. तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में इंसानों के बीच तेजी से फैल रहे एक सुपरबग ने पूरी दुनिया को फिर से चिंता में डाल दिया है.

मेडिकल साइंस के लिए यह बैक्टीरिया सुपरबग पिछले कुछ साल में एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है. ऐसे में कोविड-19 का संक्रमण इसे और ज्यादा खतरनाक बना रहा है. मेडिकल जर्नल लांसेट में प्रकाशित स्टडी बताती है कि अगर ये सुपरबग इसी रफ्तार से फैलता गया तो इसके कारण हर साल 1 करोड़ लोगों की मौत हो सकती है.

मौजूदा वक्त में इस सुपरबग के चलते दुनिया भर में हर साल 13 लाख लोगों की जान जा रही है. लांसेट की स्टडी में खुलासा हुआ है कि सुपरबग पर एंटीबायोटिक और एंटी-फंगल दवाएं भी असर नहीं करती हैं. क्या ये सुपरबग दुनिया के लिए एक नए तरह का खतरा पैदा कर रहा है ?

सुपरबग क्या है

यह बैक्टीरिया का ही एक रूप है. कुछ बैक्टीरिया हयूमन फ्रैंडली होते हैं तो कुछ इंसान के लिए बेहद खतरनाक होते हैं. ये सुपरबग इंसान के लिए घातक है. ये बैक्टीरिया, वायरस और पैरासाइट का स्ट्रेन है. जब बैक्टीरिया, वायरस, फंगस या पैरासाइट्स समय के साथ बदल जाते हैं तो उस वक्त उन पर दवा असर करना बंद कर देती है. इससे उनमें एक एंटीमाइक्रोबॉयल रेजिस्टेंस पैदा होता है.

एंटीमाइक्रोबॉयल रेजिस्टेंस पैदा होने के बाद उस संक्रमण का इलाज काफी मुश्किल हो जाता है. आसान भाषा में समझे तो सुपरबग उस तरह की स्थिति है जब मरीज के शरीर में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और पैरासाइट के सामने दवा बेअसर हो जाए.

सुपरबग किसी भी एंटीबायोटिक दवा के अधिक इस्तेमाल या बेवजह एंटीबायोटिक दवा इस्तेमाल करने से पैदा होते हैं. डॉक्टरों की माने तो फ्लू जैसे वायरल संक्रमण होने पर एंटीबायोटिक लेने पर सुपरबग बनने के अधिक आसार रहते हैं, जो धीरे धीरे दूसरे इंसानों को भी संक्रमित कर देते हैं.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार हमारे देश में भी निमोनिया और सेप्टीसीमिया के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएं कार्बेपनेम मेडिसिन अब बैक्टीरिया पर बेअसर हो चुकी हैं. इस वजह से इन दवाओं के बनाए जाने पर रोक लगा दी गई.

कैसे फैलता है ये खतरनाक बग

सुपरबग एक से दूसरे इंसान के त्वचा संपर्क, घाव होने, लार और यौन संबंध बनाने से फैलता है. एक बार सुपरबग के इंसान के शरीर में होने पर मरीज पर दवाएं असर करना बंद कर देती हैं. फिलहाल सुपरबग की कोई दवाई मौजूद नहीं है लेकिन सही तरीके अपना कर इसकी रोकथाम की जा सकती है

कोरोना और सुपरबग की जुगलबंदी से मचा कोहराम

कोरोना महामारी के बीच कुछ दिनों पहले ही सुपरबग की वजह से हो रही मौतों पर लांसेट ने स्टडी की है. रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में आईसीएमआर ने 10 अस्पतालों में अध्ययन किया और पाया कि कोरोना वायरस के बाद से लोग ज्यादा एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करने लगे हैं.

एंटीबायोटिक के ज्यादा इस्तेमाल और सुपरबग के कारण हालात और ज्यादा खराब हुए हैं. कोरोना से संक्रमित होने वाले लगभग 50 फीसदी से ज्यादा कोविड मरीजों को इलाज के दौरान या बाद में बैक्टीरिया या फंगस के कारण इन्फेक्शन हुआ और उनकी मौत हो गई. स्टडी के माने तो दुनिया में एंटीबायोटिक्स का इस्तेंमाल इसी रफ्तार में बढ़ता रहा तो मेडिकल साइंस की सारी तरक्की शून्य हो जाएगी.

एंटीबायोटिक की इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है

स्कॉलर एकेडमिक जर्नल ऑफ फार्मेसी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 15 सालों में दुनिया भर में एंटीबायोटिक का इस्तेमाल 65 प्रतिशत बढ़ गया. कोरोना महामारी से बचने और अपने कमजोर इम्यूनिटी से डरे लोग अब सामान्य सर्दी-खांसी में भी एंटीबायोटिक इस्तेमाल कर रहे हैं. अमेरिका को इस सुपरबग के कारण 5 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है.

एंटीबायोटिक ज्यादा खाना खतरनाक!

लांसेट की इसी अध्ययन में बताया गया कि कैसे कोरोना महामारी के चलते अस्पतालों में हो रहे मरीजों ने एएमआर के बोझ को बढ़ा दिया है. इसका एक कारण है कि कोरोना के इलाज के दौरान ज्यादातर मरीजों को एंटीबायोटिक दी गई.

सुपरबग से कौन सी बीमारियां होती हैं

साल 2021 में अमेरिका ने 10 रिसर्च के ज्यादा में पाया गया कि सुपरबग के कारण प्रीमैच्योर बर्थ का जोखिम बढ़ता है. वहीं पुरुषों को पेशाब से जुड़ी परेशानी होती है. हालांकि इससे इंसानों में लंबे समय तक होने वाले दुष्प्रभावों पर अभी और रिसर्च की जा रही है.

कैसे बचें सुपरबग के प्रकोप से

  • सुपरबग से बचने के लिए सबसे पहले हाथों को साबुन और पानी से धोएं.
  • हाथ धोने के लिए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
  • खाने के सामान को साफ जगह पर रखें.
  • भोजन को अच्छी तरह से पकाना और साफ पानी का इस्तेमाल करना.
  • बीमार लोगों के संपर्क से बचें.
  • डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही किसी एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग.
  • एंटीबायोटिक दवाओं को दूसरों के साथ साझा नहीं करना.