Home Blog Page 620

बेटा चाहती थी महिला, तीन दिन की बच्ची का रुमाल से घोंट दिया गला

0

महाराष्ट्र :  लातूर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी ही तीन दिन की बेटी को मार डाला। तीन दिन की बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गोटेगांव पुलिस ने कहा, महिला उस्मानाबाद की लोहारा तहसील के होली की रहने वाली है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही और घटना की जांच जारी है।

अधिकारियों ने बताया, अभी तक जांच में सामने आया है कि महिला की पहले से एक बेटी है और वह बेटा चाहती थी। दूसरी बार भी बेटी पैदा होने से वह परेशान हो गई और रुमाल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने कसार ज्वाला गांव के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को जन्म दिया।

हिंदी सिनेमा में पहली बार पब्लिक हॉलीडे का एलान, जानें कब-कब मिलेंगी छुट्टियां

0
छुट्टियां मनाना आखिर किसे पसंद नहीं होता! अक्सर नौकरी-पेशा लोग इन पर अपना हक समझते हैं। हालांकि, कुछ पेशे ऐसे भी होते हैं, जहां सार्वजनिक छुट्टियों जैसी कोई चीज नहीं होती। अब तक हिंदी सिनेमा भी इस लिस्ट में शुमार रहा। जी हां, सिनेमा एक ऐसी दुनिया है जहां छुट्टी का कोई दिन तय नहीं माना जाता। हर दिन फिल्म की शूटिंग होती है। हर दिन स्क्रिप्ट लिखी जाती हैं, फिल्मों पर काम जारी होता है। हालांकि, अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी पब्लिक हॉलीडे मनाए जाएंगे! हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार पब्लिक हॉलीडेज की घोषणा की गई है।
हिंदी सिनेमा में सार्वजनिक छुट्टियों का एलान

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने बाकायदा वर्ष 2023 की अनिवार्य छुट्टियों की सूची जारी की है। सालभर में कुल 12 छुट्टियों का एलान किया गया है। हर महीने सितारों को एक सार्वजनिक अवकाश मिलेगा। इनमें जनवरी के महीने में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी मिलेगी। वहीं, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी दी जाएगी। मार्च के महीने में होली की छुट्टी (8 मार्च) को रहेगी। 22 अप्रैल को रमजान ईद की छुट्टी रहेगी। 1 मई को मजदूर दिवस की छुट्टी, 29 जून को ईद की और 29 जुलाई को मोहर्रम की छुट्टी का एलान किया गया है।

हिंदी सिनेमा में सार्वजनिक छुट्टियों का एलान

अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की छुट्टी का एलान किया गया है। वहीं सितंबर में सितारों को गणेश चतुर्थी की छुट्टी मिलेगी। अक्तूबर में दशहरा, नवंबर में एक दिन की दिवाली की छुट्टी मिलेगी और आखिरी महीने दिसंबर में क्रिसमस डे की छुट्टी का एलान किया गया है।

हिमाचल को मिली नई कैबिनेट, इन सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

0

हिमाचल : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल का आख़िरकार आज विस्तार हो गया है. प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. सबसे पहले सोलन से सबसे पुराने विधायक धनी राम शांडिल्य ने शपथ ली. इसके बाद सिरमौर के शिलाई से छह बार के विधायक हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर के पूर्व डिप्टी स्पीकर जगत सिंह नेगी, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह बेटे शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह, कांगड़ा के जवाली से चंदर कुमार, कुसुमपट्टी से विधायक अनिरुद्ध सिंह और जुब्बल-कोटखाई से चार बार के विधायक रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली है.

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. कांग्रेस के पक्ष में चुनाव परिणाम आने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया था. उनके साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को बनाया गया था. ठीक एक माह बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के कैबिनेट का विस्तार भी हो गया है. आज प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सात विधायकों को शपथ दिलाई. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटों में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार बीजेपी सिर्फ 25 सीटें ही जीत पाई. आम आदमी पार्टी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई.

इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सीएम सुक्खू ने रविवार को छह एमएलए को मुख्य संसदीय सचिव पद की शपथ दिलाई थी. बताया जा रहा है कि ये सभी विधायक मंत्री पद के दावेदार थे. इन लोगों को मंत्री न बनाकर मुख्य संसदीय सचिव पद पर एडजस्ट किया गया है. जिन विधायकों को संसदीय सचिव बनाया गया है उनमें रामकुमार चौधरी, मोहन लाल ब्राक्टा, रामकुमार, आशीष बुटेल, किशोरीलाल, संजय अवस्थी शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले मुख्य संसदीय सचिव बनाने की पहल वीरभद्र सरकार में शुरू हुई थी.

IMD ने जारी किया शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, अभी और गिरेगा तापमान

0

नई दिल्ली : उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में ठंड के ओर बढ़ने की संभावना जताई है। इससे पहले देश के कई राज्यो में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में रविवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह शीत लहर चलेगी और बहुत घना कोहरा होगा। इसलिए विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। आगामी सोमवार को ठिठुरन रहेगी। इसके बाद मंगलवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। घना कोहरा होने के कारण सुबह साढ़े पांच बजे पालम एयरपोर्ट के पास दृश्यता महज 25 मीटर व सफदरजंग के पास दृश्यता 200 मीटर थी।

weather temprecture

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान अगले कुछ दिन तक 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 17-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे और ठंड का असर फ्लाइट पर भी पड़ा है। घने कोहरे के कारण कई फ्लाइटों में देरी हुई है। दिल्ली हवाई अड्डे पर मौजूद यात्रियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड के बीच हवाईअड्डे पर दृश्यता बहुत कम है। जिस वजह से उनकी फ्लाट पर देरी हो रही है।

jagran

पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों और राजस्थान में चुरू समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है। एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर रविवार से बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर में भी शीतलहर जारी है। न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है, लेकिन इससे लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -1.4 डिग्री रहा, जबकि इससे पहले की रात यह -5.5 डिग्री था। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे के दौरान वर्षा व बर्फबारी की संभावना जताई है। यह 13 जनवरी तक जारी रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार से उत्तराखंड का मौसम करवट बदलेगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा एवं हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। शनिवार को केदारनाथ धाम का तापमान अब भी माइनस दो डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश में शनिवार दोपहर बाद शिंकुला, बारालाचा सहित अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि प्रदेशभर में बादल छाए रहे। बिहार में उत्तर पछुआ हवा के प्रवाह के साथ निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव की स्थिति बनी रहेगी।

कोहरे का कहर जारी, 42 ट्रेनें और 20 फ्लाइट लेट, देखें सूची

0

नई दिल्ली : उत्तर भारत में चल रही शीतलहर का असर यातायात पर पड़ता दिख रहा है। कोहरे और खराब मौसम के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कई राज्यों में घना कोहरा छाने के चलते आज 42 ट्रेनें और 20 से अधिक फ्लाइट अपने निर्धारित समय से काफी देरी पर चल रही हैं। इसके चलते लोगों को प्लेटफार्म पर सोने को मजबूर होना पड़ रहा है।

रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों को कोहरे के चलते देरी से चलाया जा रहा है। कई ट्रेनें तो 5 घंटे से भी ज्यादा की देरी से चल रही है, जिसमें  कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, रीवा-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल शामिल है।

कई रात की ट्रेनों के 5 से 6 घंटे देरी से चलने के चलते लोग प्लेटफार्म पर सोने को मजबूर हैं। यही हाल दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। वहीं, एक यात्री धनंजय कुमार ने बताया कि मैं बिहार के पटना से आया हूं और कोहरे के कारण मेरी ट्रेन यहां 2-3 घंटे की देरी से पहुंची।

jagran

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 20 फ्लाइट देरी से चल रही हैं। दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम के कारण यह फ्लाइट देरी से चल रही है, हालांकि सुबह छह बजे तक किसी भी विमान के मार्ग में परिवर्तन की सूचना नहीं मिली है।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चल रही है। अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में और उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में चल रही शीतलहर और कोहरे की स्थिति के बीच लोग राहत पाने के लिए अलाव जलाते देखे जा रहे हैं।

राहुल गांधी टी-शर्ट पर नहीं थम रही राजनीति, कांग्रेस बोली: भक्तों का दर्द लाजमी है

0

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस समय हरियाणा से गुजर रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ये यात्रा जहां से भी निकलती है निश्चित तौर पर वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक बूस्टर के रूप में काम करती है. वहीं, यात्रा को लाइमलाइट में लाने की जिम्मेदारी राहुल गांधी ने अपने कंधों पर ही ले ली है. चाहे वो फिर उनका लोगों से बेझिझक मिलना-जुलना हो और या फिर कड़ाके की सर्दी में टी-शर्ट पहनना हो.

उनकी टी-शर्ट को लेकर तो खूब राजनीति हो रही है. बीजेपी ने अब उनकी टी-शर्ट में एक तस्वीर को लेकर बयानों के तीर छोड़ने शुरू कर दिए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा माजरा है क्या? दरअसल, बीजेपी के कई नेताओं ने ट्विटर पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में राहुल गांधी पदयात्रा करते नजर आ रहे हैं और उन्होंने सफेद टी-शर्ट पहनी हुई है.

हालांकि, बीजेपी के नेताओं का दावा है कि राहुल गांधी ने टी-शर्ट के बटन ऊपर तक बंद किए हुए हैं क्योंकि उन्होंने टी-शर्ट के अंदर थर्मल पहना है.बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर पर तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “बिल्ली थैले से बाहर है! स्लीवलेस थर्मल और बटन वाली टी शर्ट झूठे के नकली नेरेटिव को उजागर करती है @RahulGandhi… सर्दियों में ठंड लगना सामान्य है! यह नकली प्रचार के लिए ध्यान आकर्षित करने की नौटंकी के अलावा और कुछ नहीं था.”

‘थर्मल से पहले और…’

वहीं, बीजेपी नेता कुलजीत सिंह चहल ने भी राहुल गांधी की तस्वीर को शेयर कर कटाक्ष किया. उन्होंने ट्वीट किया, “थर्मल से पहले और बाद की तस्वीर.” अपने बायो में #onlymodi लिखने वाले हिमांशु जैन नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “आखिरकार पता चल ही गया कि उनको भी ठंड लगती है. उनकी दाढ़ी और बटन वाली टी शर्ट के नीचे थर्मल देखें. यह धोखाधड़ी का नैरेटिव बनाने और अनावश्यक प्रचार पाने का स्पष्ट मामला है. ये तस्वीरें इंटरनेट से हैं और सत्यापित की जा सकती हैं.”

कांग्रेस ने क्या कहा?

राहुल गांधी की टी-शर्ट को लेकर जो बातें बीजेपी ने कीं, उस पर कांग्रेस की तरफ से भी टिप्पणी आई है. इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनीवास बीवी ने ट्विटर पर बीजेपी को संघी जासूस बताया. उन्होंने लिखा, “जासूस संघियों, Tshirt के सदमे से बाहर कब आओगे?” कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की भी तस्वीर शेयर कर लिखा, “दरअसल भक्तों को अपने नेताओं को सर्दी में कुछ इस तरह देखने की आदत है, T-shirt देखकर दर्द लाजमी है.

जोशीमठ का बड़ा क्षेत्र आपदाग्रस्त घोषित, सेना ने खाली कराई कालोनी

0

जोशीमठ शहर के लगभग डेढ़ किलोमीटर के भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र को आपदाग्रस्त घोषित किया गया है। जोशीमठ का अध्ययन कर लौटी विशेषज्ञों की टीम की संस्तुतियों के आधार पर देर शाम यह कदम उठाया गया।

जोशीमठ का जियो टेक्निकल व जियो फिजिकल अध्ययन कराया जाएगा। जिन क्षेत्रों में घरों में दरारें नहीं हैं, वहां भवन निर्माण के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। साथ ही हाइड्रोलाजिकल अध्ययन भी कराने का निर्णय लिया गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रभावितों के पुनर्वास के लिए पीपलकोटी, गौचर, कोटीकालोनी समेत कुछ अन्य स्थान चयनित किए गए हैं। भारतीय भूगर्भीय सर्वेक्षण को इन क्षेत्रों का जियो अध्ययन करने के लिए लिखा गया है। प्री-फैब्रिकेट घरों के निर्माण के दृष्टिगत केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की से प्रस्ताव मांगा गया है।

उन्होंने बताया कि सेना ने जोशीमठ स्थित अपने आवासीय परिसर में खतरे की जद में आए भवनों को खाली कर यहां रह रहे परिवारों को सुर‍क्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।

जोशीमठ में भूधंसाव और घरों में दरारें पडऩे का सिलसिला तेज होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जोशीमठ की स्थिति का दोबारा अध्ययन करने के लिए सचिव आपदा प्रबंधन डा सिन्हा की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की टीम गठित की गई।

 

टीम ने गुरुवार से जोशीमठ में स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय निवासियों से बातचीत की। शनिवार देर शाम टीम ने वापस लौटकर रिपोर्ट शासन को सौंपी। सचिव आपदा प्रबंधन डा सिन्हा के अनुसार रिपोर्ट की संस्तुतियों के आधार पर एहतियातन कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

उत्तराखंड : अभिनव थापर की याचिका पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार

0

देहरादून : उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिये अभिनव थापर की जनहित याचिका पर कोर्ट ने सरकार को अंतिम चेतावनी दी है। 2021 में पूरे भारत मे कोरोना महामारी व उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की शिथिलता और पहाड़ में अन्य बीमारियों हेतु भी स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव के दृष्टिगत, अतः प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने हेतु कांग्रेस नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर ने माननीय हाईकोर्ट नैनीताल में जुलाई 2021 पर जनहित याचिका दायर की जिसपर पर कोर्ट ने अगस्त 2022 में 4 जनवरी 2023 तक दोनों पक्षों को जवाब देने के बाद अंतिम बहस हेतु तिथि नियत करी।

लेकिन, डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया । इस पर माननीय हाईकोर्ट ने गंभीरता से संज्ञान लिया और जनहित याचिका में उल्लेखित पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु समस्त मांगों पर सरकार को दिशा-निर्देश दिये ।

याचिकाकर्ता अभिनव थापर ने माननीय हाईकोर्ट के समक्ष मुख्य बिंदु में आवास विभाग की हॉस्पिटल, नर्सिंग होम व स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले संस्थान के “वन टाइम सेटलमेंट- OTS- 2021” स्कीम में कमियों व क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट – CEA से संबंधित है। इनके नियमों में शिथिलता से उत्तराखंड में हॉस्पिटल बेड की वर्तमान संख्या को  घटने से रोकना व उनकी संख्या बढ़ाने का भी प्रावधान किया जा सकेगा। याचिका में पहाड़ी क्षेत्र में लिये विशेष शिथिलीकरण की मांग की गई है जिससे प्रदेश के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ सुविधाओं का अवसर बढ़ सके और पूरे प्रदेश को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

जनहित याचिका के माननीय हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिजय नेगी ने बताया कि हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विपिन सांघी व जस्टिस मनोज कुमार तिवारी युक्त पीठ ने इस याचिका के स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के विषय पर सरकार की तरफ से अनदेखी का संज्ञान ले लिया है।

पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने हेतु शिथलीकरण की मांग पर सरकार को दिशा-निर्देश दिए कि याचिकाकर्ता के मांगो पर गुण-दोष अनुसार कोर्ट के आदेशों से पहले ही स्वयं शासनादेश जारी कर पहाड़ और मैदान के नर्सिंग होम्स व हस्पतालों के नियमों पर दोहरे मापदंड को खत्म किया जाए। कोर्ट ने सरकार को लताड़ लगाते हुए अंतिम अवसर दिया और चेतावनी देकर पुनः नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में याचिका पर अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया। कोर्ट ने अब फ़ाइनल सुनवाई की तारीख 14 जून 2023 भी तय कर दी है।

अभिनव थापर ने कहा कि मेरी मांगो पर सहमति जताने के लिए माननीय हाईकोर्ट का सादर आभार। सरकार 1.5 डेढ़ वर्ष से जवाब देने से भाग रही थी किन्तु हमारे संघर्ष के बाद अंततः सरकार को अब पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं बढ़ाने के लिये नियमों शिथलीकरण करना पड़ेगा जिससे उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड : जोशीमठ के भविष्य को लेकर ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद चिंतित

0

जोशीमठ: जोशीमठ पर बड़ि संकट आया है। संकट को लेकर केंद्र सरकार भी लगातार निगरानी कर रही है। संत समाज भी देश की आध्यात्मिक राजधानी को लेकर चिंतित हैं। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जोशीमठ के हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि जोशीमठ में जो भी हालात हैं, वह चिंता का विषय है।

उन्होंने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और खुद जोशीमठ पहुंच रहे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री को जोशीमठ के हालातों के बारे में पत्र लिखकर सकारात्मक पहल की मांग की है।

साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे पहले इस बात का पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। इसके लिए विशेषज्ञों को बुलाया जाना चाहिए, जिससे स्थिति की सही जानकारी लग सके।

उन्होंने जोशीमठ को नुकसान पहुंचाने वाले कारणों का पता लगाने और जोशीमठ जैसे ऐतिहासिक नगर को बचाने की अपील की है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद फिलहाल अपने जोशीमठ आश्रम के लिए रवाना हो गए हैं।

इस दिन से होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं, जारी की गई डेट शीट

0

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेजी से की जा रही हैं। शुक्रवार को रामनगर में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर निदेशक ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। 6 अप्रैल तक परीक्षाएं चलेंगी। इस बार हाईस्कूल में 127320 और इंटर में 132110 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

शुक्रवार को उत्तराखंड विधालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड आरके कुंवर की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें परीक्षा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

IMG 20230106 WA0015.jpg

निदेशक ने बताया कि अबकी बार हाईस्कूल की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होंगी, जो 5 अप्रैल तक चलेगी। जबकि इंटर की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि 1 से 28 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी। परीक्षा का मूल्यांकन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होगा।