Home Blog Page 621

मेयर चुनाव के दौरान हंगामा, शपथ ग्रहण को लेकर आपस में भिड़े आप और भाजपा पार्षद

0

नई दिल्ली : दिल्ली को आज यानी शुक्रवार को नया मेयर (महापौर) मिलने वाला है। परिणाम के करीब एक महीने बाद मेयर पद के लिए चुनाव के दौरान हंगामा हो गया है। बताया जा रहा है कि मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने को लेकर हंगामा हो गया है। इस दौरान पार्षद एक-दूसरे के साथ तीखी बहस करते हुए नजर आए। सिविक सेंटर में भारी हंगामा हो रहा है।

सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षदों में हुए हंगामे के बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि MCD में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे भाजपा वालो। उन्होंने कहा कि चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की गैरकानूनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की गैरकानूनी नियुक्ति, और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ न दिलवाना। अगर जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किसलिए?

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी क्यों डर रही है। आप नैतिक रूप से हार चुकी है। क्या उसे लगता है कि उसके पार्षद उसकी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। AAP पार्षद प्रवीन कुमार ने कहा कि भाजपा गुंडागर्दी कर रही है। चुने गए पार्षदों की बजाय मनोनीत सदस्यों की पहले शपथ दिलाई जा रही है। जब हमने इसका विरोध किया और पहले निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कराने की मांग की तो हंगामा हो गया।

सिविक सेंटर में बरपे हंगामे पर भाजपा और आप एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आप पार्षदों द्वारा हंगामा किया जा रहा है, क्योंकि नियमों के बारे में कुछ भी पता नहीं है। जब वो बहुमत में हैं, तो उन्हें किस बात का डर है। उन्होंने कहा कि आप के सांसद राज्यसभा में भी ऐसा ही करते हैं।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्यालय सिविक सेंटर में जीते पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ के साथ महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव होगा। आपको बता दें कि 7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें और बीजेपी ने 104 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस को 9, जबकि अन्य को 3 सीटें मिली थीं।

उपराज्यपाल ने मेयर चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में सत्या शर्मा को नामित किया है। इसके लिए सिविक सेंटर में चौथी मंजिल पर स्थित अरुणा आसफ अली सभागार में मेज, कुर्सियों की साफ सफाई व पालिश संबंधी कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, मतदान के लिए दो मतदान बूथों का निर्माण किया है।

पिछले माह संपन्न हुए 250 सीटों वाले नगर निगम के चुनाव में 15 सालों के भाजपा के किले को आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत से ढहा दिया है। उसे जहां 134 सीटें मिली हैं, वहीं, भाजपा के खाते में 104 सीटें ही आई हैं, जबकि चुनाव बाद एक-एक निर्दलीय प्रत्याशियों ने आम आदमी पार्टी और भाजपा का दामन थामा है।

भाजपा ने महापौर व उपमहापौर के लिए प्रत्याशी उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। जबकि स्थायी समिति के कुछ छह सदस्यों के लिए मतदान में से उसके दो सदस्य जीतने निश्चित हैं, लेकिन उसने तीसरे सदस्य पर भी दांव आजमाने के लिए तीसरा प्रत्याशी भी उतारा है।

तीन रंग में अलग-अलग मत पेटी
चुनाव के लिए एमसीडी ने तीन अलग-अलग मत पेटी तैयार की हैं। महापौर के चुनाव के लिए सफेद रंग की मत पेटी, उपमहापौर के चुनाव के लिए हरे रंग की मत पेटी व स्थाई समिति सदस्यों के चुनाव के लिए गुलाबी रंग की मत पेटी निर्धारित की गई हैं। पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चले इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।

अलर्ट रहें! हर रोज बढ़ रहे कोरोना केस, देखें आंकड़े

0

चीन और अमेरिका के साथ-साथ दुनियाभर में कोरोना केस एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में कोरोना मामलों में उछाल आया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 228 नए मामले दर्ज किए गए है. इसके साथ ही अब सक्रिय मामलों की संख्या 2,503 हो गई है.

वहीं, देश में पिछले 24 घंटों में 275 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,46,330 हो गई है. इसके साथ ही ठीक होने की दर वर्तमान में 98.8 फीसदी है और सक्रिय मामले 0.01 प्रतिशत हैं.

मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 0.11 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.12 प्रतिशत है. जानकारी के मुताबिक, देश में कुल 91.17 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में 1,99,731 टेस्ट किए गए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 46,450 खुराक दी गईं. अभियान के तहत अब तक कुल 220.12 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी हैं, जिसमें 95.13 करोड़ दूसरी डोज हैं और 22.42 करोड़ बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं.

पिछले तीन दिनों का कोविड अपडेट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार (3 जनवरी) को कोविड-19 के 134 नए मामले सामने आए. 4 जनवरी को 175 नए केस दर्ज किए गए. इसके बाद 5 जनवरी को कोविड-19 के 188 नए मामले रिपोर्ट किए गए.

चीन में कोरोना के नए वेरिएंट से दहशत फैली हुई है, जिसके खतरे को देखते हुए केंद्र के साथ ही राज्यों की सरकारें काफी सतर्क हैं. चीन ने डेटा जारी किया है, जिससे पता चला है कि ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट्स बीए.5.2 और बीएफ.7 से लोग ज्यादा संक्रमण का शिकार हो रहे हैं.

दुनिया के कई देशों में बढ़ते हुए कोरोना मामलों को देखते हुए भारत ने चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट जरूरी की हुई है. यह रिपोर्ट भारत आने से 72 घंटे पहले की होनी चाहिए है. वहीं, 24 दिसंबर से एयरपोर्ट पर कोविड रैंडम टेस्ट शुरू कर दिए गए थे.

CM बोले- मेरा बस चले तो रेपिस्ट-गैंगस्टर के बाल कटवाकर परेड कराऊं

0

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने ACB के कार्यवाहक DG के भ्रष्टाचार के आरोपी का नाम-चेहरा सार्वजनिक नहीं करने के आदेश पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा- हमारी सरकार की भ्रष्टाचार और अपराध के लिए जीरो टोलरेंस नीति है और जारी रहेगी। मेरा बस चले तो मैं रेपिस्ट और गैंगस्टर के बाल कवाटकर उन्हें मार्केट में घुमाऊं और पब्लिक परेड कराऊं। जिससे पूरी जनता देखे कि यह रेपिस्ट आदमी है। गहलोत ने कहा- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों आदेश कर दिया कि मुल्जिम को हथकड़ी नहीं लगा सकते ? हथकड़ी लगती थी, तो लोगों को शर्म आती थी।

हथकड़ी में मार्केट के अंदर वह जाता था, तो उसको गिल्टी कॉन्शियस फील होता था। हथकड़ी बंद कर दी। अब पुलिस वाला उसे हाथ पकड़ कर ले जाता है, इसमें क्या तुक है ?  जो आदमी रेपिस्ट है, उसे लेकर जाओ और पब्लिक में परेड़ कराओ। उसे शर्म आएगी, तो बाकी रेपिस्ट टाइप लोग डरते रहेंगे।  वो रेप करना भूल जाएंगे। वो खत्म कर दिया गया है। अब ना हथकड़ी लग सकती है, ना इस तरह घुमा सकते हो। कई बातें ऐसी होती हैं कि ज्यूडिशियरी अपना काम करती है, हम अपना काम करते हैं। लेकिन ज्यूडिशियरी तो ज्यूडिशियरी है। उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य बनता है, इसलिए उस ढंग से काम करना पड़ता है।

गहलोत ने कहा- एसीबी का ये ऑर्डर भी उस ढंग से निकला हुआ है। मीडिया को पब्लिक को भी बाइंड नहीं करना चाहिए। टेक्नीकली सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा- उसको आधार बनाकर यह किया गया है। फिर भी मीडिया में रिपोर्टिंग आई है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला और किसी और परपज के लिए था। उसको मैं दिखवा दूंगा। जरूरत पड़ी तो हम आदेश को विदड्रॉ करवा लेंगे। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। मंशा सरकार की वही है, जो पहले थी।

सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से कहा – आपके ऊपर उसमें कोई बंदिश नहीं है। पिछली बार वसुंधरा राजे के वक्त में बिल आ गया था कि मीडिया वाले कुछ न्यूज नहीं छाप पाएंगे। उसका एक इश्यू बन गया था। तब वो एक्सप्लेन भी नहीं कर पाए। आखिर में उनको आदेश विदड्रॉ करना पड़ा। इस केस को मैंने देखा नहीं है। मैं जयपुर जाकर देखूंगा किस रूप में आदेश हुआ।

जहां तक मुझे जानकारी है कि सुप्रीम कोर्ट के तीन जज की बेंच ने फैसला दिया कि किसी भी ऐसे केस में जब तक आरोप सिद्ध नहीं हो जाए, तब तक इसे ऑफिशियली मत दो। बाकी जब कोई पकड़ा जाता है, तो मीडिया वालों को मालूम पड़ता है। मीडिया आरोपियों के फोटो दे और उसके खिलाफ एक्शन करें, कोई दिक्कत नहीं है। हम तो हर चीज में बहुत सेंसिटिव हैं। जब पेपर आउट होता है, तो हम उन स्कूलों की मान्यता रद्द करते हैं। दोषियों को नौकरी से बर्खास्त करते हैं।

गहलोत ने कहा- जितना एंटी करप्शन ब्यूरों ने राजस्थान में काम किया है, हिन्दुस्तान में नहीं किया। अब उस पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया कहें कि करप्शन बहुत हो रहा है। इसका मतलब हम लोग छापे नहीं डालें, एसीबी काम ही नहीं करे। ये लोग उलटा चलते हैं। इनकी बुद्धि उलटा काम करती है। हम बार-बार छापे डाल रहे हैं। छापे डालेंगे, तो आरोपी पकड़े जाएंगे। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। उसकी तारीफ और एप्रीशिएट करना कभी उन्होंने सीखा ही नहीं है। जबकि हमने तो राजस्थान में एफआईआर तक कम्पलसरी कर दी है।

हमारे यहां बहुत अच्छा काम हो रहा है। अभी जो आदेश निकला है, वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की मंशा को देखते हुए चार्ज लेने वाले डीजी ने निकाल दिया होगा। इस आदेश का और कोई मकसद नहीं है। सरकार का वही स्टैंड है जो पहले था। जीरो टोलरेंस करप्शन में रहेगी। मीडिया पर कोई रोक नहीं है, जो चाहे तो वो छापें। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरूवार को उदयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गैंगस्टर और रेपिस्ट जैसे अपराधियों के खिलाफ बड़ा बयान दे दिया।

जैन मुनि समर्थ सागर ने त्यागे प्राण, इतने दिन से कर रहे थे आमरण अनशन,, ये है बड़ा कारण

0

सम्मेद शिखर को बचाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे दूसरे जैन मुनि का भी निधन हो गया। जयपुर के सांगानेर स्थित संघी जी जैन मंदिर में 3 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे मुनि समर्थ सागर का गुरुवार की रात को निधन हो गया। इससे पहले मुनि सुज्ञेय सागर महाराज ने सम्मेद शिखर के लिए अपने जान दे दी थी।

मुनि समर्थ सागर महाराज का गुरुवार की मध्य रात्रि 1.20 बजे निधन हो गया। वे मुनि सुज्ञेय सागर महाराज के निधन के बाद अन्न-जल का त्याग कर आमरण अनशन पर बैठ गए थे। शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे संघी जी जैन मंदिर से मुनिश्री की डोल यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुगण शामिल हुए और आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सानिध्य में जैन परंपराओं के अनुसार उनके देह को पंचतत्व में विलीन किया गया। बता दें कि सांगानेर स्थित जैन समाज के मंदिर में सम्मेद शिखर को बचाने के लिए मुनि सुज्ञयसागर अनशन पर बैठ गए थे। नौ दिनों बाद यानी मंगलवार को मुनि सुज्ञयसागर का निधन भी हो गया था।

अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि सम्मेद शिखर जैन तीर्थ जैन समाज और साधु समाज में कितना महत्व रखता है, इसका अंदाजा ना केंद्र सरकार लगा रही है और ना ही झारखंड सरकार लगा रही है। पिछले 4 दिनों में मुनि समर्थ सागर महाराज दूसरे मुनिराज हैं, जिन्होंने सम्मेद शिखर जी को लेकर अपना देह त्यागा है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने जो ऑर्डर जारी किया है, वह केवल जैन समाज को गुमराह करने के लिए जारी किया है। जिसका फायदा सत्ता के बल पर उठाया जा रहा है।

अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि जो ऑर्डर जारी किया है, उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। क्योंकि केंद्र सरकार ने ना 2 अगस्त 2019 का गजट नोटिफिकेश रद्द किया और ना ही ‘पर्यटक’ शब्द हटाया। ना ही तीर्थ स्थल की घोषणा की। इसके अलावा जो इको सेंसिटिव जोन घोषित किया था, केवल उस पर रोक लगाई है, जबकि उसे रद्द करना था। झारखंड और केंद्र सरकार पत्रबाजी कर केवल फुटबाल मैच खेल रही है किंतु जैन समाज इनके षड्यंत्रों से गुमराह नहीं होगा और आंदोलन यथावत जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि मुनि सुज्ञेय सागर महाराज और मुनि समर्थ सागर महाराज के बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा। सम्मेद शिखर जैन तीर्थ था, है और रहेगा। केंद्र और झारखंड सरकार को ‘तीर्थ स्थल’ हर हाल में घोषित करना ही होगा। अगर सरकार ने समाज की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो जैन समाज मुनिराजों के मार्गों पर चलकर अपने देह त्यागने से पीछे बिल्कुल भी नहीं हटेगा।

बता दें कि झारखंड के गिरिडीह जिले में अवस्थित पारसनाथ पहाड़ी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। पारसनाथ पहाड़ी दुनिया भर के जैन धर्मावलंबियों के बीच सर्वोच्च तीर्थ सम्मेद शिखरजी के रूप में विख्यात है।

दिल्ली को आज मिलेगा नया मेयर, AAP के पास बहुमत, BJP लगा रही जोर

0

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज यानी शुक्रवार (6 जनवरी) को होना है. दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव से पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बीजेपी नेता सत्या शर्मा को सदन का प्रोटेम स्पीकर बनाया है. उपराज्यपाल के इस फैसले आम आदमी पार्टी का विरोध किया है. वहीं, इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी खींचतान भी शुरू हो गई है.

एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के अपने-अपने दावे हैं. बीते साल दिसंबर में हुए एमसीडी चुनाव में हारने के बावजूद बीजेपी ने दावा किया है कि मेयर पद पर उसका ही कब्जा होगा. वहीं, आम आदमी पार्टी ने एलजी वीके सक्सेना पर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए प्रोटेम स्पीकर को नामांकित करने का आरोप जड़ा है.

बीते साल दिसंबर में हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद आज सभी निर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे. इसके बाद मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा और फिर स्थायी समिति के 6 सदस्यों का चुनाव होगा. केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ के सियासी कैंपेन के सहारे एमसीडी की 250 में से 134 सीटों पर कब्जा करने वाली आम आदमी पार्टी ने शैली ओबरॉय को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है. विकल्प के तौर पर AAP ने आशु कुमार ने नामांकन दाखिल किया है. वहीं, बीजेपी ने शालीमार बाग की पार्षद रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

डिप्टी मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने आले मुहम्मद इकबाल को प्रत्याशी बनाया है और विकल्प के तौर पर जलज कुमार ने नामांकन भरा है. वहीं, बीजेपी की ओर से डिप्टी मेयर पद के लिए कमल बागरी मैदान में हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की ओर से भेजे गए मुकेश गोयल के नाम की जगह बीजेपी पार्षद सत्या शर्मा को प्रोटेम स्पीकर बनाया है. इस नियुक्ति पर आम आदमी पार्टी और उपराज्यपाल के बीच फिर से तलवारें खिंच गई हैं.

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एलजी पर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि होने का आरोप लगाया है. केजरीवाल के अनुसार, उपराज्यपाल एमसीडी मेयर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और जान-बूझकर ऐसे सदस्यों को चुन रही हैं, जिससे पक्षपातपूर्ण तरीके से पार्षद बीजेपी की ओर मुड़ जाएं.

2012 के बाद ये पहला मौका है, जब पूरी दिल्ली में एक ही मेयर होगा. इससे पहले दिल्ली नगर निगम को तीन भागों में विभाजित कर दिया गया था और हर निगम का अपना मेयर होता था. बीते साल दिसंबर में हुए एमसीडी चुनाव से पहले इन निगमों को एक कर दिया गया था और 4 दिसंबर को चुनाव कराए गए थे.

एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटें जीती हैं और अपना मेयर बनने का दावा किया है. इससे पहले बीजेपी ने मेयर पद का चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. बता दें कि दिल्ली में एमसीडी के कार्यकाल के पांच सालों में हर साल मेयर बदलता है. पहले साल महिला, दूसरे साल सामान्य, तीसरे साल आरक्षित वर्ग और बचे हुए दो सालों के लिए भी सामान्य वर्ग के लिए पद आरक्षित रहता है.

कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव में हिस्सा लेने से मना कर दिया है. एमसीडी चुनाव में कांग्रेस ने महज 9 सीटें ही जीती थीं. कांग्रेस का कहना है कि पार्टी के पार्षद न आम आदमी पार्टी को समर्थन देंगे और न बीजेपी को. एमसीडी चुनाव में सिर्फ 250 पार्षद ही वोट नहीं करेंगे. इनके साथ ही दिल्ली के 7 लोकसभा सांसद, 14 विधायक और 3 राज्यसभा सांसद भी मेयर चुनाव के लिए वोट करेंगे.

मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव सीक्रेट बैलेट के जरिये वोटिंग होगी. इसमें कोई भी पार्षद किसी के लिए भी वोट कर सकता है. एमसीडी में दल-बदल कानून नहीं लगता है, तो क्रॉस वोटिंग की संभावना बनी हुई है. वैसे भी क्रॉस वोटिंग किसने की, सीक्रेट बैलेट की वोटिंग के चलते पता लगाना मुश्किल है. आसान शब्दों में कहें, तो बीजेपी के साथ AAP पर भी खतरा बरकरार है.

शिमला से भी ज्यादा सर्द हुई दिल्ली, पढ़ें पूरी खबर

0

नई दिल्ली : पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड और शीत लहर की चपेट में है। इस समय दिल्ली, हिल स्टेशनों से भी सर्द हो गई है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक आ गया जबकि तीन स्थानों पर यह 2.2 से 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल के डलहौजी का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला का 5.2 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा का 3.2 डिग्री सेल्सियस, शिमला का 3.7 डिग्री सेल्सियस, देहरादून का 4.6 डिग्री सेल्सियस, मसूरी का 4.4 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल का 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन 5 से 7 जनवरी तक राजधानी के कुछ इलाकों में शीत लहर का प्रकोप बना रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है। शीत लहर के साथ कोहरा भी परेशान करेगा। मौसम विभाग ने 5 से 7 जनवरी के बीच कोहरे और शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

पंजाब के बठिंडा शहर में भी घना कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंठिडा के एक स्थानीय नागरिक ने बताया,बठिंडा में काफी कोहरा है। लोगों को कहीं आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति अगले 24 से 48 घंटों तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में कुछ सुधार होगा। इस निमित्त यलो अलर्ट भी जारी है।

मंदिर की गुंबद से टकराकर क्रैश हुआ ट्रेनी प्लेन, पायलट की मौत

0

भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एक ट्रेनी प्लेन हादसे का शिकार हो गया है। प्लेन क्रैश में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि इंटर्न घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ये प्लेन हादसा चोरहटा थाना इलाके के उमरी गांव में हुआ है। खबर के मुताबिक, ट्रेनी प्लेन एक मंदिर की गुंबद से टकरा गया, जिस वजह से ये हादसा हो गया। प्लेन टकराते ही इसमें आग लग गई। हादसे में सीनियर पायलट की मौत हो गई है। वहीं, घायल इंटर्न का इलाज जारी है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

रीवा के एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान प्लेन मंदिर से टकरा गया था। हादसे में पायलट की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है।

PMO कर रहा जोशीमठ भू-धंसाव की निगरानी, सर्वे के लिए पहुंचेगी टीम

0

जोशीमठ : भू-धंसाव से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। भू-धंसाव ने सभी वार्डों को चपेट में ले लिया है। जोशीमठ भू-धंसाव मामले की निगरानी PMO से की जा रही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सैनी ने बताया कि पीएमओ की ओर से लगातार मामले में अपडेट लिया जा रहा है। लोगों को यहां किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

जोशीमठ से 66 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। अब तक 77 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है। राज्य सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों का एक दल जोशीमठ रवाना होगा।

SDC फाउंडेशन ने उत्तराखंड में आने वाली प्रमुख प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं पर अपनी तीसरी रिपोर्ट जारी की है। उत्तराखंड डिजास्टर एंड एक्सीडेंट सिनोप्सिस (उदास) की रिपोर्ट के अनुसार, जोशीमठ में 500 घर रहने के लायक नहीं हैं। रिपोर्ट में जोशीमठ में लगातार हो रहे भूधंसाव को लेकर चिंता जताई गई है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना में क्रिकेटर ऋषभ पंत के घायल होने की घटना को भी एक चेतावनी के रूप में देखा गया है।

रिपोर्ट का प्रमुख हिस्सा इस बार जोशीमठ के भूधंसाव को लेकर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर के 500 से ज्यादा घर रहने लायक नहीं हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके कारण उन्हें 24 दिसंबर को सड़कों पर उतरना पड़ा। इस दिन शहर की करीब आठ सौ दुकानें विरोध स्वरूप बंद रहीं। जोशीमठ धंसाव के कारणों का भी रिपोर्ट में जिक्र किया गया है। इसके अलावा राज्य में दिसंबर 2022 में कोई बड़ी आपदा या दुर्घटना नहीं हुई है।

ब्रेकिंग : 50 हजार लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फिलहाल नहीं हटेगा अतिक्रमण

0

हल्द्वानी : रेलवे  जमीन अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. सुनवाई करते हुए जज ने कहा, “हम रेलवे और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर रहे हैं. वहां और अधिक कब्जे पर रोक लगे. फिलहाल हम हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा रहे हैं.

जज ने आगे कहा कि एक महीने बाद अगली सुनवाई होगी. हल्द्वानी में अतिक्रमण पर अब रोक लगा दी गई है. 7 फरवरी को अगली सुनवाई होगी. सुनवाई करते हुए जस्टिस कौल ने पूछा कि उत्तराखंड सरकार के वकील कौन हैं? कितनी जमीन रेलवे की है, कितनी राज्य की? क्या वहां रह रहे लोगों का दावा लंबित है? जज ने आगे कहा कि इनका दावा है कि बरसों से रह रहे हैं. यह ठीक है कि उस जगह को विकसित किया जाना है, लेकिन उनका पुनर्वास होना चाहिए.

याचिकाकर्ता पक्ष के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कोर्ट को बताया कि पहले रेलवे ने 29 एकड़ कहा, लेकिन फिर 78 एकड़ कहने लगा. एएसजी ने कहा कि इन लोगों ने कभी पुनर्वास का अनुरोध नहीं किया और यह जमीन को ही अपना बताते हैं. सुनवाई करते हुए जस्टिस ओका ने कहा, “ठीक है हाई कोर्ट ने आदेश दिया, लेकिन किसी ऑथोरिटी को इन लोगों की बातें सुनकर निपटारा करना चाहिए.”

जस्टिस कौल ने कहा, “2 तरह के लोग हो सकते हैं- एक जिनका दावा बनता है, एक जिनका कोई दावा नहीं बनता. आपको जमीन को कब्ज़े में लेकर विकसित करने का हक है, लेकिन सबको सुनकर बीच का रास्ता निकालना चाहिए.

ऐश्वर्या भाटी रेलवे के लिए पेश हुईं. उन्होंने कहा कि यह सबकुछ रातोंरात नहीं हुआ है और पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन हुआ है. वहीं जस्टिस कौल ने कहा कि लेकिन मानवीय आधार पर मामला देखना चाहिए, तब तक सुनिश्चित करें कि और कोई निर्माण न हो.” जज ने ये भी कहा कि आप पैरामिलिट्री फोर्स की मदद लेकर 1 हफ्ते में खाली करवाना चाहते हैं. इस पर विचार कीजिए.

शाह रुख खान ने दीपिका पादुकोण को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया पठान लुक पोस्टर

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के इस मौके पर एक्ट्रेस को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच अब दीपिका के हीरो यानी शाह रुख खान ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है। शाह रुख खान ने कुछ ही देर पहले दीपिका को जन्मदिन की बधाई देते हुए पठान से उनका लुक शेयर किया है, जिसमे एक्ट्रेस हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही है। उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में दीपिका नजरें झुकाए, नीचे की तरफ देख रही हैं। पोस्टर देखकर लग रहा है कि फिल्म में दीपिका का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा- ओ माय डियरेस्ट @दीपिका पादुकोण कैसे आप हर संभव अवतार में स्क्रीन की मालिक बनने के लिए विकसित हुई हैं! हमेशा गर्व है और हमेशा ऐसी ही नई ऊंचाइयों को छूती रहो… जन्मदिन मुबारक हो… ढेर सारा प्यार…।

jagran

दीपिका पादुकोण एक बार शाह रुख खान के साथ पर्दे पर नजर आने वाली है। इससे पहले दोनों ने फिल्म ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस में नजर आई थी। इस जोड़ी की ये तीनों फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं एक बार यह जोड़ी फैंस पर अपना जादू चलाने आ रही हैं, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।