Home Blog Page 611

मुश्किल में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, घर में 12 घंटे तक चली तलाशी, गोपनीय दस्तावेज ले गए अधिकारी

0

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की मुश्किलें आए दिन बढ़ती जा रही हैं। घर से गोपनीय दस्तावेज मिलने के मामले में उनकी परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। दरअसल, जो बाइडन के घर पर एक बार फिर से छापेमारी की गई है।

अमेरिकी न्याय विभाग की छापेमारी के दौरान बाइडन के घर से छह और गोपनीय दस्तावेज मिले हैं जो कि उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकती हैं। इस बात की पुष्टि बाइडन के निजी वकील बॉब बाउर ने की है। वकील बॉब बाउर ने बताया कि यह तलाशी करीब 12 घंटे तक चली।

बाइडन के वकील के मुताबिक शुक्रवार को न्याय विभाग के अधिकारियों ने गोपनीय दस्तावेजों की तलाशी के लिए जो बाइडन के डेलवेयर स्थित घर और विलमिंगटन स्थित पूर्व ऑफिस में छापेमारी की थी। गोपनीय दस्तावेज उस वक्त के हैं जब जो बाइडन उप राष्ट्रपति थे। आरोप है कि वह पद छोड़ने से पहले गोपनीय दस्तावेज अपने साथ ले गए थे।

जांच को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि नवंबर में उनके निजी कार्यालय में गोपनीय दस्तावेज पाए जाने से पहले उनका खुलासा नहीं करने पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और इसे जल्दी से हल करने के लिए उत्सुक हैं। मुझे लगता है कि आप पाएंगे कि वहां कुछ भी नहीं है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। वकीलों ने मुझे जो बताया है, मैं उसका पालन कर रहा हूं। घटनाक्रम के सामने आने के बाद करीब हफ्ते भर में उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी आई है।

ट्रंप के घर से कुछ गुप्त क्लासिफाइड फाइलें मिली हैं जिसके बाद से उनके ऊपर जांच का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, इस मामले में अब डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि इन फाइलों को कुछ नफरती संघीय अधिकारियों द्वारा प्लांट किया गया है ताकि वे मुझे फंसा सकें।

लेकिन, मैं इसे हल्के में ले रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि ये सब मुझे फंसाने के लिए किया गया है और इसमें कोई भी सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान कुछ भी गलत नहीं किया। यह सब मेरे खिलाफ साजिश रचने की योजना है।

क्या महाराष्ट्र में शुरू होने वाली है पुरानी पेंशन स्कीम

0

एक तरफ जब कांग्रेस या विपक्ष शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली हो रही है तो इसका दबाव भी भाजपा शासित राज्यों पर बढ़ता जा रहा है।

संकेत मिले हैं कि भाजपा के समर्थन वाली महाराष्ट्र सरकार भी इस दिशा में सकारात्मक हैं। सीएम शिंदे ने कहा है कि शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर विचार किया जा रहा है।

आगामी चुनाव को लेकर एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य का शिक्षा विभाग पुरानी पेंशन योजना पर अध्ययन कर रहा है। उन्होंने कहा, सरकार शिक्षकों सरकारी कर्मचारियों और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए पुरानी पेंशन योजना के अलावा अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षण के लिए सकारात्मक है।

 

 

विपक्ष को अपने कार्यों से देंगे जवाब

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावोस शिखर सम्मेलन के दौरान निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर के संबंध में कहा कि सरकार विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का अपने काम से जवाब देगी। उन्होंने बताया, कुछ विदेशी कंपनियां प्रत्यक्ष निवेश करने के बजाय संयुक्त उद्यमों में जाना पसंद करती हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मुस्लिम महिला बनी हिंदू, बोली- यहां भाई और बहन की शादी नहीं होती

0

बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों काफी चर्चा में हैं। धीरेंद्र शास्त्री पर नागपुर में एक दरबार से भागने के आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर में दरबार कर अपने विरोधियों को जवाब दिया है।

 

तीन लोगों ने किया धर्म परिवर्तन

उधर, रायपुर में शनिवार को दरबार में ओडिशा के तीन लोगों ने धर्म वापसी कर सनातन धर्म को अपनाने की घोषणा की। एक मुस्लिम युवती ने भी हिंदू धर्म अपनाया है। मुस्लिम महिला का कहना है कि सनातन धर्म श्रेष्ठ है। इसमें भाई-बहन की शादी नहीं होती। तीन तलाक कहकर छोड़ नहीं दिया जाता। मंच से महाराज ने सभी का स्वागत किया।

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्‍थापक श्‍याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी थी। चुनौती का जवाब देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यदि आजमाना हो तो यहां दरबार में नागपुर के तथाकथित आरोप लगाने वाले लोग आ जाएं। महाराज ने कहा कि पाखंडियों के मुंह पर बागेश्वर महाराज ठठरी बांधेंगे। हम सनातन धर्म की अलख जगाने आए हैं और झंडा गाड़कर रहेंगे।

जम्मू के नरवाल इलाके में लगातार हुए 2 बम धमाके, 6 लोग घायल

0

जम्मू के नरवाल इलाके में आज यानी शनिवार सुबह दो विस्फोट हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। जम्मू के एडीजीपी (ADGP) मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू के नरवाल इलाके में दोहरे विस्फोट में छह लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बता दें कि घटनास्थल पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं।

सभी घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आगे की जांच चल रही है।’ इन घायलों में 35 वर्षीय सोहेल कुमार, 26 वर्षीय सुशील कुमार, 25 वर्षीय विशप प्रताप, 52 वर्षीय विनोद कुमार, 25 वर्षीय अरुण कुमार, 40 वर्षीय अमित कुमार और 35 वर्षीय राजेश कुमार शामिल है।

गणतंत्र दिवस और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए जम्मू संभाग में सुरक्षा कड़ी की गई है। बताया जा रहा है कि नरवाल इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर सात और नौ पर धमाके हुए। पुलिस मौके पर खड़े सभी वाहनों को हटवा रही हैं।

मॉस्को-गोवा फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

0

पणजी : मॉस्को से गोवा जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद प्लेन को उज्बेकिस्तान के लिए डायवर्ट किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार, रूस की राजधानी मास्को से 240 यात्रियों को लेकर गोवा जा रहे एक चार्टर्ड विमान में शनिवार तड़के बम की धमकी मिली। इसके बाद विमान को उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान को सुबह सवा चार बजे दक्षिण गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर उतरना था। उन्होंने कहा कि अजूर एयर द्वारा संचालित फ्लाइट (AZV2463) को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले डायवर्ट किया गया है।

अधिकारी ने कहा डाबोलिम हवाई अड्डे के निदेशक को 12.30 बजे विमान में बम लगाए जाने के बाद एक ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसके बाद विमान को डायवर्ट किया गया। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब मास्को से गोवा जाने वाली एक उड़ान में पिछले सप्ताह ही बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मॉस्को-गोवा फ्लाइट की गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की गई थी।

खेल मंत्री के आश्वासन के बाद पहलवानों का धरना खत्म, कमेटी 4 हफ्ते में देगी रिपोर्ट

0

नई दिल्ली : जंतर-मंतर में चल रहा पहलवानों का प्रदर्शन खत्म हो गया है. खेल मंत्री और पहलवानों के बीच कल देर रात तक बैठक हुई. जिसके बाद पहलवानों ने अपना प्रदर्शन खत्म करने का एलान किया. इसके साथ ही एक कमेटी की घोषणा की गई है जो 4 हफ्चे में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब कुश्ती संघ का काम भी कमेटी देखेगी. कुश्ती संघ के मौजूदा अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह जांच पूरी होने तक संघ के काम से दूर रहेंगे और जांच में सहयोग करेंगे.

पहलवानों की शिकायतों के समाधान के पहले कदम के तहत निशाने पर आए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से अलग किया गया है. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दूसरे दौर की वार्ता में गतिरोध दूर होने पर विनेश फोगाट, बंजरग पुनिया, साक्षी मलिक और रवि दहिया सहित अन्य पहलवानों ने अपना धरना समाप्त करने का फैसला किया. बता दें कि उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था.

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मैराथन बैठक के बाद कहा, ‘‘एक निगरानी समिति बनाने का फैसला किया गया है जिसके सदस्यों के नामों की घोषणा आज ही की जाएगी. यह समिति चार हफ्ते में जांच पूरी करेगी. यह समिति डब्ल्यूएफआई और इसके अध्यक्ष के खिलाफ वित्तीय या यौन उत्पीड़ के सभी आरोपों की गंभीरता से जांच करेगी. अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि जांच पूरी होने तक वह ब्रिजभूषण सिंह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से अलग रहेंगे और जांच में सहयोग करेंगे, जबकि डब्ल्यूएफआई के रोजमर्रा के काम को निगरानी समिति देखेगी.

वहीं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से देर रात हुई मैराथन बैठक के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, “खेल मंत्री ने हमारी मांगों को सुना और उचित जांच का आश्वासन दिया. मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और हमें उम्मीद है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी, इसलिए फिलहाल हम विरोध वापस ले रहे हैं.

इससे पहले शुक्रवार को दिन में भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए भारतीय ओलिंपिक संघ की ओर से सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया था. इस समिति के सदस्यों में मैरी कॉम, योगेश्वर दत्त, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, सहदेव यादव और दो वकील भी शामिल हैं.

सीट बेल्ट नहीं लगाने पर पुलिस ने PM ऋषि सुनक पर लगाया जुर्माना

0

ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक पर कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर जुर्माना लगाया गया है. सुनक पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते समय चलती कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर जुर्माना लगाया है. लंकाशायर पुलिस ने कहा कि उन्होंने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से जुर्माना लगाया है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुनक ने यह पूर तरह से स्वीकार किया है कि उनकी गलती थी और उन्होंने माफी मांगी है. इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि वो ये जुर्माना अदा करेंगे. अधिकारी ने बताया कि सीट बेल्ट न पहनने वाले यात्रियों पर 100 पाउंड तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मामला अदालत में जाता है तो यह बढ़कर 500 पाउंड तक हो सकता है.
PM ऋषि सुनक ने एक वीडियो बनाया था और सरकार के “लेवलिंग अप” खर्च के लेटेस्ट राउंड को बढ़ावा देने के लिए वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था. यह दूसरी बार है जब सुनक को सरकार में रहने के दौरान फिक्स्ड पेनल्टी नोटिस मिला है. इससे पहले ऋषि सुनक पर अप्रैल में जून 2020 में तत्कालीन प्रधानमंत्री के लिए जन्मदिन की सभा में भाग लेने के लिए कोविड लॉकडाउन नियमों को तोड़ने के लिए बोरिस जॉनसन और पत्नी कैरी के साथ उन पर पेनल्टी लगाई गई थी. इस जुर्माने में उन पर कोविड के नियमों की अनदेखी के लिए कहा गया था.

 

फिक्स्ड पेनल्टी नोटिस कानून तोड़ने के लिए एक बॉन्ड है. इसका मतलब जुर्माना है, जिसे 28 दिनों के भीतर भुगतान करना होगा. इसके साथ ही अगर कोई जुर्माने का विरोध करना चाहता है तो पुलिस मामले की समीक्षा करेगी और यह तय करेगी कि जुर्माना वापस लेना है या मामले को अदालत में ले जाना है. ऋषि सुनक पर इस वजह से विपक्षी लेबर पार्टी ने निशाना साधा था. पार्टी ने प्रवक्ता ने कहा था कि ऋषि इस देश में सीट बेल्ट, डेबिट कार्ड, ट्रेन सेवा और अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करना नहीं जानते हैं.

उत्तराखंड : भारी बर्फबारी से कई गावों का संपर्क कटा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0

देहरादून : पिछले तीन दिनों से लगातार पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी के बाद राज्‍य में पारा गिर गया है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग समेत 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में गरज के साथ तीव्र बौछारें व ओलावृष्टि की आशंका है। इसे लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

पहाड़ों में भारी हिमपात के कारण जनजीवन प्रभावित है। मैदानों में वर्षा के बाद सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। भारी हिमपात के कारण प्रदेश में करीब 100 गांवों का संपर्क कट गया है। मौसम विभाग की ओर से आग प्रदेश में बारिश-बर्फबारी जारी रहने की आशंका जताई गई है। साथ ही कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
प्रदेश में बीते दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों में भारी हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में चौथे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। वहीं द्वितीय व तृतीय केदार समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी हो रही है। जबकि घाटी वाले क्षेत्रों में भी बारिश हुई। बारिश व बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना है। जनपद के दो दर्जन गांव बर्फ से अटे पड़े हैं, यहां का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आइटीबीपी के जवान केदारनाथ धाम में पांच फीट बर्फ में भी पूरी मुस्तैदी के साथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं।
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण 25 से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। अधिकांश गांवों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। हर्षिल घाटी में तो इस सीजन का सबसे बड़ा हिमपात हुआ है। यहां करीब डेढ़ फीट से अधिक बर्फ की चादर जम चुकी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी से गंगोत्री तक (55 किलोमीटर क्षेत्र) बंद हो गया है। भले ही सीमा सड़क संगठन के जवान राजमार्ग को सुचारू करने में जुटे हैं। चमोली जिले में बर्फबारी से प्रभावित 47 गांवों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। हालांकि औली, बदरीनाथ हेमकुंड क्षेत्र में पहले भी कई बार बर्फबारी हो चुकी है। बर्फबारी से चोपता मोटर मार्ग पर किमी 40 से आगे अवरुद्ध हो गया। वहीं बर्फबारी से बदरीनाथ महायोजना के कार्य पर भी ब्रेक लगा है।
कुमाऊं के हिमनगरी मुनस्यारी व नारायण आश्रम में भी भारी हिमपात हुआ। पूरा क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गया। बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले में चोटियों पर भी बर्फ पड़ी। पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दारमा, व्यास और जोहार घाटी में बर्फबारी प्रारंभ हो गई। मैदानी क्षेत्रों में बादलों के डेरे के बीच हल्की से मध्यम वर्षा के कई दौर हुए। जिसके बाद दिनभर देहरादून समेत अन्य क्षेत्रों में सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क गया।

 

पंतनगर से दिल्ली और लखनऊ के लिए इंडिगो की सभी उडानें 24 जनवरी तक के लिए निरस्त हो गई हैं। लखनऊ से पंतनगर के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व दिल्ली से हर रोज हवाई सेवा संचालित है। नए साल में कोहरे के कारण दिल्ली से पंतनगर की एक भी उड़ान नहीं हुई। लखनऊ के लिए बस दो ही दिन उड़ान हो सकी।

बृजभूषण के खिलाफ पहलवान एकजुट, नेशनल चैंपियनशिप का कई खिलाड़ियों का बायकॉट

0

नई दिल्ली : रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया(WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण पर देश की कई बड़ी महिला पहलवान द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद मामला अब बढ़ता जा रहा है। पहलवानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को अब दूसरे खिलाड़ियों का भी साथ मिल रहा है। कई खिलाड़ी ने इसके चलते नेशनल चैंपियनशिप का बायकॉट कर दिया है और जंतर मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच बृजभूषण शरण सिंह भी अपने गरम तेवर दिखाए हैं। उन्होंने साफ कह दिया है कि वे इस्तीफा नहीं देंगे। बृजभूषण इस विवाद पर आज दोपहर 5 बजे उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं।

बृजभूषण शरण आज दोपहर 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बृजभूषण ने ट्वीट कर कहा है कि इस कॉन्फ्रेंस में वे उनके खिलाफ हो रही साजिश का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी अभी तक किसी से बात नहीं हुई है और न ही मैं कोई इस्तीफा देने वाला हूं।  बृजभूषण ने इस बीच पहलवानों पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर वे मुंह खोलेंगे तो सुनामी आ जाएगी। बता दें कि दिल्ली ओलिंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान शुक्रवार को तीसरे दिन भी जंतर-मंतर पर धरने पर बैठेंगे। वे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन में शामिल पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया ने शुक्रवार को भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को रेसलिंग फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर लिखा है। उषा को लिखे पत्र में स्टार पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पर यौन शोषण और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां पहलवानों से मिलने आया हूं और सभी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।

सर्वाधिक आक्रोशित नजर आ रहीं ओलिंपियन विनेश फौगाट ने कहा कि बृजभूषण का त्यागपत्र लेंगे और जेल भी भिजवाएंगे। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारी जान चली जाए मंजूर है, लेकिन कुश्ती के भविष्य को संवारकर ही दम लेंगे। बीते दिन केंद्र सरकार की ओर से पूर्व पहलवान बबीता फौगाट जंतर-मंतर पर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उनके साथ बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने सरकार के प्रतिनिधियों से भेंट की।

वार्ता का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला तो प्रेस कान्फ्रेंस में पहलवानों ने नाराजगी जाहिर की। विनेश ने कहा कि हमने बृजभूषण शरण सिंह पर जो इल्जाम लगाए हैं वो पूरी तरह से सही हैं। कल तक हमारे साथ एक महिला पहलवान थी, लेकिन अब चार से पांच पहलवान हैं, जिनके साथ गलत हुआ है। हमें सामने आने के लिए मजबूर नहीं किया जाए। हम सम्मान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सबके सामने यह नहीं कहना चाहते कि हमारे साथ क्या-क्या हुआ है। हम कानूनी तरीके से आगे नहीं जाना चाहते, लेकिन समाधान नहीं निकला तो एफआइआर भी दर्ज कराएंगे। अगर हम जैसे पहलवानों के साथ ऐसा हो रहा है तो बाकी लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं। अगर हम भी सुरक्षित नहीं हैं तो हिंदुस्तान में एक भी लड़की का जन्म नहीं होना चाहिए।

बजरंग पुनिया भी बीते दिन धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कुश्ती संघ को भंग किया जाए। अगर वह इस्तीफा दे भी देते हैं तो फिर अपने लोगों को वहां बिठा देंगे। वहीं, साक्षी मलिक ने कहा कि हमें केरल और महाराष्ट्र की महिला पहलवानों के फोन आ रहे हैं, जिनके साथ गलत हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम नरेन्द्र मोदी से गुहार लगाती हूं कि न्याय किया जाए। अंशु मलिक ने कहा कि पाप का घड़ा भर चुका है। कुश्ती संघ में सब भ्रष्ट हैं।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार पहना जैकेट

0

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज कठुआ में है. यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव के लिए गुरुवार को पंजाब से जम्मू पहुंचे.