Home Blog Page 612

उत्तराखंड कांग्रेस ने की इन पदाधिकारियों नियुक्ति, ये है लिस्ट

0

देहरादून : कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी के बाद अब ब्लॉक और नगर अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी है. कांग्रेस ने नगर और ब्लाक अध्यक्षों के पदों पर ज्यदातर युवाओं को मौका दिया है. इससे कांग्रेस की सोच का भी पता चलता है कि कांग्रेस अब नई पांत के नेताओं को आगे लाना चाहती है.

यहां देखें पूरी लिस्ट 

congress 1 congress 2. congress 3 congress 4 congress 5

अनुराग ठाकुर आज फिर खिलाड़ियों से मिलेंगे, बृजभूषण की PC

0

बृजभूषण शरण सिंह के पद पर बने रहने या इस्तीफे को लेकर आज फैसला हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने उन्हें 24 घंटे में इस्तीफा देने को कहा है. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. इसके पहले गुरुवार देर रात भी वे खिलाड़ियों से मिले थे.

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है. बुधवार और गुरुवार को देश के दिग्गज पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे. कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न और परेशान करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.
खेल मंत्रालय के बुलावे पर मंत्रालय के अधिकारियों और पहलवानों के बीच बैठक भी हुई लेकिन वो संतोषजनक नहीं रही. दोपहर की मुलाकात के बाद खिलाड़ियों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की. ठाकुर के आवास पर हुई इस मुलाकात में सभी बड़े पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और रवि दहिया शामिल हुए. इसके पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि आरोप गंभीर हैं. खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ को पत्र लिखकर 72 घंटे में जवाब मांगा है.

राष्ट्रमंडल और एशियाई दोनों खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट ने मीडिया से कहा कि सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए और कुश्ती महासंघ में पूर्व पहलवानों को नियुक्त करना चाहिए. कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा यौन शोषण का आरोप बहुत बड़ा आरोप है. अगर ये सच साबित होता है तो वे फांसी पर लटकने को तैयार हैं.

बृजभूषण शरण ने यह भी कहा कि जो भी खिलाड़ी विरोध कर रहे हैं, इनमें से कोई भी ओलंपिक नहीं जीत सकता, इसीलिए ये गुस्से में हैं. वहीं, आरोपों पर सिंह की प्रतिक्रिया पर दिग्गज पहलवान रवि दहिया ने कहा बृजभूषण शरण कह रहे हैं कि आरोप सच होते हैं तो वे फांसी पर लटक जाएंगे. हमारे पास 6 ऐसी लड़कियां हैं, जिनका यौन शोषण हुआ है. वे सबूत के साथ यहां हैं. पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ में विभिन्न पदों पर पूर्व पहलवानों को नियुक्त करने की मांग रखी है.

जोशीमठ में हुई भारी बर्फबारी, ठंड और बर्फबारी से लोग घरों में कैद…

0

जोशीमठ : भू-धंसाव के बीच शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते समूचा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। आलम ये है कि ठंड और बर्फबारी की वजह से लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी की संभावना जताई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मुक्तेश्वर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, पंतनगर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी कमी के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

पुलिस हिरासत में राखी सावंत, शर्लिन चोपड़ा से है कनेक्शन, जानें पूरा मामला

0

राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामला शर्लिन चोपड़ा से जुड़ा है। उन्होंने राखी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शर्लिन ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है कि अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को अरेस्ट किया गया है। शर्लिन ने बताया कि बीते दिन राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।

शर्लिन और राखी के बीच क्लैश की खबरें बीते वक्त काफी समय तक सुर्खियों में रही थीं। दोनों का विवाद साजिद खान को लेकर हुआ था। शर्लिन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज- अंबोली पुलिस ने FIR 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को अरेस्ट किया गया है। कल राखी सावंत की ABA 1870/2022 को मुंबई सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था।’ शर्लिन चोपड़ा का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

ये पूरा मामला बिग बॉस 16 और साजिद खान से जुड़ा है। साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं, जिसके बाद भी उन्हें बिग बॉस में जगह मिली थी। ऐस में शर्लिन ने साजिद और बिग बॉस के खिलाफ काफी कुछ कहा था और साथ ही साथ साजिद के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अब चूंकि राखी, साजिद को अपना भाई मानती हैं, ऐसे में उन्होंने शर्लिन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और एक्ट्रेस को काफी भला बुरा कहा था। जिसके चलते शर्लिन ने राखी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके चलते अब राखी को हिरासत में लिया गया है।

DCW चीफ स्वाति मालीवाल को AIIMS के सामने कार से 15-20 मीटर तक घसीटा

0

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटे जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि नशे में धुत एक कार चालक ने दिल्ली में एम्स के गेट नंबर दो के सामने स्वाति मालीवाल को 10 से 15 मीटर तक घसीटा. दिल्ली पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना तड़के 3.11 बजे की है. एम्स के गेट नंबर दो के सामने कार चालक ने स्वाति मालीवाल से उसकी गाड़ी में बैठने के लिए कहा. मालीवाल जब उसे फटकार लगा रही थीं तभी कार चालक हरिशचंद्र ने गाड़ी का शीशा ऊपर चढ़ा लिया. इससे स्वाति मालीवाल का हाथ गाड़ी में फंस गया. इसके बाद कार चालक ने उन्हें 10 से 14 मीटर तक घसीटा.

पुलिस के मुताबिक, 47 वर्षीय हरिशचंद्र नशे की हालत में था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी और पीड़िता की मेडिकल जांच कर ली गई है. घटना तब हुई जब स्वाति मालीवाल उसी जगह फुटपाथ पर अपनी टीम के साथ खड़ी थीं.

 स्वाति मालीवाल का ट्वीट भी आया है. गुरुवार को दोपहर 2:41 बजे स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ”कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात इंस्पेक्ट कर रही थी. तब एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो उसने अपनी गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा. भगवान ने मेरी जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो हाल सोच लीजिए.

स्वाति मालीवाल लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध और महिला सुरक्षा संबंधी मुद्दों लेकर मुखर रहती हैं. कोई भी मामला सामने आने पर संबंधित विभाग को उनके कार्यालय से बगैर देरी नोटिस भेजा जाता है. हाल में क्रिकेटरों की बेटियों को लेकर सोशल मीडिया में आई आपत्तिजनक टिप्णियों का संज्ञान लेते हुए मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा था.

वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कुश्ती खिलाड़ियों से भी मालीवाल ने सहानुभूति जताते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अब मालीवाल के साथ एम्स के बाहर घटी कथित घटना को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं.

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने की राहत कार्यों की समीक्षा, दिए ये निर्देश

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जोशीमठ में भू-धसांव के कारणों को लेकर सभी तकनीकी संस्थानों एवं वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आते ही आगे की योजना पर तेजी से कार्य किया जाए। जोशीमठ के भूधंसाव क्षेत्र के अध्ययन की फाइनल रिपोर्ट के बाद ट्रीटमेंट के कार्य तेजी से सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्थापन के लिए वहां के लोगों से मिलकर सुझाव लिये जाएं। जिलाधिकारी चमोली स्थानीय लोगों से सुझाव लेकर शासन को रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जिन लोगों को विस्थापित किया जायेगा, उनको सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की जायेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के जिन शहरों में समुचित ड्रेनेज प्लान एवं सीवर सिस्टम नहीं हैं, उनमें ड्रेनेज एवं सीवर सिस्टम के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्ययोजना बनाई जाए। शहरों को चिन्हित किया जाए।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिंन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय जल विज्ञान (NIH) की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में जोशीमठ में रिस रहा पानी और NTPC परियोजना के टनल का पानी अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि अन्य केन्द्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट एवं एनआईएच की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगी। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र के 258 परिवारों को राहत शिविरों में ठहराया गया है, उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में पानी का डिस्चार्ज एवं सिल्ट दोनों काफी तेजी से कम हुआ है।

जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ कोर्ट में दिया शॉकिंग बयान

0
Jaiklin

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर सुर्खियों में है. इस मामले में ईडी ने उन्हें भी आरोपी बनाया है. हाल ही में एक्ट्रेस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं और इस दौरान उन्होने कुछ चौंकाने वाले बयान दिए. बता दें कि 15 नवंबर  2022 को जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई थी. चलिए यहां जानते हैं एक्ट्रेस ने कोर्ट में क्या चौंकाने वाले बयान दिए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने ‘मेरी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और मेरे जीवन को नरक बना दिया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘सुकेश ने मुझे गुमराह किया, मेरे करियर और मेरी आजीविका को बर्बाद कर दिया.’

जैकलीन फर्नांडिस ने दावा किया कि उन्हें बताया गया था कि सुकेश चंद्रशेखर सरकारी अधिकारी हैं. पिंकी ईरानी (जिसने सुकेश से एक्ट्रेस को इंट्रोड्यूस करवाया था) ने मेरे मेकअप आर्टिस्ट शान मुथाथिल को भरोसा दिलाया कि वह (चंद्रशेखर) होम मिनिस्ट्री का अधिकारी है.

जैकलीन ये एक और दावा किया, “उन्होंने (चंद्रशेखर)  खुद को सन टीवी के मालिक के रूप में पेश किया और दावा किया कि जे जयललिता उनकी आंटी थीं.  चंद्रशेखर ने कहा था कि वह उनके एक बड़े फैन हैं  और कहा कि मुझे  साउथ इंडिया में भी फिल्में करनी चाहिए, और सन टीवी के मालिक के रूप में, उनके पास कई प्रोजेक्ट लाइन में थे. हमें साउथ इंडियन फिल्मों में साथ काम करने की कोशिश करनी चाहिए.

आज जम्मू-कश्मीर में पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, यहां रुकेंगे राहुल गांधी

0

राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार (19 जनवरी) को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी. यात्रा पंजाब के पठानकोट से होते हुए जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी. राहुल गांधी आज पठानकोट में जनसभा को संबोधित करेंगे. पठानकोट से शाम को यात्रा लखनपुरा के रास्ते जम्मू-कश्मीर प्रवेश करेगी. राहुल गांधी जम्मू और कश्मीर के कठुआ में रात्रि विश्राम करेंगे.

कुश्ती महासंघ के खिलाफ पदक विजेता पहलवानों का धरना, BJP सांसद पर गंभीर आरोप

0

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाने के बाद आज दूसरे दिन धरना देना शुरू कर दिया है। विनेश के साथ बजरंग पुनिया भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हैं। पहलवानों ने आरोप के बाद बृजभूषण शरण ने आज फिर इन्हीं खिलाड़ियों पर हमला बोला है।

बृजभूषण शरण ने कहा कि कुश्ती में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्र 22 से 28 साल के बीच ही होती है। उन्होंने पहलवानों पर हमला बोलते हुए कहा कि विरोध करने वाले ये पहलवान ओलंपिक पदक नहीं जीत सकते और यही कारण गुस्से में बदल रहा है और इसलिए वे विरोध कर रहे हैं।

पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और अन्य पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और उसके प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर दूसरे दिन मौन धरने पर बैठे हैं। सांसद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं।

कोच प्रदीप दहिया का भी खिलाड़ियों के WFI अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े खिलाड़ी अगर बोल रहे हैं तो कुछ तो सच्चाई होगी। दहिया ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को सजा भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विनेश एक बड़ी महिला खिलाड़ी हैं और अगर वो आरोप लगा रही हैं तो इसका मतलब है उनके साथ कुछ तो हुआ होगा।

कॉमनवैल्थ गेम्स में तीन मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष  बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने बीते दिन रोते हुए कहा कि उनके अकेले के साथ नहीं, बल्कि कई महिला पहलवानों के साथ ब्रजभूषण शरण और उनके संघ से जुड़े कोच-रेफरी ने उत्पीड़न किया है। हालांकि, विनेश ने खुद के साथ यौन उत्पीड़न की बात नहीं कही है। बता दें कि 30 से अधिक पहलवानों ने संघ पर अत्याचार और साजिश का आरोप लगाया है। दूसरी और बृजभूषण शरण ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए हर जांच के लिए तैयार होने की बात कही है।

हाईवे पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर, मौके पर ही 9 लोगों की मौत

0

मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में एक बच्चे घायल हो गया. वहीं 4 महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब पांच बजे मानगांव के पास हाईवे पर हुआ. पुलिस ने बताया कि जब ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था तो कार रत्नागिरी जिले के गुहागर की ओर जा रही थी. उसी दौरान ये टक्कर हुई.

मृतकों में पांच पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने जानकारी दी कि अब राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गया है और घटना की जांच की जा रही है. शवों को मानगांव उपजिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है. पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर है.

बता दें कि सुबह-सुबह हुए इस हादसे के कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए रुका रहा. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया और यातायात सुचारू किया. साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि हादसे में मरने वाले लोग कहां के थे. वहीं सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली में भी एक भयानक हादसा हो गया. बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए.