Home Blog Page 607

यहूदी मंदिर पर आतंकी हमला, 8 लोगों की मौत

0

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है. यरुशलम  में एक यहूदी पूजाघर में गोलीबारी हुई है. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इजरायल ने इसे आतंकी हमला करार दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षाबल तुरंत अलर्ट हो गए. सुरक्षाबलों के मुताबिक हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया गया है.

इज़राइल के विदेश मंत्रालय (Israel Foreign Ministry) ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार (27 जनवरी) को यरुशलम में एक यहूदी पूजास्थल में एक घातक आतंकवादी हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए हैं.

इजरायल में आतंकी हमले में 8 की मौत

सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकवादी कार से पूर्वी यरुशलम के उत्तरी हिस्से में एक यहूदी पूजा घर के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली इमारत के पास पहुंचा और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने शहर में मोर्चा संभाला और हमले के थोड़ी ही देर बाद फायरिंग करने वाले बंदूकधारी को ढेर कर दिया गया. घायलों में 70 साल की एक महिला, 20 साल के एक युवक और 14 साल के एक लड़के की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. घायलों को हदासाह माउंट स्कोपस अस्पताल ले जाया गया है.

इजरायली फोर्स ने भी किया था हमला

जानकारी के मुताबिक ये घटना गुरुवार को जेनिन के शरणार्थी शिविर में घातक संघर्ष के बाद हुई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला सहित नौ फिलिस्तीनियों को इजरायली फोर्स ने मार दिया था. सीएनएन के मुताबिक, वेस्ट बैंक शहर में हुए संघर्ष में इस साल इजरायली सेना की ओर से मारे गए फिलीस्तीनियों की कुल संख्या 29 हो गई है.

सेंट्रल गाजा पट्टी में बमबारी

इसके अलावा इजरायल ने गाजा के आतंकवादियों के रॉकेट हमलों के जवाब में सेंट्रल गाजा पट्टी में भारी बमबारी शुरू की. इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि उन्होंने बॉटम ऑफ फॉर्म को निशाना बनाया. ये एक भूमिगत जगह है, जहां शरणार्थी शिविर में रॉकेट बनाए जाते हैं. द टाइम्स ऑफ इज़रायल के मुताबिक आईडीएफ ने एक बयान में कहा, “इस हमले से हमास के हथियार बनाने के प्रयासों को काफी नुकसान होगा.

जोशीमठ कहीं नहीं जा रहा, सरकार करेगी उपचार, पढ़ें किसने किया दावा

0

शीमठ में भूधंसाव की समस्या 1976 से चली आ रही है। वर्तमान में यह बढ़ी है। विज्ञानियों की टीम समस्या के कारणों की तह तक जाने को अध्ययन में जुटी हैं। प्रारंभिक तौर पर विज्ञानियों ने माना है कि भूधंसाव का समाधान हो जाएगा और उनकी रिपोर्ट के आधार पर जोशीमठ के उपचार के लिए प्रभावी ढंग से कदम उठाए जाएंगे।

आपदा प्रबंधन सचिव डा रंजीत कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जोशीमठ में चल रहे राहत व जांच कार्यों की ब्रीफिंग के दौरान मीडिया में आई खबरों का उल्लेख करते हुए ये बातें कही। मीडिया में यह बात कही जा रही थी कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र में पड़ी दरारें 50 मीटर तक गहरी हैं, जिससे क्षेत्र धंस सकता है। डा सिन्हा ने कहा कि जोशीमठ कहीं नहीं जा रहा, वहीं रहेगा।

सरकार इसके उपचार के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। डा. सिन्हा ने जोशीमठ में अध्ययन में जुटे विज्ञानियों से बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि प्रारंभिक तौर पर ये बात सामने आई है कि प्रभावित क्षेत्र में ऊपर की भूमि सूखी है, जबकि नीचे नमी अधिक है। यानी पानी सीधे नीचे जा रहा है। विज्ञानियों का कहना है कि उपचारात्मक कार्यों से भूधंसाव थम जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में ढलान वाले क्षेत्र में दरारें अधिक हैं, जबकि समतल क्षेत्र में काफी कम। ऐसे में ढलान वाले क्षेत्र का पहले उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आठ संस्थानों के विज्ञानी जांच कार्य में जुटे हैं। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद न केवल सही तस्वीर सामने आएगी, बल्कि उपचारात्मक कार्यों की दिशा भी तय होगी।

शेयर बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ आज का दिन, 7 लाख करोड़ डूबे

0

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का ट्रेडिंग सत्र ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ है. गुरूवार की छुट्टी के बाद अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट के चलते बाजार का मूड बिगड़ गया है जिसके चलते आज पूरे दिन भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों ने जबरदस्त मुनाफावसूली की है. सेंसेक्स 60,000 अंकों के नीचे जा फिसला.

सेंसेक्स एक समय 1200 अंक नीचे जा लुढ़का था. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स में 1.45 फीसदी की गिरावट या 874 अंकों की गिरावट के साथ 5930 अंकों पर बंद हुआ है. तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 400 अंकों के करीब नीचे जा फिसला था. और निफ्टी 287 अंकों की गिरावट के साथ 17,604 अंकों पर बंद हुआ है.

इंडेक्‍स का नाम बंद होने का स्‍तर उच्‍च स्‍तर निम्‍न स्‍तर प्रतिशत बदलाव
BSE Sensex 59,330.90 60,166.90 58,974.70 -1.45%
BSE SmallCap 27,623.85 28,269.79 27,353.31 -1.89%
India VIX 17.32 18.01 14.58 18.18%
NIFTY Midcap 100 30,241.90 30,782.50 29,895.35 -1.47%
NIFTY Smallcap 100 9,242.70 9,482.80 9,155.25 -1.89%
NIfty smallcap 50 4,186.20 4,286.10 4,142.90 -1.56%
Nifty 100 17,594.50 17,953.30 17,483.90 -2.11%
Nifty 200 9,202.15 9,385.80 9,142.40 -2.03%
Nifty 50 17,604.35 17,884.75 17,493.55 -1.61%

 

बाजार में आज आई गिरावट में निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 269.74 लाख करोड़ रुपये रक आ गया. जबकि बुधवार 25 जनवरी को मार्केट कैप 276.69 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के ट्रेडिंग सेशन में 6. 95 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. दो कारोबारी सत्र में निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये के करीब नुकसान उठाना पड़ा रहा है.

a29707ed88479dfc214f7b6fd658b56b1674814930372267 original

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स 

आज के सत्र में टाटा मोटर्स का शेयर 6.34 फीसदी, आईटीसी 1.77 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.71 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.51 फीसदी, एनटीपीसी 0.21 फीसदी, सन फार्मा 0.08 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि एसबीआई 5.01 फीसदी , आईसीआईसीआई बैंक 4.41 फीसदी, इंडसइंड बैंक 3.43 फीसदी, एक्सिस बैंक 2.07 फीसदी, कोटक महिंद्रा 2.03 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.97 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

सेक्टरोल अपडेट

आज के ट्रेडिंग सेशन में बैंकिंग सेक्टर, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनैंशिल सर्विसेज, मेटल्स. मीडिया, एनर्जी, इंफ्रा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. जबकि ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी और हेल्थकेयर सेक्टर का स्टॉक्स में तेजी रही. निफ्टी के 50 शेयरों में  13 शेयर तेजी के साथ बंद हुए जबकि 37 शेयरों में गिरावट रही. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 8 शेयर तेजी के साथ और 22 गिरावट के साथ बंद हुए.

जीभ और सिर काटने की धमकी देने वाले…आतंकवादी, महाशैतान या जल्लाद

0

रामचरितमानस’ पर दिए बयान के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की खूब आलोचना हो रही है. अब उन्होंने आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने उनकी ‘जीभ काटने और सिर काटने’ वाला बयान देने वालों को आतंकवादी और जल्लाद कहा है.

मौर्य ने ट्विटर पर लिखा कि अभी हाल में मेरे दिये गये बयान पर कुछ धर्म के ठेकेदारों ने मेरी जीभ काटने एवं सिर काटने वालों को इनाम घोषित किया है, अगर यही बात कोई और कहता तो यही ठेकेदार उसे आतंकवादी कहते, किंतु अब इन संतों, महंतों, धर्माचार्यों व जाति विशेष लोगों को क्या कहा जाए आतंकवादी, महाशैतान या जल्लाद.

किसने दिया जीभ काटने वाला बयान?

24 जनवरी को अखिल भारत हिंदू महासभा के एक नेता ने स्वामी प्रसाद मौर्य की जभी काटने वाले को 51,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी. महासभा के जिला प्रभारी सौरभ शर्मा ने कहा, “कोई साहसी व्यक्ति, अगर वह सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काट देता है, तो उसे 51,000 रुपये का चेक दिया जाएगा. उन्होंने हमारे धार्मिक ग्रंथ का अपमान किया है और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्यों ने मौर्य का एक प्रतीकात्मक जुलूस निकाला, उनका पुतला जलाया और उसे यमुना नदी में फेंक दिया. ABHM के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने पीटीआई से बात की और कहा, “हम सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की अपमानजनक टिप्पणी पर आपत्ति जताते हैं.

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, “पूर्व कैबिनेट मंत्री जब बसपा में थे तो ‘जय भीम, जय भारत’ कहते थे, बीजेपी में शामिल हुए तो रामचरितमानस का सम्मान करने लगे और अब जब समाजवादी पार्टी में शामिल हुए तो रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है.

बता दें कि रामचरिचमानस पर जो टिप्पणी स्वामी प्रसाद मौर्य ने दी थी वो उसपर कायम हैं. उन्होंने गुरुवार को कहा, “हमने किसी धार्मिक पुस्तक पर भी उंगली नहीं उठाई है. हमने तो तुलसीदास की लिखी रामचरितमानस के चौपाई के कुछ अंश पर बात की है… स्वाभाविक रूप से मैं सच के साथ खड़ा हूं, सच हमेशा विजयी होता है. जनता भी हमारे साथ में हैं. मैं किसी धर्म का विरोध नहीं कर रहा हूं, मैं किसी के आराध्य देव पर हमला नहीं कर रहा हूं.

अक्षर पटेल ने मेहा के साथ रचाई शादी, बरात में जमकर नाचे…VIDEO

0

भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में मेहा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। टीम इंडिया के ऑलराउंडर अपनी शादी की वजह से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, अक्षर ने अपनी शादी का कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं किया है, लेकिन ट्विटर पर कई फैन अकाउंट्स ने उनके यादगार दिन की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

मेहा और अक्षर के लंबे समय से रिलेशन में होने की चर्चा थी। मेहा पटेल पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं और वह डाइट प्लान शेयर करती रहती हैं। वह डाइट से संबंधित जानकारी लोगों से साझा करती हैं। मेहा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।

रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अक्षर पटेल लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। अपनी गेंदबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले अक्षर ने इस दौरान बल्लेबाजी से भी काफी प्रभावित किया। शादी के बाद अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करेंगे। हालांकि, रवींद्र जडेजा फिट हो चुके हैं और आने वाले समय में अक्षर के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाए रखना आसान नहीं होगा। अक्षर पटेल की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में अक्षर दूल्हा बने दिखाई दे रहे हैं।

DU में भी BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का एलान

0

बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है. पहले हैदराबाद यूनिवर्सिटी में इसकी स्क्रीनिंग की गई, फिर जेएनयू और जामिया में स्क्रीनिंग को लेकर बवाल हुआ और अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने का एलान किया गया है. साफ है कि अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी इसको लेकर हलचल मच सकती है.

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) कांग्रेस की छात्र शाखा, भीम आर्मी और कई अन्य छात्र संगठनों ने नॉर्थ कैंपस में कला संकाय के बाहर शुक्रवार शाम 4 और 5 बजे “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” की स्क्रीनिंग का आह्वान किया है. हालांकि, डीयू प्रशासन ने कहा है कि स्क्रीनिंग को रोकने के लिए  एहतियाती उपाय किए हैं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन के आधिकारिक बयान के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्री को केंद्र सरकार की तरफ से बैन किया गया है. प्रशासन ने कहा, “डॉक्यूमेंट्री के लिए इजाजत नहीं ली गई है. कैंपस में इसकी इजाजत नहीं होगी. प्रशासन की तरफ से सारी तैयारियां कर ली गई हैं, ताकि उपद्रव ना हो. बाकी कैंपस के बाहर अगर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होती है तो वो पुलिस की जिम्मेदारी है.

केंद्र सरकार ने पहले ही बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के लिंक को इंटरनेट पर ब्लॉक करने का निर्देश दे दिया है. विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री को लेकर कहा कि इसमें निष्पक्षता का अभाव है और एक औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है. हालांकि, विपक्षी दलों ने सेंसरशिप के रूप में डॉक्यूमेंट्री तक पहुंच को बलॉक करने के सरकार के कदम की आलोचना की है.

JNU और जामिया में हुआ बवाल

दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया में भी विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री को लेकर बवाल हो चुका है. जेएनयू में जब छात्र संघ स्क्रीनिंग करने जा रहे थे तब प्रशासन ने बिजली और इंटरनेट ही काट दिया. इसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने कहा कि उनपर एबीवीपी ने पथराव भी किया.

SFI ने जामिया में भी स्क्रीनिंग का एलान किया. जिसके बाद उनके चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया. उसके बाद छात्र संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया. वहीं अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुक्रवार को क्लास नहीं लगाने का नोटिस जारी किया. हालांकि, प्रशासन ने कहा कि इसका विरोध प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं है.

अभी हुए लोकसभा चुनाव तो महाराष्ट्र में कौन मारेगा बाजी?

0

वैसे तो देश में साल 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है, लेकिन देश की सभी प्रमुख पार्टियों ने अभी से इन चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं. सभी दल अभी से इन चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में बीजेपी के खाते में 23 (27.59 फीसदी वोट शेयर) सीटें, कांग्रेस को एक, NCP को चार, एआईएमआईएम को 1 और शिवसेना को 18 सीटें मिली थीं.

इसी बीच इंडिया टुडे-सी-वोटर ने एक सर्वे किया है. इसके मुताबिक अभी अगर लोकसभा चुनाव होते हैं तो यूपीए (कांग्रेस, शिवसेना और NCP) को 34 सीटें  मिल सकती हैं. यानि कुल वोटिंग का 48 फीसदी शेयर यूपीए के खाते में जा सकता है. सर्वे का मतलब साफ है कि यदि अभी चुनाव हुए तो उद्धव ठाकरे और एनसीपी के साथ मिलकर कांग्रेस कमाल कर सकती है. वहीं यह सर्वे NDA (BJP और शिंदे गुट) के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सियासत में पिछले साल बड़ा उथल-पुथल देखने को मिला. MVA यानी कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन की सरकार को तब सत्ता से बेदखल होना पड़ा जब एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर ली. एकनाथ शिंदे की बगावत से सरकार अल्पमत में चली गई और फ्लोर टेस्ट से पहले ही तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना पड़ा था. बाद में शिंदे ने BJP के साथ मिलकर सरकार बनाई और वो मुख्यमंत्री बने. देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने. महाराष्ट्र में ये नया सियासी गठजोड़ तैयार हुआ, जिसकी पहली परीक्षा आगामी बीएमसी चुनाव को माना जा रहा है.

आखिरी Grand Slam हारने के बाद भावुक हुई Sania, कहा – नहीं सोचा था…

0

ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स के फाइनल  में हार के साथ भारत की बेहतरीन खेल हस्तियों में से एक सानिया मिर्जा l ने अपने शानदार ग्रैंड स्लैम सफर  का अंत कर दिया.

लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस  की ब्राजीलियाई जोड़ी ने फाइनल में सानिया और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी को 7-6, 6-2 से हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन  खिताब हासिल किया. खेल के समापन के बाद, सानिया ने ब्राजील की जोड़ी को बधाई दी.

जीत के लिए उनकी सराहना की लेकिन, जैसे ही उन्होंने अपनी यात्रा के बारे में बोलना शुरू किया, टेनिस स्टार अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई.

सानिया ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के साथ अपनी ग्रैंड स्लैम यात्रा समाप्त कर देंगी. हालांकि 36 वर्षीय सानिया अपने शानदार करियर से पर्दा उठाने से पहले कुछ और इवेंट खेलने की योजना बना रही हैं.

सानिया ने कहा-

“मेरा प्रोफेशनल करियर मेलबर्न में शुरू हुआ. मैं अपने करियर को समाप्त करने के लिए इससे बेहतर नहीं सोच सकती थी” सानिया ने आगे कहा, “रॉड लेवर एरिना विशेष रहा है. कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने बेटे के सामने ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेल पाऊंगी.

यह सानिया के करियर का 11वां ग्रैंड स्लैम फाइनल था. उन्होंने कुल 43 युगल खिताब जीते हैं, जिसमें छह ग्रैंड स्लैम शामिल हैं और उन्हें महिला युगल वर्ग में 91 सप्ताह के लिए डब्ल्यूटीए नंबर 1 खिलाड़ी का स्थान भी दिया गया है. दूसरी ओर, बोपन्ना अपने चौथे ग्रैंड स्लैम फाइनल में थे, उन्होंने 2017 फ्रेंच ओपन में टिमिया बाबोस के साथ खेलते हुए एक खिताब जीता था.

उत्तराखंड : ठप हुआ बसों का संचालन, इन रूटों पर मुश्किल हुआ सफर

0

देहरादून : विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिनों तक वार्ता हुई। लेकिन, कोई हल नहीं निकल पाया। गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है, जिसके चलते देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की समेत समूचे गढ़वाल मंडल में आज बसों का संचालन ठप है।

दिल्ली मार्ग समेत जयपुर, चंडीगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, आगरा, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, धर्मशाला, पानीपत, लुधियाना, सहारनपुर आदि समेत स्थानीय मार्गों पर भी बस संचालन पूरी तरह बंद है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
उधर, संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इस बार विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं।

तूफान से सुनामी बनी ‘पठान’, सिर्फ दो दिन में 125 करोड़ के पार

0
  • T.S. LAMA

रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बाद अब शाह रुख खान की पठान ने एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। कुल मिलाकर ये कहना गलत नहीं होगा कि किंग खान की इस फिल्म के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण बॉलीवुड के अच्छे दिन आ चुके हैं। इस साल बॉक्स ऑफिस पर पठान की कामयाबी एक शुभ संकेत है। ऐसे में उम्मीद की जा रही कि पठान ऐसा रिकॉर्ड बनाएगी जिसे तोड़ना सबके बस की बात नहीं होने वाली है।

पहले दिन पठान ने 57 करोड़ का कलेक्शन करके हिन्दी सिनेमा में इतिहास रच दिया। इस रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग ने केजीएफ 2 और वॉर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। बायकॉट गैंग को ठेंगा दिखाने वाली इस स्पाइ यूनिवर्स फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं और लगभग ज्यादातर शो हाउसफुल जा रहे हैं। ऐसे में दूसरे दिन भी इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है।

26 जनवरी को उम्मीद की जा रही थी कि पठान कुछ खास बिजनेस करने वाली है और हुआ भी ऐसा ही। रिलीज के दूसरे दिन गुरुवार को फिल्म ने धांसू कलेक्शन किया है। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने  68 से 72 करोड़ के बीच का बिजनेस किया है। इसके साथ ही इसकी कुल कमाई पहुंचती है 125 से 129 करोड़ के बीच। ऐसा करने वाली पठान पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

पठान की रफ्तार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये जल्दी ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है। इसके अलावा वीकेंड खत्म होने तक ये 400 करोड़ में एंट्री ले सकती है। फिल्म को परफॉर्म करने के लिए 5 दिन का लंबा वीकेंड मिला है जिसका फायदा ये उठाती नजर आ रही है। आने वाले दिनों के लिए एडवांस बुकिंग भी जोरों पर है और फिल्म ने साबित कर दिया है कि काफी आगे जाने वाली है।