Home Blog Page 606

उर्वशी रौतेला बेशरम रंग पर बनाया VIDEO, ट्रोल ने कहा- ऋषभ पंत को भी घुमाओ कभी

0

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें सी बोट में बैठकर इंस्टाग्राम रील सेल्फी वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने पठान फिल्म का गाना बेशरम रंग का म्यूजिक लगाया हैं। वहीं, उन्होंने लिखा है, ‘शाह रुख खान हमारा आज का मैन ऑफ द डे है।

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इस बात की जानकारी दी है कि वह मालदीव में है और वेकेशन मना रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं, उन्होंने एक गॉगल भी लगा रखा है। उनके बाल बंधे हुए हैं। उन्होंने हैवी मेकअप कर रखा है। उर्वशी रौतेला की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

इसे 4 घंटे में पौने दो लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर 2000 के करीब कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर अमेजिंग, नाइस, हॉट जैसे कमेंट किए हैं। उर्वशी रौतेला को कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, मैम आपके मुंह में को क्या हो गया।

विमल पुड़िया खाकर बैठी हो क्या। एक ने लिखा है,’पागल लग रही है।’ एक ने लिखा है, ‘यही करते रहो, पंत के साथ रहो अभी। उनको आपकी रिक्वायरमेंट है। यह रील्स के लिए टाइम बहुत मिलेगा।’ गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल दोनों के के बीच सोशल मीडिया पर लड़ाई हो गई थी।

राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना…प्रधानमंत्री जी, कश्मीरी पंडित सवाल पूछ रहे हैं, जवाब है?

0

भारत जोड़ो यात्रा’ अपने आखिरी दौर में है. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 30 जनवरी को ये यात्रा खत्म हो जाएगी. जम्मू कश्मीर में जब से ये यात्रा चल रही है तभी से राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को जोरशोर से उठाया है. आज एक बार फिर राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को उठाकर प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लिया. रविवार को राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया.

इस वीडियो में राहुल गांधी कश्मीरी पंडितों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. कश्मीरी पंडित भी राहुल गांधी को अपनी समस्याएं बता रहे हैं. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए ट्विटर पर लिखा, “आज, कश्मीरी पंडित भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं – हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है? जवाब है, प्रधानमंत्री जी?

कश्मीरी पंडितों के डेलिगेशन से मिले थे राहुल

इससे पहले, 24 जनवरी को राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों के एक 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को कश्मीरी पंडितों से यह कहने के लिए माफी मांगनी चाहिए कि “उन्हें भीख नहीं मांगनी चाहिए.

आटे ने बढ़ाई टेंशन, 1 साल में 40% तक बढ़े दाम, जानिए क्या है वजह?

0

पाकिस्तान में आटा संकट के बीच भारत में भी इसकी कीमत आसमान छूने लगी है. जनवरी महीने में आटे के दाम दो बार बढ़ चुके हैं.सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खुले में आटा 38 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पैक में इसकी कीमत 45-55 रुपए प्रति किलो है.

रिपोर्ट के मुताबिक आटा के दामों में पिछले साल की तुलना में 40% की बढ़ोतरी हुई है. जनवरी 2022 में खुले में आटा की कीमत 25-27 रुपए प्रति किलो था, जबकि पैक में ब्रांडेड आटा 35 रुपए किलो बिक रहा था. निर्यात पर पाबंदी के बावजूद लगातार बढ़ रहे गेंहू और आटे की कीमत ने टेंशन बढ़ा दी है. दुनियाभर में गेहूं के कुल उत्पादन में दूसरे नंबर पर होने के बावजूद भारत में आटा के दामों में क्यों बढ़ोतरी हो रही है? आइए विस्तार से जानते हैं.

गेंहू की कीमत में बढ़ोतरी से असर क्या?

1. मैदा और सूजी के दामों में भी बढ़ोतरी तेजी से हो रही है यानी महंगाई भी बढ़ रही है, जिससे आम लोगों के किचन का बजट गड़बड़ा सकता है.

2. प्रधानमंत्री कल्याण योजना के तहत मिल रहे मुफ्त राशन में पहले गेहूं और चावल बराबर मात्रा में दिया जा रहा था, लेकिन गेहूं की कीमत में बढ़ोतरी के बाद कई राज्यों में गेहूं नहीं या कम दिया जा रहा है.

क्यों बढ़ रहे गेहूं या आटा के दाम, 3 वजह…

1. जलवायु परिवर्तन की वजह से उत्पादन में कमी
गेहूं उत्पादन में भारत दुनिया में दूसरे नंबर का देश है. उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन की वजह से गेहूं उत्पादन में 2021-22 में कमी आई.

2022 का मार्च महीना पिछले 122 सालों में सबसे गर्म था. मौसम विभाग के मुताबिक 2022 के मार्च में देश का औसत अधिकतम तापमान 33.10 डिग्री सेल्सियस था, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 20.24 डिग्री था. इसकी वजह से गेहूं का उत्पादन घटकर 129 मिलियन टन जगह 106 मिलियन टन पर पहुंच गया.

पीटीआई से बात करते हुए कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र शर्मा कहते हैं- गर्मी की वजह से रबी फसल को तो नुकसान हुआ ही, इसकी वजह से सब्जियों को भी नुकसान हुआ. पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में गेहूं की फसलों में बौनेपन भी देखा गया, जो जो जलवायु परिवर्तन का नतीजा हो सकता है.

2. गेहूं की सरकारी खरीदी में गिरावट
आटा के दामों में बढ़ोतरी के पीछे दूसरी सबसे वजह गेहूं की सरकारी खरीदी में गिरावट है. 2020-21 में भारत सरकार की एजेंसिंया ने 43.3 मिलियन टन गेहूं की खरीदी की थी. यह आंकड़ा 2021-22 में 18 मिलियन टन के पास पहुंच गया यानी आधे से भी कम.

कृषि मामलों के जानकार परमजीत सिंह इसके पीछे 2 वजह बताते हैं. 1. समर्थन मूल्य का कम होना 2. खरीदी में सरकारी एजेंसी की नियम-कानून. परमजीत सिंह बताते हैं- भारत सरकार ने करीब 23 रुपए का समर्थन मूल्य गेहूं पर रखा था, लेकिन व्यापारियों ने 25-26 रुपए देकर लोगों से गेहूं खरीद लिए.

खरीद और तौल की प्रक्रिया व्यापारी किसान के घर पर ही कर लेता है, जबकि सरकारी एजेंसियों के नियम-कानून बहुत ही उलझाव है. इस वजह से भी किसान सरकारी एजेंसियों को गेहूं नहीं देना चाहते हैं.

वे आगे कहते हैं- बिहार और यूपी जैसे राज्यों के बॉर्डर इलाकों में नेपाल के व्यापारी गेहूं खरीद कर ले जाते हैं. बिहार तो मंडी का होना भी एक बड़ी वजह आप मान सकते हैं.

3. रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद सरकार की नीति
फरवरी 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच जंग की शुरुआत हुई थी. इसके बाद पूरी दुनिया में गेहूं का निर्यात ठप हो गया. बावजूद भारत दुनिया के अन्य देशों को गेहूं बेचता रहा.

सरकार ने गेहूं निर्यात के लिए 7 प्रतिनिधियों का एक समूह भी बनाया था, जो देशों के साथ गेहूं निर्यात पर बातचीत कर सके. भारत ने 2021-2022 में 7.3 मिलियन टन का गेहूं निर्यात किया, जो 2020-21 के 2.2 मिलियन टन के मुकाबले काफी ज्यादा था.

परमजीत सिंह कहते हैं, ‘सरकार की अदूरदर्शी नीति का यह नतीजा है. उत्पादन में 2.2 फीसदी की कमी आई, इसके बावजूद सरकार ने निर्यात को बढ़ा दिया.’

हालांकि, गेहूं के स्टॉक को देखते हुए सरकार ने बाद में आनन-फानन में निर्यात पर रोक लगा दिया, जो अब तक जारी है.

दाम कम करने में जुटी सरकार, खुले बाजार में गेहूं बेचेगी
आटा की कीमत में लगातार बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है. केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि सभी स्तर पर दाम  कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक केंद्र सरकार 1 फरवरी से 30 मिलियन टन गेहूं को खुले बाजार में बेचेगी. इसके लिए ई-टेंडरिंग भी मंगवाया गया है. सरकार के इस फैसले के बाद खुले में आटा के दामों में 10 रुपए प्रति किलो की कमी आ सकती है.

सरकार की कोशिश है कि आटा के मूल्य को 30 रुपए प्रति किलो के नीचे लाया जाए. इसकी बड़ी वजह 2023 में 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव भी हैं. नॉर्थ-ईस्ट के 3 राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव की घोषणा हो भी चुकी है.

राष्ट्रपति ने बदला मुगल गार्डन का नाम, मिली नई पहचान…आखिर क्यों छिड़ा संग्राम!

0

देश विदेश के सैलानियों को लुभाने वाले ऐतिहासिक मुगल गार्डन का नाम बदल दिया गया है. इसके साथ ही अब इसकी पहचान भी पूरी तरह से बदल गई है. अब इस गार्डन को अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा. नाम बदलने के साथ ही अब सियासत भी बागबाग हो रही. एक तरफ बीजेपी ने इस फैसले का स्वागत किया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि देश नासमझों के हाथ में चला गया है.

देश भर में नाम बदलने की कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है. आम जनता के लिए खुलने से ठीक पहले यह एलान हुआ. मुगल गार्डन की दशकों पुरानी पहचान में बदलाव हो गया है. इस बीच अब राजनीति भी तेज हो गई है. विरोधी दलों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. नाम बदलने की वजह बीजेपी की मुगलों से नफरत बताया है. कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी को लगता है नाम बदलने से विकास हो रहा है. उन्हें लगता है कि इसी को विकास कहते हैं.

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, बीजेपी सरकार की ये आदत है, शहरों का, सड़क का नाम बदलते हैं. अब गार्डन का भी बदल दिया. अपना गार्डन बनाइए उसका नाम रखिए. नाम बदलने की प्रथा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, नई सरकार आएगी वो भी नाम बदलेगी, फिर कोई सरकार आएगी वो भी नाम बदलेगी. सरकार अपना काम करें, डेवलपमेंट करें.

इस्लामिक स्कॉलर साजिद रशीदी ने भी इस फैसले की निंदा की है. उनका आरोप है कि हिंदुयों को खुश करने के लिए मुग़ल गार्डन का नाम बदला गया. अगर इस सरकार को नाम ही बदलना था तो ये झूठे वादे न करते, अगर ऐसा ही चलता रहा तो मोदी को महात्मा गांधी बना दिया जाएगा. कोई एक समूह मोदी को ही राष्ट्रपति मानने लगेंगे. ये नाम बदलने से अंदर का ही युद्ध शुरू हो जाएगा.

वहीं, इतिहासकारफिरोज बख्त ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव का समय है .इसी का हवाला देकर मुगल गार्डन को अमृत उद्यान का नाम दिया गया है. कुछ लोग इसे इतिहास के साथ छेड़छाड़ बता रहे हैं. लेकिन कुछ लोगों का ये भी मानना है कि इस नामकरण को मजहबी चश्मे से नहीं देखना चाहिए.

अमृत उद्यान के बारे में सबकुछ 

राष्ट्रपति भवन में कुल 5 गार्डन हैं जिनमें से एक को मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था. जिसके अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा. 15 एकड़ में फैले अमृत उद्यान में 138 तरह के गुलाब, 10 हजार से ज्यादा ट्यूलिप और 70 अलग-अलग प्रजातियों के लगभग 5 हजार मौसमी फूल हैं. इसका डिजाइन साल 1917 में सर एटविन लुटियंस ने तैयार किया था.

अमृत उद्यान को अंग्रेजों ने बनाया बसाया लेकिन कहा जाता है कि इसका डिजाइन ताजमहल के बगीचों और जम्मू-कश्मीर के बगीचों से इन्सपायर है. इसी वजह से इसे मुगल गार्डन कहा गया. कुछ लोगों का तर्क है कि भारत की एक बड़ी आबादी से इमोशनली कनेक्ट होने के लिए अंग्रेजों ने ये नाम रखा था.

पठान का विरोध करने गया था युवक, पिक्चर देखकर लौटा, दोबारा देखने जाऊंगा…VIDEO

0

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ फिल्म इंडस्ट्री में एक नया इतिहास रच रही है. फिल्म को देखने के लिए हजारों लोग थिएटर पहुंच रहे हैं. इस फिल्म को विरोध भी देखना पड़ा था. बेशरम रंग गाने में  दीपिका की भगवा बिकिनी  को लेकर इस फिल्म को बॉयकॉट का सामना करना पड़ा था, लेकिन पठान मूवी का बॉयकॉट की मुहित फ्लॉप हो गया है. इसी बीच पटना से एक युवक का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक स्थानीय समाचार चैनल को बताता है कि वह थिएटर पठान फिल्म का बॉयकॉट करने के लिए आया था, लेकिन यहां उसे कोई दूसरा दिखा ही नहीं. युवक कह रहा है कि वह पठान फिल्म के शो को बाधित करने के लिए आया था. उसने कहा कि फिल्म का बॉयकॉट करने के लिए उसके साथ शामिल होने के लिए कोई भी नहीं था. वह बताता है कि एक दिन पहले मैंने इस फिल्म का विरोध किया था. इसलिए आज भी आया था लेकिन आज कोई फिल्म का विरोध करने के लिए दिखा ही नहीं. युवक बताता है कि विरोध करने के लिए उसको पैसे मिले थे इसलिए आज भी वह फिल्म को विरोध करने के लिए आया था.

पहले विरोध फिर देखा पठान मूवी

युवक ने कहा कि जब विरोध करने वाला कोई नहीं दिखा तो थिएटर के पास खड़ा हो गया. एक दूसरे युवक ने उससे पूछा कि क्या कर रहे हो तो युवक ने कहा कि मै विरोध करने के लिए आया था. दूसरे युवक के पास एक एक एक्स्ट्रा टिकट था. उसने विरोध करने आए युवक को टिकट ऑफर कर दिया. ऐसे में विरोध करने आए युवक ने पठान मूवी देखने के लिए अंदर चला जाता है. फिल्म देखने के बाद कहता है कि फिल्म का विरोध करने के मूड में था इसलिए शो का उतना आनंद नहीं ले पाया.

उसका कहना है मुझे फिल्म देखने के लिए मजबूर किया गया, मैं विरोध करने आया था.” रिपोर्टर युवक से पूछता है कि क्या फिल्म के आसपास का सारा विरोध नकली है. युवक ने इसका जवाब देते हुए कहा, “मैं कल विरोध करने आया था और फिल्म के पोस्टर भी फाड़े थे, लेकिन आज जब मैं विरोध करने आया तो यहां कोई नहीं था. मुझे लगा कि कल के विरोध के बाद मुझे पैसे मिल गए और आज मुझे कुछ और मिलेंगे इसलिए मैं आज आया. मुझे फिल्म का दूसरा भाग पसंद आया, पहला भाग भी अच्छा था लेकिन मैं इसे देखने कल फिर आऊंगा.

युवक ने कहा कि विरोध के मूड में था इसलिए फिल्म का पहला भाग मुझे पसंद नहीं आया. उसने कहा कि इस फिल्म को एक बार और देखुंगा.  शख्स ने कहा, “फर्स्ट हाफ भी अच्छा था लेकिन सेकंड हाफ बहुत अच्छा लगा.आए थे विरोध करने लेकिन जो जय हिंद लास्ट में बोला तो रोंगटा खड़ा हो गया. शख्स ने कहा कि पहली बार विरोध में देखा अब एक बार समर्थन में देखेंगे. फिल्म देखने के बाद युवक ने कहा कि फिल्म अच्छी थी.

बॉक्स ऑफिस पर  पठान का जलवा
शाहरुख खान की ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. फिल्म रिलीज के अपने तीन दिन में ही 300 करोड़ के आंकड़े के पार पहुंच गई है. फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड कायम किए हैं. करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख की वापसी ने फैंस के एक्साइटमेंट को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. उस पर किंग खान का ये नया अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

उत्तराखंड : एक के बाद एक भर्ती घोटाला, अब JE, AE भर्ती की भी होगी जांच, आखिर कब मिलेगा छुटकारा

0

देहरादूनः उत्तराखंड में भर्ती घोटालों के लिए बदनाम हो चुका है। एक के बाद एक कई भर्ती घोटाले सामने आ चुके हैं। पिछले साली 2022 में UKSSSC में बड़ा घोटाला सामने आया था। सरकार ने घोटालों को रोकने के बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन, हर दावा खोखला साबित हुआ। सरकार ने जिस लोक सेवा आयोग (UKPSC) को भर्तियों की जिम्मेदारी सौंपी थी। वहां भी बड़ा भर्ती घोटाला सामने आया। भर्ती में पेपर लीक करने वाला कोई और नहीं। बल्कि, आयोग का ही अधिकारी निकला।

लोक सेवा आयोग में पेपर लीक मामले सामने आने के बाद जेई और एई भर्ती घोटाले की बातें भी सामने आई। जांच कर रही एसटीएफ को कुछ सबूत भी हाथ लगे। मामले में अब सीएम धामी ने जांच के आदेश कर दिए हैं। जिस तरह से पिछले जांचों में दौरान एक के बाद एक नए घोटाले सामने आए। ऐसा माना जा रहा है कि जांच के दौरान कुछ और भर्तियों तक भी जांच की आंच पहुंच सकती है।

हालांकि, जिस तरह से पहले नकल रोकने के दावे किए गए थे। उसी तरह एक बार फिर दावा किया जा रहा है। सीएम धामी के अनुसार आगामी कैबिनेट में हमारी सरकार सख्त नकल विरोधी क़ानून लाने जा रही हैं। सीएम के अनुसार हमारी कोशिश है कि एक बार पूरी सफाई हो जाए, जिसके बाद तमाम नकल करने वालों और नकल कराने वालों को सबक मिल जाए।

गौ तस्करी करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट
आज ही एक और बड़ा फैसला भी सामने आया। गौ तस्करी करने वालों के खिलाफ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में गिरोह बनाकर पशुओं का अवैध रूप से परिवहन और उनकी तस्करी करने वालों के खिलाफ अब पुलिस कड़ा एक्शन लेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जनपद प्रभारियों को गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में ऐसा पहली बार किया जा रहा है। इससे गौ तस्करी के मामलों में कुछ हद तक कमी आ सकती है।

मिशन मजनू की सक्सेस पार्टी में भाई शादी कब है…सुन शरमा गए सिद्धार्थ

0

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैंस को काफी समय से दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। दोनों की शादी की खबरें भी काफी वक्त से सामने आ रही हैं। खबरों की मानें तो कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल शादी कर सकते हैं। हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी के आगे पोज देते हुए नजर आए।

शरमा गए सिद्धार्थ मल्होत्रा
दरअसल, मिशन मजनू की सक्सेस पार्टी रखी गई थी। पार्टी में पैपराजी के आगे सिद्धार्थ जिस दौरान फोटोज को लेकर पोज दे रहे थे। तभी वहां मौजूद एक कैमरामैन ने उनसे शादी को लेकर पूछ डाला। कैमरामैन ने पूछा कि भाई शादी कब है? इसके बाद सिद्धार्थ शरमा गए और शरमाते हुए वह अंदर की ओर जाने लगे। बता दें कि दोनों की शादी की तैयारियों को लेकर काफी वक्त से खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर कपल ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सिद्धार्थ और कियारा फिल्म शेरशाह में एक साथ नजर आए थे। इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म मिशन मजनू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं। फिल्म में सिद्धार्थ ने भारतीय जासूस का किरदार निभाया है।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : BJP और कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

0

भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा के 48 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपत सीट से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है और यहां दो मार्च को नतीजे आएंगे। विधानसभाओं का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है।

यहां पढ़ें पूरी सूची…

tripura election 63d4c3759c4eb
tripura election2 63d4c4663660c

tripura election 3 63d4c4c704999
tripura election 4 63d4c5053bbf5

कांग्रेस ने आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। सुदीप रॉय बर्मन अगरतला से चुनाव लड़ेंगे।

यहां पढ़ें पूरी सूची…

tripura election congress 63d4c76f4597d

वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, सुखोई-30 और मिराज क्रैश, एक की मौत

0

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में बड़ी हवाई दुर्घटना हुई है। लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 क्रैश हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि ये हादसा मुरैना के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, विमान हादसा पहाड़गढ़ से करीब पांच किमी दूरी निरार रोड पर मड़वाली माता के पास हुआ है। पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर विमान का मलबा पड़ा हुआ था और उसमें आग लगी हुई थी। हादसे की खबर पाते ही प्रशासन घटनास्थल पर रवाना हो गया।

विमान हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों के घायल होने की खबर है। रक्षा सूत्रों ने ये भी बताया कि दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी। वहां अभ्यास चल रहा था।

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अमित शाह को लिखी चिठ्ठी

0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने  भारत जोड़ो यात्रा में शामिल यात्रियों को समुचित सुरक्षा देने की मांग को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से कई मांगें रखी हैं। खरगे ने इस मामले में अमित शाह से  व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की है और  संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्देश जारी करने के लिए भी कहा है। बता दें कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कारणों के चलते राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दी थी।

खरगे ने चिट्ठी में लिखा कि मैं आपको यह पत्र आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण सुरक्षा चूक के संबंध में लिख रहा हूं, जिसके बारे में आप पहले से ही जानते होंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर यात्रा को शुक्रवार  को स्थगित करना पड़ा। हम जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना करते हैं और उनके बयान का स्वागत करते हैं क्योंकि उन्होंने यात्रा के समापन तक पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है।

आप इस बात की सराहना करेंगे कि प्रतिदिन भारत जोड़ो यात्रा में आम लोगों की भारी भीड़ शामिल हुई है और चली है। आयोजकों के लिए यह बताना मुश्किल है कि पूरे दिन में कितने लोगों के आने की उम्मीद है क्योंकि यह यात्रा में शामिल होने के लिए आम लोगों का सहज भाव है।

खरगे ने लिखा कि हम अगले दो दिनों में यात्रा में शामिल होने के लिए एक विशाल सभा की उम्मीद कर रहे हैं और 30 जनवरी को श्रीनगर में होने वाले समारोह की भी उम्मीद कर रहे हैं। 30 जनवरी को होने वाले समापन समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। यदि आप व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप कर सकते हैं और सलाह दे सकते हैं तो मैं आभारी रहूंगा। संबंधित अधिकारियों को यात्रा के समापन तक पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश जारी करें।