Home Blog Page 561

अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता इंडियन आइडल-13, मिली चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख

0

• T.S. Lama

इंडियन आइडल को आखिरकार 13वें सीजन का विनर मिल ही गया। महीनों से लोगों को एंटरटेन करने वाला यह शो अब खत्म हो चुका है और इसी के साथ ऑडियंस को नए सिंगर के रूप में इंडियन आइडल-13 का विनर मिल गया।सिंगिंग की दुनिया के फेमस रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ ने देश को अब तक 12 बेहतरीन सिंगर्स दिए हैं, और अब 13वां विनर भी दर्शकों के सामने है।

कई महीनों तक अपनी सुरीली आवाज से ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर देने वाले कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस बीच यह शो कई वजहों से सुर्खियों में रहा। मगर उतार चढ़ाव के बीच फाइनली यह शो ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गया और सीजन 13 को उसका विनर मिल चुका है। इंडियन आइडल 13 के विनर की ट्रॉफी अयोध्या के रहने वाले ऋषि सिंह ने जीती है।

ऋषि सिंह शुरुआत से ही अपनी मीठी आवाज के जरिये लोगों का दिल जीतते आए हैं। शुरुआत से ही उन्होंने अपने गानों से दर्शकों और जज दोनों का दिल जीता है। इतना ही नहीं, बल्कि उनकी आवाज की तमाम गेस्ट भी तारीफ कर चुके हैं। हाल ही में इंडियन आइडल के मंच पर अब्बास मस्तान बतौर गेस्ट बनकर आए थे। इस दौरान ऋषि सिंह की आवाज सुन वह खुद को उसकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

इंडियन आइडल-13 के फिनाले में छह कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यह कॉम्पटीशन सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, ऋषि सिंह, चिराग कोतवाल, बिदिप्त चक्रवर्ती और देवोस्मिता राय के बीच रहा। ग्रैंड फिनाले में एक आखिरी बार सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। जहां ऋषि सिंह ने 13वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की, तो वहीं देबोस्मिता राय फर्स्ट रनर अप और चिराग कोतवाल सेकेंड रनर अप रहे।

विनर को मिली यह जीचें
कुछ महीने पहले ऋषि सिंह को कोई नहीं जानता। अयोध्या के इस लाल ने अपने टैलेंट के जरिये विनर का मुकाम हासिल किया है। उनकी जीत ने न सिर्फ अयोध्या का, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। विनर ऋषि सिंह को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का कैश प्राइज, एक मारुति सुजुकी की एसयूवी कार, सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट और साथ ही कई रोमांचक पुरस्कार भी मिला।

ट्रक से टकराई पिकअप, पांच लोगों की मौके पर ही मौत, 12 घायल

0

हिसार : हिसार के नजदीक राजगढ़ में शनिवार रात 12 बजे के करीब सालासर से लौट रही पिकअप गाड़ी ट्रक से टकरा गई। पिकअप में दो परिवारों के 17 लोग सवार थे। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हिसार के नजदीक राजगढ़ में देर रात पिकअप की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसा बड़ा ही दर्दनाक था। ट्रक से टकराकर गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। जिससे पिकअप में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 लोग घायल हैं। इनमें भी पांच की हालत गंभीर बनी हुई हैं। घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय बिमला, इसकी देवरानी 50 वर्षीय कृष्णा, कृष्णा का दोहता 10 वर्षीय अंकित, 2 साल की पोती सृष्टि की भी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में 41 वर्षीय कविता, 60 वर्षीय ओमपति, 27 वर्षीय परवीन, 30 वर्षीय सुनीता, 13 वर्षीय पूजा, 14 वर्षीय आंचल, 15 वर्षीय प्रीति, 10 वर्षीय अर्नब, 18 वर्षीय मनीषा, 16 वर्षीय मंजू, 24 वर्षीय सोनू घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार स्याहड़वा गांव के 17 लोग पिकअप में सवार होकर सालासर में धोक लगाने गए थे। शनिवार रात करीब 12 बजे के करीब ये वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान राजगढ़ में बाईपास पर राजस्थान में हरियाणा बॉर्डर से 10 किलोमीटर पीछे ट्रक के साथ टकरा गई। परिजनों का कहना है कि नीलगाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और गाड़ी ट्रक से टकरा गई। जिससे गाड़ी सड़क किनारे पलट गई और घायलों के ऊपर गिर गई ।

गाड़ी में पेटवाड़ के 18 वर्षीय सोनू ने वह भी पिकअप में आगे बैठा था। बताया कि उसके जीजा सोनू को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आ गई थी। जिससे गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया था। वहीं ट्रक भी उनकी तरफ आ गया। जिससे उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने पर गाड़ी पलट गई थी।

मसूरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी रोडवेज बस

0

देहरादून-मसूरी मार्ग पर एल खान के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना पर मसूरी से पुलिस, फायर सर्विस और एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हो गई है. स्थानीय लोग अभी घायलों का रेस्क्यू कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है.

फिलहाल, रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है. स्थानीय लोग ही रेस्क्यू में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि यह बस मसूरी से देहरादून जा रही थी. यह हादसा मसूरी से चार किलोमीटर नीचे हुआ है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस में 25 से 30 सवार बताए जा रहे हैं. हालांकि, अभी हादसे की पूरी जानकारी का इंतजार है.

मसूरी देहरादून मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिसमें कई लोग सवार थे। पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं। घायलों को मसूरी के अस्पताल भेजा जा रहा है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी है। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, 1 किमी दूर मिला तीसरे का शव

0

UP : हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों बाइक पर सवार थे, वहीं, एक दोस्त का शव दो शवों से एक किलोमीटर दूर तालाब के पास मिला है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हरदोई जनपद के सांड़ी हरदोई मार्ग पर माझिया गांव के पास शनिवार की देर रात यह हादसा हुआ। अनिल उर्फ पिन्कू (35), विन्नू (30) और लुक्का (25) एक ही बाइक पर सवार होकर देर रात सांडी से अपने गांव जजवासी वापस जा रहे थे।

इसी बीच माझिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। पिंकू और विन्नू के शव रात में ही मिल गए, जबकि लुक्का का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर तालाब के पास में मिला है। ऐसे में हादसे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

0

भारतीय क्रिकेट जगत के लिए रविवार को एक दुखद खबर सामने आई। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। सलीम ने गुजरात के जामनगर में आखिरी सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सलीम दुर्रानी के निधन पर दुख जताया है।

वह पहले ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें यह सम्मान 1960 में मिला था। सलीम दुर्रानी भारत के लिए 29 टेस्ट खेल चुके, जिसमें उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक की मदद से 1202 रन बनाए थे। साथ ही 75 विकेट भी लिए थे।

सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। हालांकि, जब वह सिर्फ आठ वर्ष के थे तब उनका परिवार पाकिस्तान के कराची जाकर बस गया था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय दुर्रानी का परिवार भारत आ गया था। धीरे-धीरे सलीम की क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ी। 1960-70 के दशक में सलीम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से पहचान बनाई थी। वह भारत के दिग्गज ऑलराउंडर्स में से एक रहे हैं।
सलीम ने 1960 में मुंबई टेस्ट में डेब्यू किया था। वह छक्के लगाने के लिए ज्यादा मशहूर हैं। सलीम ने आखिरी टेस्ट फरवरी 1973 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सलीम ने फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया। वह बॉलीवुड फिल्म ‘चरित्र’ में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म में सलीम के साथ परवीन बॉबी थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महान भारतीय क्रिकेटर सलीम दुरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- सलीम दुर्रानी जी क्रिकेट के दिग्गज थे, अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान पर और मैदान से बाहर, वह अपनी शैली के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।

अवैध रूप से रह रहे थे विदेशी नागरिक, दिल्ली के द्वारका से पकड़े गए 28 लोग

0

नई दिल्ली : भारत में अवैध रूप से रह रहे 82 विदेशियों को इस साल डिपोर्ट किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि भारत में अवैध रूप से रह रहे कुल 28 विदेशियों को मार्च महीने में नई दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से डिपोर्ट किया गया है। इस साल ऐसे मामलों की कुल संख्या 82 हो गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2022 में कुल 437 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि ये लोग वैध वीजा के बिना भारत में अधिक समय तक रुके हुए थे। उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारियों (FRRO) के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें डिपोर्ट करने का आदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें हिरासत केंद्र भेजा गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि टीमें 28 विदेशी नागरिकों को पकड़ने में सफल रही हैं। अधिकारी ने कहा इस साल अब तक कुल 82 विदेशी नागरिकों को देश से डिपोर्ट किया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि मार्च महीने में द्वारका जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई जारी रखते हुए अपराधियों को पकड़ने के लिए SCP द्वारका की निगरानी में AATS, एंटी-नारकोटिक्स सेल और मोहन गार्डन पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान टीमों ने द्वारका क्षेत्र से वैध वीजा के बिना भारत में अधिक समय तक रहने वाले विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की है और उन्हें हिरासत केंद्र भेजा गया है। जहां से उन्हें उनके देश डिपोर्ट किया जाएगा।

व्हाट्सएप पर टेक्स्ट एडिटिंग का नया फीचर, ऐसे करेगा काम

0

Whatsapp यूजर्स को नई सुविधाएं और नए फीचर्स देने के लिए लगातार कई तरह के बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में अब व्हाट्सएप ने टेक्स्ट एडिटिंग फीचर (Text Editing Feature) को जारी कर दिया है। इस फीचर को पहले एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर टेस्ट किया जा रहा था। हालांकि, फिलहाल यह फीचर केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। जल्द ही इसे आईओएस के लिए भी जारी किया जा सकता है। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कथित तौर पर एडिट मैसेज फीचर पर भी काम कर रहा है।

व्हाट्सएप अपडेट ट्रैकर WABetaInfo ने अपनी पोस्ट में कहा कि व्हाट्सएप के नए क्रिएटिव टूल, यूजर्स को नए फीचर के साथ पेश किए गए नए टूल और फोंट का उपयोग करके फोटो,वीडियो और जीआईएफ को एडिटिंग करने की सुविधा देगा। टेक्स्ट एडिटर अब एंड्रॉयड 2.23.7.17 अपडेट के साथ चुनिंदा बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है। यानी इस फीचर की मदद से यूजर्स फोटो, वीडियो, GIF फाइल में भी फॉन्ट एड कर सकेंगे और उसे अपनी मर्जी से एडिट भी कर सकेंगे।

इस फीचर की मदद से कीबोर्ड पर उपलब्ध विकल्पों को टैप करके फोंट को सिलेक्ट करना काफी आसान हो जाएगा। वहीं यूजर्स को टेक्स्ट का एलाइनमेंट बदलने के साथ-साथ फोटो, वीडियो और जीआईएफ के अंदर टेक्स्ट को एड करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, यूजर्स टेक्स्ट का बैकग्राउंड कलर भी बदल सकेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलिस्टोगा, कूरियर प्राइम, डैमियन, एक्सो 2 और मॉर्निंग ब्रीज उन नए फॉन्ट में से हैं, जिन्हें बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध कराया गया है।

WABetainfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप आने वाले कुछ हफ्तों में टेक्स्ट एडिटिंग फीचर को और यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर देगा। इसी तरह की सुविधा को आईओएस उपकरणों पर भी परीक्षण किया गया है, इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि एडिट टेक्स्ट फीचर का आईओएस वर्जन जल्द ही बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध होगा।

नए फीचर में यूजर्स को टेक्स्ट को अपने हिसाब से एडिट करने की सुविधा मिलेगी। टेक्स्ट को एडिट करने के लिए सबसे पहले आपको फोटो, वीडियो और जीआईएफ को ओपन करना है और उसमें टेक्स्ट एड करना है। अब टेक्स्ट को सिलेक्ट करना होगा और इसके बाद एक पॉप-अप आइकल ओपन हो जाएगा। यहां से यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से कलर, एलाइनमेंट और फॉन्ट स्टाइल को सिलेक्ट कर सकेंगे।
विज्ञापन

WhatsApp एक और नए अपडेट पर काम कर रहा है जिसके बाद यूजर्स को मैसेज को एडिट करने की सुविधा मिलेगी। व्हाट्सएप के इस फीचर से यूजर्स किसी भी गलती को जल्दी और आसानी से ठीक कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स अपने मैसेज को भेजने के 15 मिनट के भीतर एडिट कर सकेंगे। एडिट मैसेज को मैसेज बबल के अंदर एडिटेड लेबल के साथ चिह्नित किया जाएगा। यह मैसेज के साथ फॉरवर्डेड टैग जैसा दिखेगा।

एक सिद्धू मरवा दिया, दूसरा भी मरवा दो, मैं नहीं डरता

0

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला जेल से रिहाई के बाद जहां केंद्र सरकार और पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला. वहीं सुरक्षा कम किए जाने के मुद्दे पर भी सिद्धू का दर्द छलका. सिद्धू ने कहा कि मेरी सुरक्षा कम की गई है. पहले एक सिद्धू को मरवा दिया, अब दूसरा भी मरवा दो. आपको बता दें कि शनिवार को ही पंजाब सरकार ने सिद्धू की Z+ सिक्योरिटी में कटौती करते हुए उनकी Y सिक्योरिटी कर दी थी.

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सुरक्षा कम किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं संविधान को अपना ग्रंथ मानता हूं, तानाशाही की जा रही है, जो संस्थाएं संविधान की ताकत थी उन्हें गुलाम बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा मैं घबराता नहीं हूं ना ही मौत से डरता हूं. क्योंकि मैं जो कुछ कर रहा हूं पंजाब की अगली पीढ़ी के लिए कर रहा हूं.

सिद्धू  ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोकतंत्र बेड़ियों में जकड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची जा रही है. पंजाब देश की ढाल है जिसे तोड़ने की कोशिश की जा रही है. साथ ही सिद्धू ने कहा कि पंजाब में अल्पसंख्यकों के खिलाफ केंद्र सरकार साजिश रचने में लगी हुई है.

उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर समस्या पैदा की जाती है. फिर उसको नियंत्रण करने की कोशिश की जाती है. अगर पंजाब को कमजोर करने की साजिश की गई तो खुद भी कमजोर हो जाएंगे. पंजाब को कमजोर करके कोई सरकार मजबूत नहीं बन सकती है. वही सिद्धू ने सीएम मान को अखबारी मुख्यमंत्री बताकर उनपर निशाना साधा.

कर्फ्यू के बीच बम धमाके से दहला सासाराम, आधा दर्जन लोग घायल

0

बिहार: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में रामनवमी पर शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हिंसा के बाद कर्फ्यू के बीच शनिवार की देर शाम बम धमाके से लोग दहशत में आ गए। स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के शेरगंज मोहल्ले में बम विस्फोट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

SP विनीत कुमार ने बताया कि देर रात उक्त मोहल्ले के एक झोपड़ीनुमा मकान में बम फिस्फोट होने की सूचना पर उनके व डीएम धर्मेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। मामले की वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए पटना से फारेंसिक टीम बुलाई गई है, जो अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा किसी धार्मिक स्थल पर बम फेंके जाने की अफवाह उड़ाई जा रही है, जो की सरासर गलत है। प्रथमदृष्टया विस्फोटक हैंडलिंग का मामला प्रतीत होता है। घटनास्थल पर जूते और खून के धब्बे देखे गए हैं, जिनकी वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किसी प्रकार के अफवाह की सूचना प्राप्त होने पर उनके द्वारा खुद इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

उपद्रव के बाद अभी तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोगों के मोबाईल फोन को भी जब्त किया गया है। जिसमें कुछ संदिग्ध वाट्सअप ग्रुप बने होने का पता चला है। उस ग्रुप के माध्यम से ही हिंसा भड़काने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान किए जाने का साक्ष्य मिला है। पुलिस द्वारा लगातार हर बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। लगभग डेढ़ हजार पुलिकर्मी शहर में गश्त लगा रहे हैं।

इस महिला ने राहुल गांधी के नाम किया अपना 4 मंजिला मकान

0

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीको सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बाद दिल्ली की एक महिला ने अपना चार मंजिला मकान राहुल गांधी के नाम किया है। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में राजकुमारी गुप्ता ने 4 मंजिला मकान राहुल गांधी के नाम किया है। राजकुमारी गुप्ता दिल्ली कांग्रेस सेवा दल से जुड़ी हैं। लोकसभा की सदस्यता  से अयोग्य घोषित कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक उन्हें सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस मुहिम चलाई थी मेरा घर राहुल गांधी का घर। राहुल गांधी को पिछले सप्ताह लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के मद्देनजर लोकसभा की आवास संबंधी समिति ने कांग्रेस नेता को 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला खाली करने के लिये नोटिस भेजा है।

गुजरात में सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें 23 मार्च को दोषी ठहराया तथा दो साल कारावास की सजा सुनाई थी। इसके अगले दिन 24 मार्च को उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया। अयोग्य ठहराये गए सदस्य को उनकी सदस्यता जाने के एक महीने के भीतर सरकारी बंगला खाली करना होता है।