Home Blog Page 562

पड़ने वाली है भीषण गर्मी, जानें IMD ने क्या कहा?

0

इन दिनों भले ही गर्मी में ठंड का एहसास हो रहा हो, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी खूब सताने वाली है। इसको लेकर एलआईडी (MID) ने देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तरपश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों और प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. विभाग ने कहा कि इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तरपश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने अप्रैल के महीने में बारिश को लेकर भी भविष्यवाणी की है. विभाग का कहना है कि अप्रैल में सामान्य बारिश होने की संभावना है. उत्तरपश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है जबकि पूर्वी और पूर्वाेत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी

भीषण गर्मी की संभावना को लेकर आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है. आईएमडी ने कहा कि 2023 में गर्मी के मौसम (अप्रैल से जून) के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तरपश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

कैसा रहेगा दक्षिण भारत में तापमान?

उन्होंने बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तरपश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है. मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वाेत्तर और उत्तरपश्चिमी भारत और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के दूरदराज हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे अधिक रहने की संभावना है.

पक्षी से टकराया प्लेन, यहां हुई सेफ लैंडिंग

0

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर शनिवार को कुछ समय के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की गई। अधिकारियों ने बताया कि दुबई जाने वाला FedEx का कार्गो विमान के टेक-ऑफ के तुरंत बाद पक्षी से टकरा गया है। इसे देखते हुए दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया था। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इससे पक्षी टकरा गया था।

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद कार्गो विमान के पक्षी से टकराने की सूचना के बाद IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शनिवार को शुरू कर दी गई थी। तमाम तैयारियों के बीच विमान ने IGI के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। अब इस पूरी घटना की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 11 बजे एयरपोर्ट से दुबई को जाने वाली फेडएक्स कार्गो विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, एक पक्षी से टकरा गया। विमान के पायलट ने तत्काल इसकी जानकारी एटीसी को दी और वापस लौटने की अनुमति मांगी। इसके बाद एटीसी ने सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा।

इस सूचना के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा की गई, ताकि किसी भी हालात से निपटा जा सके। फौरन एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य विभाग के कर्मियों को बुला लिया, ताकि यदि कोई अनहोनी हो तो उस स्थिति में क्षति को कम से कम कम किया जाए और त्वरित कार्रवाई हो। पुलिस अधिकारी का कहना है विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का आगाज, ये हस्तियां हुईं शामिल

0

• T. S. Lama

मुंबई : नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की शुरुआत हो गई है. इस मौके पर देश-विदेश के कलाकार, धर्म गुरु, स्पोर्ट्स और बिजनेस जगत से जुड़ी हस्तियों की मौजूदगी रही. नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन के लिए आयोजित कार्यक्रम की मेजबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनकी पुत्री ईशा अंबानी ने की. लॉन्च के मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि कल्चरल सेंटर को मिल रहे सपोर्ट से मैं अभिभूत हूं. यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कल्चरल सेंटर्स में से एक है. यहां सभी कलाओं और कलाकारों का स्वागत है. यहां छोटे शहरों और दूरदराज के युवाओं को भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा. मुझे उम्मीद है की दुनिया के बेहतरीन शो यहां आएंगे.

यह कला का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस मौके पर कहा कि मुंबई के साथ देश के लिए भी यह कला का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा. यहा बड़े शो हो सकेंगे. मुझे उम्मीद है कि भारतीय अपनी पूरी कलात्मकता के साथ ओरिजनल शो को प्रोड्यूस कर सकेंगे.

भारत रत्न सचिन भी पहुंचे 
कल्चरल सेंटर के उद्घाटन के मौके पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ हाजिर थे. ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, लॉन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और एथलीट दीपा मलिक ने भी सेंटर पहुंच कर कलाकारों का हौसला बढ़ाया.

ये भी रहे मौजूद 
सुपरस्टार रजनीकांत, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंक चोपड़ा, वरूण धवन, सोनम कपूर, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी, शाहिद कपूर, विद्या बालन, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, श्रद्धा कपूर, श्रेया घोषाल, राजू हिरानी, तुषार कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों से पूरी शाम सज गई. कैलाश खेर और मामे खान भी अपनी सुरीली आवाज़ के साथ मौजूद थे. एमा चेम्बर्लेन, जीजी हदीद जैसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मॉडल्स ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत किया. इस कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, स्मृति ईरानी जैसे नेता भी उपस्थित रहे.

नशे में यात्री ने इंडिगो फ्लाइट की एयर होस्टेस से की छेड़छाड़

0

मुंबई पुलिस ने स्वीडन के एक हवाई यात्री को गिरफ्तार किया है। यात्री पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से बदतमीजी की। साथ ही आरोपी यात्री ने साथी यात्रियों से भी झगड़ा किया। आरोपी की पहचान स्वीडन निवासी कलास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के रूप में हुई है। बैंकॉक से मुंबई आने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई-1052 में यह घटना घटी।

क्या है मामला
खबर के अनुसार, आरोपी यात्री ने फ्लाइट के दौरान खाना मांगा लेकिन जब यात्री को बताया गया कि फ्लाइट में खाना खत्म हो गया है। जब यात्री ने जिद की तो उसके लिए चिकन डिश का इंतजाम किया गया। जब एयर होस्टेस पेमेंट के लिए उनके पास पीओएस मशीन लेकर गई तो आरोप है कि यात्री ने एयर होस्टेस के हाथ को गलत तरीके से पकड़ लिया। जब एयरहोस्टेस ने इसका विरोध किया तो आरोपी यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया।

पीड़ित एयर होस्टेस ने आरोप लगाया कि यात्री ने इंडिगो के स्टाफ को गालियां भी दीं और अन्य यात्रियों के साथ भी झगड़ा किया। शिकायत के बाद फ्लाइट के मुंबई पहुंचने आरोपी यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की संजय राउत को धमकी, कहा- मूसेवाला जैसा हाल करेंगे

0

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने शिवसेना नेता संजय राउत को जान से मारने की धमकी दी है।संजय राउत ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। साथ ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप लगे हैं।

र और राज्य

 

चुनाव 2023

 

मनोरंजन

 

ज्योतिष

 

दुनिया

 

PM Modi Degree Case

Enforcement Directorate

Defence Sector

Umesh Pal Murder Case

karnataka election 2023

Himanta Biswa Sarma

Top 10 News

Manipur

Global Market

NIOS

विज्ञापन

Hindi News › India News › Lawrence Bishnoi Gang Threat Shiv Sena Sanjay Raut Murder Like Sidhu Moose Wala Salman Khan Maharashtra

Maharashtra: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अब संजय राउत को दी धमकी, कहा- मूसेवाला जैसा हाल करेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 01 Apr 2023 11:03 AM IST

सार

62297 Followers

देश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। साथ ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप लगे हैं।

lawrence bishnoi gang threat shiv sena sanjay raut murder like sidhu moose wala salman khan maharashtra

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी संजय राउत को धमकी – फोटो : सोशल मीडिया

 

00:00/00:00

 

 

 

 

 

Follow UsFollow on Google News

 

गुड मॉर्निंग, खास आपके लिए

#Bihar Board Result 2023 Live

#GT vs CSK Highlights

#CSK vs GT Analysis

#आज का अखबार

#आज का राशिफल

#आज का अंक ज्योतिष

#वेब स्टोरीज़

#न्यूज ब्रीफ

विस्तार

शिवसेना नेता संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद संजय राउत ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। साथ ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप लगे हैं।

 

Trending Videos

 

 

धमकी में सिद्धू मूसेवाला का जिक्र

पुलिस ने बताया कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को धमकी भरा संदेश मिला है। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने संजय राउत को धमकी दी है कि सिद्धू मूसेवाला गैंग की तरह ही उनकी हत्या कर दी जाएगी। संजय राउत ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय राउत को भेजे गए धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि ‘दिल्ली में मिला तो एके47 से उड़ा दूंगा।’ साथ ही कहा है कि ‘तू और सलमान फिक्स हैं।’ पुलिस ने इस मामले में पुणे से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

बना लें अपना प्लान, इस महीने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

0

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी करता है। इसी कड़ी में उसने अप्रैल महीने में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया है। अप्रैल महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले महीने में कुल 15 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। अगर आपके पास बैंकों से जुड़ा कुछ जरूरी काम है। ऐसे में आपको उस काम को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए।

अगर आप अप्रैल महीने में अपने बैंक से जुड़े कुछ जरूरी काम कराने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको अप्रैल महीने में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जरूर देखना चाहिए। रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार निजी और सरकारी बैंक अप्रैल महीने में कुल 15 दिन बंद रहेंगे। गौरतलब बात है कि 15 दिनों की छुट्टियों में कुछ स्थानीय अवकाश हैं, बल्कि कुछ दिन पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

यहां देखें पूरी लिस्ट 

  • 1 अप्रैल 2023 – सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण कुछ राज्यों को छोड़कर बैंक बंद रहेंगे.
  • 2 अप्रैल: रविवार.
  • 4 अप्रैल 2023 – महावीर जयंती .
  • 5 अप्रैल 2023 – बाबू जगजीवन राम जन्मदिवस.
  •  अप्रैल 2023 – गुड फ्राइडे.
  • 8 अप्रैल – दूसरा शनिवार .
  • 9 अप्रैल – रविवार .
  • 14 अप्रैल 2023 – डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/तमिल नववर्ष दिवस/महा बिसुभा संक्रांति/ बोहाग बिहू/चेराओबा/बैसाखी/बैसाखी/बीजू महोत्सव/बिस्सू महोत्सव.
  • 15 अप्रैल 2023 – विशु/बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू.
  • 16 अप्रैल – रविवार.
  • 18 अप्रैल 2023 – शब-ए-कद्र.
  • 21 अप्रैल 2023 – ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमत-उल-विदा.
  • 22 अप्रैल 2023 – रमजान ईद (ईद-उल-फितर), दूसरा शनिवार.
  • 23 अप्रैल – रविवार.
  • 30 अप्रैल – रविवार.

IPL 2023 : पहले मैच में चेन्नई को मिली हार, गुजरात टाइटंस पांच विकेट से जीता

0

IPL के 16वें सीजन का आगाज को हो गया। टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ अजेय अभियान जारी रखा। सीएसके पर उसकी ये लगातार तीसरी जीत है। अब तक गुजरात को हार नहीं मिली।

शुभमन गिल के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। राशिद खान को तीन गेंद पर 10 रन बनाने के साथ-साथ दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

गिल ने 36 गेंद पर 63 रन बनाकर गुजरात को जीत के करीब पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। विजय शंकर ने 21 गेंद पर 27 रन, ऋद्धिमान साहा ने 21 गेंद पर 25 और साई सुदर्शन ने 17 गेंद पर 22 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या आठ रन बनाकर आउट हुए। राहुल तेवतिया 14 गेंद पर 15 और राशिद खान तीन गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए राजवर्धन हंगरगेकर ने तीन विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे को एक-एक सफलता मिली।

चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 92 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। उनके अलावा मोईन अली ने 23 रन की पारी खेली। धोनी ने आखिरी ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम का स्कोर सात विकेट पर 178 रन तक पहुंचाया। उन्होंने सात गेंद में 14 रन बनाए। गुजरात के लिए राशिद खान, अल्जारी जोसेफ और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जोशुआ लिटिल को एक विकेट मिला।

उत्तराखंड : आज से अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट जारी

0

देहरादून: पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले चार दिन बारिश और ओलावृष्टि जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान भी लगाया है। ऐसे में तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। ऊचीं चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

weather 1

पिछले 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश को बेहाल कर दिया है। एक तरफ जहां फसलों को नुकसान हुआ तो दूसरी तरफ शहरों में जलभराव से भी लोग परेशान हुए। कई जिलों में बिजली-पानी का भी संकट पैदा हो गया है।

उत्तराखंड : आज से बिजली-पानी महंगा, शराब सस्ती…पढ़ें पूरी खबर

0

देहरादून: महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। हर चीज महंगी हो रही है। पुराना वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर एक अप्रैल यानी आज से नया वित्तीय वर्ष शुरू होता है। पहले ही दिन से कई पुराने नियम बदल जाते हैं और नए नियम लागू होते हैं। इस बार भी एक अप्रैल से कई चीजों के दाम बढ़ाने वाले हैं। कुछ ऐसा भी है, जिस पर लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

क्या होगा सस्ता, क्या महंगा?

उत्तराखंड में आज से बहुत सारी चीजें महंगी होने जा रही हैं। पीने का पानी के लिए अब लोगों को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बिल चुकाना होगा। बिजली के बिल भी पहले से अधिक देना होगा। घरों से कूड़ा उठाने के लिए भी हर महीने ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। लेकिन, जो सस्ती हुई है वह है शराब। शराब के दाम एक अप्रैल से कम हो जाएंगे।

शराब के दाम कम होने से भले ही सरकार का राजस्व बढ़ेगा, लेकिन इससे पहाड़ और पहाड़ के लोग बर्बाद होंगे। जो लोग शराब के दाम अधिक होने से अब तक कुछ कम शराब पी रहे थे या जो नहीं पी पा रहे थे। वह भी आसानी से शराब खरीद पाएंगे। शराब पीने से स्वास्थ्य को नुकसान होता ही है। सामाजिक परिवेश को भी नुकसान होता है। कई परिवार शराब के कारण बर्बाद हो चुके हैं। सरकार का तर्क यह है कि यूपी में शराब सस्ती होने के कारण तस्करी बढ़ गई थी। उसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। नई शराब नीति के तहत अब से प्रदेश में बिकने वाली रेगुलर ब्रांड की शराब की कीमतों में उत्तर प्रदेश के मुकाबले प्रति बोतल 20 रुपये से ज्यादा का अंतर नहीं होगा। जबकि, पहले ये अंतर प्रति बोतल 150 से 200 रुपये का था।

पानी के रेट बढ़ गए हैं…

पानी के रेट बढ़ गए हैं। इसका सबसे अधिक असर लच्छीवाला क्षत्र के लोगों पर पड़ेगा। दरअसल, इस क्षेत्र में नई योजना के तहत पेयजल मीटर लग चुके हैं। यहां लोगों को पानी के अलावा मीटर का भी प्रत्येक माह चार्ज देना होगा। एक अप्रैल से शहरी क्षेत्रों में अभी तक तीन महीने का बिल 1200 से 1400 रुपये के लगभग रहता है। एक अप्रैल से लोगों को प्रति बिल पर 150 से 200 रुपये तक अधिक चुकाने पड़ेंगे।

बिजली के रेट बढ़े

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में पांच साल के बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, आयोग ने समय से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले ज्यादा छूट का प्रावधान भी किया है

कूड़ा उठान के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

टू-डोर सफाई यूजर चार्ज की दरों में बढ़ोतरी नगर निगम ने डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन की तहत सफाई यूजर चार्ज बढ़ा दिया है। बीपीएल को छोड़कर अन्य परिवारों को 50 के बजाय अब 70 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। सोसायटियों के लिए दर 40 फ्लैट तक दो हजार, 41 से 100 तक पांच हजार, 100 फ्लैट से ज्यादा फ्लैट पर 10 हजार रुपये प्रतिमाह रहेगी। छात्रावास वाले स्कूल, शिक्षण संस्थाओं को 2000 रुपये शुल्क देना होगा।

टोल प्लाजा पर ज्यादा टैक्स

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से ज्यादा टैक्स चुकाना होगा। वाहनों की श्रेणी के हिसाब से पांच रुपये से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। मासिक पास भी महंगा हो गया है। टोल महंगा होने से यात्री किराया और माल भाड़ा बढ़ सकता है। देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के लिए इसी टोल प्लाजा से गुजरना होता है।

हाउस टैक्स पर जुर्माना

एक अप्रैल से नगर निगम में नए वित्तीय वर्ष के हाउस टैक्स पर छूट और पुराने वित्तीय वर्ष पर जुर्माना देना होगा। नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2023-24 का एडवांस हाउस टैक्स जमा करने पर संबंधित व्यक्ति को 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही बकायेदारों पर प्रतिवर्ष 12 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।

नए टैक्स रिजीम लागू

नए टैक्स रिजीम के तहत अब 7 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. यानी कि टैक्स रिबेट को बढ़ा दिया गया है. इससे पहले यह रिबेट 5 लाख रुपये तक मिलती थी. अब इसे बढ़ाकर 7 लाख रुपये तक कर दिया गया. वेतनभोगियों को इससे फायदा मिलेगा. इसके बारे में और विस्तार से यहां पर जानें.

नया टैक्स स्लैब 2023-24

आय नई दर
0 से 3 लाख शून्य
3 से 6 लाख 5 फीसदी
6 से 9 लाख 10 फीसदी टैक्स
9 से 12 लाख 15 फीसदी टैक्स
12 से 15 लाख 20 फीसदी

मसूरी में दबी गाड़ियां, रामनगर में बही बस

0

मसूरी/नैनीताल: प्रदेशभर में भारी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बारिश का सिलसिला पिछले कई घंटों से जारी है। जिसके चलते जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। नदियों और नालों को जलस्तर भी बढ़ गया है।

इस बीच हादसों की खबरें भी सामने आने लगी हैं। मसूरी में बड़ा हादसा हो गया। गनीतम रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। लेकिन, लोगों को भारी नुकसान हुआ है। मसूरी में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। यहां कैम्पटी रोड के पास भारी भरकम पुश्ता गिरने से कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई है। बारिश होने के कारण उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। आम दिनों में लोग आसपास रहते हैं। ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता था।

वहीं, दूसरी और नैनीताल जिले के रामनगर से भी एक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बरसाती नाले में उफान आ गया था। इसके कारण एक बस अचानक नीचे गिर गई। नैनीताल जिले के रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बह गई। जिसमें 20 यात्री सवार थे, मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे, जिन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वही खनन कार्य कर रहे ट्रक भी नदी के चपेट में आ गए।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही दून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। दून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा।