Home Blog Page 563

उत्तराखंड : पलायन का साइड इफेक्ट, गावों में चोरों का कहर, कई घरों में सेंधमारी

0

पौड़ी: शहरों में चोरी की घटनाएं सामने आती ही रहती हैं। लेकिन, गांवों में चोरी की घटनाओं की जानकारी कम ही सामने आ पाती है। पौड़ी जिले के कई गांवों में इन दिनों चोरों का कहर है। चोर आए दिन किसी ना किसी गांव में घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। मामले की जानकारी राजस्व पुलिस को भी दी जाती है, लेकिन हर बार की तरह इन चोरी के मामलों में भी राजस्व पुलिस संसाधानों की कमी का रोना रोती है और हाथ खड़े कर देती है। बहुत कम मामलों में ही राजस्व पुलिस चोरी और अन्य घटनाओं का खुलासा कर पाती है।

पौडी जिले के तहसील चौबट्टाखाल, पौखड़ा ब्लॉक पोखड़ा के मटगल (बगड़ीगाड़) गांव में एक माह में कई बार चोरियां हो चुकी हैं। गांव में बने माता के मंदिर में ही एक महीने में दो बार चोरी की बारदात को अंजाम दिया जा चुका है। राजस्व पुलिस को दोनों चोरियों की जानकारी दी गई, लेकिन खुलासा अब तक एक का भी नहीं हो पाया है। मंदिर से देवी को चढ़ाए गए चांदी के छत्र और दानपेटी समेत अन्य सामान भी चोरी हो गया।

हाल ही में गांव के भगवान सिंह रावत के घर में चोरी हुई। उनको बड़ा घर है। हैरानी की बात यह है कि एक ही घर में 25 तोले तोड़ दिए गए और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। घर से कीमती सामाना चोरी हो गया। इसी घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर विजय सिंह का भी घर है। इस घर के भी ताले तोड़े गए। घर से चांदी के गहने और सिक्कों समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो गया।

report chori pauri
राजस्व पुलिस से की गई शिकायत.

इसके अलावा गांव के संतोष सिंह रावत के घर में भी चोरी हुई। पटवारी आए और रिपोर्ट लेकर चले गए। मामले में अब तक कार्रवाई नहीं हुई। नवीन सिंह रावत ने बताया कि गांवों में लगातार चोरी हो रही है। लोग चिंता में हैं। आलम यह है कि लोग अब अपने घर छोड़कर कहीं जा भी नहीं सकते हैं।

राजस्व उप निरीक्षक कुलदीप कुमार का कहना है कि गांव में चोरी की घटनाओं की जानकारी है। गस्त की जा रही है। उनका कहना है कि चोर उन घरों को निशाना बनाते हैं, जिन घरों में लोग नहीं रहते हैं। उनका यह भी कहना है कि जिन घरों में चोरी होती, उनके बारे में जानकारी चोरों तक कैसे पहुंचती है। इसको लेकर जांच की जा रही है।

report chori pauri 3
ताले तोड़ने वाला हथियार.

चोरी की घटनाओं का ट्रैंड बताता है कि इनमें कुछ अपने ही शामिल हो सकते हैं। ऐसे मामले गांवों में पहले भी सामने आ चुके हैं। चोरी के मामले में एसडीएम संदीप कुमार का कहना है कि वो मामले की जानकारी नायब तहसीलदार से लेंगे। उनका कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पलायन के कारण पहाड़ के गांवों में बाहरी लोग आसानी से आ-जा सकते हैं। ऐसे में गांवों में बाहरी लोगों का पहुंचना आसान हो जाता है। गांव में कम लोग होने के कारण रात के अंधेरे में चोर घरों को निशाना बनाते होंगे। लेकिन, सवाल यह है कि आखिर कब तक गांवों में ऐसे ही चोरी होती रहेगी। इन मामलों की जांच रेगुलर पुलिस को क्यों नहीं सौंपी जाती है?

नहर में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

0

ओडिशा : संबलपुर में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। संबलपुर में नहर में कार गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 2 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो का कंट्रोल ड्राइवर से खो गया, जिस वजह से हादसा हुआ।

पुलिस का कहना है कि बोलेरो में सवार लोग गुरुवार को शादी समारोह में शामिल होकर झारसुगुड़ा जिले के बड़ाधारा अपने घर जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से सासन थाना क्षेत्र के परमनपुर के पास बोलेरो नहर में गिर गई।

संबलपुर कलेक्टर अनन्या दास ने बताया कि हादसे में मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, अस्पताल ले जाने के बाद एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसे में 4 लोग घायल हैं, जिनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। कलेक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

मृतकों की पहचान

  1. सुबाला भोई
  2. सुमंत भोई
  3. सरज सेठ
  4. दिव्या लोहा
  5. अजीत खमारी
  6. रमाकांत भुनियार
  7. शत्रुघ्न भोई

संबलपुर के अलावा नयागढ़ जिले में भी सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार रात बाइक पर सवार 3 लोग पेड़ से टकरा गए थे। इस वजह से 3 तीनों बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक पास के गांव में लगे रामनवमी के मेले से वापस घर लौट रहे थे। मृतकों में माधव प्रधान (20), सूर्यकांत प्रधान (19) और राकेश नायक (19) शामिल हैं।

देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, एक्टिव केस बढ़ा रहें टेंशन!

0
Corona

 देश में कोरोना के मामलों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,095 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इससे पहले कल यानी गुरुवार को कुल 3,016 मामले सामने आए थे। एक दिन में कोरोना के मामले 79 बढ़ गए हैं।

देश में कोरोना के सक्रिय मामले में अब 15 हजार के पार हो गए हैं। कोरोना के अभी 15208 सक्रिय हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति पर समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक बैठक बुलाई है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के अलावा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले, गुरुवार को सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मुलाकात कर हालात का जायजा लिया था।

देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 220.65 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 102.73 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा देश में 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लग चुकी है।

मॉर्टिन जलाना पड़ा भारी, सोए हुए 6 लोगों की दम घुटने से मौत

0

पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 6 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह लोग रात में गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सो गए थे, जिससे गद्दे ने आग पकड़ ली। दम घुटने से मौत बताई जा रही है। आठ लोग सो रहे थे, जिसमे से छह की मौत है।

जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने मौत की पुष्टि की है। शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में आठ लोग अचेत मिले हैं, सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से छह को डॉक्टर ने मृतघोषित कर दिया। मृतक शास्त्री पार्क में मछली मार्केट के पास रहते थे।

आग में धधक रहीं 600 से अध‍िक दुकानें, सेना ने संभाला मोर्चा

0

कानपुर : अनवरगंज के बांसमंडी में कपड़े की रेडीमेट मार्केट में रात दो बजे लगी आग ने हमराज कंपलेक्स, एआर टावर में रेडीमेड मार्केट सह‍ित करीब 600 से अध‍िक दुकानों को अपनी जद में ले ल‍िया। गुरुवार देर रात करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जो भड़कते हुए ऊपर की मंज़िलों की दुकानों तक जा पहुंची। धीरे-धीरे आग ने आसपास की भी इमारतों को चपेट में ले ल‍िया। छह घंटे से आग धधक रही है। लखनऊ से हाइड्रोल‍िक फायर ब्रिगेड मशीन मंगाने के साथ ही सेना ने मोर्चा संभाला है।

बता दें कि देर रात एआर टावर में रेडीमेड मार्केट आग की लपटें उठती देख कर राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर अनवरगंज पुलिस के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा व लाटूश रोड मीरपुर फजलगंज और जाजमऊ आदि फायर स्टेशनों से करीब छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

बांसमंडी स्थित हमराज कंपलेक्स के बगल में चार मंजिला एआर टावर स्थित है जिसमें दो दर्जन से अधिक रेडीमेड कपड़ों की दुकानें हैं। गुरुवार रात करीब दो बजे अचानक पहली मंजिल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई जो धीरे-धीरे भड़कते हुए ऊपर की मंज़िल स्थित दुकानों तक जा पहुंची।

मार्केट के छज्जे से आग की लपटें और धुआं उठता देख कर राहगीरों ने अनवरगंज पुलिस के साथ ही कंट्रोल रूम पर फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा लाटूश रोड अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा और फजलगंज अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे।

मार्केट में आकर सूचना मिलते ही दुकानदार भी मौके पर पहुंचे और ईद पर बिक्री करने के लिए लाया गया करोड़ों का माल जलता देख कर दुकानदार अपने आंसू ना रोक सके। देर रात खबर लिखे जाने तक दमकल के जवान आग बुझाने में जुटे रहे। तेज हवा चलने की वजह से आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही थी। शहर में भीषण आग लगने की सूचना पर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया क‍ि प्रथम दृष्टया मार्केट में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है जो बढ़ते हुए ऊपर की दुकानों तक जा पहुंची हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बिल्डिंग में अग्नि सुरक्षा मानकों की भी जांच कराई जायेगी।

इन कामों को निपटाने का आज आखिरी मौका, देखें लिस्ट

0

नई दिल्ली: मार्च का महीना आज खत्म हो रहा है। कई ऐसे काम हैं जिन्हें आज निपटाना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आपको दोबारा मौका नहीं मिलेगा। ये ऐसे काम हैं जो सीधे आपके बजट पर असर डालते हैं। इसमें टैक्स बचत से लेकर आरटीआई भरना आदि कई काम शामिल हैं। हम आपको ऐसे कामों की पूरी लिस्ट देने जा रहे हैं, जिन्हें आज निपटाना बेहद जरूरी है। इसके बाद अप्रैल माह की शुरुआत हो जाएगी। आइए देखते हैं ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें आज करना बेहद जरूरी है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का आज अंतिम दिन है। इसमें निवेश करके आप नौ हजार से ज्यादा की मासिक पेंशन पा सकते हैं। नौकरी करने वालों की सबसे बड़ी चिंता रिटायरमेंट को लेकर होती है। इसी को देखते हुए सरकार ने सीनियर सिटीजंस के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की शुरुआत की थी। इसे भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा संचालित किया जाता है। इसमें कोई भी निवेश कर सकता है।

इस योजना में निवेश की गई रकम पर 7.4 प्रतिशत के हिसाब से हर महीने ब्‍याज दिया जाता है। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में न्‍यूनतम एक हजार और अधिकतम 9250 रुपये तक मासिक पेंशन ली जा सकती है। योजना की अवधि 10 साल है। 60 या इससे अधिक उम्र का कोई भी व्‍यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। योजना में अगर आप अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।

वित्त वर्ष 2019-20 या असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। अपडेटेड आईटीआर के तहत टैक्सपेयर्स को बड़ी सुविधा दी गई है। इस सुविध के तहत कोई भी टैक्सपेयर असेसमेंट ईयर खत्म होने के दो साल के अंदर रिटर्न अपडेट कर सकता है।

अगर आप वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पुरानी टैक्स व्यववस्था को चुनने की योजना बना हरे हैं, तो आपको 31 मार्च 2023 तक अपने टैक्स बचत निवेश को पूरा करना होगा। पुरानी व्यवस्था के तहत विभिन्न कर कटौती का दावा कर सकते हैं।

100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस की सूची में CM पुष्कर सिंह धामी भी शामिल

0

देहरादून : द इंडियन एक्सप्रेस के वर्ष 2023 के 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस की सूची में उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हैं। इस सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले तो केंद्रीय मंत्री अमित शाह और एस जयशंकर क्रमशः दूसरे व तीसरे पायदान पर हैं। सर्वे के पॉवर पंच में बताया गया है कि परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायतों, अंकिता भंडारी मर्डर केस और जोशीमठ आपदा जैसी चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री धामी ने इन मामलों में त्वरित फैसले लिए जिससे काफी हद तक इन पर काबू पाया जा सका।

द इंडियन एक्सप्रेस की ओर से देश के 100 मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस को जानने के लिए मुख्यतः राजनीतिज्ञों, उद्यमियों, अभिनेताओं एवं खिलाड़ियों के मध्य सर्वे कराया गया था। इस सूची में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नम्बर पर हैं तो केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, एस जयशंकर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टॉप 10 में शामिल हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बैनर्जी, शिवराज सिंह चौहान, मल्लिकार्जुन खड़गे, शाहरुख खान भी 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस में हैं।

CM पुष्कर सिंह धामी को इस सूची में 93 रैंक पर रखा गया है। उनके बाद सुमन बेरी, एसएस राजामौली, फली नारायण जैसी शख्शियत शामिल हैं। द इंडिडन एक्सप्रेस ने सर्वे में बताया है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में धामी भाजपा को उत्तराखंड में 70 में से 47 सीटें जीताने में कामयाब रहे। अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में धामी की निर्विवाद छवि के कारण भाजपा आलाकमान के लिए वे सीएम पद की पहली पसंद बने।

सर्वे में पावर पंच हेड के साथ बताया गया है कि विपक्षियों द्वारा परीक्षाओं में धांधली के आरोप, अंकिता भंडारी मर्डर केस और जोशीमठ आपदा जैसी घटनायें होने के बावजूद सीएम धामी ने त्वरित और तेज फैसले लेकर जनता के भरोसे को बरकरार रखा। व्हाट नेक्स्ट हेड के साथ बताया गया है कि जोशीमठ के लोगों के पुनर्वास समेत राज्य के अन्य जिलों से इसी तरह की आपदाओं की सूचनाएं जहां उनके लिए भविष्य की चुनौतियों के समान है तो आगामी चारधाम यात्रा भी उनके लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होगी।

मंदिर में हुआ बड़ा हादसा, छत ढहने से बावड़ी में गिरे 25 श्रद्धालु

0

इंदौर : मध्य प्रदेश रामनवमी के मौके पर इंदौर में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में छत ढहने से कुछ श्रद्धालु बावड़ी में गिर गए, जिन्हें बचाने का कार्य जारी है। फिलहाल, किसी अधिकारी ने घटना से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

इंदौर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के मौके पर भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए आए थे। उसी दौरान बावड़ी के ऊपर की छत अचानक ढह गई और लगभग 25 लोग बावड़ी में गिर गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और 108 नंबर पर फोन करके इसकी जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि घटना के कई देर बाद तक वहां फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची। फिलहाल, घायल हुए लोगों को बचाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि मन्दिर में हवन चल रहा था, जिसकी वजह से लोग छज्जे पर बैठे थे। इस दौरान ऊपर की जमीन धंस गई और यह हादसा हो गया।

हादसे के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तंग गलियां होने से राहत कार्य में थोड़ी परेशानी आ रही है। एंबुलेंस व 108 की गाड़ी निकलने में भी परेशानी हो रही है। बावड़ी में गिरे कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया है। कलेक्टर और प्रशासन की टीम सूचना मिलते ही यहां पहुंच गए।

अजय देवगन और तब्बू का शानदार एक्शन ‘भोला’ की जान

0

अजय देवगन अभिनीत फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ भी इसी नाम से बनी मलयालम फिल्‍म की रीमेक थी। पिछले साल इस फिल्‍म का सीक्‍वल बॉक्‍स आफिस पर सफल रहा था। अब सिनेमाघरों में रिलीज तमिल फिल्‍म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक भोला के निर्माता और निर्देशक अजय देवगन हैं।

वह फिल्‍म के नायक भी हैं। रीमेक फिल्‍मों में निर्देशक की मौलिकता इतनी रहती है कि वह मूल के करीब रहे और उसकी लोकप्रियता को भुना सके। ‘भोला‘ में कहानी की पृष्‍ठभूमि बदलने के साथ उन्‍होंने आमूल-चूल बदलाव किए हैं। मसलन एसपी पुलिस अधिकारी को पुरुष की जगह महिला बना दिया गया है। यहां पर उस किरदार को तब्‍बू ने निभाया है। उसके अलावा अमला पॉल का किरदार जोड़ा गया है।

कहानी का आरंभ इस दृश्य से होता है कि कोकीन से लदे ट्रक को पकड़ने के लिए एसपी डायना (तब्‍बू) अपने साथियों के साथ उसका पीछा कर रही है। ट्रक को पकड़ने में सफल रहते हैं। इस को‍कीन की कीमत एक हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। इस आपरेशन के दौरान डायना के कंधे में गोली भी लग जाती है।

कोकीन के जखीरे के साथ वह सात लोगों को गिरफ्तार करती है। इस मिशन को डायना समेत पांच पुलिसकर्मी अंजाम देते हैं। डायना कोकीन को लालगंज थाने में बने बंकर में छुपाती है। अंग्रेजों के जमाने में बनायी गयी यह जेल काफी मजबूत पत्‍थर की इमारत है। अंग्रेजों ने अपनी सुरक्षा के लिए उसमें नीचे बंकर बनाया होता है।

उस बिल्डिंग में सेंध लगाना असंभव है। उसके खुफिया रास्‍ते की किसी को जानकारी नहीं है। डायना का बॉस (किरण कुमार) उससे कहता है कि जब तक अदालत माल की कस्टडी नहीं लेती, उसकी जानकारी गुप्‍त रहनी चाहिए। उसके बाद बॉस की पार्टी के दौरान ही एक पुलिसकर्मी शराब में नशे की गोली मिला देता है, जिससे वहां मौजूद सारे पुलिसकर्मी बेहोश हो जाते हैं।

डायना उसका सेवन नहीं करती, इसलिए बच जाती है। नाटकीय घटनाक्रम में वह भोला (अजय देवगन) की मदद से सभी पुलिसकर्मियों को ट्रक में अस्‍पताल ले जाने के लिए निकलती है। अपने साथ वह कैटरिंग का काम करने वाले करछी (अमीर खान) को भी ले आती है। भोला की जिंदगी की परतें खुलती हैं।

जेल में दस साल की सजा काटकर भोला अनाथालय में पल रही अपनी बेटी से मिलने लखनऊ जा रहा है। उधर खतरे को भांप कर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भाग खड़े होते हैं। उसी दौरान ट्रांसफर होकर आया कांस्‍टेबल अंगद यादव (संजय मिश्रा) वहां होता है। उसके साथ वहां पर पहले से मौजूद एक लड़की समेत चार छात्र होते हैं। डायना की लोकेशन ट्रक में मौजूद पुलिसकर्मी दीप सिंह (लोकेश मित्‍तल) ही ड्रग माफिया को दे रहा है।

कोकीन की तस्‍करी के पीछे निठारी (विनीत सिंह) का हाथ है, जिसे किसी ने देखा नहीं है। उसका भाई अंशु (दीपक डोबरियाल) डायना को पकड़ने के लिए दस करोड़ रुपये का एलान करता है। इनाम के लालच में कई गैंग उसे पकड़ने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। लालगंज तक पहुंचने में डायना और भोला को किस प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है? क्‍या माफिया कोकीन के जखीरे को हासिल कर पाएंगे? कहानी इस संबंध में है।

कहानी एक रात की है। उसमें एक्‍शन की भरमार है। वीएफएक्‍स का भी काफी इस्‍तेमाल हुआ है। इंटरवल के पहले भोला, डायना, करछी और माफिया गैंग के साथ आपसी मुठभेड़ को लेकर हैरतअंगेज एक्‍शन सीन हैं। मूल फिल्‍म की तरह एक्‍शन सीन की परिस्थितियां एकसमान रखी गई हैं, लेकिन दृश्‍यों को दिखाने में बदलाव किया गया है।

एक्‍शन डायरेक्‍टर रमजान बुलुट, आर पी यादव द्वारा कोरियोग्राफ माफिया गुटों और भोला के बीच भिडंत, थाने में मौजूद एकमात्र पुलिसकर्मी और छात्रों का अंशु से लोहा लेने के दृश्‍य रोंगटे खड़े करते हैं। एक्‍शन के संदर्भ में अजय देवगन और तब्‍बू की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने अपनी भूमिकाओं के लिए जरूरी मेहनत की है।

घायल होने के बावजूद डायना को माफिया को टक्‍कर देते देखकर उत्तेजना होती है। यहां पर अजय की बैकस्‍टोरी को मूल कहानी से बदला गया है। ऐसे में कई सवाल अनुत्‍तरित रह जाते हैं। मसलन उसकी पत्‍नी कब कैसे छोड़ कर गई, जबकि मूल फिल्‍म में यह सब स्‍पष्‍ट है?

अजय की पत्‍नी की भूमिका में अमला पॉल अतिथि भूमिका में हैं। उनमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की झलक नजर आती है। वह खूबसूरत दिखी हैं। हालांकि, उनके हिस्‍से में एक भी डायलॉग नहीं आया है। निठारी को बहुत खौफनाक बताया गया है, उसमें विनीत कुमार जंचे हैं। निर्मम और नशेड़ी आशु की भूमिका में दीपक डोबरियाल प्रभावशाली रहे हैं।

यह किरदार की खासियत है, जिसे दीपक ने अपने अंदाज में जीवंत कर दिया है। भ्रष्‍ट अधिकारी की भूमिका में गजराज राव ने अपने किरदार साथ न्‍याय किया है। सिनेमैटोग्राफर असीम बजाज ने हर फ्रेम पर बारीकी से काम किया है। विशेषकर बनारस में आरती का सीन याद रह जाता है। रवि बसरूर का बैकग्राउंड संगीत कथ्‍य के अनुरूप है। ‘भोला‘ का गाना ‘नजर लग जाएगी’ कर्णप्रिय है। अजय पहले ही ‘भोला’ का यूनिवर्स बनाने की बात कह चुके हैं। फिल्‍म के आखिर में उसका स्‍पष्‍ट संकेत है।

हाईकोर्ट से सलमान खान को बड़ी राहत, इस मामले में शिकायत रद्द करने का आदेश

0
  • T.S Lama

सलमान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से 2019 के एक मामले में बड़ी राहत मिली है.  इसके तहत सलमान खान को अंधेरी कोर्ट में अब हाजिरी नहीं लगानी पड़ेगी. अंधेरी कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन को भी हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है. इसके साथ ही सलमान के खिलाफ दर्ज FIR को भी  बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द करने का आदेश दे दिया है.

2019 में एक पत्रकार ने सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. पत्रकार ने एक्टर पर मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था. इसी  मामले में  बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान को क्लीन चिट दे दी है. 2019 में एक पत्रकार अशोक पांडे ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख पर मारपीट करने और दुर्व्यहार करने का आरोप लगाया था. पत्रकार ने बाद में अंधेरी मैजिस्ट्रेट के पास इस संबंध में शिकायत दाखिल की थी.

पूरे मामले को लेकर पत्रकार के वकील ने बाद में कहा था कि घटना 24 अप्रैल 2019 की सुबह हुई थी. अशोक पांडे सलमान खान के साथ एक फोटो ले रहे थे. इसी दौरान एक्टर के बॉडीगार्ड ने पत्रकार से उनका फोन छिन लिया था और मारपीट भी की थी. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि सलमान खान ने धमकी भी दी थी. पुलिस ने भी उनकी शिकायत नहीं लिखी थी जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.