Home Blog Page 557

धूम मचा रहा ‘येंतम्मा’ गाना, अब तक देख चुके इतने मिलियन लोग

0

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ का फैंस बेसब्री से इंतराज कर रहे हैं। फिल्म के गाने ‘येंतम्मा’ में आरआरआर सुपरस्टार राम चरण स्पेशल गेस्ट अपियरेन्स ने फैंस के दिलों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दी है। गाने में राम चरण के साथ साउथ स्टार विक्ट्री वेंकटेश भी नजर आए थे।

फिल्म के गाना ‘येंतम्मा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। भाईजान के फैंस को फिल्म का यह गाना काफी पसंद आ रहा है। रिलीज के दो दिनों में गाने को सोशल मीडिया पर और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 43 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस बीच साउथ सुपरस्टार ने सलमान के साथ काम करने को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है।

किसी का भाई किसी की जान के मेकर्स ने एक BTS यानी बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक्टर भाईजान के साथ फिल्म के गाने में डांस करने को लेकर अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने बचपन के सपने को पूरा हो जाने की बात कही है।

VIDEO में राम चरण कहते हैं कि यह सब एक छोटे बच्चे के सपने के सच हो जाने जैसा है। एक्टर ने कहा कि फिल्म का गाना करते समय उन्हें काफी मजा आया। सलमान के साथ काम करने का उनका अनुभव काफी शानदार है। ‘येंतम्मा’ काफी अच्छा गाना और मुझे उम्मीद है कि फिल्म का यह गाना लोगों को काफी पसंद आएगा।

बता दें कि किसी का भाई किसी की जान का ‘येंतम्मा’ पायल देव ने गाया है। वहीं, गाने के बोल शब्बीर अहमद के हैं और कोरियोग्राफी जानी मास्टर ने की है। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो सलमान खान, पूजा हेंगड़े, पलक तिवारी और शहनाज गिल स्टारर यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है।

एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव आई 16 साल की मौत

0

चंपावत: चंपावत में एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव आई 16 साल की जवाहर नवोदय स्कूल की छात्रा की मौत हो गई। चंपावत से 12 किलोमीटर दूर च्यूराखर्क गांव की रहने वाली छात्रा को ICU से हायर सेंटर रेफर करने तैयारी हो रही थी, लेकिन इससे पहले ही छात्रा ने दम तोड़ दिया।

सीएमओ डॉक्टर केके अग्रवाल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एंटीजन जांच में छात्रा पॉजिटिव पाई गई थी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि छात्रा की मौत वाजिब कारण क्या था?

एक और मामले में अतीक अहमद फंसा, CBI कोर्ट ने तय किए आरोप

0

अतीक अहमद की मुश्किलें फिलहाल कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं, अब एक और मामले में अतीक पर आरोप तय हो गए हैं। शुक्रवार को मोह‍ित जायसवाल अपहरण कांड में अतीक के बेटे उमर और असद पर CBI कोर्ट ने आरोप तय क‍र दिए। बताते चलें कि उमेश पाल अपहरण कांड में माफिया साबरमती जेल में सजायफ्ता है, वह वहीं से वीड‍ियो कांफ्रेस‍िंग के जर‍िए जुड़ा था। पेशी के बाद उमर ने कहा उमेश पाल हत्‍याकांड में घर की मह‍िलाओं को फंसाया जा रहा है।

ये है पूरा मामला 

29 दिसंबर, 2018 को रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल ने एक FIR दर्ज कराई थी जिसके मुताबिक देवरिया जेल में निरुद्ध अतीक ने अपने गुर्गों के जरिये गोमती नगर से उसका अपहरण करा लिया था। तंमचे के बल पर उसे देवरिया जेल ले जाया गया था। पूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद ने उसे एक सादे स्टाम्प पेपर पर दस्तखत करने को कहा।

जब उसने इनकार कर दिया, इस पर अतीक ने अपने बेटे उमर तथा गुर्गे गुफरान, फारुख, गुलाम व इरफान के साथ मिलकर उसे तंमचे व लोहे की राड से बेतहाशा पीटा। उसके बेसुध होते ही स्टाम्प पेपर पर दस्तखत बनवा लिया और करीब 45 करोड़ की सम्पति अपने नाम करा ली। अतीक के गुर्गों ने उसकी SUV गाड़ी भी लूट ली।

त्यूनी अग्निकांड : मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता, तो बच जाती बच्चियों की जान!

0

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा त्यूनी अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित ककर दिया गया है। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है।

शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी की निगरानी में मृतक बालिकाओं के शव को खोजने के लिए एसडीआरएफ एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू जारी कराया। आग लगने की घटना में सबसे बड़ी कमी फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली में दिखाई दी। आग लगने वाले स्थान से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर अग्निशमन वाहन मौजूद था, जो सूचना मिलने के ठीक बीस मिनट में मौके पर पहुंच गया। लेकिन जैसे ही मकान पर पानी डालने की कार्रवाई शुरू की गई, वाहन में पानी खत्म हो गया।

अग्निशमन वाहन में पानी समाप्त हो जाने के कारण फायरकर्मी वाहन को पानी भरने के लिए लेकर चले गए। घटनास्थल से छह किलोमीटर दूर कठंग नामक स्थान से फायरकर्मी लगभग डेढ़ घंटे बाद पानी लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मकान पूरी तरह आग पकड़ चुका था। लोगों का लहना है कि अगर वाटर टैंक में पर्याप्त पानी होता तो बच्चियों को बचाया जा सकता था।

फिर से डराने लगा है कोरोना, इतने आये नए मामले

0
Corona

देहरादून: कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। कोरोना फिर से डराने लगा है। देश के कई राज्यों के साथ उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। हर दिन नए मामलों में इजाफा हो रहा है। कोरोना से बचना है, तो मास्क लगाना शुरू कर दें और हाथों को बार-बार सैनिटाइज करें। लापरवाही भारी पड़ सकती है।

पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 51 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 44 संक्रमित मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को को 417 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 44 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

सबसे ज्यादा 44 मामले देहरादून जिले में सामने आए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा, चमोली और हरिद्वार जिले में दो-दो, पौड़ी जिले में एक संक्रमित मिला है। जबकि 55 संक्रमित ठीक हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 98 हो गया है।

वहीं, देशभर की बात करें तो देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 6050 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। यह बीते दिन मिले नए केसों से करीब 13 फीसदी ज्यादा है। देश में कोरोना के सक्रिय केस यानी उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है।

देश में ऐसे बढ़ी कोरोना की रफ्तार

  • सात अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख हुई.
  • 23 अगस्त 2020 तक 30 लाख लोग कोरोना की चपेट में आए.
  • पांच सितंबर 2020 तक 40 लाख से अधिक संक्रमित हुए.
  • संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख पहुंचे.
  • 28 सितंबर 2020 तक 60 लाख लोग कोरोना संक्रमित हुए .
  • 11 अक्तूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्तूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 तक आकड़ा 90 लाख के पार पहुंचा.
  • 19 दिसंबर 2020 को कोरोना के कुल मामले एक करोड़ से अधिक हो गए.
  • चार मई 2021 को संक्रमितों की आंकड़ा दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंचा.
  • पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

ज़िंदा जल रही थी 4 मासूम बच्चियां, बेबस नजर आया हर कोई…

0

विकासनगर : भीषण अग्निकांड में बृहस्पतिवार को चार मासूम जल कर राख हो गए। परिजनों को उनके शव तक नसीब नहीं हुए। आग का मंजर बेहद खौफनाक था। स्थिति यह थी कि कोई भी आग की लपटों में घिरे मासूमों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

हर कोई भीषण आग के आगे बेबस नजर आया। बच्चों को न बचा पाने का दर्द स्थानीय लोगों की आंखों में साफ दिखाई दिया। शाम करीब चार बजे अचानक तेज धमाके के साथ मकान में आग भड़क गई। पहले धमाके की आवाज करीब 200 मीटर तक सुनाई दी। आशंका जताई जा रही है कि यह धमका घरेलू गैस सिलिंडर फटने के कारण हुआ, जिसकी वजह से चंद मिनटों में मकान के सबसे ऊपर की मंजिल भीषण आग की चपेट में आ गई।

देखते ही देखते दूसरा धमका हो गया। इससे पहले की लोग मदद करने की हिम्मत जुटाते तीसरा धमका भी हो गया। चौथे धमाके के साथ पूरा त्यूनी बाजार दहल गया। हर कोई धमाकों की आवाज सुनकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। ऐसा नहीं कि किसी ने पर्यास नहीं किया, लोगों ने हर तरह से यह कोशिश की कि किसी तरह से बच्चों को बचा लिया जाए। लेकिन, भाषण आग के आगे हर कोई बेबस नजाए आया।

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सिंगर समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

0

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात हिरासत में लिया। गाजियाबाद पुलिस के DCP निपुण अग्रवाल के अनुसार समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पकड़ा गया।

समर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए बनाई गई टीम में शामिल आशापुर चौकी इंचार्ज अखिलेश वर्मा के अनुसार थाना नंदग्राम इलाके में आता है। उन्होंने कहा कि समर सिंह को पहले पुलिस द्वारा गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा उसके बाद वाराणसी पुलिस को सौंप दिया जाएगा। अभी समर सिंह को गाजियाबाद के नंद ग्राम थाने में रखा हुआ है।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में पंखे के सहारे लटकते हुए गत 26 मार्च को मिला था। इस मामले में मृतक अभिनेत्री की मां मधु की तहरीर पर पुलिस ने आजमगढ़ निवासी समर सिंह व संजय सिंह के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। दोनों आरोपी शुरू से ही फरार चल रहे हैं, जिसमें से अब समर को पकड़ लिया गया। इनको पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई थी।

बैन हो जाएंगे ये Apps! Google ने किया ऐलान, सेव कर लें अपना डाटा

0

गूगल ने ऑनलाइन कर्ज देने वाले ऐप्स को प्रतिबंधित करने का ऐलान किया है। गूगल की नई फाइनेंशियल सर्विस पॉलिसी को जारी कर दिया गया है। यह पॉलिसी 31 मई 2023 से देशभर में लागू हो जाएगी। ऐसे में अगर आपके फोन में कर्ज देने यानी लेडिंग ऐप्स मौजूद हैं, जिसमें आपका पर्सनल डेटा सुरक्षित हैं, तो बेहतर होगा कि आप उस डेटा को डिलीट कर दें, या फिर 31 मई से पहले डेटा को सुरक्षित कर लें। वरना आपका पर्सनल डेटा 31 मई के बाद डिलीट हो जाएगा।

क्यों किया गया प्रतिबंधित
ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप्स पर लंबे वक्त से फर्जीवाड़े करने के आरोप लगते रहे हैं, जिसे लेकर केंद्र सरकार काफी सख्त हो गई है। साथ ही लोन देने वाले ऐप्स पर कर्ज देने वालों को प्रताड़ित करने के भी आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में गूगल की ओर से कर्ज देने वाले ऐप्स को लिमिटेड कर दिया गया है। इसके अलावा लोन देने वाले ऐप्स पर यूजर्स का संवेदनशील डेटा जैसे कॉन्टैक्ट, फोटो की जानकारी चोरी करने के भी आरोप लगे हैं।

गूगल की ओर से ऐसे ऐप्स के लिए पर्सनल लोन पॉलिसी अपडेट जारी किया है, जिससे प्ले स्टोर पर लेंडिंग ऐप को प्रतिबंधित किया जा सकेगा। इस पॉलिसी अपडेट के बाद ऐप्स यूजर्स के एक्सटर्नल स्टोरेज से फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट, लोकेशन और कॉल लॉग का एक्सेस नहीं कर पाएंगे। बता दें कि मोबाइल ऐप्स से कर्ज लेने वालों की शिकायत है कि उन्हें कर्ज के नाम पर बेवजह परेशान किया जा रहा है। कर्ज वसूली वाले एजेंट गलत तरीक से उनकी फोट, कॉन्टैक्ट का इस्तेमाल करते हैं।

AMFI ने पत्रकारों को सिखाये वित्त प्रबंधन के गुर

0

एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड इन इंडिया के तत्वाधान में पत्रकार बंधुओं के लिए “व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन” विषय पर जिला पंचायत सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया। भारत में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया वित्तीय क्षेत्र का सर्वोच्च नियंत्रक हैं। इस के तत्वाधान में समस्त वित्तीय सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर निवेशकों को उनके सुरक्षित निवेश के साथ साथ आर्थिक सुरक्षा प्राप्ति के साधन भी बताए जा रहे हैं।

वेबीनार का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।अपने उदबोधन में उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय में एक समीचीन विषय है। वर्तमान समय हमारे सामने वित्तीय सुरक्षा के कई प्रश्न लेकर आया है ।इस काल मे अपने अस्तित्व को बचाने के साथ साथ वित्तीय सशक्तिकरण भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न है ।आज के शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए वित्तीय नियोजन सीखना एक महत्वपूर्ण विषय है। एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फण्ड इन इंडिया साधुवाद के पात्र हैं जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों के तहत इस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया है ।

कार्यक्रम के आयोजन सचिव कुंवर राज द्वारा सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकार भाइयों की जीवन शैली में व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन लगभग नगण्य है वहीं यह भी सच्चाई है की भविष्य की सुरक्षा हेतु यह आवश्यक है इसलिए विषय की आवश्यकता एवं महत्व को समझते हुए इस पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र कंडारी अध्यक्ष उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, निशीथ जोशी संपादक पंजाब केसरी व बीडी शर्मा अध्यक्ष देवभूमि पत्रकार यूनियन ने भी संबोधित किया।

वेबीनार के मुख्य वक्ता सूर्यकांत शर्मा मुख्य सलाहकार एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड इन इंडिया उत्तरी क्षेत्र तथा पूर्व डी जी एम,सेबी द्वारा अपने वक्तव्य के वर्तमान समय में निवेश के परिदृश्य को प्रस्तुत किया गया। श्री शर्मा ने सर्वप्रथम आगाह किया कि आने वाला कम से कम 1 वर्ष हम सब के लिए आर्थिक रूप से कठिन होने वाला है। इसीलिए सबसे पहले अगले 1 वर्ष के लिए अपने मासिक खर्चों के बराबर का पैसा बिल्कुल अलग कर लें तथा साथ ही साथ अगले 1 वर्ष में जो भी आपके सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करनी है उसके लिए भी पर्याप्त राशि रख लें और इस राशि को आप अपने बचत खाते फिक्स डिपाजिट, लिक्विड फंड शॉर्ट टर्म फंड, अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड में निवेश कर सकते हैं।

इसके बाद अगर आपके पास जो भी शेष राशि रहती है और अगले 3 वर्ष तक इसकी आवश्यकता नहीं है तो इसको आप अच्छे डेट फंड में निवेश कर सकते हैं यदि अगले 5 वर्ष तक आपको इस राशि की आवश्यकता नहीं है तो आप इसे अच्छे लार्ज कैंप फंड अथवा बैलेंस फंड में निवेश कर सकते हैं। श्री शर्मा ने म्यूचुअल फंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि साधारण निवेशको की हर जरूरत के लिए म्यूच्यूअल उपलब्ध है ।

उन्होंने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के विषय में भी जानकारी दी। शर्मा ने आगाह किया कि आने वाले समय में ऐसी संभावना है कि अनेकों लोग कम समय में ज्यादा फायदा देने वाली स्कीम लेकर निवेशकों को लुभाने का पूरा प्रयास करेंगे आपको ऐसी स्कीम में कभी भी लालच में आकर अपना पैसा निवेश नहीं करना चाहिए। शर्मा ने प्रश्नोत्तर काल में सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

प्रश्नोत्तर काल का संचालन डॉ संजय कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार मोनिका द्वारा किया गया। प्रतिभागियों द्वारा अपने फीडबैक में इस प्रकार के विषय को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के समसामयिक विषयों पर वेबीनार आयोजित करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ काफी संख्या में पत्रकार बंधुओं ने प्रतिभाग किया।

चिकन करी को लेकर हुई खूनी जंग, पिता ने बेटे पर किया डंडे से वार, मौत

0

कर्नाटक के मेंगलुरु से चिकन करी पर खूनी जंग की एक घटना सामने आई है। दरअसल, बाप बेटे के बीच चिकन करी को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान पिता ने अपने बेटे पर डंडे से वार किया और 32 साल के बेटे की मौत हो गई।कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में घर में बने पकवान का स्वाद नहीं आने पर झगड़ा हो गया। इस दौरान गुस्साए पिता ने अपने 32 वर्षीय एक बेटे को कथित तौर पर लकड़ी के डंडे से पीटा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

पीड़ित की पहचान शिवराम के रूप में की गई है। पीड़ित अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चों को भी छोड़ गया है। शिवराम ने घर में चिकन करी बनाई थी और वह उसके पिता को खाने को नहीं मिली। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद गुस्साए पिता शीना ने अपने बेटे शिवराम को डंडों से मारा और उसकी मृत्यु हो गई।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ भी की जा रही है। पूरे परिवार से पुलिस ने पूछताछ की है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

वहीं, घटना में पीड़ित का का नाम शिवराम है। पिता से विवाद के बाद शुरू हुए झगड़े में उसकी मौत हो गई। उसके पिता का नाम शीना है। घर में चिकन करी बनी थी और वह शिवराम को खाने को नहीं मिली, इस बात पर वह भड़क गया और घरवालों पर चीखने-चिल्लाने लगा।

पुलिस ने बताया कि हत्या की वारदात की खबर मिलने के बाद उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी शख्स को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पत्नी और बच्चों से इस बारे में जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा। दोषी को सजा मिलेगी, केस दर्ज कर लिया गया है।