Home Blog Page 556

बड़ा फेरबदल, 5 IAS, एक IFS और 19 HAS अफसरों के तबादले

0

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (इस समय दिल्ली दौरे पर हैं. दरअसल, शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हुए. इसके बाद शाम के समय हिमाचल प्रदेश सरकार में बड़ा फेरबदल हुआ. सरकार में 5 IAS, 1  IFS और 19 HAS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए. वहीं 11 HAS अधिकारियों को SDM नियुक्त किया गया है. नए फेरबदल के मुताबिक, अब आईएएस अधिकारी मनमोहन शर्मा जिला सोलन के उपायुक्त होंगे.

इसके अलावा शिमला के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में तैनात अपूर्व देवगन को उपायुक्त चंबा नियुक्त किया गया है. अलग-अलग विभागों का प्रभार देख रहे आईएएस अधिकारी सुदेश मोक्टा को एनएचएम का निदेशक लगाया गया है. पहले ही उन्हें एनएचएम के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया जा चुका था. उन्हें अन्य विभागों के प्रभार से मुक्त किया गया है. सोलन की उपायुक्त कृतिका कुलहारी को हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक लगाया गया है.

इसके अलावा चंबा के डीसी दुनी चंद राणा अब आपदा प्रबंधन निदेशक के साथ एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक बागवानी विकास समिति की परियोजना निदेशक का कार्यभार संभालेंगे. आईएफएस अधिकारी अनिल जोशी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव के तौर पर कार्यभार सौंपा गया है. शनिवार देर रात हुए फेरबदल में डॉ. मधु चौधरी कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की रजिस्ट्रार, सतीश कुमार हिमुडा के कार्यकारी निदेशक, संदीप सूद राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंदर नगर के अतिरिक्त निदेशक, डॉ. हरीश गज्जू सहकारी सभाएं धर्मशाला के अतिरिक्त पंजीयक, राकेश शर्मा एसडीएम सुजानपुर और सुरेंद्र मोहन एसडीएम कुमारसेन होंगे. इसके अलावा विनय मोदी को एसडीएम पूह, संजीव कुमार को मेडिकल कॉलेज नेरचौक का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है.

सुक्खू सरकार में हुए इस फेरबदल में विजय कुमार एसडीएम डोडराक्वार, गौरव चौधरी एसडीएम घुमारवीं, कुलदीप सिंह पटियाल एसी टू डीसी मंडी, कविता एसडीएम सोलन, सलीम आजम एसडीएम धीरा, राजेश भंडारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली, डॉ. सुरेंद्र एसडीएम इंदौरा, मनोज कुमार एसडीएम बंगाना राजीव ठाकुर एसी टू डीसी बिलासपुर के साथ भानुपली बिलासपुर रेल लाइन के भू अधिग्रहण अधिकारी, मत्स्य निदेशालय के संयुक्त निदेशक और योगराज को एसडीएम झंडुत्ता नियुक्त किया गया है.

CM धामी ने जोशीमठ में की आपदा राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा, सुनी लोगों की समस्याएं

0

चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और  स्थानीयों से उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जो लोग मुवाअजा ले सकते हैं उनको मुवाअजा ले लेना चाहिए यह सबसे अच्छा मुवाअजा है पुर्नवास के लिए भूमि चयनित की जा रही है। कहा कि जो भी हम अच्छा से अच्छा कर सकते हैं, वो करेंगे।

जिलाधिकारी हिमांशु खुरानो ने आपदा राहत कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा 167 परिवारों का विस्थापन किया गया है और भूस्वामियों को अब तक 10.46 करोड की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

साथ ही राहत साम्रगी वितरित की जा रही है और प्र्रभावितों को हैल्थ परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने औली रोड में प्री फैबरीकेटेड हाउसों का निरीक्षण किया।

 

यहां से डाउनलोड कर सकेंगे UGC नेट रिजल्ट, इस दिन होगा घोषित

0

UGC नेट दिसंबर रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। उम्मीद है कि किसी भी वक्त परीक्षा के परिणामों की घोषणा की जा सकती है। वहीं, UGC NET Final Answer key 2022 की घोषणा अभी कुछ दिनों पहले ही की जा चुकी है। अंतिम उत्तर कुंजी के बाद अब जल्द ही नतीजे भी घोषित हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई सूचना रिलीज नहीं हुई है।

UGC NET दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.inया http://ntaresults.nic.in पर जाना होगा। अब कैंडिडेट एक्टिविटीज के तहत NTA UGC NET रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब इसके बाद, UGC NET दिसंबर 2022 आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।UGC NET दिसंबर 2022 का रिजल्ट सबमिट करें और डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का टीजर और पोस्टर मचा रहा धमाल

0

अब रूल पुष्पा का… अपने बर्थडे से पहले अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के टीजर से धमाका कर दिया। सवा 3 मिनट के वीडियो तो देख लोगों की सांसे थम गईं। 8 गोलियां लगने के बाद भी पुष्पा महीनों से लापता है… और मिला भी तो सीधे शेर के सामने…। अल्लू अर्जुन के चाहने वालों की धड़कनें तो पुष्पा की दूसरी किस्त में उनकी पहली झलक देख कर बढ़ गईं।

jagran

 

पुष्पा: द रूल के टीजर में काफी सारी खामियां भी हैं। जैसे 8 गोली लगने के बाद भी पुष्पा का जिंदा रहना, वैसे साउथ कि फिल्मों के लिए ये कोई नहीं बात नहीं। पर कुछ लोगों का हाजमा तब खराब हो गया जब जंगल में पुष्पा को देखकर शेर दो कदम पीछे हो जाता है। लोगों कहा कहना है कि भौकाल उतना ही दिखाओ जितना बर्दास्त हो जाए… पुष्पा ना हुए, भगवान हो गए…।

टीजर में ना तो पुष्पा की मां दिखीं और ना ही रश्मिका। विलेन बने फहाद फासिल के भी दर्शन नहीं हुए। पता चला तो बस ये कि पुष्पा तिरुपति जेल से फरार हो गया है, उसे 8 गोलियां लगी हैं। लाश नहीं मिली तो पुलिस जगह-जगह उसकी तलाश कर रही है। उसके समर्थक पूरे शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर पुष्पा है कहां।

तो हुआ ये कि पुष्पा अब बड़ा आदमी बन गया है। गांववाले पुलिस के खिलाफ हो गए हैं, क्योंकि शेखावत ने उनके मसीहा को पुष्पा को जेल में डाला और फिर गोलियां बरसाईं। दूसरे पार्ट में रश्मिका मंदाना यानी श्रीवल्ली पत्नी के रूप में नजर आएंगी। दूसरे पार्ट की आधी फिल्म तो पुष्पा को खोजने में निकल जाएगी। इसके आलावा शीनू की पत्नी दक्षायनी और जॉली, पुष्पा के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

इस राज्य में भारी बारिश का कहर, अब तक चार लोगों की मौत

0

बेंगलुरू : कर्नाटक में  भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों की बड़े पैमाने पर फसलें बर्बाद हो गई हैं। बारिश से कई पशुओं की मौत भी हो गई है। कर्नाटक राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों और सैकड़ों पशुओं की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक गडग जिले के एक गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत हो गई। तो वहीं, राज्य के बागलकोट के बादामी तालुक के एक गांव में घर की छत गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई‌। इसके अलावा, कोप्पल, कलबुर्गी और बीदर में कई मवेशियों की मौत हुई है। कर्नाटक में बारिश से आम जन-जीवन को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, बड़े पैमाने पर किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
भारतीय मौसम विभाग पहले ही कर्नाटक के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है वही अगले 4 दिनों के दौरान केरल और तमिलनाडु में भी हल्की मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान उड़ीसा में गरज बिजली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि आंतरिक महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और आंतरिक ओडीशा में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस की सीमा में रहेगा। वहीं उत्तर पश्चिम भारत, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा, जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह सामान्य के करीब है।

दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

0

उत्तराखंड से देवरिया जा रही कार को शुक्रवार की रात बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर बजाज चीनी मिल गेट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।

बताया जाता है कि देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाने के बंकुल गांव निवासी सोनू शाह परिवार के साथ कार से उत्तराखंड से देवरिया जा रहे थे। बलरामपुर से उतरौला मार्ग पर शुक्रवार की रात जब वह श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के बजाज चीनी मिल गेट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इसके बाद टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। वहीं, कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सोनू समेत परिवार के छह अन्य की मौत हो गई। रात में गश्त से लौट रही पुलिस टीम ने जब क्षतिग्रस्त कार को देखा तो आननफानन में कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी गई।

मृतकों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। एसओ विपुल पांडेय ने बताया कि एक की पहचान हो गई है। उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि सभी परिवार के ही सदस्य है। परिजन आ रहे हैं। इसके बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

होटल स्टाफ में खाली कर दिया कैबिनेट मंत्री का कमरा, पुलिस से शिकायत

0

वाराणसी के कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे से बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव का सामान निकाल कर रिसेप्शन काउंटर पर रख दिया गया। जिस समय सामान निकाला गया, उस दौरान तेज प्रताप यादव होटल में नहीं थे। घटना को लेकर तेज प्रताप यादव के निजी सहायक ने सिगरा थाने में तहरीर देकर होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मिशाल सिन्हा के अनुसार, बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव शुक्रवार को कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित होटल के कमरा नंबर 205 में ठहरे हुए थे। कमरा नंबर 206 में उनके निजी सहायक और सुरक्षा कर्मी ठहरे थे। मंत्री तेज प्रताप यादव दर्शन-पूजन और गंगा में नौकायन कर होटल वापस लौटे तो उनका सामान रिसेप्शन काउंटर पर रखा हुआ मिला।

उनके निजी सहायक और सुरक्षा कर्मियों का कमरा भी खाली करा दिया गया था। मंत्री तेज प्रताप यादव की गैर मौजूदगी में उनके कमरे को खोलना उनकी सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है। इसलिए होटल के महाप्रबंधक और अन्य स्टाफ पर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

2024 चुनाव से पहले फिर निकला EVM का जिन्न!

0

बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार ने इस साल के आम चुनाव में EVM का इस्तेमाल नहीं करने पर सहमति जता दी है. केवल भारत ही नहीं बांग्लादेश में भी EVM राजनीतिक विवाद की वजह रहा है. अब भारत के पड़ोसी देश में EVM हटाने और बैलेट पेपर के जरिए लोकसभा चुनाव कराने के फैसले के बाद भारत में भी राजनीति तेज हो गई है. ‘सामना’ के संपादकीय में इसे लेकर ठाकरे गुट ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

आरोप लगाते हुए लिखा गया है कि भारत में लोकतंत्र की हत्या रोज हो रही है और लोकतंत्र बचाने के लिए विपक्ष रोज सड़कों पर उतर रहा है, लेकिन लोकतंत्र के नाम पर जारी तानाशाही की गाड़ी तेजी से दौड़ रही है. अवैध मार्ग से चुनाव जीतकर तानाशाह सत्ता में आते हैं और हमेशा के लिए कुर्सी से चिपककर बैठ जाते हैं. दुनियाभर में और हिंदुस्तान में यही चल रहा है. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ‘EVM’ हैक करके BJP लोकसभा चुनाव जीतती है. बीजेपी की लोकप्रियता और विजय का रहस्य उस ‘ईवीएम’ में है. इसलिए इस पद्धति को बंद करके फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं.

आगे लिखा है कि पिछले सात सालों से हमारे देश का विपक्ष EVM बंद कराने की मांग कर रहा है. सभी को ‘ईवीएम’ पर संदेह है, क्योंकि इसपर लोगों का विश्वास नहीं रहा है. जिस चुनाव प्रणाली पर लोगों का विश्वास नहीं वहां का लोकतंत्र खतरे में है, ऐसा माना जाता है, लेकिन भारत के चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति ने ‘ईवीएम’ बंदी की मांग को हर बार ठुकरा दिया. विश्व भर में ‘ईवीएम’ बंद हो गई है, लेकिन भारत और बांग्लादेश जैसे देश में यह चलती रही. अब बांग्लादेश में भी ‘ईवीएम’ पर पाबंदी लगा दी गई है और आगामी आम चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे, ऐसी घोषणा बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने की है.

बांग्लादेश में आम चुनाव जनवरी 2024 में होने वाले हैं और मतदान बैलेट पेपर पर कराए जाएंगे. भारत में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है फिर भी हमारे द्वारा ही निर्माण की गई सीमा से सटा एक राष्ट्र विपक्ष की मांग पर ‘ईवीएम’ बंद करता है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने जा रहा है. यह उस देश के शासकों की ईमानदारी और निडरता को दर्शाता है. लोगों के मन से शंकाएं दूर होनी चाहिए. निर्भय और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न हो, इसके लिए ईवीएम की बजाय मतपत्रों का इस्तेमाल कर चुनाव कराने का फैसला बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने लिया है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके चुनाव आयोग की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है.

भारत में लोकतंत्र के नाम पर अंधेरा बढ़ रहा है, लेकिन सीमापार उम्मीद की किरणें जगी हैं. उन्हीं किरणों से हमारे देश को प्रेरणा मिलेगी. हमारे देश में ‘ईवीएम’ बंद करने की बात कहने वालों को देशद्रोही या मोदी विरोधी ठहराया जाता है. ‘ईवीएम’ में गड़बड़ी है और घोटाला हो सकता है. बांग्लादेश ने जो हिम्मत दिखाई वह बीजेपी दिखाए. तब वे असली मर्द हैं. ईवीएम के खिलाफ शरद पवार के नेतृत्व में सभी विपक्षी दल एकजुट हुए. उन्हें बांग्लादेश से प्रेरणा लेनी चाहिए. बीजेपी को जीत दिलाने वाली राक्षसी मशीन को अब हमेशा के लिए बंद हो जाने दो! बांग्लादेश का अभिनंदन!

अदाणी-अंबानी पर शरद पवार का बयान, हमें उनके योगदान के बारे में सोचने की जरूरत

0

NCP अध्यक्ष शरद पवार ने अदाणी मुद्दे पर जेपीसी के गठन की मांग को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से बार-बार संसद में उठाई जा रही इस मांग से खुद को अलग करते हुए कहा कि इससे कुछ खास फायदा नहीं होगा। पवार ने कहा कि मेरी पार्टी ने अदाणी मुद्दे पर जेपीसी का समर्थन किया है।

लेकिन मुझे लगता है कि जेपीसी पर सत्तासीन पार्टी का कब्जा रहेगा, इसलिए इससे सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी। तो मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाला पैनल ज्यादा बेहतर तरीके से सच्चाई सामने ला सकता है।

पवार ने आगे कहा कि आज कल अंबानी-अदाणी का नाम सरकार की आलोचना के लिए इस्तेमाल होने लगा है, लेकिन हमें यह देश के लिए उनके योगदान के बारे में सोचना चाहिए। मुझे लगता है कि हमारे लिए बेरोजगारी, महंगाई और किसानों का मुद्दा ज्यादा अहम है।

गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, हादसे में तीन की मौत

0

देहरादून: चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों का वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर घायल हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कालसी-चकराता मार्ग पर साहिया से पहले संभू की चौकी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बताया गया कि कार सवार चकराता घूमने जा रहे थे।

हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद, सूरज कश्यप दुहाई गाजियाबाद और गुड़िया छोटा बाजार शाहदरा दिल्ली के रूप में हुई है।

मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा कार सवार ज्ञानेंद्र सैनी मोतीवाला गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हैं, जिसे उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है।

नायब तहसीलदार कालसी प्रेम सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कार यूपी नंबर की बताई जा रही है। स्थानीय लोग SDRF टीम के साथ रेस्क्यू में जुटे हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 से सीएचसी विकासनगर ले गए।

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसका पता स्थानीय लोगों को शनिवार की सुबह चला। यूपी नंबर की कार में सवार पर्यटक चकराता की ओर घूमने जा रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गए।