Home Blog Page 555

जयमाला के बाद दुल्हन ने स्टेज पर चलाई दनादन गोलियां

0

हाथरस: दुल्हन के हर्ष फायरिंग का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो कि उत्तर प्रदेश के हाथरस का बताया जा रहा है. वीडियो में जयमाला डालने के बाद एक दुल्हन ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए नजर आ रही है. स्टेज पर दुल्हन के साथ दूल्हा भी बैठा नजर आ रहा है. दरअसल स्टेज पर खड़े एक युवक ने दुल्हन को रिवॉल्वर पकड़ाई. इसके बाद दुल्हन ने हवा में चार राउंड फायर कर दिए. वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस का है. फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच करने में जुट गई है.

 इस गेस्ट हाउस में बीते शुक्रवार को बारात आई थी. बारातियों के स्वागत के बाद द्वारचार कर रस्म पूरी हुई. फिर जयमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा. थोड़ी देर बाद दुल्हन को स्टेज पर बुलाया गया. दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई.

रात करीब साढ़े 11 बजे जयमाला की रस्म पूरी हुई. उसके बाद दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए रिश्तेदार स्टेज पर आए और फोटो खिंचवाने लगे. इसी बीच एक ब्लैक शर्ट पहने लड़का स्टेज पर चढ़ा और दुल्हन के पास जाकर खड़ा हो गया. थोड़ी देर बाद लड़के ने रिवॉल्वर निकालकर दुल्हन को पकड़ा दी. दुल्हन ने बिना देरी किए रिवॉल्वर चला दी. दूल्हे के पास बैठे-बैठे ही लगातार 4 राउंड हवा में फायर कर दिए. दुल्हन को हर्ष फायरिंग करते देख बाराती भी हैरान रह गए.

दुल्हन हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पास एक गांव की है. बारात भी जिले के एक गांव से आई थी. जिस युवक ने दुल्हन को रिवॉल्वर पकड़ाई है वह दुल्हन के परिवार का है. हाथरस के एएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही दुल्हन के परिवार के लोगों से पूछताछ की जाएगी. जिस लड़के ने रिवॉल्वर दी है, उसके बारे में पता कराया जा रहा है.

लंदन जा रही फ्लाइट में क्रू के साथ की हाथापाई, दो चोटिल, दिल्ली लौटा विमान

0

एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में सोमवार को एक यात्री ने हंगामा कर दिया। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटाया गया, जहां पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया। बताया गया है कि एयर इंडिया फ्लाइट एआई111, जिसमें करीब 225 यात्री सवार थे, उसमें एक उपद्रवी शख्स ने हंगामा कर दिया। इसके बाद क्रू ने उसे एयरपोर्ट पर उतारा और फ्लाइट दोबारा लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट रवाना हो गई।

एयर इंडिया ने इस मामले में बयान भी जारी किा है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही वापस लौटी। इसमें एक यात्री ने उपद्रव कर दिया। उसने मौखिक और लिखित तौर पर दी गई चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया और उपद्रव जारी रखा।

उसने केबिन क्रू के सदस्यों के साथ हाथापाई की, जिसमें दो को चोट आई है। बाद में विमान को दिल्ली लौटाया गया और लैंडिंग के बाद शख्स को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

यहां लगी धारा 144, इंटरनेट सेवा भी ठप, शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

0

कदमा क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक संख्या तीन के पास महावीरी झंडा के साथ शनिवार देर रात अपमान किए जाने की घटना के बाद रविवार देर शाम क्षेत्र का माहौल बिगड़ गया। इस घटना को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गये। एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया गया, जिससे भगदड़ मच गई।

उपद्रवियों ने दो दोपहिया वाहन समेत पांच झोपड़ीनुमा दुकानों में आग लगा दी। इस घटना में समुदाय विशेष की ओर से तीन राउंड गोलियां भी चलाई गई। पीपलधारी जटाधारी मंदिर की कुर्सियों में तोड़फोड़ की गई है। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। कई मौके ऐसे भी आये जब पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा।

उपद्रव मचाने वाले लगातार घरों से पत्थर फेंकते रहे। दो घंटे तक शास्त्रीनगर के ब्लॉक संख्या-2 में उपद्रव मचाने वालों का कब्जा रहा। इस दौरान उपद्रवियों की पत्थरबाजी से सड़क ईंट और पत्थर से पट गए।

उपद्रवियों पर काबू में करने के लिए रैफ को उतारा गया। रैफ ने उपद्रवियों के खिलाफ छह राउंड आंसू गैस के गोले दागे। रैफ ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। अब क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। क्षेत्र की सारी दुकानें बंद हो गई। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

शास्त्रीनगर ब्लॉक संख्या-2 के मस्जिद समेत आसपास के क्षेत्र से 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तलवार समेत अन्य हरवे-हथियार बरामद किए गए। वरीय पुलिस अधिकारी क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

 

बारिश से बड़ा हादसा, मंदिर की शेड पर पेड़ गिरने से 7 की मौत, 30 लोग घायल

0

महाराष्ट्र के अकोला जिले रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया. भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक मंदिर के टिन शेड पर नीम का एक बड़ा पेड़ गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 30 अन्य घायल हो गए. रविवार देर शाम महाराष्ट्र के अकोला जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. इस दौरान अकोला जिले की बालापुर तहसील के पारस गांव में बाबूजी महाराज के मंदिर संस्थान में एक पुराना नीम का पेड़ उखड़कर टीन शेड के ऊपर गिर गया. उस समय कई सारे लोगों ने बारिश के चलते शेड के नीचे शेल्टर लिया था.

सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और नीचे फंसे लोगों को निकालना शुरू किया. ग्रामीणों ने प्रशासन को भी सूचना दी जिसके बाद पुलिस दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में मदद की. टूटे हुए पेड़ और गिरे हुए शेड को उठाने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया गया. अकोला की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि पेड़ गिरने से 7 लोगों की मौत हुई है जबकि 30-40 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कलेक्टर ने बताया कि हादसे के समय शेड के नीचे करीब 40 लोग मौजूद थे. 36 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 4 लोगों की अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो चुकी थी. बाद में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, यह बताना दुखद है कि अकोला जिले के पारस में एक धार्मिक समारोह के दौरान टिन शेड पर एक पेड़ गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई. उन्होंने आगे लिखा, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तत्काल घटनास्थल का दौरा कर घायलों का समय पर उपचार सुनिश्चित कराने के लिए कोऑर्डिनेट कर रहे हैं. हम लगातार उनके संपर्क में हैं.

राजधानी एक्सप्रेस में अचानक निकलने लगा धुआं, मच गई अफरा-तफ

0

चेन्नई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में धुएं की वजह से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में रविवार को यात्रियों में अफरातफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक रविवार को ट्रेन के बी-5 डिब्बे में पहियों के पास एक दम से धुआं निकलने लगा, जिसको देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई. धुआं निकलने की वजह से ट्रेन को कवाली रेलवे स्टेशन के पास करीब 20 मिनट तक रोका गया.

चेन्नई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में धुआं निकलने की जांच के बाद रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ब्रेक जाम होने की वजह से धुआं निकला. उन्होंने बताया कि ट्रेन की मरम्मत के बाद फिर से यात्रा शुरू की गई. घटना में किसी को चोट नहीं आई है.

 ABP न्यूज़ अनुसार इसके पहले पुणे से जम्मूतवी के बीच चलने वाली झेलम एक्‍सप्रेस ट्रेन में एकदम से धुआं निकलने लगा था. इसकी वजह से यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी थी. ​रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन को आउटर पर रोककर धुएं की जांच की गई. ट्रेन गार्ड और लोको पायलेट ने कोच का निरीक्षण कर धुआं निकलने का कारण डायनेमो बेल्ट का हीट होना बताया. इसके बाद डायनेमो बेल्ट हटाकर दूसरे कोच से कनेक्शन कर दिया और सारी चीजें सामान्य होने के बाद ट्रेन को चलाया गया.

इसके अलावा अजमेर से ब्रांद्रा जा रही अजमेर-ब्रांद्रा ट्रेन में भी ब्रेक लॉक जाम होने से आग लग गई थी. जिसके बाद यात्रियों में अफरा तफरी हो गई थी. हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को बाहर निकालकर काबू पा लिया लिया था. ​जानकारी के मुताबिक घटना किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुई था, जहां ट्रेन को करीब आधा घंटा मरमत करने के बाद रवाना किया गया.

CM एकनाथ शिंदे सांसदों और विधायकों के साथ पहुंचे अयोध्या

0

अयोध्या: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे CM बनने और शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह मिलने के बाद पहली बार अपने सभी विधायकों और सांसदों के साथ अयोध्या पहुंचे हैं. शिंदे शनिवार को ही देर रात लखनऊ पहुंच गए थे और आज सुबह वो पूरे काफिले के साथ अयोध्या पहुंचे.

अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन कर एकनाथ शिंदे अपने आप को हिंदुत्व की राजनीति करने वाले नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश में हैं. शिंदे के अयोध्या दौरे को लेकर पूरे अयोध्या में शिवसेना के झंडे और मुख्यमंत्री के बैनर लगाए गए हैं.

शिवसेना नाम और धनुष बाण का चुनाव चिन्ह मिलने के बाद एकनाथ शिंदे अपने आप को बालासाहेब ठाकरे का सच्चा अनुयायी बताने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए पूरे विधायकों और सांसदों के साथ मुख्यमंत्री अयोध्या का दौरा करने पहुंचे हैं.

शिवसेना के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने कहा कि हमारी मुख्य विचारधारा हिंदुत्व की है और पार्टी उससे पार्टी दूर जा रही थी. हालांकि एकनाथ शिंदे उसे वापस हिंदुत्व की विचारधारा के रास्ते पर ले आए.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के बाद रामलला का यह पहला दर्शन है, यह असली हक हमें मिला है, पार्टी हिंदुत्व की विचारधारा से फिसल रही थी, उसे वापस हिंदुत्व की विचारधारा की तरफ हम लेकर आए हैं.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शाम को सरयू तट पर आरती में भी हिस्सा लेंगे. साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलने का कार्यक्रम है. अयोध्या के महंतों से धनुष बाण लेकर मुख्यमंत्री महाराष्ट्र वापस जाएंगे.

महाराष्ट्र के कई जिलों में इस साल होने वाले महानगर पालिका के चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले इसे एकनाथ शिंदे की हिंदुत्व की राजनीति की तरफ एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने कहा कि शिवसेना का यह अयोध्या का तीसरा दौरा है. इससे पहले के दो दौरों में भी वे शामिल थे. तब सीएम अलग थे, लेकिन जो अब चुनाव आयोग का निर्णय होने के बाद शिवसेना एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में काम कर रही है, जो दो बार नहीं हुआ, वो इस बार हो रहा है.

LoC पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, एक आतंकी ढेर

0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के LOC पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। घुसपैठ की इस कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।अधिकारियों ने कहा कि शाहपुर सेक्टर में तड़के करीब सवा दो बजे तीन संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। रात के अंधेरे में पाकिस्तानी आतंकी नियंत्रण रेखा से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहे जवानों ने उनकी हरकत को भांप लिया। सुरक्षाबलों ने घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ की और वहीं धराशायी कर दिया।

जम्मू स्थित सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि सैनिकों ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को पुंछ में नियंत्रण रेखा पर सीमा बाड़ के पास लोगों के एक समूह की संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया। रात मे जब जवान पहरा दे रहे थे तभी उन्हें घुसपैठ का आभास हुआ। उन्होंने पाकिस्तानी आतंकियों पर फायरिंग की।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया। इस मुठभेड़ में एक घुसपैठिया ढेर हो गया। एक शव (गोलीबारी के दृश्य के पास पड़ा हुआ) देखा गया और अन्य घुसपैठिए वन क्षेत्र में भाग गए। सुरक्षाबलों का मानना है कि मौके पर तीन आतंकी थे। एक इस मुठभेड़ में ढेर हो गया, जबकि दो जंगल में फरार होने में कामयाब रहे।

LOC के साथ जम्मू और कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना ने रविवार को तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

उन पाकिस्तानी घुसपैठियों की तलाश में सुरक्षाबल जुट गए हैं, जो मौके से फरार होने में कामयाब रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि सेना को घेराबंदी वाले क्षेत्र में दो और पाकिस्तानी घुसपैठियों की मौजूदगी का संदेह है। इन्ही की तलाश में सेना ने व्यापक रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया है।

जेल में सुकेश चंद्रशेखर को सता रही है जैकलीन की याद, लिखा लव लेटर

0
  • T.S Lama

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीजअपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियां में हैं। 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे महाठग सुकेश चंद्रशेखर संग जैकलीन की खबरे लगातार मीडिया में आ रही है। दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था।

महाठग सुकेश चंद्रशेखर कई बार जैक्लीन से अपनी मुहब्बत का इजहार कर चुका है। एक बार फिर उसने जैकलीन के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। एक बार फिर सुकेश ने एक्ट्रेस के लिए एक लव लेटर भिजवाया है। सुकेश इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है। ऐसे में वह जैकलीन के लिए अपने प्यार को कम नहीं होने दे रहे है।

अब ठग सुकेश ने जैकलीन को ईस्टर की शुभकामनाएं दी हैं। सुकेश ने स्पेशल मैसेज में लिखा, “मेरी बेबी, मेरी बोम्मा, जैकलीन बेबी ईस्टर की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह साल के आपके पसंदीदा त्योहारों में से एक है और आपको ईस्टर एग्स बहुत पसंद है।

इसके अलावा सुकेश ने ये भी कहा कि वह उन्हें काफी ज्यादा याद कर रहे हैं। सुकेश ने आगे लिखा है, “क्या आपको पता है कि आप कितनी खूबसूरत हो मेरी बेबी. इस दुनिया में तुमसे खूबसूरत कोई नहीं है। मेरी बनी रैबिट. आई लव यू मेरी बेबी. तुम और मैं हमेशा के लिए एक साथ आने के लिए बने हैं। मेरी फॉरएवर.” सुकेश ने अपने लेटर मे कहा, “जब मैंने ‘तू मिले, दिल खिले और जीने को क्या चाहिए’।

टाइगर रिजर्व पहुंचे PM मोदी, IBCA का करेंगे शुभारंभ

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंच गए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बांदीपुर नेशनल पार्क में इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का शुभारंभ करेंगे। इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) दुनिया की सात प्रमुख बड़ी बिल्लियों यानि बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता के संरक्षण एवं सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जुलाई 2019 में विश्व नेताओं से इस पहल का आह्वान किया था, ताकि एशिया में इन जीवों के अवैध शिकार और व्यापार को रोका जा सके। बता दें कि देश में 2014 के बाद से इन सातों जीवों की आबादी बढ़ी है। इनमें बाघों की आबादी 33 प्रतिशत बढ़कर 2018 में 2,967 पर पहुंच गई, जबकि 2014 में यह 2,226 थी। बाघों की अंतिम गणना 2018 में हुई थी।

प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 2022 की जनगणना के आधार पर बाघों की आबादी का नवीनतम आंकड़ा जारी करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बांदीपुर टाइगर रिजर्व में संरक्षण के प्रयासों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करेंगे।

बता दें कि मजबूत संरक्षण प्रबंधन और मजबूत सुरक्षा के परिणामस्वरूप गुजरात में शेरों की आबादी में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह 2015 में 523 से बढ़कर 2020 में 674 पर पहुंच गई। तेंदुओं की आबादी 2014 के 7,910 से 63 प्रतिशत बढ़कर 2018 में 12,852 हो गई। पिछले साल सरकार नामीबिया से देश में चीते लेकर आई थी। इनमें से एक चीते ने चार शावकों को जन्म दिया, जिससे वे 1952 के बाद से भारतीय धरती पर पैदा होने वाले पहले चीते बन गए।