Home Blog Page 558

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल, निकाला तिरंगा मार्च

0

दिल्ली : संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज अंतिम दिन है। अंतिम दिन भी विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित हुई है। बता दें कि विपक्षी दल अदाणी ग्रुप के मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग कर रहे हैं।

संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन विपक्षी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक ‘तिरंगा मार्च’ निकाला। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार खुद संसद नहीं चलने दे रही है। वे अदाणी घोटाले पर चर्चा क्यों नहीं करना चाहते हैं?

दिल्ली के होटल में छिपे कैमरे से बनाते थे कपल की ब्लू फिल्म और करते थे ब्लैकमेल

0

नई दिल्ली: पैसे के लिए लोग कितनी नीच हरकतों पर उतर सकते हैं, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है। सोचिए, होटलों में वहां के स्टाफ ही ऐसे घिनौने काम कर रहे हैं कि सुनकर कलेजा मुंह को आ जाए। द्वारका के एक होटल में ठहरे एक कपल की तब पांव तले जमीन खिसक गई जब उनके इंस्टाग्राम पर एक धमकी भरा मेसेज दिखा। किसी ने उन्हें कहा कि वो होटल द ग्रेट इन में वो रुके थे। वहां उनके बिताए रोमांस के पलों का वीडियो उसके पास है।

अगर 5 लाख रुपये नहीं दिया तो इसे यूट्यूब पर डाल दिया जाएगा। इसलिए या तो पैसे दे दो या फिर तुम्हारे इन निजी पलों को दुनिया देखेगी। यह मेसेज देखकर पीड़ित भौंचक रह गया। हालत ऐसी कि काटो तो खून नहीं। आखिर करे तो क्या? ब्लैकमेलर से निपटा जाए तो कैसे? आखिरकार कपल ने मन बना लिया कि ब्लैकमेलर के आगे घुटने नहीं टेकना है बल्कि उसे सबक सिखाना है। बस बात पहुंच गई दिल्ली पुलिस तक।

पुलिस ने मामले की तहकीकात की और पता चला कि होटल का रिसेस्पशनिस्ट ही ब्लैकमेलिंग रैकेट का मास्टरमाइंड है। उसने दो दोस्तों को होटल द ग्रेट इन में नौकरी दिला दी। वो नौकरी करने के अलावा इसी फिराक में रहा करते थे कि कोई कपल आए तो उनकी ब्लू फिल्म बना लूं। द्वारका डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने कहा, ‘एक पीड़ित की शिकायत पर उगाही और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई।

एसीपी राम अवतार, इंस्पेक्टर जगदीश कुमार और अन्य पुलिसवालों के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसने जांच शुरू की।’ जांच टीम को पता चल गया कि संदिग्धों ने ब्लैकमेलिंग के लिए इंस्टाग्राम की किस आईडी का इस्तेमाल किया था। उस आईडी से जो मोबाइल नंबर कनेक्ट था, वह उत्तर प्रदेश में हापुड़ के मोन टोंक का था। हालांकि, पता फर्जी निकला।

तब पुलिस ने साइबर टूल्स के इस्तेमाल से हापुड़ में एक आरोपी विजय को गिरफ्तार किया। विजय ने पूछताछ में ब्लैकमेलिंग के धंधे में लिप्त होने का अपना गुनाह कबूल कर लिया। बारी थी उसके साथियों के खुलासे की। पुलिस ने कड़ाई की तो उसने बता दिया कि अंकुर और दिनेश इस घिनौने धंधें में शामिल हैं। विजय ने पुलिस को बताया कि वह पहले अपनी कम कमाई से खिन्न रहता था। इसलिए मई 2022 में द ग्रेट इन होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी जॉइन कर ली।

वह वहां का हाउस कीपिंग का इन-चार्ज भी था। वहीं पर ज्यादा कमाई के लिए उसके दिमाग में होटल में रुकने वालों के ब्लू फिल्म बनाने का विचार कौंधा। यूं तो विजय ने अगस्त 2022 में वह नौकरी छोड़ दी, लेकिन अपने दोस्तों अंकुर और दिनेश से कहा कि वो होटल में रहकर इस धंधे को आगे बढ़ाते रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने फर्जी पते पर सिम कार्ड जारी करने वाले दुकानदार दीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की जांच टीम ने बताया कि उसके पास से पांच मोबाइल फोन, एक हार्ड डिस्क, 54 ब्लैंक सिम कार्ड और एक बायोमेट्रिक मशीन बरामद किया गया है।

नहीं रहे इस राज्य के शिक्षा मंत्री, चेन्‍नई में ली अपनी अंतिम सांस

0

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज सुबह निधन हो गया है। उन्‍होंने चेन्‍नई में इलाज के दौरान अपनी अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि उनकी तबीयत पिछले काफी लंबे समय से खराब चल रही थी। बीते महीने एक रात जब उनकी हालत कुछ ज्‍यादा बिगड़ गई, तो सबसे पहले मंत्री को रांची के पारस हॉस्‍पिटल में एडमिट कराया गया। फिर अधिक बेहतर इलाज के लिए एयर एम्‍बुलेंस के जरिए चेन्‍नई के एमजीएम अस्‍पताल में ले जाया गया। यहीं फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। आज अपराह्न दो बजे उनके पार्थिव को रांची एयरपोर्ट पर लाया जाएगा।

रांची के पारस हॉस्पिटल में जब उन्‍हें एडमिट किया गया था, तब मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्‍पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी और चेन्‍नई ले जाकर जांच कराने की सलाह भी दी थी। इस दौरान उन्‍होंने जगरनाथ महतो को टाइगर बताते हुए उनके जल्‍दी ठीक होने की कामना की थी।

दो साल पहले कोरोना महामारी से संक्रमित होने के बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। इस दौरान चेन्नई एमजीएम में ही उनके लंग्‍स का ट्रांसप्‍लानटेशन हुआ था और अब फॉलो अप के लिए उन्‍हें वहीं भेजा गया था। इससे पहले अक्टूबर, 2018 में उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनकी एक बार एनजीओप्लास्टी भी हो चुकी है।

जगरनाथ महतो गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे, उनकी गिनती झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेताओं में होती थी। वह डुमरी विधानसभा से निर्वाचित काफी लोकप्रिय विधायक थे। क्षेत्र में वह टाइगर के नाम से जाने जाते थे। उनके पास उत्पाद विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार था। शिक्षा मंत्री के रूप में 65 हजार पारा शिक्षकों के स्थायीकरण के लिए सेवाशर्त नियमावली लागू करना इनकी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही थी।

डरा रहा कोरोना! पिछले 24 घंटे में पांच हजार से ज्यादा मामले

0

देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर चिंता का विषय बन रहे हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 5 हजार 335 नए मामले दर्ज हुए हैं. वहीं, ये आंकड़ा कल से 20 फीसदी ज्यादा है जिसका सीधा अर्थ ये है कि केस तेजी से अपनी रफ्तार पकड़ रहे हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में दर्ज होने वाला ये आंकड़ा पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा है. वहीं, इस दौरान 6 लोगों ने दम तोड़ा है. वहीं, इन नए मामलों के दर्ज होने के बाद देश में अह एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 25 हजार 587 हो गई है. कोरोना के अधिकतर मामले दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में दिख रहे हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक में दो, महाराष्ट्र में 2, पंजाब में एक, केरल में एक शख्स की मौत हुई है. देश में इस वक्त डेली पॉजिटिविटी रेट 3.32 प्रतिशत पर है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 2826 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं. इस अवधि के दौरान 1993 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई.

 

यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ लगा NSA, बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

0

यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार किए गए मनीष कश्यप को तमिलनाडु की मुदैरा कोर्ट ने 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।साथ ही मनीष के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुदैरा कोर्ट ने मनीष कश्यप को पहले पुलिस कस्टडी में भेजा था। वहीं, अब मनीष को 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि 5 अप्रैल बुधवार को आरोपी मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उसने सुप्रीम कोर्ट में सुनावाई के लिए याचिका दायर की थी।

साथ ही मनीष कश्यप ने अर्जी दाखिल कर अंतरिम जमानत के साथ अलग-अलग राज्यों में दर्ज FIR को भी एक साथ जोड़ने की मांग की है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही तमिलनाडु पुलिस की टीम ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर उसे पटना से तमिलनाडु ले गई थी।

वहां आरोपी को मदुरै कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट की ओर से पुलिस को तीन दिन की रिमांड मिली थी। रिमांड में लेने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की थी। वहीं, इससे पहले बिहार पुलिस और आर्थिक अपराध ईकाई ने भी मनीष से पूछताछ की थी।

ये है NSA कानून?
यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ NSA के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) कानून के तहत यदि सरकार को यह लगे कि कोई व्यक्ति देश में कानून का राज्य चलाने में बाधा डाल रहा है तो उसकी गिरफ्तारी का आदेश सरकार दे सकती है।

यह एक्ट 1980 में इंदिरा गाधी के शासनकाल में बना था। वहीं, इस एक्ट के जरिए किसी संदिग्ध नागरिक या बिना किसी मतलब के देश में रह रहे नागरिक को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इस कानून का इस्तेमाल पुलिस कमिश्नर, डीएम या राज्य सरकार कर सकती है।

उत्तराखंड: यहां फिर आए भूकंप के झटके, इतनी थी तीव्रता

0

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं। समस्त तहसील थाना चौकियों से प्राप्त सूचनानुसार किसी प्रकार की कोई हानि नही हुई है जनपद में कुशलता है।

 

जिला मुख्यालय के आस -पास के क्षेत्रों में भूकंप महसूस किया गया है। जनपद के अन्य तहसील/थाना/ चौकियों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किये गये है। भूकंप से किसी प्रकार की जन धन के हानि की सूचना नहीं है।

नेताओं के लिए अलग नियम कैसे बनेंगे?

0

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस के नेतृत्व में 14 विपक्षी दलों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इस याचिका के माध्यम से विपक्षी दलों ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी जांच एजेंसियों के मनमाने इस्तेमाल का आरोप है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई से इनकार किए जाने के बाद विपक्षी दलों ने इस याचिका को वापस ले लिया। दरअसल, शीर्ष अदालत ने कहा कि नेताओं के लिए अलग-अलग दिशानिर्देश नहीं बनाए जा सकते हैं। विपक्षी दलों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने तर्क दिया कि 2013-14 से 2021-22 तक सीबीआई और ईडी के मामलों में 600 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ईडी द्वारा 121 नेताओं की जांच की गई है, जिनमें से 95 प्रतिशत विपक्षी दलों से हैं।

इसके साथ ही उन्होंने तर्क दिया कि सीबीआई ने 124 नेताओं की जांच की, जिनमें से 95 फीसदी से अधिक विपक्षी दलों से संबंधित हैं। इसी बीच शीर्ष अदालत ने सिंघवी से पूछा कि क्या हम इन आंकड़ों की वजह से कह सकते हैं कि कोई जांच या कोई मुकदमा नहीं होना चाहिए? कोर्ट का कहना है कि अंततः एक नेता मूल रूप से एक नागरिक होता है और नागरिकों के रूप में हम सभी एक ही कानून के अधीन हैं।

पेपर लीक मामले में BJP चीफ संजय बंदी गिरफ्तार

0

BJP तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को SSC (सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट) पेपर लीक के फर्जी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके पहले आधी रात को तेलंगाना पुलिस बंदी संजय के करीमनगर स्थित आवास पर पहुंची थी और उन्हें हिरासत में लिया था. तेलंगाना बीजेपी चीफ की गिरफ्तारी पर बीजेपी आईटी सेल ने KCR सरकार पर हमला बोला है और कहा है इसका अंत अच्छा नहीं होगा.

अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा, आधी रात के ऑपरेशन में, तेलंगाना पुलिस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पेपर लीक में शामिल होने के मनगढ़ंत आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है. केसीआर सरकार के लिए इसका अंत अच्छा नहीं होगा.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने लिखा, मैं बंदी संजय की कल रात में गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं. गिरफ्तारी का कारण न बता पाने में पुलिस की विफलता बताती है कि पुलिस एक टूल बन गई है. केसीआर को अपने पापों का हिसाब देना होगा.

वहीं, देर रात में हिरासत में लिए जाने के बाद बंदी संजय के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया. बीआरस के अंदर डर समा गया है. पहले उन्होंने मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोका औऱ अब वे मुझे देर रात में गिरफ्तार कर रहे हैं. मेरी गलती केवल ये है कि मैने बीआरएस सरकार के गलत कामों पर सवाल उठाया. बीआरएस पर सवाल उठाना बंद मत कीजिएगा, चाहे मैं जेल में ही रहूं.

तेलंगाना बीजेपी चीफ की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी राज्य व्यापी प्रदर्शन कर रही है. बुधवार दोपहर में जब पुलिस बंदी संजय को मेडिकल चेकअप के लिए ले जा रही थी तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस वाहन का रास्ता रोकने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा

रहें सावधान, 24 घंटे में Corona के 4000 नए मामले, डरा रहा मौतों का आंकडा

0
Corona

कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। हर रोज मिलने वाले नए मरीजों के मामले में भारत पहले से ही दुनिया के टॉप-10 देशों की सूची में शामिल हो गया था। अब मौतों के मामलों में भी भारत टॉप-10 देशों में शामिल हो गया है।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंदर देश में रिकॉर्ड 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। ये पिछले 163 दिन के आंकड़ों में सबसे अधिक है। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या 23 हजार 91 पहुंच गई है। एक्टिव केस का मतलब ऐसे मरीज, जिनका अभी इलाज चल रहा है।

24 घंटे में 15 मौतें, चार दिन में 40 ने गंवाई जान 

कोरोना से होने वाली मौतें भी बढ़ गईं हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 15 लोगों ने जान गंवा दी। इनमें चार-चार केरल और महाराष्ट्र में मौतें हुईं। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित ने जान गंवा दी। अब तक संक्रमण के चलते कुल पांच लाख 30 हजार 916 मौतें हो चुकी हैं।
आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले चार दिन के अंदर ही मौत की रफ्तार 200 प्रतिशत बढ़ गई। इस बीच 40 लोगों ने जान गंवाई। एक अप्रैल को पांच लोगों की मौत हुई थी। दो अप्रैल को 11, तीन अप्रैल को नौ और चार अप्रैल को 14 लोगों ने जान गंवा दी।

गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से लाया गया दिल्ली

0

दिल्ली पुलिस गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर को दिल्ली ले आई है। उसे एयरपोर्ट से सीधा स्पेशल सेल के जनकपुरी स्थित कार्यालय ले जाया गया। एयरपोर्ट पर उसकी निगरानी के लिए विशेष पुलिस आयुक्त HGS धारीवाल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा के साथ खुद एयरपोर्ट गए थे।

उनकी निगरानी में उसे जनकपुरी लाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आईएफएसओ के डीसीपी प्रशांत गौतम की देखरेख में छह सदस्य टीम मेक्सिको गई थी। इसमें तीन सदस्य तुर्किये में रुके थे, जबकि तीन सदस्य मैक्सिको गए थे। बॉक्सर को दिल्ली लाने के साथ ही अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई के अफसर भी साथ आए हैं।

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बॉक्सर को भारी सुरक्षा में सेल के कार्यालय में रखा गया है। उसे आज दोपहर बाद मकोका की कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक बिल्डर की हत्या समेत बॉक्सर कई मामलों में फरार चल रहा था।

पुलिस ने कहा बड़ी कामयाबी
दिल्ली पहुंचने पर धालीवाल ने कहा कि यह एक बड़ी कामयाबी है कि समन्वित कार्रवाई के जरिए पहली बार एक अपराधी को मैक्सिको जैसी जगह से लाया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई महीनों से उसका (गैंगस्टर दीपक बॉक्सर) पीछा कर रही थी। दिल्ली-एनसीआर में इससे बड़ा गैंगस्टर कोई दूसरा नहीं है। इस पर कई टीमों ने काम किया है।

बताते हैं कि मैक्सिको के कानकून बंदरगाह से अमेरिका की एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (FBI) व इंटरपोल की मदद से दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए देश के टॉप-10 गैंगस्टर में शुमार दीपक पहल उर्फ पहलवान उर्फ बॉक्सर अमेरिका भागने की फिराक में था।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि अगर वह अमेरिका पहुंच जाता तो उसे फिर लाना मुश्किल होता। दीपक एजेंटों (मानव तस्करी करने वाले) के जरिए पांच देशों से होकर मैक्सिको पहुंचा था। बताया जा रहा है कि बॉक्सर ने एजेंटों को मैक्सिको पहुंचाने के लिए करीब 40 लाख रुपये दिए थे। बॉक्सर को मैक्सिको से भारत लाया जा चुका है। वह आज सवेरे ही दिल्ली पहुंचा है।