Home Blog Page 496

अजीत अगरकर बने भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर, BCCI ने किया ऐलान

0

अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट टीम का चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया गया है. अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने उन्हें साक्षात्कार के बाद इस पद के लिए चुना. BCCI नियुक्ति की औपचारिकता पूरी करना चाहता है, क्योंकि अगरकर कार्यभार संभालने के बाद वेस्टइंडीज में पांच मैच खेलने वाली टी-20 टीम के लिए चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

BCCI के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि अगरकर एकमात्र उम्मीदवार हैं, जो साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए. यह वर्चुअल था। क्योंकि वह इस समय पारिवारिक अवकाश पर विदेश में हैं. पूर्व ऑलराउंडर ने 110 प्रथम श्रेणी, 270 लिस्ट ए और 62 टी20 मैच खेलने के अलावा 26 टेस्ट, 191 वनडे और चार टी20ई में देश का प्रतिनिधित्व किया है. एक पूर्व तेज गेंदबाज के रूप में, वह 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित उद्घाटन टी20 विश्व कप में भारत की विजयी टीम का हिस्सा थे.

उनके पास अभी भी वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 21 गेंद में बनाया था.जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2000 में उन्होंने अर्धशतक लगाया था. उन्होंने लगभग एक दशक तक सबसे तेज 50 एकदिवसीय विकेट तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, और केवल 23 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

शाहरुख खान हुए जख्मी, US में शूट के दौरान नाक पर लगी चोट

0
  • T.S. Lama

शाहरुख खान पिछले कुछ दिनों से अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान हुए हादसे से शाहरुख खान घायल हो गए हैं। उनकी नाक और चेहरे में गहरी चोट आई है। हादसे के बाद खून रोकने के लिए शाहरुख की अमेरिका में ही एक माइनर सर्जरी हुई थी। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद उन्हें मुंबई वापस लाया गया है।

31 साल के इस लंबे करियर में शाहरुख खान कई बार शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हैं। 2017 में रईस की शूटिंग के दौरान उनके घुटने और चेहरे में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें माइनर सर्जरी करवानी पड़ी थी। 2013 में फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म हो जाने के बाद उन्होंने 8 सर्जरी करवाई थीं। 2009 में भी चोट लगने पर उनके बाएं कंधे की सर्जरी हुई थी।

शाह रुख खान एक फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका में हैं, जहां सड़क दुर्घटना में उनकी नाक में चोट लगी। नाक पर चोट लगने के बाद खून निकलना शुरू हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी एक छोटी सी सर्जरी की गई।

बता दें कि शाह रुख खान पहले भी शूटिंग के दौरान चोटिल हो चुके हैं। वह रईस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी घायल हुए थे। उस दौरान भी उनकी सर्जरी की गई थी। वहीं, जब वह चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग कर रहे थे, तब कई बार घायल हुए थे।

शाह रुख खान के घायल होने की खबर सुनने के बाद उनके फैंस कामना कर रहे हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाए। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

BJP संगठन में बड़े बदलाव, चार राज्य के प्रदेश अध्यक्ष बदले, इनको मिली जिम्मेदारी

0

BJP ने मंगलवार को संगठन में बड़े बदलाव किए। इस दौरान जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश BJP के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड और सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा एटाला राजेंदर को तेलंगाना BJP के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इससे पहले 28 जून को देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठक की थी। इस बैठक से भी पहले अमित शाह ने नड्डा, BL संतोष और आरएसएस के एक शीर्ष पदाधिकारी अरुण कुमार के साथ कम से कम पांच मैराथन बैठक की थी। पांच जून, छह जून और सात जून को इन शीर्ष नेताओं ने भाजपा मुख्यालय पर लंबी बैठक कर पार्टी में बदलाव की रूपरेखा तैयार की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में इन बदलावों पर चर्चा हुई और पीएम ने बदलावों पर अपनी मुहर लगाई।

बैठक में चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना को लेकर भी चर्चा हुई थी। अटकलें थीं कि इन राज्यों से कुछ लोगों को सरकार में लाया जा सकता है तो कुछ मंत्रियों को बेहतर कामकाज के लिए संगठन में भेजा जा सकता है और हुआ भी कुछ ऐसा ही। जिस तरह विपक्षी दलों ने पटना में एकता बैठक कर भाजपा को चुनौती देने की कोशिश की, उससे भी पार्टी को अपनी चुनावी तैयारियों को दुबारा सही करने की जरूरत महसूस हुई।

कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामों ने भी पार्टी को अपनी चुनावी रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत बताई। कांग्रेस ने जिस तरह विभिन्न राज्यों में मुफ्त चुनावी वादों से चुनावी समीकरणों में नया पेंच पैदा किया है, केंद्र सरकार के सामने उससे निपटना नई चुनौती हो गई है। बदलावों में इन सभी चुनौतियों से निपटने की रणनीति दिखाई दे रही है।

PM मोदी से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, इन मसलों पर हुई चर्चा

0
  • उत्तराखंड में दिसंबर में होना है अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन। 

  • कई अन्य मसलों पर भी चर्चा हुई। 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य ईज ऑफ डुईंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन और स्टार्टअप क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में आकर्षित करने के उद्देश्य से दिसम्बर 2023 के द्वितीय सप्ताह में देहरादून में “वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023” आयोजित किया जाना प्रस्तावित है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री जी को उत्तराखण्ड निवेशक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आमन्त्रित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में निवेशक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न होगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बाबा नीब करौरी जी का चित्र और उत्तराखंड का बासमती चावल भेंट किया।

किच्छा खटीमा रेलवे स्टेशन की लागत केंद्र से वहन करने का अनुरोध

मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1546 करोड़ है। राज्य की वित्तीय स्थिति को देखते हुये उन्होंने सम्पूर्ण लागत केन्द्र सरकार द्वारा वहन किये जाने का अनुरोध किया। अमृतसर-कोलकाता इण्डस्ट्रीयल कॉरिडोर के अन्तर्गत सैद्धान्तिक रूप से सहमत इण्डस्ट्रीयल पार्क हेतु केन्द्र सरकार के अंश लगभग रू0 410 करोड़ को अवमुक्त किये जाने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री ने किया।

बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण सीमा को पूर्ववत् रखे जाने का अनुरोध

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण सीमा को पूर्ववत् रखे जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार वित्त मंत्रालय द्वारा बाह्य सहायतित परियोजनाओं के अन्तर्गत वर्ष 2025-2026 तक के लिये ऋण सीमा को 12652 करोड़ रूपये तक सीमित कर दिया गया है। जिसके कारण राज्य के लिये महत्वपूर्ण नई परियोजनाओं के प्रस्तावों को बाह्य सहायतित परियोजनाओं के अन्तर्गत प्रस्तावित करना कठिन हो गया है।

जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति का आग्रह

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा दिनांक 07.03.2023 को आयोजित पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड की बैठक में संस्तुति प्रदान की गई। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी द्वारा प्रदान की जानी है।

मुख्यमंत्री ने पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता के लिए वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य के पूंजीगत व्यय को 30 सितम्बर ( 6 माह की अवधि) तक 45 प्रतिशत अनिवार्य रूप से व्यय करने की शर्त में शिथिलता प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

देहरादून के मुख्य रेलवे स्टेशन को शिफ्ट करने की स्वीकृति के मांग 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून एवं ऋषिकेश में यातायात को सुव्यवस्थित करने हेतु देहरादून के मुख्य रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट किया जाने एवं ऋषिकेश के अन्तर्गत पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि राज्य सरकार को हस्तान्तरित किये जाने का प्रस्ताव को स्वीकृत करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से 1546 करोड़ की अनुमानित लागत के किच्छा खटीमा रेलवे स्टेशन, रेलवे प्रोजेक्ट के राज्य की वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध प्रधानमंत्री से किया। हरिद्वार में भारत सरकार के पीएसयू भेल के उपयोग में आ रही 457 एकड़ भूमि को राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया। उन्होंने ने कहा कि हरिद्वार के अन्तर्गत भारत सरकार पीएसयू भेल के पास लगभग 457 एकड़ भूमि वर्तमान में किसी उपयोग में नहीं लायी जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से हरिद्वार में औद्योगिकीकरण एवं शहरीकरण की सम्भावनाओं के दृष्टिगत् यह भूमि राज्य सरकार को हस्तान्तरित किये जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को GST Era के उपरान्त हिमाचल सहित औद्योगीकरण को बढ़ावा दिये जाने हेतु IDS की स्कीम लॉच की गयी थी। जिसके लाभार्थियों की कैपिटल सब्सिडी अवमुक्त नहीं की गयी है। उन्होंने अनुरोध किया कि इस अति लोकप्रिय स्कीम (लगभग 1585 ईकाईयां, 1600 करोड़ की सब्सिडी एवं लगभग 7000 करोड़ का प्रत्यक्ष निवेश) को अगले 5 वर्षों हेतु पुनः लागू किया जाय। मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण इन्फ्रा प्रोजेक्ट देहरादून – टिहरी टनल परियोजना एवं पन्तनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण के कार्यों में तेजी लाने के लिए भी प्रधानमंत्री से अनुरोध किया।

गुड गवर्नेंस और विभिन्न विकास परियोजनों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री जी के निर्देश के क्रम में राज्य सरकार द्वारा सचिव मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 04 सदस्य टीम द्वारा गुजरात के गुड गवर्नेंस मॉडल का अध्ययन किया गया। इससे प्रेरणा पाते हुये राज्य में गुजरात के स्वागत मॉडल की तरह सीएम शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत किया गया। अब हर किसी शिकायत को एंड टू एंड डिजिटलीकरण किया गया है। जिससे हर शिकायत की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। शिकायतों के निवारण की गुणवत्ता को परखने हेतु स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा 10 परिवादियों से सीधे वार्तालाप की जा रही है। इसी के तहत 1095 हेल्पलाइन के तहत 24 घंटे कॉल सेन्टर स्थापित किये गये है। हरियाणा की तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा भी परिवार पहचान पत्र बनाया जा रहा है। उत्तराखण्ड का परिवार पहचान पत्र का डेटा डायनेमिक डेटा होगा, जो न केवल विभिन्न लाभपरक योजनाओं के लाभार्थियों को चयन करने में मदद करेगा बल्कि विभिन्न योजनाओं को निर्माण करने में सही सूचना उपलब्ध करायेगा। भारत सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा भी अनुपयोगी अधिनियमों को बदला जा रहा है। आतिथि तक लगभग 1250 ऐसे अधिनियमों का चिन्हित किया गया है एवं लगभग 250 अधिनियमों को single repeal act के माध्यम से विलोपित किया जा रहा है।

7 फ्लैगशिप स्कीम का शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये संतृप्तीकरण के आदेश को अंगीकृत करते हुये राज्य सरकार द्वारा 07 फ्लैगशिप स्कीम का शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। 04 अन्य फ्लैगशिप स्कीम में 85 प्रतिशत से अधिक की प्रगति है। भारत सरकार एवं नीति आयोग की अपेक्षा के अनुसार बेहतर योजना संरचना, प्रभावी नीति निर्धारण, नवाचारों को प्रोत्साहन एवं अन्तर्विभागीय समन्वयन तथा विकास कार्यों के सटीक अनुश्रवण एवं गहन मूल्यांकन हेतु नीति आयोग, भारत सरकार की तर्ज पर राज्य में स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखण्ड (सेतु) का गठन किया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को बेहतर एवं सुविधायें देने हेतु प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जा रहा है। जिस हेतु गुड गवर्नेंस काउंसिल का गठन किया गया है। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा 06 आकांक्षी विकासखण्डों का चयन किया गया है। राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त रूप से अन्य 09 विकासखण्डों को सम्मिलित करते हुये कुल 15 आकांक्षी विकासखण्डों को चिन्हित करते हुये उनके विकास की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। लगभग 7000 करोड़ रूपये की हरिद्वार-ऋषिकेश पुर्नविकास महापरियोजना पर कार्य किया जा रहा है। सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर नई एडमिन सिटी की स्थापना पीपीपी मोड पर की जा रही है, जिस पर लगभग 6000 करोड़ रूपये का निवेश होगा। गिफ्ट सिटी की तर्ज पर उधमसिंह नगर जिले में 3000 एकड़ का नया शहर (पंतनगर एयरपोर्ट से 15 मिनट की दूरी पर, जिसका अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कोरिडोर आर्थिक केन्द्र होगा।

भीषण सड़क हादसा, होटल में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 5 की मौत

0

महाराष्ट्र के धुले जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक हाईवे पर स्थित एक होटल में जा घुसा। ट्रक में कुचलकर पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण ट्रेक बेकाबू हो गया और होटल में जा घुसा। होटल में खाना खाने वाले लोगों की भीड़ थी। इसलिए ये बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद वहां लोगों की चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है।

केंद्र और दिल्ली LG को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, शपथग्रहण पर लगाई रोक

0

भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में लाए गए अध्यादेश की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल को नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी) के चेयरमैन के तौर पर रिटायर्ड जस्टिस उमेश कुमार के शपथग्रहण पर भी 11 जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है।

गौरतलब है कि अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। दिल्ली सरकार ने कहा था कि केंद्र सरकार का अध्यादेश असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में आप सरकार ने केंद्र सरकार के अध्यादेश पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई।

कार ने मारी भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, यहां का है मामला

0

आगरा : देशभर में हर दिन हादसों में कई लोगों की जानें चली जाती हैं। ऐसा ही एक हादसा आगरा एक के खेरागढ़ कस्बा में सैंया रोड पर सोमवार देर रात करीब को सामने आया। यहां ऑटो और कार की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हैं। ऑटो में 10 लोग सवार थे। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान इस हादसे में घायल एक और महिला मे दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात आगरा से सवारियां लेकर ऑटो खेरागढ़ आ रहा था। इसमें चालक समेत 10 लोग बैठे हुए थे। ऑटो जैसे ही खेरागढ़-सैंया मार्ग पर दीनदयाल मंदिर के समीप पहुंचा। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी टक्कर हो गई। आमने-सामने की हुई भिड़ंत में ऑटो क्षतिग्रस्त होने के साथ पलट गया।

उसमें सवार लोग ऑटो के नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर खेरागढ़ थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें बृजमोहन शर्मा (62) निवासी खेरागढ़, ऑटो चालक भोला निवासी अयेला और सुमित (12) निवासी नगला उदया की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा सुमित के पिता जयप्रकाश (45) निवासी नगला उदया और खेरागढ़ निवासी मनोज शर्मा (35) की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कार छोड़कर सवार भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। SP खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि खेरागढ़ हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। दो की इलाज के दौरान मौत हुई। इनमें जयप्रकाश निवासी नगला उदया और मनोज शर्मा निवासी खेरागढ़ हैं।

सावन का पावन माह आज से शुरू, भोले के भक्त यहां पढ़ें पूजा की हर विधि

0

Haridwar : भगवान आशुतोष भोले शंकर की पूजा का खास सावन माह (saawan) आज से शुरू हो गया है। सावन 31 अगस्त तक रहेगा। मलमास के चलते इस बार सावन माह 58 दिनों को का होगा। यह संयोग 19 सालों बाद बना है। जबकि, संक्रांति से सावन माह मनाने वाले उत्तराखंड के अधिकांश लोगों का सावन 17 जुलाई से शुरू होगा।  हिंदू मान्यताओं के अनुसार सावन या श्रावण महीने में जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा करता है, उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सुयोग्य वर प्राप्ति का भी आशीर्वाद मिलने की मान्यता है।

मैदानी क्षेत्रों में पूर्णिमा से पूर्णिमा तक सावन (sharawan)  मनाया जाता है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में पहला सोमवार 10 अगस्त, दूसरा 17 (मलमास शुरू मध्य रात्रि), तीसरा 24, चौथा 31, पांचवां सात अगस्त, छठा 14 अगस्त, सातवां 21, जबकि आठवां सोमवार 28 अगस्त को होगा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र के लोग सूर्यमान यानी संक्रांति से संक्राति तक सावन मनाते हैं। संक्रांति 17 जुलाई सोमवार से शुरू हो जाएगी। सूर्यमान का एक ही मास होता है।

बन रहे दुर्लभ योग

  • ज्योतिषाचार्य के अनुसार  चार से 31 अगस्त तक सावन रहेगा। यानी इस महीने सावन 58 दिनों का रहेगा। यह संयोग लगभग 19 साल के बाद बना है। इससे पहले 2004 में यह संयोग बना था।

  • मलमास के कारण दो महीने का सावन पड़ रहा है। इस महीने का धार्मिक क्षेत्र के साथ ही सावन का प्रकृति से भी गहरा संबंध है। क्योंकि इस महीने में वर्षा त्रतु होने से पूरी धरती वर्षा के कारण हरी भरी हो जाती है। इसी महीने में कांवड़ के रूप में गंगाजल लाया जाता है।

क्‍या होता है मलमास?

एक महीने में दो संक्रांति के बीच दो अमावस्या हो तो वह मलमास, पुरुषोत्तम मास अथवा अधिमास कहलाता है। एक महीने के भीतर 17 जुलाई और 16 अगस्त को अमावस्या है। ऐसे में इस दौरान मलमास रहेगा।

पहले दिन शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:07 AM – 04:48 AM

  • अभिजित मुहूर्त- 11:58 AM – 12:53 PM

  • गोधूलि मुहूर्त- 07:22 PM- 07:42 PM

  • शिव पूजा के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त – शाम 05.29 – रात 08.39

पहले दिन के शुभ योग

सावन के पहले दिन 4 जुलाई को त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, बुधादित्य योग, सनुफा योग और वाशी योग जैसे शुभ योगों का संयोग बन रहा है। इससे पहले ऐसा संयोग साल 2004 में बना था और अब 2023 में भी ऐसा ही संयोग बना है।

  • इंद्र योग – 03 जुलाई 2023, दोपहर 03.45 – 04 जुलाई 2023, सुबह 11.50

  • त्रिपुष्कर योग – 04 जुलाई 2023, दोपहर 01.38 – 05 जुलाई 2023, सुबह 05.28

पूजा विधि

  • भगवान शिव की पूजा शाम के समय श्रेष्ठ मानी गई है, लेकिन सावन के पहले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर सफेद वस्त्र धारण कर लें।

  • घर के मंदिर में सफाई कर तांबे के पात्र में शिवलिंग रखें और एक बेलपत्र अर्पित कर तांबे या चांदी के लौटे से जल चढ़ाएं। जल में गंगाजल मिलाएं। दूध चढ़ाने के लिए पीतल या चांदी के कलश का इस्तेमाल करें।

  • जलाभिषेक करने के लिए गौमुखी श्रृंगी का उपयोग करें। जलाभिषेक के समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

  • भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक करें। उन्हें पान, सुपारी, धतूरा, शक्कर, घी, दही, शहद, सफेद चंदन, कपूर, अक्षत, पंचामृत, आक के फूल, गुलाल, अबीर, इत्र, शमी पत्र चढ़ाएं। शिव संग देवी पार्वती की भी पूजा करें।

  • धूप, दीप लगाकर हलवे या खीर का बेल के फल का भोग लगाएं।

  • भगवान शिव का ध्यान करें और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें, शिव चालीसा का पाठ करें और फिर शिव जी की आरती करें और अंत में प्रसाद बांट दें।

भारतीय वाणिज्य दूतावास में खालिस्तानियों ने लगाई आग!

0

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास में खालिस्तान समर्थकों ने आग लगा दी। हालांकि अग्निशमन विभाग की तत्परता से तुरंत आग पर काबू पा लिया गया और इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं अमेरिका ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कार्रवाई करने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार दो जुलाई की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच कुछ खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी। आग तेजी से वाणिज्य दूतावास में फैलने लगी। हालांकि तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बता दें कि खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया।

कथित तौर पर खालिस्तानी कट्टरपंथी सोशल मीडिया पर अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू और अमेरिका में भारत के महावाणिज्यदूत डॉ. टीवी नागेंद्र प्रसाद को निशाना बनाते हुए पोस्टर्स सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। खालिस्तानी इन दोनों पर कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी की घटना पर अमेरिका की सरकार ने भी चिंता जाहिर की है और घटना की निंदा की। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यु मिलर ने बयान जारी कर कहा कि ‘अमेरिका सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी की घटना की कड़ी निंदा करता है। अमेरिका स्थित विदेशी राजनयिकों या दूतावासों में तोड़फोड़ या हिंसा करना अपराध है।

अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं गुरू- मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी

0
  • जिज्ञासाओं के समाधान का पर्व है गुरुपूर्णिमा।

जोशीमठ : अलग-अलग संस्कृतियों, परम्पराओं को मानने वाले भारत बर्ष को ज्ञानोपदेश से मार्गदर्शन करने और विश्वगुरु बनाने वाले हमारे गुरु हैं । गुरू हमें अज्ञान रूपी अन्धकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। बिना गुरु के जीवन मूल्यहीन है । यह बात ज्योतिर्मठ के प्रभारी मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी ने ज्योतिर्मठ परिसर में आयोजित गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ही।

गुरु परम्परानुसार तोटकाचार्य गुफा, शंकराचार्य पीठ, ज्योतिर्मठ में आयोजित कार्यक्रम के तहत गुरुव्यास मण्डल की पूजा के साथ ही परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज के पादुकापूजन किया गया । यह अनुष्ठान आचार्य वाणीविलास डिमरी ने सम्पन्न कराया ।

IMG 20230704 WA0000

व्यास मण्डल की पूजा के बाद मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी ने बताया की इस चातुर्मास्य व्रत में प्रतिदिन सायंकाल 5 बजे से शंकराचार्य जी महाराज के प्रवचन का Live प्रसारण किया जाएगा । साथ ही अगले 3 मास तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे । पूजा के बाद उपस्थित भक्तों ने प्रसाद प्राप्त कर गुरुचरणों में भेंट समर्पित किया ।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी,रामदयाल मैदुली , जानकीप्रसाद बहुगुणा , अनिल डिमरी , नन्दादत्त सिलोडी , परशुराम खण्डूडी , महिमानन्द उनियाल, समीर डिमरी, अमित सती , सतीशचन्द्र डिमरी , शुभम रावत , वैभव सकलानी, सुरेन्द्र दीक्षित, देवेश्वरी शाह , गीता देवी, सरिता उनियाल, ऊषा उनियाल, रमा उनियाल, अरुण ओझा, अभिषेक बहुगुणा , प्रवीण नौटियाल आदि उपस्थित रहे ।

————

बदरीनाथ धाम के शंकराचार्य मठ में मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव

भूवैकुण्ठ बदरीनाथ धाम स्थित श्रीशंकराचार्य मठ, टैक्सी-स्टैण्ड में आज सायं एक विद्वत् संगोष्ठी और गुरुपादुका पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें गुरुतत्व पर विद्वानों ने प्रकाश डालते हुए अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए । अध्यक्षीय उद्बोधन में मठ के प्रभारी मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी ने कहा कि – पारस पत्थर के अन्दर एक दुर्लभ गुण है अपने से स्पर्श हुए लोहे को वो सोना बना देता है पर पारस नही बना पाता है, पर गुरु तो अपने सान्निध्य में रखकर शिष्य को गुरु ही बना देते हैं । इसलिए इस गुरु परम्परा में आए शिष्यों की गुरु के रूप में ही ख्याति होती है । ऐसी अद्भुत है ये गुरुपरम्परा । जब हम गुरुतत्व का चिन्तन करते हैं तो उससे हमारा ऐहिक और आमुष्मिक दोनो ही जीवन सुधर जाता है ।

गुरु पादुकापूजन कार्यक्रम में बदरीनाथ धाम के विशिष्ट जनों ने उपस्थित होकर अपने भाव समर्पित किए । व्याख्यान के अनन्तर परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज के पादुकाओं की आरती उतारी गई, फिर सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही वर्तमान आचार्य के लिए बदरीनाथ धाम स्थित शंकराचार्य मठ में विराजमान श्रीमणिरत्नेश्वर महादेव जी का दुग्धाभिषेक किया गया ।