Home Blog Page 495

मां ने नवजात को 800 रुपए में बेचा, दूसरी बेटी के जन्म से थी नाखुश

0

ओडिशा : मयूरभंज जिले में एक आदिवासी महिला ने अपनी आठ महीने की बेटी को 800 रुपए में बेच दिया। महिला की पहचान करामी मुर्मू के रूप में हुई है। उसके पहले से एक बेटी थी। दूसरी बच्ची के जन्म से वह खुश नहीं थी।

महिला ने पति मुसु मुर्मू से छुपकर बेटी का सौदा किया। मुसु को जब इसके बारे में पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मां सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह आदिवासी कपल बिप्रचरणपुर गांव में रहता है। घर की आर्थिक हालात सही नहीं है। महिला के जब दूसरी बेटी हुई। तो वह परेशान रहने लगी। उसने पड़ोसी माही मुर्मू को बताया कि वह बच्ची की परवरिश नहीं कर पा रही है।

माही दलाल के रूप में काम करता है। उसने बच्ची के लिए खरीदार ढूंढे। सौदा तय होने पर करामी ने अपनी आठ महीने की बेटी को फुलमणि और अखिल मरांडी को सौंप दिया।

स बीच बच्ची के पिता मुसु मुर्मू काम के सिलसिले से तमिलनाडु गए थे। जब वह घर लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी से दूसरी बेटी के बारे में पूछा। महिला ने बताया, उसकी मौत हो गई है।

बाद में आसपास रहने वालों से मुसु को पता चला कि उसकी बेटी को बेच दिया गया है। सोमवार को पति ने अपनी पत्नी और अन्य के खिलाफ खूंटा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बच्ची को खरीदने वाले दंपति, महिला और दलाल को गिरफ्तार कर लिया। मयूरभंज के एसपी, बटुला गंगाधर ने बताया कि, बच्ची को फिलहाल चाइल्डकेयर भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मानव तस्करी के लिए धारा 370 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

RBI बदल सकता है Credit और Debit कार्ड के नियम!

0

RBI ने क्रेडिट कार्ड और डेबिट नियमों में बदलाव कि भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रेडिट कार्ड और डेबिट नियमों में बदलाव किया है। बैंक ने इसकी जानकारी एक सर्कुलर के द्वारा दी है। RBI द्वारा लिए गए फैसलों के बाद डेबिट, प्रीपेड कार्ड के नियमों को भी बदला जा सकता है। इसको लेकर RBI ने कहा कि किसी भी कार्ड को कोई खास नेटवर्क के लिए नहीं बल्कि सभी नेटवर्क के लिए इस्तेमाल करने की छूट होनी चाहिए।

RBI ने एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में बैंक ने कहा कि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, प्रीपेड कार्ड का इस्तेमाल सभी नेटवर्क के लिये किया जाना चाहिए। बैंक ने इसके लिए लोगों से राय भी मांगी है।

कार्ड द्वारा आराम से आप किसी भी मर्चेंट को पेमेंट कर सकते हैं। कार्ड नेटवर्क की वजह से मर्चेंट (दुकानदार) और कार्डधारक के बीच लेनदेन सुविधाजनक हो जाता है। कार्ड नेटवर्क एक तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराता है। इसके लिए कार्ड नेटवर्क फीस भी लेती है।

अगर कार्ड नेटवर्क कंपनी की बात करते हैं तो चार मुख्य क्रेडिट कार्ड नेटवर्क मास्टर कार्ड, वीज़ा, अमेरिकन एक्सप्रेस और डिस्कवर हैं। इसमें से दो कंपनी कार्ड जारीकर्ता भी हैं। ये एमेक्स और डिस्कवर है।

जब भी आप कोई कार्ड से पेमेंट करते हैं तो कार्ड नेटवर्क द्वारा यह तय किया जाता है कि क्रेडिट कार्ड द्वारा कहां कहां पेमेंट हो सकती है। आप अगर कभी दो अलग क्रेडिट कार्ड की सुविधाएं देखें तो आप पाएंगे कि एक कार्ड पर जो सुविधा है वो सुविधा दूसरी कार्ड पर नहीं है।

हर मर्चेंट या दुकानदार सभी तरह के कार्ड पेमेंट को स्वीकार नहीं कर पाते हैं। इसे आप इस तरह समझ सकते हैं कि कई जगह वीजा कार्ड काम नहीं करता है तो कहीं मास्टर कार्ड काम नहीं करता है। इस वजह से केंद्रीय बैंक क्रेडिट कार्ड पेमेंट को लेकर ये नियम लाने वाला है।

अगर क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड को लेकर नियमों को बदला जाएगा तो इसका सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव रुपे कार्ड पर देखने को मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि देश में रुपे कार्ड को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ये फैसला ला रहा है। अमेरिकी वीजा और मास्टर कार्ड पर सभी तरह की सुविधाएं मौजूद है। लेकिन इनके कार्ड नेटवर्क में रुपे कार्ड की एंट्री नहीं है।

 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, डायलॉग पर Google ने दिया ऐसा रिएक्शन…VIDEO

0

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी गली ब्वॉय के बाद एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है। ये दोनों साथ में करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में साथ काम कर रहे हैं।हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। लेकिन इस बीच रणवीर सिंह का ‘गूगल’ को लेकर बोला गया डायलॉग इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। अब फैंस के रिएक्शन के बाद गूगल इंडिया ने भी इस मीम पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए रॉकी उर्फ रणवीर सिंह को चुनौती दे डाली है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ट्रेलर में रणवीर सिंह एक सीन में आलिया भट्ट को ये कहते हैं कि, “प्रॉब्लम यही है, तू मुझे डफर समझती है। चल आज कुछ पूछ के देख, गूगल के चीथड़े ना फाड़ दिए तो मेरा नाम भी रॉकी रंधावा नहीं”। रणवीर सिंह के इस डायलॉग पर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

अब गूगल इंडिया ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रणवीर सिंह के ट्रेलर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया और उसे मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, “अब ये ऑन हो चुका है, रणवीर सिंह और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी सहित कई सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें कि माय नेम इज खान के बाद करण जौहर एक लंबे समय बाद बतौर निर्देशक मैदान में उतरे हैं। जब इस फिल्म का टीजर आया था, तभी कई लोगों को 90 का दौर याद आ गया था।

ट्रेलर देखकर ये साफ जाहिर है कि रोमांटिक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में प्यार, इमोशन और दो परिवारों के बीच का फुल ऑफ ड्रामा देखने को मिलने वाला है। करण जौहर ने इसे 90 किड के साथ-साथ आज की जनरेशन से भी इस रोमांटिक कहानी को जोड़ने की कोशिश की है। फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर

0

मध्य प्रदेश के सीधी से एक वीडियो सामने आया था जिसमें एकभाजपा नेता प्रवेश शुक्ला नाम के व्यक्ति ने एक आदिवासी व्यक्ति के मुंह पर पेशाब की थी। इस कांड के बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अब पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के अवैध कब्जे पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया गया है।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति दूसरे आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करता हुआ दिख रहा है। जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को कुबरी गांव के खैरहवा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 123, 294, 506 आइपीसी और एनएसए के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि आरोपी (प्रवेश शुक्ला) को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। वह हवालात में है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उसके खिलाफ NSA दर्ज किया जाएगा।

वकीलों के बीच बहस के बाद दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग

0

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में बुधवार को एक फायरिंग की घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर वकीलों के बीच बहस हो गई थी, जिसके बाद यह वारदात हुई है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।

पवार Vs पवार का पावर गेम, अजित पवार की बैठक में 14, शरद पवार की मीटिंग में पहुंचे 6 विधायक

0

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत पवार Vs पवार का पावर गेम है. दोनों में कौन ज्यादा ताकतवर है, फिलहाल इसका फैसला अभी नहीं हुआ है. NCP में टूट के बाद शरद पवार और अजित पवार गुट दोनों ने अपनी ताकत दिखाने के लिए आज बैठक बुलाई है. एक साथ होने वाली इस मीटिंग में अजित पवार के मंच पर 14 विधायक दिख रहे हैं. जबकि शरद पवार के मंच पर फिलहाल 6 मंत्री और 2 सांसद शामिल हुए हैं.

अजित पवार की बैठक में छगन भुजबल और धनंजय मुंडे के अलावा बाबा आत्राम, अण्णा बनसोडे, माणिकराव कोकाटे, दत्ता भरणे, अदिती तटकरे, नरहरी झिरवाल, सुनील शेलके,  निलेश लंके, दिलीप वाल्से पाटिल, रामराजे नाईक निंबालकर और हसन मुश्रीफ मौजूद हैं. साथ ही तीन एमएलसी अनिकेत तटकरे, अमोल मिटकरी और विक्रम काले भी अजित पवार के समर्थन में आए हैं.

NCP के शरद पवार गुट की तरफ से पार्टी के चीफ व्हिप जितेंद्र आह्वाड ने सभी विधायकों को आज की मीटिंग में शामिल होने के लिए आदेश निकाला था. इस बीच शरद पवार के घर सिल्वर ओक पर उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा कि 83 साल का योद्धा अकेला निकला है.

अजित पवार ने NCP के 53 में से 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. राज्यपाल को लिखी चिट्ठी में 40 से ज्यादा विधायकों के समर्थन और उनके साइन की बात कही गई है. वहीं, कई विधायकों का आरोप है कि उन्होंने उद्देश्य जाने बिना अनजाने में चिट्ठी पर अपने साइन कर दिए.

‘तेजस’ की रिलीज डेट आउट, एयरफोर्स पायलट बनकर सिल्वर स्क्रीन पर आएंगी कंगना

0

कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। एक्ट्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी अपटेड शेयर की। कंगना ने फिल्म से अपना लुक जारी किया। साथ ही यह भी बताया कि मूवी कब रिलीज हो रही है।

कंगना की ‘तेजस’ इस साल 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। कंगना ने ट्विटर पर फिल्म से अपनी कुछ तस्वीर शेयर की। इन तस्वीरों में वह वायुसेना के पायलट के रूप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा, वायुसेना के बहादुर पायलट के सम्मान में। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रॉनी स्क्रूवाला की तेजस की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल की एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जर्नी को दिखाती है। रॉनी स्क्रूवाला फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। जबकि, सर्वेश मेवाड़ा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म की स्टार कास्ट में वरुण मित्रा और अंशुल चौहान के होने की भी चर्चा है।

‘तेजस’ के अलावा कंगना रनोट की इस साल दो और फिल्में रिलीज की कतार में हैं। सितंबर में एक्ट्रेस की ‘चंद्रमुखी 2’ और नवंबर में ‘इमरजेंसी’ रिलीज होगी। ‘चंद्रमुखी 2’ पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे हिंदी सहित तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

यानी कि सितंबर, अक्टूबर और नवंबर, इन तीन महीनों के लिए कंगना ने अपनी फिल्म के स्लॉट बुक कर लिए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस एक और प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं कंगना रनौत जाने-माने फिल्मकार संदीप सिंह के साथ एक बड़े बजट की फिल्म पर काम करेंगी।

गणपत-1 से होगी भिड़ंत
कंगना की ‘तेजस’ टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत-1’ के साथ रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट 20 अक्टूबर, 2023 है।

महाराष्ट्र में पवार Vs पवार, किसके पास ज्यादा विधायक?

0

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत का आज बेहद अहम दिन है. NCP में टूट के बाद शरद पवार गुट और अजित पवार गुट दोनों ने अपनी ताकत दिखाने के लिए आज बैठक बुलाई है. NCP के शरद पवार गुट की तरफ से पार्टी के चीफ व्हिप जितेंद्र आह्वाड ने सभी विधायकों को आज की मीटिंग में शामिल होने के लिए आदेश निकाला है. इस बीच शरद पवार के घर सिल्वर ओक पर उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा है कि 83 साल का योद्धा अकेला निकला है.

इधर, चर्चा ये भी है कि अजित पवार गुट के सरकार में शमिल होने के बाद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हलचल तेज हो गई है. मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी करने नागपुर गए मुख्यमंत्री देर रात मुंबई वापस आ गए. खबर है कि मीटिंग कर फिर वो वापस चले गए.

अजित पवार ने NCP के 53 में से 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. राज्यपाल को लिखी चिट्ठी में 40 से ज्यादा विधायकों के समर्थन और उनके साइन की बात कही गई है. वहीं कई विधायकों का आरोप है कि उन्होंने उद्देश्य जाने बिना अनजाने में चिट्ठी पर अपने साइन कर दिए.

अभी तक न तो अजित पवार और न ही शरद पवार ने अपने समर्थन में विधायक पेश किए हैं. लेकिन कई एनसीपी नेता ने शरद पवार के प्रति अपनी वफादारी का ऐलान किया हैं. अनिल देशमुख, जीतेंद्र आह्वाड, जयंत पाटिल, रोहित पवार, संदीप क्षीरसागर और प्राजक्त प्रसादराव तनपुरे ने शरद पवार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की है और समर्थन की बात कही है.

फिलहाल अजित पवार के पास एनसीपी पार्टी को विभाजित करने और दल-बदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई से बचने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं है. अगर उनके पास पर्याप्त नंबर हैं, तो वह पार्टी के नाम और प्रतीक पर दावा ठोंक सकते हैं. इस बीच 82 वर्षीय शरद पवार ने सोमवार से एनसीपी को जमीनी स्तर से फिर से खड़ा करने का अपना मिशन शुरू किया है. टीम शरद पवार दल-बदलुओं की अयोग्यता पर कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रही है.

शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निकाला

0

NCP प्रमुख शरद पवार ने सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निकाल दिया है। उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए कार्रवाई की गई है। एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने पार्टी प्रमुख शरद पवार को लिखे पत्र में इसकी सिफारिश की थी।

इससे पहले NCP अनुशासन समिति ने पार्टी नौ विधायकों को अयोग्य घोषित करने का प्रस्ताव पास कर दिया था। ये वही विधायक हैं, जिन्होंने अजित पवार के साथ बीते दिन शपथ ग्रहण की थी। वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपने भतीजे अजीत पवार के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पार्टी के तीन नेताओं को हटा दिया गया है।

NCP की कार्रवाई को उन लोगों के लिए एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने बागी अजित पवार का समर्थन किया था। निष्कासित नेताओं में मुंबई मंडल राकांपा प्रमुख नरेंद्र राठौड़, अकोला शहर जिला प्रमुख विजय देशमुख और राज्य मंत्री शिवाजीराव गर्जे शामिल हैं। ये तीनों अजित पवार के शपथ समारोह में शामिल हुए थे।

पार्टी की अनुशासन समिति ने उन नौ विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है, जिन्होंने सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा के साथ गठबंधन करने के लिए अजित पवार की बगावत में उनका समर्थन किया था। इसने अपने एक बयान में कहा कि नौ विधायकों की ये गतिविधियां उन्हें तत्काल अयोग्य घोषित करने की मांग करती हैं… यदि उन्हें सदस्य के रूप में बने रहने की अनुमति दी जाती है, तो इस बात की बहुत वास्तविक संभावना है कि वे पार्टी के हितों को कमजोर करने की कोशिश जारी रखेंगे।

इससे पहले अजित पवार के अगले राजनीतिक कदम को लेकर हफ्तों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए अचानक हुए घटनाक्रम से उनके चाचा शरद पवार को झटका लगा। अजित पवार को राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को राजभवन में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई, जहां नौ अन्य राकांपा नेताओं ने भी भाग लिया, जिनमें से कुछ शरद पवार के करीबी सहयोगी रहे हैं। 

उत्तराखंड : यहां गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, एक घायल

0

उत्तरकाशी :बड़ेथी-बनचौरा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रुप से घायल है। जिसमें चिन्यालीसौड़ के इंद्रा गांव निवासी दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया है।

मृतकों का विवरण

श्रीमती पवना देवी पत्नी श्री रुकम सिंह, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी- ग्राम इंद्रा गांव, चिन्यालीसौड़।

विकास सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 22 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़।

घायल का विवरण

1- श्री भूपेन्द्र सिंह पुत्र श्री रुकम सिंह, उम्र 25 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़।