Home Blog Page 494

घोषित हुआ डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती परिणाम

0

भारतीय डाक विभाग ने विभिन्न डाक सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 12 हजार के अधिक पदों पर भर्ती के लिए परिणामों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों को अपना नाम चयन सूची में देखने के लिए वेबसाइट http://indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करना होगा और होम पेज पर दिए गए ‘GDS SpecialDrive May-2023 Shortlisted Candidates’ में से अपने सर्किल पर क्लिक करना होगा।

डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। भारतीय डाक विभाग ने देश भर के भर के विभिन्न डाक सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 12 हजार के अधिक पदों पर भर्ती के लिए परिणामों की घोषणा कर दी है।

विभाग जीडीएस रिजल्ट 2023 की घोषणा के अंतर्गत हर सर्किल के लिए चयनित किए गए उम्मीदवार सूची (Select List) जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार जीडीएस भर्ती पोर्टल, http://indiapostgdsonline.gov.in पर एक्टिव लिंक से या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

बता दें कि डाक विभाग ने ऑनलाइन इंगेजमेंट-स्पेशल साइकल मई 2023 के अंतर्गत जीडीएस के 12,828 पदों के लिए अधिसूचना 20 मई को जारी की थी और आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हुई थी, जिसकी आखिरी तारीख 11 जून थी। उम्मीदवारों से प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद विभाग द्वारा योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। चयनित उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

 

राहुल गांधी को झटका, दोषसिद्धि पर स्टे की अर्ज़ी खारिज

0

गुजरात हाई कोर्ट ने ‘मोदी उपनाम’ वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध करने संबंधी याचिका खारिज कर दी है. राहुल गांधी की दो साल की सजा बरकरार रहेगी और उनकी सांसदी नहीं लौटेगी. राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने आपराधिक मानहानि केस में 2 साल की सज़ा सुनाई थी, और बाद में सज़ा पर रोक लगाने की याचिका को भी ख़ारिज कर दिया था.

इस फ़ैसले के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो गई थी और उन्हें अपना सरकारी बंगला भी खाली करना पड़ा था. सूरत की कोर्ट के इसी फ़ैसले के ख़िलाफ़ राहुल गांधी ने गुजरात हाइकोर्ट में याचिका लगाई थी. साल 2019 में कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी जनसभा के दौरान दिए गए राहुल गांधी के एक कथित आपत्तिजनक बयान ये मामला शुरू हुआ.

इस बयान पर गुजरात के BJP विधायक पूर्णेश मोदी ने उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया था. न्यायमूर्ति प्रच्छक ने मई में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अंतिम आदेश पारित करेंगे. राहुल गांधी के वकील ने 29 अप्रैल को सुनवाई के दौरान गुजरात उच्च न्यायालय में तर्क दिया था कि एक जमानती एवं गैर-संज्ञेय अपराध के लिए अधिकतम दो साल की सजा देने का मतलब है कि उनके मुवक्किल अपनी लोकसभा सीट खो सकते हैं.

BJP के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर 2019 के मामले में सूरत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी. फैसले के बाद गांधी को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। राहुल गांधी 2019 में केरल के वायनाड से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे.

नेहा सिंह राठौर के खिलाफकेस दर्ज, सीधी पेशाब कांड में किया था ट्वीट

0

मध्य प्रदेश : MP के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी भोपाल के एक थाने में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। नेहा सिंह राठौर ने पेशाब कांड को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है।

भोपाल के हबीबगंज थाना पुलिस ने नेहा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट कर बताया कि उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि पेशाब कांड की आलोचना करने पर मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

NehaSinghTweet

सीधी पेशाब कांड को लेकर नेहा सिंह ने एक ट्वीट किया था। नेहा सिंह के ट्वीट पर विवाद होने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ट्वीट में आरएसएस की ड्रेस पहने एक शख्स को सामने बैठे दूसरे शख्स पर पेशाब करता दिखाया गया है।

इसी बीच, भोपाल के कमला नगर थाना के एसएचओ अनिल बाजपेयी ने बताया कि इस मामले में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले एक ट्विटर यूजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने पेशाब कांड के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर भारत का नक्शा और राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित दशमत रावत को गुरुवार को अपने आवास पर बुलाया था। दशमत को आवास पर बुलाकर सीएम ने उनके पैर पखारे और साथ में भोजन भी किया। सीएम के निर्देश पर सीधी जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने दशमत रावत को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और आवास निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।

खराब मौसम के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं

0
file photo

एक जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा का आज एक और जत्था बाबा बर्फानी के जयघोष करते हुए रवाना हुआ था, लेकिन उसे बीच में ही रोक दिया गया। मौसम के खराब होने के कारण आज बालटाल और नुनवान में श्री अमरेश्वर धाम की तीर्थ यात्रा को रोक लिया गया है।

खराब मौसम होने के  कारणकिसी भी तीर्थ यात्री को पवित्र गुफा की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक मौसम के साफ होने पर ही श्रद्धालुओं को आगे की तीर्थ यात्रा की अनुमति दी जाएगी

भारतीय नर्सिंग छात्रा को प्रेमी ने मार डाला, बदला लेने के लिए जिंदा दफनाया

0

ऑस्ट्रेलिया से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने बदले की आग में 21 वर्षीय भारतीय नर्सिंग छात्रा का अपहरण कर उसे जिंदा दफना दिया। दफनाने से पहले आरोपी ने मृतका को कई जख्म भी दिए। जानकारी के अनुसार, मृतका जैसमीन को आरोपी अपहरण कर लगभग 650 किलोमीटर दूर ले गया और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया राज्य के सुदूर फ्लिंडर्स रेंज में जिंदा दफना दिया। एक अदालत की सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एडिलेड शहर की जैसमीन कौर की हत्या तारिकजोत सिंह ने मार्च 2021 में हत्या कर दी थी। कौर को 5 मार्च 2021 को उसके कार्यस्थल से अपहरण कर लिया गया था और एक कार में केबल से बांधकर 400 मील से अधिक दूरी पर ले जाया गया था।

 

आरोपी ने कौर के गले पर कई चीरे भी लगाए थे, जिसके बाद उसे एक कब्र में दफना दिया। 6 मार्च को किसी समय कौर की मृत्यु हो गई। आरोपी तारिजोत हत्या के लिए बाद में दोषी ठहराया गया, लेकिन बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सजा सुनाए जाने के दौरान इसका भयानक विवरण सामने आया।

आरोपी ने शुरू में हत्या से इनकार किया और कहा कि कौर ने आत्महत्या की थी और उन्होंने शव को दफना दिया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में मुकदमा चलने से पहले उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी अधिकारियों को उसके दफन स्थल पर ले गया, जहां उन्हें कौर के जूते, चश्मा और काम के नाम का बैज एक कूड़ेदान में लूप वाली केबल टाई के साथ मिला।

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

0

देहरादून: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल में बहुत भारी बारिश का रेड अर्लट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी इस अवधि के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की गयी है। वहीं, चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को स्कूलों में अवकाश के लिए अधिकृत किया है।

अल्मोड़ा और नैनीताल में भी भारी बारिश को देखते हुए कल जिले के आंगनबाड़ी सहित कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस बीच, राज्य के विभिन्न हिस्सों में रूक-रूक कर मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। उधर, उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी के पास भूस्खलन के कारण आवाजाही के लिये बाधित है।

वहीं, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका के पास मलबा आने के चलते कल रात से यातायात के लिये बंद था, जिसे आज दोपहर में खोल दिया गया। राज्य के कुछ राज्यमार्ग और 85 ग्रामीण सड़कें भारी बारिश और भूस्खलन के चलते आवाजाही के लिये बंद हैं। बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं।

CM के इस्तीफे की चली चर्चा, खुद सामने आकर दिया जवाब…VIDEO

0

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में राजनीति उठापट के बीच हर रोज नई खबरें सामने आ रही हैं। एनसीची में दो-फाड़ होने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे अपने पद से इस्तीफा की चर्चाएं चलने लगी। यह सवाल सबके मन में था कि वो इस्तीफा देंगे या नहीं। इसका जवाब उन्होंने खुद दिया है। अजित पवार की महाराष्ट्र सरकार में एंट्री के बाद कई तरह की अटकलें थीं। कहा जा रहा था कि एकनाथ शिंदे सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। अब एकनाथ ने खुद इस पर जवाब देकर अटकलों पर विराम लगाया है।

शिवसेना UBT फैला रही अफवाह
एकनाथ शिंदे ने इस्तीफे की खबरों को अफवाह बताया है। शिंदे ने कहा कि विपक्षी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) हमारे विधायकों के बीच अशांति की अफवाह फैला रहा है। मेरे साथ पीएम मोदी और अमित शाह की ताकत है। उन्होंने ये भी कहा कि अजित पवार की सरकार में एंट्री से पार्टी विधायकों में किसी तरह का असंतोष नहीं है।

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि अजित पवार ने पीएम मोदी में विश्वास दिखाया है। हमारी सरकार ने महाराष्ट्र में विकास के कई काम किए हैं। अजित पवार ने विकास का साथ दिया है। अजित को जब गठबंधन में शामिल किया गया तो वरिष्ठ नेताओं को विश्वास में लिया गया।

हम बाला साहेब और हिंदुत्व के विचार को आगे ले जा रहे हैं। बीते एक साल में महाराष्ट्र में काफी विकास के काम हुए हैं। अजित दादा वे स्वीकार किया है कि विकास हुआ है। राज्य में डबल इंजन की सरकार विकास के काम कर रही है। इसलीए वो साथ मे आए हैं। आगे भी तेजी से काम होगा। ये अफवाह है कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं।

इससे पहले, बुधवार को मुंबई में अजित और शरद पवार गुट की अलग-अलग बैठक हुई। अजीत गुट की बैठक में पार्टी के 53 में से 32 विधायक शामिल हुए, जबकि शरद पवार गुट की बैठक में कुल 16 विधायक उपस्थित रहे। चार विधायक दोनों बैठकों में नहीं पहुंचे। एक विधायक नवाब मलिक जेल में हैं।

मानहानि मामले में CM अशोक गहलोत को समन, कोर्ट ने किया तलब

0
Ashok Gehlot

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मानहानि मामले में राजस्थान सीएम अशोक गहलोत को तलब किया। कोर्ट ने 7 अगस्त उन्हें अदालत में रहने के आदेश जारी किए है। मानहानि का ये मामला केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर किया गया था।

फरवरी 2023 में सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर गजेंद्र सिंह शेखावत को संजीवनी घोटाले का आरोपी बताया था। उन्होंने कहा था कि एसओजी की जांच में संजीवनी घोटाले के अन्य गिरफ्तार आरोपियों के समान ही गजेंद्र सिंह शेखावत का जुर्म प्रमाणित हुआ है।

इसके बाद शेखावत ने दिल्ली कोर्ट में उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाकर सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर किया था।

कावंड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

0

हरिद्वार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून-व्यवस्था वी. मुरूगेशन ओर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने रुड़की से होते हुये हरकी पैड़ी तक शिव भक्त कावंड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।  हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के दौरान जैसे ही हेलीकाप्टर हरकीपैड़ी पर पहुंचा, कांवड़ियों की हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज से पूरी हरकी पैड़ी गूंज उठी। कांवड़ियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की।

वहीं, कांवड़ मेले की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों के अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। नीलकंठ-लक्ष्मणझूला कांवड़-मेला क्षेत्र में 92 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे निगरानी की जा रही है। मेला कंट्रोल 24 घंटे काम कर रहा है।

पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि नीलकंठ कांवड़ मेले के दौरान आपसी-समन्वय के लिए मेला क्षेत्र में 18 जगहों पर वायरलैस-स्टेशन स्थापित किये गये हैं। संवेदनशीलता व आवश्यकता के अनुसार 21 स्टैटिक वायरलैस सैट, 90 वायरलैस हैंड़ सैट जोनल और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षिता ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मनीष सिसोदिया ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती

0

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है। जिसमें उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में CBI और ED दोनों मामलों में जमानत देने से इनकार कर दिया।

मनीष सिसोदिया लंबे समय से कथित शराब घोटाले मामले में जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है कि मनीष सिसोदिया को फंसाया जा रहा है। सिसोदिया की पत्नी भी अस्पताल में भर्ती हैं। अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट से उनको राहत मिलती है या नहीं।