Home Blog Page 493

आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा, शिंदे को इस्तीफा देने को कहा गया, संपर्क में 20 MLA

0

आदित्य ठाकरे ने मीडिया को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है और सरकार में कुछ बदलाव हो सकता है। ठाकरे की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है जब अजित पवार और उनके समर्थकों के सरकार में शामिल होने के बाद BJP एकनाथ शिंदे समूह को दरकिनार कर रही है।

शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया था कि राकांपा नेता अजित पवार के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद से शिंदे के गुट के करीब 20 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। राउत ने दावा किया, ”अजित पवार और राकांपा के अन्य नेताओं के सरकार में शामिल होने के बाद शिंदे खेमे के 17-18 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है।

हालांकि, मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा है कि उनकी पद छोड़ने की कोई योजना नहीं है और NCP के बागियों के मसले पर शिवसेना में कोई विद्रोह नहीं है। शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा कि हम इस्तीफा देने वाले नहीं, बल्कि लेने वाले हैं। उनका नेतृत्व सभी को साथ लेकर चलने और धैर्य रखने का है।

गंजा होने से बचना है तो छोड़ दें ये दो आदतें

0

गंजे होने की समस्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, इसका इलाज भी होने लगा है, लेकिन समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। गंजे होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन, कुछ कारण ऐसे भी होते है, तो आपके हाथ में होते हैं। अगर आप उन आदतों को छोड़ दें तो आपके बाल गिरने से बच सकते हैं। गंजा होना शायद ही किसी को अच्छा लगता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए।

मॉडर्न लाइफस्टाइल ने लोगों में कई तरह के अनहेल्दी आदतें जोड़ दी है, जिसमें स्मोकिंग और ड्रिंकिंग शामिल है। इन दो आदतों के चलते शरीर में कई तरह की गंभीर परेशानियां जन्म ले सकती हैं। यह जानते हुए भी कुछ लोग इस आदत को नहीं बदलते। वहीं, आंतरिक बीमारी के साथ-साथ शरीर कुछ बाहरी लक्षण भी दिखाता है, जैसे कि बालों का झड़ना।

एक शोध के अनुसार अगर आप भी शराब, सिगरेट या दूसरे तरह का स्मोक करते हैं, तो यह आपके बालों को उड़ा सकता है। तम्बाकू और धूम्रपान से शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसमें हेयर फॉलिकल्स का नुकसान भी शामिल है। सिगरेट में मौजूद टॉक्सिन्स स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को कम कर सकते हैं, जिससे हेयर फॉलिकल्स तक महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाते। इससे बाल कमजोर हो सकते हैं और समय के साथ बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। इसके अलावा, स्मोकिंग से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है, जिससे समय से पहले बाल सफेद हो सकते हैं।

शराब पीने से बालों के स्वास्थ्य सहित शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी काफी हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। शराब शरीर को डिहाइड्रेट करती है और हेल्दी बालों के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को ख़त्म कर सकती है। इसके अलावा शराब का सेवन हार्मोन के स्तर को भी बाधित कर सकता है, लीवर डैमेज कर सकता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकता है। ये सभी चीजें हेयर फॉलिकल्स को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

यहां ध्यान देना जरूरी है कि बालों के झड़ने कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे जेनेटिक्स, हार्मोनल इम्बैलेंस और पर्यावरण में बदलाव। यह सभी व्यक्तिगत हो सकते हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी बालों के झड़ने के बारे में सोचकर परेशान हैं, तो किसी प्रोफेशनल से सलाह लें, जो आपकी स्थिति की सही जांच करके सलाह देगा।

अगर धूम्रपान और शराब पीने के कारण बाल झड़ रहे हैं, तो सबसे पहला कदम यही होना चाहिए आप जल्द से जल्द इन आदतों को पूरी तरह छोड़ें। ऐसा करने से संपूर्ण स्वास्थ्य और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकते हैं। इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन हेल्दी बालों को रीगेन करने के लिए इसे छोड़ना आवश्यक है।

शराब का सेवन चिंता का विषय है, इसलिए इसे जल्द से जल्द छोड़ दें। इससे आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है और बालों के विकास को भी बढ़ावा मिलता है। 

पौष्टिक और संतुलित आहार लेने पर ध्यान दें, जिसमें प्रचुर मात्रा में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल हों। ये फूड आइटम्स आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं, जो बालों के हेल्दी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। विटामिन ए, सी, ई और बी-कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ आयरन और जिंक जैसे खनिजों से भरपूर फूड आइटम्स को शामिल करें। शरीर में हाइड्रेशन के स्तर को बनाए रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। स्वस्थ बालों के विकास और समग्र कल्याण के लिए हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है।

भीषण हादसा, रोडवेज बस और क्रूजर की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 9 घायल

0

हरियाणा : जींद स्थित ईगराह गांव के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जींद-भिवानी मार्ग पर रोडवेज बस और क्रूजर की टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हुए हैं।

क्रूजर भिवानी के मुढाल से सवारी भरकर जींद आ रही थी, जबकि रोडवेज बस जींद से भिवानी जा रही थी। मरने वाले अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। सात घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे में रोडवेज बस के परिचालक को भी चोट आई है। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।

मनोज मुंतशिर बोले- श्रीराम के सभी भक्तों से हाथ जोड़कर मांगता हूं माफी…

0

ओम राउत के निर्देशन में बनी ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 22 दिन बीत चुके हैं। लेकिन, फिल्म को लेकर जो दावे किए गए, वह सभी रिलीज के बाद फेल हो गए। ‘आदिपुरुष’ में भगवान हनुमान के कुछ संवाद इस तरह बोले गए हैं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

त्रेता युग की कहानी को जिस अंदाज में और जिस भाषा में दिखाया गया है, वह लोगों को रास नहीं आया। यही वजह है कि मूवी का आंकड़ा हर दिन गिरता जा रहा। इस बीच ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर  के सुर अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं। अभी तक अपने बचाव में बात करने वाले मनोज मुंतशिर ने माफी मांग ली है। शनिवार को उन्होंने ट्विटर पर सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि फिल्म से जन भावनाएं आहत हुई हैं।

आदिपुरुष का विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने निर्देशक ओम राउत, निर्माता भूषण कुमार और डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को तलब किया है। अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं को जिस मजाकिया तरीके से चित्रित किया गया, वह घटिया है। तीनों को 27 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई के लिए पेश होने के लिए कहा गया है।

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच मतदान जारी, पांच की मौत, कई घायल

0

पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव का मतदान भारी हिंसा के बीच जारी है। पूरे राज्य भर से जगह-जगह हिंसा, आगजनी, पथराव की खबरें आ रही हैं। पूरे राज्य में भारी तनाव फैला हुआ है। राज्य में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती के बावजूद जमकर हिंसा हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अननुसार शनिवार की सुबह सात बजे राज्य के पंचायत की लगभग 74 सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ है। दक्षिण से लेकर उत्तर बंगाल तक हर जगह हिंसा की खबरें आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक मतदान के दौरान हुई हिंसा में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं।

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में कांग्रेस और तृणमूल के बीच झड़प में सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता बाबर अली की मौत हो गई। हिंसा के बाद इलाके में भारी तनाव है। गोली लगने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती है। मतदान शुरू होते ही कूचबिहार में मतदान केंद्र में तोड़फोड़ कर दी गई है और मतपत्र लूट लिए गए है।

इसी तरह की खबरें डायमंड हारबर से भी आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक मालदा के मानिकचक और गोपालपुर ग्राम पंचायत के जिशारद टोला में भारी बमबारी हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृत व्यक्ति का नाम शेख मालेक बताया गया है। सूचना मिली है कि हुगली में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने एक निर्दलीय उम्मीदवार को गोली मार दी है।

राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर, धान की रोपाई भी की

0

राहुल गांधी शनिवार को सुबह अचानक बरोदा क्षेत्र में पहुंच गए। यहां उन्होंने गांव मदीना के खेतों में पहुंचकर किसानों व मजदूरों से बातचीत की और फसल की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर भी चलाया और धान की रोपाई भी की।

सूचना मिलते ही ग्रामीण राहुल गांधी से मिलने के लिए पहुंच गए। बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल व गोहाना से  विधायक जगबीर सिंह मलिक भी उनके आने के बाद मदीना पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार तडक़े दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे।

कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अचानक अपना कार्यक्रम बदला और सोनीपत का रुख कर लिया। वह हाईवे से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाईपास के रास्ते गोहाना की तरफ रवाना हुए। वहां से वह बरोदा के गांव मदीना में करीब सात बजे पहुंचे गए।

उन्होंने रास्ते में कई जगह खेतों का निरीक्षण किया। मदीना में उन्होंने खेतों में धान रोपाई की जानकारी ली और खुद भी मजदूरों के साथ धान रोपने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से भी उन्होंने बातचीत की। उन्होंने खेत में धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया।

माफिया के हौसले बुलंद, कलेक्टर को ट्रक से कुचलने की कोशिश

0

महाराष्ट्र : राज्य के बीड जिले में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। वे किसी की जान लेने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही वाकया गुरुवार तड़के देखने को मिला, जब अवैध खनन कर रेत ले जा रहे एक डंपर ट्रक चालक ने पीछा कर रहीं जिला कलेक्टर कुचलने की कोशिश की। हालांकि, वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया।पुलिस ने शुक्रवार को डंपर चालक को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिला कलेक्टर अपने सरकारी वाहन में अपने बॉडीगार्ड के साथ औरंगाबाद से बीड आ रही थीं तो उन्होंने गुरुवार तड़के लगभग 3.15 बजे धुले-सोलापुर राजमार्ग पर गेवराई के माडलमोही गांव के पास बालू लदे एक डंपर को देखा। डंपर में नंबर प्लेट नहीं थी। इस पर कलेक्टर ने अपनी कार के चालक से डंपर को रोकने की कोशिश करने को कहा।

कार चालक ने डंपर चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद कलेक्टर ने ड्राइवर से कहा कि वह अपनी कार को ट्रक के आगे ले जाए, ताकि वह रुक जाए, लेकिन जब ड्राइवर ने ऐसा किया तो डंपर चालक ने अपने वाहन की गति बढ़ा दी और कलेक्टर की कार को टक्कर मारने की कोशिश की।

अधिकारी ने कहा कि कार को टक्कर होने से बचा लिया गया, क्योंकि वह तेजी से आगे बढ़ गई। इसके बाद कलेक्टर ने ड्राइवर को रेत से भरे वाहन का पीछा करते रहने को कहा। करीब एक किमी चलने के बाद डंपर चालक ने अचानक सड़क पर बालू उतार दिया, जिससे अधिकारी की कार उसमें फंस गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कलेक्टर के अंगरक्षक अंबादास पावने डंपर की तरफ दौड़े और चालक की तरफ से उस पर सवार हो गए, लेकिन उसके चालक ने गार्ड को धमकाया और गाड़ी चलाता रहा। करीब तीन किमी के बाद डंपर चालक ने वाहन को रोका और मौके से फरार हो गया।

मुधोल-मुंडे की कलेक्टर ने कहा कि उन्होंने बीड के पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों ने डंपर चालक प्रकाश कोकरे को गिरफ्तार कर उसके वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस ने कहा कि कलेक्टर के अंगरक्षक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 353 (सरकारी कर्मचारी को कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत आरोपी के खिलाफ गेवराई थाने में मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

बृजभूषण सिंह को होना होगा पेश, कोर्ट ने भेजा समन

0

महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृजभूषण सिंह कोर्ट कोर्ट पेश होना होगा। छह बालिग महिला पहलानों के मामले में दिल्ली की अदालत ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ समन जारी किया है। समन जारी करते हुए अदालत ने 18 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है।

बता दें कि दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने छह महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोपपत्र पर संज्ञान लिया। आरोपत्र पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ समन जारी किया है। उन्हें 18 जुलाई को कोर्ट में पेश होना है।

दिल्ली पुलिस ने छह बालिग महिला पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (अपमान), 354A (यौन उत्पीड़न), 354D (पीछा करना) और 506 (1) (आपराधिक धमकी) के तहत अपराधों के लिए आरोप पत्र दायर किया था। वहीं नाबालिग पहलवान (लड़की) के मामले में दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट फाइल की थी।

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट बैठक संपन्न, इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है राज्य हित में कैबिनेट की बैठक में 33 प्रस्तावों में मोहर लगी है।

जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी को पीपीपी मोड में देने का प्रस्ताव, मंत्रिमंडल ने दी हरी झंडी।

विद्यालय शिक्षा विभाग में चतुर्थ वर्ग में 2364 मृतक संवर्ग के पद को आउटसोर्सिंग से भरा जाए।

बीपीएल परिवार को तीन सिलेंडर में मुफ्त में देने की योजना जारी रखने को हरी झंडी।

विद्युत नियामक आयोग की कुछ मुद्दों को विधानसभा में रखी को मंजूरी।

उधम सिंह नगर जनपद में 7 अतिरिक्त ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती को हरी झंडी।

वित्त विभाग के वन टाइम सेटेलमेंट 2023- 24 स्कीम को कैबिनेट की मंजूरी।

माल एवम सेवा अधिकर राजकीय अपीलीय पीठ को हरी झंडी।

पोर्टेबल हाउस स्कीम को मिली हरी झंडी।

मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के संशोधन को हरी झंडी।

मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना को कैबिनेट की मंजूरी।

ब्राह्मणवाला की नगरनिगम की भूमि एमडीडीए निशुल्क देनी की अनुमति मिली।

गंगा के किनारे 5 किलोमीटर के दायरे में नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि योजना स्वीकृत।

वर्गीकरण पर्यवेक्षक के वेतन में वृद्धि को हरी झंडी।

DIG सी विजयकुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

0

पुलिस उपमहानिरीक्षक (कोयंबटूर रेंज) सी विजयकुमार ने शुक्रवार सुबह रेस कोर्स स्थित अपने कैंप कार्यालय में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने ट्विटर पर कहा कि वह आज सी विजयकुमार की असामयिक मृत्यु की दुखद खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हैं।

विजयकुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला एसपी सहित विभिन्न जिम्मेदारियों में तमिलनाडु पुलिस बल की अच्छी सेवा की थी। उनकी मृत्यु तमिलनाडु पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और पुलिस बल के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और सहानुभूति है।

सूत्रों के मुताबिक, विजयकुमार सुबह टहलने निकले और करीब 6.45 बजे अपने कैंप ऑफिस आए। उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) से अपनी पिस्तौल सौंपने को कहा और वह उसे लेकर कार्यालय से बाहर आ गए। उन्होंने सुबह करीब 6.50 बजे खुद को गोली मार ली।

कैंप कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया जो मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि विजयकुमार ने अपने साथी अधिकारियों को बताया कि वह कुछ हफ्तों से ठीक से सो नहीं पा रहे हैं औरगंभीर अवसाद में हैं। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। आगे की पूछताछ की जा रही है।

विजयकुमार ने 6 जनवरी, 2023 को कोयंबटूर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने एमएस मुथुसामी की जगह ली थी, जिन्हें स्थानांतरित कर वेल्लोर रेंज के उपमहानिरीक्षक के रूप में तैनात किया गया था। विजयकुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। इससे पहले, उन्होंने कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागापट्टिनम और तिरुवरुर जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया था।

बाद में, उन्होंने चेन्नई के अन्ना नगर में पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्य किया। उन्हें DIG के रूप में पदोन्नत किया गया और कोयंबटूर रेंज में तैनात किया गया। वहीं, इस मामले को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि DIG सी विजयकुमार ने शहर के रेड फील्ड्स स्थित अपने आवास पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली है और इस गंभीर कदम के कारण का पता लगाया जा रहा है।