Home Blog Page 465

जवान के क्लिप मामले में FIR दर्ज, चोरी किया वीडियो

0

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान अगले महीने जवान नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म को लेकर बीते कुछ समय से काफी बज बना हुआ है. सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. हाल ही में फिल्म से जुड़ी क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसको लेकर शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने मुंबई के सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है.

ये FIR रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के फायनेस ऑफिसर ने दर्ज कराई है. एफआईआर के मुताबिक फिल्म के सेट पर मोबाइल के इस्तेमाल पर भी रोक है. ऐसे में कथित तौर पर किसी ने वीडियो चोरी कर वायरल किया, जिसको लेकर अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR कराई गई है. कथित तौर पर वीडियो क्लिप चोरी करने और उसे वायरल करने को लेकर IT की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है.

FIR दर्ज कराने के साथ-साथ पुलिस को कई सोशल साइट्स और ट्विटर अकाउंट्स की जानकारी भी दी गई है. मामला 10 अगस्त को दर्ज कराया गया था. अब सांताक्रुज पुलिस जांच में जुट चुकी है. बता दें, जवान साल 2023 की एक मच अवेटेड फिल्म है, जिसका फैंस तो बेसब्री से इंतजार कर ही रहे हैं, उसके साथ ही शाहरुख को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. क्योंकि पठान के जरिए कमबैक करने के बाद ये उनकी इस साल की दूसरी फिल्म है.

जवान पहले जून के महीने में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई. फिल्म 7 सितंबर से थिएटर्स में लगने वाली है. इसे एटली कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं जो साउथ सिनेमा के एक फेमस डायरेक्टर हैं. फिल्म का टीजर और प्रीव्यू वीडियो भी जारी किया जा चुका है. उसके बाद जिंदा बंदा टाइटल के साथ एक गाना भी रिलीज हुआ है. वहीं जल्द ही मेकर्स एक और गाना रिलीज करने वाले हैं.

फॉरवर्ड एयर बेस पर पहुंचा हेरॉन मार्क 2 ड्रोन, ये है खासियत

0

भारतीय वायु सेना ने अपने तरकश में नवीनतम हेरॉन मार्क 2 ड्रोन को शामिल किया है. यह हेरॉन मार्क 2 ड्रोन मारक और निगरानी दोनों क्षमता से लैस है. अब ये ड्रोन उत्तरी क्षेत्र में फॉरवर्ड एयर बेस पर सीमा की निगरानी में वायु सेना की मदद करेंगे. ये ड्रोन एक ही उड़ान जिसे वायु सेना की भाषा में सॉर्टी कहा जाता है चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं की निगरानी करने में सक्षम हैं. चार नए हेरॉन मार्क-2 ड्रोन, जो लंबी दूरी की मिसाइलों और अन्य हथियार प्रणालियों से लैस हैं को उत्तरी क्षेत्र में एक फॉरवर्ड एयर बेस पर तैनात किया गया है.

ANI की रिपोर्ट के अनुसार ये ड्रोन उपग्रह संचार क्षमता से लैस हैं. लंबे समय से भारतीय वायु सेना इस ड्रोन को अपने बेड़े में शामिल करने की प्रतिक्षा कर रही थी. हेरॉन मार्क 2 ड्रोन बहुत लंबी दूरी पर लगभग 36 घंटों तक काम कर सकते हैं. लड़ाकू विमानों की मदद के लिए बहुत लंबी दूरी से दुश्मन के लक्ष्यों को लेजर के माध्यम से निर्देशित भी कर सकते हैं. इतना ही नहीं आवश्यकता पड़ने पर ये ड्रोन अपने घातक मिसाइलों से हमला करके उन्हें नष्ट भी कर सकते हैं.

ड्रोन स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर पंकज राणा ने बेस पर एक विशेष बातचीत में बताया कि हेरॉन मार्क 2 एक बहुत ही सक्षम ड्रोन है. यह लंबे समय तक हवा में रहते हुए निगरानी कर सकता है. यह ‘दृष्टि की रेखा से परे’ जा कर निगरानी करने में सक्षम है. इस ड्रोन के माध्यम से हवा में एक ही स्थान से पूरे देश की निगरानी की जा सकती है.

उन्होंने कहा कि अधिक समय तक काम करने की इसकी क्षमता यह सुनिश्चित करती है कि इसका इस्तेमाल कई तरह के मिशनों में किया जा सकता है. इसके साथ ही यह एक मिशन में कई भूमिका निभाने में भी सक्षम है. राणा ने कहा कि ड्रोन ने भारतीय वायु सेना की खुफिया, निगरानी और टोही मैट्रिक्स की क्षमता में कई गुना का इजाफा किया है. ड्रोन की प्रमुख ताकत पर प्रकाश डालते हुए राणा ने कहा कि यह लक्ष्य की चौबीसों घंटे निगरानी कर सकता है. आधुनिक एवियोनिक्स और इंजनों ने यह सुनिश्चित किया है. ड्रोन की परिचालन सीमा अद्भुत है.

ड्रोन अपने लक्ष्य को पूरा करने और मिशन को पूरा करने के लिए किसी भी मौसम और किसी भी इलाके में काम कर सकता है. राणा ने बल की नवीनतम मानवरहित मशीन की प्रमुख खूबियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां से उड़ान भरते हुए, ड्रोन दोनों विरोधियों (पाकिस्तान और चीन) को एक ही उड़ान में कवर कर सकता है.

रक्षा अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन हथियारों से लैस होने में सक्षम हैं और उन्हें हथियारबंद करने की दिशा में काम जारी है. उन्होंने कहा कि ड्रोन विभिन्न प्रकार के हथियारों से लैस हो सकते हैं, क्योंकि मूल उपकरण निर्माता इसे हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों, हवा से जमीन पर मार करने वाले एंटी टैंक हथियारों और बमों से लैस कर सकते हैं.

स्क्वाड्रन लीडर अर्पित टंडन, जो हेरॉन मार्क 2 ड्रोन के पायलट हैं, ने कहा कि क्षमता के हिसाब से देखें तो हेरॉन ड्रोन के नए संस्करण में पिछले संस्करणों की तुलना में कई चीजें जुड़ी हैं. हेरॉन ड्रोन 2000 के दशक की शुरुआत में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था.

हेरॉन मार्क 2 के पेलोड और ऑनबोर्ड एवियोनिक्स उप-शून्य तापमान और किसी भी मौसम की स्थिति में काम कर सकते हैं. इससे भारतीय वायु सेना को किसी भी प्रकार के इलाके में निगरानी में मदद मिल रही है. भारतीय वायु सेना प्रोजेक्ट चीता पर भी काम कर रही है, जिसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों के लगभग 70 हेरॉन ड्रोन को उपग्रह संचार लिंक के साथ उन्नत किया जाना है. इसके साथ ही सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ड्रोन को हथियारबंद भी किया जाना है.

भारतीय सशस्त्र बलों को 31 प्रीडेटर ड्रोन भी मिल रहे हैं, जो उच्च ऊंचाई, लंबी सहनशक्ति श्रेणी में हैं. इनसे वर्तमान में नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र के बड़े इलाकों को कवर करने में मदद मिल रही है. भारत को ड्रोन का एक ऐसा संस्करण मिल रहा है जो हथियारों से लैस हो सकता है और इसमें विभिन्न इलाकों में विभिन्न भूमिकाओं के लिए सेंसर होंगे. इनमें से पंद्रह ड्रोन भारतीय नौसेना द्वारा संचालित किए जाने हैं, जबकि अन्य दो सेनाओं को आठ-आठ ड्रोन मिलेंगे.

उत्तराखंड: भगवान बदरीनाथ के दर्शन को पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत

0

देहरादून। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुपर स्टार रजनीकांत ने आज देर शाम भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया और भगवान बदरीविशाल का प्रसाद व तुलसी माला भेंट की। बदरीनाथ धाम पधारे फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत का शंकराचार्य मठ की ओर से ज्योतिर्मठ के प्रभारी मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी ने स्वागत और अभिनन्दन किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया की जाने-माने फिल्म अभिनेता रजनीकांत दयानंद आश्रम ऋषिकेश से आज शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा शायंकाल को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

IMG 20230812 WA0018

उन्होंने भगवान बदरीविशाल की शायंकालीन पूजा -स्वर्ण आरती में भी शामिल हुए। मंदिर दर्शन के पश्चात फिल्म अभिनेता बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मिले।

फिल्म अभिनेता ने कहा कि बदरीनाथ धाम के दर्शन से वह अविभूत है भगवान से जन कल्याण तथा देश के सुख समृद्धि की कामना करते है।

उत्तराखंड : रजिस्ट्रार कार्यालय में होता था ये खेल, गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

0

देहरादून: देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले दिनों रजिस्ट्रार ऑफिस में अभिलेखों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। जिला अधिकारी ने मामले में जांच कराई। जांच में रजिस्ट्रार ऑफिस के अभिलेखों में छेड़छाड़ पाई गई।

मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे गंभीरता से लेते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय में औचक निरीक्षण कर एसआईटी से जांच कराने के निर्देश दिए थे। इस मामले में दून पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

रजिस्ट्रार ऑफिस के अभिलेखों से छेड़-छाड़़ कर धोखाधडी से करोड़ों की जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के 3 सदस्यों को कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।

सहायक महानिरीक्षक निबंधन संदीप श्रीवास्तव देहरादून की ओर से अज्ञात के ख़िलाफ़ आपराधिक षडयन्त्र रचकर उप निबंधक कार्यालय प्रथम/ द्दितीय जनपद देहरादून में भिन्न–भिन्न भूमि अभिलेखों से सम्बन्धित धारित जिल्दों के साथ छेड़छाड़ कर अभिलेखों की कूटरचना करने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी।

विवेचना के दौरान इमरान नाम के वकील द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर उक्त जमीनों का फर्जीवाड़ा किया जाना सामने आया था। इमरान द्वारा जमीनों के फर्जी कागजात तैयार कर लोगों को जमीनें बेची जाती थीं।

रजिस्ट्रार कार्यालय में नियुक्त अभियुक्त डालचंद द्वारा रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीनों के असली कागजात के स्थान पर फर्जी कागजात बदलने का काम किया जाता था। संतोष कुमार अग्रवाल का नाम चाय बागान गान की जमीनों में धोखाधड़ी कर बेचने के मामले में भी सामने आ चुका है। इस मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकास निगम ने पहले ही दस्तावेजों के साथ खुलासा कर दिया था।

गिरफ्तार

-सन्तोष अग्रवाल पुत्र स्व पन्ना लाल अग्रवाल निवासी ग्राम चाल खोवा बोगी विल डिबरूगढ, आसाम उम्र 49 वर्ष।

-दीप चन्द अग्रवाल पुत्र स्व मोतीलाल अग्रवाल निवासी उपरोक्त।

-डालचन्द पुत्र चोखे सिंह निवासी: 28-ए ब्लॉक नई बस्ती रेसकोर्स देहरादून उम्र 58 वर्ष।

उत्तराखंड: बागेश्वर उपचुनाव से पहले ही कांग्रेस को तगड़ा झटका

0

देहरादून: बागेश्वर उपचुनाव का ऐलान होते ही राजनीति भी जोर पकड़ने लगी है। भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे को हराने का दावा कर रहे हैं। लेकिन, इस बीच भाजपा ने ऐसा दांव चला, जिसका कांग्रेस को भनक भी नहीं लगी और चित्त हो गई। जिस चेहरे को कांग्रेस के लिए संजीवनी माना जा रहा था। उसे ही भाजपा ने पार्टी में शामिल करा लिया। इस तरह से भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में शुरूआती बढ़त तो बना ही ली है।

लेकिन, रंजीत दास के भाजपा में शामिल होने के बाद यह भी चर्चा होने लगी है कि कहीं भाजपा उनको चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी तो नहीं कर रही है। क्योंकि जिस तरह से आनन-फानन में उनको पार्टी में शामिल कराया गया। उससे इसके कुछ संकेत भी मिल रहे हैं।

हालांकि, भाजपा की हमेशा यह परंपरा रही है कि भाजपा उसी परिवार से किसी को मैदान में उतारती रही है, जिस परिवार से सीट रिक्त हुई है। प्रकाशपंत और हरबंश कपूर के निधन के बाद उनकी विरासत उन्हीें के परिवार को सौंपी गई। कांग्रेस भी ऐसा ही करती आई है।

Delhi Service Bill: दिल्ली सेवा विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

0

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़ा विधेयक- ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023’ (National Capital Territory of Delhi (Amendment) Act) नया कानून बन गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी. भारत सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अधिनियम, 2023 को लागू किया जाता है. इस विधेयक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में पेश किया था. विधेयक को लेकर बहस के बाद लोकसभा और राज्यसभा में इसे पारित कर दिया गया था.

कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी सहित कई विपक्षी दलों ने इस बिल को संघवाद की भावना और संविधान के खिलाफ बताते हुए इसे सदन में पेश करने का विरोध किया था. वहीं, बिल पेश करने के दौरान चर्चा में शामिल होते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विरोधी दलों के तर्कों को खारिज करते हुए कहा था कि संविधान ने सदन को दिल्ली राज्य के संबंध में कोई भी कानून पारित करने की शक्ति दी है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भी इसे स्पष्ट कर दिया है.

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन, टीएमसी सांसद सौगत रॉय, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई एवं शशि थरूर, डीएमके सांसद टीआर बालू और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस बिल को सदन में पेश करने का विरोध किया था.

ट्रेन में बत्ती गुल, यात्रियों ने TTE को पकड़ा और टॉयलेट में कर बंद दिया…

0
train

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलकर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर को जाने वाली ट्रेन सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने तय समय से आनंद विहार से रवाना हुई. अपना चिर परिचित हॉर्न बजाकर ट्रेन बस थोड़ी ही दूर बढ़ी थी कि दो कोच में बत्ती गुल हो गई. पावर फेलियर हुआ तो AC भी ठप हो गया. उमस ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया.

मामला बढ़ा तो ट्रेन का स्टाफ और रेलवे पुलिस बल के जवान भी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाने का प्रयास किया. मामला बढ़ा तो देर रात रेलवे अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और ट्रेन के दो कोच में हुए पावर कट को तुरंत सही करवाने के निर्देश कर्मचारियों को दिए.

रात करीब 1 बजे ट्रेन टुंडला रेलवे स्टेशन पर रुकी और इंजीनियर्स की टीम ट्रेन के कोच में हुए पावर कट का कारण तलाशने लगी. कुछ देर की मेहनत के बाद B1 कोच के पावर कट की समस्या सुलझा ली गई और उसकी थोड़ी देर बाद B2 कोच में भी फिर से बिजली आ गई और ट्रेन को रवाना किया गया.

सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन में आई इस खराबी और इससे होने वाली तकलीफ के बारे में ट्रेन में सवार यात्रियों ने ट्वीट कर अपनी समस्या बताई. जानकारी के मुताबिक पावर कट को सही करने के लिए ट्रेन टुंडला रेलवे स्टेशन पर 2 घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही थी. पहले से ही देरी से चल रही ये ट्रेन पावर फेलियर को सही करने के चलते और भी लेट हो गई. अब ये ट्रेन लगभग 5 घंटे की देरी से चल रही है.

उत्तराखंड : आज 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट, नदी-नालों में आ सकता है उफान

0

देहरादून: प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम आजा भी बिगड़ा हुआ है। सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों के लिए पहले ही एडवाजरी जारी कर दी गई थी। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज छह जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।

हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले के कई इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 12 अगस्त को छह जिलों में भारी बारिश होने से नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

बदल जाएंगे अंग्रेजों के जमाने के कानून, राजद्रोह होगा ख़त्म !

0

अंग्रेजों के जमाने के कुछ कानूनों में संशोधन कर उनको बदलने कि तैयारी है। इसके लिए सरकार दंड प्रक्रिया संहिता (code of criminal procedure) संशोधन विधेयक 2023 लाएगी। लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कानून में संशोधन के थीं विध्येयक पेश किये हैं। इन तीन विधेयक में एक है इंडियन पीनल कोड (IPC), एक है क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CRPC), तीसरा है इंडियन एविडेंस कोड (IEC)। इंडियन पीनल कोड (IPC) 1860 की जगह, अब ‘भारतीय न्याय संहिता (code of criminal procedure) 2023’ होगा। क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CRPC) की जगह ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (Indian Civil Defense Code), 2023’ प्रस्थापित होगा। और इंडियन एविडेंट एक्ट, 1872 की जगह ‘भारतीय साक्ष्य अधिनियम’ (Indian Evidence Act) प्रस्थापित होगा।

गृहमंत्री ने कहा कि ‘इन तीनों कानूनों को रिप्लेस कर के इनकी जगह तीन नए कानून जो बनेंगे, उनकी भावना भारतीयों को अधिकार देने की होगी। इन कानूनों का उद्देश्य किसी को दंड देना नहीं होगा। इसका उद्देश्य होगा लोगों को न्याय देना।’ अमित शाह ने कहा कि ’18 राज्यों, छह केंद्र शासित प्रदेशों, भारत की सुप्रीम कोर्ट, 22 हाईकोर्ट, न्यायिक संस्थाओं, 142 सासंद और 270 विधायकों के अलावा जनता ने भी इन विधेयकों को लेकर सुझाव दिए हैं। चार साल तक इस पर काफी चर्चा हुई है। हमने इस पर 158 बैठकें की हैं।

दाऊद इब्राहिम काफी समय से भगोड़ा है। अब हमने तय किया है कि सत्र न्यायालय के जज किसी व्यक्ति की अनुपस्थिति में भी केस चला सकती है और फैसला सुना सकती है, फिर चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में हो। उसे सजा से बचना हो तो भारत आए और केस लड़ें।

अमित शाह ने कहा कि इस कानून के तहत हम देशद्रोह जैसे कानून निरस्त कर रहे हैं। शाह ने कहा कि 1860 से 2023 तक देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था अंग्रेजों के बनाए कानून से चल रहा था। अब इन तीन नए कानूनों से देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। इस विधेयक के तहत हमने लक्ष्य तय किया है कि दोषसिद्धि की दर को 90 प्रतिशत से ज्यादा किया जाएगा। अपराध स्थल पर फोरेंसिक टीम का जाना अनिवार्य होगा। नए विधेयक में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने के मामले से संबंधित नए प्रावधान किए गए हैं। नाबालिग से दुष्कर्म जैसे मामलों में मौत की सजा का प्रावधान किया गया है। साथ ही एक तय सीमा में सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने आईपीसी, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय सबूत कानून 1872 में संशोधन के लिए एक आपराधिक कानून संशोधन समिति का गठन किया। इस समिति का प्रमुख दिल्ली स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के तत्कालीन वाइस चांसलर डॉ. रणबीर सिंह को बनाया गया। इस समिति के अन्य सदस्यों में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. जीएस बाजपेयी, डीएनएलयू के वाइस चांसलर डॉ. बलराज चौहान और वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी, और दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड सेशल कोर्ट के पूर्व जज जीपी थरेजा शामिल थे। फरवरी 2022 में इस समिति ने जनता से सुझाव के बावजूद सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी। अप्रैल 2022 में कानून मंत्रालय ने राज्य सभा में बताया कि सरकार आपराधिक कानूनों की समीक्षा कर रही है।

सनी देओल के आगे फीके पड़े अक्षय कुमार

0

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतमस्टारर फिल्म ‘ओएमजी 2’ को देखने के लिए लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है। फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी। लीक से हटकर कंटेट पर आधारित इस फिल्म ने एक वर्ग के लोगों को अट्रैक्ट किया या नहीं, यह तो पहले दिन के कलेक्शन से पता लगेगा, जो कि सामने आ चुका है।

ओएमजी 2‘ को लेकर सोशल मीडिया पर ठीकठाक बज बना रहा। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने एवरेज कलेक्शन (50 हजार) किया। इस लिहाज से फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन का अनुमान लगाया जाए, तो इसका आंकड़ा 10 करोड़ के पार नहीं है। फिल्म की कहानी को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट का मानना था कि ‘ओएमजी 2’ अच्छी कमाई कर सकती है, लेकिन पहले दिन की कमाई देख कर ऐसा लगता नहीं है।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने 9.50 करोड़ से बड़े पर्दे पर शुरुआत की है। हालांकि, यह अभी अनुमानित आंकड़े हैं। फिल्म की कहानी पर गौर करें, तो ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। बता दें कि ‘ओएमजी 2’ साल 2012 में आई फिल्म ओएमजी का सीक्वल है। ओएमजी में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अक्ष के साथ लीड रोल में हैं। पहले पार्ट में जहां अक्षय ने कृष्ण का रोल किया था। वहीं, दूसरे पार्ट में वह शिव के दूत बने हैं। अरुण गोविल फिल्म में भगवान राम के रोल में दिख जाएंगे।

पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुडल का रोल प्ले किया है, जो एजुकेशन सिस्टम के लिए लड़ता है। फिल्म ने भले ही लो ओपनिंग ली है, लेकिन इसके कंटेंट की दर्शकों ने खूब तारीफ की है। अमित राय के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यामी गौतम ने भी अहम रोल प्ले किया है। अक्षय की फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है। ‘ओओमजी 2’, ‘गदर 2’ के साथ रिलीज की गई है। जहां सनी देओल की फिल्म ने बंपर ओपनिंग (40 करोड़) की है, उसके मुकाबले अक्षय कुमार की फिल्म बहुत पीछे है।