Home Blog Page 452

INDIA-28, NDA-38 : बड़ा सवाल कौन किसके खिलाफ, पढ़ें पूरी खबर

0

INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होगी। इस बैठक को लेकर विपक्षी दलों की ओर से पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई में होनी वाली बैठक में विपक्षी कुनबा बढ़ सकता है।

भाजपा भले ही यह आरोप लगा रही हो कि कांग्रेस पीएम मोदी के खिलाफ गुट बना रही है। लेकिन, सवाल यह है कि भाजपा नित NDA में 38 दल शामिल हैं। कांग्रेस के सत्ता में रहते NDA ने भी कांग्रेस के खिलाफ गठबंधन किया था। सवाल यह है कि जब NDA कांग्रेस के खिलाफ नहीं था, तो फिर INDIA भाजपा या मोदी के खिलाफ कैसे हो सकता है?
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने दावा करते हुए बताया कि बेंगलुरु में हुई मीटिंग में 26 पार्टियों ने शिरकत की थी, लेकिन मुंबई में होनी वाली बैठक में 28 पार्टियां शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि INDIA  की तीसरी बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है। जैसे I.N.D.I.A बढ़ेगा, वैसे ही चीन पीछे हटेगा।

वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने और BJP के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। एजेंडे पर चर्चा की जाएगी और हम उसी के अनुसार आगे की चीजें तय करेंगे।

चांद पर प्रज्ञान रोवर ने खींची ‘विक्रम लैंडर’ की तस्वीर

0

चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद लैंडर कई दिनों से चांद की नई-नई फोटो भेज रहा है। इस बीच अब चांद पर सैर करते हुए रोवर ने लैंडर की ही फोटो खींच भेजी है। प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की बेहद साफ तस्वीर ली। ‘लैंडर की फोटो’ रोवर के नेविगेशन कैमरे द्वारा ली गई थी। चंद्रयान-3 मिशन के लिए NavCams इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला द्वारा विकसित किए गए हैं।

इसरो ने आज लैंडर की फोटो जारी करते हुए, प्रज्ञान रोवर की तरफ से लिखा कि लैंडर थोड़ा स्माइल कीजिए। बता दें कि फोटो रोवर के नेविगेशन कैमरे द्वारा ली गई थी। यह तस्वीर बुधवार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर ली गई थी।

तस्वीर में विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर खड़ा देखा जा सकता है। इसरो ने अपनी पोस्ट में बताया है कि फोटो में इसके दो पेलोड चेस्ट और आईएलएसए दिख रहे हैं।

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की यह पहली फोटो है। इससे पहले चांद पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पिछले हफ्ते इसरो ने प्रज्ञान रोवर के विक्रम से बाहर निकलने की कई फोटो साझा कीं थी। हालांकि, यह  पहली बार है जब विक्रम लैंडर जल्द ही उस स्थान पर पहुंच सकता है, जहां वह उतरा था और जिसे शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया गया है।

लद्दाख में एक इंच भी जमीन पर अतिक्रमण नहीं…यह झूठ है, राहुल गांधी ने PM मोदी से मांग जवाब

0

राहुल गांधी ने लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर चीन के कब्जे करने के अपने दावे को दोहराया है. उन्होंने चीन की ऑर से जारी किये गए ‘मानक मानचित्र’ के नवीनतम संस्करण में पर भी बात की. चीन नें इसमें अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चीन को अपने क्षेत्र का हिस्सा बताने के मामले को गंभीर मुद्दा करार दिया.

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए गांधी ने कहा कि मैं यह कई वर्षों से कह रहा हूं. मैं अभी लद्दाख से लौटा हूं…प्रधानमंत्री ने क्या कहा है… एक इंच भी जमीन पर अतिक्रमण नहीं किया गया है, यह पूरी तरह से झूठ है. राहुल ने कहा कि लद्दाख के सभी लोग जानते हैं कि चीन ने भारतीय भूमि पर घुसपैठ की है.

चीन द्वारा अपने नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चीन को शामिल करने पर एएनआई के एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नक्शे का सवाल बहुत गंभीर है. लेकिन चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है. प्रधानमंत्री को भी बोलना चाहिए इस मामले पर.

इसी महीने की शुरुआत में अपने लद्दाख दौरे के दौरान, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार का दावा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैनिकों ने एक इंच भी भारतीय जमीन नहीं ली है.

हरक सिंह रावत से जुड़े ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी!

0

देहरादून: देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत से जुड़े कई ठिकानों पर विजिलेंस ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने हरक रावत के बेटे के मेडिकल कॉलेज में छापा मारा है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे के देहरादून शंकरपुर स्थित कालेज और पेट्रोल पंप में विजलेंस के छापेमारी चल रही है।

जानकारी है कि इस दौरार विजिलेंस को कुछ अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं, जिनको टीम ने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस समय विजिलेंस टीम कॉलेज के अंदर है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि, इसकी अभी तक विजिलेंस की ओर से अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

उत्तराखंड: बहनें आज ही नहीं, कल भी कर सकेंगी मुफ्त सफर

0

देहरादून: रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बहनों के लिए मुफ्त सफर का आदेश सरकार की ओर से पहले ही जारी कर दिया गया था। अब इसमें बदलाव करते हुए बहनों के लिए आज 30 अगस्त को 12 बजे से लेकर 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक के लिए बसों में सफर की सुविधा कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह जानकारी दी है।

जिसमें कहा गया है कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिनांक 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में माताओं-बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है। हमारी बहनें उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों से होकर जाने वाली उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निरूशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

0

पुणे में एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो नाबालिग भी हैं। घटना बुधवार सुबह की है। जब सुबह करीब 5.25 बजे पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के पूर्णा नगर में स्थित पूजा हाइट्स इमारत में एक दुकान में आग लग गई।

दुकान में सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की आग की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान चिमनाराम चौधरी (48), नम्रता चौधरी (40), भावेश चौधरी (15), सचिन चौधरी (13) के रूप में हुई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

रक्षाबंधन के कन्फ्यूजन का पूरा समाधान, देखें VIDEO…जगद्गुरु शंकराचार्य ने क्या कहा?

0

खेल दिवस पर ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ की सौगात, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

0

राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 98 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार की राशि भी प्रदान की। आईआरडीटी सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम धामी ने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया।

IRDT सभागार में आयोजित कार्यकर्म में CM धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को नया आयाम दिया है। वह एक सामान्य आर्मी परिवार से थे, लेकिनअपने खेल के दम पर उन्होंने दुनिया में कई लोगों के दिलों पर राज किया है। खिलाड़ियों को उनके प्रेरणा लेनी चाहिए। यह योजना 14 से 23 साल तक की आयु के खिलाड़ियों के लिए शुरू की गई है। आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को पहले से ही सरकार इस योजना का लाभ देती आ रही है। दूसरे चरण की योजना का आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर आगाज किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना से प्रदेश के 14 से 23 वर्ष के 2600 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। इस योजना से प्रत्येक जनपद से बालक एवं बालिका वर्ग में 100-100 खिलाड़ी लाभान्वित होगें। प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिमाह 02-02 हजार रूपये की छात्रवृत्ति एवं खेल संबंधी उपकरण लेने के लिए प्रतिवर्ष 10-10 हजार रूपये प्रदान किये जायेंगे। सर्वे चौक स्थित IRDT सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुछ खिलाड़ियों को दो-दो हजार रूपये का चेक प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत खिलाड़ियों को चेक भी प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान पैरालंपिक खिलाड़ियों एवं नेशनल पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ता अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को भी सम्मानित किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में खेल से जुड़ी चार घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के खिलाडियों हेतु 200 बैड के छात्रावास का निर्माण कराया जायेगा। हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू, पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों हेतु 50 बैड के छात्रावास का निर्माण कराया जायेगा। उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों का दैनिक भोजन भत्ता 250 रुपए से बढ़ाकर भारतीय खेल प्राधिकरण की भांति 480 रुपए प्रतिदिन, प्रति खिलाड़ी किया जायेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को साधारण बस एवं स्लीपर रेल किराया से बढ़ाते हुए एसी बस अथवा थ्री टीयर एसी ट्रेन यात्रा की सुविधा प्रदान की जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई देते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद के अनुकरणीय एवं शानदार खेल कौशल ने भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अपने खेल के दम पर उन्होंने दुनिया भर के लाखों दिलों पर राज किया।

मेजर ध्यानचंद ने हॉकी की दुनिया में भारत को एक अलग पहचान दिलाई। हाल ही में भारतीय हॉकी टीम ने भी चौथी बार एशियन हॉकी चैंपियन ट्राफी जीतकर एक इतिहास रचा है और भारत का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत को एक अलग पहचान मिली है। हमारे देश में खिलाड़ियों के सामर्थ्य का सम्मान हो रहा है। देश के जैवलिन थ्रो के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर से साबित कर दिया कि दुनिया में कहीं भी खेल का मैदान हो, भारत का तिरंगा शान से लहराता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी खेलों को बढावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पिछले वर्ष शुरू की गई मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 08 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को 1500 रूपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। प्रदेश में करीब 3900 उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। राज्य में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु नई खेल नीति लाई गई है। खिलाड़ियों को नियमानुसार त्वरित वित्तीय लाभ दिये जाने हेतु मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना की गयी है। खिलाड़ियों के प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविरों में तथा यात्रा के दौरान दुर्घटना होने पर आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी की गई है।

विश्वविद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 5 प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटा की व्यवस्था करने के लिये नियमावली बनाने जा रही है। राज्य के अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन प्रदान किये जाने की व्यवस्था की जा रही है। राज्याधीन सेवाओं में सेवायोजन के लिए 4 प्रतिशत खेल कोटे को पुनः लागू किये जाने की कार्यवाही भी अंतिम चरण में है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। खेल को केन्द्र बिन्दु में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा कार्य किये जा रहे हैं। अगले वर्ष उत्तराखण्ड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। नई खेल नीति में खिलाड़ियों के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। खिलाड़ियों के नकद पुरस्कार में भी वृद्धि की गई है।

उत्तराखंड : राम मंदिर में लूट! साधु पर जानलेवा हमला

0

बड़कोट: यमुनोत्री धाम के मुख्य और अंतिम पड़ाव जानकी चट्टी से कुछ आगे यमयुनोत्री मार्ग पर भगवान श्री राम का मंदिर (पुलिस के अनुसार शिव मंदिर) है। मंदिर में करीब 100 वर्ष की उम्र के एक साधु रहते हैं। इस मंदिर में लोहे की सरिया से ताला तोड़ा गया। साधु पर कंबल डालकर सरिया से जानलेवा हमला किया। इतना ही नहीं साधु के बयान के अनुसार दानपात्र और कुछ अन्य सामान भी हमला करने वाले उठा गए।

मंदिर में साधु का आरोप है कि मंदिर से दानपात्र, चांदी के कुछ वर्तन और मूर्तियां भी चोरी हुई हैं। साधु के सिर पर चोट लगी है। उनका कहना है कि उनके सिर पर सरिया से हमला किया गया है। पुलिस ने मामले जिन तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनका पहले शांतिभंग में चालान किया गया था। रविवार को साधु का मेडिकल भी नहीं कराया गया था।

हालांकि, यह एक कानूनी पहलू है कि शांतिभंग में अगर किसी तरह की मारपीट होती है, तो मेडिकल परीक्षण के बाद इसमें गिरफ्तारी भी की जाती है, जो इस मामले में भी की गई है। लेकिन, सवाल यह है कि जब मंदिर के साधु साफतौर पर कह रहे हैं कि मंदिर का दानपात्र और अन्य सामान भी चोरी किया गया है। फिर केवल शांतिभंग का मामला ही क्यों?

जिस तरह से मंदिर का ताला तोड़ा गया और साधु पर हमला किया गया। वह लूट की ओर इशारा करती है। साधु का बयान भी यही कह रहा है कि लूट की गई है। अब सवाल यह है कि पुलिस ने केवल 151 के तहत ही कार्रवाई क्यों की है?

इस मामले में पहाड़ समाचार की ओर से एसएसपी से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है और कार्रवाई की जा रही है। बैठक में व्यस्तता होने के कारण अधिक बाता नहीं हो सकी। इस सिलसिले में बड़कोट सीओ से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनको सरकारी नंबर बंद आ रहा था।

भाजपा नेता संदीप राणा का कहना है कि यह बेहद गंभीर मामला है। इस तरह की घटनाएं क्षेत्र को कलंकित करती हैं। यह बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

बड़ा सवाल, किस तरफ हैं शरद पवार, NDA या INDIA?

0

महाराष्ट्र : मुंबई में 31 अगस्त-1 सितंबर को विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक होनी है. इस बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार को सफाई देनी पड़ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि शरद पवार ने बीते कुछ दिनों में ऐसी बातें कह चुके हैं जिनसे विपक्षी गठबंधन में कन्फ्यूजन पैदा हुआ है, यही वजह है कि शरद पवार को अब इस बैठक में सफाई देनी होगी.

 महा विकास अघाड़ी की शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और कांग्रेस का राज्य संगठन शरद पवार के बयानों से खफा है. इन्हीं की ओर से ये मांग रखी गई है कि 1 सितंबर को जो इंडिया गठबंधन की औपचारिक बैठक होनी है, उससे पहले सभी मसलों पर चर्चा होनी चाहिए. कांग्रेस और शिवसेना (उद्भव गुट) का कहना है कि हमें शरद पवार पर भरोसा है लेकिन अभी भी जनता और कार्यकर्ताओं के मन में भ्रम की स्थिती बनी हुई है.

इसलिए इंडिया गठबंधन की औपचारिक बैठक शुरू होने के पहले शरद पवार सभी साथी दलों के सामने अपना पक्ष रखकर स्थिति साफ करें. 31 अगस्त की शाम होने वाली इनफॉर्मल मीटिंग में शरद पवार को कांग्रेस, सपा और टीएमसी जैसी कुछ पार्टियों के सामने अपनी सफाई देनी पड़ सकती है. शरद पवार विपक्षी नेताओं के सामने अपना पक्ष रख सकते हैं.