INDIA-28, NDA-38 : बड़ा सवाल कौन किसके खिलाफ, पढ़ें पूरी खबर

0
20

INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होगी। इस बैठक को लेकर विपक्षी दलों की ओर से पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई में होनी वाली बैठक में विपक्षी कुनबा बढ़ सकता है।

भाजपा भले ही यह आरोप लगा रही हो कि कांग्रेस पीएम मोदी के खिलाफ गुट बना रही है। लेकिन, सवाल यह है कि भाजपा नित NDA में 38 दल शामिल हैं। कांग्रेस के सत्ता में रहते NDA ने भी कांग्रेस के खिलाफ गठबंधन किया था। सवाल यह है कि जब NDA कांग्रेस के खिलाफ नहीं था, तो फिर INDIA भाजपा या मोदी के खिलाफ कैसे हो सकता है?
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने दावा करते हुए बताया कि बेंगलुरु में हुई मीटिंग में 26 पार्टियों ने शिरकत की थी, लेकिन मुंबई में होनी वाली बैठक में 28 पार्टियां शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि INDIA  की तीसरी बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है। जैसे I.N.D.I.A बढ़ेगा, वैसे ही चीन पीछे हटेगा।

वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने और BJP के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। एजेंडे पर चर्चा की जाएगी और हम उसी के अनुसार आगे की चीजें तय करेंगे।